मानवाधिकार की रक्षा एवं न्याय पाना हमारा अधिकार – एड पवन

HIGHLIGHTS

  • भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की हुई बैठक

सोनभद्र। भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को चुर्क स्थित एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल के आवास पर हुई। जिसमें मुख्य रुप से मानवाधिकार की रक्षा एवं निशुल्क कानूनी न्याय पाने के विषय पर चर्चा की गई ।
बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क कानून सहायता की व्यवस्था की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

संविधान के अनुच्छेद 14 और 22 (1) के तहत राज्य का यह उत्तरदायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिश्चित करें। उसी के अनुरूप एसोसिएशन समाज के अंतिम व्यक्ति को मानवाधिकार की जानकारी एवं न्याय के लिए निशुल्क अधिवक्ता पैनल का गठन किया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो किसी भी व्यक्ति को जन्म के साथ ही मिल जाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और प्रतिष्ठा का अधिकार ही मानव अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र ने साल 1948 में एक घोषणा-पत्र जारी किया था। इस घोषणा-पत्र में कहा गया था कि मानव के बुनियादी अधिकार किसी भी नस्ल, जाति, धर्म, लिंग, समुदाय और भाषा आदि से भिन्न होते हैं। एसोसिएशन संपूर्ण भारत में निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव एड मनीष रंजन ने किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला पुष्पा जायसवाल, अजय राय, सुरेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र यादव, अजय राय दीपक जायसवाल, दीपनारायण पटेल, नवीन कुमार पांडेय एड, अनिल कुमार सिंह एड, मुन्नी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शक्तेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर संचालन समिति द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में गायक दीपक वर्मा सहित सक्षम उपाध्याय (तबला वादक) एवं दिलीप कुमार (ढोलक वादक) द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख सिंगरौली ने भजन गायक श्री वर्मा का स्वागत एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष एवं प्रबोथ कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) , मोहित कपूर (कमेटी उपाध्यक्ष), सूर्यकांत साहू, जेपी कुशवाहा, (सचिव), एस के सिंह, संयुक्त सचिव, संजीव कुमार, कार्यसमिति सदस्य प्रभुनाथ, अमरेश पांडेय, सीएस जोशी, विजय दुबे, राम प्रकाश मिश्रा, अखिलेश पांडेय आदि अनेक भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आकाशवाणी ओबरा केंद्र से प्रसारित होगा बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है विषय पर साधना मिश्रा का साक्षात्कार

सोनभद्र। कल दिनांक 20 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को आकाशवाणी ओबरा केंद्र से शाम 6:05 पर ग्राम जगत कार्यक्रम में बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है विषय विशेष प्रसारण होगा। जिसमे महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा से अख्तर अली की विशेष बातचीत का प्रसारण किया जाएगा। जिसमे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धारा 9 के अनुसार, यदि अठारह वर्ष से अधिक आयु का वयस्क पुरुष बाल-विवाह करेगा तो उसे कठोर कारावास, जिसके अंतर्गत दो साल की जेल या एक लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों सज़ा हो सकती है आदि विषयों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी जायेगी ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पिकनिक स्थल पर डूबे युवक की मिली शव

म्योरपुर संवाददाता

म्योरपुर, सोनभद्र। थानाक्षेत्र के अन्तर्गत पड़री के खन्ता पिकनिक स्पॉट पर रेनुकूट से अपने दोस्तों के साथ सोमवार को पिकनिक पर कई युवक गयें थे जिसमें एक युवती व एक युवक रिहन्द जलाशय के गहरे जलस्तर में डूब रहे थे जिसमें मौके पर उपस्थित लोगों ने युवती को बचा लिया तथा रेनुकूट हाईटेक रेलवे क्रासिंग थाना पिपरी का युवक जिसका नाम मोनू खरवार पुत्र मुन्ना जिसकी रिहन्द जलाशय में नहाने के दौरान डूबने की खबर मिली सूचना के तत्पश्चात थानाध्यक्ष गोताखोरों को लेकर देर रात तक खोजबीन की परन्तु शव सबेरे पानी में तैरता मिला तथा पुलिस के निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया स्थानीय लोगों‌ ने‌ बताया कि डेम में जो तैरने न जानते हो गहराई में न जाऐ नहीं ऐसी घटना किसी के साथ हो सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जल संरक्षण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन- जिलाधिकारी

  • भूजल सप्ताह के अन्तर्गत जल संरक्षण हेतु जन मानस को जागरूक करने हेतु होंगे विविध कार्यक्रम – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जिले में अत्यधिक भूजल दोहन के कारण उस पर आसन्न संकट के दृष्टिगत भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन तथा उसके महत्व के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष-2012 से प्रत्येक वर्ष निरन्तर उक्त अवधि में भूजल सप्ताह का आयोजन प्रदेश तथा जनपद में होता रहा है तथा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 तक भूजल सप्ताह प्रभावी ढंग से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत जिले में भूजल जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से स्कूल, कालेजों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी, पद यात्रा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके जन-जन में जागरूकता लायी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से ग्राम पंचायतों, विकास खण्ड तथा तहसील स्तरों पर भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जैसे- नुक्कड़, नाटक, कठपुतली नृत्य, मोटर साइकिल रैली एवं गोष्ठियों तथा हार्डिंग्स, पोस्टर बैनर्स इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद, तहसील तथा विकास खण्ड स्तरों पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गयी है, शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्यक्रमों को सम्पन्न कराते हुए तिथिवार फोटोग्राफ व्हट्सऐप नम्बर-7080288936 तथा ई-मेल आई0डी0 aemisbr@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इस कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई, 2023 को छात्र-छात्राओं की पद यात्रा, जन जागरूकता रैली/गोष्ठियों का आयोजन, 18 जुलाई, 2023 को स्लोगन राइटिंग प्रतियोगता तथा प्रभात फेरी इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई,2023 को जन जागरूकता रैली/गोष्ठियों का आयोजन कराया जायेगा, इसी प्रकार से 20 जुलाई, 2023 को खेल-कूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तथा 20 से 22 जुलाई तक चलचित्र का प्रसारण प्रोजेक्टर इत्यादि का आयोजन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नेक्कड़ नाटक तथा कठपुतली नृत्य का कार्यक्रम समस्त विकास खण्डों में दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन कर तिथिवार कार्यक्रम व जन जागयकता रैली का आयोजन जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकृतियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में सम्पन्न कराये जायेगें। आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियां एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जायेगा, कार्यक्रम का मुख्य विचार बिन्दु ‘‘यह संकल्प निभाना है-हर एक बूंद बचाना है‘‘ पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जन जागरूकता के दृष्टिकोण इस आयोजन को सफल बनाना है।

मुहर्रम त्यौहार को लेकर बीजपुर थाना परिसर में हुई बैठक

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों,क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों तथा ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में एक बैठक की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुहर्रम त्योहार के आयोजन के संबंध में होने वाली समस्याओं की जानकारी ताजियादारों से ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अगर त्योहार में कोई खलल डालने की कोशिश करता है तो तत्काल मुझे सूचना करें तथा पूर्व में जहां पर ताजिया निकलती थी सिर्फ वही पर ताजिया निकालने की अनुमति है किसी नए स्थान पर ताजिया निकालने से पहले उसकी अनुमति लेना आवश्यक है तथा मस्जिदों पर बाहर लगे हुए लाउडस्पीकर को उतार ले जिससे उसकी आवाज बाहर न सुनाई दे मस्जिद परिसर के अंदर ही आवाज रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं जिससे किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो।इस दौरान बैठक में इजाजत शेख, ग्राम प्रधान खम्हरिया, सलीम खान,जगन्नाथ प्रसाद,गीता प्रसाद प्रधान पति जरहा , मोहम्मद मुख्तार आलम, विजय सिंह गोड़ ग्राम प्रधान सिरसोती, जहरुद्दीन अंसारी,जफर खान, मोहम्मद मिरहसन, मुस्तकीम ,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

अभियान चलाकर योगी संकटमोचन ने योग के प्रति लोगों को किया जागरूक

सोनभद्र। मंगलवार को पतंजलि योगपीठ व युवा भारत के जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा लगातार गांव गांव जाकर निःशुल्क योग शिविर लगाकर योग के प्रति जागरूक किया जा रहा जिसके अंतर्गत मंगलवार को नगर पंचायत चुर्क में एक दिवसीय योग शिविर का किया गया और साथ ही जागरुकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में दिनचर्या में शामिल करे क्योंकि आजकल हमारे परिवेश में हर चीज खाद वाली खाने को मिल रहा है इससे शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो नहीं पा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए योग को अपने जीवन में अपनाते हुए दूसरे को भी योग के प्रति जागरूक करे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव और अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून को नगर में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसके लिए योगी संकट मोचन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वेद मूर्ति आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा को दिया जाए भारत रत्न की उपाधि -दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में विश्व स्तर पर ब्रह्मर्षि के रूप पहचाने जाने वाले, प्रख्यात दृष्टा, ऋषि, संत, गायत्री महामंत्र को जन-जन तक पहुंचाने वाले, महान समाज सुधारक देश- विदेश में गायत्री शक्तिपीठ, नव युग निर्माण योजना, गायत्री महामंत्र बहु प्रचारित करने वाले,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 3200 आध्यात्मिक, धार्मिक, कृतियों के कृतिकार, सामाजिक अंधविश्वास, कुरीतियों का बहिष्कार करने वाले नारियों के मान- सम्मान की रक्षा के लिए विश्व में अलख जगाने वाले, सनातन धर्म की पताका विश्व भर में फहराने वाले, अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संस्थापक, वेद मूर्ति आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित करने की मांग वरिष्ठ साहित्यकार इतिहासकार, पत्रकार, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक/ निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से स्नेह पत्र के माध्यम से मांग किया।

Advertisement (विज्ञापन)


श्री केसरवानी संपूर्ण देशवासियों, विदेशों में रहने वाले भारतवंशियों से अपील किया कि हर व्यक्ति पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से वेद मूर्ति आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने का विनम्र आग्रह करे साथ ही साथ गायत्री परिजन हस्ताक्षर अभियान भी चलाए।

Advertisement (विज्ञापन)

सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से सम्बंधित दो मामलों में काउंसलिंग कर सुलझाया गया

HIGHLIGHTS

  • सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को मिल रहा है मदत- दीपिका सिंह

सोनभद्र। सखी वन स्टॉप सेंटर लोढ़ी मे दो अलग अलग पीड़ित महिलाओं द्वारा पूर्व मे शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे घरेलू हिंसा से सम्बंधित प्रकरण था। जिस पर जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के त्वरित निर्देश के क्रम में मंगलवार को वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा दोनो पक्षों के परिवार को केन्द्र पर बुला कर उन सभी की काउन्सलिग कराते हुए परामर्श दिया गया। जिसपर दोनो अलग-अलग पक्ष एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये साथ ही केन्द्र के स्टाप नर्स द्वारा भी सेन्टर पर उपस्थित गर्भवती महिला को भी सबंधित ऊचित सलाह दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उमा चतुर्वेदी परामर्शदाता द्वारा बताया गया कि वन स्टाप सेन्टर का मुख्य उद्देश्य परिवार, समुदाय और कार्य स्थल पर, हिंसा से प्रभावित, निजी और सार्वजनिक स्थानों में प्रभावित महिलाओं की सहायता करना है। हिंसा की शिकार महिला के लिए जब कोई सुरक्षित आश्रय स्थल नहीं होता, तब वन स्टॉप सेंटर उनकी मदद करता है। सेंटर के माध्यम से किसी भी उम्र, वर्ग, शिक्षा की स्थिति, वैवाहिक स्थिति, जाति, शारीरिक, यौन, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता और निवारण के साथ सहायता प्रदान कराया जाता है। मौकेपर सामाजिक कार्यकर्ता तनु सिंह, आरती पाठक स्टाप नर्स सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन, तीन निर्धन कन्याओं की हुई शादी

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ का नौवे दिन सोमवार को समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार चौदहवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से तीन निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई। इस दौरान समूचा पांडाल हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में अंतिम दिन भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन निर्धन कन्याओं की शादी शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से संपन्न कराई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें छोटी पुत्री राम अरन निवासी गयघाट, चकिया चंदौली की शादी सुधीर कुमार पुत्र जयंती निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। इसी प्रकार से संगीता पुत्री लखन निवासी बरौनी, सोनभद्र की शादी संजय पुत्र रामबली निवासी कसारी सोनभद्र के साथ व सविता पुत्री स्वर्गीय हरिशंकर निवासी करगरा, सोनभद्र की शादी छोटू पुत्र रामविलास निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा विराट रुद्र महायज्ञ, रुद्राभिषेक , हवन के साथ ही निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती, बिमला देवी, परमेश्वरी देवी, हीरालाल, अनीता केसरी आदि महिला मंडल की सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घोरावल एसडीएम राजेश सिंह की धर्मपत्नी नीतू सिंह ने अलमारी, बक्सा आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। सुशीला पाठक ने साड़ी और श्रृंगार का सामान, अनुराधा त्रिपाठी ने चूड़ी केस व चूड़ी आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। इसके अलावा कांति पाठक, रेखा, चिंता मौर्य, विमला देवी, अनीता केसरी आदि ने भी दान दिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में भरी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक, एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी, एसपी पाठक, दीनदयाल केसरी, पंकज सिंह, प्रहलाद मौर्य, अजय मौर्य, परमानंद, रामखेलावन, प्रभु, बालाजी, सांग बिहारी, नंद, राजेंद्र, रामदुलारे, मुन्ना, गणेश, राम गिरी, सुरेश, शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू, हीरा सिंह, कालो देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free