प्रथम पुण्यतिथि पर चंद्रमणि शुक्ला को पत्रकारों ने किया याद

HIGHLIGHTS

  • मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सोंनभद्र। शनिवार को मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास जिला इकाई सोंनभद्र के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में न्यास के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। सभा का संचालन डॉ रचना तिवारी ने किया।सभा मे उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी ने कहा कि स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ल जी पत्रकारिता के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त प्रयत्नशील रहकर समाज को जो अनुकरणीय योगदान दिया वह अविस्मरणीय है।

इसी क्रम में आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवम जनभावना पत्रिका के उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रमुख राकेश शरण मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में शुक्ल जी का समर्पण भुलाए नही भूलेगा। वही मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के सोंनभद्र जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय शुक्ला जी का संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धांजलि सभा मे पत्रकार दीपक केशरवानी,संतोष कुमार नागर,ज्ञानदास कनौजिया, रामजी दुबे, मनोज तिवारी, रमेश सिंह कुशवाहा, कृपाल मधेशिया, संजीव कुमार श्रीवास्तव,नंदकिशोर सहित दर्जनों पत्रकार स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ला को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मामूली कहासुनी के विवाद को लेकर एक किशोर की हत्या कर शव को फेका रिहंद जलाशय में

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलो में मामूली कहासुनी के विवाद को लेकर तीन युवकों ने मिलकर एक किशोर की हत्या कर शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया।घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में सनसनी फैल गयी।पुलिस ने मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर हत्यारोपी तीनो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यवाई कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पवन कुमार भारती पुत्र स्व. भुलन राम निवासी ग्राम झीलो थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र ने शनिवार को तहरीर दिया कि विपक्षीगण शिवम उर्फ मुलायम,रवि,मोहित बाबू पुत्रगण संसारी लाल निवासीगण ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा रंजिश के कारण मेरे पुत्र विजय उम्र-16 वर्ष को जान से मारकर शव को कहीं छिपा दिया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपियों शिवम उर्फ मुलायम,रवि, मोहित बाबू पुत्रगण संसारी लाल निवासीगण ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र के विरुद्ध मु.अ.सं.71/23 धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तथा आरोपियों की निशानदेही पर मृतक विजय के शव को ग्राम खम्हरिया रिहन्द डैम के किनारे से बरामद किया तथा शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराने हेतु दुद्धी भेजा दिया तथा गिरफ्तार हत्यारोपी तीनों सगे भाइयों पर आवश्यक विधिक कार्यवाई कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

आरोपियों तथा मृतक के परिजनों में हुई थी कहासुनी,जान से मारने की मिली थी धमकी

जनचर्चा के अनुसार मृतक विजय व हत्यारोपियों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी युवकों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कही थी।उस वक्त युवकों के परिजनों द्वारा समझाने पर वे मान गए लेकिन युवकों के बीच बोलचाल बंद हो गयी थी।लेकिन शुक्रवार की शाम मुलायम पुत्र संसारी लाल विजय उम्र 16 पुत्र पवन कुमार भारती के घर गया और उसे बाइक पर बैठा कर घुमाने ले गया काफी देर तक वो वापस नही लौटा तो परिजन परेशान हो गए रात करीब नौ बजे विजय के पिता ड्यूटी से वापस घर लौटे तो स्वजनों ने विजय के वापस घर न आने व मुलायम के साथ जाने की पूरी बात बतायी इतने में विजय के पिता पवन को शंका हुयी तो वह मुलायम के घर अपने बेटे के बारे में पूछने गये पहले तो मुलायम उसे टालता रहा फिर बताने लगा कि उसे नधिरा छोड़ आए है रात में ही पवन बाइक से मुलायम को साथ लेकर नधिरा के जंगलों में खोजने गया लेकिन वह कहीं नही मिला फिर मुलायम से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि मैने उसका गला दबा कर मार दिया शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया हूँ। इतना सुनते ही पवन को मानो काठ मार गया वह बेसुध हो गया परिजनों ने मामले की सूचना रात करीब 3 बजे स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर शव को रिहंद जलाशय से बरामद कर अपने कब्जे में ले कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी दूसरे दिन शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी दुद्धी ददन प्रसाद ने मौके का मुआयना कर स्थानीय पुलिस को मामले की जाँच पड़ताल करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

पिता -पुत्रों को 7- 7 वर्ष की हुई कैद

HIGHLIGHTS

  • 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • 9 वर्ष पूर्व लाठी, डंडा, बलुआ, कुल्हाडी, तीर से मारकर कई लोगों को पहुंचाई थी गंभीर चोट
  • अर्थदंड की आधी धनराशि 20 हजार रूपये पीड़ितों को मिलेगा



सोनभद्र। 9 वर्ष पूर्व लाठी, डंडा, बलुआ, कुल्हाड़ी व तीर से मारकर कई लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पिता – पुत्रों को 7- 7 वर्ष की कैद व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि की आधी रकम 20 हजार रूपये पीड़ितों को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह अम्मा टोला गांव निवासी सागर पुत्र विश्वनाथ ने थाने में 30 जुलाई 2014 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि सुबह 8 बजे परिवार के शिवनारायन पुत्र विश्वनाथ, लालती देवी पत्नी शिवनारायन,बसंता पुत्र विश्वनाथ, जिरवा देवी पत्नी विश्वनाथ अपने जमीन की जोत कोड करने गए थे कि गांव के ही रामधनी पुत्र घरभरन, रामप्रसाद ऊर्फ लोलो पुत्र रामधनी, लालप्रसाद ऊर्फ जवान पुत्र रामधनी व दरोगा पुत्र रामधनी ने भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा, बलुआ, कुल्हाड़ी व तीर से मारकर सभी लोगों को गंभीर चोटें पहुंचाई। शोरगुल की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तब बीच बचाव किया तो वे लोग वहां से भाग गए। जाते समय जन से मारने की धमकी भी दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों रामधनी, रामप्रसाद, लालप्रसाद व दरोगा को 7- 7 वर्ष की कैद व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़ितों को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आनलाइन ट्रेडिंग पर नहीं लगा रोक तो व्यापार प्रतिनिधि मंडल करेगा आंदोलन- बनवारी लाल कंछल

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का आगमन शुक्रवार को संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग के रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर हुआ। जहां पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि कहा कि यदि शासन आनलाइन ट्रेडिंग पर रोक नहीं लगाता है तो व्यापारी आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में बड़ा आंदोलन करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहाकि 27 जून को आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारियों को सौंपा गया था। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आनलाइन ट्रेडिंग का कड़ा विरोध हो रहा है। आनलाइन ट्रेडिंग को संरक्षण देकर भारत सरकार देश के 7 करोड़ खुदरा व्यापारियों , उनके 7 करोड़ कर्मचारियों तथा उन सभी के परिजनों को मिलाकर 70 करोड़ लोगों को बेरोज़गारी और बदहाली की और ढकेल रही है । व्यापार मंडल भारत सरकार और प्रदेश सरकार से आनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की माँग करता है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि ऑनलाइन ट्रेंडिंग विरोध में आगामी 23 जुलाई को हाथरस में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है श्री कंछल ने कहाकि आयकर में छूट की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख करने , आयकर में 80 सी की छूट डेढ़ लाख से बढ़ा कर 2 लाख करने एवं आयकर दाता व्यापारियों को विदेशों की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की माँग व्यापार मण्डल द्वारा विगत 25 वर्षों से की जा रही है ।

Advertisement (विज्ञापन)

आयकर विभाग और जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों को आई कार्ड अवश्य जारी किया जाना चाहिए । जिस प्रकार प्रदेश सरकार स्नातक क्षेत्र बनाकर 10 अध्यापकों को विधान परिषद में भेज रही है उसी प्रकार व्यापारी क्षेत्र बनाकर प्रदेश के 20 व्यापारियों को भी विधान परिषद में भेजा जाय ।टोल प्लाजा की दरें कम की जांय । सर्किल रेट बार बार न बढ़ाया जाय l कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुक़दमे वापस लिए जाँय l विलंब से रिटर्न जमा होने पर 100/- रुपया प्रतिदिन का जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज लेने के क़ानून को समाप्त किया जाय ।यदि ब्याज लेना बहुत आवश्यक हो तो उसकी दर केवल 6 प्रतिशत की जाय । जी एस टी विभाग में अभी भी बहुत सी ख़ामियाँ हैं जिसके कारण देश के लाखों व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l सरकार से अनुरोध किया कि उन ख़ामियों को दूर करें।

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहाकि व्यापारी करदाता और कामदाता है l देश और प्रदेश को सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारी का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख , व्यापारी पेंशन तीन हज़ार प्रतिमाह से बढ़ाकर 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह किया जाय l व्यापारी स्वास्थ्य बीमा 10 लाख , दुकान लुटने व जलने पर बीमा 10 लाख एवं व्यापारी की सामान्य मृत्यु होने पर भरण पोषण बीमा 25 लाख रुपया किया जाय l श्री कंछल ने कहाकि व्यापारियों की माँगों के विषय में प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री को बार बार पत्र लिखा गया है साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन सभी माँगों को जल्द से जल्द पूरा करेगी।‌ बैठक में ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, रामेश्वर जैन, विमल जालान , विमल अग्रवाल , नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ,नरेंद्र गर्ग , अजीत सिंह भंडारी , कमलेश खाम्बे, मनोज जालान, मनीष खंडेलवाल , चन्द्रभान अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अलग पूर्वांचल राज्य से ही युवाओं का पलायन रुकेगा – एड पवन कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की हुई बैठक

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष काकू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की रणनीति तय की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पूर्वी भाग सबसे पिछडा़ हुआ है, इसकी वजह नागरिको के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी, उचित ग्रामीण शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था न हो पाना, बेलगाम कानून व्यवस्था, कृषि घाटा, बराबर चिंता के प्रमुख कारण रहे है । पूर्वांचल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है फिर भी पूर्वांचल हमेंशा उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा नजर अंदाज़ होता रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

यहाँ के नौजवानों ने माना है की पूर्वी उत्तर प्रदेश का भाग पूर्वांचल में बेरोजगारी की भीड़ पैदा करने वाली, सामाजिक रुप से अनुपयोगी वर्तमान ख़स्ता शिक्षा के व्यवस्था व यहां जर्जर हो चुके मूलभूत आवश्यकताओ की व्यवस्था पूरे ढ़ाँचे और पूर्वांचल को पिछड़ा रखने वाली नीति में आमूलचूल राजनीतिक परिवर्तन लाना जरुरी है, जिससे बेरोजगारों का पलायन रुक सके, अत: इस व्यवस्था को समाप्त करना होगा, इसीलिए आज पूर्वांचल राज्य की मांग की लौ बढ़ती जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राष्ट्रीय प्रवक्ता एड अतुल प्रताप पटेल ने कि अलग पूर्वांचल राज्य के मुद्दे को चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ,पवन कुमार सिंह एड, सीमा सिंह व कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक आदि लोग ने पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर बराबर आवाज उठाते रहे , फिर क्या था पूर्वांचल राज्य की परिकल्पना जो लोग भूल चुके थे उनमें अपना हक़ पाने की ललक पैदा हो गई, पूर्वांचल राज्य आन्दोलन की लहर पैदा हो गई। पूर्वांचल राज्य पृथक करने की माँग आगे बढ़ती जा रही है अब हर रोज पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा से सैकड़ों लोग दिन-प्रतिदिन जुड़कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सचिव नवीन कुमार पांडेय एड ने कहा कि पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा सितंबर माह में गांव गांव जाकर जन पंचायत लगाएगा। बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर राम गोपाल दुबे, मनोज जायसवाल, दीपनारायण पटेल, अशोक कुमार कनौजिया, मनीष रंजन, संतोष कुमार चतुर्वेदी, विकास त्रिपाठी, शाहनवाज हुसैन, नेतराज पटेल, पवन कुमार द्विवेदी, राजकुमार सिंह, फूल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण अभियान को बनाये जन आन्दोलन अभियान- जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील
    पर्यावरण संतुलन व सुखमय भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक करें पौधरोपण
  • वृक्षारोपण जन आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी करते हुए 22 जुलाई 2023 को वृक्षारोपण दिवस पर पौधरोपण करें अवश्य – जिलाधिकारी

  • वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में पौध रोपण कर ग्राम वन, वन्दन वन, आयुष वन की होगी स्थापना- जिलाधिकारी

  • जनपद में पौध रोपण हेतु पौधों की निकाली जायेगी बारातए ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में बालकों को पीपल, पाकड़ एवं बरगद के साथ रथ पर किया जायेगा सवार

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है, जिसमें जन मानस को बढ़ चढ़कर भागीदारी निभानी होगी। जिससे कि यह वृक्षारोपण अभियान जन आन्दोलन अभियान जनपद में बन सके। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्षाकाल प्रारम्भ हे चुका है, यह मौसम पौधरोपण के लिए आदर्श है, विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण में आप सभी के भरपुर उत्साह व उमंग के साथ सहभागिता से पौधरोपण का नया रिकाॅर्ड बनने जा रहा है। इस वर्ष वृहद पौधरोपण अभियान में प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि जनपद में 1 करोड़ 23 लाख 93 हजार 779 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभाग, संस्थान एवं नागरिक को प्रयास करना होगा। प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जन आन्दोलन का स्वरूप ले चुका है। इस अभियान में व्यापक जनसहयोग से जनपद में कुल हरित क्षेत्र में सतत् वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में वृक्षारोपण का कार्य प्रचलित योजनाओं के साथ-साथ मनरेगा योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजनाए मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना का लाभ लेते हुए कराया जा सकता है। पौधरोपण में कृषि एवं अन्य निजी भूमि पर कृषि वानिकी माॅडल तथा कृषकों की इच्छा अनुसार खेतों की मेड़ पर तथा खेतों में इमारती, फलदार, औषधीय चारा पत्ती एवं पर्यावरणीय प्रजातियों के पौधों का रोपण वृहद स्तर पर कराया जाएगा। वृक्षारोपण जन आन्दोलन की सफलता के लिए पौधों की उपलब्धता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वन विभाग की पौधशालाओं में पर्याप्त संख्या मेें उच्च गुणवत्ता एवं स्वस्थ पौधों को उगाया गया है, सम्बन्धित शासकीय विभागों, संस्थाओं के माध्यम से इन पौधों को निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण संतुलन, सुखमय भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप सभी वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 में सक्रिय भागीदारी करते हुए 22 जुलाई 2023 को वृक्षारोपण दिवस पर पौधरोपण अवश्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि 22 जुलाई 2023 को जनपद में पौध रोपण हेतु पौधों की बारात निकाली जायेगी। इस बारात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में बालकों को पिपल, पाकड़ एवं बरगद के साथ रथ पर सवार किया जायेगा। रामलीला मैदान से आर0एस0एम0 स्कूल तक पौधों की बारात निकाली जायेगी, जिसमें जनप्रतिनिधिगण व सामजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगें। इस अभियान के तहत जनपद में पौध रोपण कर ग्राम वन,वन्दन वन, आयुष वन की स्थापना भी की जायेगी।

‘नया अध्याय, गर्व, जय हिंद, बधाई…’ चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी, सीएम योगी, खरगे समेत अन्य नेताओं ने क्या कुछ कहा?

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च कर दिया. इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया.


चंद्रयान 3 के लॉन्च होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने खुशी जताई. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए जय हिंद कहा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,क्या बोलीं?
प्रेसिडेंट मुर्म ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 लॉन्च कर दिया है. इसके लिए इसरो की टीम को बधाई है. यह अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. लूनर मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.


पीएम मोदी क्या बोले?
पीएम मोदी ने कहा, ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!”


मनसुख मंडाविया क्या बोले?
मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि गौरव के क्षण. बधाई हो भारत! चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए इसरो की टीम को बधाई. ये स्पेशल पल हमेशा हमें याद रहेगा. इस पर हर भारतीय को गर्व हैं.


राहुल गांधी ने क्या कहा?


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आज, हममें से एक अरब से अधिक लोग गर्व से चमकते हुए आकाश की ओर देख रहे हैं. चंद्रयान 3,1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लॉन्च और 1969 में इसरो के निर्माण के बाद से वैज्ञानिकों की ओर से किए गए दशकों के श्रम का फल है. इस मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी. सचमुच एक अविश्वसनीय उपलब्धि! इसरो की पूरी टीम को बधाई.”


मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
खरगे ने ट्वीट किया, ”वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान मिशन के सफल प्रक्षेपण में शामिल सभी लोगों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण, कौशल और कड़ी मेहनत को धन्यवाद. हमें आप पर गर्व है. कांग्रेस पार्टी की ओर से हम इसरो की टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.”


चंद्रयान 3 पर जेपी नड्डा क्या बोले?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर इसरो को बधाई. ये दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता को दिखाएगा. लूनर सतह के बारे में हमारी समझ का विस्तार करेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का प्रमाण है, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • विधान परिषद संसदीय समिति ने की विकास कार्य के प्रगति की समीक्षा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने वृहस्पतिवार को जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अधिकारियों व जनपद में संचालित फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा, समित लाल बिहारी यादव, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

समीक्षा बैठक के दौरान सभापति ने आबकारी विभाग द्वारा जनपद में शराब दुकानों पर की जाने वाली छापेमारी की कार्यवाही व अवैध बिक्री पर रोक के सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाता है, तत्काल की कार्यवाही में 1550 पेटी अवैध शराब पकड़ी गयी, जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि व्यापारी बन्धुओं के साथ सामानता का व्यवहार किया जाये, उनके व्यापार को बढ़ाने में जी0एस0टी0 विभाग के अधिकारी सहयोगात्मक रवैया अपनायें, इसी प्रकार से समिति द्वारा जनपद में अल्ट्राटेक, एन0टी0पी0सी0, हिण्डाल्को सहित अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधियों से फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की और फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कम्पनी में कार्यरत श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये और उनका किसी प्रकार से अनावश्यक रूप से उत्पीड़न न किया जाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। फैक्ट्रियों के आस-पास वालों क्षेत्रों में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था बेहतर तरीके से रहें, जिससे कि फैक्ट्रियों के आस-पास रहने वाले लोगों को प्रदूषण की समस्या का सामना न करना पड़ें।

समिति ने कहा कि फैक्ट्रियों में आउटसोर्सिंग व संविदा के माध्यम से नियुक्त होने वाले कार्मिकों में जनपद के निवासियों को प्राथमिकता दी जाये, आउट सोर्सिंग व संविदा के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों के सम्बन्ध में जिला सेवायोजन पोर्टल पर वैकैंन्सी का विवरण अपलोड किया जाये,जिससे कि जनपद के बेरोजगार युवकों को भर्ती के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके। समिति ने कहा कि सभी फैक्ट्रियां जनपद में वृक्षारोपण का कार्य अभियान के रूप में करें, जिससे कि प्रदूषण नियंत्रित हो और वृक्षारोपण करने के पश्चात वृक्ष के सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाया जाये और उस पर वृक्षा रोपण की तिथि भी अंकित की जाये, उन्होंने खनन विभाग व ए0आर0टी0ओ0 के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्यवाही की जाये और अवैध नम्बर प्लेट का प्रयोग करके परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

इसी प्रकार से मा0 सभापति व मा0 सदस्यों ने टोल प्लाजा के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि टोल प्लाजा के आस-पास निवास करने वाले व्यक्तियों को विशेष पास की सुविधा निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध करायी जाये, जिससे कि उन्हें आवागमन में समस्या न हों और टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस आदि की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहें, जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर व्यक्तियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी दिलीप को हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े 6 वर्ष पूर्व 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा था


सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी ,दिलीप कुमार यादव को दोषसिद्ध पाकर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 16 दिसंबर 2016 को शक्तिनगर थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार रॉय पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि तभी देखा गया कि तीन लोग ज्वालामुखी मंदिर के सामने स्थित पोखरा पर मौजूद थे। अचानक पुलिस को देखकर तीनों पीछे मुड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 8.35 ग्राम हेरोइन व 7.40 ग्राम हेरोइन व 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम पता क्रमशः राजकुमार सिंह उर्फ राज पुत्र दशरथ सिंह, प्रियांशु शुक्ला पुत्र संजय कुमार शुक्ला व दिलीप कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र नाथ यादव निवासी बरवाखाड़ , थाना कोन , जिला सोनभद्र हाल पता विद्युत विभाग कालोनी शक्तिनगर बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिनगर पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने दिलीप कुमार यादव के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दिलीप कुमार यादव को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 7.50 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

विराट रुद्र महायज्ञ में भक्तों ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भक्तगणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार ग्यारहवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। वहीं विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा श्रद्धालुओं ने की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान डमरू, शंख, घंट, विजय घंट बजाते हुए श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे, जिससे समूचा परिसर जयकारे से गुंजायमान हो गया। इसके बाद जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। सत्यनारायण महाराज, रामखेलावन महाराज, नंद जी महाराज, रामसेवक जी महाराज, मुन्ना दास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, श्याम बिहारी जी महाराज ,रामप्यारे जी महाराज,साध्वी कृष्णावती देवी जी, राम लखन मौर्या जी, राजेंद्र महाराज आदि ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

Advertisement (विज्ञापन)

यज्ञ भगवान में जजमान बने हुए गुलाबी देवी, चिंता मौर्या, माधुरी, डॉ विजय,उर्मिला देवी, रेनू गुप्ता, बबलू गुप्ता , कमला देवी, मुनीबा, पप्पू अग्रवाल, सीता देवी, गीता, मोहन,शालिग्राम साहू, मनोज केसरी,पार्वती देवी, परमेश्वरी देवी,विमला देवी आदि जजमान रुद्राभिषेक में रहे । आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा यज्ञ नारायण भगवान का रुद्राभिषेक कराया गया। डमरू, शंख आदि बजाते हुए यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free