ओबरा श्रीराम मंदिर मानस भवन में हरिद्वार से आए कथा वाचक राघवेंद्र आचार्य जी ने कराया रसपान फोटो:
ओबरा,सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास में ओबरा श्री राम मंदिर मानस भवन में विगत सोमवार (24 से 31जुलाई )से चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही । हरिद्वार के प्रसिद्ध कथावाचक , कथा व्यास राघवेंद्र आचार्य जी महाराज ने शिव महापुराण कथा के रोचक और महत्वपूर्ण प्रसंगों का सचित्र वर्णन किया। भक्त आनंद और भक्ति में डूबे दिखाई दिए । माताओं और बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही ।
Advertisement (विज्ञापन)
शिव महापुराण कथा में आज भगवान भोलेनाथ की हल्दी की रस्म हुई । भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाने के लिए भक्तों में होड़ दिखाई दी। भगवान भोलेनाथ के विवाह के सचित्र वर्णन से भक्त बहुत आनंदित हुए । कथा व्यास राघवेंद्र आचार्य जी के सुंदर भक्ति गीतों से भक्त मंत्रमुग्ध दिखाई दिए । कथा का संचालन पुष्पराज पांडे जी ने किया। कपूर चंद पांडेय, राजीव वैश कृपा शंकर पांडेय , राम यश पांडेय, गिरीश नारायण सिंह, और भक्तों की सपरिवार उपस्थित देखी गई। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा विश्राम हुई।
अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग के तहत विकास के लिए विकसित एवं रोजगार परक विभिन्न प्रकार के योजनाए चलाई जा रही हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों के जीवनस्तर में सुधार एवं उन्हें स्वावलम्बी बनाना हैं। इसी उददेश्य से रेनूसागर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम रणहोर, परासी व गरबन्धा के ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभाविन्त किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कारपोरेट ऑफिस से आये हिण्डालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी समिक बसु द्वारा मेधावी बालिकाओं को सोलर लालटेन, नवयुवको को प्रशिक्षण के उपरान्त इलेक्ट्रीकल हाउस वायरिंग कीट, समूह की महिलाओं को स्प्रे मशीन वितरित कर उन्हें लाभाविन्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीणो अंचलो की महिलाएं एवं पुरूष तेजी से आत्मनिर्भर बन रहे हैं व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे रोजगार परक कार्यक्रम उनके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं। हिंडालको हमेशा ग्रामीणों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहता है।
Advertisement (विज्ञापन)
अंत में उन्होंने ग्रामीणों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी। साथ ही मुख्य अतिथि ने विशेष कोचिंग सेन्टर पर अध्यनरत 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिन्होंने आई0ई0आर0टी0 की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की। इस कार्यक्रम में हिण्डालको रेनूसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, मानव संसाधन प्रमुख शैलेष विक्रम सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आलावा निकटवर्ती ग्राम के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूनन्दन, समाजसेवी दशाराम यादव व राम सेवक यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन के पूर्व उपस्थित समाजसेवी व प्रतिनिधियों ने चिकित्सा सम्बन्धी, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, रोजगार व जनकल्याण हेतु कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भूरी भूरी प्रशंसा की ।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है की सर्पदंश से बचाव के उपाय, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें क्या न करें तथा रेडियो, टी.वी. न्यूज पेपर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने के साथ-साथ सर्पदंश से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम व अन्य दवाओं की उपलब्धता/जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु 26 जुलाई से 01 अगस्त 2023 के मध्य ‘‘सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह‘‘ आयोजित किये जाने निम्नांलिखित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है, जो क्रमशः ग्राम स्तर पर संचालित ‘‘राहत चौपाल‘‘ तथा अन्य ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में सर्पदंश की स्थिति में क्या करें, क्या न करें।
Advertisement (विज्ञापन)
विषय पर अनिवार्य रूप से चर्चा कर जागरूक किया जाये, बैठकों/कार्यक्रमों में सर्पदंश होने की दशा में प्राथमिक उपचार किस प्रकार किया जाये, से संबंधित प्रशिक्षण आशा/ए0एन0एम0 व अन्य प्रशिक्षित व्यक्ति के माध्यम से प्रदान की जाये, उन्होंने बताया की समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर उपजिलाधिकारी स्वयं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जांच करें, स्थानीय स्तर पर प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से सर्पदंश से बचाव हेतु सूचनाओं का प्रेषण करायें, चौपाल में विशेष रूप से सर्पदंश के विषय में जागरूक सुनिश्चित किया जाये, सर्पदंश से बचाव संबंधी आई0ई0सी0 मैटेरियल राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट के लिंक डाउनलोड कर सोशल मीडिया, रेडियों, न्यूज पेपर, टी0वी0 आदि के माध्यम से प्रसारित किया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 26 जुलाई से 01 अगस्त 2023 के मध्य सर्पदंश से बचाव हेतु क्या करे क्या ना करें की जानकारी इस पत्र के साथ सलग्न कर उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन (बैनर सहित) कर कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए ‘‘सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह‘‘ संबंधी मयफोटो ग्राफ/वीडियो इस कार्यालय के ई-मेल तथा व्हाट्स एप नं0-9415201161 पर उपलब्ध कराये।
ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को करे सक्रिय- सुधांशु शेखर शर्मा
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चतरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बच्चों के संरक्षण हेतु ग्राम स्तर पर बृहद प्रचार प्रसार व जागरूकता हेतु योजना बना कर कार्य करने पर जोर दिया। एम०ओ०आई०सी० चतरा डॉक्टर दिव्य कीर्ति आजाद द्वारा बाल विवाह व उससे होने वाले हानियों के बारे में चर्चा किया। एस०आई० पन्नुगंज थाना रामज्ञा सिंह यादव द्वारा आपात कालीन सेवाओं जैसे 1098,1076,1070,181,112 टोल फ्री नंबरों व बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम पर चर्चा किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम व ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) गायत्री दूबे द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति के बारे में चर्चा किया गया, सीमा द्विवेदी जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में रश्मी जयसवाल मुख्य सेविका, सपना मौर्या महिला कांस्टेबल तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक की, बैठक में अपर जिलाधिकारी ने आए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनकी तत्सम्बन्धित समस्याएं जैसे भूमि विवाद/भूमि सर्वे/गन लाइसेंस/पेयजल समस्या का निराकरण कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निपटाने के लिए निर्देश दिये तथा पूर्व की 07 समस्याओं का पूर्ण निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/सदस्य सचिव कैप्टन आशुतोष चौधरी से0नि0 ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिये चलायी जा रही सरकारी योजनाएं जैसे पट्रोल पम्प का आंटन/अग्निवीर की भर्ती/आई0बी0एम0 द्वारा पूर्व सैनिकों का सेवायोजन/सुरक्षाकर्मियों की भर्ती इत्यादि से लाभान्वित किये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अश्वनी कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र विजय बहादुर सिह, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं गैर सरकारी सदस्य तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य व सब सेन्टर पर हो रही डिलेवरी के प्रगति की समीक्षा की तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलेवरी की संख्या कम पायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि उन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एम0वाईसी0 को स्पष्टीकरण जारी किया जाये जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डिलेवरी की संख्या काफी कम है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि डिलेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर ही हो, जिससे कि प्रसव के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व डी0पी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर मानक के अनुरूप ए0एन0एम0 की तैनाती सुनिश्चित की जाये, जिन सब सेन्टरों पर पानी, बिजली आदि से सम्बन्धित समस्या हो, उसका शीघ्र ही निराकरण कराया जाये। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, तो आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पायी गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे गोल्डेन कार्ड के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायें।
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की जाॅच एवं नियमित टीकाकरण, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर, ओ0पी0डी0 के माध्यम से डाॅक्टरों द्वारा मरीजों को देखे जाने के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बचपन न जाने दें बेकार, बच्चो को दें बाल अधिकार- त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में मानव तस्करी रोधी इकाई व विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU व A.H.T.U) की मासिक समीक्षा बैठक एव गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में जारी की गई कार्यवृत्ति का अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन ) द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचको के समक्ष आ रही समस्या, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पोस्को को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमरेश चन्द्र पाठक, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ,जनपद के थानों के समस्त बाल कल्याण अधिकारी/सहायक बाल कल्याण अधिकारी व थाना एएचटीयू निरीक्षक रामजी यादव मय स्टाफ शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक ऊंचडीह निवासी डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी की धर्मपत्नी थी उर्मिला देवी
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें एक धर्म एवं संस्कृति प्रिय कुशल गृहणी बताते हुए किया शत-शत नमन
सोनभद्र। जनपद के सदर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचडीह के संभ्रांत नागरिक, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डॉ ओमप्रकाश त्रिपाठी के आवास पर बुधवार को देर शाम उनकी धर्मपत्नी स्मृति शेष उर्मिला देवी की तीसरी पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर परिवार सहित जनपद के गणमान्य जनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक डा ओमप्रकाश त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी जीवन संगिनी स्मृति शेष उर्मिला देवी के संग बिताए अपने 54 साल के अनुभवों को साझा कर उनके निराले व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने टूटते परिवार और बिखरते रिश्तों को संगठित करने में घर की गृहिणी की भूमिका के महत्त्व को निरूपित किया। संत कीना राम महिला पीजी कालेज के निदेशक डॉ गोपाल सिंह ने टूट रहे संयुक्त परिवार, संस्था और बिखरते मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए परिवार को एक जुट रखने में गृहिणी के योगदान की विषद व्याख्या किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
शहीद उद्यान ट्रस्ट परासी के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी ने नारी सशक्ति करण से बदल रही सामाजिक जीवन की तस्वीर को व्याख्यापित किया। सोन साहित्य संगम के संयोजक एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से उन्हें सनातन संस्कृति की महान उपासक आदर्श नारी के स्वरूप को रेखांकित किया।श्रद्धांजलि सभा में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के छोटे भाई शीतला आचार्य , कृषि वैज्ञानिक एवं फ़ोर यस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ जय नारायण तिवारी , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के चंद्रकांत शर्मा,कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेश द्विवेदी, शिक्षक कवि आनंद त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी , श्रीप्रकाश त्रिपाठी , निर्मल देव पाण्डेय , पवन मिश्र , सुरेश पाठक एडवोकेट भाजपा नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि अनुपम त्रिपाठी, श्रीरामचरित मानस समिति के प्रमुख सहयोगी राकेश त्रिपाठी सहित त्रिपाठी परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी स्मृतियों को यादों को रूधे गले से बयां किया तो उपस्थित जनों की पलकें नम होकर बोझिल सी हो गई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्मृति शेष गृहिणी उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन पत्रकार एवं प्राध्यापक भोलानाथ मिश्र ने किया।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सभा के सोनभद्र जिले की कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ। जिसकी घोषणा उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयोजक सर्वेश अस्थाना द्वारा की गई सोनभद्र जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व कवि अजय शेखर जी को व संरक्षण में वरिष्ठ साहित्यकार व उपन्यासकार रामनाथ शिवेंद्र को व अध्यक्ष- वरिष्ठ पत्रकार व कवि डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ‘पुष्कर’ को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर मेघ ‘विजयगढ़ी’ को, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न त्रिपाठी ‘पद्म’ को, सचिव/मंत्री इं. राहुल सिंह कुशवाहा ‘प्रवाह’ को, कोषाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा को, संगठन सचिव प्रभात सिंह चंदेल जी को, सह सचिव दिलीप सिंह ‘दीपक’ जी को, प्रचार सचिव अभिनव आकाश को जिम्मेदारी दी गयी है और कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में लोकभाषा के कवि डॉ. लखनराम जंगली, राधेश्याम पाल , जैराम सोनी को, अल्का केशरी ‘आरिया’, सुनील भारतीय ‘चौचक’ जी को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कॉर्डिनेटर गिरधर खरे निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
जिले के कार्यकारिणी के गठन की जानकारी जिला संयोजक म्योरपुर के युवा कवि यथार्थ विष्णु ने दी है। उन्होंने बताया कि इकाई का कार्यकाल दो वर्ष के लिए है। जिला इकाई का गठन साहित्यिक गतिविधियों के सफल संचालन व साहित्यकारों के कल्याण हेतु किया गया है।
सोनभद्र। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकर्ती से मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या व ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक घोरावल ने आगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित 5 महिला अभ्यर्थियों शकुन्तला देवी, बीना कुमारी, लालती देवी, देवन्ती व लिलावती को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया तथा ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पद के दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। विधायक घोरावल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित समस्त अभ्यर्थियों सम्बंधित जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष राहुल पटेल, कृष्णा पटेल, सी0डी0पी0ओ0 घोरावल, सहित मुख्य सेविका एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।