जुलूस व ताजिए निकाल कर मनाया मोहर्रम, मातम में सभी लोग हुए शामिल

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर जुलूस और ताजिए निकाले गए। बीजपुर , राजों, खमरिया, लीलाडेवा, पिंडारी सहित अन्य इलाकों में ताजिया जुलूस निकाला गया।इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाठी बाजी की व मातम मनाते हुए ताजिए को स्वागत द्वार तक लेकर गए। इस अवसर पर हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिए के साथ रहे। जगह-जगह प्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस दौरान लोगों ने दुआएं मांगी।

Advertisement (विज्ञापन)

ताजिया नूरिया मोहल्ले से होते, श्री राम चौक से गैराज व स्वागत द्वार एनटीपीसी से कर्बला में समापन हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन को शहीद करने के बाद उनकी लाश के सिर को एक नेजे पर रखकर कर्बला के मैदान से दमिश्क की तरफ यजीद को भेजा गया था। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को भूखा व प्यासा रख कर शहीद किया गया था। यजीद ने विरासत पाने की खातिर इस्लाम के उसूलों को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इमाम हुसैन ने अपनी शहादत देकर इस्लाम के उसूलों को जिंदा रखा। कर्बला की लड़ाई हकीकत में सच और झूठ की लड़ाई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

यह मानवता, लोकतंत्र और समानता की लड़ाई थी। इस्लाम को मानने वाले बहुसंख्यक लोग मोहम्मद साहब के नवासे, अली के बेटे और फातिमा के जिगर के टुकड़े इमाम हुसैन के साथ थे। अय्याश और जालिम बादशाह यजीद ने कबिले , फाजी व माली ताकत के बल पर बादशाहत हासिल की थी। जनता अय्याश व जालिम को अपना बादशाह मानने को तैयार नहीं थी। इमाम हुसैन की शहादत हुई। यह शहादत केवल इस्लाम की नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए थी। हर कौम जो इंसाफ, लोकतंत्र व समानता के उसूलों को चाहती है, उसके लिए कुर्बानी थी।

वही सुरक्षा के मद्देनजर में स्पेक्टर क्राइम ब्रांच अशोक यादव, एसआई विनोद यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
इस मौके पर गुलशने रजा कमेटी बीजपुर के सदर हाजी खलील, निसार अहमद,मिरहसन, मुमताज, मुख्तार अंसारी, मंसूर आलम,रियाजउद्दीन,अजमत,
रहमत, इरशाद, अलाउद्दीन अंसारी, मुस्तकीम,नसीम अख्तर,गोल्डन,मंजुर,अफसरा मास्टर,आलम, जुनैद, इजहार के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गायत्री परिवार की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन 31 जुलाई को- राजकुमार तरुण

सोनभद्र। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा जनपद सोनभद्र में संचालित गायत्री परिवार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु 31 जुलाई 2023, दिन सोमवार, दोपहर 12:00 से गायत्री ज्ञान मंदिर जिला पंचायत रोड, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि-” इस विचार गोष्ठी में गुरु माता की जन्म शताब्दी वर्ष, गृहे- गृहे गायत्री उपासना, यज्ञ को घर- घर पहुंचाने कार्यक्रमों की तैयारी एवं प्रचार-प्रसार के लिए हेतु जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने सोनभद्र जनपद में संचालित सभी विकास खंडों के कार्यकर्ताओं, युवा मंडल समन्वयको, युवा समन्वयको, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी से जुड़े सभी गायत्री परिवार के भाइयों एवं बहनों से अनुरोध किया कि वह इस संगोष्ठी में सम्मिलित होकर कार्यक्रम के बारे में अधिकृत जानकारी प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों में भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की तैयारी एवं प्रचार प्रसार करें।

Advertisement (विज्ञापन)

गोवंश के अवशेष मिलने से रॉबर्ट्सगंज नगर में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में स्थित राणी सती दादी मंदिर के पास रात आठ बजे के करीब गोवंश का अवशेष फेंके जाने की सूचना मिली तो विभिन्न हिंदू संगठनों सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान मौके पर मिले गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खा

एडिशनल एसपी कालू सिंह उक्त मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करते

वही एक स्थानीय महिला द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात 2:00 से 2:30 के बीच उसका बछड़ा गायब हो गया था। और शुक्रवार को उसे पता चला कि गोवंश के शरीर के कटे 2 अंग अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले।
उक्त घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वही राणी सती मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नई बस्ती स्थित राम जानकी मंदिर के पास कुछ लोगों ने गोवंश का अवशेष पाए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी एवं अन्य ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार वहां भी गोवंश के अवशेष पाए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले की कई थानों की पुलिस इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने संबंधित इलाके में डेरा डाल दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर जमे हुए हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह उक्त मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करते

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यहां के लोग इस बात को भलीभांति समझ रहे है कि कुछ शरारती तत्वों ने मुहर्रम की पूर्व संध्या पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। शरारती तत्वों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि उक्त मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश महादेव को मिला पर्यावरण प्रहरी सम्मान

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद कर्नाटक प्रांत द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” शिक्षक साहित्यकार एवं ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र को “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत “पर्यावरण प्रहरी” सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान

हृदय नारायण मिश्र राष्ट्रीय चेयरमैन एवं संस्थापक अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद और डॉ सुनील कुमार परीट अध्यक्ष कर्नाटक इकाई अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा प्रदान किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा विगत वर्ष हरियाली आंदोलन का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ और वृक्षों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक डॉक्टर बृजेश महादेव द्वारा हजारों पौधों को रोपित और संरक्षित किया जा चुका है जिसमें कुछ बड़े बड़े वृक्ष हो चुके हैं। स्वप्रेरणा से डॉक्टर बृजेश द्वारा पिछले सप्ताह बिरान पहाड़ी में दस किलो नीम का बीज छीट कर बोया गया है जो वास्तव में अनुकरणीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

DM ने डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना से शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लाभार्थियों को किया जाये लाभान्वित – जिलाधिकारी

    प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों को लाभार्थियों के माध्यम से अति शीघ्र कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में लाभार्थियों के द्वारा आवास के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है, उन सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराय जाये और निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हों, उसका निराकरण सुनिश्चित कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्याें की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेें, जिन भी अधिशासी अधिकारियों द्वारा उक्त मामले में शिथिलता बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की भी समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर योजना के तहत शहरी क्षेत्र के हर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये, यह योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। बैठक में परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारीगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करता दुद्धी शहर

दुद्धी शहर में मोहर्रम त्यौहार की स्थापना करने वाले संस्थापक गण (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

  • हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करता दुद्धी शहर।
  • हिंदुओं- मुसलमानों ने लड़ा अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई।
  • धार्मिक एकता का प्रतीक दुद्धि का जुगनू चौक
  • मोहर्रम के जुलूस की विदाई आज भी स्वर्गीय भोला साहू के दरवाजे से होती है।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर 4 राज्यों से घिरा हुआ सोनभद्र जनपद के दुद्धी शहर में आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव वर्ष में हिंदू- मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल कायम है। आज भी यहां के लोग खुशियों का त्योहार ईद, बकरीद, होली, दीपावली एवं गमी का त्यौहार मोहर्रम बड़े ही सौहार्द, सादगी के साथ मनाते हैं।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“जब देश अंग्रेजों का गुलाम था हम सभी भारतीय अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए कफन बांध कर घरों से बाहर निकल चुके थे उस समय हमारे देश में हिंदू- मुस्लिम एकता कायम थी, दोनों मजहबो के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से जमकर मुकाबला किया और त्याग, बलिदान, तपस्या के बल पर स्वतंत्रता अर्जित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

यही हाल हमारे जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र का रहा है यहां पर महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए स्वाधीनता आंदोलन हिंदू-मुस्लिम धर्म के लोगों ने उत्साह पूर्वक अपना बलिदान दिया, जेल- जुर्माने की सजा भुगती, लेकिन उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और परिणाम स्वरूप देश को आजाद कराया”।
दुद्धी क्षेत्र के निवासी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुकखन अली के वंशज स्वर्गीय रफीक खान साक्षात्कार के दौरान बताया था कि- दुद्धी का जिंदल चौक (जुगनू चौक) दुद्धी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्म स्थली थी, यहीं पर क्षेत्र के हिंदू- मुस्लिम सेनानी मिलजुल कर अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करते थे।

इस चौक पर इस्लामिक वर्ष के प्रथम माह मोहर्रम के दसवें दिन दुद्धी के व्यापारी भोला साहू एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुकखन अली के बंशधर जिंदल अली खान द्वारा ताजिया स्थापित करने की परंपरा की शुरुआत की गई तब से प्रतिवर्ष इस चौक पर ताजिया बैठाया जाता है और इसकी रश्मे हिंदुओं- मुस्लिमों द्वारा पूरी की जाती है ।
आगे उन्होंने बताया कि एक बार किसी ने थाने में शिकायत कर दी थी कि जुगनू चौक पर मुहर्रम की भीड़ इकट्ठा कर जादू- टोना कराते हैं। मुझे थाने में बुला लिया गया मेरे पीछे पीछे स्वर्गीय भोला साहू भी पहुंचे जिनकी
समाज में उनकी बहुत इज्जत थी। थाने में आए। सारे लोग खड़े हो गए। उन्होंने मुझसे पूछा
” तुम यहां कैसे बैठे हो, वहां चौक कौन देख रहा है?”
” दारोगा जी ने बुलवाया है।”
“दरोगा जी ने कहा-” वो चौक ताजियादारी की कुछ बात थी चाचा जी मैंने बुलवाया था।”
” कुछ नहीं,यह बच्चा क्या जानेगा चौक के बारे में? इसके बाप दादा के जमाने में देखते चौक पर कमाल। वहां कुछ गफलत नहीं है। वहां आस्था से लोग जाते हैं, मन्नतें करते हैं। आपकी जिम्मेदारी है वहां कोई व्यवधान न हो। स्वर्गीय भोला साहू के इस कथन पर दरोगा ने रफीक खान को दरोगा जी छोड़ दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इस बार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम के ताजिया की विदाई इस त्यौहार के संस्थापक स्वर्गीय भोला साव के दरवाजे से होगी। लेकिन स्थापना काल से वर्ष भर पहले मुहर्रम के ताजिया की ताजियादारी करने वाले रफीक खान की अनुपस्थिति मे।
ज्ञातव्य हो कि दिसंबर 2022 में रफीक खान की 112 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
हिंदू- मुस्लिम एकता का त्यौहार मोहर्रम को बड़े ही शांति और सौहार्द के साथ स्वर्गीय भोला साहू, कैलाश वकील, पदमश्री स्वर्गीय हनीफ मोहम्मद शास्त्री, रफीक खान, इशहाक खान, रामदास ठठेरा, रजखड़, दुल्हन के कुछ हिंदू परिवारों द्वारा परंपरागत रूप से एक साथ मिलकर मनातेे है।
दुद्धी के निवासी एवं स्वतंत्रता संग्राम परिवार के इशहाक खान बताते हैं कि-“जिंदल अली दुद्धी के महान स्वतंत्रता सेनानी सुक्खन अली खान के छोटे भाई थे,जब अंग्रेज हुकूमत ने तहसील के सामने का इनका मकान ज़ब्त कर लिया था, तब सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले कर जिंदल अली ने अपने इसी ताजिया चौक से आंदोलन को अंजाम देते रहे। इसमें इनका भरपूर सहयोग किया इनकी धर्म पत्नी नन्हंकी जान इनको स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीति बताने के लिए अंग्रेजी पुलिस ने कई बार मजबूर, प्रताड़ित किया लेकिन इस वीरांगना ने अपनी जुबान नहीं खोली और अंग्रेजों की प्रताड़ना झेलती रही ।
खजुरी रेलवे गेट के पास 110 वर्षीय श्री रामवृक्ष ने बताया कि-” वे बचपन से चौक पर प्रसाद फातिहा कराने जाते रहे हैं।
इस वर्ष भी मोहर्रम की ताजिया कर्बला समापन की ओर जाने से पहले भोला साहू के दरवाज़े परंपरा का पालन करते हुए जाएगी और वहां फातिया पढ़ने के बाद कर्बला प्रस्थान करेगी। इस मोहर्रम के जुलूस में ताजिया को कंधा देंगे हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करने वाले दुद्धी तहसील के नागरिक।

एशियन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप – 2023 मे राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

सोनभद्र। यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन (एशिया ) द्वारा नई दिल्ली के त्याग राज स्पोर्ट्स कंपलेक्स मे दिनांक 21 से 23 जुलाई 2023 तक आयोजित एशियन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप – 2023 में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्राओं कुमारी इशिका गुप्ता बी.ए.-तृतीय वर्ष ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा कुमारी वर्षा सिंह ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार एवं पूरे महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की इस स्वर्णिम सफलता पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को महाविद्यालय में भी उन्हें उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा मे राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाओं मे लगातार वृद्धि हो रही है इनसे होने वाली होने वाली क्षति की प्रतिपूर्ति नही की जा सकती है । इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही बचाव है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने सड़क सुरक्षा नियमो को विस्तार से बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है इसके निमित्त सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।

Advertisement (विज्ञापन)


इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने यातायात के नियमो को हर जगह इस्तेमाल करने की सलाह दी, वही डॉ महीप कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब के बारे में बताया।
वही कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा पांडेय ने यातायात के छोटे छोटे नियमो को अमल में लाने को कहा। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. (डॉ. ) राधकांत पांडेय, मीरा यादव , डॉ. महेन्द्र प्रकाश, उपेंद्र कुमार, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, बीना यादव, डॉ.विजय प्रताप यादव, वैशाली शुक्ला, डॉ.सचिन कुमार एवं संघमित्रा के साथ-साथ महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र, महेश पांडेय, अरुण, सरफुद्दीन, एवं कुमारी अंकिता, कुमारी अंजली कुमारी संजना, पूजा, कुमारी अनुष्का सिंह, कुमारी साधना यादव इत्यादि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • किसानों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाते हुए किया प्रदर्शन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जनपद को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित करो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कक्ष में पहुंच डीएम को ज्ञापन पत्र पढ़कर सुनाया तथा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों की चिंता कांग्रेस पार्टी सदियों से करती आ रही है आज जब पूरे जनपद में बरसात न होने से हाहाकार मचा है तो हम कांग्रेसियों ने किसानों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि जुलाई माह बीतने वाला है जनपद में पिछले वर्ष भी सूखे के हालात थे इस वर्ष पूरे जनपद में किसानों के सामने वर्षा ना होना एक चुनौती ही नहीं बल्कि जीवन जीने की समस्या के रूप में विकराल रूप धारण किए हुए हैं । ऐसे में हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए 5 सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

घूमने बताया कि हम कांग्रेसियों ने मांग किया है कि पूरे जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए ,किसानों से होने वाली वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, किसानों के बकाया बिजली बिल को माफ किया जाए, जनपद के समस्त किसानों को क्षति पूर्ति के रूप में प्रत्येक किसान को आर्थिक सहायता दी जाए और जनपद के पोखरों तालाबों एवं बांधों में उचित माध्यम से पानी भंडारण की समुचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपने के समय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने जिलाधिकारी से
जिले के किसानों की बैठक बुलाने की अपील की और बताया कि पहले किसानों की बैठक जिला अधिकारी द्वारा बुलाई जाती थी जिससे जिले के किसानों की समस्या से आला अधिकारी अवगत हुआ करते थे।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, पीसीसी सदस्य जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बृजेश तिवारी, कांग्रेसी नेता विजय शंकर तिवारी, रावटसगंज सदर ब्लॉक के अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, कर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर देव पांडेय, राजेंद्र पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, अजीत ,अनिल सेवादल के मृदुल मिश्रा, घोरावल ब्लाक अध्यक्ष लल्लूराम पांडेय, उपाध्यक्ष राम रूप शुक्ला, सदर ब्लॉक के विजय शंकर पांडेय, बुल्लू कोल सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

करमा ब्लॉक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्लाक टास्कफोर्स की हुई बैठक
  • बाल व्यापार और उत्पीड़न पर रोक लगाना हम सब की जिम्मेदारी- सुधांशु शेखर शर्मा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को करमा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, महिला शक्ति केंद्र तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक की गयी। बैठक में एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा किया गया। उसके उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बाल विवाह पर चर्चा करते हुये कहा किसी लड़की या लड़के की शादी 18 साल की उम्र से पहले होना बाल विवाह कहलाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल विवाह में औपचारिक विवाह तथा अनौपचारिक संबंध भी आते हैं, जहां 18 साल से कम उम्र के बच्चे शादीशुदा जोड़े की तरह रहते हैं। बाल विवाह, बचपन खत्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है साथ ही बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्राम स्तर पर जन जन तक पहुंचाया जाए। जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण एवम अनाथ, छोड़ दिए गए बच्चों के गोद दिलाने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के बारे में बताया गया। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर चर्चा करते हुये कहा गया कि बेटियाँ हर एक क्षेत्र में बराबर की सहभागिता निभा रही है लेकिन फिर भी समाज के कुछ क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण उन्हें वे अधिकार नहीं मिल पाते जो उन्हें मिलने चाहिए, उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

समाज के कुछ क्षेत्रो में होने वाले इस भेद भाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं दहेज मुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई गई ।भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकना आदि के बारे मे बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनायें जैसे , पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के एवम सभी टोल फ्री नंबर 181,1090,112 ,1098,1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। बैठक में, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, सहायक पंचायत अधिकारी अरुण कुमार सिंह, विंध्यवासिनी मिश्रा (लहरी) ,ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free