धार्मिक त्योहार को लेकर सतर्कता आवश्यक – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उल्लेखित स्थलों के लिए निर्धारित की गयी- DM
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि चन्द्र दर्शन के अनुसार इस वर्ष मोहर्रम 20 जुलाई, 2023 से प्रारम्भ होकर 29 जुलाई, 2023 को सम्पन्न होगा, मुस्लिम धर्म के दोनों समुदायों द्वारा मोहर्रम मनाया जाता है, मोहर्रम की 10वीं तारीख को अलम का जुलूस निकाल कर मातम किया जाता है। इसके दौरान अत्यधिक भीड़ इकठ्ठा होती है तथा ताजियों को जुलूस के यप में ले जाकर करबला में दफनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसे धार्मिक अवसरों पर यदा-कदा अराजक तत्वों द्वारा किसी भी छोटी-बड़ी घटनाओं को तूल देकर पुराने लम्बित धार्मिक-साम्प्रदायिक प्रकरणों में नये उठने वाले विवादों, अपरम्परागत धार्मिक जुलूसों के अवसरों पर पारस्परिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत विशेष सतर्कता अपेक्षित है, उक्त के दृष्टिगत 10वीं अर्थात् मोहर्रम 29 जुलाई, 2023 को विशेष सतर्क दृष्टि रखने एवं समुचित सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में सेक्टर स्कीम लागू किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि त्यौहार पर आवश्यकता के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में मोहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने व साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि व शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए थाना-राबर्ट्सगंज स्थित कस्बा राबर्ट्सगंज को कुल 01 सुपरजोन, 01 जोन व संवेदनशील एरिया को 04 सेक्टर में व थाना-दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत स्थित (कस्बा दुद्धी को कुल 01 सुपरजोन, 01 जोन व संवेदनशील एरिया को 04 सेक्टर में) तथा थाना-शाहगंज अन्तर्गत (कस्बा शाहगंज को कुल 01 सुपरजोन, 01 जोन व थाना-शाहगंज के संवेदनशील एरिया को 02 सेक्टर में) विभक्त करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उल्लेखित स्थलों के लिए निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि थाना-राबर्ट्सगंज के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट निखिल यादव, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज मो0 नं0-9454416845, पुलिस अधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक,नगर सोनभद्र मो0 नं0- 9454401595, जोन/थाना-कोतवाली राबर्ट्सगंज के लिए जोनल मजिस्ट्रेट शेषनाथ चैहान जि0वि0अ0/खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज मो0 नं0-9454465133, जोनल पुलिस अधिकारी-प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली राबर्ट्सगंज मो0 नं0-9454404286 को नामित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से सेक्टर-1 शीतला मन्दिर चैराहा राबर्ट्सगंज के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट धनन्जय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज मो0 नं0-7379514800, सेक्टर-2 पुरानी मस्जिद राबर्ट्सगंज के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार यादव सहा0 अभि0, लो0नि0वि0नि0 खण्ड मो0 नं0-8887549364, सेक्टर-3 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अरूण जौहरी, डी0सी0एनआरएलएम मो0 नं0-8433214412, सेक्टर-4 नई मस्जिद, नई बस्ती राबर्ट्सगंज के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट- उमाशंकर गुप्ता, सहा0 अभियन्ता, बन्धी डिवीजन राबर्ट्सगंज मो0 नं0-9450588279, सुपर जोन दुद्धी के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट- सुरेश राय, उप जिलाधिकारी दुद्धी मो0 नं0-9454416848, पुलिस अधिकारी- दद्न प्रसाद गोंड, पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी मो0 नं0-9454401598 को नामित किया गया है। इसी प्रकार से जोन/थाना-कोतवाली दुद्धी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नीरज कुमार तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी/म्योरपुर मो0 नं0-7217788128, जोनल पुलिस अधिकारी-प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली दुद्धी मो0 नं0-9454404276, सेक्टर-1 अमवार तिराहा दुद्धी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट उमेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर मो0 नं0-9454465134, सेक्टर-2 म्योरपुर तिराहा दुद्धी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट शैलाश राम, सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी मो0 नं0-735599159, सेक्टर-3 संकट मोचन मन्दिर तिराहा दुद्धी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी मो0 नं0-9140831135, सेक्टर-4 मल्देवा चैक व ठठेरी तिराहा के साथ वार्ड नं0-11 दुद्धी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी मो0 नं0-7007686857 को नामित किया गया है।

इसी प्रकार से सुपर जोन थाना-शाहगंज सुपर जोनल मजिस्ट्रेट राजेश सिंह उप जिलाधिकारी घोरावल मो0 नं0-9454416847, पुलिस अधिकारी अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, घोरावल मो0 नं0-9454404303, जोनल मजिस्ट्रेट लाल बहादुर बिन्द, नायब तहसीलदार घोरावल मो0 नं0-8853375457, जोनल पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक, शाहगंज मो0 नं0-9454404299, सेक्टर-1 राजपुर सिकरी जमगांव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट रमेश यादव उपायुक्त श्रमरोजगार/खण्ड विकास अधिकारी घोरावल मो0 नं0-9454465134, सेक्टर-2 कस्बा शाहगंज के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मो0 नं0-8318617775 को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नामित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट 29 जुलाई, 2023 को मुस्लिम समाज के मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रातः 10.00 बजे सायं 06.00 बजे तक अपने ड्यूटी के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर अग्रिम आदेश तक कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें।

कोर्ट ने सुनाई हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3- 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए भोला हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए भोला हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों परमेश्वर, राजू, राजन व विंदेश्वरी को उम्रकैद व 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3- 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं एक अन्य दोषी गोविंद को 7 वर्ष की कैद व एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई, वहीं अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)


अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थानांतर्गत ऊंची खुर्द गांव निवासी श्रीराम पुत्र भोला ने 12 सितंबर 2008 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 11 सितंबर 2008 को उसके पिता भैंस के लिए चतरा से जौ का दरुआ पीसा कर घर वापस आ रहे थे कि नहर के पास वह अपने बहनोई के साथ मिल गया। शाम करीब 8 बजे जैसे ही तीनों लोग नहर से घर की तरफ मुड़े तभी पहले से घात लगाकर कुल्हाड़ी लेकर बैठे गांव के परमेश्वर पुत्र भोला, राजू पुत्र रामसखी, राजन पुत्र केदार व विंदेश्वरी पुत्र बैजू मिले और ललकारते हुए कहा कि मारो साले को कहते हुए पिताजी को मारने लगे जिससे पितजी गिर पड़े। इतने में अभियुक्तगणों ने कहा कि सभी लोगों को मारो।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके डर से भागकर किसी तरह जान बचाई। उधर ये लोग पिताजी को मारकर शव को धधरौल बंधे की ओर ले जाने लगे। रात्रि होने की वजह से दूसरे दिन राबर्ट्सगंज कोतवाली में सूचना दिया। इस तहरीर पर एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में अभियुक्तगणों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों परमेश्वर, राजू, राजन व विंदेश्वरी को उम्रकैद व 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3- 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं एक अन्य दोषी गोविंद को दोषसिद्ध पाकर 7 वर्ष की कैद व एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद पाठक ने बहस की।

एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की हुई बैठक

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य के प्रभावी अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक की गयी, बैठक में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम एवं सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम एवं सेम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के सम्बन्ध में चर्चा कर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के कार्य में तेजी लाया जाये, इस कार्य को पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार कर्मचारी को लगाया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मृत्यु पंजीकरण में आशाओं एवं सीएचओ को लगाकर सक्रियता से कार्य कराया जाये, इस कार्य में पंचायत सहायकों को भी लगाया जाए। अपर जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया, इसके लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। बैठक में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, भूलेख के मनोज गिरी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बच्चों मे सामाजिक व व्यवहारिक बदलाव(SBCC) पर बाल हितधारकों को दिया गया प्रशिक्षण- सुधांशु शेखर शर्मा

दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश के क्रम में नोडल जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड दुद्धी के सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा किया गया और प्रशिक्षण के संबंध में परिचर्चा भी की गई ।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर उपस्थित कुल 42 हित धारकों को बच्चो में सामाजिक व व्यवहारिक बदलाव (एसबीसीसी), बाल विवाह , बाल तस्करी , बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन उत्पीडन एवं बाल श्रम रोकथाम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुद्धी राम कुमार द्वारा बालश्रम पर रोकथाम एवं प्रभावी अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्य विधियों पर चर्चा की गई तथा बताया गया यदि कोई बालक या बालिका जिसके अभिभावक माता-पिता में से कोई एक या दोनों नहीं है उसे शिक्षा के लिए ₹1000 प्रतिमाह सरकार द्वारा शिक्षा सहायता दिया जाएगा। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजन चौधरी द्वारा बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यदि कोई नाबालिक लड़का या लड़की की शादी करता है या शादी में उपस्थित रहता है तो वह सभी अपराधी होंगे एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई ।थाना एएचटीयू से अमन द्विवेदी द्वारा मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को प्रशिक्षित किया । विशेष किशोर पुलिस इकाई से मंजीत पटेल द्वारा पाक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंत में ग्राम स्वराज समिति के द्वारा बाल विवाह, बाल तस्करी आदि की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई । मौकेपर थाना एचटीयू से उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना दुद्धी से महिला आरक्षी आरती वर्मा, ग्राम स्वराज समिति दुद्धी के सचिव महेशानन्द, परियोजना कार्यालय से मुख्य सेविका चंद्रावती देवी,सुधा अंजुला रानी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री व ग्राम प्रधान तथा स्वैच्छिक संगठन आदि के लोग उपस्थित रहे।

छात्र- छात्राओं में नेतृत्व क्षमता के विकास जरूरी- कुलश्रेष्ठ

नीरज गुप्ता

बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में नेतृत्व क्षमता के विकास एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से छात्र कैबिनेट का गठन किया गया। छात्र कैबिनेट विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, खेलकूद, फाइव एस एवं अन्य कार्यक्रमों को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री ए के कुलश्रेष्ठ रहे। प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको सम्मानित किया। तत्पश्चात छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। श्री कुलश्रेष्ठ की विद्वता का पूरा विद्यालय परिवार कायल है।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य अतिथि श्री कुलश्रेष्ठ एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने छात्र कैबिनेट के सदस्यों को बैच और सैश पहनाकर अलंकृत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में अहम योगदान देगा और इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि दायित्वों का बोध छात्रों में होना जरूरी है। इसलिए छात्र कैबिनेट का गठन किया गया है। विद्यालय में चारों सदन के कप्तान और उपकप्तान का चयन किया गया। दयानंद सदन से कप्तान अंशिका मिश्रा एवं निखिल विश्वकर्मा और उपकप्तान नयला ऐरम एवं सौरभ सिंह को बनाया गया। अरविंद सदन से अकांक्षा एवं दिव्य प्रकाश को कप्तान और वैष्णवी आनन्द एवं शिवम सिंह को उपकप्तान का दायित्व दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेकानंद सदन से कप्तान रोशनी तिवारी एवं आयुश तिवारी और उपकप्तान आकृति गौतम एवं रवि रंजन को बनाया गया।श्रद्धानंद सदन से कप्तान निशा केसरी एवं राम सरोवर और उपकप्तान इशिता सिंह एवं प्रणव कुमार को बनाया गया। विद्यालय कैबिनेट में सांस्कृतिक कप्तान की जिम्मेदारी ज्योति सिंह एवं विशाल राज को दिया गया; वहीं खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कप्तान की जिम्मेदारी काजल गुप्ता एवं राहुल कुमार को दिया गया। हेड गर्ल साक्षी सिंह तो हेड ब्वाय का दायित्व आकाश पांडे को दिया गया।

इस चुनाव में सीसीए काॅर्डिनेटर प्रभा सिंह, प्रेमलता, दिनेश चंद्र शुक्ला, मनोज पाण्डेय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्य श्री राजकुमार ने छात्र कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं विद्यालय के नामित चेयरमैन श्री अमित कुमार कुलश्रेष्ठ ने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बारहवीं कक्षा के छात्र- छात्राओं को अलग से मार्ग दर्शन भी किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

संजय हरि शुक्ला को न्याय गौरव” सम्मान से सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • न्यायिक अधिकारी संजय हरि शुक्ला के विदाई कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान
  • सोंनभद्र के अधिवक्ताओ द्वारा दिया गया सम्मान अविस्मरणीय रहेगा

सोंनभद्र। सोंनभद्र के अधिवक्ताओ का प्यार में कभी नही भूल सकता। मेरे विदाई पर सोंनभद्र के अधिवक्ताओ ने जो मान सम्मान दिया है वह अविस्मरणीय रहेगा। मेरे अल्पसेवा काल मे मुझसे जो बन सकता था उसे मैंने अपनी पूरी ईमानदारी व पूरी क्षमता के साथ करने का काम किया है और इसमे सोंनभद्र के अधिवक्ताओ ने और मेरे सहयोगी स्टॉप ने जो सहयोग किया उसकी जितनी सराहना करू वो कम है। उक्त बातें पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण सोंनभद्र के माननीय न्यायिक अधिकारी संजय हरि शुक्ला ने अपने स्थांतरण के अवसर पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अपने आवास पर कही।

Advertisement (विज्ञापन)

उनके आवास पर कल प्रातः 10 बजे सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, प्रदेश संग़ठन सचिव उमापति पांडेय एवम महासंघ के जनपद सोंनभद्र के जिला संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ मिश्र द्वारा माननीय न्यायिक अधिकारी संजय हरि शुक्ला को माला पहनाकर अंगवस्त्रम, महासंघ द्वारा “न्याय गौरव” सम्मान पत्र एवम पंचमुखी महादेव की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सारस्वत सम्मान किया गया। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उनके विदाई पर एक कविता ” जाने ये कैसी जुदाई की घड़ी आई है, सुना है श्रीमान जी आज आपकी विदाई है” सुनाकर सबकी आँखे नम कर दी” साथ ही श्री मिश्र ने कहा कि आप जैसे न्यायप्रिय और ईमानदार न्यायिक अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आपने अपने सेवा काल मे अपनी कार्यकुशलता से सोंनभद्र के अधिवक्ताओ के हृदय में जो स्थान बनाया है वो बहुत कम अधिकारी बना पाते हैं। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपको ” न्याय गौरव” सम्मान से सम्मानित कर अभिभूत व गौरवान्वित है। वही प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय ने कहा कि आप हम सबको बहुत याद आएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित महासंघ के जिला संरक्षक व सोंनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि आप युवा न्यायिक अधिकारियों के प्रेरणास्रोत है और आपकी ईमानदारी और कर्तब्य निष्ठा उनके लिए एक मिसाल के रूप में उन्हें सदैव न्याय पथ पर सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। वही अधिवक्ता पवन कुमार मिश्र ने कहा कि आपकी कार्यशैली से हम अधिवक्ताओ को बहुत कुछ सीखने को मिला है जिसे शब्दो में बयान नही किया जा सकता।

श्रावण मास और मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर डीएम ने की धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

HIGHLIGHTS

  • काॅवर यात्रा व मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी नई परम्परा की न की जाये शुरूआत – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे श्रावण मास व मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी ने श्रावण मास में पवित्र काॅवर यात्रा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, काॅवर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ ही बिजली व्यवस्था आदि सुनिश्चित किये जाने पर विचार-विमर्श करने के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को दिये, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी कर लें,

Advertisement (विज्ञापन)

ताकि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें आदि बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दियें गयें, समन्वय बैठक में सोनभद्र जिले के ताजियादार व धर्मगुरूजन मौजूद रहें और सभी लोगों ने मोहर्रम का पर्व पुरानी परम्परा के अनुसार मनाये जाने पर निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आगामी दिनों में मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से मुस्लिम धर्मगुरूओं से वार्ता किया और त्यौहार को सकुशल मनाने के लिए आने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, इस मौके पर धर्मगुरूओं द्वारा ताजिये के आने-जाने में समस्या, सड़क, नाली व अन्य बिन्दुओं पर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्रों के धर्मगुरूओं द्वारा दिये गये सुझाओं को तत्काल अमल में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रावण मास व मोहर्रम त्यौहार के बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सम्बन्धित थानों के सी0ओ0 व धर्मगुरूगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

12 खनन पट्टाधारकों को अवैध खनन के प्रकरण में हुई नोटिस जारी

HIGHLIGHTS

  • अधिरोपित धनराशि जमा होने तक खनन कार्य किया गया प्रतिबन्धित
  • सोनभद्र के समस्त खनन पट्टा क्षेत्रों की एक नियमित अन्तराल पर करायी जायेगी जाँच – जिलाधिकारी
  • खनन पट्टा क्षेत्रों व क्रशर प्लांटों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा अनिवार्य रूप से लगाना किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
  • जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से खनन पट्टा की जाॅच हेतु ड्रोन का किया जायेगा उपयोग – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि खनन निदेशलय के नेतृत्व व निर्देशन में पिछले दिनों निदेशालय के जाँच दलों द्वारा जनपद सोनभद्र में ईमारती पत्थर खनन पट्टा क्षेत्रों की जाँच करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, उक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद में खनन पट्टा क्षेत्रों व क्रशर प्लाण्टों की जाॅच की गयी, जिसमें 12 खनन पट्टाधारकों को अवैध खनन के प्रकरण में नोटिस जारी करते हुए प्रस्तुत जांच आख्या के आधार पर 12 खनन पट्टा धारकों द्वारा स्वीकृत क्षेत्रों के बाहर अवैध खनन किया गया है, इनसे उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के अन्तर्गत शास्ति तथा खनिमुख मूल्य को अधिरोपित किया जाये, अधिरोपित धनराशि जमा होने तक खनन कार्य प्रतिबन्धित किया जाता है। यह पट्टा धारक श्री महादेव इण्टरप्राइजेज को 83 लाख 40 हजार 128 रूपये, माॅ विन्ध्य स्टोन क्रासिंग कम्पनी को 1 करोड़ 70 लाख 6 हजार रूपये, मे0 राधे-राधे इण्टर प्राईजेज को 88 लाख 40 हजार 750 रूपये, श्री महादेव इण्टर प्राइजेज लि0 को 1 करोड़ 46 लाख 44 हजार 628 रूपये, ओमेक्स मिनरल्स प्राइवेट लि0 को 1 करोड़ 6 लाख 8 हजार 500, के0डी0 रिसोर्सेज प्राइवेट लि0 को 19 लाख 7 हजार 840 रूपये, में0 श्रीबाला जी एसोसिएट्स को 9 लाख 13 हजार 310 रूपये, बालाजी स्टोन को 56 लाख 88 हजार 937 रूपये, में0 गनेशाय इण्टर प्राइजेज को 13 लाख 45 हजार 250 रूपये, में0 बाबा खाटू इण्डस्ट्रीज को 56 लाख 14 हजार 813 रूपये, में0 साईं राम को 70 लाख 27 हजार 738 रूपये, श्री सुरेश चन्द्र गिरी को 7 लाख 75 हजार 812 रूपये की नोटिस जारी की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि ऐसे समस्त पट्टा क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनके पेनाल्टी/निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, जो निर्धारित मानक से अधिक खनन क्षेत्रों में खनन करते हुए पाये जायेंगे, उन्होंने बताया कि स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र में खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा सुधारात्मक कार्य हेतु खनन कार्य प्रतिबन्धित होने के पश्चात भी पट्टाधारक द्वारा अवैध खनन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के समस्त खनन पट्टा क्षेत्रों की एक नियमित अन्तराल पर जाँच करायी जायेगी, जॉच हेतु जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से ड्रोन का उपयोग किया जाये। जॉच के उपरान्त यदि किसी भी पट्टाधारक द्वारा अपने स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन की पुनरावृत्ति की जाती है, तब शास्ति अधिरोपित करने के साथ ही पट्टा निरस्तीकरण की कार्यवाही तत्काल अमल में लायी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सभी खनन पट्टा क्षेत्र स्वामी क्रशर संचालक स्वामी अपने-अपने खनन क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेेंगे, जिन क्रेशर संचालक व खनन पट्टा क्षेत्र के संचालक द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाये जाने की कार्यवाही न की जायेगी, की दशा में सम्बन्धित स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार पेनाल्टी की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध तरीके से भण्डारित गिट्टी, बालू, मोरम की भी जाॅच की जा रही है, इसमें जो भी अवैध तरीके से गिट्टी, बालू, मोरम प्राप्त हो रहे हैं, उनके नीलामी की कार्यवाही भी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन पर डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी बीएसएनएल के पास से मंगलवार की सुबह अभियुक्त विजय कुमार उर्फ लल्लू उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व0 रामबली निवासी डाला चढाई को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेरा बंधी कर गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अभियुक्त के पास से 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। पुलिस अग्रीम कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 146/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियुक्त का अपराधी इतिहास
मु0अ0सं0- 192/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं- 124/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन सोनभद्र दर्ज है।
इस दौरान टीम में चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, डाला चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मणिपुर कांड पर महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग


सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत के मणिपुर कांड भारत महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया है कि मणिपुर में खुंखार दरिंदों का झुंड आदिवासी लड़कियों को सरेआम नंगा घुमा रहे हैं। मणिपुर की इस दर्दनाक घटना ने लोगों के दिलो झकझोर दिया है। आज़ भारत के मणिपुर को तालिबान की तर्ज पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस देश की बेटियों का यह हाल अब देखा नहीं जा रहा है। महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा की घटनाओं खासतौर पर मणिपुर में मई से ही हो रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मणिपुर में जिन दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाया गया, और उनके साथ छेड़छाड़ की गई, उनमें से एक के पति कारगिल जंग के योद्धा हैं। कारगिल में लड़ाई लड़ने वाले सैनिक ने आज घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसने देश की रक्षा की, लेकिन अपनी पत्नी को अपमानित होने से नहीं बचा सका। आज देश के सैनिकों के परिवार के लोगों का यह हाल है तो आप लोगों का क्या हाल होगा। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा महामहिम राष्ट्रपति महोदया से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free