शिव शक्ति महिला मंडल ने किया शिव चर्चा

HIGHLIGHTS

  • भक्त लोगों ने किया रुद्राभिषेक पूजन
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में हुआ आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल ने सोमवार को शिव चर्चा किया और भक्त लोगों ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर भक्ति गीत एवं हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, भोले भिखारी सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, संगीता जैन, प्रवीण जैन,विनोद जैन, प्रफुल्ल जैन, श्याम जैन, रेवती तिवारी, रामा देवी, उर्मिला, शिवानी, नेहा गुप्ता, पवन गुप्ता, कालो देवी, हीरा, सुखराम, रामप्यारे , परमानंद, शेरू आदि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे हरिकीर्तन चल रहा है। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने शिव चर्चा किया और भक्ति गीत भी गाया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर भक्ति गीतों व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नगवा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बाल शोषण मुक्त समाज बनाने में हम सबकी भागीदारी- सुधांशु शेखर शर्मा
  • ब्लॉक सभागार नगवा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत कीगयी-

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना की अध्यक्षता में नगवा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना में ब्लॉक के सभी पात्र बच्चों को जोड़ने हेतु सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से समन्वय बना कर बच्चों का आवेदन कराने पर जोर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे पात्र बच्चों को लाभ दिया जा सके। बाल कल्याण अधिकारी थाना नगवा अवधेश सिंह द्वारा महिलाओं व बच्चों हेतु संचलित आपात कालीन सेवाओ 1098,1076,1070,181,112 टोल फ्री नंबरों व बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम पर चर्चा किया गया। बैठक में नीतू यति महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं के संचलित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, स्वाधार गृह,वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, विधवा पुत्री विवाह अनुदान आदि योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) गायत्री दूबे द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी व दत्तक ग्रहण के बारे में चर्चा किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में चार अगस्त 2023 तक सभी ब्लाक स्तरीय बैठक आहूत कर ली जायेगी उसके बाद ग्राम/ नगर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत कराया जायेगा बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना जयसवाल, माधुरी पटेल महिला आरक्षी तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक नाबालिक सहित तीन चोर गिरफ्तार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास से सोमवार को बीजपुर पुलिस ने बस के इंजन चोरी के आरोप में एक नाबालिक सहित तीन चोर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र अंजनी कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि उनके बस का इंजन अज्ञात चोरों द्वारा बीते शनिवार की रात को बिलाल ऑटो गैरेज नक्टु के सामने से चोरी कर लिया गया है।पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 79/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर वरिष्ठ उ0नि0 विनोद कुमार यादव को विवेचना सौंपी गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए मुखबिर के सूचना पर सोमवार को उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव मय हमराह का.दिनेश कुमार व का.संदीप यादव द्वारा विद्या शंकर पाल के घर पुनर्वास प्रथम बीजपुर से अभियुक्त महिप पाल पुत्र देवशरन पाल उम्र 21 वर्ष,दिलीप कुमार पाल पुत्र राज कुमार पाल 19 वर्ष निवासी ग्राम डोडहर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र व एक नाबालिग बाल अपचारी को समय 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए इंजन को विद्यासागर पाल के घर के आंगन से बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग ₹50000 है। वही अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

आत्मग्लानि -जीवन का अभिशाप

डॉ. कंचन जैन (लेखिका)

एक व्यक्ति को आत्मग्लानि अर्थात उसको मानसिक रूप से ही नहीं अपितु आंतरिक रुप से या कहें सिर्फ शारीरिक या मानसिक रूप से ही नहीं, आत्मिक रूप से भी किसी चीज का पछतावा होना ही आत्मग्लानि है ।
आत्मग्लानि की भावना एक व्यक्ति में तब उत्पन्न होती है जब वह जानबूझकर या सोच समझकर किसी प्राकृतिक सृजन को कष्ट देता है। और बाद में यह सोचता है कि यह मैंने क्या किया? अगर आप स्वयं पर थोड़ा सा प्रकाश डालेंगे तो आप जान पाएंगे कि क्या आपने ऐसा कोई कृत्य किया है, या नहीं।

Advertisement (विज्ञापन)


आत्मग्लानि से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है कि आप कोई भी ऐसा निर्णय ना लें,जो किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से कष्ट पहुंचाएं। फिर चाहे वह व्यक्ति हो या पशु। जब व्यक्ति आत्मग्लानि महसूस कर रहा होता है तो वह दो चीजें करता है या तो वह व्यक्ति अपनी की हुई गलती का पश्चाताप करता है अर्थात उस व्यक्ति या पशु से माफी मांगता है और अपनी गलती को सुधारता है या फिर वह यह मान लेता है। कि गलती तो इंसान से ही होती है और वह इतनी गलतियां कर देता है कि वह सचमुच ही गलतियों का पुतला बन जाता है।आत्म ग्लानि एक नकारात्मक भावना है और यह मनुष्य अतीत की किसी घटना से जुड़ा होताहै। आत्म ग्लानि मनुष्य को अतीत में जीने पर मजबूर करती है। पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित 2007 के एक शोध के अनुसार आत्मग्लानि की भावना से ग्रसित व्यक्ति में अवसाद होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। यही नहीं, नियमित रूप से आत्मग्लानि महसूस करने से व्यक्ति दो दशक के भीतर ही डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी गम्भीर मानसिक समस्याओं का शिकार हो सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • 15 वर्षो से चल रहे अखंड हरि कीर्तन व भक्तिगीत सुनकर लोग झूम उठे
  • श्रावण मास भर 59 दिनों चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार 27वें दिन रुद्राभिषेक किया गया। श्रवण मास भर 59 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर 15 वर्षो से चल रहे अखंड हरिकीर्तन एवं भक्ति गीत सुनकर लोग झूम उठे।
शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, अनुराधा त्रिपाठी, अनुपमा चौबे, अनुभव पाठक, आराध्या मिश्रा, साध्वी विमला देवी , ममता पांडेय, प्रीति पांडेय, रेवती तिवारी, रामा देवी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखराम, रामप्यारे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे हरिकीर्तन चल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक ने भी हरिकीर्तन गाया। इसके अलावा अनुराधा त्रिपाठी ने भक्ति गीत गाया जिसे हरमोनियम, ढोल, झांझ की संगत पर सुनकर मौके पर मौजूद लोग झूम उठे। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मास्टर अरिहान धीमान ने राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। सेंट जोसेफ स्कूल रिहंद नगर के सात वर्षीय बालक अरिहान धीमान ने वारंगल में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता में जीत हासिल कर विद्यालय के साथ देश का नाम रोशन किया। देश भर के कई प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए, अरिहान ने इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में प्रभावशाली तीसरा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता, जो भाषाई कौशल के अपने कठोर परीक्षणों के लिए प्रसिद्ध है, में अरिहान की अंग्रेजी भाषा पर असाधारण पकड़ और सटीकता और सटीकता के साथ चुनौतीपूर्ण शब्दों को लिखने और बोलने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता देखी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

भाषा सीखने के प्रति उनके समर्पण, दृढ़ता और जुनून ने उन्हें एक सच्चे वर्तनी प्रतिभावान व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया है।अरिहान की उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि युवा दिमागों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता और भाषा दक्षता की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डालती है। उनकी सफलता छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करती है, जो एक सफल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण आधार के रूप में भाषाई कौशल को अपनाने के मूल्य पर जोर देती है।सेंट जोसेफ स्कूल रिहंद नगर के प्रिंसिपल फादर बैपटिस्ट डिसूज़ा ने कहा हमें राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता में अरिहान की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। सीखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भाषा अध्ययन के प्रति उनके जुनून ने यह अच्छी पहचान दिलाई है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह जीत उनके लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं अरिहान धीमान के पिताजी श्री अमित धीमान और माता श्रीमती हिमलिनी धीमान जो दोनों ही एनटीपीसी रिहंद परियोजना मैं वरिष्ठ प्रबंधक के तौर पर कार्यरत है ने अरिहान जैसी युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और पोषित करने वाला मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता के आयोजकों, प्रायोजकों और समर्थकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

विहिप व बजरंग दल ने फलदार पौधे का रोपण कर मनाया सेवा सप्ताह

नीरज गुप्ता

बीजपुर,सोनभद्र। बजरंग दल ने रविवार को विशेष सेवा सप्ताह कार्यक्रम की अवसर पर प्रखंड बीजपुर में आदि शक्ति दुदहिया माता मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने 51 फलदार व छायादार पौधे रोप कर उनकी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बजरंग दल द्वारा 23 जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष सेवा सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा साल में एक सप्ताह तक सेवा कार्य का महा अभियान चलाया जाता है जिसमें मंदिरों से लेकर विद्यालयों और गौशालाओं में वृक्षारोपण करना व सामाजिक सेवा कर समाज के प्रति भागीदारी सुनिश्चित कर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि यह पौधरोपण आगामी पीढ़ियों के लिए रोपे जा रहे है जिसमें आने वाले समय में इसका फायदा मिल सके। आज लगातार पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में पौधरोपण कर हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आदर्श रिहन्द शिक्षा निकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य तारक नाथ दुबे ने समाज से अनुरोध किया कि कम से कम एक-एक पौधा प्रत्येक वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य लगाना चाहिए।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड मंत्री चंदन गुप्ता, प्रखंड सह मंत्री संतोष गुप्ता, प्रखंड संयोजक नवनीत पांडे, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता, समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, राजेश कसेरा, राम अशोक अरविंद, रामनरेश, धर्मेंद्र गुप्ता के साथ प्रखंड के समस्त कार्यकर्तागण वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट होने का किया आह्वान
  • विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मानवता व सभ्य समाज के लिए एक कलंक के रूप में “मानव तस्करी ” की समस्या आज समूचे विश्व की समस्या है। मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित “प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्यति बालिका विद्यालय ,उरमौरा में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया और रैली निकाल आमजनमानस को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के विषय में शिक्षित किया गया। कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे

Advertisement (विज्ञापन)

“एक्सेस टू जस्टिस” के दूसरे चरण के सहयोगी ग्राम स्वराज्य समिति सोनभद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई , जिला बाल संरक्षण इकाई, ने छात्राओं को मानव तस्करी क्या होती है ,इससे बचने के उपाय व इससे जुड़े कानूनी बिंदुओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं व अध्यापिकाओं ने इस विषय से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं भरे प्रश्न भी वक्ताओं से पूछे व उनका समाधान प्राप्त किया। इस गोष्ठी के पश्चात विद्यालय की छात्राऐं मानव तस्करी विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर सड़को पर निकाली और लोगो कों सन्देश दिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शुभ्रांशु शेखर शर्मा ने बताया इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि महिलाओं और बच्चों को जबरन श्रम एवं वेश्यावृत्ति से बचाया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम स्वराज्य समिति के सचिव महेशानंद भाई ने बताया कि यह दिवस मानव तस्करी के कारण होने वाले नुकसान तथा आम लोगों के जीवन पर इसके गंभीर प्रभाव को समझने का अवसर प्रदान करता है। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानव तस्करी के मुद्दे से निपटने के साधन के रूप में वर्ष 2013 में नामित किया गया था एवम इस दिवस के माध्यम से मानव तस्करी से पीड़ित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी मदद करता है। वर्ष 2003 से इन लोगों को बंदी बनाने वाले गिरोह से बचाने और उनकी पहचान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है वर्ष 2021 से इस दिवस की मूल भावना मानव तस्करी से पीड़ित लोगों को अनुभवों को साझा करने उनसे सीखने के महत्व पर प्रकाश डालती है।

मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि मानव तस्करी जबरदस्ती के जरिए लोगों को फंसाने और वित्तीय व्यक्तिगत लाभ के लिए उनका शोषण करने की प्रक्रिया है। मानव तस्करी में लड़कियों को यौन शोषण के लिए मजबूर किया जाता है इसके साथ ही व्यक्तियों को जोखिम भरे कारखानों में काम करने व महिलाओं को निजी घरों में काम करने के लिए भर्ती किया जाता है। ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित अपने जनपद में यह एक आम समस्या है। मानव तस्करी से उत्पन्न यौन शोषण को रोकने के लिये गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कई उपाय किए हैं। हर कोई अब टोकेगा मानव तस्करी रोकेगा के नारे के साथ छात्रों का आह्वान किया कि अब वे अपने गांव और आसपास मानव तस्करी को रोकने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना सिन्हा, हेमालता मिश्रा, नूरु सबा , कुसुम यादव, वंदना सिंह , किरण , धनंजय कुमार , जिला बाल संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, अमन द्विवेदी वन स्टॉप सेन्टर से दीपिका सिंह, ग्राम स्वराज्य समिति के अश्विनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

म्योरपुर में या अली या हुसैन के नारे के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर में हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया है और सभी ताजियादारो ने अपनी अपनी ताजिया म्योरपुर मेन चौराहा पर एकत्रित किया गया तहजिया की संख्या लगभग आधा दर्जन है मोहर्रम का त्यौहार हज़रत ईमाम हुसैन के याद में मनाया जाता है और लाठी,भाला, तलवार का करतब का खेल शुरू किया गया कई घंटे तक दिखाया गया सबसे लोकप्रिय लाठी का खेल खेला गया और यही खेल दर्शकों को पसंद आया शाम 7 बजे सभी खेल को बंद कर दिया गया और ताज़िया का जुलूस को पूरे कस्बे बाज़ार हवाईपट्टी के रास्ते ईदगाह स्थित कर्बला में सुपुर्द ए खाक रात 9बजे बजे किया गया इस मौके पर म्योरपुर थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ त्यौहार को संपन्न कराया,इस मौक़े पर सदर मोo अयूब अली, हाफिज मंजर आलम, नजीर हुसैन, छोटन भाई, अतहर हुसैन , सफदर अब्बास, सलीम अहमद, विवेक कुमार, रफीक अहमद,अफदार मास्टर, मोo मोशिम सिद्दिकी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आयकर रिटर्न की तिथि बढ़ाये वित्त मंत्री-राकेश शरण मिश्र


सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश ee3e,3eअध्यक्ष ने भारत सरकार की वित्तमंत्री
निर्मलाß को पत्र लिखकर
आयकर रिटर्न वित्तिय वर्ष 2022-23 कर निर्धारण वर्ष -2023-24 की समय सीमा 31 जुलाई 2023 से बढ़ा कर 31अगस्त 2023 बिना विलंब शुल्क करने का अनुरोध किया है इस संबंध में दिनाँक 29 जुलाई23 को वित्तमंत्री को मेल और ट्विटर के माध्यम से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि आयकर पोर्टल ठीक तरीके से काम ना करने के कारण और देश के कई प्रदेशो में बाढ़ और अन्य कारणों से अभी तक देश के लाखों करदाताओं का आयकर रिटर्न दाखिल नही हो सका है। इसलिए इसकी समय सीमा बढ़ाया जाना देश हित,राजस्व हित, करदाता हित एवम न्याय हित मे अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free