सुमित सिंह हत्याकांड मामले में दोषी सगे भाइयों को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 20- 20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • तीन वर्ष पूर्व हुए सुमित सिंह हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। तीन वर्ष पूर्व हुए सुमित सिंह हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी सगे भाइयों को उम्रकैद व 20- 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा थानांतर्गत करनवाह गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय बीर बहादुर सिंह ने 16 जुलाई 2020 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके बड़े भाई सुमित सिंह राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के आगे सजौर नहर के पास रहते थे। बच्चों की पढ़ाई एवं वाहन का संचालन करते थे। घटना 16 जुलाई 2020 को शाम साढ़े चार – पांच बजे के बीच की है। राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बनारसी उर्फ कल्लू व शुभम गुप्ता पुत्रगण विष्णु गुप्ता निवासीगण कटुआपुरा, वाराणसी हाल पता राबर्ट्सगंज कचहरी रोड पर खाने पीने को लेकर पत्थर से कुच कुच कर मार रहे थे। इसीबीच घर जाते समय वह मौके पर आ गया तो शोर मचाने पर दोनों भाई मौके से भाग गए।इसके बाद भाई को लेकर अस्पताल गया तो डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय भाई की रास्ते में मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर सगे भाइयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर सगे भाइयों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सगे भाइयों राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बनारसी उर्फ कल्लू व शुभम गुप्ता को उम्रकैद व 20- 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सपा के जिला कार्यकारिणी में मंगल जयसवाल को जिला सचिव किया गया नामित

डाला, सोनभद्र। जनपद में लगातार अपना जनाधार बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार बूथ से लेकर जनपद की जिला कार्यकारिणी गठन करके कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह लाने में लगी हैं। अभी कुछ समय पूर्व जनपद में नगर निकाय चुनाव में भी समाजवादी पार्टी द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया और ओबरा तथा डाला नगर पंचायत जैसी चर्चित सीट जीत कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

राजनीति के जानकार बताते हैं कि जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव लगातार बूथ से लेकर नगर और जनपद में सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। इसी बीच जिला कार्यकारिणी का गठन में कई नये चेहरों को जगह मिली। नगर पंचायत डाला के मंगल जयसवाल को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव मनोनीत किया गया है, जिससे कि पार्टी की नीतियों और विचार धारा को जन जन तक पहुंचाया जा सकें।वहीं मंगल जयसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव के कुशल नेतृत्व में लगातार पार्टी में लोग जुड़ रहे हैं तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा। वहीं जिला कार्यकारिणी में मंगल जयसवाल को जिला सचिव नामित होने पर नगर में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर सबको बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला पहला स्थान, प्रभारी मंत्री ने दी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई

सोनभद्र प्रभारी मंत्री, रविंन्द्र जायसवाल

HIGHLIGHTS

  • जिले को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
  • शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित, जिससे की समय से पीड़ित को मिल सके न्याय- प्रभारी मंत्री रविंन्द्र जायसवाल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रविंन्द्र जायसवाल ने जनपद को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है, उन्होंने कहा है की शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे की पीड़ित को समय से न्याय मिल सके, जनपद के सभी अधिकारीगण इसी प्रकार से शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के साथ कार्य करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जुलाई-2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 130 के सापेक्ष 128 अंक प्राप्त हुए हैं, और प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ADM ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • मतदेय स्थलों के संभाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग हेतु अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग करने सम्बन्धी बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल यानी बूथों को 1500 वोटर पर संभजन बांटने का निर्देश दिया है। पहले एक बूथ पर 1200 मतदाता तय थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस क्रम में जिले में कार्य शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा ने इस विषय को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ समन्वय बैठक की। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश से अवगत कराया। राजनीतिक पार्टियों से उन्होंने अपील की कि एक बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट की तैनाती करें ताकि इस कार्य को बीएलओ सही ढंग से पूर्ण कर सकें। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटर को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदाता के घर से बूथ की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी केनद्र पर दो बूथ है, तो 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के रूप में समायोजित करने क कोशिश की जाए ताकि बूथों की संख्या कम हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी बूथपर अगर पांच सौ मतदाता हैं तो दूसरे अन्य बूथ से जोड़ने की कोशिश हो लेकिन यह जरूर ध्यान रखा जाए कि वोटरों को परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया है कि उक्त सूची के आधार पर अपने बी0एल0ओ0 के माध्यम से सत्यापन कराते हुए जाॅच कर ले कि कोई भी मतदेय स्थल अभी भी दो किलोमीटर की दूरी पर तो नहीं है और कोई भवन मतदेय स्थल भवन जर्जर की स्थिति में तो नहीं है या किसी अन्य कारणो से पोलिंग स्टेशन की भवनों को बदला जाना आवश्यक है, तो स्पष्ट कारण सहित दो दिवस के अन्दर लिखित रूप से प्रस्तावित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को उपलब्ध करा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है और जहां मतदाता सूची में 1500 से अधिक मतदाता नहीं है तथा मतदाताओं को दो किलोमीटर की दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा और आयोग द्वारा ये भी निर्देश है कि कोई भी मतदेय स्थल दुकान/व्यवसायिक/प्रतिष्ठान/व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा ऐसे भवन, जिनका स्वामित्व किसी राजनैतिक व्यक्ति के पास है, ऐसे मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर उनको स्थानान्तरित कर दिया जाये।

बैठक में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अरूण कुमार गिरि, तहसीलदार घोरावल ज्ञानेन्द्र यादव कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, भाजपा के सुनील सिंह जिला महामंत्री, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी के बी0 सागर जिलाध्यक्ष, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के राजीव त्रिपाठी, अनिल यादव प्रधान का0 सचिव, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के राजकुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

मिलेगा निःशुल्क पाॅपकार्न मेकिंग मशीन,भड़भूजा समाज कारीगर 10 अगस्त तक करें आवेदन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने अवगत करायी है कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित टूल-किट्स वितरण योनान्तर्गत परम्परागत कारीगरों (भड़भूजा) प्रशिक्षण प्राप्त एंव अनुभवी भड़भूजा कार्य करने वाले इच्छूक उद्यमियों को निःशुल्क पाॅपकार्न मेंकिंग मशीन देकर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। परम्परागत (भड़भूजा) कारीगर/उद्यमी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पिपरी रोड़ निकट मिशन अस्पताल रावर्टसगंज सोनभद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त,2023 है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए मो0 नम्बर 9580503175 व 7007262833 सम्पर्क कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आनलाईन आवेदन पत्रों के स्कोर कार्ड का सत्यापन 5 अगस्त को

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र ने अवगत कराया है कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में हस्तशिल्पियों/उद्यमियों व कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्त करने के लिए कार्यालय में प्राप्त हुये आनलाईन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों का स्कोर कार्ड सत्यापन कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र में 5 अगस्त,2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से होना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि स्थान एवं समय पर अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण-पत्र, फोटो सहित साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

DM के नेतृत्व में जिले को प्रदेश की आई०जी०आर०एस० रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में माह जुलाई-2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 130 के सापेक्ष 128 अंक प्राप्त हुए हैं, और प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आई0जी0आर0एस0 के शिकायतों के निस्तारण में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें और उनके शिकायतों का निस्तारण समय से हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के उपर दोनों तरफ जाली लगे तथा प्रकाश की हो व्यवस्था- एड० पवन

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने महामहिम राज्यपाल राजभवन,लखनऊ, उत्तरप्रदेश को पत्र लिखकर मांग किया है कि राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के उपर इससे कई घटनाएं हो चुकी हैं कई मोटरसायकिल सवार पुल पर जाली न होने के कारण गिरकर मौत के काल में समा चुके हैं इसके पूर्व भी फ्लाई ओवर स्थल पर ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है। फिर भी फ्लाई ओवरब्रिज पर जिला प्रशासन जाली नहीं लगवा रहा है। न ही जिला प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है। लगभग तीन किलोमीटर लम्बा ओवर ब्रिज होने के कारण रात में चलने में भय लगता हैं। वही फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड की हालत बद से बदतर होने के कारण अत्यंत परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इमरती कॉलोनी से लेकर चंडी होटल तक कि दोनों साइड की रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है फिर भी ना तो किसी जिम्मेदार अधिकारी इसे संज्ञान में ले रहे हैं।आये दिन दो पहिया वाहन एवम साईकिल पर चलने वाले राहगीर इस मार्ग पर चलकर चोटिल होते रहते हैं।रॉबर्ट्सगंज नगर सोंनभद्र उत्तर प्रदेश के लगभग 3 किमी लंबे फ्लाईओवर की नीचे की दोनों साइड सर्विस रोड पर चलना जानलेवा हो गया है।
कार्यदयी संस्था द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से करोड़ो रूपये की वसूली के बाद भी अभी तक फ्लाईओवर के उपर न तो जाली लगी और न ही प्रकाश का व्यवस्था हुआ ! नीचे की सर्विस रोड का कार्य फाइनल नही कराया जा सका है जो बेहद अफसोस जनक है और कार्यदायी संस्थान के लिए दंडनीय है।
अतः ओवर ब्रिज के ऊपर जाली तथा प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ नीचे सर्विस लेन का अभिलंब निर्माण करवाने हैं आदेशित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्लांट से चोरी कर ले जा रहे टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने बुधवार को गेट पर चेकिंग के दौरान प्लांट से चोरी करके बोलेरो में छिपा कर ले जा रहे 3 टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बैजनाथ पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर तथा अजित कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र बोलेरो नं0 UP64AT 7047 में 03 अदद टरबाइन स्टैंड चोरी करके ले जा रहे थे तभी एनटीपीसी गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवान संजय कुमार पुत्र सुबाष राम ने चेकिंग के दौरान बोलेरो में छिपा कर रखे गए तीन टरबाइन स्टैंड को देख कर पूछताछ किया तो आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने पर चोरी का शक होने पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी करने की बात कबूल की।पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/23 धारा 379,411 भादवि के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाई किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार 30वें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी , भिखारी सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, रेवती तिवारी, रामा देवी, कृष्णावती, रमाशंकर चौबे, रामराजी, अनिल कुमार चौबे, सरस्वती देवी, गणेश, श्याम जी, बलिराम जी, मनोज केसरी, विवेकानंद,कालो देवी, हीरा, सुखराम आदि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free