दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में जिले के 20 प्रतिनिधि करेंगे सहभाग- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Mob no. 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में हुई। जिसमें 9 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सहभागीता करने हेतु चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया बुधवार 9 अगस्त को नई दिल्ली कानस्टीटूशन क्लब में होने वाले उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय व्यापार दिवस पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सोनभद्र जिले से 20 प्रतिनिधि सहभाग करेंगे। जिसमें जिले से जुड़ी हुई समस्याएं वह जीएसटी खाद्य सुरक्षा श्रम उन्मूलन से संबंधित विषय को राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

राजेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप सिंह, अध्यक्ष व्यापारिक कल्याण बोर्ड भारत सरकार माननीय सुनील सिंधी रहने वाले हैं। जिनके समक्ष सारे विषयों को रखा जाएगा। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, नगर महामंत्री विजय केसरी, किराना व्यापार अध्यक्ष श्याम केसरी, दीपचंद जयसवाल, श्याम बाबू, राजेश जायसवाल, दिनेश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) का अमेठी का अधिवेशन संपन्न

HIGHLIGHTS

नवीन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष एवं अरुण कुमार सिंह जिला मन्त्री निर्वाचित

अमेठी। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सोनारीकलां, अमेठी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के जनपद-अमेठी का द्विवार्षिक- अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी मूल संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न हुआ। इस बैठक में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जनपद-अमेठी में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय शिक्षकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण हेतु राजकीय शिक्षकों को विभिन्न गुटों में विभक्त होने के बजाए मूल संघ को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन नवीन कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता (समाजशास्त्र), राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सोनारीकलां , अमेठी के द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नवीन कुमार त्रिपाठी -जिला अध्यक्ष, तिलकधारी मौर्य – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह- जिला मन्त्री , सुनील- संयुक्त मन्त्री, करुणेश पाण्डेय-संगठन मन्त्री, रविन्द्र यादव कोषाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र आय-व्यय निरीक्षक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजकीय हाई स्कूल, अमेठी के वरिष्ठ शिक्षक यू.पी. मौर्य को मार्गदर्शक मण्डल में विशिष्ट स्थान प्रदान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने जनपद-अमेठी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित किया । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद-अमेठी के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का समुचित समाधान करने हेतु मार्ग प्रशस्त होगा‌।

Advertisement (विज्ञापन)

आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में RSS का चंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया चंदन कार्यक्रम का अयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
📱 6389376273

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर का चंदन कार्यक्रम रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ तरह तरह के मंडल के खेल, दो दल के खेल, योगासन, योग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर संचालक आलोक सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ऐसे ही देशभक्त, निर्भीक स्वाभिमानी स्वयंसेवकों के निर्माण के लिए संघ की स्थापना की।

Advertisement (विज्ञापन)

आज हम शताब्दी वर्ष के करीब आ गए हैं । संघ विश्व का सबसे बड़ा और प्रभावी स्वयंसेवी संस्था है। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना नागपुर में विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़ा में 1925 में की थी। उन्होंने हिंदुओं में नई चेतना जाग्रत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि सभी शाखा में आए। संघ की नित्य प्रति शाखा में व्यक्ति निर्माण होता है। जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रचारक देवदत्त, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय , जिला बाल प्रमुख राजेंद्र, नगर प्रचारक धनंजय, महेश शुक्ला, नीरज सिंह, गौतम बरनवाल, नीतीश, अंकित, कृष्णा केसरवानी संतोष कुमार मौर्या प्रधानाचार्य, रिंकी ,चंद्र किरण पांडेय, ममता जालान, पुंजा सिंह, जे0 बी सिंह, भीम सिंह, अखिलेश सहित लगभग 200 की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर छपी बुकलेट का अजीत रावत ने किया वितरण

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने रविवार को मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर छपी बुकलेट का नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में वितरण किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपर्क से समर्थन के अंतर्गत व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत को नगर के व्यवसायियों से मिलकर प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी योजनाओं का बुकलेट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत रविवार को सोनभद्र नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय मिठाई लाल सोनी व राजू सोनी के आवास पर जाकर प्रधानमंत्री के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनके विकास कार्यों की छपी बुकलेट देकर पुनः 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस क्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रसिद्ध नाथ सोनी के घर जाकर प्रधानमंत्री का बुकलेट दिया साथ ही आग्रह किया कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आपका आशीर्वाद मिले

Advertisement (विज्ञापन)

वही अजीत रावत ने बताया कि संपर्क से समर्थन अभियान में प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा प्रधानमंत्री के तीसरी बार पीएम बनने को लेकर समर्थन मिला और प्रेरणा स्रोत के तहत बुकलेट के माध्यम से विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आश्वासन भी दिया गया वहीं प्रतिष्ठित व्यापारियों ने बताया कि भाजपा सरकार उत्तम मजबूत और सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास वाली सरकार है जिसका पुणे आना अनिवार्य है जिसके तहत अभियान बेहद ही सुंदर व सकारात्मक है इस अभियान में बढ़-चढ़कर लोगों को भागीदारी करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

म्योरपुर थाना प्रभारी रहे लक्ष्मण पर्वत को दी गई भावभीनी विदाई

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। म्योरपुर थाना में प्रभारी निरीक्षक रहे लक्ष्मण पर्वत का शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग और क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा सम्मिलित होकर फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई
इस दौरान सभी की आंखें नम रही आए हुए लोगों ने कहा की इनके करीब 4 महीने के कार्यकाल से लोगों को सीख लेना चाहिए जिस तरह से इन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है थाना प्रभारी ने हमेशा आए हुए लोगों की शिकायत का निस्तारण किया।4 महीने के समय में क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

हिंदू मुस्लिम का कोई भी त्यौहार रहा हो तो सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज विदाई समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों ने पहुंचकर थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत को भीनी भीनी आंखों से विदाई दी। क्षेत्र के जनता का प्यार देखकर थाना थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत की आंखें भी नम हो गई जाते-जाते उन्होंने सभी को गले लगाया और बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडेय,उपनिरीक्षक बृजेश दूबे,उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह,वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जयसवाल पुलिस कर्मी ग्रामीण लोग और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

DM ने ड्रेगन फ्रूट के पौधा रोपण अभियान का किया शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने ड्रेगन फ्रूट के पौधे का रोपण कर ड्रेगन फ्रूट पौध रोपण अभियान का किया शुभारम्भ
  • ड्रेगन फ्रूट के पौधे को हर कुपोषित अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को निःशुल्क किया जा रहा है वितरण – जिलाधिकारी
  • जनपद को कुपोषण मुक्त बनाना में ड्रेगन फ्रूट होगा कारगर – जिलाधिकारी
  • ड्रेगन फ्रूट का पौधे लगाकर कृषक बन्धु अपनी आय में करे वृद्धि – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत लोढ़ी में ड्रेगन फ्रूट का पौधा लगाकर ड्रेगन फ्रूट पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पंचायत भवन लोढ़ी में ड्रेगन फ्रूट से सम्बन्धित आयाजित कार्यक्रम में अति कुपोषित/कुपोषित बच्चों को व उनके परिजनों को ड्रेगन फ्रूट व पौधें का वितरण किये। ड्रेगन फ्रूट का पौधा व फल पाकर अति कुपोषित बच्चों के परिजनों ने प्रशन्नता व्यक्त की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अति कुपाषित/कुपोषित बच्चों के परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस फल का उपयोग करने से बच्चा जल्द स्वस्थ होगा और कुपोषण जैसी गम्भीर बीमारी से मुक्ति पायेगा और उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र को कुपोषण से मुक्त बनाने हेतु जिला खनिज फाउन्डेसन निधि से 657 बच्चों के परिजनों को निःशुल्क 5-5 पिलर रिंग व 20-20 ड्रेगन फ्रूट के पौधें लगाये गये है और अभी और काफी संख्या में ड्रेगन फ्रूट के पौध का रोपण जनपद में किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि ड्रेगन फ्रूट का पौधा एक वर्ष में फल देने लगता है, जिसके फल का उपयोग परिजन शीघ्र कर सकेगें। उन्होंने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के इस अभियान में सबकी भागीदारी अनिवार्य है। ड्रेगन फ्रूट के पौधें लगाने व उसकी सुरक्षा के जानकारी हेतु आगनबाड़ी कार्यकत्री व उनके परिजनों की जगह-जगह पर कैम्प के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इसके अन्तर्गत ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ड्रेगन फ्रूट की खेती करके कृषक बन्धु अपनी आय में अधिक से अधिक वृद्धि कर सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल विधायक व डीएम ने संयुक्त रूप से किया टेराफील वाटर फिल्टर का वितरण

HIGHLIGHTS

  • टेराफील वाटर फिल्टर का किया गया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विधायक घोरावल डॉ अनिल कुमार मौर्य व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत पेढ़ के विद्यालय में टेराफील वाटर फिल्टर का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा टेराफील वाटर फिल्टर के उपयोग के बारे में ग्रामीण जन को जानकारी दी गई, उन्होंने बताया कि इस फिल्टर के जरिए आयरन युक्त पानी को शुद्ध व साफ किया जा सकेगा, जिससे स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर और लाभदायक है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने बताया कि इस गांव के हैंडपंप के पानी में आयरन की मात्रा अधिक है, इसलिए इस गांव का चुनाव किया गया है, यहां के पानी में आयरन का मात्रा काफी है, जिसके वजह से विभिन्न प्रकार के बीमारी होती रहती है, जैसे हड्डियों का टेढ़ा होना, खून में खराबी आना आदि लक्षण होते हैं। जिसके समाधान के लिए इस फिल्टर के माध्यम से इन बीमारियों पर काबू पाया जा सकेगा। टेरेफील फिल्टर वितरण कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इस फिल्टर का प्रयोग लगतार किये जाने से आयरनयुक्त पानी से होने वाली बीमारियों पर लगाम लगाया जा सकेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है,जिससे उनकी दिमाग की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है, जिसे पढ़ाई लिखाई पर इसका असर पड़ता है, इसलिए टेराफील वाटर फिल्टर आप लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक घोरावल डॉ अनिल कुमार मौर्य ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा इस गांव का चयन किया गया है, यहां के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके और स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिल सके। इस गांव के लोगों को शुद्ध पानी मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी का यह कार्य काफी सराहनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर गांव की समूह की महिलाओं द्वारा फिल्टर के उपयोग करने की विधि की जानकारी विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को दी गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर फिल्टर के उपयोग और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी और लोगों में शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूकता फैलाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिला अधिकारी घोरावल राजेश सिंह, डी सी मारेगा रमेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार, जिलाधिकारी स्टेनो रामाधार, मानिक जनप्रतिनिधि गण, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रशासन का बहुत बहुत आभार- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता/समाजसेवी सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का फ्लाईओवर पर सुरक्षा का प्रयास लाया रंग
  • जिला प्रशासन सोंनभद्र ने फ्लाईओवर पर जाली लगाने का कार्य किया प्रारम्भ

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता समाजसेवी राकेश शरण मिश्र ने जिला प्रशासन सोंनभद्र को आभार ब्यक्त करते हुए कहा है कि देर से सही पर फ्लाईओवर की सुरक्षा का संज्ञान जिला प्रशासन सोंनभद्र ने लिया तो सही। श्री मिश्र ने वक्तब्य जारी करते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत कई वर्षों से फ्लाईओवर पर सुरक्षा दीवार/जॉली लगाने के साथ साथ लाइट लगाने की माँग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके परिणाम स्वरूप फ्लाईओवर से गिरकर कई लोगो की मौतों के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और कल से ही जाली लगाने का कार्य युद्धस्तर पर करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने जनपद के अन्य सामाजिक एवम ब्यापरीक संघों का भी आभार ब्यक्त किया है कि उनके द्वारा भी इस हेतु मेरे प्रयास में साथ देते हुए प्रयास किया गया। श्री मिश्र ने जिला प्रशासन से पुनः अनुरोध किया है कि फ्लाईओवर पर जाली लगाने के साथ साथ लाईट भी लगवा कर प्रकाश की समुचित ब्यवस्था कर दी जाए जिससे फ्लाईओवर पर छिनैती एवम कोई दुर्घटना कारित ना हो।

Advertisement (विज्ञापन)

राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने जिला अस्पताल, जिला जेल, मेडिकल कॉलेज सहित विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। शनिवार को सोनभद्र दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल सहित जिला जेल, मेडिकल कॉलेज और विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में आज जन्म दिए 7 बेटियो को लेकर उनके परिजनों को बधाई देते हुए सरकार द्वारा महिलाओं को 15 हजार रुपए दिए जाने वाली योजना का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मीडिया कर्मियों से आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर बच्चो द्वारा रंग बिरंगे रूप में होकर तितली बनकर स्वागत किया और मनमोहक गीत भी सुनाई गई। उन्होंने आगे बताया कि जिला अस्पताल में लगभग सब कुछ ठीक है। बिजली कटौती की समस्या से निपटने को लेकर जनरेटर चलाने की बात कहते हुए भ्रूण जॉच करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद करने का विभाग को निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

I.G.R.S. पोर्टल पर मिले शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस रही अव्वल, प्रदेश में मिला पहला स्थान

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस को I.G.R.S. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।
  • पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने I.G.R.S. में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की है।
  • सोनभद्र पुलिस को मिले 115 अंक में से 115 अंक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के आइ.जी.आर.एस. पोर्टल पर माह जुलाई में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल रहकर कुल 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त किया । समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया तथा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया तथा सोनभद्र पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा I.G.R.S. में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free