डीएलसी कार्यालय पर मजदूर करेंगे धरना

HIGHLIGHTS

  • रासपहरी में 13 अगस्त को होगा मजदूर अधिकार सम्मेलन: दिनकर कपूर

सोनभद्र। गरिमापूर्ण जीवन के लिए मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, प्रबंधन में उनकी हिस्सेदारी, उनकी सामाजिक सुरक्षा का इंतजाम और कानून में प्रदत्त अधिकार देकर ही औद्योगिक शांति को सुनिश्चित किया जा सकता है। यह बातें मंगलवार को वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार औद्योगिक श्रमिकों की इन समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है और विकास को अवरुद्ध कर रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री कपूर ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि सच तो यह है कि मजदूरों पर नए नए नियम और कानून बनाकर हमले किए जा रहे हैं। श्रम कानूनों को खत्म कर लाए गए लेबर कोड में काम के घंटे 12 कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों से मिनिमम वेज का वेज रिवीजन ना होने से केंद्र के सापेक्ष प्रदेश की मजदूरी दर बेहद कम है और इस महंगाई में मजदूरों को अपने परिवार का पेट पालना कठिन होता जा रहा है। पहले ही विधि विरुद्ध परमानेंट नेचर के कामों में बेहद कम मजदूरी पर ठेका प्रथा चलाकर लूट हो रही है, ऐसे में मजदूरी दर ना बढ़ाना मजदूरों के साथ अन्याय हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मजदूरों के अधिकार के लिए 9 अगस्त को पूरे देश में मजदूर प्रतिवाद कर रहे हैं और सोनभद्र में भी डीएलसी ऑफिस पर आयोजित धरने में वर्कर्स फ्रंट और ठेका मजदूर यूनियन सम्मिलित होगा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने ई श्रम पोर्टल पर 8 करोड़ 30 लाख असंगठित मजदूरों का पंजीकरण प्रदेश में किया गया है। इन मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई भी योजना सरकार ने चालू नहीं की है। जबकि 2008 में बने सामाजिक सुरक्षा कानून के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार-बार दिए गए आदेशों में इन मजदूरों के लिए योजनाएं बनाने के लिए सरकार से कहा गया है। इन मजदूरों को आयुष्मान कार्ड, आवास, बीमा, पेंशन, प्रसूति लाभ आदि देने की मांगों पर प्रदेश के 100 से ज्यादा संगठनों ने मिलकर साझा मंच बनाया है। कल श्रम मंत्री से मुलाकात की गई है और विधायकों से संपर्क कर मानसून सत्र में मजदूरों के सवालों को उठाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में श्री कपूर ने कहा कि सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के नौगढ़ में असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए जन अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 13 अगस्त को रासपहरी में आयोजित मजदूर अधिकार सम्मेलन में की जाएगी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कृपाशंकर पनिका, रेणुकूट नगर पंचायत सभासद व यूनियन के विशिष्ट सदस्य नौशाद मियां, मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, पिपरी के पूर्व सभासद कामरेड मारी, इंद्रदेव खरवार भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश योग महोत्सव आयोजन


उत्तर प्रदेश योग महोत्सव एवं प्रथम योगा थैरेपिस्ट कन्वेंशन तथा चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन चौक स्टेडियम लखनऊ में ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाऊंडेशन द्वारा किया
गया। उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में स्काईलार्क पब्लिक स्कूल लखनऊ , सीएमएस जैप्लिन स्कूल लखनऊ , सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखनउ , सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर , ए पी सेन लखनऊ , डीएवी पब्लिक स्कूल सोनभद्र , लखनऊ यूनिवर्सिटी, एसकेडी स्कूल लखनऊ , केंद्रीय विद्यालय झांसी , विद्यालय लखनऊ कैंट, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के लगभग 386 बच्चों ने प्रतिभाग क्या। जिसमें प्रथम स्थान ग्रेटर नोएडा तथा द्वितीय स्थान सीएमएस जैपलिन तथा तीसरा स्थान सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के बच्चों ने प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज मेडल तथा चैंपियनशिप ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया कला संकाय के बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया
गया।

उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया , जिसमें सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ – चढ़ के हिस्सा लिया। जिसमें महेश बजाज, श्रीमती शरद श्रीवास्तव, राम लखन शुक्ला, डॉ अश्वनी अवस्थी , डॉ शिखा गुप्ता, डॉ अमरीन फातिमा , डॉ मधु महेश्वरी ,सुनील सक्सेना ,डॉ अमरनाथ कश्यप ने प्राकृतिक चिकित्सा मे भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Advertisement (विज्ञापन)

उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में 30 से अधिक जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ डीआईजी श्री अखिलेश निगम IPS, सभासद अनुराग मिश्रा जी, डॉ. उमंग खन्ना प्रख्यात होम्योपैथी अंतरराष्ट्रीय, मा. विधायक नीरज वोरा जी के प्रतिनिधि , विधायक श्री अभिजीत सिंह सांगा जी के प्रतिनिधि अक्षत एवं बबीता अग्रवाल , लखनऊ मेयर के प्रतिनिधि शिव शंकर शुक्ला भारत राज्य स्तरीय प्रशिक्षक उद्योग स्वास्थ्य शिक्षा और कृषि प्रतिष्ठान लखनऊ, मिस चांदनी सिंह राष्ट्रीय हेड उत्तर प्रदेश /उत्तराखंड जन टी. वी (राष्ट्रीय उपग्रह चैनल), रूट्रीज एसेंशियल एग्रोटेक एंड ऑर्गेनिक डायरेक्टर आशीष और आकाश अग्रवाल, मैग्नीस्योर कंपनी के डायरेक्टर पी सागर और सौभाग्य वर्धन विक्रमादित्य,A2 सॉल्यूशन के डायरेक्टर अरविंद सोनकर, कैंगन वाटर के प्रमोटर प्रवीण शर्मा और सारिफ अहमद, प्रसिद्ध इवेंट कोऑर्डिनेटर ललित तारा चंदानी, प्रभात मिश्रा ,अरविंद सिंह चौहान चंद्रशेखर त्रिपाठी , अरविंद श्रीवास्तव अर्चना श्रीवास्तव , प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर चिराग एवं निशा नेशनल ट्रेडर्स के डायरेक्टर मनु जी बीजेपी की यूथ कर्मठ एवं संघर्षशील युवा नेता प्रियंका सिंह ने अपने टीम के साथ प्रतिभाग किया एवं नीलेश गौड़, मोहम्मद आबिद असद विगिर कंपनी के डायरेक्टर विपिन कुमार राय गांव फाउंडेशन के संस्थापक सुख दयाल एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपा

HIGHLIGHTS

Advertisement (विज्ञापन)

श्रीवास्तव ,रामादेवी श्रीवास्तव ,पवन निगम ,भारत विकास परिषद के शैलेश अस्थाना , दिलीप तेजवानी, शिक्षा शास्त्री अरविंद शास्त्री कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर डॉ एस एल यादव उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव आचार्य विपिन कुमार पथिक, टेक्निकल डायरेक्टर राखी सरकार , संरक्षक राजेश पाल आर्य, टेक्निकल एंड मीडिया इंचार्ज डॉ दुर्गेश कुमार, लखनऊ मंडल प्रभारी डॉक्टर रुबी श्रीवास्तव ऑफिशियल टीम रितु शर्मा दिव्यांग्नी पांडे, मनीष यादव, दीक्षा गुप्ता ,दीपिका सचान ,शुभम यादव, रितिक दीक्षित, पुष्पा ,मानसी सचान, सौम्या दीक्षित ,वर्तिका उत्तम, जया त्रिपाठी, शिवम सविता, राहुल, विकास राजपूत ,विक्रांत सिंह, सस्मिता राय आदि लोग उपस्थित रहें* |

Advertisement (विज्ञापन)

उत्तर प्रदेश योग महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान स्काईलार्क पब्लिक स्कूल लखनऊ के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा साल , पौधे और बुके देकर किया गया

कार्यक्रम का आयोजन ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन (GOD) के डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ अवधेश श्रीवास्तव ( 20 हजार किलोमीटर से अधिक भारत भ्रमण किया जैविक खेती के प्रचार – प्रसार के लिए शख्सियत अवार्ड विश्व आयुर्वेद परिषद से उद्योग रत्न से सम्मानित देश के प्रमुख 10 वैज्ञानिकों में शामिल ,त्रिपल ई शिक्षा ,पर्यावरण ,रोजगार) डिजिटल भारत मिशन के संस्थापक, मंडल प्रभारी डॉक्टर रूबी श्रीवास्तव एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन चैंपियनशिप डायरेक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव, टेक्निकल डायरेक्टर डॉ दुर्गेश कुमार, लर्नो कोचिंग के डायरेक्टर एंड संस्थापक अमित कुमार गौतम (ऑनलाइन और ऑफलाइन) आदि लोग उपस्थित रहे ।चौक स्टेडियम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मे लगभग 1000 से अधिक लोग उपस्थित रहें |

कार्यक्रम की शोभा सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के बच्चें एवं मुख्य आकर्षण पंकज कुमार ने आदि योगी भगवान शिव के रूप में प्रोग्राम प्रस्तुत किया |

22 सूत्री मांग को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद जिला कमेटी के द्वारा निकाली गई रैली

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद जिला कमेटी के द्वारा सोमवार सुबह ग्यारह बजे डाला शहीद स्मारक से शीतला मंदिर तक आदिवासियों पर हो रहे अन्याय अत्याचार एवं उनके विरोध में संसद में बनाए जा रहे यूसीसी कानून के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के आवाहन पर 07 अगस्त भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद जिला अध्यक्ष भगवान दास के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासी एकता जिंदाबाद का गुंजे नारे इस संबंध में रा.आ.ए.प. सोनभद्र जिलाध्यक्ष भागवत दास ने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारत बंद समर्थन में यह रैली कि जा रही है, जो क्रमशः कॉमन सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू करने का कानून बनाकर आदिवासीयों को मिली अलग आदिवासी पहचान को खत्म करके उन्हें हिन्दू बनाने की साजिश की जा रही है। इससे आदिवासीयों का कस्टमरी लॉ, पृथक संवैधानिक पहचान एवम् तमाम तरह के संवैधानिक अधिकर खत्म होने का खतरा पैदा हो जायेगा, विकास के नाम पर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर एवम् वन्य प्राणियों के संरक्षण के नाम पर आदिवासीयों को जल, जंगल और जमीन से विस्थापित करने एवम् उनकी रोजीरोटी छिनने का षड्यंत्र किया जा रहा है, नेशनल कॉरिडोर एवम् भारत माला प्रोजेक्ट के नाम पर 4-लेन, 6-लेन, 8-लेन और 10-लेन नेशनल हाईवे का में निर्माण करके और हाईवे के आजू-बाजू में नये-नये इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण करके आदिवासीयों को विस्थापित किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे उनके 5वीं अनुसूची क्षेत्रों को ख़त्म होने का खतरा पैदा हो गया है, 2020, 2021 व 2022 में आदिवासीयों के विरोध में जो बिल संसद में पारित हुए एवम् 2023 में नया फॉरेस्ट एक्ट बनाया जा रहा है, जिससे आदिवासीयों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है, मणिपुर में आदिवासीयों पर बड़े पैमाने पर अन्याय एवम् अत्याचार किये जा रहे है। उनकी बस्तियों में आग लगाई जा रही है। जिसकी वजह से मणिपुर के आदिवासी बड़े पैमाने पर पलायन करने के लिए मजबूर हो गये है, अतिक्रमण हटाने के नाम पर जंगलों के आसपास रहने वाले आदिवासीयों को बड़े पैमाने पर फॉरेस्ट विभाग के द्वारा विस्थापित किया जा रहा है, जडमूल से रहने वाले आदिवासीयों के गाँवों को रेवन्यू विलेज (राजस्व ग्राम) का दर्जा आजादी के 75 वर्षो के बाद भी प्रदान नहीं किया गया है, यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है, आदिवासी बहुल इलाको में देवी-देवताओं के मंदिरों का बड़े पैमाने पर निर्माण करके, उनके इलाकों में कथा वाचकों के कार्यक्रम आयोजित करके आदिवासीयों की संस्कृति को खत्म करके उन्हें जबरदस्ती हिन्दू बनाया जा रहा है, डिलिस्टिंग के नाम पर यानि धर्म परिवर्तित आदिवासीयों को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाने के नाम पर प्रोपोगेंडा करके ईसाई आदिवासीयों एवम् गैर-आदिवासीयों को आपस में झगडा लगाकर गैर ईसाई आदिवासीयों को हिन्दू बनाने की साजिश की जा रही है,

Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासीयों के धार्मिक स्थलों पर कथा प्रवचन, कथा भागवत किया जा रहा है। जबरन आदिवासीयों की मूल सभ्यता, संस्कृति, कल्चर, देवी-देवताओं, पूजा पद्धती खत्म होने का खतरा उत्पन्न हो गया है, आदिवासी बहुल इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंदुओं धर्म के तीज त्यौहार, विभिन्न देवी-देवताओं की जयन्तियां, नवरात्रि पर्व, गणेश चतुर्थी पर्व मनाकर आदिवासीयों को गुमराह किया जा रहा है, आदिवासी बाहुल्य इलाकों में आदिवासी महापुरुषों के बारे में कपोल कल्पित एवम् मनगढ़त इतिहास से सम्बंधित साहित्य का निर्माण करके आदिवासी महापुरुषों के इतिहास का विकृतिकरण करने के लिए विभिन्न प्रकार के साहित्य को आदिवासी बाहुल्य इलाकों में फ्री में वितरित किया जा रहा है, भोले-भाले युवाओं एवम् युवतियों को विभिन्न संगठनों की जाल में फंसाकर उन्हें हिंदू धर्म के शास्त्रों की शिक्षा देकर-आदिवासी बहुल इलाकों में आदिवासीयों को हिन्दू बनाने के लिए प्रचारक बना कर काम पर लगाया जा रहा है, बीएसयू के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के द्वारा कपोल कल्पित रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित करके आदिवासीयों को विदेशी घोषित करने की साजिश रची जा रही है, जंगलों का निजीकरण करके आदिवासी बाहुल्य इलाकों में गैर आदिवासीयों / पूंजीपत्तियों की घुसपैठ करवाकर अनुसूचित क्षेत्रों को खत्म करने की साजिश की जा रही है, संविधान के आर्टिकल-25 के माध्यम से मिली धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है, भोले-भाले एवम् अशिक्षित आदिवासीयों के विरोध में बड़े पैमाने पर फर्जी करके लाखों आदिवासीयों को जेलों में बन्द कर भूमाफियाओं के द्वारा उनकी जमीन छिनने की साजिश की जा रही है, भूमाफियाओं एवम् तथाकथित ऊंची जातियों के लागों द्वारा आदिवासीयों की जमीनों को जबरन छिनने की घटनाएं पूरे देश में घटीत हो रही है। जिसकी जानकारी सोशल मीडीया के माध्यम से एवम् संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त हो रही है,

Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासियों को वनवासी कह कर आदिवासी की पहचान खत्म की जा रही है, हिन्दू धर्म शब्द का अर्थ समझा जाये। हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है और न धर्म शास्त्रों में हिन्दू धर्म के नाम से हिन्दू शब्द का उल्लेख है। प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति ने आदिवासी युवक दशमत कोल के सिर पर पेशाब अर्थ क्या है, मणिपुर की कुकी आदिवासी महिलाओं के साथ नंगा नाच, कुकृत्य जिसमें बहुत सारे मर्द महिलाओं को नंगा करके उनके गुप्तांगों को दबोच रहे है। बेबस औरतें रो रही है और मर्दों की भीड़ आनंद ले रही है, पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, इस कुकृत्य का हम धिक्कार करते है।

इन तमाम मुद्दों के जरिये आदिवासियों की पहचान, कला, सभ्यता, संस्कृति, उनकी सामाजिक धरोहर, साधन-सम्पदा, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों तथा 5वीं एवं 6वीं अनुसूची के द्वारा प्रदत्त विशेषाधिकारों को समाप्त करने की साजिश है। उपरोक्त षडयंत्रों का पर्दाफाश करने के लिए जो चरणवद्ध राष्ट्रव्यापी आन्दोलन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, नई दिल्ली द्वारा तन, मन, धन से साथ सहयोग करके सफल बनाने की अपील की जाती है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान दास गोंड, उपाध्यक्ष अनिल सिंह गोंड, महासचिव राजबली गोंड, अनिलेश, रमेश, मनीष, कमलेश, बुध्दि राम, कलापति देवी, अमरजीत, सूरज, राधेश्याम, रामकिशोर, अरविंद कुमार, मंजू देवी, अनीता, सुमन, परमेश्वर, रामप्रसाद, सीताराम, लालचंद्र, राम किशुन, राजाराम, लल्लन, रामपती, रामप्रसाद, देवचन्द्र दीवान, रविशंकर,अनिल आदि आदिवासी शामिल रहे।

सुरक्षा हमारे जीवन में सर्वोपरि है- आर पी सिंह

अनपरा, सोनभद्र। सुरक्षा हमारे जीवन में सर्वोपरि है, चाहे वह घर पर हो, सड़क पर हो या कार्यस्थल हो। दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन की रक्षा के लिए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना अति महत्वपूर्ण है। सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे हम जीवन की रक्षा कर सकते हैं। आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए रेणुसागर प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलोनी परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत से क्रश हेलमेट अनिवार्य कर दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अब मोटर साइकिल / स्कूटर चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को बिना क्रश हेलमेट कॉलोनी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को खरोच न लगे यही हमारा उद्देश्य है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीज़न के यूनिट हेड आर पी सिंह ने रेणुसागर स्थित कर्मचारी मनोरंजनालय में रोड सेफ्टी टास्क फोर्स द्वारा लगाए गए क्रश हेलमेट मेले के दौरान कही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, ततपश्चात यूनिट एच आर प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि द्विपहिया से हादसा होने पर क्रश हेलमेट चोट को 70% से ज्यादा कम कर सकता है और जान बचने की संभावना को 50% तक बढ़ा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

सिर की चोट ऐसी है जिसमें हमारी जान जा सकती है। इसलिए सभी को क्रश हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने आस पास के ग्रामीणों से भी अपील किया कि ड्राविंग के दौरान क्रश हेलमेट जरूर पहने। इसी क्रम में उपस्थित रेणुसागर पुलिस चौकी प्रभारी शशि भूषण ने लोगो से आग्रह किया कि वे पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए क्रश हेलमेट जरूर पहने,अक्सर देखा यह जाता है कि लोग बिना क्रश हेलमेट लगाये ही दोपहिया वाहन चला रहें है। यहाँ तक कि अपने बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्हें भी क्रश हेलमेट नहीं लगाते है, यदि आप अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहें हैं, तब भी आप बच्चों और खुद को क्रश हेलमेट लगाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी लोकल मार्केट या कहीं भी थोड़ी दूर जा रहें हो तो भी क्रश हेलमेट लगायें, क्योकि दुर्घटना कही भी और कभी भी हो सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सेफ्टी हेड अरविन्द सिंह ने लोगो को क्रश हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया तथा कहा कि इसके पूर्व रेणुसागर ऑडिटोरियम में भी रोड सेफ्टी टास्क फोर्स द्वारा क्रश हेलमेट का स्टाल लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परेश ढोले,कर्नल जयदीप मिश्रा, कैप्टन रोहित देव,अभिनीत सिंह,अजीत शर्मा,सदानन्द पांडेय, शिव शंकर यादव आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के शुभारंभ पर बोले डीएम: गर्भवती महिलाओं व बच्चों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार कराया जाये टीकाकरण

HIGHLIGHTS

  • नगरीय प्रा0 स्वा0 केन्द्र राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी ने फीता काटकर व नवाजात शिशुओं को दो-दो बूंद पोलियों की ड्राप पिलाकर संघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का किया शुभारंभ
  • गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक टीका लगाने के लिए किया जाये प्रेरित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पास नगरीय प्रा0 स्वा0 केन्द्र राबर्ट्सगंज में संघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का फीता काटकर व नवाजात शिशुओं को दो-दो बूंद पोलियों की ड्राप पिलाकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीकाकरण की स्थिति का जायजा सम्बन्धित से लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि गर्भवर्ती महिलाओं, टी0डी01, टी0डी02, टी0डी0 बूस्टर तथा 0-5 वर्ष तक के बच्चों को बी0सी0जी0, ओ0पी0वी0, पेंटावेलेंट, रोटावायरस, मिजिल्स/रूबेला, विटामिन ए, पी0सी0बी0 का टीका सहित कुल 12 टीके लगाए जाते हैं, उन्होंने कहा कि लगने वाले टीकाकरण रजिस्टर को सहीं रखा जाये, जिससे तैयार किये गये रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय में सभी प्रकार के टीका लगाया जा सके। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को अधिक से अधिक टीका लगाया जा सके, इसके लिए नागरिकों को टीका न लगने के कारण होने वाले बीमारियों की जानकारी दी जाये और टीकाकरण के फायदों के सम्बन्ध में जागरूक भी किया जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय से सम्पूर्ण टीकाकरण कराना आवश्यक है, जो बच्चे किसी भी कारण से पूरे टीके नहीं लगावा पाते हैं, उनके लिए संघन मिशन इन्द्रधनुष एक अतिरिक्त अवसर है, जब हम उन्हें छूटे हुए टीके लगाकर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर, 2023 तक खसरा और रूबैला उन्मूलन के क्रम में संघन मिशन इन्द्रधनुष का आयोजन तीन चरणों (7-12 अगस्त,2023, 11-16 सितम्बर,2023 एवं 9-14 अक्टूबर,2023) में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के लिए आशा द्वारा घर-घर जाकर हेडकाउन्ट सर्वे कर सूची तैयार कर ली गयी है। कुल सत्र 1767 में गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य 4813 एवं 0-5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य 17504 है। इस मौके पर अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,सोनभद्र,डब्ल्यू0एच0ओ0 यूनिसेफ, यू0एन0डी,पी0, लायंस क्लब एवं सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्राकृत भाषा प्रकृति की देन

लेखिका डॉ० कंचन जैन

‘प्राकृत’ शब्द की उत्पत्ति प्रकृति शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘प्रकृति’ या ‘उत्पत्ति’; अर्थात , प्राकृत का अर्थ हुआ , भाषाओं का एक ऐसा समूह जो प्राकृतिक है, जो सामान्य जन की सामान्य बोली पर आधारित है, इसकी तुलना जब विद्वानों की अत्यधिक परिष्कृत भाषा संस्कृत से की जाती है अथवा इसे स्रोत भाषा संस्कृत से प्राप्त भाषाओं के समूह के रूप में भी देखा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राकृत भाषा व्याकरणविदों में से, जिन विद्वानों ने संस्कृत में अपने व्याकरणिक ग्रंथों की रचना करने के अलावा, प्राकृत भाषा की ध्वनि संबंधी विशेषताओं को केवल संस्कृत के संबंध में समझाया। प्राचीन प्राकृत व्याकरण, प्राकृत प्रकाश के अनुसार , “संस्कृतम् प्रकृति (स्रोत) है – और वह भाषा जो उस प्रकृति में उत्पन्न होती है, अथवा प्रकृति की देन है, इसलिए उसे प्राकृतम् कहा जाता है।” मोनियर मोनियर-विलियम्स (1819-1899) और अन्य आधुनिक लेखकों का शब्दकोष इस शब्द की विपरीत अर्थ में व्याख्या करता है: ” प्राकृत शब्द का सबसे सरल अर्थ , जिससे “प्राकृत” शब्द बना है, “मूल” हैं , प्राकृतिक, सामान्य” और यह शब्द प्रकृति से लिया गया है, “कोई भी वस्तु , मूल या प्राथमिक पदार्थ के मूल या प्राकृतिक रूप या स्थिति से पूर्व बनाना या रखना।

Advertisement (विज्ञापन)

12वीं सदी के वाग्भाटालंकार (“वाग्भाटा का काव्य अलंकरण,” जो वास्तव में काव्य सिद्धांत में विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला से संबंधित है) में प्रस्तावित एक योजना के अनुसार, संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश सहित चार गुना विभाजन का उपयोग करती है। गुनाह्य की बृहत्कथा (“कहानियों का महान संग्रह”) की भाषा है , एक खोया हुआ पाठ जो 11वीं शताब्दी के कश्मीरी क्षेमेंद्र द्वारा बाद में बृहत्कथामंजरी (” बृहत्कथा का संकलन “) का स्रोत है। कथासरित्सागर _(“कहानियों की नदियों का महासागर”) सोमदेव का, जो 11वीं सदी का कश्मीरी था लेकिन क्षेमेंद्र के बाद का था। इसके अलावा भी देखें तो पूरी तरह से प्राकृत में रचित एक नाटक है, राजशेखर का कर्पूरमंजरी (9वीं-10वीं शताब्दी), जिसका शीर्षक इसकी नायिका कर्पूरमंजरी के नाम पर रखा गया है।धनिका, दशरूपक (भारतीय नाटक के 10 प्रकारों की व्याख्या करने वाले सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक) पर अपनी ‘दशरूपकवलोक’ टिप्पणी में कहते हैं: “प्रकृते अगतं प्रकटम्, प्रकृति: संस्कृतिम्” [प्रकृति (स्रोत) से प्रकृतिम् आता है, और वह प्रकृति है संस्कृत]

हत्या के दोषी अवनीश को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 24 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • तीन वर्ष पूर्व हुए दिनेश कुमार अग्रहरि हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। तीन वर्ष पूर्व हुए दिनेश कुमार अग्रहरि हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी अवनीश कुमार उपाध्याय को उम्रकैद व 24 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मनोज कुमार अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय दशरथ अग्रहरि निवासी मालदेवा, थाना दुद्धी जिला सोनभद्र ने 14 जुलाई 2020 को दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी चाय, बिस्कुट की दुकान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बगल में है। उसका लड़का दिनेश कुमार अग्रहरि 23 वर्ष भी कभी कभी उसके साथ दुकान पर बैठता था। 14 जुलाई 2020 को रात आठ बजे लड़के का दोस्त अवनीश कुमार उपाध्याय आया और कुछ बेटे से बात किया। इसके बाद बेटे ने दुकान बंद किया और कहा कि पापा घर जाओ मैं कुछ देर में आऊंगा। इसके बाद अवनीश अपने साथ बेटे को लेकर चला गया। जब देर तक बेटा वापस नहीं आया तो अपने छोटे बेटे के साथ खोजबीन करने लगा तो टार्च की रोशनी में खून दिखाई दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे बढ़ा तो बेटे की लाश डिग्री कॉलेज की बाउंड्री के बगल में झाड़ी में पड़ी थी। सिर , मुंह से खून निकल रहा था। इसलिए पूर्ण विश्वास है कि अवनीश ने ही हत्या की है। इस तहरीर पर अवनीश कुमार उपाध्याय पुत्र उदयराज उपाध्याय निवासी लौवा नदी रपटा हिरेश्वर महादेव मंदिर परिसर थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर अवनीश कुमार उपाध्याय के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अवनीश कुमार उपाध्याय को उम्रकैद व 24 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

कोलकाता में सम्मानित हुए सोनभद्र के होम्योपैथिक चिकित्सक

HIGHLIGHTS

  • होम्योपैथी से असाध्य रोगों का इलाज संभव- डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव
  • कोलकाता में हुआ दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
  • सोनभद्र के होम्यो चिकित्सकों ने किया प्रतिभाग
  • दीर्घ अवधि के लिए चिकित्सकों को किया गया सम्मानित।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार के लिए आदर्श होम्योपैथिक कल्याण संगठन, पश्चिम बंगाल राज्य शाखा द्वारा रविवार को कोलकाता की मौलाली युवा केंद्र में आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा की एक तर्कसंगत प्रणाली विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सोनभद्र के हैनीमैन कहे जाने वाले, जयप्रभा होम्योपैथ सेवा सदन के संस्थापक डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव के पुत्र एवं पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“इस चिकित्सा प्राणी में असाध्य रोगों का इलाज संभव है।

Advertisement (विज्ञापन)

मरीजों का विश्वास होम्योपैथी दवाइयों एवं अपने चिकित्सकों पर होनी चाहिए। अन्य चिकित्सा प्राणाली की तुलना में यह पैथी सस्ती सुलभ और कारगर है, मीठी- मीठी गोलियों मे रोगियों को निरोग बनाने की क्षमता है। इस प्रणाली से विश्व भर में मरीजों के असाध्य रोगों को ठीक किया जा रहा है, इसके लिए पूरी दुनिया के होम्योपैथ चिकित्सक इस प्रणाली जनक डॉक्टर हैनीमैन के ऋणी हैं जिन्होंने विश्व को सस्ता, सुलभ चिकित्सा प्रणाली प्रदान किया।”‘

Advertisement (विज्ञापन)

सेमिनार में सोनभद्र के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉक्टर सीवी पांडे, डॉ रवि कुमार मिश्रा, डॉ प्रकाश श्रीवास्तव को आदर्श होम्योपैथिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष जेएन सिंह “रघुवंशी”,सचिव डॉक्टर एस रघुरंजन, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन सिंह द्वारा होम्योपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में दीर्घा अवधि तक सेवा कार्य के लिए माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सोनभद्र की होम्योपैथिक चिकित्सको के सम्मानित होने पर सोनभद्र के चिकित्सीय संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला थानाध्यक्ष ने की 3 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, पति-पत्नी एक साथ में रहने को हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परामर्श केन्द्र में महिला थाना थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह और उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह- समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रज भूषण मिश्र ‘ग्रामवासी’ जी की मनी 28वी पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • सदैव प्रासंगिक रहेंगे ‘ग्रामवासी जी ‘के अविस्मरणीय कार्य : राकेश शरण मिश्र
  • ग्रामवासी सेवा आश्रम में हुई परिचर्चा में लोगों ने उनके अनुकरणीय कार्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं जनपद के प्रथम विधायक रहे स्मृति शेष पंडित ब्रजभूषण मिश्र ‘ग्रामवासी’ जी की 28 वीं पुण्यतिथि रविवार को सोन तट स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई । इस दौरान सर्वप्रथम ‘ग्रामवासी’ दादा जी के चित्र पर पुष्पहार चढ़ा व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गांधीवादी विचारक, वरिष्ठ अधिवक्ता व संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने ‘ग्रामवासी’ जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और राष्ट्र व समाज हित में आजादी के बाद जनपद के बुनियादी विकास रिहन्द बांध का निर्माण, वनवासी आश्रम की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों एवं ग्रामवासी जी के पंच सूत्र गो सेवा, मदिरा बन्दी , अश्लील प्रदर्शन व लाटरी जुआ बंदी और हिंदी भाषा को प्राथमिकता दिए जाने की परिदृश्य को विस्तार से रेखांकित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही उन्होंने अपनी एक स्वरचित रचना के माध्यम से दादाजी को शत-शत नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किय। । अध्यक्षता कर रहे आश्रम के ट्रस्टी सनोज तिवारी ने कहा कि ग्रामवासी दादा का पूरा जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाला है। होने ग्रामवासी सेवा आश्रम से जुड़कर मानवता की सेवा का आवाहन करते हुए आगामी 27 अगस्त को उनकी जयंती एवं ग्रामवासी जी के पत्रकारिता का 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित ग्रामवासी शताब्दी समारोह में सभी को गणमान्य जनों को आमंत्रित किया । इस मौके पर स्वामी कृष्णानंद गिरी, प्रमुख ट्रस्टी ओम प्रकाश ने भी अपने विचार रख कर दादा जी को नमन किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद सिंह बंटी, घनश्याम चौधरी, अधिवक्ता बृजेश पांडेय, प्रिंस चौबे ,सुभाष साहनी, मगरू साहनी, काकू दुबे, विजय पाल,गोविन्द गिरी, कमलेशानन्द, बन्टी दुबे, विजय साहनी आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रभारी राजेश अग्रहरि ने किया ।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free