बीजपुर, सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा की जानकारी बच्चों को दिया गया । इस अवसर पर बच्चों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र की स्थापना से लेकर औद्योगिक इकाइयों के निर्माण के संबंध में जानकारी दिया गया। विमलेश यादव ने बताया कि वर्षों गुलामी के बाद हमें आजादी कठिन संघर्षों से मिली है, इसको सहेज कर रखने की आवश्यकता है। हमारा राष्ट्र निर्माण एवं प्रगति में विश्व स्तर पर आगे चल रहा है भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्र निर्माण में निष्ठा पूर्वक अपना योगदान देना है । हमे अपनी राष्ट्रीय धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखना होगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशारानी, नारायन दास गुप्ता,बालकिशुन यादव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को ग्राम सभा सिरसोती व आसपास क्षेत्र के आदिवासी युवाओं ने जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में डीजे के साथ बाइक रैली निकाल कर आदिवासी समाज को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य जरहां राम विचार गोंड ने किया। सिरसोती से होते हुए नकटू पहुंच कर रैली का समापन किया गया।रैली में मुख्य रूप से विजय सिंह गोड़ ग्राम प्रधान सिरसोती, बेचू सिंह,बृज कुमार,सरोज,जिंद लाल,देव कुमार,जयराम सिंह, दिलीप सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ द्वारा सलखन जीवाश्म उद्यान, जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में राज्य की भूधरोहर के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ0 जोयेश बागची, उप महानिदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज सोनभद्र के 70 विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक जय प्रकाश द्विवेदी एवं अन्य शिक्षकों ने सहभागिता की। इसके अलावा जनपद सोनभद्र के वरिष्ठ खान अधिकारी, अनेक क्षेत्रीय निवासी, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण तथा भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। इस एकदिवसीय कार्यक्रम में पृथ्वी की उत्पत्ति, विन्ध्य पर्वत माला का भूवैज्ञानिक विवरण तथा जीवाश्मों की उत्पत्ति एवं स्ट्रोमेटोलाइट इत्यादि विषयों पर तीन व्याख्यान के साथ – साथ पोस्टर प्रदर्शनी एवं विडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवाश्मों के संरक्षण पर जागरूकता फैलाने का प्रयत्न किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
तदोपरांत भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को सलखन जीवाश्म उद्यान, जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में भ्रमण कराया गया और उनकी जिज्ञासा का वैज्ञानिक समाधान दिया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए एक वैज्ञानिक एवं स्वतन्त्रता संग्राम सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह का समापन राष्ट्र गान के उपरान्त किया गया।
डाला, सोनभद्र। बुधवार को पडरछ प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चोपन ब्लॉक के भालू कुदर गाँव में आदिवासी समाज के आदर्श भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए धूमधाम से तीर कमान के सहित करमा नृत्य कर हर्षोल्लास से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य वक्ता सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व आदिवासी दिवस समारोह में उपस्थित आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे आदर्श हैं, बिरसा मुंडा ने पूरी जिंदगी आदिवासियों को संगठित कर उनके हक अधिकारों की रक्षा को लेकर अंग्रेजो से लोहा लिया और जीवन का आखिरी क्षण रांची के जेल में गुजारा।
Advertisement (विज्ञापन)
आगे कहा कि झारखंड को जिस तरह से आदिवासी नौजवानों को वर्ष 1980-90 की दशक में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाया। उसी तरह सोनांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सोनांचल के मूलनिवासियों, आदिवासियों और नौजवानों को संगठित होकर सड़को पर उतरना ही पड़ेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत लाल धुर्वे ने कहा सोनांचल के आदिवासियों और मूलनिवासियों की सरकार आजादी के बाद से ही उनका हक अधिकारों से वंचित की हैं। सोनांचल का आदिवासी समाज अब जाग चुका है, सरकारें अब उनकी उपेक्षा करेंगी तो बर्दास्त नहीं होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के संरक्षक प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने कहा कि पड़रछ गांव में दुबारा सर्वे हो और मुलनिवासियों और आदिवासियों को उनकी जोत कोड़ की जमीन पर सरकार पट्टा दे। इस दौरान कार्यक्रम में हीरालाल मरपची, तुलेश्वर मरकाम, हुबलाल गोंड, शिव शंकर कोरची ,भागीरथी प्रधान, देवनारायण प्रधान, चंद्र देव चेरो, संदीप जायसवाल अन्नू खान, सलमान खान , आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश सरूता ने किया।
जनपद में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम का पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया शुभारंभ
जिलाधिकारी ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी पंच प्रण की शपथ
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील,नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकगणों की भागीदारी के साथ, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कार्यालयों में, विद्यालयों में, तहसीलों एवं ग्रामों में ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी गयी कि ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
Advertisement (विज्ञापन)
‘‘मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा। मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा।‘‘ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को ‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पंच प्रण की शपथ ली। सदर तहसील के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय उरमौरा रावर्टसगंज में छोटे बच्चों को शपथ दिलायी गयी, साथ ही वहां उपस्थित समस्त बच्चों से अमृत कलश में मिट्टी डलवाकर इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने की तरफ कदम भी बढ़ाया।
सोंनभद्र। बढ़ौली चौराहे से निपराज मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय है। मार्ग पर केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे है। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।आम जनमानस का उस मार्ग पर चलना अत्यंत दुष्कर और कष्टकारक हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामवासी पैदल, सायकिल और वाहनों से आते जाते हैं पर जगह जगह या पूरी सड़क ही गड्ढे में तब्दील हो जाने के कारण प्रायः दुर्घटनाएं घटित होती रहती है जिससे सड़क पर चलने वाले चोटिल होते रहते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
हर बरसात मौसम में थोड़ा भी पानी बरसने से गड्ढों/सड़क मे पानी भर जाने से चलने में आमजनमानस को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जिला प्रशासन एवम प्रदेश सरकार के प्रति ग्रामीणों गहरा आक्रोश ब्याप्त है। उक्त बातें अधिवक्ता समाज सेवी राकेश शरण मिश्र ने वक्तब्य जारी करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत को लेकर उनके द्वारा पूर्व में जिलाधिकारी से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को अनेकों बार पत्र लिखा गया है पर अभी तक इस पर काम नही लग सका है जो जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से माँग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस मार्ग पर काम नही लगाया गया तो आम जन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर गांधीवादी तरीके से धरना दिया जाएगा।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में “अगस्त क्रांति” स्मृति दिवस एवम “पंच प्रण” शपथ समारोह का हुआ आयोजन।
सोनभद्र। राजकीय पीजी कालेज ओबरा में “अगस्त क्रांति (भारत छोड़ो आंदोलन) स्मृति दिवस एवं अमृत काल के पंच प्रण ” शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण, विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा दिलाई गई।
Advertisement (विज्ञापन)
तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा अगस्त क्रांति (भारत छोड़ो आंदोलन 09 अगस्त 1942) के इतिहास एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि, जिस प्रकार से भारत छोड़ो आंदोलन में गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू जी, अब्दुल कलाम आजाद जी इत्यादि शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी अरुणा आसफ अली, उषा मेहता, वी एम खाकर, जयप्रकाश नारायण, डॉ राम मनोहर लोहिया इत्यादि स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों ने भूमिगत रहकर आंदोलन का नेतृत्व किया तथा देश की आम जनता के हर वर्ग ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश करने हेतु जिस एकजुटता के साथ आंदोलन चलाया और अंततः 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया तथा हमें स्वाधीनता दिलाई, उसी प्रकार आज हम सभी को भी एकजुट होकर अपने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा भारत को विश्व की महाशक्ति एवं एक सुंदर, सुदृढ़ व सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए हमें अपना हर संभव प्रयत्न करना चाहिए तथा देश के लिए अपना तन, मन, धन सब कुछ न्योछावर करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. विकास कुमार, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विजय प्रताप यादव , डॉ. बीना यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला , डॉ आलोक यादव, डॉ सचिन कुमार , डॉ संघमित्रा, डॉ. अंजली मिश्रा, डॉ. तुहार मुखर्जी, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, संजीव शेखर शाह, अभिषेक अग्रहरी, अंजली, अनुष्का सिंह, साधना यादव, पूजा, संजना केसरी, प्रिंस शर्मा, सुनीता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर सोनभद्र जनपद के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक नगवा के ग्राम कजियारी में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान मे दोपहर 12:30 बजे “वर्तमान परिदृश्य में सशक्त जनजाति समाज एवं सशक्त भारत” विषय पर संगोष्ठी / परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
उपरोक्त आशय जानकारी देते हुए जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के सचिव/कार्यक्रम संयोजक बृजभान मरावी ने बताया कि-” कार्यक्रम की अध्यक्षता विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/ आदिवासी, साहित्य, कला, संस्कृति के अध्येता/वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य अतिथि मीना श्रीवास्तव जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि कजियारी के ग्राम प्रधान रामलाल होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक, रंगारंग जनजातीय लोक नृत्य, लोकनाट्य प्रस्तुत किया जाएगा, संस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश‘ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंच-प्रण की दिलायी जायेगी शपथ – जिलाधिकारी
प्रत्येक नगर निकाय/ग्राम पंचायत से अभियान चलाकर जन सहभागिता के साथ मनाया जाएगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम
एक मुट्ठी मिट्टी लेकर पंच प्रतिज्ञा ले, शहीदों का वंदन करें, देश के वीरों के बलिदानों को याद दिलाएगा मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम
मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम द्वारा जनपद वासियों के दिलों में जागृत होगी राष्ट्रीय चेतना
ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे,
मेरा माटी मेरा देश अभियान के दौरान/पंच प्रण शपथ के दौरान व्यक्तिगत सामूहिक सेल्फी लेकर वेबसाइट https://merimaatimeradesh.govi.in/ पर करे अपलोड
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पूरे देश में ‘मेरी माटी, मेरा देश‘ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ मनाया जायेगा। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी यह कार्यक्रम जोश व हर्षो उल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्राम/ग्राम पंचायतों नगर/निकायों विकास खण्डों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 09 अगस्त,2023 को समस्त ग्राम/ग्राम पंचायतों नगर/निकायों विकास खण्डों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक एंव व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पंच-प्रण की शपथ दिलायी जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिलाधिकारी ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत स्वतंत्रता प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भॉवना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
Advertisement (विज्ञापन)
स्वतंत्रता सप्ताह के क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनसहभागिता से जनपद में कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 9 अगस्त को ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थल चयन की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये, स्थल चयन में सुनिश्चित किया जाए कि गांव के अमृत सरोवर एवं शहीद पार्क को विशेष प्राथमिकता दी जाए और इसके ना होने पर पंचायत भवन, विद्यालय आदि का चयन किया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी दिन कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक की एक मुट्ठी में मिट्टी लेकर पंचप्राण दिलाए जाएंगे, इस दौरान व्यक्तिगत अथवा सामूहिक सेल्फी लेकर इस अभियान से जुड़ी हुई वेबसाइट https://merimaatimeradesh.govi.in/ पर अपलोड किया जाये। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में एक स्थान चयनित किया जाए, जहां 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका के रूप में विकसित की जाये।
सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 10 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 07 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी, जिसमें एल0 आई0 सी0, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, जे0बी0एस0 इण्डिया प्रा0 लि0, चेन्नई,
Advertisement (विज्ञापन)
वैभव इण्टरप्राइजेज, रावर्ट्सगंज, नवभारत फर्टिलाईजर्स लि0, वाराणसी, तेजस ग्रेट ग्लोबल इण्डस्ट्रीज, जमशेदपुर एवं स्टैण्डर्ड इन्जिनियरिंग, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर्ती सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला चिकित्सालय के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।