रोजगार मेला का आयोजन 10 अगस्त को

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 10 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 07 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी, जिसमें एल0 आई0 सी0, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, जे0बी0एस0 इण्डिया प्रा0 लि0, चेन्नई,

Advertisement (विज्ञापन)

वैभव इण्टरप्राइजेज, रावर्ट्सगंज, नवभारत फर्टिलाईजर्स लि0, वाराणसी, तेजस ग्रेट ग्लोबल इण्डस्ट्रीज, जमशेदपुर एवं स्टैण्डर्ड इन्जिनियरिंग, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर्ती सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला चिकित्सालय के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें