राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संकाय का चुनाव हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • अशोक कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष और इंदु प्रकाश सिंह चुने गए महामंत्री
  • महिला विंग के जिलाध्यक्ष का दायित्व साधना सारंग के कन्धे पर, शशि बाला सिंह महामंत्री और ममता पांडेय बनी उपाध्यक्ष
Advertisement (विज्ञापन)


सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संकाय के सोनभद जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से प्रदेश से आए हुए पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हो गया।
इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में महासंघ के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र प्रसाद पांडेय जहां उपस्थित रहे वही बतौर निर्वाचन अधिकारी विंध्याचल मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स और मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम के अतिथि शशांक पांडेय संयुक्त मंत्री चुनाव को सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु लगे रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मिली जानकारी के अनुसार जिले के निर्वाचन के साथही महिला विंग का भी निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी अखिलेश वत्स ने किया। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष- अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री- इंदुप्रकाश सिंह, संयुक्त महामंत्री- रवि कान्त सिंह मौर्य, जिला संगठन मंत्री- गणेश पांडेय, कोषाध्यक्ष- संतोष चौरसिया, जिला मंत्री- देवेंद्र गंगवार, राजेश बैस, जय प्रकाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष- बृजेश कुमार महादेव, मेघनाथ प्रसाद, मनीष त्रिपाठी, शीतल दहलान, जिला मीडिया प्रभारी- सौरभ कार्तिकेय, सह जिला मीडिया प्रभारी- आनंद देव पांडेय, संयुक्त मंत्री- कमलेश कुमार गुप्त, कमलेश विश्वकर्मा सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए।
इंसेट में लगे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

महिला विंग की जिला अध्यक्ष बनी साधना सारंग

शशिबाला सिंह महामंत्री,ममता पांडेय- उपाध्यक्ष और मालिनी नेहा जिला मंत्री निर्वाचित घोषित की गई है।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य और दायित्व का बोध करते हुए सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आनंद महामंत्री, वाराणसी मंडल, धीरज सिंह जिलाध्यक्ष भदोही, क्रांतिमान शुक्ला जिलामहामंत्री शाहिद के साथ ही भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव व आनंद देव पांडेय ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किया जाए- राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्यक्त किया आक्रोश एवम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने हेतु की अपील
  • अलीगढ़ के अधिवक्त मुहम्मद मुगीज की हत्या उत्तर प्रदेश पुलिस ब्यवस्था को खुली चुनौती- राकेश शरण मिश्र
  • पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की माँग की

सोंनभद्र। बुधवार जनपद अलीगढ़ के अधिवक्ता साथी मुगीज समरीन की दिनदहाड़े से सरेराह हथियारो से लैस अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना पर प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है। अभी बीते शुक्रवार को सुल्तानपुर के युवा अधिवक्ता आजाद अहमद की भी बदमाशो द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। और एक हफ्ते के अंदर अलीगढ़ के अधिवक्ता साथी मुग़रीज समरीन की हत्या से प्रदेश के अधिवक्ताओ के अंदर योगी सरकार की पुलिस ब्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश ब्याप्त हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हत्या में संलिप्त सभी अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करने की माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बहुत ही दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस अधिवक्ताओ की सुरक्षा नही कर पा रही है। आए दिन हौंसला बुलंद बदमाशो द्वारा किसी ना किसी अधिवक्ता की हत्या कर दी जा रही है जो बहुत दुःखद और उत्तर प्रदेश पुलिस को खुली चुनौती है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र ने घटना को लेकर चिंता ब्यक्त करते हुए लिखा है कि जनपद अलीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के अधिवक्ताओ में अधिवक्ताओ पर हो रहे हमले को लेकर अत्यधिक आक्रोश एवम गुस्सा ब्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त सभी दोषी ब्यक्तियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री से दिवंगत अधिवक्ता साथी मुगीज समरीन के पीड़ित परिवार वालो को तत्काल एक करोड़ की आर्थिक मदद देते हुए उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग की है। श्री मिश्र ने पत्र ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अनियमितता करने वाले पट्टाधारकों/लाइसेंसधारक के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • वैध प्रपत्र न करके सिर्फ ई-एम0एम0-11, ई-फार्म सी0 का विक्रय कर अनियमितता करने वाले पट्टाधारकों/लाइसेंसधारक के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही – जिलाधिकारी


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि कुछ खनन पट्टाधारकों तथा लाइसेंस धारकों द्वारा खनिज की बिक्री वैध प्रपत्र पर न करके सिर्फ ई-एम0एम0 11, ई0-फार्म सी0 का विक्रय कर प्रपत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस तरह की अनियमितता करने वाले लाईसेंस धारकों की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है, इस प्रकार की अनियमितता करने वाले पट्टाधारक/लाइसेंसधारक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ADM ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • मतदेय स्थलों के संभाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग हेतु अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग करने सम्बन्धी बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल यानी बूथों को 1500 वोटर पर संभाजन बांटने का निर्देश दिया गया है, पहले एक बूथ पर 1200 मतदाता तय थे। इस क्रम में जिले में कार्य शुरू हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने इस विषय को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ समन्वय बैठक की, साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश से अवगत कराया। राजनीतिक पार्टियों से उन्होंने अपील की कि एक बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट की तैनाती करें ताकि इस कार्य को बीएलओ सही ढंग से पूर्ण कर सकें। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटर को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी बूथ पर अगर तीन सौ मतदाता हैं तो दूसरे अन्य बूथ से जोड़ने की कोशिश हो लेकिन यह जरूर ध्यान रखा जाए कि वोटरों को परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया है कि उक्त सूची के आधार पर अपने बी0एल0ए0 के माध्यम से सत्यापन कराते हुए जाॅच कर ले कि कोई भी मतदेय स्थल अभी भी दो किलोमीटर की दूरी पर तो नहीं है और कोई भवन मतदेय स्थल भवन जर्जर की स्थिति में तो नहीं है या किसी अन्य कारणो से पोलिंग स्टेशन की भवनों को बदला जाना आवश्यक है, तो स्पष्ट कारण सहित दो दिवस के अन्दर लिखित रूप से प्रस्तावित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को उपलब्ध करा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि कोई भी मतदेय स्थल दुकान/व्यवसायिक/प्रतिष्ठान/व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा ऐसे भवन, जिनका स्वामित्व किसी राजनैतिक व्यक्ति के पास है, ऐसे मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर उनको स्थानान्तरित कर दिया जाये। बैठक में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, तहसीलदारगण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, विधायक सदर प्रतिनिधि विकास मिश्रा, भाजपा के सुनील सिंह जिला मंत्री, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, बसपा के अमन कुमार मौर्य जिला कार्यालय प्रभारी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के नन्दलाल आर्य, सपा के अनिल यादव, निर्वाचन कार्यालय के सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासी प्रकृति रक्षक है -दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला के अध्येता दीपक कुमार केसरवानी हुए सम्मानित
  • आदिवासी नृत्य करमा का प्रदर्शन किया लोक कलाकारों ने
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही जनजातियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सोनभद्र। विश्व के प्रत्येक देश में आदिवासी जन निवास करते हैं और अपनी विशिष्ट साहित्य, कला, संस्कृति, भाषा, सामाजिक जीवन के कारण यह ग्रामीण, नगरीय एवं शहरी सभ्यता के लोगों से अलग पहचान है, यह प्रकृति के संरक्षक है और जब-जब प्रकृति का दोहन हुआ है तब तब इन्होंने इसका विरोध किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राकृतिक उत्पादों से भरपूर सोनभद्र जनपद में आदिवासी आदिकाल से निवास करते आ रहे हैं। पराधीनता के काल मे सोनभद्र के आदिवासी, देशभक्त, क्रांतिकारियों ,सेनानियों ने अंग्रेजों से सशस्त्र मुकाबला किया जिससे अत्याचारी अंग्रेजों को अपना कारोबार समेट कर भागना पड़ा,स्वाधीनता के बाद संविधान के निर्माण, लोकतंत्र की स्थापना एवं विकास में सोनभद्र के आदिवासी नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इनमें आदिवासी नेता स्वर्गीय राम प्यारे पनिका सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का नाम उल्लेखनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त विचार बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक नगवा के ग्राम सभा कजियारी मे उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में “वर्तमान परिदृश्य में सशक्त जनजाति समाज एवं सशक्त भारत” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला के अध्येता एवं वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मीना श्रीवास्तव एवं वाराणसी से पधारे समाज कल्याण अधीक्षक अनिल चौरसिया ने कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक कुमार केसवानी को सम्मानित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि-“साहित्य समाज का दर्पण है और इस दर्पण में श्री केसरवानी आदिवासी जीवन का परिदृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं,उत्तर प्रदेश सरकार जनजातियों के संरक्षण, संवर्धन, विकास हेतु तत्पर है, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज को उठाना चाहिए। ताकि हमारे आदिवासी समाज उत्थान हो सके।”

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संगोष्ठी में आदिवासी छात्र-छात्राओं को पेंटिंग, करमा नृत्य का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं कोरोना संक्रमण काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति पत्र, अंगवसम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के सचिव/कार्यक्रम संयोजक बृजभान मरावी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला, पवन कुमार खरवार, गीता प्रजापति, सुमन देवी खरवार, अनिल कुमार, भगवान सिंह, बलबीर सिंह सहित सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण
करके किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर जेएमडी राष्ट्रीय व्यापार मेला का थाना प्रभारी ने लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। रामलीला खेल मैदान पर जेएमडी राष्ट्रीय व्यापार मेला व प्रदर्शनी हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एवं शिल्प कला महोत्सव प्रदर्शनी में सुरक्षा के मद्देनजर थाना अध्यक्ष नागेश कुमार सिंह रघुवंशी, कस्बा थाना प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह नें बुद्धवार को रामलीला खेल मैदान दुद्धी पर रात्रि को पहुंचकर जन सुरक्षा के मद्देनजर गश्त के दौरान मेला का जायजा लिया। साथ में दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि रामलीला खेल मैदान पर भव्य मेल लगभग चार- पांच दिन और चलेगा। मेला में बच्चों के जंपिंग, मिकी माउस, चकरी झूला, फास्ट फ्रूड, क्रोकरी, पॉपकॉर्न, कैंडी, सोफ्टि, विभिन्न प्रकार के आचार, मटका कुल्फी, सौंदर्य प्रसाधन , महिलाओं व पुरुष के कपड़े ,बैग प्लास्टिक सामग्री आदि संपूर्ण कलेक्शन का मेला बाजार लगा है जो लगभग चार- पांच दिन और चलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तेज रफ्तार से भाग रही पशु लद्दी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा, मौके पर पहुँची पुलिस

HIGHLIGHTS

  • तेज रफ्तार से भाग रही पशु लद्दी पिकअप को ग्रामीणों ने बरखोहरा गांव में पकड़ा, मौके पर पहुँची पुलिस

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग से पशुओं को लेकर तेज रफ्तार से भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।महुली – पकरी के रास्ते तीन पिकअप तेज रफ्तार से गुजर रही थी कि एक बोलेरो को धक्का मारते हुए आगे निकलने लगी।इसी बीच ग्रामीणों को शक हुई तो लोगों ने पीछा करना शुरू किया।तीनों पिकअप तेज रफ्तार से भाग रहे थे कि एक पिकअप सामने से आ रही ट्रैक्टर व रास्ता सकरा होने के कारण बरखोहरा गांव में सड़क किनारे फंस गई तो पीकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जैसे ही एक पिकअप फंसी तो दूसरी पिकअप भी कुछ दूरी पर खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया उसी तरह तीसरी पिकअप भी खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया।ग्रामीणों ने जब पिकअप को देखा तो अवाक रह गए क्योंकि एक-एक पिकअप पर 6-6 बैल लोड किए गए थे। धक्का मारने से क्षतिग्रस्त हुए बोलेरो स्वामी रविन्द्र कुमार निवासी हरपुरा व बरखोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजमन यादव ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

शादी अनुदान के लिए करें आवेदन

HIGHLIGHTS

  • जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) शादी अनुदान के लिए करें आवेदन – गिरिजा शंकर सरोज
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के अभिभावक एवं आवेदकों को सूचित किया जाता है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत आनलाईन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक आवेदक विभागीय साइट http://www.shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है,

Advertisement (विज्ञापन)

आवेदको द्वारा आवेदन किये जाने के लिए आवेदक एवं पुत्री का पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो, आवेदक का आधार कार्ड, पुत्री जिसकी शादी होनी है या हो चुकी है का आधार कार्ड,आवेदक एवं पुत्री दोनो के आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होनी चाहिए, (ओटीपीसत्यापन हेतु), आवेदक का जाति प्रमाणपत्र, आवेदक का आय प्रमाणपत्र, शादी का कार्ड, बैंक पासबुक, वर का आयु प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उपरांकित अभिलेखो के साथ विभागीय साइट http://www.shadianudan.upsdc.gov.in पर स्वयं अथवा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते है। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विकास भवन लोढ़ी, कमरा नम्बर 37 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजमिलान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर हालत में हो चुका है। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बने कमरों की अवस्था जर्जर होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। केंद्र के दीवारों और छतों में दरारे आ जाने के कारण यह भवन कभी भी गिर सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

भय का बना रहता है माहौल
ग्राम प्रधान बद्रीनाथ ने बताया कि इस आंगनवाड़ी केंद्र में माता पिता अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजते हैं मगर उनमें भय का माहौल बना रहता है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक बरसात होने पर छतों से बरसात का पानी टपकने लगता है और दीवारें तथा छत बिल्कुल जर्जर अवस्था में हो चुकी हैं कभी भी आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों और छत से गिर सकती हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि 3 वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा जहां-तहां जाकर पोषाहार वितरण करती है जिसके वजह से बच्चों को एक किलोमीटर दूर जाकर पोषाहार लेना पड़ता है।
ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने तत्काल नया आंगनबाड़ी बनवाने के लिए जिला अधिकारी सहित ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

कजरी तीज के उपलक्ष्य में सोलह सिंगार प्रतियोगिता का आयोजन


नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपीपी रिहन्द में संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 8/08/2023 संध्या घुम-धाम से मनाया गया हरियाली कजरी तीज प्रतियोगिता। देश के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान अपने परिवार से दूर रहते हुए और कई अपने परिवारों के साथ रहते हैं जहां एक तरफ सीआईएसएफ के जवान देश की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं उनकी पत्नियां तथा बच्चे भी देश सेवा में भागीदारी देते हैं सीआईएसएफ के बल सदस्यों के परिवारों के मनोरंजन तथा तनाव भरी जिंदगी से दूर रखने के लिए संरक्षिका विगंके द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप किए जाते हैं उसी के मध्य नजर रखते हुए संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक ऐसी ही प्रतियोगिता का आयोजन केऔसुब इकाई रिहंद में किया गया जिसमें संरक्षिका की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रतियोगिता में सभी महिलाओं को सोलह सिंगार करके आना था साथ ही झूला झूलने का कार्यक्रम के साथ संगित,बल क्रमिक के महिलाओं द्वारा विभिन्न नित्य का प्रर्दशन कर के मन मोहित कर लिया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल क्रमिक महिलाएं अपने तनाव भरी दैनिक कार्यों को भूलकर सावन के मौसम का भरपूर आनंद ले सकें एवं बल क्रमिक को खुशहाल जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए महिला बल सदस्यो में नसरीन बानो, खुशनुमा, बबीता कुमारी, कंचन कुमारी,नीति कुमारी एवं संरक्षिका सदस्यो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free