जिला कारागार में नि:शुल्क योग शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। सोमवार को पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत के जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन और भारत स्वाभिमान के कोश प्रभारी जितेंद्र सिंह के द्वारा जिला कारागार सोनभद्र में बंदियों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के उद्देश्य से निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाता है और इस कार्य के लिए कारागार के अधीक्षक और जेलर महोदय द्वारा लगातार सूचना मिलती रहती है की शिविर का आयोजन किया जाए और पतंजलि परिवार सोनभद्र के युवा भारत द्वारा लगातार निःशुल्क योग शिविर लगाया जाता है।

Advertisement

आज शिविर बहुत ही महत्वपूर्ण था क्योंकि आज का वातावरण देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है की आंख के लिए योग आसन बहुत जरूरी है जो आई फ्लू जैसी बीमारी फैल रही है।उसे कैसे ठीक किया जाए इसके लिए सभी बंदियों को बताया गया की आप आंख के योग को करिए और इसी कड़ी में आज प्राणायाम में जितेंद्र सिंह जी द्वारा भ्रस्तीका प्राणायाम,कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उज्जायी और उदघरिथ प्राणायाम कराया गया और अपने शरीर को बीमारी से बचाने के लिए पांच तत्व जो हमारे शरीर में विद्यमान हैं

Advertisement

उसे कैसे ठीक किया जाए और नश नाड़ी को कैसे ठीक रख सकें सभी अभ्यास को कराया गया जिला कारागार की सबसे अच्छी बात जेलर महोदय श्री जगदम्बा प्रसाद दुबे जी सभी योग और व्यायाम साथ साथ करते हैं सभी शिविर में और उन्होंने बताया की जो बंदी योग करेगा उसे उसके लिए सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

जेलर महोदय के अथक परिश्रम से कारागार में बहुत से ऐसे बंदी हैं जो प्रतिदिन सुबह सुबह योगाभ्यास करते हैं। युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन का प्रयत्न होता है की सप्ताह में एक दो दिन योग शिविर विद्यालयों, महाविद्यालयों,जिला कारागार,और अस्पताल में होना चाहिए जिससे हमारे भारत की स्वास्थय व्यवस्था सुंदर हो जाए।इसे लेकर योगी संकटमोचन द्वारा जिला के मुखिया को ट्वीट भी किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में वकीलों की गोली मारकर हो रही हत्या से आक्रोश
  • राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जुलूस की शक्ल में वकीलों ने चक्रमण कर जताया विरोध
  • वकीलों के कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान


सोनभद्र। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में वकीलों की गोली मारकर हो रही हत्या की घटना को लेकर सोमवार को यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जुलूस की शक्ल में चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया और प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की गोली मारकर हो रही हत्या पर आक्रोश जाहिर करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

Advertisement

विरोध प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री आनंद कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, राजीव कुमार सिंह गौतम, सूरज वर्मा, अरुण कुमार सिंघल, आर एस चौधरी , जय शकर तिवारी, रोशन लाल यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पवन कुमार सिंह, अतुल पटेल, वीपी सिंह आदि अधिवक्ता शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुरंती देवी हत्याकांड मामले में दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए तुरंती देवी हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए तुरंती देवी हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों आनंद उर्फ कल्लू व रामनाथ उर्फ डब्लू को उम्रकैद व 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक श्रीराम चेरो पुत्र स्वर्गीय फागू निवासी कनछ टोला कोडईल, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 24 नवंबर 2018 को उसकी बेटी तुरंती देवी जो विधवा है उसके घर पर रहती है। गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था तो गांव के आनंद उर्फ कल्लू पुत्र मोहन गौड़ व रामनाथ उर्फ डब्लू पुत्र राम प्रसाद चेरो के साथ बेटी तुरंती भी गई थी,

Advertisement

लेकिन वह रात को वापस नहीं आई। सुबह उसकी लाश खेत में मिली है। उसकी लाश के पास से एक मोबाइल भी मिला है जो आनंद उर्फ कल्लू की है। दोनों लोगों ने ही मिलकर बेटी की हत्या की है। इस तहरीर पर पुलिस ने आनंद और रामनाथ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया।

Advertisement

मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों आनंद उर्फ कल्लू व रामनाथ उर्फ डब्लू को उम्रकैद व 25- 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, लघु फिल्म, चित्र प्रदर्शनी तथा मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।*


सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, लघुफिल्म प्रदर्शन चित्र प्रदर्शनी तथा मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें भारत विभाजन पर चर्चा एवं लघु वीडियो के माध्यम से बच्चों को सचित्र जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी के द्वारा किया गया।

Advertisement

उन्होंने भारत विभाजन के इतिहास, विभाजन मे हुई देश की अपूर्णीय क्षति, मानव विस्थापन / पलायन की दर्दनाक कहानी बताई, जिसमें हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग शहीद हुए एवं विस्थापित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार जी ने आज के दिन को याद करते हुए बच्चों को बताया कि विभाजन भारत का बहुत बड़ा दुर्भाग्य था, जिसका दंश हम आज तक महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

इसके उपरांत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त छात्र /छात्राओं को लेकर तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली मे सभी छात्र/छात्राएं एवं प्राध्यापको ने हाथ में तिरंगा लिए बहुत ही गर्व के साथ इस अभियान का प्रचार – प्रसार किया । अंत में मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने हाथ में मिट्टी लेकर उन गुमनाम शहीदों को याद किया, तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी शहादत से आज हम आजाद है, और आजाद भारत में रहकर विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ.राधाकांत पांडेय, डॉ.महेंद्र प्रकाश, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ.विकास कुमार, डॉ. किरन सिंह, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभा पांडेय, श्रीमती बीना यादव, डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ. महीप कुमार, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ.सचिन कुमार, डॉ. संघमित्रा, डॉ. अंजली मिश्रा, डॉ. तुहार मुखर्जी कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडे के साथ-साथ अंकिता, अंजली, अंकिता साहू, साधना यादव, संजना केसरी, पूजा, अनुष्का सिंह, करिश्मा, तैय्यबा, प्रिंस शर्मा, आदर्श गुप्ता, सतेंद्र यादव इत्यादि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल निकालेगा भव्य तिरंगा यात्रा

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गयी। बैठक में पूरे देश में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के क्रम में मेरी माटी मेरा देश तथा तिरंगा यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः काल दस बजे रामलीला मैदान में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं दीप नगर में रोडवेज़ बस अड्डा के पास आर्य समाज मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सायं चार बजे नगर के पन्नूगंज मार्ग स्थित श्री राम जानकी मंदिर से मेरी माटी मेरा देश तिरंगा यात्रा ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग एवं नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में निकाली जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

यह तिरंगा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से प्रारम्भ होगी और चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहा तक जाएगी जहां पर दीप जलाकर कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे मेन चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा जिसमें व्यापार मण्डल से जुड़े नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा एवं दिन में 12 बजे व्यापार मण्डल के सदस्यों द्वारा मिष्ठान्न वितरण किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, युवा व्यापार के ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, ज़िला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, ज़िला महामंत्री विमल अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, मनोज जालान, मनीष खंडेलवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

त्याग- के प्रतिमूर्ति थे सेनानी बलरामदास केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • आजादी के 75 साल बाद भी प्रस्तर स्तंभ से नदारत है इस सेनानी का नाम
  • पराधीनता काल में रॉबर्ट्सगंज नगर का नाम बदलने के लिए चलाया था आंदोलन
  • चाचा नेहरू पार्क में आजमगढ़ की प्रतिमा की स्थापना गौरव स्तंभ पर नाम अंकित करायै जाने की मांग
  • वाराणसी दूरदर्शन द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा चुका है
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पीढिया याद करती रहेंगी तेरे कारनामे को,
हम दिखा देंगे सारे जमाने को। कविता की यह चंद लाइने आजाद भारत के रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम चेयरमैन, सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी, देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, बलराम दास केसरवानी के लिए सटीक बैठती है। सोनभद्र जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम पंक्ति में दर्ज इस सेनानी का क्रांतिकारी विवरण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संक्षिप्त परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो0 विश्राम सिंह द्वारा लिखित मिर्जापुर के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास सहित अन्य पुस्तकों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

Advertisement (विज्ञापन)

आजादी के 75 वर्षों बाद पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े भव्यता के साथ मनाया गया और सोनभद्र जनपद में तिरंगा यात्रा, संगोष्ठी, जुलूस, आदि के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। शासन- प्रशासन द्वारा इन सेनानियों के त्याग, तपस्या, बलिदान को अक्षुण बनाएं रखने के लिए अनेक घोषणाएं की गई, जिनमें बलराम दास केसरवानी के नाम पर सोनभद्र बस डिपो का नामकरण किये जाने का प्रस्ताव भी उत्तर पर सरकार को भेजा गया। लेकिन इसके बावजूद अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका।

Advertisement (विज्ञापन)

इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर आजादी के 75 साल बाद भी कोई द्वार,स्मारक, किसी भी संस्थान का नामकरण नहीं किया गया। आश्चर्य तो तब होता है जब नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित नेहरू पार्क में लगे गौरव स्तंभ पर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सूची में इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम दर्ज नहीं है।

दीपक कुमार केसरवानी
निदेशक/इतिहासकार

ऐतिहासिक, पुरातात्विक, स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनावरत ढाई दशकों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा पत्र के माध्यम से सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्यान इस प्रकरण की ओर आकृष्ट कराया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक इस महान सेनानी का नाम इस प्रस्तर स्तंभ पर अंकित नहीं हुआ।
ट्रस्ट द्वारा प्रकाशनाधीन कृति सोनभद्र नगर का इतिहास नामक पुस्तक के अनुसार-“क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी का जन्म 5 दिसम्बर 1902 ई. जनपद- मीरजापुर के दारानगर वर्तमान मड़िहान तहसील के अंतर्गत हुआ था। इनके पिता रघुनाथ साव माता रमजानी देवी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

लोकवार्ता शोध संस्थान के संस्थापक एवं लोक साहित्यकार डॉ अर्जुन दास के बताते हैं कि-“स्वर्गीय बलराम दास केसरवानी मेरे रिश्ते में मामा लगते थे। सन् 1830 ई. में मीरजापुर जनपद की स्थापना का उद्देश्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक राजस्व की वसूली करना था। दारानगर के जमीदार शिवदास साव सीधे-सादे दयालु सज्जन प्रकृति के थे। इसलिए वे अपने मातहतों के माध्यम से कृषको से राजस्व की वसूली नही कर पाते थे और समय से लगान खजाने में जमा कर पाते थे।

Advertisement (विज्ञापन)

एक बार कुछ ब्रिटिश पुलिस शिवदास साव को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन गांव वालो के विरोध के कारण ब्रिटिश पुलिस भले गिरफ्तार नही कर पाई लेकिन वे ब्रिटिश प्रशासन की आंखो की किरकिरी बने हुए थे, पुलिस आये दिन प्रताड़ित करती, जिला प्रशासन समय से राजस्व जमा न कर पाने का आरोप लगाते हुए इनकी पांच गांवो की जमीनदारी (1600 बीघा) भूमि, आवास, दुकान, आढत, गाय- बैल को जब्त कर दारानगर से निष्कासित कर दिया, गांव मे मुनादी करा दिया कि जो कोई जमीनदार शिवदास साव को पनाह देगा उसे कड़ी सजा दी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

निर्वासित जमीनदार शिवदास साव अपने पुत्र लक्ष्मी नारायण रघुनाथ साव, बद्रीनारायण साव सहित घर की स्त्रियों और बच्चो के साथ राबर्ट्सगंज (वर्तमान सोनभद्र जनपद का मुख्यालय के मुख्य चौराहा के दक्षिणी छोर पर झोपड़ी बनाकर रहने लगे।
गुमनामी का जीवन जीते हुए इस परिवार ने पुन: आर्थिक समृद्धि हासिल किया और ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबले के लिए सन् 1918 में मीरजापुर मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी का गठन किया। मीरजापुर जनपद की जिम्मेदारी बद्रीनारायण को मिली और वर्तमान सोनभद्र में स्वाधीनता आन्दोलन की नीव पड़ी। और बद्रीनारायण जी ने अपना निजी आवास कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के लिए दान दे दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम के पुत्र सोहनलाल केसरी के अनुसार-” बाबूजी बताते थे कि ब्रिटिश हुकुमत की प्रताड़ना पैतृक गांव से पलायन, पारिवारिक संघर्ष ने बालक बलराम दास के कोमल मन- मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाला, परिवार से ब्रिटिश हुकुमत से लोहा लेने, भारत माता को विदेशी दासता से मुक्ति, निरन्तर प्रेरणा के कारण वे देश- सेवा के लिए संकल्पित हो चुके थे, किशोरावस्था से ही कांग्रेस कमेटी की बैठको से भाग लेते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सन् 1921 में महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये असहयोग आन्दोलन के नीतियों के अर्न्तगत सरकारी स्कूलो, कालेजो, कौसिल, अदालतो, विदेशी कपड़ो, वस्तुओं का बहिष्कार, मादक द्रव्य निषेध, पिकेटिंग, उपाधि का त्याग, स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार,
राष्ट्रीय कालेजों की स्थापना, तिलक स्वराज्य फण्ड में चंदा एकत्रित करना, कांग्रेस का सदस्य बनाना आदि कार्यक्रमो के प्रचार-प्रसार के लिए अपने कान्तिकारी साथियो के सहयोग से राबर्ट्सगंज नगर में आन्दोलन चलाया। तत्पश्चात् मीरजापुर के बाबू पुरुषोत्तम सिंह, बेनी माधव पाण्डेय के साथ पदयात्रा कर स्थानीय कार्यकर्ता यूसुफ मसीह, रामानन्द पाण्डेय, सुखन अली, सैय्यद सखावत हुसैन के साथ मिलकर दुद्धी से लेकर सिंगरौली तक विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार, स्वदेशी वस्तुओ का प्रचार-प्रसार, लगानबंदी, नशाबन्दी आदि कार्यक्रम मूर्त रूप दिया।

तहसील राबर्टसगंज के बरहदा गांव के गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण में शिवरात्रि के दिन विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव में युवा बलराम दास केसरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सन् 1925 ई. में आपके सदप्रयासो से राज्य सरकार, जिला परिषद एवं स्थानीय सहायता से राबर्ट्सगंज संस्कृत विद्यालय की स्थापना हुई। यह विद्यालय कान्तिकारियो के गुप्त मंत्रणा, छिपने का स्थान था। क्रांन्तिकारी बलराम दास

Advertisement (विज्ञापन)

देशभक्तो के खाने-पीने, आराम व धन की व्यवस्था करते थे।
स्वतंत्रता आन्दोलन को सुदृढ बनाने और व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु बलराम दास ने युवा शिव शंकर प्रसाद केसरवानी, चन्द्रशेखर वैद्य के सहयोग से एक टीम गठित किया। इस टीम के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर मे एक शिविर चलता था इस आवासीय शिविर में सामूहिक रूप से स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेते थे और प्रतिदिन नगर में स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रचार-प्रसार करते थे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं टाउन एरिया रॉबर्ट्सगंज के उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने एक साक्षात्कार में बताया था कि-” सविनय अवज्ञा(1930) आन्दोलन के लिए दुद्धी तहसील और राबर्ट्सगंज तहसील में एक-एक युद्ध समिति बनायी गयी।

सर्वप्रथम बलराम दास के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर के मुख्य चौराहे पर बन्देमातरम् भारत माता के जयघोष के साथ नमक बनाकर नमक कानून को भंग किया गया और नमक की पुड़िया को नागरिको ने स्वदेशी वस्तु के नाम पर ज्यादा कीमत देकर खरीदा। कालान्तर में राबर्टसगंज तहसील के अन्य कस्बो में आपके नेतृत्व में नमक कानून को तोड़ा गया। इस जुर्म मे आपको एक वर्ष की कड़ी कैद की सजा मिली। युवा बलराम दास जेल में बन्द होने के बाद सविनय अवज्ञा आन्दोलन को गति देते रहे। देश के शिर्षस्थ नेताओ से संपर्क होने, लोकप्रिय होने के बावजूद ब्रिटिश हुकुमत ने इनके परिजनो को प्रताड़ित व्यापार को हानि पहुचाती रही।
23 मार्च 1931ई. को अंगेजो द्वारा सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के फांसी के विरोध में बलराम दास के नेतृत्व में काला झण्डा लेकर जुलूस निकाला गया और दुकाने बन्द रही।

सन् 1932 में राबर्ट्सगंज नगर में युवा क्रांतिकारी बलराम दास को सारगर्भित भाषण हुआ, और जनता से लगान न देने की अपील की गयी। सन् 1937 ई. के कौसिल के चुनाव के बाद इनके प्रयासों, सहयोग से राबर्ट्सगंज नगर के कंपनी बाग में तृतीय जिला राजनैतिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उस समय के लोकप्रिय नेता पं. जवाहर नेहरूऊ सहित अन्य दिग्गज नेताओ का भाषण हुआ और स्वाधीनता आन्दोलन से काफी संख्या में देशभक्त जुड़े।
राबर्ट्सगंज गुलामी के प्रतीक इस नाम को बदलने के लिए क्रांन्तिकारी बलराम दास के संयोजकत्व में मीरजापुर में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सीताराम द्विवेदी सवन्मयी द्वारा राबर्ट्सगंज का नाम चुर्क, वीर कुंवर सिंह नगर रखने का प्रस्ताव पारित हुआ।
सन् 1938-1940 तक बलराम दास केसरवानी के नेतृत्व में सत्याग्रह आन्दोलन दुद्धी और राबर्ट्सगंज तहसील में चलता रहा।


सन् 1940 ई. मे मीरजापुर जनपद का पांचवा जिला राजनैतिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस थे। इस सम्मेलन में क्रान्तिकारी बलराम दास सम्मिलित हुए थे और ब्रिटिश प्रताड़ना मुक्ति के लिए एक ज्ञापन दिया था। इसी वर्ष बलराम दास के नेतृत्व में क्रांतिकारी चन्द्रशेखर वैद्य, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी, अली हुसैन उर्फ बेचू, मोहन लाल गुप्ता द्वारा सरकार के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों पर‌ लाल पर्चा चिपकाया गया था।
सन् 1941 ई. में व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन मीरजापुर के दक्षिणांचल (वर्तमान सोनभद्र जनपद) में जोरों पर था। मीरजापुर के गांधी कहे जाने वाले पं० महादेव प्रसाद चौबे को राबर्ट्सगंज के दरोगा पुरुषोत्तम सिंह द्वारा न केवल गिरफ्तार किया गया बल्कि उनके घर जायजाद को कुर्क और नीलाम कर दिया गया। जिसका विरोध निर्भिकता और निडरतापूर्वक बलराम दास ने किया जिसके कारण उन्हें पुलिस प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। चौबे जी जब जेल से छूटकर आये तब उन्होंने 18 अप्रैल 1941 को राबर्ट्सगंज चौराहा पर समारोह पूर्वक उनका तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और शिवशंकर प्रसाद केसरवानी द्वारा तैयार मान पत्र प्रदान कर ब्रिटिश साम्राराज्य को आईना दिखाया और भारत माता का जयकारा लगाते हुए गिरफ्तार हुए। जिला प्रशासन द्वारा सरकार के खिलाफ षडयन्त्र रचने, जनता को बरगलाने के जुर्म में 1 वर्ष की नजरबंदी की सजा हुई।

सन् 1942 का भारत छोड़ो आन्दोलन अंग्रेज सरकार के दमनकारी रवैया के कारण अहिंसक हो गया और मीरजापुर जनपद के अहरौरा नगर में 13 अगस्त 1942 को गोली लगने से दो आन्दोलनकारी शहीद हो गये और कई आन्दोलन कारी घायल हो गये। इस गोलीकाण्ड में अहरौरा में इनके रिश्तेदार वृन्दा प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, बद्री प्रसाद ‘आजाद’ गौरीशंकर, श्री राम, ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार के खिलाप षडयन्त्र रचने मे राबर्ट्सगंज से भारत प्रतिरक्षा भारत के धारा 26 के अन्तर्गत 4 महीने के लिए नजर बन्द कर दिया गया।
जेल से छूटने के बाद अहूतोद्वार कार्यक्रम के अर्न्तगत संस्कृत पाठशाला में मोलई हरिजन के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण किया था।

सन् 1942-46 का दौर शान्तिपूर्ण रहा स्वाधीनता के लिए प्रयास जारी था। 14 अगस्त 1947 को देश, विभाजन की शर्त पर आजादी प्राप्त हुई।
नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंजके पूर्व अध्यक्ष साहित्यकार अजय शेखर के अनुसार-“स्वतंत्रता प्राप्ति एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा ध्वजारोहण की खबर राबर्ट्सगंज के निवासियों ने रेडियो पर सुनी रात में पटाखा फोड़कर, मिठाईया बाटकर जश्न मनाया गया।
सवेरे 15 अगस्त बलराम बास केसरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी कार्यालय से एक भव्य जुलूस निकाला गया जो नगर भ्रमण करते हुए कंपनी बाग पहुंचा जहां पर बलराम दास केसरवानी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित आन्दोलनकारी शिवशंकर प्रसाद केसरवानी, चंद्रशेखर वैद्य, अली हुसैन उर्फ बेचू, मोहन लाल गुप्त सहित अन्य लोगो ने एक उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना का संकल्प दुहराया और उसी दिन मिडिल स्कूल को दो कमरा किराये पर लेकर कक्षा-9 की कक्षा आरम्भ कराया गया और मौला बख्स को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। (आज यही शिक्षण संस्थान राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के नाम से संचालित है।) तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं नगर को दीपक से सजाया गया।

सन् 1948 ई. में हुए टाउन ऐरिया चुनाव मे राबर्ट्सगंज की जनता ने चेयरमैन चुना। इनके कार्यकाल में नगर की सफाई व प्रकाश व्यवस्था आजादी के बाद सुनिश्चित हुई, आजाद भारत के राबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम चेयरमैन का कार्यकाल 5 वर्षों रहा।
स्वाधीनता के बाद इन्होंने कोई सरकारी सहायता, पद स्वीकार नही किया आजादी के बाद देश की राजनीति में आये परिवर्तन के कारण इन्होंने राजनैतिक सन्यास ले लिया।
क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी की पौत्र वधू राधा रानी बताती है कि-“
देश सेवा समाज सेवा करते हुए 13 अप्रैल 1967 को अपने नीजी आवास पर स्वतंत्रता के इस पुजारी ने अंतिम सांस लिया। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा सेनानी बलराम दास केसरवानी जीवन पर एक फिल्म का निर्माण किया जा चुका है।
वर्तमान राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज की स्थापना, विकास, नगर के निवासियों की सुविधा के लिए तालाब, पोखरा, धर्मशाला मूक छविगृह, धर्मशाला आदि का निर्माण करने वाले बलराम दास केसरवानी का नाम भले ही इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो लेकिन प्रत्यक्ष रूप से कुछ प्रदर्शित नहीं होता।
स्थानीय निवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग किया कि चाचा नेहरू पार्क में क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी की आदमकद की प्रतिमा की स्थापना, प्रस्तर स्तंभ पर बलराम दास केसरवानी सहित मिर्जापुर के गांधी कहे जाने वाले पंडित महादेव चौबे, चंद्रशेखर वैद्य, अली हुसैन उर्फ बेचू का नाम दर्ज कराते हुए, पूर्व में शासन में विचाराधीन सोनभद्र बस डिपो का नामकरण क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी के नाम पर करते हुए, नगर के धर्मशाला चौराहा पर एक प्रवेश द्वार एवं सड़क का नामकरण कराया जाए यही आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सेनानी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अजहरुद्दीन बने युमंद के करमा ब्लॉक के प्रभारी एवं आशीष पाल उपाध्यक्ष

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन एंव युवक मंगल दल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सह;प्रभारी/प्रवक्ता सौरभ कान्त पति तिवारी के निर्देश पर जिला महामंत्री रतन मिश्रा ने करमा ब्लॉक के डिलाही गांव निवासी अजहरुद्दीन को युवक मंगल दल के करमा ब्लॉक का प्रभारी एंव कम्हरिया गांव निवासी आशीष पाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।रतन ने बताया कि विगत बीस वर्षों से सौरभ कान्त पति तिवारी के नेतृत्व में युवक मंगल दल लगातार जनहित का कार्य कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है साथ ही ग्रामीण युवाओ की नेतृत्व क्षमता का विकास भी हो रहा है।कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शाहिद खान ने बताया कि सरकार विरोधी पार्टी से प्रेरित होकर कुछ लोग संगठन की छवि को धूमिल कर रहे है और संगठन के द्वारा जो भी सरकारी योजनाओं में काम किया जा रहा है उसमें बाधा उत्पन्न कर रहे है जिसको पूरे जनपद के संगठन के साथी किसी हाल में बर्दाश्त नही करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सौरभ सर पूरे प्रदेश के युवाओ के आदर्श है और उन्होंने निर्विवाद रूप से संगठन में रहते हुए संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाया है।उनके नेतृत्व में संगठन को केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा कई सम्मान भी प्राप्त हुआ है।जिला प्रशासन के साथ मिलकर उन्होंने बहुत सारी योजनाओं को गति देने का काम किया है।लेकिन संगठन का एक व्यक्ति जिसकी पहचान सिर्फ सौरभ सर की वजह से है उन्ही का विरोध कर वो अपने चरित्र को दर्शाते हुए अपनी ही छवि को धूमिल कर रहा है।उन्होंने कहा कि पूरा संगठन एक था और एक रहेगा,संगठन को राजनीति से प्रेरित नही होने दिया जायेगा।जिसको राजनीति करनी है वो जिस भी राजनैतिक दल से प्रेरित है उस राजनैतिक दल में शामिल होकर राजनीति करें।

Advertisement (विज्ञापन)

शाहिद ने कहा कि जो फार्म भरकर वो व्यक्ति अपने आप को पंचायत का अध्यक्ष बता रहा है उस फार्म पर प्रधान का हस्ताक्षर और मुहर भी नही लगा है,नियमानुसार गांव में भी प्रधान की उपस्थिति में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया है।इसका मतलब वो अपने आप को फर्जी अध्यक्ष बता रहा है।संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार जनचौपाल लगाकर योनाओ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप जनपद भर में पौधरोपण भी किया जा रहा है।लेकिन जैसे एक मछली पूरे तालाब को गन्दी कर देती है वैसे ही संगठन और सरकार विरोधी एक व्यक्ति संगठन के कार्यों में बाधा डाल सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बाधा डाल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

सरकार विरोधी राजनैतिक दल से प्रभावित व्यक्ति अगर सुधार नही करता है तो जनपद के संगठन के सभी साथी उसके विरुद्ध दंडनात्मक कार्यवाही करवाने पर बाध्य होंगे।वहीं नव नियुक्त ब्लॉक प्रभारी अजहरुद्दीन एंव उपाध्यक्ष आशीष पाल ने कहा कि हमारा संगठन राजनैतिक नही है हम सरकार की मंशानुरूप कार्य करते है।सरकार खुद चाहती है कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे जो हम लगातार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रचार-प्रसार करना एंव युवाओ को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना गलत है तो पूरे संगठन के ऊपर कार्रवाई की जाये संगठन को कोई आपत्ति नही है।उक्त अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता,अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

लगातार 41वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष चुनी गई किरण मोदनवाल
  • श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन


सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 41वें दिन रविवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर शिव शक्ति महिला मंडल ने बैठक कर सर्वसम्मति से किरण मोदनवाल को अध्यक्ष, शशि देवी को उपाध्यक्ष व नेहा गुप्ता को विशेष सचिव चुना है।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 41वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें रेवती तिवारी, रामा देवी, भैयालाल, करुणा सिंह, राकेश केशरी, राधिका केशरी, नेहा गुप्ता, विमला देवी , अभय, सुभाराम, मनोज केसरी, जय प्रकाश केसरी, ज्योति केसरी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन किया।भिखारी बाबा ने बताया कि जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से किरण मोदनवाल को अध्यक्ष, शशि देवी को उपाध्यक्ष व नेहा गुप्ता को विशेष सचिव चुना गया है। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, विमला देवी, चिंता मौर्य, परमेश्वरी देवी, कृष्णावती देवी की मौजूदगी में यह भी निर्णय लिया गया है कि 21 अगस्त से वृंदावन के राष्ट्रीय संत परमहंस ललित जी महाराज द्वारा श्री राम कथा और भागवत कथा सुनाई जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा 28 अगस्त को 108 बेटियों द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का पार्थिव पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। 30 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा। इस दिन करीब 500 महिलाओं को मच्छरदानी बांटी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

9 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा कीए गए कार्यो पर छपी बुकलेट का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया वितरण

सोनभद्र। 9 साल बेमिसाल सेवा से संपर्क ,संपर्क से समर्थन के अंतर्गत रविवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र नगर के वरिष्ठ व्यवसाय शिव शंकर गुप्ता व वरिष्ठ व्यवसाई विजय कनोडिया से उनके आवास पर कुशल क्षेम जाना और 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा और सरकार के कार्यों के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि आज पूरे देश में सेवा सुशासन के माध्यम से गरीबों को उनकी जरूरत की चीजें सरकार की योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है सरकार की योजनाएं गांव गरीब किसान को सशक्त बना रही हैं देश का नौजवान जो रोजगार के लिए भटकता था आज लाखों लाख रोजगार सृजित होकर नौजवानों को कार्य करने का मौका मिल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

भारत की छवि पूरे विश्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बढ़ाया है विश्व में भारत की साख सशक्त हुई है आज पूरा देश पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तत्पर है चाहे गरीब हो नौजवान हो किसान हो मजदूर हो महिलाएं हो हर तब का मजबूत हुआ है सशक्त हुआ है सरकार सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास को आधार मानकर निरंतर गति से देश को मजबूत बनाने में लगी हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा की आने वाले समय में 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी यह विश्वास इस देश की करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर दिखाया है। संपर्क से समर्थन का अभियान इसमें समाज के सभी वर्गों में कार्यकर्ताओं का जाना हो रहा है और सब जन
से मिलकर देश में एक मजबूत और सशक्त सरकार ईमानदार सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस- डीएम

HIGHLIGHTS

  • पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित समारोहों/कार्यक्रमों के विवरण के बारे में अवगत कराया है कि 14 व 15 अगस्त रात्रि में सरकारी भवनों आदि को प्रकाशमान किया जायेगा। जिसके संयोजक सम्बन्धित कार्यालाध्यक्ष होंगे। आजादी के दिन 15 अगस्त को सरकारी भवनों/इमारतों/स्वतन्त्रता से जुड़े स्थलों/शहीद उद्यान परासी दूबे को भी रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होेंने बताया है कि 15 अगस्त, 2023 को सुबह 07ः00 बजे क्रास कन्ट्री रेस तियरा स्टेडियम, राबर्ट्सगंज में आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर होंगेे, जो हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ करेंगे, क्रास कन्ट्री के प्रतिभागियों को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पुस्कृत भी किया जायेगा। प्रातः 07.00 बजे से जनपद एवं तहसील स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रभातफेरी निकाली जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रातः 09.15 बजे मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10.15 बजे सभी सरकारी व गै़र सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होंगेें, जिसके संयोजक सभी कार्यालयाध्यक्ष होंगे। जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10.15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जायेगा, इसके पश्चात मुख्य अतिथि के सम्बोधन के पूर्व सभी उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलायी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज तहसील के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जायेगा, जिसके संयोजक उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सदर सोनभद्र होेंगें। प्रातः 10.15 बजे जिले के सभी स्कूलों पर/शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण तत्पश्चात् सभी विद्यालयों पर वृक्षारोपण किया जायेगा एवं बच्चे पौध रोपण करेंगे, वृक्षारोपण उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में डि-बेट खेलकूद कार्यक्रम,विकलांगों के लिए विशेष खेलकूद का आयोजन, स्कूल चलों अभियान एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में पूर्वाचल व जनपद सोनभद्र के सेनानियों का योगदान के सम्बन्ध में जानकारी, समसामयिक विषयों पर गोष्ठी, जिसके संयोजक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी द्वारा एवं सभी कार्यालयों एवं स्कूलों व अन्य कार्यालयों पर वृक्षारोपण सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा किया जायेगा , जिसके संयोजक प्रभारी अधिकारी, नजारत/प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,/ जिला विद्यालय निरीक्षक/ बीएसए, समस्त प्रधानाचार्य तथा कार्यालयाध्यक्ष होंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे देश भक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज होगा, जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले के सभी स्थानीय निकाय मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे, जिसके संयोजक सीएमओ (कोआर्डिनेटर) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/व्यापार मण्डल राबर्ट्सगंज होंगे, जिला अस्पताल के रोगियों में जिलाधिकारी द्वारा फल वितरण किया जायेगा, जिसके संयोजक सीएमएस, सीएमओ, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी होंगें। जिले के सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों व कस्तूरबां गांधी बालिका विद्यालयों में सास्कृतिक कार्यक्रम जहां किये जायेंगे वहीं विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान की व्यवस्था होगी, जिसके संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रधानाध्यापक, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय/कस्तूरबा विद्यालय/जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

ध्वजारोहण के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम समस्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं कस्तुरबा गाॅधी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष भोजन जिसके संयोजक समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज/सचिव मण्डी समिति राबर्ट्सगंज होगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से अपरान्ह् 03 बजे शहीद स्थल परासी दूबे पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद उद्यान पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, माल्र्यापण, वृक्षारोपण द्वारा किया जायेगा, 15 अगस्त को शाम 06.30 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय एकीकरण साम्प्रदायिक सौहार्द, आदि पर गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा।

जिसके संयोजक उप जिलाधिकारी सदर, उप पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पूर्ति अधिकारी आदि होंगें। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों,मीडिया के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संगठनों के साथ ही जनपद वासियों से अपील किया है कि वे स्वतन्त्रता दिवस को पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाये।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free