फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र। 77वां स्वतंत्रता दिवस फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज मुसही में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कॉलेज प्रांगण में प्रबंधक जेएन तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज में जमीन से जुड़े घर के कार्यकर्ताओं के साथ पांच गांव की माटी को एकत्रित कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

Advertisement

इस दौरान गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजा राम के पश्चात हरे राम हरे कृष्ण का लोकगीत संस्करण 6 साल से निरंतर कीर्तन गाने वाले मास्टर तथा ढोलक के प्रवीण बुधराम ने अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापक गढ़ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात हुआ- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन ने विशिष्ट जनों का किया सम्मान

सोनभद्र। 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने स्वर्ण जयंती चौक पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन ने नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित भी किया संगठन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय।

Advertisement

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात इस दिन क्रांतिकारियों की चिर तपस्या से सफल हो गई थी आज मंगलमय महापर्व का अभिनंदन स्वागत एवं सम्मान है भारत आज पराधीनता की पीड़ा से मुक्त हुआ था आज ही के दिन पूर्ण स्वतंत्रता का सूर्योदय हुआ था आज ही के दिन दुनिया भर में भारत की आजादी सुर्खियां बनी थी।

उन्होंने कहा कि हम कर्जदार है उन देशभक्तों के उन नौजवानों के और उन मा ओ के जिनके सपूतों ने हमारे देश के लिए मुस्कुराते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें मिली नहीं है यह हमने अपने हौसलों से हासिल की है उन्होंने 24 दिसंबर 2002 गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा हमारे जवान सैनिक अपनी जान हथेलियां पर लेकर के सरहद की रक्षा करते हैं हमारा नैतिक दायित्व की कम से कम उनके सहादत पर एकत्रित होकर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Advertisement

अक्षरधाम मंदिर में दो आतंकियों ने 60 लोगों को मार दिया था एवं 80 लोगों को बंधक बना लिया था हमारे एनएसजी ब्लैक कमांडो के जाबाजो ने जिस बहादुरी से आतंकियों को मार कर बंधक हुए लोगों को छुड़ा लिया वह काबिले तारीफ है यह तो मात्र उदाहरण है वैसे तो पूरा इतिहास वीर सेनानियों के साहस एवं शौर्य से भरा हुआ है।

Advertisement

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि 13 अप्रैल 1916 को घटित जलियांवाला बाग हत्याकांड को जनरल ए आर हैरी डायर ने अंजाम दिया था एवं उस समय पंजाब का तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर माइकल ओ डायर था सरदार उधम सिंह इस हत्याकांड का बदला लेने के लिए 1934 में लंदन पहुंचे जहां उन्होंने 13 मार्च 1940 को ट्रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की बैठक में माइकल ओ डायर की गोली मारकर हत्या कर दी 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया 31 जुलाई 1940 को ही फांसी दे दी गई।

Advertisement

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह जी ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के फांसी के पूर्व संध्या पर किस प्रकार एक सफाई कर्मी के हाथ और घर की रोटी खाकर हमारे देश को जाति धर्म भाषा मजहब के चक्रव्यूह को तोड़ने का संदेश दिया था उसे हम सब को अंगीकार करना चाहिए संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शरद जायसवाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी तो मिल गई है और यह भी सही है कि हम सभी एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं लेकिन आजादी अभी अधूरी है जब तक हम सब जाति भाषा धर्म और मजहब की बेड़ियाँ को काट कर फेंक नहीं देते तब तक हमें पूरी आजादी नहीं मिल सकती

संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने संगठन के पदाधिकारी से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करता हूं । संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि हमारे क्रांतिकारी बीरो में एक नाम अशफाक उल्ला खान का भी आता है जो देश के प्रति अगाध प्रेम से आजादी के संग्राम में कूद पड़े 19 सितंबर 1927 को साथियों के साथ मौत की सजा सुनाई। कार्यक्रम में नगर सदर मोहम्मद मुस्ताक भाई गुरविंदर सिंह भंडारी संतोष सिंह पवन जैन राजेंद्र द्विवेदी विजय कानोडिया राम सकल चौबे दीपक केसरवानी चंद्र प्रकाश जायसवाल आदि लोगों को सम्मानित किया गया

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू जायसवाल टीपू अली विनोद जायसवाल रमेश सिंह कृष्णा सोनी सुनील कुमार सरोज सुनील सोनी बलकार सिंह राजेंद्र पाल सिंह संजय रघुवंशी पंकज कनोडिया विनोद जालान राजेश मिश्रा यशपाल सिंह दीपक सोनी अभिषेक केसरी सिद्धार्थ सांवरिया अभिषेक गुप्ता अमित अग्रवाल शरन जायसवाल प्रतीक केसरी अमित केसरी अमित वर्मा शिवम केशरी करन पाल सिंहरावटसगंज सोनभद्र 15 अगस्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने स्वर्ण जयंती चौक पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया संगठन ने नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित भी किया संगठन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात इस दिन क्रांतिकारियों की चिर तपस्या से सफल हो गई थी आज मंगलमय महापर्व का अभिनंदन स्वागत एवं सम्मान है भारत आज पराधीनता की पीड़ा से मुक्त हुआ था आज ही के दिन पूर्ण स्वतंत्रता का सूर्योदय हुआ था आज ही के दिन दुनिया भर में भारत की आजादी सुर्खियां बनी थी उन्होंने कहा कि हम कर्जदार है उन देशभक्तों के उन नौजवानों के और उन मा ओ के जिनके सपूतों ने हमारे देश के लिए मुस्कुराते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें मिली नहीं है यह हमने अपने हौसलों से हासिल की है उन्होंने 24 दिसंबर 2002 गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा हमारे जवान सैनिक अपनी जान हथेलियां पर लेकर के सरहद की रक्षा करते हैं हमारा नैतिक दायित्व की कम से कम उनके सहादत पर एकत्रित होकर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Advertisement
Advertisement

अक्षरधाम मंदिर में दो आतंकियों ने 60 लोगों को मार दिया था एवं 80 लोगों को बंधक बना लिया था हमारे एनएसजी ब्लैक कमांडो के जाबाजो ने जिस बहादुरी से आतंकियों को मार कर बंधक हुए लोगों को छुड़ा लिया वह काबिले तारीफ है यह तो मात्र उदाहरण है वैसे तो पूरा इतिहास वीर सेनानियों के साहस एवं शौर्य से भरा हुआ है नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि 13 अप्रैल 1916 को घटित जलियांवाला बाग हत्याकांड को जनरल ए आर हैरी डायर ने अंजाम दिया था एवं उस समय पंजाब का तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर माइकल ओ डायर था सरदार उधम सिंह इस हत्याकांड का बदला लेने के लिए 1934 में लंदन पहुंचे जहां उन्होंने 13 मार्च 1940 को ट्रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की बैठक में माइकल ओ डायर की गोली मारकर हत्या कर दी 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया 31 जुलाई 1940 को ही फांसी दे दी गई ।

Advertisement

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह जी ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के फांसी के पूर्व संध्या पर किस प्रकार एक सफाई कर्मी के हाथ और घर की रोटी खाकर हमारे देश को जाति धर्म भाषा मजहब के चक्रव्यूह को तोड़ने का संदेश दिया था उसे हम सब को अंगीकार करना चाहिए संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शरद जायसवाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी तो मिल गई है और यह भी सही है कि हम सभी एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं लेकिन आजादी अभी अधूरी है जब तक हम सब जाति भाषा धर्म और मजहब की बेड़ियाँ को काट कर फेंक नहीं देते तब तक हमें पूरी आजादी नहीं मिल सकती संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने संगठन के पदाधिकारी से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करता हूं।

Advertisement

संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि हमारे क्रांतिकारी बीरो में एक नाम अशफाक उल्ला खान का भी आता है जो देश के प्रति अगाध प्रेम से आजादी के संग्राम में कूद पड़े 19 सितंबर 1927 को साथियों के साथ मौत की सजा सुनाई। कार्यक्रम में नगर सदर मोहम्मद मुस्ताक ,भाई गुरविंदर सिंह भंडारी, संतोष सिंह ,पवन जैन, राजेंद्र द्विवेदी, विजय कानोडिया, राम सकल चौबे ,दीपक केसरवानी, चंद्र प्रकाश जायसवाल आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू जायसवाल, टीपू अली, विनोद जायसवाल, रमेश सिंह, कृष्णा सोनी ,सुनील कुमार, सरोज, सुनील सोनी, बलकार सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, संजय रघुवंशी ,पंकज कनोडिया, विनोद जालान, राजेश मिश्रा, यशपाल सिंह ,दीपक सोनी, अभिषेक केसरी, सिद्धार्थ सांवरिया ,अभिषेक गुप्ता, अमित अग्रवाल, शरन जायसवाल, प्रतीक केसरी, अमित केसरी ,अमित वर्मा, शिवम केशरी, करन पाल सिंह, आशीष पाठक, प्रदीप जायसवाल, कुशाग्र कौशल शर्मा, सत्य प्रकाश मौर्य, शिवम मल्होत्रा, अरविंद बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

साहित्यकारों का हुआ सम्मान

Advertisement

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर में 77वी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्थानीय स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान राष्ट्रीय एकीकरण सांप्रदायिक सौहार्द गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

Advertisement

इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी, कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, संचालक जगदीश पंथी, वरिष्ठ कवि पारसनाथ मिश्रा, सुशील राही, अमरनाथ अजेय, चंद्रकांत शर्मा,

Advertisement

अब्दुल हई, जयराम सोनी, प्रदुम त्रिपाठी, विकास वर्मा, इसरार अहमद, प्रभात सिंह चंदेल, दयानंद दयालु, दिलीप सिंह दीपक, अशोक तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगाढी, नजर मोहम्मद नजर,ईश्वर विरागी, कमलनयन त्रिपाठी, धर्मेश चौहान, कवित्री डॉक्टर रचना तिवारी, कौशल्या कुमारी चौहान आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय शेखर एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, कवि ईश्वर विरागी के सरस्वती वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय यादव, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, नगर पालिका परिषद के सभासद, कर्मचारी एवं नगर के साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर में निकाली गई 151 मीटर की तिरंगा ध्वज पदयात्रा


सोनभद्र। 77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में
151 मीटर की तिरंगा ध्वज पदयात्रा निकाली गई।
यह पदयात्रा नगर के संपूर्ण मार्गो से होती हुई स्थानीय मंडी समिति में संपन्न हुई।
इस पद यात्रा में गोविंद केसरी, श्याम बाबू, अरविंद पांडे, मनोज मौर्य, अनिल सोनी, कमल सिंह, अमित अग्रवाल, गणेश केसरी, आनंद गुप्ता, दिनेश सिंह, रवि संजय जैन, विशाल गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केशरी, प्रतीक केसरी, मुकेश, रिशु तिवारी, डॉक्टर एस रमन त्रिपाठी, नितिन, संजीव शुक्ला, विनोद शुक्ला सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ नगर के विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य सभा सांसद रामशकल ने किया‌ ध्वजारोहण

HIGHLIGHTS

हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस –

    सन्तोष दयाल
    म्योरपुर। स्थानीय कस्बे म्योरपुर में सुबह प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे झण्डों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के व भारत माता की जयघोष व प्रभात फेरी गीतों से सड़कें गूंज उठी बिड़ला विद्या मंदिर में पूर्व लोकसभा सांसद व वर्तमान राज्य सभा सांसद रामशकल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्र गान व राष्ट्रीय गीत गाकर देश के वीर सपूतों का जयघोष किया गया।

    Advertisement

    तथा इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से हुआ अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद विभिन्न प्रकार के देशभक्ति, पारम्परिक लोकगीत, लोकनृत्य, रिकार्डिंग नृत्य छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद जी ने अपने सम्बोधन में महात्मा गॉंधी जी के आन्दोलनों व संघर्षों पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि देश के आजादी के संघर्षों में सभी जाति-धर्मों के महिला- पुरुषों ने मिलकर देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाऐ।

    आज समाज के उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है हमने जनपद सोनभद्र के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए विद्यालयों के निर्माण कार्य व उनके विकास करने व जनपद के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में सदा प्रयास किया है और यह प्रयासआगे भी रहेगा सांसद जी द्वारा व विधायक दुद्धी द्वारा विद्यालय को एक- एक विज्ञान कक्ष के लिए कमरें देने के लिए आश्वासन दिया गया!

    Advertisement

    दुद्धी विधायक राम दुलार सिंह गोड़ ने आजादी के दिन का महत्ता बताते हुए कहा कि ऐ दिन देश के लिए प्राण – न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन है हम सबको देश के धरोहरों राष्ट्रीय सम्पदाओं के प्रति सम्मान व आदर की भाव रखनी चाहिए तथा मौके पर उपस्थित म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि बच्चे आप सभी देश के भविष्य है लाऐ है हम तूफान से किश्ती निकाल कर मेरे देश को रखना मेरे बच्चों सभाँल कर रफी साहब के चन्द्र पंक्तियों से बच्चों को देश प्रेम के भाव से जोड़ने का प्रयास किया।

    Advertisement

    उपस्थित अतिथियों का प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद द्वारा अंगवस्त्र भेंट व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस पर वरिष्ठ समाजसेवी सोनाबच्चा अग्रहरि, सुचीत अग्रहरि, रामनाथ जायसवाल, सुधीर कुमार, अजीत सिंह, ओअवधेश सिंह, दीपक उर्फ योगी, महेन्द्र पाठक, पी० एस० मिश्र, सुबलाल सिंह, विनय सिंह,अखिलेश सिंह,एस० दयाल, मनोज यादव, धर्मेन्द्र प्रताप, मन्जू कुमारी समेत काफी तादात में लोग उपस्थित रहें कार्यक्रम का सकुशल संचालन श्रवण कुमार ने किया/

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    एल.टी. शिक्षकों की ज्येष्ठता कार्यभार ग्रहण तिथि से निर्धारित की जाए- मूल संघ

    राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव जी को पत्र लिखकर यह मांग की है कि प्रदेश के सभी एल.टी. शिक्षकों की ज्येष्ठता उनके कार्यभार ग्रहण तिथि से निर्धारित की जाए। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि कई ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें कतिपय कारणों से मण्डल परिवर्तन कराना पड़ा।

    Advertisement

    परिणामत: वर्तमान में वे, अपने से बाद में सरकारी सेवा में आए अन्य शिक्षकों से कनिष्ठ हो गए हैं। जिससे विभाग द्वारा अनुमन्य प्रोन्नति आदि सुविधाओं संबंधित उनके हित प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की प्रबल सम्भावना है‌। इसके कारण ऐसे शिक्षकों में हताशा का माहौल है। त्रिपाठी जी ने बताया कि अक्टूबर 2016 से सरकार द्वारा एल.टी. शिक्षकों का कैडर प्रदेश स्तर पर किए जाने का प्रशंसनीय कार्य किया गया। उससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए वर्तमान सरकार को प्रदेश के सभी एल.टी. शिक्षकों की ज्यष्ठेता का निर्धारण उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कर देना चाहिए।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    कुस्ती दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों ने दिखाया दमखम

    सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कुसम्हा में डॉ भीम राव अम्बेडकर अखाडा़ और नव युवक मंगल दल समिति के संयुक्त तत्वावधान मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 15 अगस्त को भव्य रूप से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे दंगल चैंपियन के रूप मे दो पहलवान सोनू गुप्ता खजूरी और श्याम लाल बैगा काचन प्रतिभाग मे बराबर संयुक्त रूप से विजयी घोषित किये गए।

    Advertisement

    प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि संजय कुमार गोंड जिला प्रभारी बसपा सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि राम विचार गौतम मुख्य मण्डल प्रभारी बसपा मिर्जापुर, ने कहा कि कुश्ती और खेल से प्रतिभाओं का निखार और आपस में भाई चारा को बढ़ावा मिलता है। कहा कि जब इस दौर में म कम हो रहा है ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह श्रम वाला पुरानी परंपरा वाली खेल और कुश्ती का आयोजन करें और सभी लोग उसमे प्रतिभाग करे तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    Advertisement
    Advertisement

    विशिष्ट अतिथि सुभाष खरवार पूर्व राज्य मंत्री बसपा, ने कहा कि कबड्डी,क्रिकेट, बालीबाल जैसे खेलो को बढ़ावा दिया जाए आज जो युवा व बच्चे अधिकांश समय मोबाइल में फालतू गवां रहे है उसे खेल में व्यतीत किया जाए जिससे शारीरिक मजबूती बढ़ेगी मौके पर संदीप कुमार भारती, हरे कृष्ण गौतम, बाबुराम प्रजापति, मदन कुमार भारती नव युवक मंगल दल अध्यक्ष, सीता राम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खैराही, रमेश कुमार भारती, देवसाय उरैति मो वकील बसपा, राजू गुप्ता बसपा, राजेश धूसिया पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी, डॉ उदय प्रताप मौर्या बसपा इत्यादि और दूर दराज से आये हुए दंगल पहलवान और सैकड़ों की संख्या में दर्शक कुस्ती दंगल का आनंद लिऐ/

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    आजादी की कीमत हमें पहचाननी होगी- दीपक कुमार केसरवानी

    सोनभद्र। साहित्य, कला, संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में अवस्थित विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    Advertisement

    ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने ध्वजारोहण के पश्चात अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-हमें आजादी की कीमत पहचाननी होगी, आजादी को हमारे पूर्वजों ने 75 वर्ष पहले अंग्रेजों से मोर्चा लेकर हासिल किया है। भारत देश के हर गांव, हर शहर में आजादी की लड़ाई को धार देने वाले देशभक्तो, क्रांतिकारियों का इतिहास स्थानीय इतिहास के पन्नों में दर्ज है। देश के पत्रकारों, साहित्यकारों, लेखकों उत्तरदायित्व है कि स्थानीय इतिहास को समाज के सामने लाएं ताकि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के कारनामों पर गर्व हो सके। इतना ही नहीं अवसर मिलने पर सेमिनार, गोष्ठियों, शैक्षिक यात्राओं में भी इस इतिहास को दोहराकर युवाओं को जागृत करना चाहिए।

    Advertisement

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में साल भर तक आयोजित देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम तिरंगा यात्रा, गोष्टी सेमिनार आदि के आयोजन के माध्यम से नागरिकों में देश के स्वतंत्रता के प्रति जागृति जगाया है।
    राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना चाहिए जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया था। सोन साहित्य संगम संयोजक एवं पत्रकार राकेश शरण मिश्रा अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” स्थानीय इतिहास लोककथा, लोकगीतों में संग्रहित है और इस संग्रह की सहायता से स्थानीय इतिहास की रचना की जा सकती है इस कार्य के लिए हमारे पत्रकारो, साहित्यकारो इतिहासकारो को आगे आना चाहिए।

    Advertisement

    इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, गायत्री परिवार के राजकुमार “तरुण’, गोविंद उमर, आदिवासी लोक कला केंद्र उत्तर प्रदेश की सचिव/साहित्यकार प्रतिभा देवी, सोन साहित्य संगम संयोजक राकेश शरण मिश्रा, संरक्षक सुशील “राही” दूधेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी, कवि अमरनाथ “अजेय”समाजसेवी धर्मवीर त्यागी, रिशु केसरी, ऋषभ केसरी सहितअन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों, युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना- अपना विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन करके किया गया। ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का आभार ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने व्यक्त किया।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

    HIGHLIGHTS

    • सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

    सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
    ध्वजारोहण ट्रस्ट के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने किया।

    Advertisement

    तदोपरान्त राष्ट्रगान गाया गया व जयघोष किया गया तथा उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय मिठाई का वितरण किया गया।
    अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने समस्त देश वासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, हाजी सफ़दर अली, सुदर्शन तिवारी, कल्लू भारती, शोभा प्रजापति तथा बच्चे उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    77वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को किया गया सम्मानित

    सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार कृषि सहायक नगवा सोनभद्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल कुमार ऑपरेटर ग्राम पंचायत पल्हारी उपस्थित रहे।

    Advertisement

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जय प्रसाद ने किया तथा संचालन का कार्य डॉक्टर बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा द्वारा किया गया, सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने विजई विश्व तिरंगा प्यारा के साथ आकर्षक नारे लगाते हुए ग्राम पंचायत का भ्रमण किया फिर 10:15 बजे ध्वजारोहण हुआ और बच्चों ने रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

    Advertisement

    इस अवसर पर वन महोत्सव, आजादी का अमृत महोत्सव, भूगर्भ जल महोत्सव के अवसर पर हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय प्राप्त 50 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें लखंदर कक्षा आठ सनूप कक्षा आठ चंदन कक्षा 5 सुषमा कक्षा आठ रूपा कक्षा 5 फूलन का 3 किशन कक्षा 7 सत्यजीत कक्षा 7 संदीप कक्षा दो गायत्री कक्षा 6 हीरावती कक्षा 6 राजेश कक्षा 8 राकेश कक्षा 8 रूपा कक्षा आठ जानकी

    Advertisement

    कक्षा 5 कलावती कक्षा 8 अरविंद कुमार कक्षा 7 विश्वनाथ कुमार कक्षा 6 आरती कक्षा 7 निर्जला कक्षा 7 गुंजा कक्षा 7 जानकी कक्षा 5 जयप्रकाश कक्षा 6 संदीप कक्षा 7 बसंती कक्षा 6 मनोरमा कक्षा 7 अनीता कक्षा 7 रीना कक्षा 7 खुशबू कक्षा 7 ममता कक्षा 6 विशाल कुमार कक्षा 6 कृष्ण कुमार कक्षा 7 प्रदीप कक्षा 2 आदर्श कक्षा 3 अभिमन्यु कक्षा 3 को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख आयोजन निबंध प्रतियोगिता कविता और गायन प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता राइटिंग प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता रहा। अंत में बच्चों को विशेष भोजन के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free