सोनभद्र। अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम 23 अगस्त,2023 को निर्धारित है। अध्यक्ष कलेक्ट्रेट सभागार में माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तुस्थिति आदि के सम्बन्ध में जनपद के अधिकारीगणों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें।
एससी/एसटी एक्ट के दोषी अंगद केवट पर एक लाख पांच हजार रूपये अर्थदंड, शेष दो दोषियों पर 55- 55 हजार रूपये अर्थदंड
अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी
सवा दो साल पूर्व पति के साथ मंदिर से दर्शन करके वापस लौटते समय जंगल में दिया था घटना को अंजाम
सोनभद्र। सवा दो साल पूर्व पति के साथ बीजपुर थाना क्षेत्र में मोटकी पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करके घर वापस लौटते समय कुल्हाड़ी से जान मारने का भय दिखाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र एहसानुल्लाह खान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए तीन दोषियों को दोषसिद्ध पाकर जीवन के अंतिम सांस तक के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई।
Advertisement
एससी/एसटी एक्ट में दोषी अंगद केवट को जहां एक लाख पांच हजार रूपये अर्थदंड, वहीं शेष दो दोषियों मुन्नीलाल पनिका व श्यामलाल पनिका को 55- 55 हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 मई 2021 को बीजपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अनुसूचित जन जाति गौड़ बिरादरी का व्यक्ति है। उसकी साढ़े 18 वर्षीय बेटी और दामाद 15 मई 2021 को बीजपुर थाना क्षेत्र में मोटकी पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करने गए थे।
Advertisement (विज्ञापन)
जब दोपहर बाद करीब दो बजे दर्शन करके पहाड़ी से नीचे उतरे तो वहां पर बभनी थाना क्षेत्र के सिसवा झापर गांव निवासी मुन्नीलाल पनिका व श्यामलाल पनिका तथा बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव निवासी अंगद केवट मिले और दामाद को कुल्हाड़ी से जान मारने का भय दिखाकर जंगल झाड़ी में ले जाकर उसकी बेटी के साथ बारी बारी से तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों भाग गए। किसी तरह बेटी और दामाद घर आए तो वाकए की सूचना दी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान तथा पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गैंग रेप के तीन दोषियों अंगद केवट, मुन्नीलाल पनिका तथा श्यामलाल पनिका को जीवन के अंतिम सांस तक के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं अंगद केवट के ऊपर एक लाख पांच हजार रूपये अर्थदंड तथा शेष दोनो दोषियों मुन्नीलाल पनिका तथा श्यामलाल पनिका को 55- 55 हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर तीनों को 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पूरी तरह से निःशुल्क है, इस योजना के नाम पर यदि किसी कर्मचारी या व्यक्ति के द्वारा प्रधानमंत्री आवास(शहरी) के नाम पर शुल्क की मांग की जाती है तो उसके सम्बन्ध में परियोजना निदेशक डूडा के मो0 नं0-9151999519 एवं सम्बन्धित क्षेत्र के सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में कार्य में जाकर दिवस में या मो0 नम्बर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इस कार्य में संलिप्त पाये जाने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
लखनऊ। राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की प्रान्तीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में घोषित एजेण्डा पर विस्तार से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं इस बैठक के आयोजक आदरणीय अशोक कुमार गौतम जी के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय संरक्षक आदरणीय जी एस शुक्ल जी ने प्रदेश के समस्त राजकीय शिक्षकों को जागृत होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया जिससे उनके अधिकारों की सुरक्षा की जा सके।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने किया।
संगठन को सशक्त बनाने हेतु के पी सिंह जी लखनऊ मण्डल के मण्डलीयअध्यक्ष, डॉ सुनील कुमार यादव प्रयागराज मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष, शिव किशन यादव जनपद-प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष, रामधन यादव
जनपद-प्रतापगढ़ के जिला मन्त्री,डॉ राजेन्द्र कुमार आर्य जनपद-लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष, डॉ कमाल अख्तर जी लखीमपुर खीरी के जिला मन्त्री सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। बैठक में उक्त वक्ताओं के अतिरिक्त राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज की संघनिष्ठ शिक्षिका उषा यादव, रमेश चन्द्रा मण्डलीय मन्त्री लखनऊ मण्डल, फूलचन्द- राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर, एस.के. गुप्ता जी और सत्यम शिवम सुन्दरम ज राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ, प्रान्तीय संगठन मंत्री रीता प्रसाद, प्रान्तीय उपाध्यक्ष सालिक राम प्रजापति, राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज के बाबूलाल कुशवाहा, राजकीय हाई स्कूल मवई सरोजिनी नगर लखनऊ के अचलेश सिंह राठौर आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने राजकीय शिक्षक संघ को सशक्त करने हेतु दो अन्य गुटों (भढ़ाना एवं पाण्डेय गुट) को भी साथ में लाने के प्रयास का समर्थन किया। प्रान्त स्तर पर मूल संघ को मजबूत बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने एजेण्डा के भिन्न-भिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज, लखनऊ की शाखा- अध्यक्ष कलिका अवस्थी जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। लखनऊ मण्डल एवं प्रयागराज मण्डल तथा जनपद- लखीमपुर खीरी एवं जनपद-प्रतापगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ का संविधान प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रान्तीय संरक्षक श्री जी. एस. शुक्ल जी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम जी, मूल संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सालिक राम प्रजापति, प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने इसी सत्र में संयुक्त प्रान्तीय अधिवेशन कराकर एक प्रदेश एक राजकीय शिक्षक संघ के सिद्धान्त पर बल दिया जिससे कि राजकीय शिक्षक संघ के पुराने गौरव को पुनर्स्थापित किया जा सके।
उन्होंने समस्त राजकीय शिक्षकों को संकल्प लेकर एक साथ उठ खड़े होने और एकजुट होने का आह्वान किया। अन्त में प्रान्तीय महामन्त्री आदरणीय श्री केदारनाथ तिवारी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह प्रान्तीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर अरविंद तिवारी को किया गया का सम्मानित।
सोनभद्र। हिंदी पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर एवं वाराणसी से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के जनपद सोनभद्र ब्यूरो चीफ डॉ अरविंद तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र द्वारा एक सादे समारोह में रविवार को देर शाम अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,, निर्भीक एवं निष्पक्ष संपादक और सोंनभद्र के प्रथम विधायक रहे पंडित ब्रजभूषण मिश्र “ग्रामवासी’ जी के जीवन पर आधारित पुस्तक उनकी आत्मकथा “मेरे जीवन की कहानी” भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी बेबाक और निष्पक्ष लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार साथी अरविंद तिवारी जी ने जो मुकाम हासिल किया है वह अनुकरणीय है। इस दौरान उपस्थित हिमांशु मिश्र ने कहा कि श्री तिवारी जी छात्र जीवन से ही बहुत ही प्रतिभावान रहे हैं।
Advertisement
इन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अपनी उच्चशिक्षा प्राप्त कर आज अपनी बेमिसाल, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता से पत्रकारिता की दुनियाँ में बहुत ही ख्याति अर्जित की है। वही इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि श्री तिवारी जी अपनी लेखनी से जनपद सोंनभद्र की मूलभूत एवं आमजन की समस्याओं को अपने दैनिक समाचार पत्र में प्रकशित कर उसका समाधान करने का कार्य करेंगे।
Advertisement
अपने सम्मान से अभिभूत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने कहा कि सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए हम महासंघ परिवार व सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज का आभार व्यक्त करते हुए ये विश्वास दिलाता हूँ कि समाचार पत्र हमेशा समाज के शोषित पीड़ित और मजलुमो की व आमजन की मूलभूत समस्याओं को ना केवल अपने अखबार के माध्यम से उठाता रहेगा वरन उसके समाधान के लिए भी प्रयासरत रहेगा।
कैबिनेट मिनिस्टर बेबी रानी मौर्या ने राष्ट्रीय सेमिनार में किया सम्मानित
सोनभद्र। ऐतिहासिक नगरी आगरा के एक होटल में “शिक्षा, साहित्य एवं कला में वित्तीय साक्षरता का महत्व एवं चुनौतियां” विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्या, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड के कर कमलों द्वारा किया गया।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने वित्तीय साक्षरता के महत्व के क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं स्वयं अपने बलबूते आय अर्जन करने हेतु प्रोत्साहित किया। सद्भावना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं सहअतिथियों द्वारा शिक्षा, साहित्य, कला एवं समाज सेवा में विशिष्ट योगदान हेतु कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।
Advertisement
गाजियाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’ को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु “सावित्री बाई फुले आइडल साहित्यिक अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में एकलव्य टीचर्स अवार्ड, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किरण सुपर आयरन लेडी ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड तथा समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर बी आर अंबेडकर नेशनल आगरा रन अवार्ड से कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।
Advertisement
विभिन्न विद्वानों ने राष्ट्रीय सेमिनार के मुख्य विषय “शिक्षा, साहित्य एवं कला में वित्तीय साक्षरता के महत्व एवं चुनौतियां” विषय पर अपने-अपने विचार रखे, जिसमें प्रमुख रूप से बतौर विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र, उपसचिव गृह मंत्रालय (भारत सरकार), लक्ष्मी चंद्र गौतम, अवर सचिव, बाल विकास एवं महिला विकास मंत्रालय (भारत सरकार), राजेंद्र सिंह सिद्धू, अवर सचिव, गृह मंत्रालय (भारत सरकार), आर के मेहरा, सचिव, लोक निर्माण विभाग (मध्य प्रदेश शासन) भोपाल, डॉ संदीप कुलश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, ला, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, डॉ एन शांति कोकिला, एबीबीएस महिला महाविद्यालय बेंगलुरु, कपूर चंद पूर्व न्यायाधीश, आगरा एवं डॉक्टर बीपी अशोक (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक, एएमएफआई के एडवाइजर सूर्यकांत शर्मा के विचारों से सेमिनार के प्रतिभागी लाभान्वित हुए।
Advertisement
वक्ताओं ने जन-जन तक शिक्षा को पहुंचाने के भगीरथ प्रयास हेतु भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर के योगदान को सराहा। सेमिनार के क्रम में दो साहित्यिक पुस्तकों “संगम शब्दों का” तथा “भारत माता का आंचल” का विमोचन भी संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय सेमिनार में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश कुल 15 राज्यों से प्रतिभागी आमंत्रित किए गए थे।
Advertisement
कार्यक्रम के आरंभ में आयोजक संस्था गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष श्रीप्रकाश नीमराजे एवं संस्था के राष्ट्रीय शिक्षक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका सुनीता श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि का सारस्वत सम्मान किया। सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगरा के बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की। राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत गीतों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत की। संस्था की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में चौधरी राम गोपाल, अकबर अली, कार्यक्रम संयोजक बच्चू सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अर्चना रानी का विशेष योगदान रहा।
सोनभद्र। केकराही स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 3 माह के मासूम की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गई।
इधर अस्पताल संचालक का कहना है कि बच्चे की हालत गम्भीर थी और बुखार ज्यादा था। डाक्टर मौके से हुआ फरार सूचना पर पहुचे नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर व केकराही प्रभारी ने हॉस्पिटल को सील किया है। बच्चा सीरियस हालत में था।
Advertisement
इलाज के दौरान बच्ची को सभी तरह के जीवन रक्षक दवाएं दी गई थी। सूत्रों की माने तो बहुत दिनों से हॉस्पिटल में खेला हो रहा है किसी को कानो कान खबर नही होती है कुछ जनप्रतिनिधि ठेका भी ले लेते हैं। जब बच्चा सीरियस हुआ तो संचालक ने कुछ नहीं बताया। परिजनों ने बताया कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है
बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर से बखहरिवा तक लगभग 25 किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर हजारों गाडियां का रोजाना आवागमन होता है।फिर भी इस सड़क की ओर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
जानकारी के मुताबिक इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होते रहता है जिसके वजह से गड्ढे में तब्दील सड़क के कारण और भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। वही बीजपुर गैराज के पास गड्ढे के तब्दील सड़क पर अक्सर घटनाओं के शिकार होते हैं।
Advertisement
सड़कों के मोरम उखड़ने की वजह से गाड़ियों की भी हालत खराब हो जाती है। अधिकारियों के उदासीनता के कारण इस सड़क पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया जिसका हालत देखने को मिल रहा है। जिससे राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Advertisement (विज्ञापन)
जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामिण राघव कुमार, सुनिल,अजमत, मिरहसन, मनोज ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ जिला अधिकारी का ध्यान इस मार्ग की ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत की मांग की है।
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय परियोजना परिसर स्थित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व मंदिर समिति द्वारा रविवार की सायं नगर परिसर में एक विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विदित हो कि शिव मंदिर समिति द्वारा सोमवार को नाग पंचमी के दिन विधि विधान से मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच भगवान शिव की मूर्ति स्थापना की जाएगी, इसी को लेकर मंदिर समिति द्वारा रविवार की सायं भक्तों के दर्शनार्थ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया । मंदिर समिति के सदस्य राम कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन के साथ भगवान शिव की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम होगा इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा
ओबरा, सोनभद्र। सुभाष तिराहे ओबरा में कांग्रेसजनों के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसी क्रम में राजीव गांधी के चित्र पर पूर्व नगर अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे उन्होंने संचार क्रांति को भारत में लाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा आज हम उनको शत शत नमन करते हैं।
Advertisement
जिला महासचिव बृजेश तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी राजीव गांधी हम लोगों के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। आज हम उनके जन्मदिवस के साथ साथ एक और खुशी मना रहे हैं ।जो कि शीर्ष नेतृत्व को ढेरों आभार प्रकट करते हैं उन्होंने अजय राय जी को उत्तर प्रदेश काग्रेस का अध्यक्ष मनोनित किया जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। नगर अध्यक्ष चोपन शेखर शरण सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी स्वर्गीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी हम लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उनके बतलाए मार्ग पर चलकर समाज और देश में हम लोग पुनः समाज को जोड़ने का काम करेंगे खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक अहमद खान नूर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी हम सब के हम सबके प्रेरणा थे हम युवा आज भी उनके संदेश का अनुसरण करते हैं उन्होंने विज्ञान के जरिए हमें बहुत आगे पहुंचा दिया इसी कड़ी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शब्बीर शेख ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों का भारत जिसे हम आज भी देख रहे हैं जिसमें पंचायती राज को सशक्त बनाकर उन्होंने देश को मजबूती प्रदान किया।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर शिव बचन चौहान, अहमद राजा राइन,स्वतंत्र साहनी, सेत राम केसरी ,अनिल चौधरी ,याकूब अहमद ,सरफराज खान ,जलालु अहमद ,मनोज शर्मा जी अफशार अहमद , नागेशमणि पाठक, प्रभात पांडेय, आर पी त्रिपाठी ,शकील भाई ,सहित् दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।