अपना दल एस ने 23 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप मनाया


सोनभद्र। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार 23 अगस्त को जनपद सोनभद्र में क्रांति दिवस के रूप में मनाने के लिए अपना दल के संस्थापक सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर व झंडा देकर सम्मानित किया गया ।

जिसमें घोरावल विधानसभा के प्रभारी अपना दल एस के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार के द्वारा संस्थापक सदस्य सत्यनारायण पटेल जिलाध्यक्ष , राजकुमार बौद्ध जिला महासचिव , शिव मोहन सन्दल, हरिहर सिंह, श्रवण कुमार, भरत शर्मा, विक्रमा सिंह, रामधनी पटेल को पार्टी के पटका पहनाकर व पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement


रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के प्रभारी सांसद पकौड़ी लाल कोल के द्वारा राम किशुन पटेल , कल्याण सिंह, कल्पनाथ सिंह, जय सिंह एडवोकेट, कुलदीप पटेल को पार्टी का पटका पहनाकर व पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह ओबरा विधानसभा के प्रभारी आनन्द पटेल दयालू एवं दुध्दी विधानसभा प्रभारी ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ के द्वारा अपने विधानसभा में सम्मानित संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Advertisement


सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों के मेहनत से पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूत होती जा रही है और समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। सांसद ने कहा कि जनपद सोनभद्र में निवास करने वाले संस्थापक सदस्यों के प्रयास से आज पार्टी शीर्ष स्थान पर पहुची है ऐसे महान संस्थापक सदस्यों के दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हू।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में संदीप जायसवाल, विजय सिंह, पंकज सिंह, अमित पटेल, नवनीत सिंह, किशन केशरी
सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

वोटर चेतना महाअभियान का आयोजन आज

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना महाअभियान का एक दिवसीय जिला कार्यशाला आज दिनांक- 24.08.2023 को प्रातः 11.00 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर आयोजित की गयी है, कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Advertisement

बैठक में मुख्यरुप से जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, व वोटर चेतना अभियान के जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, मण्डल संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष व सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति अनिवार्य है।
इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

राम भक्तों का शहर सोनभद्र नगर

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। संपूर्ण विश्व लोक ग्रंथ महाकाव्य श्री रामचरितमानस के रचनाकार संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाने की परंपरा सोनभद्र जनपद में प्राचीन है।
रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- रामचरितमानस की रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाने की शुरुआत संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद केडिया ने शुरू किया था।

Advertisement

इस दिन भगवान श्री राम, अवधी भाषा में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस कृति एवं गोस्वामी जी के चित्र की पूजा अर्चना कर महाविद्यालय में रामचरितमानस पाठ का आयोजन कराया जाता था। तत्पश्चात श्री विश्वनाथ प्रसाद केडिया द्वारा स्वामी विवेकानंद बाल विद्यालय की स्थापना के पश्चात इस विद्यालय में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड के पाठ का वाचन प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाता था और महीने के अंत में श्री रामचरितमानस का पाठ चंद्रलेखा श्रीवास्तव, वीणा श्रीवास्तव, मंजू लता मनिक, मास्टर गंगाराम, रामधनी केसरी आदि अध्यापिकाओ, अध्यापको के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन होता था।

Advertisement

सप्ताह में एक दिन अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन होता था जिसमें श्रीरामचरितमानस एवं सुंदरकांड के दोहा और चौपाई के आधार पर छात्र-छात्राएं अंताक्षरी लड़ाते थे।
स्वामी विवेकानंद बाल विद्यालय में प्रतिदिन सुंदरकांड के वाचन

एवं महीने के अंत में श्री रामचरितमानस के पाठ से छात्र-छात्राओं में राम कथा के प्रति जागृति आई, सभी छात्र स्कूल बैग मे सुंदरकांड का गुटका रखने लगे, अभिभावक भी रामकथा के प्रति जागरूक हुए। उस समय धार्मिक पुस्तकों के बिक्री का केंद्र गुरुद्वारा के पास राजनाथ उपाध्याय का बुक स्टॉल था, जहां से श्रीरामचरितमानस एवं सुंदरकांड का गुटखा प्रतिदिन काफी संख्या में बिक्री होती थी।
सोनभद्र नगर में श्री रामचरितमानस के कथा का प्रचार- प्रसार प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रईस, व्यापारी बलराम दास केसरवानी,शिव शंकर प्रसाद केसरवानी, मोहनलाल गुप्ता द्वारा आयोजित धर्म सम्राट संत करपात्री जी महाराज के सोनभद्र नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित प्रवचन से हुआ।

Advertisement
दीपक कुमार केसरवानी (इतिहासकार)

धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज सोनभद्र नगर में प्रवचन के लिए आए तो उन्होंने नगर के जयराम लाल श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रसाद केडिया ,श्याम सुंदर जालान, श्याम सुंदर झुनझुनवाला, रामा सेठ, नारायण दास केसरी, प्यारे साव, जगत सेठ, राधेश्याम, गोविंद राम ओझा आदि गणमान्य नागरिकों एवं प्रवचन के आयोजको की एक बैठक कर श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के आयोजन का परामर्श दिया।

Advertisement

सन 1972 ईसवी में आरटीएस क्लब में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का आयोजन मर्मज्ञ,काशी के शिवनारायण व्यास के मुख्यआचार्यकतत्व,आढ़तिया शंभू सेठ की अध्यक्षता में सोनभद्र नगर की आध्यात्मिक धरती के आरटीएस क्लब के सिद्ध पीठ पर श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का भव्य आयोजन हुआ।
नौ दिवसीय महायज्ञ में नगर भर में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मंगल भवन या मंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी।
का दोहा पहली बार गूजा।

यह आयोजन सन 1979 तक चला।
सन 1984 में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ पूर्व व्यास के पुत्र गौरी शंकर व्यास के आचार्यकतत्व,चेयरमैन श्यामसुंदर झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन शाम को रामकथा मर्मज्ञों द्वारा प्रवचन, रात्रि आरती, प्रसाद वितरण होता था और नगर भर में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से श्री रामचरितमानस नवाह पाठ, शाम के प्रवचन का प्रसारण होता था, सुबह पाठ शुरू होने के पूर्व, मध्यांतर एवं रात्रि में प्रवचन समाप्त होने के पश्चात प्रदीप कुमार के गाए हुए देश भक्ति गीत एवं प्रवचन लाउडस्पीकर पर बजाया जाता था। यह भजन ही पाठ के आरंभ मध्यांतर एवं यज्ञ संपन्न होने के प्रतीक थे।

Advertisement

श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ 1989 तक आयोजित हुआ।
सन 1996 में नगर के रामभक्तों गणमान्य नागरिकों ने श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के आयोजन का निर्णय लिया और इस कार्यक्रम के लिए नगर सेठ राधेश्याम जालान को (अध्यक्ष) सुशील पाठक (महामंत्री) रतनलाल गर्ग (कोषाध्यक्ष) चुना गया और गौरी शंकर व्यास के मुख्य आचार्यकतत्व में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ की पुनः शुरुआत हुई।
सन 1999 में रतन लाल गर्ग की अध्यक्षता एवं सुशील पाठक के महामंत्रित्व काल में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का आयोजन होता रहा।

Advertisement

श्री गौरी शंकर व्यास के दिवंगत होने के पश्चात श्री रामचरितमानस नवाह पाठ मुख्य आचार्य का दायित्व काशी के ही शिव नारायण व्यास के शिष्य परंपरा के श्री सूर्य लाल मिश्र के द्वारा श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का संगीतमय वाचन आरंभ किया गया।
श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का आयोजन प्रारंभ के वर्षों में राम दरबार की मूर्ति की स्थापना के 9 दिन तक नवाह पाठ 108 भूदेव के सहयोग से आयोजित होता रहा। प्रसंग के अनुसार राम जन्म, राम विवाह, राज्याभिषेक के दिन विशेष झांकी का आयोजन किया जाता था। रावण वध वाले दिन एक ब्राह्मण रावण का रूप धरकर सिर पर मिट्टी का घड़ा रखकर 108 भूदेवों की परिक्रमा कर मिट्टी के घड़े को फोड़ता था और घड़े के टुकड़े को लूटने वाले युवा, बच्चों, महिलाओं की होड़ लग जाती थी, राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में व्यास जी द्वारा मंच से धन वर्षा की परंपरा आज भी कायम है।

Advertisement

रामचरितमानस नवाह पाठ के आध्यात्मिक मंच पर अब तक चारों पीठ के शंकराचार्य, मानस मर्मज्ञ सुप्रसिद्ध संत ताट बाबा, काशी नरेश विभूति नारायण सिंह सहित देश के प्रसिद्ध राम कथा मर्मज्ञ पधार चुके हैं।
कोरोना संक्रमण काल में पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी के तकनीकी प्रयासों से श्री रामचरितमानस नवाह पाठ का लाइव टेलीकास्ट विश्व के 10 लाख लोगों द्वारा देखा गया।
श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ की परंपरा वर्तमान अध्यक्ष सतपाल जैन की अध्यक्षता में आज भी कायम है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

सुशील पाठक हुए तुलसी सम्मान से सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • धर्म व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुशील पाठक को किया गया सम्मानित



सोनभद्र। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती के उपलक्ष में जनपद सोनभद्र की नगर पालिका परिषद के सभागार में राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र द्वारा सम्मान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महा समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुशील पाठक को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement


ज्ञातव्य हो कि श्री पाठक 28 वर्षों से महामंत्री पद के उत्तरदायित्व का कुशलता से निर्वहन करते चले आ रहे हैं।
उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर हरि इच्छा से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन निरंतर चलता रहेगा और इसके लिए हम लोग निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोच विचार पत्रिका के प्रधान संपादक जितेंद्र नाथ मिश्रा, अध्यक्षता मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकार, पत्रकार, वरिष्ठ नगरिकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

आज तुलसी सम्मान से सम्मानित होंगे सुशील पाठक


सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में 2:00 बजे कवि कुल शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर रामचरित मानस नवाह पाठ समिति के महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पाठक को तुलसी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के ख्यातिलब्ध साहित्यकार पं पारस मिश्रा की 17वीं काव्य कृति आस्था के रंग का विमोचन भी संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पंडित अजय शेखर व मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व संपादक डॉ जितेंद्र नाथ मिश्रा व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु उपाध्याय डॉ प्रमोद कुमार पांडे होगे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संकुल स्तरीय बैठक हुई संपन्न

नीरज गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लॉक के जरहां न्याय पंचायत की संकुल स्तरीय बैठक मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशारानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने, विद्यालय के आदर्श संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि एआरपी विनोद कुमार पांडे ने कहा कि संकूल शिक्षक और एआरपी द्वारा गोद लिए हुए समस्त विद्यालयों को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है इसलिए हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें निपुण मानकों पर खरा उतारना है ,सभी शिक्षकों द्वारा टी एल एम, शिक्षक संदर्शिका आदि का प्रयोग कर बच्चों को शिक्षित किया जाए । उनके द्वारा कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में बाल संसद ,मीना मंच ,सामान्य ज्ञान, सहित शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार की सराहना किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इससे पहले बैठक में शिक्षिका अर्चना विश्वकर्मा, कुसुम सिंह, सुमन वर्मा, सीमा सिंह ,शिक्षक राम प्रसाद ,मेघनाथ ,राम सजीवन जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल ,गौरी शंकर गुप्ता के द्वारा विद्यालयों में प्रयोग किए जा रहे टी एल एम , शिक्षण विधियों ,गतिविधियों एवं विद्यालय को निपुण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। संकूल शिक्षको छोटे लाल,अजय कुमार गुप्ता, पंकज वैश्य, विनोद दुबे, बिहारी लाल के द्वारा डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल, सामर्थ्य एप, सरल एप पर कार्यों की जानकारी देकर समस्याओं का समाधान किया गया।

Advertisement

बैठक में अगले माह होने वाले राज्यस्तरीय नेट परीक्षा के संबंध में भी बताया गया। बैठक का संचालन शिक्षक मनोज कुमार दुबे और धन्यवाद ज्ञापन विमलेश यादव द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

लगातार 50 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन, दी गई आहुति

HIGHLIGHTS

  • भक्तगणों ने श्री राम कथा का किया रसपान
  • श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन


सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 50वें दिन मंगलवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज द्वारा दूसरे दिन सुनाई गई श्री राम कथा का भक्तगणों ने रसपान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 50वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें परमानंद जी महाराज, रेवती तिवारी, रामा देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, अनीता केसरी,शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरण मोदनवाल,जानकी चौबे, विमला देवी , गीता देवी, सुभाराम, कालो देवी, हीरा, कृष्णावती ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी।

Advertisement (विज्ञापन)

मुन्ना दास महाराज,राजेंद्र दास महाराज,शिव शंकर जी महाराज, लखपत सेठ, कालो देवी, भिखारी बाबा आदि लोगों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज एवं उज्जैन से पधारे केवल आनंद जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए श्री राम चरित मानस की कथा का श्रवण जरूरी है। यहीं एक मध्यम है जिससे भवसागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों को राम चरित मानस का पाठ प्रतिदिन पढ़ने और दूसरों को सुनाने का आग्रह किया। भिखारी बाबा ने बताया कि 28 अगस्त को 108 कन्याओं के जरिए 12ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मूल संघ का प्रतिनिधिमण्डल शिक्षा निदेशक (मा.) डॉ. महेन्द्र देव से मिला

शिक्षा निदेशक को16 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा



लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 20 अगस्त, रविवार को राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित संघ की प्रान्तीय बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सोमवार को मूल संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल शिक्षा निदेशक (मा.) डॉ महेंद्र देव से मिला एवं संघ की इन मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु 16 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इनमें-संयुक्त प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन कराने,पुरानी पेंशन योजना को लागू करने,मण्डल परिवर्तन और उत्तराखण्ड से आये शिक्षकों की प्रभावित ज्येष्ठता को उनके कार्यभार ग्रहण तिथि से स्वीकार करने, सत्र:2021-22में एल.टी. (पुरुष संवर्ग) से प्रवक्ता पद पर मौलिक पदोन्नति विभागीय चयन समिति द्वारा किया गया परन्तु हिंदी विषय सहित लगभग 500 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति अद्यावधि नहीं हुई। लोकसेवा आयोग ने इन विषयों की पदोन्नति में आपत्ति लगाया है ।लगभग दो वर्षों से ये अध्यापक पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

तत्काल प्रभाव से आपत्तियों को दूर कर,उनका पदस्थापन सुनिश्चित करने, कार्यालय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आज्ञा संख्या- नियुक्ति (प्रवक्ता) /374 /2021-22 दिनांक- 01-05- 2022 के द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं को मनमाने ढंग से बिना विकल्प मांगे पदस्थापित किया गया जिसके कारण कई शिक्षक प्रोन्नति का लाभ नहीं ले सके। इस सुविधा से वंचित शिक्षकों को भी ऑनलाइन विकल्प प्रदान करते हुए पुनः पदस्थापना की सुविधा प्रदान करने, पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षक/शिक्षिकाओं का शीघ्र पदस्थापन करने,प्रवक्ता पद को राजपत्रित करने,पुरुष/महिला संवर्ग का विभाजन समाप्त कर बालक एवं बालिका सभी विद्यालयों में समान रूप से शिक्षक/शिक्षिकाओं का पदस्थापन करने,कई जनपदों में शिक्षकों के अवशेष एरियर्स का अविलम्ब भुगतान कराया जाने,
अवकाश दिवसों पर कार्य कराए जाने की स्थिति में मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रतिकर अवकाश दिए जाने की व्यवस्था कराने,अन्य राजकीय कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों हेतु ए.सी.पी. लागू करने,आकांक्षी जनपदों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी 03 वर्ष की सेवा के पश्चात स्थानान्तरण की सुविधा प्रदान करने,योग्यता होने की स्थिति में मृतक आश्रितों को शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिए जाने,अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के समान राजकीय शिक्षकों को भी 62 वर्ष की सेवा करने का विकल्प प्रदान किये जाने, अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के समान राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी ₹7600/- के ग्रेड पे युक्त वेतनमान स्वीकृत करने और
राजकीय हाई स्कूल के संस्था-प्रधान का पदनाम प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका को परिवर्तित करने (चूंकि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी यही पदनाम है।)की मांग सम्मिलित हैं। शिक्षा निदेशक महोदय से भेंट के दौरान अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमण्डल में प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, लखीमपुर के जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद आर्य, राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर के उप- प्रधानाचार्य फूलचन्द आदि संघनिष्ठ साथी उपस्थित रहे। शिक्षा निदेशक महोदय ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

कोर्ट ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को किया निरस्त

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज कोतवाल को अग्रिम विवेचना का दिया आदेश
  • करीब तीन वर्ष पूर्व जिला अस्पताल लोढ़ी परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी का मामला
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। करीब तीन वर्ष पूर्व जिला अस्पताल लोढ़ी परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई अंतिम रिपोर्ट को सीजेएम अचल प्रताप सिंह की अदालत ने निरस्त करते हुए राबर्ट्सगंज कोतवाल को अग्रिम विवेचना करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश सुकालु पुत्र रामलखन निवासी ग्राम चिचलिक, थाना मांची, जिला सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक के जरिए दाखिल5 प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पर्याप्त आधार मिलने पर दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि विवेचक ने 30 जनवरी 2021 को विवेचना पूर्ण कर कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित किया था। कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को संज्ञान लेते हुए प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कराते हुए मुकदमा वादी को नोटिस जारी किया था। मुकदमा वादी सुकालू अपने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में उपस्थित होकर प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए पुनः विवेचना कराए जाने की याचना किया था।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

दिए प्रार्थना पत्र में सुकालू ने अवगत कराया था कि उसकी मोटरसाइकिल यूपी 64ए के/2561 जो 10 सितंबर 2020 को रात्रि में जिला अस्पताल लोढ़ी परिसर में सीसीटीवी कैमरा के सामने खड़ी थी गायब हो गई। जब सुबह देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। वह 10 सितंबर 2020 की शाम को अपने भतीजा देवेंद्र पुत्र छोटेलाल को घायला अवस्था में दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का पता नहीं चला तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दिया। जिसपर पुलिस आई और देखकर चली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

अगर पुलिस सक्रियता दिखाई होती तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए जरूर सुराग मिला होता और सफलता भी मिल गई होती। यह पुलिस की कार्य प्रणाली पर संदेह पैदा कर रहा है। उसने 11 सितंबर 2020 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित सूचना दिया, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसी दिन जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब 14 सितंबर 2020 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को शिकायती पत्र दिया तो करीब एक माह बाद 10 अक्तूबर 2020 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में चोरी की एफ आई आर दर्ज की गई। जिसकी जांच एसआई सुनील कुमार दीक्षित को दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जब जांच अधिकारी से मिला तो उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चाहिए तो खर्च लगेगा, अन्यथा अपने से खोजो। विवेचक ने न तो उसका बयान लिया और न ही अस्पताल में साथ रहे गवाहों से ही पूछताछ ही किया। बल्कि मनमाने ढंग से बयान अंकित कर कागजी खानापूर्ति की गई है। उसने मोटरसाइकिल को लोन पर लिया था, जिसका प्रतिमाह 2468 रूपये किस्त देनी पड़ती थी। साग सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण और समय से किस्त भरता था, लेकिन मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद से परेशानी बढ़ गई है। किस्त जमा करने का बार बार दबाव दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की जांच एसआई सुनील कुमार दीक्षित, एसआई काशी सिंह कुशवाहा तथा एसआई हरिशंकर सिंह यादव द्वारा की गई है,लेकिन किसी ने भी बयान नहीं लिया। बल्कि मनमाने ढंग से कागजी खानापूर्ति के लिए कुछ चोरों का बयान दर्ज कर अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है,जो अनुचित एवं संदेहास्पद है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए अंतिम रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को निरस्त कर राबर्ट्सगंज कोतवाल को अग्रिम विवेचना कराए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुकदमा वादी को आवश्यक पैरवी अविलंब करने का आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत लाभार्थी करायें अपना आनलाईन आवेदन, योजना से हो लाभान्वित – जिलाधिकारी

Advertisement

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने तथा उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित है, इसके अन्तर्गत बालिकाओं को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है, आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होेंने बताया कि प्रथम श्रेणी में बालिकाओं के जन्म होने पर 2 हजार, द्वितीय श्रेणी में एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 1 हजार रूपये, तृतीय श्रेणी में कक्षा-1 में प्रवेश पर 2 हजार रूपये, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा-6 में प्रवेश पर 2 हजार रूपये, पंचम श्रेणी में कक्षा-9 में प्रवेश पर 3 हजार रूपये तथा षष्टम श्रेणी में 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक/2वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 5 हजार रूपये देने का प्राविधान किया गया है, इस योजना की पात्रता के लिए जनपद का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रूपये होने व अधिकतम दो ही बच्चियों के रहने पर इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है- बालिका स्वयं (यदि वयस्क हो), माता/पिता या अभिभावक आवेदक हो सकते हैं, आनलाइन आवेदन-काॅमन सर्विस केन्द्रों/साइबर कैफे/स्वयं के स्मार्टफोन या कम्प्यूटर आदि से https://mksy.up.gov.in पर लाॅगिन करके आवेदन करें अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी, सोनभद्र के कार्यालय से सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करते हुए योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होेंने कहा कि जनपद में कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत जनपद में लगभग 25 हजार लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है, कुछ लाभार्थियों के बैंक खाता नम्बर का डिटेल सहीं ढंग से फीड न होने के कारण खाते में धनराशि हस्तान्तरित नहीं हो पा रही है, कन्या सुमंगला योजना के जिन लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित नहीं हो पा रही है, वह जिला प्रोबेेशन कार्यालय में बैंक पासबुक की फोटोकापी जमा कर बैंक खाते का रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे कि लाभार्थी के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free