शादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए करें आनलाईन – शंकर सरोज

सोनभद्र। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के अभिभावक एवं आवेदकों को सूचित किया जाता है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत आनलाईन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

इच्छुक आवेदक विभागीय साइट http://www.shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है, आवेदको द्वारा आवेदन किये जाने के लिए आवेदक एवं पुत्री का पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो, आवेदक का आधार कार्ड, पुत्री जिसकी शादी होनी है या हो चुकी है का आधार कार्ड,आवेदक एवं पुत्री दोनो के आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होनी चाहिए, (ओ0टी0पी0 सत्यापन हेतु), आवेदक का जाति प्रमाणपत्र, आवेदक का आय प्रमाणपत्र, शादी का कार्ड, बैंक पासबुक, वर का आयु प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उपरांकित अभिलेखो के साथ विभागीय साइट http://www.shadianudan.upsdc.gov.in पर स्वयं अथवा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते है। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विकास भवन लोढ़ी, कमरा नम्बर 37 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दो दिवसीय पंचायत अभिलेख प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनवासी सेवा आश्रम परिसर में शनिवार को दो दिवसीय पंचायत अभिलेख रख रखाव प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर डी डी एम सोनभद्र आनंद कुमार पांडेय ने किया और कहा की ग्राम सभाएं सामूहिक भागीदारी से ही मजबूत होंगी और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ गति मिल सकेगा

Advertisement

उन्होंने नाबार्ड द्वारा संचालित विकास कार्यक्रम में वाटरशेड, बाडी विकास आदि की जानकारी दी।शुभा प्रेम ने कहा की कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत को सशक्त बनाने के लिए अभिलेखों को दुरुस्त रखने का है ।जिससे पंचायत अपनी सरकार के रूप में खुद को स्थापित कर सके।प्रतापगढ़ से आए संदर्भ व्यक्ति के रूप तीसरी सरकार अभियान के अनिल तिवारी व पूर्व एडीओ पंचायत अधिकारी अमरनाथ विश्वकर्मा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दोनो ने पंचायत की भूमिका और उससे बिकास कार्यों में सहभागिता की रूप रेखा रखी कार्यशाला में 5 ब्लाक के 37 ग्राम प्रचायतों से कुल 65 प्रतिभागी शामिल रहे, जिसमें 25 ग्राम प्रधान भी प्रतिभाग किए मौके पर कृष्णा कुमार,रामधनी यादव, दिनेश कुमार, मंजू देवी, बसंती देवी, रामचंद्र सीताराम, बुध्दि नारायण गुप्ता, उमेश भाई, रमेश भाई, रघुनाथ भाई, शेरसिंह, यशस्वी पांडेय, कमला देवी, देवनाथ भाई, आदि शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामवासी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन


सोनभद्र। पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्रामवासी- कृपाली स्मृति संस्थान लखनऊ द्वारा पूर्वांचल के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,
दुद्धि विधानसभा के प्रथम विधायक, गांधीवादी चिंतक, विचारक, समाजसेवी, ग्रामवासी साप्ताहिक (समाचार पत्र) के संस्थापक/ संपादक पंडित बृजभूषण मिश्र “ग्रामवासी” की 124वीं जयंती समारोह दिन रविवार 27 अगस्त 2023 को ग्रामवासी सेवा आश्रम, चोपन, सोनभद्र में दोपहर 11:30 बजे मनाया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए आश्रम के सदस्य राजेश अग्रहरि ने बताया कि-“इस वर्ष ग्रामवासी समाचार पत्र के प्रकाशन के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस उपलक्ष में आश्रम में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जा रहा है, सन् 1923 से सन् 1936 के मध्य ग्रामवासी के प्रकाशित अंकों के संपादकीय का संकलन कृति “अग्नि पुष्प” एवं ग्रामवासी जी के संस्मरणों का एक संकलन “ग्रामवासी विशेषांक पत्रिका” का लोकार्पण पंडित बृजभूषण मिश्र “ग्रामवासी” की सुपुत्री, साहित्यकार, संगीतकार, कुमारी शुभांशा मिश्र द्वारा किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement

इस अवसर पर विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, संत रविदास नगर भदोही के वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार, पत्रकार को “ग्रामवासी सम्मान” एवं नारी सशक्तिकरण ( बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ) के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को “ग्रामवासी पुरस्कार” के अंतर्गत सिलाई मशीन प्रदान किया जाएगा।
श्री अग्रहरि ने सोनभद्र वासियो से अपील किया की समय से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजित सम्मान एवं विचार गोष्ठी समारोह के साक्षी बने।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संकट मोचन मंदिर पर भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन आज

HIGHLIGHTS

  • कजरी महोत्सव के पूर्व श्री हनुमान जी की दिव्य श्रृंगार एवं आरती की जाएगी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आज जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रधान पुजारी व कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार पांडे ने बताया है कि आज शाम संकट मोचन हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार होगा इसके बाद भव्य आरती की जाएगी तथा प्रसाद वितरण के पश्चात शाम 7:00 बजे से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और ओमकार विश्वकर्मा द्वारा एक से एक बढ़कर भगवान शिव के भजन व कजरी का गायन किया जाएगा। पुजारी राजकुमार पांडे ने सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कजरी महोत्सव में आये और पुण्य के भागी बने।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पूर्वांचल के वरिष्ठ कलमकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी और डॉ कृष्णावतार त्रिपाठी ‘राही’ को किया जाएगा सम्मानित


सोनभद्र। हिंदी पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में लगभग पांच दशक वर्ष से सम्यक रूप से सक्रिय रहकर देश, काल और समाज की संरचना में अपनी उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करने वाले पूर्वांचल के वरिष्ठ कलमकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी (सोनभद्र) और डॉ कृष्णावतार त्रिपाठी ‘राही’ (भदोही) को पंडित ब्रज भूषण मिश्र- कृपाली स्मृति संस्थान लखनऊ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

  • ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन में 27 अगस्त को होगा भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं दुद्धी के प्रथम विधायक तथा प्रखर पत्रकार और गांधीवादी विचारक रहे पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की मनाई जाएगी 124वीं जयंती
  • पंडित ब्रजभूषण मिश्र
    ग्रामवासी- कृपाली स्मृति संस्थान लखनऊ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘अग्निपुष्प’ एवं ग्रामवासी विशेषांक का होगा लोकार्पण

उक्त जानकारी संस्थान की महासचिव शुभाशा मिश्रा ने शुक्रवार को देते हुए बताया कि उपरोक्त वरिष्ठ कलमकारों को यह सम्मान चोपन के सोन नदी तट स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम मे 27 अगस्त 2023 को प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दुद्धी के प्रथम विधायक, गांधीवादी विचारक एवं पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर रहे स्वर्गीय ब्रज भूषण मिश्र ‘ग्रामवासी’ जी की 124वीं जयंती तथा उनके द्वारा स्वाधीनता आंदोलन को धार देने के लिए निकाले जा रहे ‘ग्रामवासी’ साप्ताहिक समाचार पत्र के शताब्दी वर्ष पर आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा।

संस्थान की महासचिव एवं समारोह की आयोजक शुभाशा मिश्रा ने यह भी बताया है कि इस मौके पर साप्ताहिक समाचार पत्र ग्राम वासी के विभिन्न अंकों में प्रकाशित संपादकीय एवं अग्रलेखों की एक संग्रहणीय पुस्तक ‘अग्निपुष्प’ और ग्रामवासी विशेषांक का लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने सोनांचल के कलमकारों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों एवं दादाजी के प्रति अनुराग रखने वाले सम्मानित जनों से 27 अगस्त रविवार को 11:30 बजे तक ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन में पहुंच कर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

पुलिस कर्मी के अभद्र व्यवहार की प्रधान संघ ने की निंदा,कार्यवाही की माँग

HIGHLIGHTS



सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रणहोर के प्रधान प्रतिनिधि से अनपरा थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली दिए जाने को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,उपाध्यक्ष बर्फीलाल दिनेश कुमार,जायसवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्या,गणेश जायसवाल,राजपति विश्वकर्मा,संत कुमार ,जमुना यादव, ने आदि ब्लॉक परिसर में बैठक कर घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है और कहा है कि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बाबू नंदन भारती गांव में दो बच्चो की मौत को लेकर थाने आए थे और जब मृत बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना था तो पुलिस कर्मी ने पैसा की मांग की जब प्रधान प्रतिनिधि ने एक हजार रुपए दिया तो थाने में तैनात पुलिस कर्मी आगबबूला हो गया और ज्यादा पैसे की माँग करते हुए अभद्र व्यवहार किया और गालियाँ दी जो निंदनीय है ।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सीडीओ ने किया विद्युत चलित कुम्हारी चाक में प्राप्त आवेदन पत्रों का साक्षात्कार

सोनभद्र। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार सोनभद्र में निःशुल्क टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चलित कुम्हारी चाक में प्राप्त आवेदन पत्रों का साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कुल आवेदन पत्र 45 प्राप्त हुए जिसमें 32 लाभार्थी उपस्थित थे 13 लाभार्थी अनुपस्थित रहे जिसमें 03 महिला व पुरूशों की सं0 29 साक्षात्कार में सम्मिलित थे। साक्षात्कार में भीष्म सिंह प्रतिनिधि परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर, राकेश मोहन गुप्ता (ज्येश्ठ लेखा परीक्षक) परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय प्रयागराज/विन्ध्याचल मण्डल तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव, वेदवाणी तिवारी,(प्रबन्धक) महेश कुमार मौर्या (वरिष्ठ सहायक) एवं रमेश कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बहुउदे्शीय हब हेतु 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता इच्छुक भू स्वामी करे आवेदन – अधिशासी अभियन्ता

HIGHLIGHTS

  • अन्तर्राज्जीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश की सीमा के अन्दर बहुउदे्शीय हब हेतु 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता इच्छुक भू स्वामी करे आवेदन – अधिशासी अभियन्ता


सोनभद्र। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र की अन्तर्राज्जीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश की सीमा के अन्दर बहुउदे्शीय हब का निर्माण होना है जिसमें विद्यालय चिकित्सालय बस स्टैड, व्यवसायिक काम्प्लैक्स एवं माल आदि बनाये जाने हेतु 20 हेक्टेयर (50 एकड़) भूमि की आवश्यकता है जो कि हाथीनाला से विढ़मगंज (झारखण्ड बार्डर) तक, बभनी से

Advertisement (विज्ञापन)

(छत्तीसगढ़ बार्डर) तक, बभनी से बीजपुर होते हुए (मध्य प्रदेश बार्डर) तक, रावर्टसगंज-पन्नूगंज खलियारी मार्ग से (बिहार बार्डर) तक राबर्ट्सगंज कलवारी मार्ग से मध्य प्रदेश बार्डर तक एंव अनपरा औड़ी मोड़ से सिंगरौली मध्य प्रदेश बार्डर तक के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में कही भी इच्छुक भू-स्वामी/किसान द्वारा उपरोक्त भूमि उपलब्ध कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता, निर्माण्ड खण्ड लोक निर्माण विभाग, नियर बढ़ौली चैराहा रावर्टसगंज सोनभद्र के कार्यालय में रूपये-10 स्टाम्प के साथ सूचित करें। भूमि का मूल्य नियमानुसार दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए अधिशासी अभियन्ता के मो0 नम्बर 6392258337 पर सम्पर्क करें।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बीजेपी के जिला कार्यालय पर बी पैक्स सदस्यता अभियान की हुई बैठक

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सहकारिता, बी पैक्स सदस्यता अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल, प्रदेश सह संयोजक सहकारिता रामचन्द्र मिश्रा, मिर्जापुर सोनभद्र जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मे मुख्यरुप से जनपद के सभी सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का मिर्जापुर सोनभद्र जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश पटेल के द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय सहकारिता मे बैठे उनके कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए समितियों पर कब्जा किया और उसे धीरे धीरे जर्जर स्थिति मे पहुंचाने का काम किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि समितियों का कार्य आम जनमानस को लाभ पहुंचाना रहता है, सहकारी समितियों का जो भी लाभ होता था पूर्ववर्ती सरकारों के बैठे हुए पदाधिकारी लूट घसोट करते थे जिससे समितियां धीरे धीरे घाटे मे जाने लगी आम जनमानस का विश्वास समितियों से टूटने लगा और समितियां बंद होने लगी जबकि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा कि सरकार बनी तब पहली बार केन्द्र मे अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया। जिसके मंत्री अमित शाह जी है गठन होने के बाद केन्द्र के सहयोग और प्रदेश सरकार के सहयोग से आज पूरे उत्तर प्रदेश में सभी सहकारी समितियों का जीर्णोद्धार हुआ और आज सभी समितियां संचालित है और आम जनमानस को उसका लाभ मिल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे की लोगो का विश्वास भी समितियों पर बढ़ा है। आने वाले समय मे 1 सितंबर से 30 सितंबर तक समितियों के माध्यम से महासदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमें हर समिति पर 200 से 500 तक नये सदस्य बनाना है। ताकि आने वाले समय में समितियों को और मजबूत करते हुए समितियों के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संयोजक सहकारिता रामचन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आज पूरे उत्तर प्रदेश के 98 प्रतिशत समितियों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी है।

Advertisement (विज्ञापन)

आने वाले सभी चुनावों मे सहकारी समितियों का बहुत बडा योगदान रहेगा। आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और परिश्रम के कारण आपके जिले में 62 में से 48 समितियों पर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीते है मै सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। आने वाले समय में समितियों के माध्यम से केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित होने वाली है जिसमें जनता के लिए जन औषधि केन्द्र, सहज जन सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत स्तर अनाज भण्डारण हेतु गोदाम की स्थापना, समितियों के माध्यम से पेट्रोल पंम्प की स्थापना ऐसी विभिन्न तरह की योजनाएं समितियों के माध्यम से संचालित होने वाली है। अतः आप सभी से आग्रह है कि सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सदस्यता लक्ष्य को पूरा करें।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों व जनपद में सहकारिता क्षेत्र से चुने हुए नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत व अभिनन्दन व आभार प्रकट किया।
बैठक में मुख्यरुप से जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर व सोनभद्र के उप चेयरमैन विपुल जी, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला सदस्यता प्रमुख सहकारिता शंम्भू नारायण सिंह, जिला संयोजक सहकारिता रामेश्वर राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जगत मोहन मिश्रा, विमलेश पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, राघो सिंह, परमानन्द सिंह सहित सभी साधन सहकारी समिति व संघ पैक्स के अध्यक्ष व संचालक मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

शिवा एकेडमी में गणित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • स्कूली बच्चों नें बढ़- चढ़ कर लिया हिस्सा
  • प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र का किया गया वितरण





सुकृत, सोनभद्र। कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम विद्यालय शिवा एकेडमी में “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव के नेतृत्व में बच्चों के तार्किक व बौद्धिक कौशल क्षमता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement


आपको बता दें कि गणित प्रतियोगिता में कक्षा 3 में कृष्णा यादव प्रथम, साहिल द्वितीय व आयान तृतीय रहे, इसी प्रकार कक्षा 4 में अभिषेक यादव प्रथम, निसान्त कुमार द्वितीय व अनुज मौर्य तृतीय, कक्षा 5 में आयुष कुमार प्रथम, रामबाबू यादव द्वितीय व अंशु तृतीय, कक्षा में अनुराधा यादव प्रथम, अंजली सिंह द्वितीय व इरफान अली तथा आकाश कुमार तृतीय,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कक्षा 7 में श्रेया गुप्ता प्रथम, अंकित यादव द्वितीय व अंकित गुप्ता तृतीय, कक्षा 8 में खुशी सिंह प्रथम, अंकिता यादव द्वितीय व किरन कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को जिला महिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा तथा शिक्षक गणों द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रमाण पत्र पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण अरुण कुमार गुप्ता, दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री, तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free