सोनभद्र। राज्य सभा सांसद राम सकल जी व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नागनार हरैया निवासी दोनों पैर से दिव्यांग कन्हैयालाल पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल यादव को गोल्डन आयुष्मान कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बताया गया की दिव्यांग कन्हैयालाल का आयुष्मान कार्ड सूची में नाम नहीं था, जिससे उनको स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था,
Advertisement (विज्ञापन)
प्रार्थी द्वारा जिलाधिकारी को कुछ दिन पहले एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था की मेरा वीपीएल सूची में नाम न होने के करण अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और ना ही मेरे पास राशन कार्ड बना है, जिस पर जिलाधिकारी ने उसके समस्या को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना से वंचित लाभार्थी कन्हैया लाल को लाल राशन (अंत्योदय राशन) कार्ड बनाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया गया, तो अंत्योदय राशन कार्ड बन गया।
इसके बाद संबंधित को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गये, जिस पर आयुष्मान भारत की डी0आई0यू0 टीम सोनभद्र को कार्ड बन जाने के बाद उसकी केवाईसी कर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया, जिसको सोमवार को राज्यसभा सांसद राम सकल व जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। बताया गया कि कन्हैयालाल सड़क पार करने के दौरान ट्रक से धक्का लग गया और दोनों पैर बुरी तरह से टूट गया था, जिस वजह से इनको अपना जीविकोपार्जन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
सोनभद्र। वादी चिंतक, विचारक, दूद्धि- रॉबर्ट्सगंज के संयुक्त विधानसभा केf प्रथम विधायक बृजभूषण मिश्र “ग्रामवासी जसेज” की 124 वीं जयंती, उनके द्वारा संपादित/ प्रकाशित ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र की 100 वी वर्षगांठ के अवसर पर चोपन नगर स्थित ग्रामवासी सेवा ट्रस्ट के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में विंधय संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, ग्रामवासी जी की सुपुत्री शुभांशा मिश्र द्वारा मालयार्पण कर, श्रीफल, अंगवस्त्रम एवं विमोचित कृति अवध ग्रामवासी विशेषांक, ग्रामवासी जी द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र ग्रामवासी के संपादकीय लेखो का संकल देन (तपती धरती के अग्नि पुष्प) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री केसरवानी ने 14 जुलाई 1994 को रॉबर्ट्सगंज नगर को जनपद मुख्यालय घोषित किए जाने के लिए ग्रामवासी जी द्वारा प्रदर्शन मे नगर वासियों का समर्थन,31 समर्थको के साथ गिरफ्तारी पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर जनपद के सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।
अवसर था ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं समाचार पत्र के संस्थापक संपादक रहे बृजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 124वीं जयंती समारोह का
सोनभद्र। महान स्वत्रंता संग्राम सेनानी, देश भक्त महात्मा ग़ांधी के परम अनुयायी, निर्भीक एवं सशक्त पत्रकार और 1952 से 1957 तक अविभाजित जनपद मिर्जापुर के दुद्धी विधानसभा के प्रथम विधायक रहे पंडित ब्रजभूषण मिश्र “ग्रामवासी जी” की 124वीं जयंती के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं भदोही के कृष्णावतार त्रिपाठी “राही”को ग्रामवासी सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किया गया।
Advertisement
बताते चलें कि यह सम्मान ग्रामवासी जी द्वारा 1923 में ग्रामवासी समाचार पत्र के प्रकाशन से 2023 में 100 साल पूरे होने पर अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा और निष्पक्षता के साथ देश, काल और समाज हित में पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करने के लिए ग्रामवासी सेवा आश्रम ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी ग्रामवासी जी की पुत्री शुभाशा मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। उक्त सम्मान में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी व कृष्णावतार त्रिपाठी राही जी को माल्यार्पण कर मुझे उन्हें श्रीफल, सम्मान पत्र, अंग वस्त्रम, एक सूटकेस, एवं ग्रामवासी जी के जीवन चरित्र से सम्बंधित पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर मंचासीन वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, नरेन्द्र नीरव, राजीव कुमार ओझा, किशोर न्याय बोर्ड सोनभद्र के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने सम्मानित होने वाले द्वय पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके अलावा श्री द्विवेदी को सम्मानित किए जाने से हर्षित साहित्यिक संस्था गीत कस्तूरी की संस्थापक गीतकार डा रचना तिवारी एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक व सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, विंध्य संस्कृति शोध समिति ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केशरवानी सहित मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नागर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय भाटिया, डीडी न्यूज़ के सुनील तिवारी, श्याम सुंदर पांडेय, विनय कुमार पांडेय, रामानुज धर द्विवेदी, रामजी दुबे,संतोष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, मनोज चौबे, गुड्डू मिश्रा,राजेश गोस्वामी, रिजवान, सद्दाम कुरेशी, विनीत शर्मा, आदि कलमकारों समेत व्यास मुनि पांडेय, अखिलेश कुमार पांडेय आदि गणमान्यों ने अपनी बधाई दी।
Advertisement
वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘ग्रामवासी सम्मान’ से सम्मानित किए जाने से हर्षित श्री द्विवेदी ने कहा कि आज ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आश्रम की मुख्य ट्रस्टी शुभाशा मिश्रा के कर कमलों द्वारा प्राप्त सम्मान से अत्यंत अभिभूत हूँ और यह ‘ग्रामवासी सम्मान’ जनपद के पत्रकारों को समर्पित करते हुए यह अपेक्षा करता हूं पत्रकार साथी ग्रामवासी जी के कृतित्व व्यक्तित्व को आत्मसात करते हुए अपनी कलम की रफ्तार निर्भीक और निष्पक्ष तरीके से देश काल और समाज हित में चलाते रहेंगे। उन्होंने सोनांचल के कलमकारों की तरफ से ग्रामवासी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रति आभार ब्यक्त किया है।
सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आज जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रधान पुजारी व कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार पांडे ने बताया है कि आज शाम वीरेश्वर महादेव मंदिर का दिव्य श्रृंगार होगा इसके बाद भव्य आरती की जाएगी तथा प्रसाद वितरण के पश्चात शाम 7:00 बजे से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और ओमकार विश्वकर्मा द्वारा एक से एक बढ़कर भगवान शिव के भजन व कजरी का गायन किया जाएगा। पुजारी राजकुमार पांडे ने सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कजरी महोत्सव में आये और पुण्य के भागी बने।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शनिवार की देर शाम भव्य कजरी महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर पर जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता व मिर्जापुर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक ओंकारनाथ विश्वकर्मा ने भगवान भोलेनाथ के सावन में गाए जाने वाले एक से बढ़कर एक कजरी व भजनों का गायन किया।
Advertisement
इनके साथ आगर्न पर नागेंद्र दुबे, ढोलक पर अखिलेश विश्वकर्मा, बैंजो पर सुनील पटेल व ऑक्टोपैड पर अनिल ने संगत किया। वही भगवान भोलेनाथ के मनोरम भजनों व कजरी को सुनकर वहा उपस्थित श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में झूमने लगे तो पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके पूर्व प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार व संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर दिव्य आरती की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, शिवा पांडेय, जनार्दन, दीपू पांडेय, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, राहुल, देवानंद सोनी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित श्री दुग्धेश्वर धाम में 28 अगस्त को श्रावण मास के आखिरी सोमवार को श्री दुग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति दोपहर 12:00 बजे रुद्राभिषेक एवं शाम को 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी ने देते हुए सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है मंदिर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में आये और पूर्ण के भागी बने।
सोनभद्र। ग्रामवासी जी का संबंध सोनभद्र जनपद से पराधीनता काल से रहा है। आज का सोनभद्र कल के मिर्जापुर का दक्षिणांचल के नाम से जाना जाता था और इस क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील कायम थी, सन 1942 में जब पूरे देश की महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन की धूम मची हुई थी उस समय हमारा मिर्जापुर जनपद अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलित हो उठा।
Advertisement (विज्ञापन)
उस समय इस जनपद में निवास करने वाले देशभक्त भारत माता की स्वतंत्रता की वेदी पर अपना सिर कटाने के लिए कफन बांधकर अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लेने के लिए निकल पड़े थे। इसी वर्ष जनपद में स्वतंत्रता की अलख जगाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक संपादक, निडर, निर्भीक, जेलयात्री ब्रज भूषण दास मिश्र “ग्रामवासी”जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुने गये। मई सन 1942 में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक इनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस बैठक में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी से किस्मत राम, शनिचर राम खरवार, रामेश्वर राम खरवार 150 मील की पदयात्रा कर दुद्धी क्षेत्र की व्यथा- कथा सुनाने आए थे। इस क्षेत्र में भुखमरी, बेकारी, पुलिस, साहूकारों, अंग्रेजों के नुमाइंदों द्वारा आदिवासियों की जमीन जायजात को जबरदस्ती हड़प लेना, आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण,लाह के ठेकेदारो लूटपाट उस समय यहां पर एक विदेशी कंपनी काफी समय से लाह का कारोबार करती थी, लाह की छिलाई में लगे हुए मजदूरों को बहुत कम मजदूरी दी जाती थी, जब वह एतराज करते थे तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट की जाती थी, महिला श्रमिकों के साथ यौन शोषण के साथ-साथ उनसे रात भर लाह की छिलाई 2-4 पैसे मजदूरी में कराई जाती थी। चार पैसे में मजदूरों से 12 कोस लाह की ढुलाई कराई जाती थी। दुद्धी अंग्रेजों का बफर स्टेट था और यहां के तहसीलदार को जिला अधिकारी का प्रतिनिधि माना जाता था।
Advertisement
80 किलोमीटर क्षेत्रफल वाले दुद्धी तहसील में मात्र दो मिडिल स्कूल, गहरवार, दुद्धी में थाना कायम था। अस्पताल का तो नामोनिशान नहीं था और इस क्षेत्र में अंधविश्वास इतना ज्यादा व्याप्त था कि बीमार होने पर झाड़-फूंक, जादू- टोना, ओझाई- भुताई कर बीमारी का इलाज करते थे, कुछ लोगों का इलाज ओझा मरीजों को दाग कर करते थे। इन आदिवासियों के मध्य अंधविश्वास इस कदर व्याप्त था कि नई बहू के आने पर अगर ससुराल में कोई घटना घटित हो जाती थी तो बहू को भूतही, टोनहींन मानकर उसको प्रताड़ित किया जाता था और उसके बदन को गोद कर उसके खून से चावल रंगा जाता था उसका बाल मुंडवा कर उसके सिर पर मुर्गा बिठाकर चावल रखकर मुर्गे से चुराते थे, लोहे की जंजीर से उसकी पिटाई करते थे, कभी-कभी इस प्रताड़ना से बहुएं मर जाती थी।
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धी प्रतिनिधियों की करूंण कहानी सुनकर ग्रामवासी दादा द्रवित हो उठे और उन्होंने दुद्धी यात्रा करने का निश्चय किया, बद्रीनाथ के समान कठिन दुद्धी यात्रा आदिवासियों के उद्धार, समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने दुद्धी की यात्रा आवश्यक हो गई थी और इसी सभा में ग्राम वासी दद्दा के नेतृत्व में सेनानियों की एक टोली बनाई गई। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा लिए गए साक्षात्कार में ग्रामवासी दादा ने बताया था कि-” जून महीने की चिलचिलाती धूप में पैदल पदयात्रा करना, जंगली पहाड़ों के बीच बिना सड़क और रास्ते पर चलना आसान काम नहीं था, अकाल पड़ जाने की वजह से लोग दाने पानी को मोहताज थे, मिर्जापुर मुख्यालय से 150 मील जंगली हिंसक, पशुओं, घने जंगलों से भरा था, दुद्धी के रास्ते में 9 कोसवा 16 कोसवा घना जंगल जहां पर सूर्य की रोशनी भूमि पर नहीं पड़ती थी, जंगली पशु शेर, बाघ, भालू, चीता, भेड़िया, सूअर आदि हिंसक जानवरों का बोलबाला था, इसके अलावा हिरण, सांभर, चीतल, खरगोश, पशुओं एवं विषैले जीव- जंतुओं से यह जंगल भरा पड़ा था,इसके अलावा जंगल महुआ, कोहरा, महुआ का बीज, मकई, घास रस्सी बनाने के लिए, कोडरया(लकड़ी का खिलौना बनाने के लिए) धवली पत्ती (चमडा पकाने के लिए) जानवरों की हड्डी, सिंह, नाखून विविध प्रकार की जंगली जड़ी-बूटी बैल गाड़ियों पर लादकर झुंड में अहरौरा मंडियों में लाते थे और अपनी जीविका चलाते थे।
Advertisement (विज्ञापन)
L दुद्धी पदयात्रा के अलावा दूसरा जाने का मार्ग था रेल मिर्जापुर से गढ़वा वहां से बस द्वारा बिल्ढमगंज तक पहुंचा जा सकता था, मैंने निर्धारित तिथि पर इसी मार्ग से दुद्धी यात्रा का संकल्प लिया। मेरी इस यात्रा के बारे में न जाने कैसे बने ब्रिटिश सरकार भनक लग गई और उसने मेरे पीछे दो कांस्टेबल को लगा दिये। यह दोनों कांस्टेबल मुझे बिल्ढमगंज में मिले और सारी यात्रा के दौरान यह मेरे साथ लगे रहे और सारी रिपोर्ट सरकार को भेजते रहें। दुद्धी पहुंचने पर मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि मैं किसी दूसरी दुनिया में आ गया हूं, जहां पर जंगल, पहाड़, नंग- धड़ंग, आदिवासी काली- काली सूरत नंगे बदन कमर में एक रस्सी बांधकर बी विहटी लगाएं, मोटे होंठ, चपटी नाक वाली पुरुष, काली- काली महिलाएं गर्दन के नीचे से घुटने तक मोटी गाढ़े की धोती लपेटे कांधे पर उल्टा पल्ला डालें, देहभर में गोदना गोदवाये बिखरे बाल ऐसी सूरत यदि रात में अचानक सामने आ जाए तो आदमी डर जाए। ऐसे आदिमानव के वंश धरो का दर्शन पहली बार मुझे पगपग पर हो जाता था। गढ़वा रोड से बिल्ढम गंज की दूरी लगभग 30 किलोमीटर की है और रास्ते भर में आंखें फाड़ फाड़कर आदिवासियों को देखते, निहारते कड़ी धूप में पहाड़ों- नदियों से होते हुए मैं अपने साथियों के साथ चल रहा था हमारी टोली के साथ कुछ स्थानीय निवासी भी थे उन्होंने बताया कि बिल्ढमगंज का प्राचीन नाम मूडीसेमर है और आज भी इसी नाम से इसे पुकारा जाता है, यहां पर स्थानीय निवासी व्यापार या कारोबार में नहीं है बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार से आए हुए बनिए और व्यापारी सारा धंधा करते थे। इस शहर को मिर्जापुर के जिलाधिकारी पी०बिल्ढम ने बसाया था और उस समय बिहार के लोगों को बुलाकर इस नगर में बसाया था, यहा पर बसे हुए लोग छोटा-मोटा व्यापार करके अपना जीविकोपार्जन करते थे और स्थानीय जंगली उपजो अहरौरा मंडी में बेच कर वहां से अपने दैनिक प्रयोग की वस्तुएं खरीद कर ले आते थे।
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धि के प्रतिनिधियों द्वारा जिस मार्मिक परिदृश्य का वर्णन कांग्रेस कमेटी की बैठक में किया गया था, वह दृश्य मुझे रास्ते भर देखने को मिला जब मैं बिल्ढमगंज पहुंचा तो उस दिन बाजार का दिन था गांव से जो भी स्त्री-पुरुष आए थे, उनमें 75% मुझे ऐसे लोग दिखाई पड़े जिनकी मैं कल्पना नहीं कर सकता था, बाजार में लाह, महुआ का ढेर जगह-जगह दिखाई दिया दुकानों पर मोटे अनाज, साग- सब्जी आदि दिखाई दिया। देसी घी तो यहां पर मटका मटका भरा पड़ा था और मैंने एक रुपए का 6 सेर देसी घी खरीदा। दुद्धि में कभी दूध, दही इत्यादि बेचा नहीं जाता था और उत्पादन अधिक होने के कारण निशुल्क उपलब्ध अगर बिकता भी था दो- पैसे चार पैसे सेर, मट्ठा तो इतना होता था कि पशुओं को पिला दिया जाता था। दुद्धी नगर आदिवासी ननकू मांझी द्वारा बसाया गया था, दुद्धी का अर्थ दूध और घी की नदी क्षेत्र में दुग्ध का इतना उत्पादन होता था दूध से बनने वाले घी के नाम पर यहां पर एक नदी का नाम भी घीवही नदी पड़ गया। लेकिन दुद्धी क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य था कि दूध, दही, घी का पर्याप्त उत्पादन निशुल्क उपलब्धता होने के बावजूद भी यहां के लोग इसका उपयोग- उपभोग नहीं करते थे, बल्कि यहां हर आदिवासी के घर में महुआ की शराब बनाने की परंपरा कायम थी। आदिवासी बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी महुये की बनी हुई शराब का सेवन करते थे और इसके बाद आपस में मारपीट, लड़ाई- झगड़ा होना स्वाभाविक था। शराब की लत होने के कारण यहां के आदिवासियों का जीवन दुखी था रोग व्याधि के इलाज के लिए वह साहूकारों से 10-20 रुपया उधार लेते थे तो उनका चुकता साहूकार कभी अपने खाते में नहीं करता था, इनके घर- द्वार, पशु, बर्तन- भडवा, गहना- गुरिया यहां तक की साहूकारों के यहां इनकी स्त्रियां, बेटियां और बेटे गिरवी रख लिए जाते थे, बंधुआ मजदूरी और यौन शोषण के लिए। खाली कागज और स्टांप पर अंगूठे का ठप्पा लगाने से इनका जीवन पराधीन हो जाता था, यह अपने देश,नगर, घर, खेत-खलिहान में पराधीन थे। इन्हें हमेशा यह डर सताए रहता था कि कब साहूकार वसूली के लिए आ जाए और इनके पशुओं और जायजात को जप्त कर ले।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
देशवासियों, मिर्जापुर वासियों के त्याग तपस्या, बलिदान के बल पर 15 अगस्त 19 47 को हमारा देश आजाद हो गया और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ देश में पूर्ण गणतंत्र की स्थापना हुई । देश में प्रथम हुए चुनाव में दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र की जनता ने ग्रामवासी जी कोअपना रहनुमा, उद्धारक, सेवक मानते हुए विधायक चुना शायद यह मेरे 10 वर्षों के तपस्या का फल जनता ने दिया जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से शुरू हुआ था। जिसका अंत ग्रामवासी जी के विधायक चुने जाने के बाद हुआ। विधायक चुने जाने पर दुद्धि और रॉबर्ट्सगंज की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए घर- घर पहुंचे और आश्वस्त किया कि दुद्धी क्षेत्र में जो 10 वर्षों पहले आदिवासियों की समस्या थी उसका निदान हर हाल में होगा विधानसभा के सत्र में दुद्धि की समस्याओं पर ग्रामवासी जी ने विस्तृत प्रकाश डाला।
तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने उन्हेंअलग से बुलाकर दुद्धी क्षेत्र के बारे में जानकारी लिया और आश्वस्त किया कि यहां की समस्याओं का निदान अवश्य होगा इनके प्रयासों के कारण दुद्धी की समस्याओं का समाधान हुआ कई उद्योगों कल कारखानों की स्थापना हुई, इनका कार्यकाल सन 1957 तक रहा। ग्रामवासी जी का सोनभद्र से अटूट संबंध था और आजीवन सोनभद्र के विकास के लिए लड़ते रहे। 1954 ग्रामवासी सेवा आश्रम की स्थापना आदिवासियों और गरीबों के हित में किया, सन 1960 में रिहंद डैम के विस्थापितों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए तथा पुनर्वास के लिए 13 दिन का अनशन (मई 1960 से 3 जून 1960) तक किया। इसके बाद बीना कोयला खदान के कारण निकाले गए किसानों, बीजपुर पावर हाउस के कारण विस्थापित किसानों, अनपरा पावर हाउस के कारण विस्थापित किसानों के मुआवजा, पुनर्वास हेतु 5- 5 दिन अनशन अपने ही सरकार के खिलाफ किया।
मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला, चुर्क, चुनार सीमेंट फैक्ट्री बेचे जाने की विरोध में दो दिवसीय अनशन, सन 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा जनपद सोनभद्र का मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से स्थानांतरित कर कर पिपरी में स्थापित किए जाने के विरोध में ग्रामवासी दद्दा मिर्जापुर से सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज बस से आए बस स्टेशन के प्रतीक्षालय में उनकी भेंट मेरे पूज्य गुरु डॉक्टर पशुपति नाथ दुबे से हुई और ग्रामवासी दद्दा बड़े ही विनम्रता पूर्वक उनसे कहा कि मुझे पहुंचने में कुछ विलंब हो गया है मैं घोषित मुख्यालय के विरोध में गिरफ्तारी देने आया हूं अनशन पर हूं।ए गुरुजी का घर पास में ही था, जहां पर थोड़ी देर ग्रामवासी दद्दा ने विश्राम किया, चाय नाश्ते से निवृत्त होने के बाद दद्दा संकट मोचन हनुमान मंदिर (अस्पताल के सामने वाले) मंदिर पर पहुंचे, तब तक उनके समर्थकों अनुयायियों को खबर लग चुकी थी, मंदिर परिसर आंदोलन समर्थकों, अनशन कारियों से भर चुका था, जिला प्रशासन धारा 144 लागू कर दिया था, उस समय तहसील मुख्यालय एवं नगर पुलिस चौकी होने के कारण आंदोलनकारियों और जिला प्रशासन के मध्य तनाव की स्थिति कायम हो गई थी, नगर में चारों ओर पुलिस के जवानों का जाल बिछा दिया गया था और बड़ी तनावपूर्ण स्थिति थी। युवा अत्यधिक जोश में थे और वह कुछ भी करने के लिए तैयार थे लेकिन दद्दा ने सबको शांत किया और उन्होंने अपने अनशन व गिरफ्तारी का ऐलान किया एक 95 वर्षीय वयोवृद्ध दुद्धी रॉबर्ट्सगंज के संयुक्त क्षेत्र के पूर्व विधायक, सोनभद्र की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक स्थिति से परिचित, आंदोलनकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दद्दा के जोश को देखकर उपस्थित जनता भी जोश में आ गई और दद्दा के नेतृत्व में धारा 144 को तोड़ते हुए नगर भ्रमण कर आंदोलनकारियों का जुलूस रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची और दद्दा ने अपनी गिरफ्तारी दी,इनके साथ श्याम नारायण देव पांडे एडवोकेट, तीरथ राज (विधायक) बेचन देव पांडे, मनमोहन पाठक, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र चौबे, सरदार गोविंद सिंह, भोला उपाध्याय, श्रवण कुमार, चंद्रकांत देव पांडे, एम ए खान, सीता शरण महाराज, अशोक कुमार केसरी, प्रकाश सोनी, शुभलेंद्र कुमार राय, गोपाल स्वरूप पाठक, हरिशनि, अशोक कुमार शर्मा, अनुराग द्विवेदी, राजीव कुमार तिवारी, विमल तिवारी, प्रमोद पांडे, अशरफी, कन्हैया सोनकर, अवधेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, इंद्र बहादुर मुख्यालय के लिए मर- मिटने के लिए तैयार दद्दा के साथ गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी के पूर्व 4 जुलाई 1994 के अंक की 40 प्रतियां आंदोलनकारियों में बाटी गई, जिसमें जनपद सोनभद्र के मुख्यालय के स्थानांतरण के विरोध में शासन के विरुद्ध समाचार प्रकाशित था। सभी आंदोलनकारियों को जिला कारागार मिर्जापुर भेज दिया गया. दद्दा के स्वास्थ्य को देखते हुए आंदोलनकारियों के अनुनय विनय के बाद दद्दा गिरफ्तारी के चौथे दिन जेल से बाहर आए। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के कार्यकाल के समाप्त होने के पश्चात सुबे की मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती ने रॉबर्ट्सगंज नगर को पुनः जनपद मुख्यालय घोषित करते हुए जिला मुख्यालय का उद्घाटन किया। आज ग्रामवासी दद्दा का नश्वर शरीर हमारे समक्ष भले उपस्थित ना हो लेकिन उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्य सोनभद्र के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित है।
यहां के खेत उबड़- खाबड़, पहाड़ी, मिट्टी पथरीली और वर्षा पर निर्भर खेती है, अक्सर इस क्षेत्र में सूखा का प्रकोप रहता है ऐसी स्थिति में मोटा अनाज सावा, कोदो, मेलों, मेंझरी, मकई,मकरा, उर्द आदि मोटे और सूखे अनाज ही उत्पन्न होते हैं इन मोटे अनाज के अलावा मीठी कंद, तेंदू, बेर, मकोय, सेमल की छाल, चकोर आदि जंगली फल खाकर गुजारा करते थे। जंगलों में जमा गंदा पानी के कारण मच्छरों की पैदावार काफी संख्या में थी और इसके कारण यहां के लोग अक्सर मलेरिया जैसे रोग से पीड़ित रहते थे, इसके अलावा आदिवासियों में सवैया रोग व्याप्त था और इस रोग से ग्रसित व्यक्ति के हाथ पांव विचित्र हो जाते थे और वह कोई कामकाज करने में असमर्थ हो जाता था, इन रोगियों इलाज के लिए उस समय झाड़-फूंक के अलावा कोई चारा नहीं था, अगर इस क्षेत्र मे अकाल पड़ जाता था तो सरकार की ओर से प्रति परिवार ₹3 50 पैसा सहायता राशि के रूप में दिया जाता था,आदिवासी इस रुपए को भी शराब में उड़ा दिया करते थे। ग़ोड, मरिया, माझी, खरवार, घसिया, कोरवा, आदि जाति के लोग इस क्षेत्र में निवास करते है यह सत प्रतिशत निरीह, भोले और बाहरी संसार से अनभिज्ञ लोग है, ये लोग झूठ बोलना नहीं जानते और जैसा देखते थे वैसा कहते और सुनते थे। आदिवासियों के घर कच्चे खपरैल ऊंचे मिट्टी के बने हुए होते हैं और ये अपने घरों को साफ- सुथरा रखते थे घर के सामने लकड़ी का घेरा बनाकर लंबा- चौड़ा मैदान रखते और इस बाडे का उपयोग वह सब्जियों की खेती के लिए करते हैं। आदिवासी जातियों का जीवन अति सामान्य, संघर्षशील हैं। इनके जीवन में करमा का गीत, संगीत, मौज-मस्ती छाई रहती है महुए की शराब इनके सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा और मुख्य पेय पदार्थ हैं ,जिसके बिना इनके कोई रस्म- रिवाज, विवाह, मृत्यु संस्कार आदि पूरा नहीं होता, अगर इन्हें जिंदा रहना है तो शराब पीना है। आदिवासी घर- गृहस्थी बड़ी मितव्ययिता, स्वालंबन के बल पर चलाते है, ढेकी से धान कूटना, कच्चे कुएं से सिंचाई कर लेना, कोल्हू से तेल फेरना, चक्की से अनाज पीस लेना, मिट्टी से लोहा निकालकर घरेलू उपयोग के हंसीआ, कल्छुल, कढ़ाई, तावा चमड़े का जूता,मोठ, पत्ते का बना हैट आदिवासियों के लिए छाते का काम करता है, धूप पानी और उनकी रक्षा करता है मरुआ की लकड़ी बड़े काम की होती थी और इससे कंघी, बैलगाड़ी की चूर बनाई जाती हैं,, मूंगे की माला स्त्रियों को बहुत ही प्रिय थी इससे यहां स्त्री- पुरुष मॉदल, ढोल की ताल पर शराब पीकर झुंड के झुंड एक दूसरे के कमर में हाथ डाल कर करमा शैला नृत्य करती करते थे। प्रत्येक जाति के लोग अपनी अपनी जाति के अनुसार व्यवसाय करते थे, जैसे पानिका कपड़ा बुनने का खरवार कत्था बनाने का। गाय को लक्ष्मी कह कर संबोधित करते हैं,, वृक्ष को देवी- देवता मानकर पूजते हैं और इनके देवता पहाड़ों, गुफाओं, कंदराओ में बसते हैं। बहु विवाह का प्रचलन अधिक होने के कारण पारिवारिक क्लेश बना रहता है, वर- वधु के घर विवाह के लिए जाते हैं बात पक्का हो जाने पर वस्त्र व अनाज लड़की के यहां पहुंचाया जाता है बारात आने पर सिणघा और बड़े-बड़े ढोल बजाए जाते हैं, विवाह बैगा कराते हैं।
ग्रामवासी जी की टोली जब बिल्ढमगंज पहुंची तो यहां के प्रतिनिधि किस्मत राम, सनीचर राम, रामेश्वर राम,इंद्रमणि, भागवत, महादेव गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भारी भीड़ ने हमारा स्वागत सत्कार किया और यहीं पर एक सभा का आयोजन किया गया, मेरे आगमन की सूचना पहले से मिल जाने के कारण यहां भीड़ इकट्ठा थी, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासी जी का परिचय सभा में उपस्थित लोगों से कराया उन्हें एक मसीहा, उद्धारक, जन नेता केछ रूप में जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। गरीबी, पिछड़ापन, नंगा बदन, बाहरी संसार से अनभिज्ञ, भोली- भाली जनता ऐसा लगा कि कोई देवता मनुष्य उनके बीच आया है और उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल कर देगा, यद्यपि ग्रामवासी जी के भाषण से जनता को विश्वास हो गया कि दुद्धि की समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। वे अपने साथियों के साथ बिल्ढमगंज में ही रुक गया और रात को यहां के कुछ लोगों और साहूकारों से मिले और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए ग्रामवासी जी के हृदय में शोषित, पीड़ित, दमित आदिवासीजनों के प्रति कौतूहल पैदा होता गया रात में ही टोली ने दौरे का कार्यक्रम तय कर लिया और दूसरे दिन सुबह हम सभी लोग टोली के साथ भ्रमण प्रारंभ किया जैसे हम बिल्डमगंज के बाहर निकले वैसे हमें एक बड़ा गोदाम, लाह के कारखाना देखने को मिला जिसमें स्त्री- पुरुष लाह की छिलाई कर रहे थे, यह विदेशी कंपनी का गोदाम था, इसके बाद शराब की भठ्ठी मिली, जहां मैंने देखा कि गोल बनाकर एक- एक परिवार के बच्चे, स्त्री- पुरुष महुआ के पत्ते का दोना बनाकर शराब पी रहे थे, बहुत से लोगों को मैंने शराब पीकर जमीन पर लौटते वक्त करते हुए देखा। इस दुखद परिदृश्य को देखते,समझते हुए हम महुली गांव पहुंचे महुली गांव झोपड़ियों का गांव था, यहां के लोग मुझे ठीक-ठाक लगे। महुली से चलकर कनहर नदी पैदल पार करके हम लोग जाबर गांव किसके घर आए यहां पर थकान मिटाने भोजन पानी के बाद हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुद्धि बाजार पहुंचे, दुद्धी में भारी भीड़ इकट्ठा थी और इस भीड़ ने हमारा स्वागत किया यहां पर भी सभा हुई, लेकिन जो परिदृश्य विंढमगंज में था, वहीं दृश्य दुद्धी में भी मुझे देखने को मिला, कई गरीब आदिवासियों के घरों में जाकर हम लोगों ने उनकी घर गृहस्थी को देखा और देख कर ऐसा लगा कि बड़ी गरीबी में जीवन बिता रहे है।
इस प्रकार हम लोगों ने प्रतिदिन लगभग 15 किलोमीटर की पदयात्रा करके जगह-जगह में सभाएं करके वहां की समस्याओं को जाना परखा दुद्धि के बाद हम गोंहडा गांव अयोध्या खरवार के घर पहुंचे यहां पर हमारा अच्छा अतिथि सत्कार हुआ, इसके बाद हम बजिया, बमहनी गांव पहुंचकर सभाएं की।
उदारतावश कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासी जी को एक टट्टू पर बैठा दिया रास्ते में हम एक गांव में रात गुजारा यहां पर हमारे टट्टू को ना चारा मिला और ना हम लोगों को खाना। यहां से टोली सिंगरौली गहरवार,कोटा, बांसी आदि गांव का दौरा किया वहां से लौटते हुए हम लोग रिहंद नदी पार कर महरी गांव मैं उत्साही कार्यकर्ता सरदार केशव सिंह यहां रात गुजारी इनके यहां भी रात भर दुद्धि के आदिवासियों के उत्थान पर काफी देर तक चर्चा होती रही। यहां से धनोरा गांव होते हुए हम बिल्ढमगंज होते हुए मुख्यालय मिर्जापुर पहुंचे। 12 दिन की कुल 1 सौ 50 मील की यात्रा ने टोली के लोगों की आंखें खोल दी और यात्रा से लौटने के बाद भी हमें सहसा अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ कि इतनी गरीबी, दरिद्रता की अवस्था में हमारी जनपद के लोग जी रहे हैं । दुद्धी की जनता को यह विश्वास हो गया कि कोई मसीहा हमारे क्षेत्र में आया था और हमारी सभी समस्याएं हल होंगी। ग्रामवासी दादा की यात्रा सन 1942 के बाद तमाम आंदोलनों के सिलसिले में दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज के तहसीलों का कई बार दौरा किया और यह संकल्प लिया कि मुझे अगर अवसर प्राप्त होगा तो मैं इस क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से मुक्ति दिलाउगा।
प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: कोयला व अन्य पदार्थ ( ब्लैक स्टोन एण्ड ब्लेस/बैग फिल्टर डस्ट/डोलो चार (वेस्टेज)/ईएसपी डस्ट) लदे 18 वाहनों व उनके स्वामियों के विरूद्ध की गयी प्राथमिक दर्ज
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में कोयला व अन्य पदार्थ ( ब्लैक स्टोन एण्ड ब्लेस/बैग फिल्टर डस्ट/डोलो चार (वेस्टेज)/ईएसपी डस्ट) पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन कार्यवाही की गयी है। उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा सलईबनवा रेलवे साइडिंग के पास कोयला व अन्य पदार्थ ( ब्लैक स्टोन एण्ड ब्लेस/बैग फिल्टर डस्ट/डोलो चार (वेस्टेज)/ईएसपी डस्ट) से लदे वाहनों की आकस्मिक जाॅच के दौरान रोका गया।
Advertisement
उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार उपरोक्त खनिज पदार्थ लदे वाहनों की जाॅच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र, उप जिलाधिकारी ओबरा व सुरक्षा में लगे पुलिस बल की उपस्थिति में 25 अगस्त, 2023 को किया गया। मौके पर जाॅच के दौरान 18 वाहन सड़क के किनारे खड़े पाये गये, जिसमें कोयले से भिन्न अन्य पदार्थ ( ब्लैक स्टोन एण्ड ब्लेस/बैग फिल्टर डस्ट/डोलो चार (वेस्टेज)/ईएसपी डस्ट) लदा हुआ था, पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि ट्रान्सपोर्टर के द्वारा कोयले को रेलवे रैक द्वारा विभिन्न गंतव्य स्थालों पर भेजा जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताया गया कि ये पदार्थ कोयले के रंगरूप जैसा है, को सलईबनवा रेलवे साईडिंग पर लाया गया है, सभी वाहनों के प्रपत्रों में गतव्य स्थल चन्दासी जनपद चन्दासी के भिन्न-भिन्न पिनकोड अंकित है, लेकिन सभी वाहन सलईबनवा रेलवे साईडिंग के पास व रेलवे साईडिंग के सम्मुख खड़े पाये गये, जिससे प्रतीत होता है कि उक्त कोयले से भिन्न पदार्थों को लाने का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी कर कोयले में मिलावट कर अवैध व्यापार करना है।
Advertisement (विज्ञापन)
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि सभी वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए वाहन स्वामी/चालक, कोयले से भिन्न पदार्थों को सप्लाई करने वाली विभिन्न कम्पनियों व ट्रान्सपोर्टरों व अन्य संलिप्त कोयले में धोखाधड़ी से मिलावट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध 419, 420 भा0द0सं0 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
सोनभद्र। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर। जिला अधिकारी के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक मृगांक दुबे ने बताया कि सोनभद्र जिले में चल रहे अवैध विद्यालयों व प्राइवेट विद्यालयों द्वारा हो रही अवैध धन वसूली और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के अनियमितता के संबंध में, जिले में संचालित 6- 12 तक तक चल रहे अवैध विद्यालयों व प्राइवेट विद्यालयों द्वारा हो रही अवैध फीस वसूली,
Advertisement
अवैध कोचिंग, संस्थाओं को बंद करने के लिये तथा अधिकांश विद्यालयों में क्रीड़ा शुल्क लेने का कार्य एवं खेल मैदाने की उचित व्यवस्था न होना जर्जर शासकीय स्कूलों का निर्माण करना विद्यालयों में भोजन की व्यवस्था खेल के मैदान पेयजल की व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था एवं स्वच्छता की व्यवस्था सहित आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करते हुए ऐसे विद्यालयों पर नियमानुसार तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए वरना अभाविप चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर विद्यार्थियों को स्वयं न्याय दिलाएगी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, विभाग संगठन मंत्री, अनिल त्रिपाठी, जिला संयोजक सोनभद्र मृगांक दुबे, जिला संयोजक दुद्धी अमन जायसवाल, जिला सह संयोजक मनमोहक निषाद, प्रांत सह संयोजक नीरज गुप्ता, तहसील संयोजक राहुल जालान, चंदन वर्मा, ललितेश मिश्रा, जितेंद्र वर्मा रणजीत पटेल सहित अन्य लोगों पर स्थित है।
आंगनबाड़ी केन्द्र गोरडीहा व तियरा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खेल-कूद समग्री पाकर बच्चों के खिले चेहरे, व्यक्त की प्रसन्नता
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शनिवार को विकास खण्ड राबर्ट्सगंज क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र गोरडीहा व तियरा का निरीक्षण किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र गोरडीहा पर पहुंचे तो वहां पर उपस्थित बच्चे जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से उपलब्ध करायी गयी। खेल-कूद सामग्री के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चें खेल रहे थे और बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता और खुशहाली देखते बन रही थी, पूरे आंगनबाड़ी परिसर में खुशहाली का माहौल था।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ सीधा संवाद करते हुए खेल सामग्री के उपयोग के सम्बन्ध में जानकारी ली और इस दौरान उन्होंने उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के लगभग पांच सौ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए खेल-कूद सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे कि बच्चें शिक्षा के साथ ही खेल-कूद में भागीदारी करें।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जनपद के लगभग 176 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जिला खनिज फाउण्डेशन के माध्यम से पोषण वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। पोषण वाटिका लगभग 1 हजार वर्गफिट में तैयार की जायेगी, जिसमें पौधों को लगाने हेतु 8 क्यारी तैयार की जायेगी, जिसमें धनिया, पालक, मेथी, चैराई, टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी सहित साग-भाजी के सम्बन्धित बीज डाला जायेगा, जिससे पौधे तैयार होंगें, इसमें पपीता, सहिजन और आषधि प्रकार के पौधे जैसे-सतावर, तुलसी के पौधे तैयार किये जायेंगें, जिससे होने वाले उत्पादों को बच्चों के खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जायेगा, जिससे कि आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चें स्वस्थ्य रहें, जिससे कि उनका बौद्धिक स्तर और शैक्षिक स्तर भी विकसित हो सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरडीहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षणके दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में सम्बन्धित अध्यापकगणों से जानकारी ली और विद्यालय में उपस्थित बच्चों की संख्या के सम्बन्ध में और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्या को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही बच्चों को बेहतर उपलब्ध कराया जाये और विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।