17 वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में सात दोषियों को 3- 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • राजेंद्र व परवेज पर 4- 4 हजार रूपये अर्थदंड, शेष पर दो – दो हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक -एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 17 वर्ष पूर्व हुई चोरी का मामला

सोनभद्र। साढ़े 17 वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर सात दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व संजय व परवेज को 4- 4 हजार रूपये अर्थदंड तथा शेष को दो – दो हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर एक -एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 18 जनवरी 2006 को दुद्धी कोतवाली के निरीक्षक यशपाल सिंह पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे। जब सुबह करीब 6 बजे लिलासी तिराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि संजय कबाड़ी अपने गिरोह के साथ बिजली का तार पोल से काटता है और गिरोह के लोगों से कटवाने का काम करता है। जो पोल से तार कटने गया है अगर मौके पर पहुंचे तो पकड़े जा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस सूचना पर विश्वास करके मौके पर पुलिस टीम के साथ गया तो देवहार जंगल में तार काटते समय मौके से तीन लोग पकड़े गए और शेष लोग भागने में सफल हो गए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने भागने वालों का नाम पता बताया। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने परवेज अख्तर पुत्र शमशुल हक निवासी चपकी थाना बभनी, संजय प्रसाद सोनी पुत्र नारायण सोनी निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर, राजेंद्र सोनार पुत्र रामप्रसाद, कमलेश पुत्र राम कुमार, प्रकाश पुत्र अमरनाथ, विजय पुत्र यमुना तथा संजय पुत्र तपेश्वर निवासीगण बरावा टोला दुद्धी सोनभद्र के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर सातों चोरों को उपरोक्त सजा सुनाई।अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद पाठक ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अदालत ने भांग दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

HIGHLIGHTS

  • भांग दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
  • कोर्ट ने कर्तव्यों की जानबूझकर उपेक्षा करने वाले रायपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध डीएम, एसपी को विभागीय कार्रवाई का दिया निर्देश
  • घर में घुसकर दलित महिला को कट्टा दिखाकर भांग दुकानदार द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दिए जाने का मामला


सोनभद्र। करीब डेढ़ माह पूर्व एक दलित महिला के घर में घुसकर भांग दुकानदार द्वारा कट्टा दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने एवं शिकायत करने पर हत्या की धमकी दिए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट सोनभद्र एहसानुल्लाह खान की अदालत ने सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर अपराध मानते हुए रायपुर थानाध्यक्ष को अविलंब एफआईआर दर्ज कर न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट की प्रति प्रेषित करने का आदेश दिया है।

Advertisement

कोर्ट ने अपने कर्तव्यों की जानबूझकर उपेक्षा करने वाले रायपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध डीएम, एसपी को आदेश की प्रति भेजकर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उक्त आदेश रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला द्वारा अधिवक्ता अरुण कुमार सिंघल के जरिए दाखिल धारा 156(3)सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि दलित महिला ने दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। उसका पति सूरत में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। वह घर में छोटे -छोटे बच्चों के साथ रहती है। 12 जुलाई 2023 को समय करीब रात्रि 9 बजे जब वह खाना बना रही थी और बिजली भी जल रही थी तभी एक आदमी आया और उसके पति का नाम लेकर बुलाने लगा। जब उससे पूछा कि आप कौन हैं तो उसने बताया कि मेरा नाम अशोक है तथा उसकी बैनी में भांग की दुकान है। जरूरी काम था कहते हुए घर में घुस गया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कपड़ा भी फाड़ दिया और कट्टा दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया तथा चिल्लाने पर हत्या करने की धमकी दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सास के साथ ही गांव घर के तमाम लोग आ गए। मौके से दुकानदार अशोक पुत्र रामदेव निवासी हरनाही, विरधी, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस मौके पर आई जरूर, लेकिन सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसकी वजह से दुकानदार अशोक मोबाइल पर फोन करके बार -बार धमकी दे रहा है कि शिकायत करोगी तो हत्या करवा देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

थाने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 28 जुलाई को एसपी को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया, किंतु वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में कोर्ट ने थाने से एफआईआर दर्ज है कि नहीं के बाबत रायपुर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब किया था। जिसपर थाने से 11 अगस्त को दी गई आख्या में अवगत कराया गया कि दुकानदार के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)


मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता अरुण कुमार सिंघल के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए रायपुर थानाध्यक्ष को अविलंब एफआईआर दर्ज कर न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया है। वहीं संज्ञेय अपराध की सूचना के उपरांत भी एफआईआर दर्ज न करके अपने कर्तव्यों की जानबूझकर उपेक्षा करने वाले रायपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध डीएम, एसपी को आदेश की प्रति भेजकर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मूल संघ ने महानिदेशक से 16 सूत्रीय मांग-पत्र पर की कार्रवाई की मांग


लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 20 अगस्त, रविवार को राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित संघ की प्रान्तीय बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सोमवार को मूल संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय किरण आनन्द से मिलने गया एवं 16 सूत्रीय मांग-पत्र पर कार्यवाही की मांग की। इनमें-संयुक्त प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन कराने,पुरानी पेंशन योजना को लागू करने,मण्डल परिवर्तन और उत्तराखण्ड से आये शिक्षकों की प्रभावित ज्येष्ठता को उनके कार्यभार ग्रहण तिथि से स्वीकार करने, सत्र:2021-22में एल.टी. (पुरुष संवर्ग) से प्रवक्ता पद पर मौलिक पदोन्नति विभागीय चयन समिति द्वारा किया गया परन्तु हिंदी विषय सहित लगभग 500 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति अद्यावधि नहीं हुई। लोकसेवा आयोग ने इन विषयों की पदोन्नति में आपत्ति लगाया है ।लगभग दो वर्षों से ये अध्यापक पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। तत्काल प्रभाव से आपत्तियों को दूर कर,उनका पदस्थापन सुनिश्चित करने, कार्यालय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आज्ञा संख्या- नियुक्ति (प्रवक्ता) /374 /2021-22 दिनांक- 01-05- 2022 के द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं को मनमाने ढंग से बिना विकल्प मांगे पदस्थापित किया गया जिसके कारण कई शिक्षक प्रोन्नति का लाभ नहीं ले सके। इस सुविधा से वंचित शिक्षकों को भी ऑनलाइन विकल्प प्रदान करते हुए पुनः पदस्थापना की सुविधा प्रदान करने, पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षक/शिक्षिकाओं का शीघ्र पदस्थापन करने,प्रवक्ता पद को राजपत्रित करने,पुरुष/महिला संवर्ग का विभाजन समाप्त कर बालक एवं बालिका सभी विद्यालयों में समान रूप से शिक्षक/शिक्षिकाओं का पदस्थापन करने,कई जनपदों में शिक्षकों के अवशेष एरियर्स का अविलम्ब भुगतान कराया जाने,
अवकाश दिवसों पर कार्य कराए जाने की स्थिति में मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रतिकर अवकाश दिए जाने की व्यवस्था कराने,अन्य राजकीय कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों हेतु ए.सी.पी. लागू करने,आकांक्षी जनपदों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी 03 वर्ष की सेवा के पश्चात स्थानान्तरण की सुविधा प्रदान करने,योग्यता होने की स्थिति में मृतक आश्रितों को शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिए जाने,अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के समान राजकीय शिक्षकों को भी 62 वर्ष की सेवा करने का विकल्प प्रदान किये जाने, अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के समान राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी ₹7600/- के ग्रेड पे युक्त वेतनमान स्वीकृत करने और
राजकीय हाई स्कूल के संस्था-प्रधान का पदनाम प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका को परिवर्तित करने (चूंकि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी यही पदनाम है।)की मांग सम्मिलित हैं। शिक्षा निदेशक महोदय से भेंट के दौरान अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमण्डल में प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, लखीमपुर के जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद आर्य, राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर के उप- प्रधानाचार्य फूलचन्द, राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर के कृष्ण कुमार वर्मा और राकेश कुमार समेत अन्य संघनिष्ठ साथी उपस्थित रहे।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मिठाई बाटकर मनाई खुशियां


वाराणसी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर संस्था के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी पटेल चौक में भारत माता की जयकारों के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर भारत की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारत सरकार के प्रोत्साहन से और हमारे वैज्ञानिकों के त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प समर्पण शक्ति के साथ भारत ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को चंद्रयान तीन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर अंतरिक्ष की यात्रा में एक नए स्वर्णिम अध्याय लिखकर आगे बढ़े और आज हमारा चंद्रयान तीन ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को भारत माता की जयकारों के साथ पूरा किया है और इस ऐतिहासिक सफलता को भारत ने प्राप्त कर विश्व के पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर यह सिद्ध कर दिया है कि अब भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा और बहुत ही जल्द हमारा भारत देश विश्वगुरु बनेगा।

इस दौरान मिष्ठान वितरण करने में संस्था संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल, प्रमोद अग्निहोत्री, हेमन्त कुमार साहू, गोविन्द बगड़वाल, विजय गुप्ता, हितेश पाण्डेय, संदीप गुप्ता, पूजा लटवाल, प्रीति आर्या, राजेश साहू, नामित पार्षद देवेश अग्रवाल, रेनू टंडन, लता बोरा, कल्पना रावत, बरखा शर्मा, रिंकी गुप्ता, कनक चन्द, नीतू रौतेला, पूजा जोशी, भावना बिष्ट, ममता देवल, ममता रावत, यशिका सिंह, धर्म कुमारी, रितिक साहू, रवि गुप्ता, अरविन्द कुमार, शिवम शर्मा, विनोद जायसवाल, जानकी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, मनीष साहू, गिरीश चन्द्र लोहानी, आरपी सिंह, राकेश बेलवाल, सूरज श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, मनोज बिष्ट, राहुल श्रीवास्तव, नीरज सागर, प्रवेश देवल, मोहन सागर, सूरज मिस्त्री, राजेश साहू, उमेश गुप्ता, सुमित केसरवानी, रितिक साहू, संदीप यादव, सुशील राय, अमित बंसल, नरेश जैन, सत्यवीर कुमार, दौलत सिंह सैनी, जुगनू सागर, शैफली जयसवाल, कोमल गर्ग, निधि सिंह, अंशिका साहू, जया जोशी, सुनीता तिवारी, सुमन सिंह, अंजली कुमारी, नेहा सिंह, प्रगति राठौर, अनीता कुमारी, राधिका शर्मा, अमन कुमार, पन्नालाल साहू, रोहित भंडारी, अमित गोस्वामी, मोहित यादव, आकाश कश्यप, प्रभाकर आर्या, अशोक कुमार, वाल्मीकि रोहतास प्रजापति, मुकेश बिष्ट, निलेश गुप्ता, अजय साहू, सूरज कुम्हार, रोहित देव, दीपक कुमार, विजय सिंह, रजत दिवाकर, कमलेश आर्या, अतुल गांधी, अमरजीत सिंह, अरुण अधिकारी, एम के शर्मा, पंकज कुमार, अमर डंगवाल, नीरज टंडन, नेत्रपाल, संजय कुमार सहित षषषषषषषंषंटंअन्य लोग उपस्थित रहे।

परम्परागत रोजगार के लिए 18 ट्रेडों हेतु मिलेेगा अनुदान – DM

HIGHLIGHTS

  • 25 अगस्त,2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपदवासी अब अपना परम्परागत व्यवसाय, उद्योग, धंधा करते हुए उसको और विकसित कर सकेंगें, इसके लिए अब केन्द्र सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की तर्ज पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर को लांच करने जा रही है। इस योजना के आनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन भी 25 अगस्त,2023 से शुरू हो जाएंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस योजना के तहत कुल 18 परम्परागत ट्रेडों को शामिल किया गया है, जो 17 सितंबर, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा योजना को पूरे देश में लांच किया जायेगा। इसमें साक्षात्कार के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र व जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी चयन पात्रों का चयन करेगी, चयन के बाद सबसे पहले आवेदक को एक बाउचर दिया जाएगा, जिससे वह पन्द्रह हजार रूपए तक की टूल किट खरीद सकेगा। एक आई0डी0 कार्ड व प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, पहली बार में एक लाख ऋण पांच फीसदी ब्याज पर मिलेगा, इसको 18 माह में अदा करना होगा, इसके बाद दो लाख रूपए का ऋण भी मिलेगा। जिसको निर्धारित समय सीमा पर जमा करना होगा, जिला उद्योग केन्द्र ने परम्परागत ट्रेडों से जुड़े लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा व टूल किट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई बनाने वाले, पारम्परिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। जिसमें शिल्पकार, कारीगरों को प्रमाण दिया जायेगा, इस योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, टूल किट लाभ, डिजिटल लेन-देन के लिए इंसेटिव और मार्केटिंग सपोर्ट आदि का प्राविधान किया गया है। इस योजना के लिए इच्छुक लाभार्थी 25 अगस्त, 2023 से आनलाईन आवेदन कर सकते हैं, इस योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार



सोनभद्र। सिल्थम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दी गयी कि विपक्षी राहुल धांगर पुत्र विनोद कुमार निवासी सिल्थम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को भगा ले गया है। उक्त प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-267/2023 धारा 363 भादवि बनाम राहुल धांगर पुत्र विनोद कुमार निवासी सिल्थम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व अपहृता की सफल बरामदगी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में वृहस्पतिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैण्ट के पास से वांछित अभियुक्त राहुल धांगर पुत्र विनोद कुमार निवासी सिल्थम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पीड़िता/अपहृता पूर्व में सकुशल बरामदगी की गयी थी। विवेचना के क्रम में अपहृता/पीड़िता के माननीय न्यायालय में बयान के आधार पर पंजीकृत अभियोग की धारा 376 भादवि व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बीजेपी कार्यालय पर हुआ वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला का अयोजन

सोनभद्र। वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर हुई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, राज्यसभा सांसद रामशकल, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला में लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान का शुभारंम्भ किया गया। अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन और सफलता के लिए कार्यशाला में सभी पार्टी पदाधिकारियों को नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित फार्म की जानकारी दी गई।


कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि वोटर चेतना अभियान का मतलब होता है मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2024 तक जो भी 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले है उनका प्रारुप-6 भरकर जमा करा सकते है। कई बार चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में इन चीजों को सुधारा जा सके, इसके लिए पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत की है। कार्यशाला में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, उनका नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाने व वोटर आईडी भी बनवाने में सहायता करें। ताकि वोटर लिस्ट में प्रत्येक वयस्क नागरिक का नाम दर्ज हो सके। उन्होंने कहा मतदाता सूची को बारीकी से अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है या उसकी मृत्यु हो गई है तो उसका नाम सूची से हटवाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव के पहले वोटर चेतना अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, लोकतंत्र में वोट का बड़ा महत्व होता है। विधानसभा और लोकसभा का जब परिणाम आता है तो उसमे एक एक वोट का महत्व होता है, 2014 के चुनाव में देश में एक बड़ा परिवर्तन हुआ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी बने 2024 के चुनाव में भी 18 वर्ष पार कर चुके लोगो को वोटर बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं का योगदान होना चाहिए। कार्यशाला में आये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला में मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, नगर पालिका चेयरमैन व पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला संयोजक वोटर चेतना अभियान सुनिल सिंह, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, अशोक मौर्या, अभिषेक सिंह चन्देल, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, कैलास बैसवार, कन्हैया जायसवाल, गुडिया वर्मा, राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विशाल गुप्ता, कमलेश चौबे, सूर्यमणी त्रिपाठी, घोरावल मण्डल अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल पटेल, महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, दीपक दूबे, सुनिल जायसवाल, सुनिल सिंह, सतीष पाण्डेय, प्रभाकर गिरी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, महेन्द्र पटेल, राजेश मिंश्रा, दयाशंकर पाण्डेय, अनिल सिंह, राजेश अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने कर अधिवक्ता राजेश देव पांडेय को किया सम्मानित




सोनभद्र। वरिष्ठ कर अधिवक्ता राजेश देव पांडेय को सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा वकालत क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय एवं स्थानीय जिला स्तरीय पदाधिकारियों जनार्दन पांडेय व प्रदीप धर द्विवेदी द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें माला पहना व अंगवस्त्रम ओढाकर किया गया।

Advertisement

बताते चलें कि कर अधिवक्ता राजेश देव पांडेय को यह सम्मान उनके सादगी, सरलता अनुशासित व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वकालत पेशे में बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है। विदित हो कि श्री पांडेय की प्रेरणा से ही उनके छोटे भाई उमेश देव पांडेय जो उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच लखनऊ में अपनी जिम्मेदारियों का बहुत ही ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी व कार्यकुशलता के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व ही स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)


महासंघ द्वारा किये गए सम्मान से अभिभूत हो कर अधिवक्ता राजेश देव पांडेय ने सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश का आभार ब्यक्त करते हुए कहा है कि मेरा यह सम्मान सोनांचल के समस्त अधिवक्ताओ का सम्मान है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम केवटा में जन चौपाल का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं हित में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी


  सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के केवटा ग्राम के पंचायत भवन में जन चौपाल के माध्यम से शासन स्तर से चलायी जा रही सभी योजनाओं के बारे में सभी विभागों द्वारा जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में महिला कल्याण से सम्बंधित योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या बाल विवाह कों रोकने के संबंध में  जानकारी दी गयी, सशक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल से न होती परेशान आदि विषयक पर चर्चा की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने केवटा ग्राम पंचायत में आयोजित जन चैपाल में उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है, उन्होंने कहा कि पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला को पेंशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए आनलाईन आवेदन करने पर 1 हजार रूपये प्रति माह पेंशन प्राप्त होती है, आवेदक द्वारा आनलाईन फार्म एकीकृत पेंशन पोर्टल पर भरे जाने की व्यवस्था है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी हेतु जनचैपाल का आयोजन किया गया है, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। महिलाओं में पुरुषों से अधिक साहस ,क्षमता व शक्ति होती है ,बस महिलाओं को उसे पहचानने की आवश्यकता होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी सुरक्षा ,मेरा सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि बेटियाॅ हैं घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गयी है। इस योजना की पात्रता व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो, परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो और दो बच्चियों के होने पर ही इस योजना का लाभ मिलता है, इस योजना के सम्बन्ध में विशेष जानकारी हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्य दिवस में जाकर या मो0 नं0-9305036929 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदि समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं के विषय में चर्चा बेटा बेटी के भेदभाव को लेकर व महिलाओं को निराश्रित व गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला, शेषमणी दूबे आदि सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी व चौकी प्रभारी गुरमा, ग्राम विकास अधिकारी ,ग्राम प्रधान,आशा, आगनबाड़ी, कोटेदार तथा अन्य विभागीय कर्मचारी तथा जन समुदाय उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

औपनिवेशिक काल के कानून की प्रासंगिकता

कुशाग्र कौशल शर्मा

राजद्रोह कानून एक औपनिवेशिक काल का कानून है जिसको अंग्रेजों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से बनाया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस राजद्रोह के कानून को जिसको आईपीसी की धारा 124 A में परिभाषित किया गया है क्या इसकी प्रासंगिकता आज के स्वतंत्र भारत में है?
हाल ही में 22 वें विधि आयोग ने ’राजद्रोह के कानून के उपयोग’ पर अपनी 279 वी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उसने इस कानून को बनाए रखना की सिफारिश की है भारत की अखंडता और को बनाए रखने के लिए और अलगाववादियों से निपटने के लिए यह कानून मील का पत्थर भी साबित हुआ है । लेकिन अगर इसके दूसरे पहलू पर गौर करें तो साल 2020 में अदालत में ऐसे विचाराधीन मामले 95% के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तरह के मामले में गिरफ्तार हुए व्यक्ति को जमानत मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है या सुनवाई की प्रक्रिया काफी लंबी हो जाती है।
भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकार अनुच्छेद 19(1)(a) जो कि अभिव्यक्ति के आजादी का अधिकार है। उसे अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित भी करता है । इसके बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए कुछ देशों ने जैसे कि यूनाइटेड किंगडम ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर ने ऐसे कानून को निरस्त कर दिया है। सरकार के सामने मुख्य रूप से दो चुनौतियां हैं भारत की अखंडता को बनाए रखना और अनुचित गिरफ्तारी से नागरिकों को बचाना ।धारा 124 A को उन्हीं मामलों में लागू किया जाना चाहिए ,जहां किसी कार्य का इरादा लोक व्यवस्था को भंग करना ,हिंसा भड़कना या सरकार को हटाना हो।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसे संवेदनशील मामलों में सरकार को प्रारंभिक जांच के बिना FIR नहीं दर्ज करनी चाहिए इस बात का भी ध्यान रखना होगा की प्रारंभिक जांच का अधिकारी इंस्पेक्टर रैंक से नीचे का नहीं होना चाहिए । पुलिस अधिकारियों में प्रशिक्षण के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों के बारे में संवेदनशीलता और जागरूकता भी पैदा करनी होगी। पर्याप्त सुरक्षा उपाय करके ऐसे कानून के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।

(All views expressed in this article are those of the author)

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free