गीता के सिद्धांतों पर चलकर सेनानियों ने दिलाई आज़ादी : राजेश कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • सेनानी बुद्धिसागर शुक्ल की 120 वीं जयंती
  • सेनानी परिजन भी हुए सम्मानित

सोनभद्र। स्वतंत्रता आंदोलन के समय सेनानी क्रान्ति के विचारों के साथ गीता का भी पाठ करते थे, जब भी निराशा या कोई अड़चन उनके सामने खड़ी होती तो भगवदगीता उन्हें संबल देती, यह कहना था घोरावल के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह का जो मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने बरगद के उस वृक्ष का भी जिक्र किया जिसमें सेनानी बुद्धिसागर शुक्ल को अंग्रेज बांध। कर प्रताड़ित करते थे ।

Advertisement

डोमखरी, घोरावल के सागर वाटिका में स्वतंत्रता सेनानी बुद्धिसागर शुक्ल की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि द्वारा सेनानी परिजन अमरेश कहार, दीवा व अमरेश चंद्र दुबे, सलखन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि विजय शंकर चतुर्वेदी ने बुद्धिसागर शुक्ला के

Advertisement

कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि पंच प्रण के तहत पूरे देश ने अपनी विरासत पर गर्व करने की शपथ ली है। सेनानियों के संघर्ष का इतिहास न सिर्फ गौरव का एहसास कराएगा बल्कि हम सब उससे प्रेरणा भी ग्रहण करेगा ।

Advertisement

वक्ता सनोज तिवारी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कठिन परिस्थितियों को रेखांकित करते हुए सेनानियों के अमूल्य योगदान की चर्चा की, राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा सोनभद्र की माटी धन्य है जहां सौ से ज्यादा सेनानियों ने भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। सभाध्यक्ष परमेश्वर शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया ।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार शुक्ला ने अतिथियों को माल्यार्पण कर व ओबरा के दशरथ शुक्ल ने गांधी टोपी पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
अतिथियों ने उस बरगद के पास पहुंच कर भारत माता की जयकार लगाई जिस पेड़ में अंग्रेज सिपाही सेनानी बुद्धिसागर शुक्ल को बांध कर प्रताड़ित करते थे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

एड० राकेश शरण ने सीएम को पत्र लिखकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने हेतु की अपील


सोंनभद्र। हापुड़ जनपद के अधिवक्ताओ द्वारा शांतिपूर्ण धरना रत अधिवक्ताओ पर हापुड़ जनपद की पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज से आहत सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर कठोर दंडात्मक कारवाई की पुरजोर माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि हापुड़ में अधिवक्ताओ पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज से प्रदेश भर के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ की पुलिस के इस कृत्य से प्रदेश के अधिवक्ताओ के अंदर योगी सरकार की कानून ब्यवस्था व पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश ब्याप्त हो गया है।घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मेल व ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर घटना में संलिप्त सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जल्द से जल्द प्रथम सूचना दर्ज कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करने की माँग की है।

Advertisement

श्री मिश्र ने घटना को लेकर चिंता ब्यक्त करते हुए लिखा है कि जनपद हापुड़ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे हमले को लेकर अधिवक्ताओ में अत्यधिक आक्रोश एवम गुस्सा ब्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त सभी दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध 48 घन्टे के अंदर कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को प्रदेश ब्यापि आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इसके अलावा श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री से घायल सभी अधिवक्ता साथियों के समुचित की इलाज व उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी पुरजोर माँग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)

      मंडल स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में फतेहपुर के बच्चों ने 47 से अधिक पदक किया अपने नाम

      लखनऊ। गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल प्रयागराज में मंडल स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें फतेहपुर के 32 बच्चों (16 बालक 16 बालिका) ने प्रतिभा किया। जिसमे कुल 47 पदक फतेहपुर ने अपने नाम किया जिसमें नीतू सिंह तीन गोल्ड मेडल, अंकिता दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, रिचा दो गोल्ड एक सिल्वर एक ब्रोंज नैंसी एक ब्रांच शैल सिंह एक गोल्ड दो सिल्वर, पलक एक गोल्ड दो सिल्वर, नैंसी एक सिल्वर एक ब्रांच, स्नेहा एक गोल्ड एक सिल्वर, अलका सिल्वर मेडल, प्रियंका एक सिल्वर मेडल, अर्पिता एक सिल्वर मेडल ,शिया एक सिल्वर मेडल ,प्रभा एक गोल्ड एक सिल्वर एक ब्रोंज, दिव्या एक गोल्ड एक सिल्वर, कीर्ति एक सिल्वर, मोनी एक सिल्वर एक ब्रोन्ज बालक वर्ग में प्रतीक सिंह तीन गोल्ड मेडल, आलोक कुमार तीन गोल्ड मेडल, शिवा एक गोल्ड एक सिल्वर मेडल निखिल एक गोल्ड एक सिल्वर, जय सिंह यह गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल इस प्रकार कुल मिलाकर फतेहपुर के बच्चों ने कुल 47 मेडल अपने नाम किया जिससे प्रसन्न होकर उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव आचार्य विपिन कुमार पथिक जी व फतेहपुर योगासन खेल संघ के अध्यक्ष देश दीपक ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया | प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र योगासन पिरामिड रहा जिसमें बच्चों ने चंद्रयान-3 की थीम का प्रदर्शन किया | बालिका वर्ग ने तिरंगा लेकर मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया , गुरुकुल मोंटसरी स्कूल प्रयागराज खेल प्रतियोगिता में मंडल के उच्च अधिकारी डीआईजी, ब्रिगेडियर, आईपीएस ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों का उत्साह वर्धन किया , प्रतियोगिता में कुल 2000 बच्चों ने प्रतिभा किया , प्रयागराज मंडल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का कुशल आयोजन गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल मे संपन्न हुईं |
      योग से प्रभावित होकर फतेहपुर योगासन के बच्चों से खेल का शुभारंभ हुआ |
      उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव एवं पब्लिकेशन और मीडिया इंचार्ज डॉक्टर दुर्गेश कुमार ( महासचिव फतेहपुर योगासन खेल संघ)योगासन व निर्णायक के रुप में रिचा त्रिपाठी एवं अवधेश कुमार तथा फतेहपुर की ओर से कोच पंकज तिवारी उपस्थित रहें |
      फतेहपुर योगासन खेल संघ की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय मिराई के प्रधानाचार्य श्री सूर्य कुमार बाजपेई एवं स्पोर्ट्स टीचर अवधेश कुमार व कोच पंकज कुमार हार्दिक आभार जिनके नेतृत्व में फतेहपुर के बच्चों ने प्रयागराज मंडल में अपना नाम रोशन किया |

      Advertisement (विज्ञापन)

      राखी बांधकर पौध संरक्षण का लिया संकल्प


      सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा पर रक्षाबंधन के के अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में रोपति पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक पौधा गोद लिया और उसे राखी बांधकर उसके रखवाली की जिम्मेदारी भी ली। शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक स्काउट मास्टर ने बताया कि जिस तरह एक भाई रक्षा सूत्र बधवा कर बहन की रक्षा करता है उसी तरह विद्यालय के छात्र और छात्राएं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करेंगे और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपना योगदान देंगे।

      Advertisement

      रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहनों का त्यौहार है यह सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है यह पर भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है अता उपस्थित छात्रों को छात्राओं ने उनकी कलाई पर राखी बाद कर उनसे रक्षा का वचन दिया इसके बदले में छात्रों ने सभी छात्राओं को उपहार स्वरूप स्टेशनरी का सामान दिया। इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश महादेव के साथ शिव शंकर मसान और उर्मिला देवी भी बच्चों की मदद की और एक दूसरे को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)

      58वें दिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ समापन

      HIGHLIGHTS

      • आचार्य समेत कई लोगों को किया गया सम्मानित
      • शिव शक्ति महिला मंडल ने जरूरतमंदों के बीच बांटा मच्छरदानी
      • भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
      • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा था कार्यक्रम
      हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)


      सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का बुधवार को 58वें दिन समापन हो गया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी वितरित की गई। इसके अलावा आचार्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

      Advertisement

      आचार्य राधेकृष्ण तिवारी जी ने सबसे पहले रुद्राभिषेक पूजन कराया। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की वरिष्ठ संरक्षक सुशीला पाठक, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य के द्वारा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उत्तराधिकारी कृष्णावती मौर्य का सम्मान किया गया।

      Advertisement

      आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी महाराज , हीरा सिंह, कालो देवी, रेवती तिवारी जी महाराज, रामा देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश पाठक जी का अंगवस्त्र देकर शिव शक्ति महिला मंडल, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान गरीब असहाय, जरूरतमंदों, साधु संतों को मच्छरदानी वितरित की गई।

      Advertisement

      भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, परमानंद महाराज, मनोज केसरी, रामवृक्ष महाराज, शुभ राम जी महाराज, प्रहलाद जी महाराज, प्रभु जी महाराज, मुन्ना दास जी महाराज, राजेंद्र दास जी महाराज, रामसेवक जी महाराज समेत तमाम संत उपस्थित रहे।
      भिखारी बाबा ने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए रुद्राभिषेक कार्यक्रम का 58वे दिन समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता मौर्य, विमला देवी, मुनीब जी, दुलारे जी महाराज, नंद जी महाराज भी उपस्थित रहे।

      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)

      आबकारी विभाग की टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद

      सोनभद्र। आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार 20 अगस्त से 05 सितम्बर तक चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार व जिलाधिकारी, सोनभद्र के निर्देशानुसार 29 अगस्त को आबकारी निरीक्षकों द्वारा मय स्टाफ संयुक्त रुप से थाना करमा अन्तर्गत जोगनी, बन्दरदेवा, थाना राबर्ट्सगंज अन्तर्गत गौरही, कुतलूपुर व इसके आस-पास के संदिग्ध स्थलों पर दविश दी गई।

      Advertisement

      दौरान दविश 3 अभियोग धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करते हुए 60 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। ग्रामवासियों को अवैध शराब के दुष्परिणामों से सतर्क करते हुए इस प्रकार की किसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने के लिए सचेत किया गया। उक्त के अतिरिक्त स्टाफ द्वारा वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित ढाबों की चेकिंग की गई एवं लोढ़ी चुर्क टोल प्लाजा पर रोड चेकिंग की गई।

      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)

      जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में DM ने दिया निर्देश- लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ की जाए कार्यवाही

      HIGHLIGHTS

      • DM ने की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व एम0डी0एम0 जनपदीय टास्कफोर्स की समीक्षा बैठक
      • रेण्डम आधार पर भ्रमणशील रहकर उच्च/प्राथमिक विद्यालयों का निरन्तर किया जाये निरीक्षण, लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकगणों के खिलाफ की जाये कार्यवाही – जिलाधिकारी

        एम0डीएम0 योजना के अन्तर्गत बच्चों को विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराया जाये उपलब्ध – जिलाधिकारी

        प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्यों में लायी जाये तेजी – जिलाधिकारी
      हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व एम0डी0एम0 जनपदीय टास्कफोर्स की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण रेण्डम के आधार पर भ्रमणशील रहते हुए सुनिश्चित किया जाये, जिन विद्यालयों के शिक्षकगण लगातार अनुपस्थित पाये जाये उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

      Advertisement

      विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये, इसके साथ ही एम0डी0एम0 योजना के अन्तर्गत बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये, उक्त मामले में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत बच्चों के दक्षता से सम्बन्धित डाटा भरने के कार्य में तेजी लायी जाये, जिन विकास खण्डों में 75 प्रतिशत से कम निपुण भारत डाटा फीडिंग की गयी है, उन सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।

      Advertisement (विज्ञापन)

      उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लायी जाये और दिव्यांग बच्चों हेतु कायाकल्प योजना के अन्तर्गत जो शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें शिथिलता बरतने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी, उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि आपरेशन कायाकल्प के कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के कार्य में तेजी लायी जाये और ध्वस्तीकरण के उपरान्त नये भवनों के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये।

      Advertisement (विज्ञापन)

      इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण डी0सी0एम0डी0एम0, डी0सी0 एस0एस0 द्वारा निरन्तर सुनिश्चित किया जाये, उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों का निरन्तर भ्रमण कर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, जिन भी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के निरीक्षणमें शिथिलता बरती जायेगी, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांधु शेखर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)

      मेंहदी पिया के नाम की थीम पर मनाया गया तीज महोत्सव

      HIGHLIGHTS

      • पूजा सिंह राजपूत ने जीता तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब


      अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मण्डल रेणुसागर द्वारा हरियाली तीज का आयोजन रेणुसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लंबी उम्र के लिए मनाये जाने वाले इस त्योहार को बहुत ही हर्षोंलास के साथ मनाया। प्रत्येक वर्ष विभिन्न थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन होता रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष की तीज थीम मेंहदी पिया के नाम की थी।

      Advertisement

      कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीमा जसबीर सिंह, प्रिया सैंथिल नाथ, पूनम राय व दिशिता महिला मण्डल रेणुसागर की अध्यक्षा इन्दू सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इंदू सिंह ने उपस्थित अतिथियों व अन्य आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कहा कि यह कार्यक्रम महिला मंडल की सदस्याओं की लगन एवं मेहनत की एक झलक है। आज के दिन सभी सुहागन अपने पतियों के कुशल मंगल व सुखमय जीवन हेतु भगवान शिव व माता पार्वती का ब्रत रखकर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से पूजा पाठ करती हैं।

      Advertisement (विज्ञापन)

      अध्यक्षा ने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी तथा कहा कि सावन माह में वर्षा ऋतु की फुआर, मेंहदी से सजे हाथ, अनुपम छवि,कजरी गाती, झुला झुलती महिलाएं इस कार्यक्रम को और भी लुभावना बना देती है। इस वर्ष के हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे स्थान का खिताब स्मृतिलेखा पटनायक, प्रथम स्थान का खिताब स्वाती वत्स को मिला और वर्ष 2023 की तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब पूजा सिंह राजपूत ने अपने नाम किया। साथ ही साथ बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में खुसबू सरावगी व बेस्ट हेयर स्टाइल में वंदना सिंह ने बाजी मारी।

      Advertisement

      दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत अन्य सांस्कृतिक रंगारग क्रार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम की भव्यता को और भी बढ़ा दिया, साथ ही स्वादिष्ट मिठान व पकवान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम समापन के पूर्व दिशिता महिला मण्डल की सभी सदस्याओं को प्रोत्साहन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

      Advertisement (विज्ञापन)

      कार्यक्रम का संचालन मेनका अरोड़ा, सचिव कविता श्रीमाली व बबिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में सह सचिव तुलिका श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्याओं को सहर्ष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिशिता महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्यएं विभा शैलेश सिंह, बबिता सिंह, सपना तिवारी, आशा सैनी, विभा सिंह ,सविता चौबे , सीमा वियाला सहित आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)

      राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं

      नीरज गुप्ता

      बीजपुर। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों को योग, व्यायाम, योगासन एवं खेलों के बारे में जानकारी देने के बाद बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

      Advertisement

      इस अवसर पर बच्चों के लिए चार्ट पेपर निर्माण एवं राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। खेल शिक्षक विमलेश कुमार यादव द्वारा बच्चों को हल आसन, शीर्षासन, चक्रासन, भुजंगासन आदि की जानकारी देते हुए उक्त आसनों को प्रायोगिक तौर पर कराया गया, इसके बाद बच्चों के बीच कबड्डी ,खो-खो एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

      Advertisement

      बाल संसद के कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार दुबे द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी से अवगत कराते हुए बताया गया कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है । बच्चों को खेल से होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया ।

      Advertisement (विज्ञापन)

      उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा रानी ने कहा की बच्चे खेल में भी अपना भविष्य एवं करियर बना सकते हैं । उक्त अवसर पर नारायण दास गुप्ता ,संध्या सिंह, शालिनी जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)

      झंडेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया भव्य भंडारे का आयोजन

      नीरज गुप्ता

      बीजपुर, सोनभद्र। ग्रामसभा डोड़हर के खैरी टोले में झंडी पहाड़ी पर स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को गीत संगीत कार्यक्रम के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से आये हुए हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्ति गीत संगीत के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।मां जगदम्बा जागरण ग्रुप बीजपुर के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें नाल वादक
      भोला प्रसाद वर्मा, ऑर्गन वादक रंजीत,आटोपैड आलोक व मध्य प्रदेश से आये गायक संतोष साहू व गायिका कविता तथा बीजपुर से गायिका प्रियंका श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन गाकर श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर दिया।

      Advertisement (विज्ञापन)

      गायिका प्रियंका श्रीवास्तव ने ‘गाड़ी लेके बाबा धाम बढ़िया से जाइहा हो ए ड्राइवर सजनवा…….प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।ग्रुप के अन्य कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा श्रोताओं की वाहवाही लूटी।मंदिर के संस्थापक व महंत मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 8 बजे से हरिकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया था मंगलवार की सुबह समापन के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ।

      Advertisement (विज्ञापन)

      जिसके बाद दोपहर में 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है तथा भंडारे के साथ ही भक्ति गीत संगीत से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।जिसमे श्रद्धालु भक्त जमकर झूम रहे हैं। भंडारे का समय दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक था खबर लिखे जाने तक हजारो भक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण कर लिया था तथा भंडारा चल रहा था श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे थे।इस दौरान मंदिर पर श्रद्धालुओं की मेले जैसी भारी भीड़ लगी रही।

      Advertisement
      Advertisement
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Advertisement (विज्ञापन)
      Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
      Start free