हिन्दी विकास समिति अनपरा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अनपरा, सोनभद्र। हिन्दी विकास समिति अनपरा की रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बैठक हिन्दी भवन अनपरा आवासीय परिसर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता इं0 विनोद कुमार अधिशासी अभियन्ता ने किया ।बैठक में सत्र 2023-24 की नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। गठित नवीन कार्यकारिणी में इं0 विनोद कुमार अधिशासी अभियन्ता पुनः अध्यक्ष पद पर चुने गए तो कार्यवाहक अध्यक्ष इं0 भरत यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 पवन तिवारी अधिशासी अभियन्ता चुने गये।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सचिव आर एन तिवारी व कोषाध्यक्ष पद पर अजय द्विवेदी को चुना गया। आदर्श जी शाखा प्रबंधक को लेखा निरीक्षक, के के पाण्डेय जी उप सचिव तो प्रभात पाठक व अभय शंकर द्विवेदी को सह सचिव व संयुक्त सचिव तथा शुभम गुप्ता को प्रचार सचिव एवं आर पी सिंह को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। कवि कमलेश राजहंस पुनः मुख्य संयोजक तथा इं0 एल बी यादव इं0 एस पी यादव इं0 उमेश पाण्डेय इं0 आर पी मल व इं0 महेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता संयोजक बनाये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिशासी अभियन्ता संजय महतो इं0 रामायण सिंह, इं0 प्रवीण वर्मा व डॉ0 अजय विक्रम सिंह कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाये गये। तत्पश्चात गठित नवीन कार्यकारिणी ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर मिष्ठान से एक-दूसरे का मुख मीठा किया। बैठक में वार्षिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन की संभावित तिथि आगामी 16 दिसंबर तय की गयी एवं गठित नवीन कार्यकारिणी की अगली बैठक 16 सितंबर दिन शनिवार को हिन्दी भवन पर रखी की गयी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

रेणुकूट से अंबिकापुर रेलमार्ग की माँग को लेकर लोगों ने किया पदयात्रा


म्योरपुर‌ संवाददाता
सोनभद्र। रेणुकूट से अंबिकापुर के बीच रेल मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय रेल संघर्ष समिति ने रेणुकूट रेलवे स्टेशन से पद यात्रा और जन जागरुकता, जन संपर्क शुरू किया और आश्रम मोड़,म्योरपुर,भलूही, किरबिल,बभनी मोड़ तक लोगो से रेल मार्ग की सार्थकता के बारे में जानकारी देते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकारी संयोजक मुकेश तिवारी ने म्योरपुर कस्बे में व्यपारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर बताया कि सोनभद्र वासियों का छत्तीसगढ़ से रोटी का रिश्ता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन अंबिकापुर जाने के लिए केवल बस का साधन है जो महंगा और समय ज्यादा लेता है ऐसे में रेल मार्ग की आवश्यकता है।केंद्र सरकार आगामी बजट सत्र में हम सबकी मांग को शामिल करे और इसके लिए बजट की घोषणा करे।जिससे रेल मार्ग का काम शुरू हो सके। श्री तिवारी ने बताया की पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान शुक्रवार से चल कर सोमवार को अंबिकापुर पहुंचेगी।इस दौरान लोगो से हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।मौके पर सोनाबच्चा अग्रहरी, त्रिलोक कुशवाहा,कैलाश मिश्र, हेमंत तिवारी, विद्या बंद मिश्रा,राज बहादुर, सिंह शास्त्री, पियूष त्रिपाठी, प्रकाश शाहूं, विजय तिवारी, जितेंद्र सिंह, विवेक दुबे, राजेश शुक्ला, आशुतोष प्रजापति, भोला कश्यप, विकास अग्रवाल, समीर श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेच्छागृह में शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव बहुत ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघचालक सोनभद्र हर्ष अग्रवाल, नगर संघचालक सुरेश केसरी,प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख भोलेंद्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंजा सिंह ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बौद्धिक उद्बोधन में प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख भोलेंद्र ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के 6 उत्सव में तीसरा प्रमुख उत्सव रक्षाबंधन उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से समाज में एकता, प्रेम, सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है। वर्तमान परिवेश में हिंदू समाज बिखराव की स्थिति में है, सैकड़ों वर्षों तक विदेशी शासकों से संघर्ष करते रहने के कारण समाज रूपी शरीर अस्पृश्यता, जातिगत भेदभाव, भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसी बीमारियों से ग्रस्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज संगठित होकर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाएं जिससे खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त हो सके और यह तभी संभव होगा जब हम समाज के उपेक्षित समझे जाने वाले पीड़ित बन्धुओं के साथ आत्मीयता दिखाते हुए उन्हें हृदय से लगाकर रक्षा सूत्र बांधे और उनके सुख-दु:ख में भागीदार बनें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष आने वाला है। शताब्दी वर्ष व अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी को मिलकर भारत को शक्तिशाली बनाना है व एकजुट होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त दैनिक शक्ति, सुप्त शक्ति व सज्जन शक्ति को जागना है व उनका संरक्षण करना है।

Advertisement

इस अवसर पर स्वयंसेवक मातृशक्ति के रूप में उपस्थित माताएं बहने व उपस्थित नागरिकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना कर एक-दूसरे को इस मंत्र के साथ राखी बांधा कि हम आपस में एक दूसरे की रक्षा करेंगे और सब मिलकर राष्ट्र व समाज की रक्षा करेंगे। ”अभी नहीं तो कभी नहीं ”संकल्प लें कि देश, समाज की रक्षा के लिए भारत माता को विश्व गुरु बनाना है।

Advertisement

कार्यक्रम में जिला प्रचारक देवदत्त, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, नगर प्रचारक धनंजय, नगर कार्यवाह महेश शुक्ला,नीरज सिंह, कीर्तन ,राम लगन, संतोष, संगम,अखिलेश,जे0 बी सिंह ,आशुतोष ,सर्वेश आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र में कॉमेडियन अभय के अंध महाविद्यालय निर्माण के संकल्प को मिला रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद


सोनभद्र। प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं मिमिक्री स्टार अभय कुमार शर्मा जनपद सोनभद्र में दृष्टिबाधित दिव्यांगों हेतु एक विश्वस्तरीय दृष्टिबाधित महाविद्यालय (अंध महाविद्यालय) के निर्माण के संकल्प को गति एवं दिशा देते हुए देश-विदेश के तमाम मंचों पर उक्त महाविद्यालय के निर्माण के संबंध में लगातार लोगों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Advertisement

इसी क्रम में अभय तुलसीपीठ के संस्थापक, 22 भाषाओं के जानकार एवं 80 ग्रंथों के रचयिता पद्मविभूषण, जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी से भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरुजी अभय के इस संकल्प और प्रयास से बहुत ही प्रभावित और प्रसन्न हुए एवं अभय को हृदय से लगाकर हर प्रकार से सहयोग हेतु आश्वस्त करते हुए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

कॉमेडियन अभय का मानना है कि जनपद सोनभद्र आदिवासियों/वनवासीयों एवं सुख-सुविधाओं से वंचित गरीब एवं बेहद ही विषम परिस्थितियों वाला भौगोलिक क्षेत्र है। जनपद सोनभद्र से चार राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार एवं मध्य प्रदेश की सीमाएं मिलती हैं और इन राज्यों के सीमावर्ती जिले भी बेहद ही गरीब हैं और उस पर दुश्वारियों का आलम यह है कि खनिज संपदा से भरपूर उक्त भौगोलिक क्षेत्रों में पीने योग्य पानी की भारी कमी है। खनिज लवण की मात्रा अधिक होने के कारण उक्त क्षेत्रों के पानी में आर्सेनिक, फ्लोराइड, आयरन जैसे तमाम तत्वों की मात्रा औसत से कई गुना ज्यादा है, जिसके कारण उक्त क्षेत्रों में दिव्यंगाता की दर देश के अन्य क्षेत्रों से काफी अधिक है और उस पर गरीबी, कुपोषण, अशिक्षा एवं जागरूकता की कमी इस समस्या को बेहद गंभीर बना देती है।

Advertisement

अभय बताते हैं कि जिस प्रकार उनके परिवार ने उन्हें जन्मजात दृष्टिबाधित दिव्यांग होने के बावजूद भी तमाम कठिनाइयों को झेलते हुए उनकी शिक्षा-दीक्षा को सुचारू रूप से बनाए रखा जिसके कारण एक दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चे को भी अपनी पूरी संभावना के साथ जीवन जीने की शक्ति एवं अपने आप को समाज में बेहतर ढंग से स्थापित करने में सफलता मिली। इस प्रकार का अवसर अन्य सभी दिव्यांग जनों को भी अवश्य मिलना चाहिए। अभय के अनुसार कोई भी दिव्यांग तब दिव्यांग नहीं होता जब वह एक अधूरे शरीर के साथ जन्म लेता है बल्कि वह दिव्यांग तब होता है जब समाज उसे उस रूप में स्वीकार नहीं करता और उसके जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं करता।

Advertisement

अभय अपने जीवन की यात्रा के संस्मरणों को याद करते हुए बताते हैं कि उनके जीवन की सफलता में उनके माता-पिता उनके आस-पास का समाज एवं वह स्कूल जिसमें वह पढ़े-लिखे उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, परंतु दुख का विषय है कि वाराणसी स्थित जिस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी अब वह बंद होने के कगार पर है। अपने उस स्कूल को बचाने के लिए अभय ने लगातार एक महीने तक आंदोलन भी किया था। दृष्टि बाधित दिव्यांग महाविद्यालय के निर्माण का संकल्प भी उसी दौर की उपज है। अभय कहते हैं कि यदि इसी प्रकार दिव्यांग जनों हेतु बनाए गए सेवालय एवं विद्यालय बंद होते रहे तो अंततः दृष्टिबाधितों का जीवन बहुत ही कष्टप्रद एवं सामाजिक रूप से अस्वीकार्य हो जाएगा और उन्हें जीवन की तमाम संभावनाओं के साथ जीने की संभावना ही समाप्त हो जाएगी।

Advertisement

इस लिए अभय जनपद सोनभद्र में विश्वस्तरीय दृष्टिबाधित दिव्यांग महाविद्यालय के निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं और उसके लिए जरूरी संसाधनों जैसे आम जनमानस का सहयोग, जमीन एवं निर्माण के लिए धन आदि की व्यवस्था में जुट गए हैं। इसी क्रम में वह तमाम विशेषज्ञों, प्रसिद्ध एवं ख्यातिलब्ध लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं और उनसे आशीर्वाद और सहयोग हेतु प्रार्थना भी कर रहे हैं। आप सब से भी निवेदन है कि अभय कुमार शर्मा के इस पावन और पुनीत कार्य में सहभागी बने एवं जनपद सोनभद्र में एक विश्व स्तरीय दृष्टिबाधित दिव्यांग महाविद्यालय की संकल्पना को साकार करने में सहयोग करें।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला पतंजलि योग समिति की सह जिला प्रभारी ने योग साधको को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार द्वारा बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक के अध्यक्षता में आरएसएस के काशी प्रान्त प्रभारी आदरणीय प्रभाकर व विशिष्ट अतिथि एस पी सिंह के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।

Advertisement

पतंजलि योग परिवार के शुभेच्छु, शाहगंज थाना के सह प्रभारी आदरणीय शिवपूजन चौबे का पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के लिए बहुत ही अतुलनीय सहयोग रहा है, बतादें कि पतंजलि योग परिवार अपने हर सदस्यों का मान सम्मान बराबर करता रहा है ,इसी क्रम में शिवपूजन चौबे का सम्मान (विदाई) समारोह सोनभद्र वार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में दिनांक 31-8-23 को प्रातः कालीन योग के पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा पतंजलि योग परिवार के संरक्षक व पदाधिकारी के द्वारा माल्यार्पण कर श्रीमद् भागवत गीता, सोन साहित्य,योग संदेश,अंगवस्त्रम व छाता देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

महिला पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी बहन पूनम द्वारा पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियो, योग साधकों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर पतंजलि योग समिति जिला रवि प्रकाश त्रिपाठी, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव , भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, पतंजलि योग समिति नगर संरक्षक मिठाई लाल सोनी,

Advertisement

भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक शेष मणी तिवारी, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह ,रामसेवक पांडेय, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण पांडेय, धनंजय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा ,उमेश कुमार तिवारी ,संजय कुमार , वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, रूप नारायण सिंह, अनिल चौरसिया पन्नालाल सोनी ,राजू सोनी ,अजय कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ,हरि नारायण मिश्रा,एस0पी0 मेहता, माता प्रसाद विश्वकर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश ने बहनों को उपहार में दिया फलदार पौधा



सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक एवं साहित्यकार द्वारा बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार स्वरूप फलदार पौधा भेंट किया गया। हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉक्टर बृजेश महादेव का मानना है कि अगर हमें पर्यावरण बचाना है तो पर्यावरण के साथ त्योहार भी बनाना है क्योंकि जहां है हरियाली वहां है खुशहाली।

Advertisement

गिफ्ट में फलदार पौधा पा कर सभी बहनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताएं कि यह पौधा जब तैयार होकर फल देने लगेगा तो भाईयों के प्रेम को बराबर याद दिलाता रहेगा। इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश महादेव के साथ हृदेश कुमार सिंह बुद्धिमान सिंह हनुमान सिंह पवन सिंह को प्रेमलता पुष्प लता कुसुम लता मधु लता रंजना सिंह साधना सिंह ने रक्षा सूत्र बांधा साथ ही आयुष आदित्य अंशुमन विपुल अभी को मंगला दीप्ति अंशिका बुलबुल ने भी राखी बांधकर एक-एक पौधा उपहार में प्राप्त किया। अवधेश कुमार सिंह एवं लोकेश कुमार सिंह ने अवसर पर सभी को बधाई प्रेषित की और बताया कि डॉ बृजेश महादेव का यह प्रयास अनुकरणीय है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन

HIGHLIGHTS

  • 11 दिन तक चला रक्षा बंधन कार्यक्रम
  • ब्रह्मा कुमारी बहनों ने जेल के बंदियों से लेकर आमलोगों को बांधा राखी, बदले में मांगा सिर्फ एक बुराई छोड़ने का वचन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
contect no. 6389376273


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्मकुमारी सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक परम्परा के अनुसार मनाया गया। सेवाकेंद्र संचालिका बी ०के० सुमन बहन ने बताया कि शरीरिक दृष्टिकोण से दोनों एक ही परमपिता परमात्मा की एक समान संतान है। अत: स्त्री और पुरुष दोनों को रक्षा के पावन संकल्पों के बंधने से ही सनातन संस्कृति का उत्थान हो सकता है।

Advertisement

क्योंकि समाज को श्रेष्ठ बनाने मे स्त्री और पुरुष दोनों की भूमिका अनिवार्य और महत्वपूर्ण होने से भारत विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित हो सकता है। सेवाकेंद्र पर जनपद के विभिन्न भागों से आये हुए स्त्री और पुरुष श्रद्धालुओ को राखी का पवित्र बंधन बांधते हुए , बदले में सिर्फ एक बुराई छोड़ने का वचन मांगा।

Advertisement

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका बीके सुमन ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर विशेष प्रोग्राम 22 अगस्त से 31अगस्त तक चलाया गया। इसकी शुरुआत 22 अगस्त से ओबरा उप सेवा केंद्र से हुई। 23 अगस्त को भी ओबरा में ही राखी बांधी गई। 24 अगस्त को रेणुकूट उप सेवा केंद्र पर रक्षा बंधन कार्यक्रम चलाया गया।

Advertisement

25 अगस्त को दुद्धी राजयोग केंद्र पर,26 अगस्त को जिला अस्पताल, नर्सिंग कालेज, 27 अगस्त को गुर्मा जेल, 28 अगस्त को राबर्ट्सगंज सेवा केंद्र पर , 29 अगस्त को सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह, अपर पुलिस् अधीक्षक ( आपरेशन) ज्ञानेंद्र नाथ त्रिपाठ , अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित दर्जनों पुलिस जवानो को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहनो ने मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लिया।

Advertisement

इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को सेवा केंद्र पर ही राखी बांधी गई। ज्ञातव्य है की ब्रह्माकुमारी बहने राखी बांधने के बाद किसी भी प्रकार के धन या उपहार को स्वीकार नही करके मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लेती है। इसी क्रम मे चर्च एवं गुर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष
मीरा यादव प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अधिवक्ता/पत्रकार राजेश कुमार पाठक के साथ ही गणमान्य नागरिको को राखी बाधी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बी के प्रतिभा, सीता, सरोज, कविता, अवधेश धर दुबे, डॉ हरिंद्र भाई, गोपाल भाई इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

उप राज्यपाल ने अपनी बड़ी बहन आभा राय से बंधवाई राखी

सोनभद्र। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रक्षाबंधन का पर्व मनाने बुधवार की रात जिले के आमडीह गांव में अपनी बहन के घर पहुंचे। जहां पर रात्रि में ही बड़ी बहन आभा राय से उन्होंने राखी बंधवाई और उपकार देकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। राखी बंधवाने के बाद वे रात्रि विश्राम किये और सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बुधवार की देर शाम उप राज्यपाल के आमडीह पहुंचने के बाद से पुलिस- प्रशासन के अफसर गांव में ही डटे रहे। इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह मौजूद रहे। पूरी रात गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस अवसर उप राज्यपाल के जीजा अरुण कुमार राय, भांजे विकास राय, सुनील राय सहित परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व


नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। भाई -बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन गुरुवार को पूरे क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा का साया रहने से पर्व के दिन और समय को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रही।कुछ लोगों ने बुधवार को ही रक्षा बन्धन का मना लिया जबकि अधिकांश जगहों पर गुरुवार को त्योहार मनाया गया।

Advertisement

भद्रा के कारण ज्यादातर बहनों ने सुबह 7 बजे से पहले ही अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध दिया। हालांकि कई बहनों ने दिन में भी राखियां बांधी।इस तरह बुधवार और गुरुवार दोनों दिन रक्षा बंधन मनाया गया।रक्षा बंधन पर्व पर बहनों ने थाली सजाकर,दीप जलाकर,भाई के माथे पर कुमकुम तिलक लगाकर और मिठाई से मुंह मीठा करवाकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प लिया वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिए।

Advertisement

रक्षा बंधन पर्व के दो दिन पूर्व से ही क्षेत्र के सभी बाजार गुलजार रहे,मिठाइयों, राखियों व फलों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही।रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।वरिष्ठ उप निरीक्षक बीजपुर विनोद कुमार यादव मयफोर्स बाजारों में गश्त करते रहे।लोग एकदूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।सोशल मीडिया पर भी अपनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराने में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हो रहा कारगर – भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सीधा प्रसारण
  • बालिकाओं द्वार विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा को बाधा गया रक्षासूत्र
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से सम्बन्धित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन
  • विधायक सदर द्वारा कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से किया गया संवाद
  • विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी, व जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को पौधा व चेक का किया गया वितरण
  • बेटियाॅ हैं घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान – विधायक सदर

सोनभद्र। विधायक सदर भूपेश चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधासु शेखर शर्मा, राष्ट्रपति से पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी ओमप्रकार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थित में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बालिकाओं ने वि

Advertisement

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि बेटियाॅ हैं घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान, इसी के तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गयी है, इसके अन्तर्गत बालिकाओं को 15 हजार रूप हुये की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है, आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, उन्होंने कहा कि बच्चियां को कक्षा-1 में प्रवेश करने पर 2 हजार की राशि, कक्षा-6 में प्रवेश करने पर 2 हजार की राशि, कक्षा-9 में प्रवेश करने पर 3 हजार की राशि तथा हाईस्कू व इण्टरमीडिएट की परीक्षा पास करने पर बी0ए0 व तकनीकी की पढ़ाई कर उच्च शिक्षा के लिए 5 हजार की धनराशि देने का प्राविधान है,

Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी कारगर साबित हो रही है, इससे बालिकाओं को आर्थिक सुविधा प्राप्त हो रही है। आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने करते हुए बताया कि जनपद में निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजना के तहत 27 हजार 900 पंजीकृत करते हुए 21 हजार 800 को लाभान्वित किया गया है, जिसमें 1 करोड़ 83 लाख रूपये का व्यय किया गया है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत प्राप्त 25 हजार 661 को पंजीकृत करते हुए 18 हजार 232 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें 3 करोड़ 84 लाख 87 हजार रूपये का व्यय किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

धायक सदर भूपेश चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधासु शेखर शर्मा को रक्षासूत्र को बांधा। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे द्वारा मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण के बाद, पति की मृत्युपरांत महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण कर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बालिकाओं व निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों को पौधों का वितरण किया गया और अपील किया गया कि इस पौधों को सुरक्षित स्थान पर लगाया जायेें तथा इसका संरक्षण भी किया जाये।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free