पूर्व प्रधान और समाज सेवी के निधन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों ने दी श्रद्धांजलि


म्योरपुर संवाददाता
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांगोबाँध के पूर्व प्रधान और समाज सेवी,अनुभवी स्वास्थ्य सेवक बृज केश्वर उर्फ नंदू जायसवाल का शनिवार को आधी रात 91 वर्ष में निधन हो गया।रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,बभनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने के साथ परिवार जनों को दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Advertisement

श्री जायसवाल समाज सेवा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगो की सेवाएं की।उस दौर में जब क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा और चिकित्सक तक नही थे।उन्होंने जड़ी बूटी और अन्य माध्यम से लोगो को बहुत राहत दी।1974 और 1982 में सुखा के दौरान उन्होंने गरीबों की सेवा की और अन्न बटवाने ,के साथ सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों की सेवा की।

Advertisement (विज्ञापन)

पिछले 40 वर्षो से मधुमेह का शिकार होने के बाद भी उन्होंने सायमित जीवन और व्याम के जरिए 91 वर्ष तक जीवन को सुखमय पूर्वक बिताया।उनके निधन पर रामेश्वर शर्मा ,ग्राम प्रधान अनामिका देवी,रामचंद्र,अवध नारायण यादव,अमर केश,सिंह, विष्णु दुबे, अजीत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ,सुधीर कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव आदि ने दुःख जताया है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल खंड में आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

घोरावल, सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घोरावल खंड द्वारा जंगबहादुर सिंह इ.का.शाहगंज, मे रक्षाबंधन उत्सव बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बौद्धिक उद्बोधन में जिला कार्यवाह सोनभद्र ब्रजेश सिंह ने कहा कि, रक्षाबंधन उत्सव संघ के 6 प्रमुख उत्सव में एक है।

Advertisement

रक्षाबंधन उत्सव समाज को जोड़ने का और राष्ट्ररक्षा का संकल्प दिलाता है। अमावस्या तथा पूर्णिमा को पड़ने वाले त्योहार पर्व कहलाते है, इस पर्व को श्रावणी पर्व कहते हैं। यह पर्व यजमान, पुरोहित तथा गुरु शिष्य परम्परा की याद दिलाता है,माॅ गंगा के पावन तट पर उपाकर्म करने का विधान है जो विद्यार्थी काल का संकल्प याद दिलाता है। समरसता का विचार संत महात्मा हमेशा व्यक्त किए।

Advertisement (विज्ञापन)

आदि गुरु शंकराचार्य ने देव पंचायतन की पूजा का विधान करके समाज को जोडने का कार्य किया। रामानुजाचार्य ने सर्व समाज को वैष्णव तथा गायत्री मंत्र की दीक्षा दिया उन्ही की परंपरा से रामानन्दाचार्य ने रामावत संप्रदाय की स्थापना की उनकी शिष्य परम्परा में पीपा दास नरहरिदास कबीरदास रविदास आदि विभिन्न जाति के थे। सबने समरसता का विधान किया । संघ का संकल्प समाज का संरक्षण करके राष्ट्र का रक्षण करने का है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रचार प्रमुख सोनभद्र नीरज सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन उत्सव में खण्ड संघ चालक गोपी , खण्ड कार्यवाह घोरावल खंड विपिन ,सुशील पाठक, राजाराम सेठ, राम जी, विजय शर्मा , मण्डल कार्यवाह विजय , आकाश , मोहन , दिवाकर पाठक एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नई शिक्षा नीति- शिक्षा की नई राह

डॉ कंचन जैन (लेखिका)



नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों के समग्र विकास, उनके संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, चारित्रिक और शारीरिक विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। यह आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को नवाचार की धारा से जोडता है, जो कि भारतीय शिक्षा को 21वीं सदी में राष्ट्र के नव निर्माण और की राह मार्ग सशक्त करते हैं।नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा में प्रौद्योगिकी के एकीकरण का पुरजोर समर्थन करती है।

Advertisement

शिक्षक अपनी शिक्षण प्रभावशीलता को बढ़ाने स्वयं को नवाचार से जोड़ने शिक्षण अनुभव बढाने और विविध शिक्षण शैलियों को पूरा करने के लिए डिजिटल उपकरण, ऑनलाइन संसाधनों और शैक्षिक ऐप्स का लाभ उठा कर अपना विकास करने में सक्षम बना सकते हैं।नई शिक्षा नीति 2020 सहयोगात्मक शिक्षण समुदायों को भी बढ़ावा देते हुए , शिक्षकों को नवीन कौशल सीखने में संलग्न होने तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सहकर्मियों के साथ सहयोग करने एवं विचारों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है जोकि एक सहायक वातावरण बनाता है और शिक्षण प्रभावशीलता को बढ़ावा देता है।

Advertisement

नई शिक्षा नीति शिक्षकों के लिए निरंतर व्यावसायिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नई नीति एक बहु-विषयक दृष्टिकोण की ओर बदलाव को बढ़ावा देती है, जिसका उद्देश्य छात्रों को विषयों की एक विस्तृत ज्ञानवर्धक श्रृंखला प्रदान करना है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर बढ़ते पुरजोर प्रयास के साथ, कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर ध्यान दिया जा सकता है। नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षकों में शिक्षण कौशल को बढ़ाने, उनके ज्ञान को अद्यतन करने एवं विकसित शैक्षणिक प्रथाओं से अवगत रहने के लिए प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और सहयोग के सुअवसर प्रदान करता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

धूमधाम से मनाई गई छोटे पेरियार ललई यादव की जयंती

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत परनी में चंद्रयोदय सेवा संस्थान के बैनर तले शनिवार की शाम सामाजिक कुरीतियों व पाखण्ड वाद, अन्धविश्वास व शासन के गलत नितीयों के खिलाफ हक की लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय ललई यादव उर्फ छोटे पेरियार की जयंती पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया जिसमें विख्यात मिशन बिरहा गायक राजकुमार यादव आजमगढ़ व गायिका सुनीता चंचल मऊ के मध्य सम्पन्न हुआ।

Advertisement

इस दौरान उनके जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और चित्र पर माल्यार्पण किया गया।प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि उतरी भारत में छोटे पेरियार के नाम पहचान रखने वाले ललई यादव ने गरीबों की स्थिति सामंत वाद और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाया और बिरहा के माध्यम से राजकुमार यादव ने ललई यादव के जिवनी पर विस्तार से चर्चा किया समाज में व्याप्त पाखण्ड,ढोंग, अन्धविश्वास व जातिवाद इत्यादि के खिलाफ अपने गीतों व वक्तव्य द्वारा उपस्थित समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,संयोजक मोहन सिंह गोंड ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सामाजिक बुराइयों से लड़ सकते है साथ ही बड़ा परिवर्तन ला सकते है।उनके याद में आयोजित बिरहा मुकाबला में मऊ जिले की सुनीता चंचल और राज कुमार यादव, के बीच बिरहा गायन का श्रोताओं ने खूब लुफ्त उठाया।दोनो गायकों के बीच चले बिरहा मुक़ाबला देर रात तक चलता रहा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया।मौके पर , उमा शंकर ,जमुना यादव, बद्री प्रसाद ग्राम प्रधान रजमेलान, पन्ना लाल ,राम सजीवन प्रधान पिण्डारी, अयोध्या प्रसाद , सुधीर कुमार, बाबूराम भारती, विवेक वर्मा जिलाध्यक्ष भीम आर्मी,राम विचार गौतम, दिनकर कपूर,मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख, प्रेम चन्द यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,अटल बिहारी, सुरेश यादव, चन्द शेखर, संदीप कुमार, दयाशंकर, मोहन सिंह, सन्त कुमार यादव “सन्तु”,अशोक यादव, राधेश्याम समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें/

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता हेतु आदित्य बिड़ला इण्टर कालेज डाला के 5 छात्रों का हुआ चयन



डाला, सोनभद्र। मंडल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर के तरणताल में आयोजित हुआ, जिसमें आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज डाला के 5 छात्र सुरज कुमार पुत्र बबलू कक्षा 8, रितेश कुमार पुत्र रामकेश कक्षा 9 , प्रवीण कुमार पुत्र दिनेश कक्षा 10 ,अनुप कुमार पुत्र अवधेश राय कक्षा 11 व प्रदीप कुमार पुत्र नन्दू कक्षा 12 का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर कानपुर में आयोजित होने वाली 67वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता हेतु किया गया है। उक्त प्रतियोगिता 4 से 6सितम्बर तक कानपुर में आयोजित होगी।अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला के यूनिट हेड , FH-HR एवं
विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार पाण्डेय जी ने विद्यालय परिवार की ओर से चयनित छात्रों एवं खेल शिक्षक संतोष कुमार यादव को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता के लिए शुभ कामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की दी गई जानकारी


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के अगुवाई में महिला कल्याण विभाग द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र/मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बिल्ली मारकुंडी ओबरा में जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं कन्या सुमंगला योजना,

Advertisement

वन स्टॉप सेंटर , निराश्रित महिला पेंशन, घरेलू हिंसा की जानकारी दी गई, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे द्वारा बाल सेवा योजना कोविड-19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में तथा बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ओ0आर0डब्लू0 शेषमड़ी दुबे द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपना नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

तथा महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर 181 महिला हेल्पलाइन ,1090 वूमेन पावर लाइन ,112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन ,एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रिचा पटेल,आंगनवाड़ी मधु तिवारी, गायत्री पाण्डेय, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले की चारों तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित – ADM

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन सितम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुुद्धी व अन्य अधिकारियों आदि ने 42 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 30 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से कराया जाये और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 92 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 14 मामले निस्तारित हुए, बाकी 78 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल आदि ने 47 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 05 मामले निस्तारित हुए,बाकी 42 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Advertisement

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देेशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से पूर्ण कराया जाये, और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

Advertisement

अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिाकरी (नमांमि गंगे), अपर पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार आदि ने 39 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 33 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

धूमधाम से मनाई गई छोटे पेरियार ललई यादव की जयंती

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत परनी में चंद्रयोदय सेवा संस्थान के बैनर तले शनिवार की शाम सामाजिक कुरीतियों व पाखण्ड वाद, अन्धविश्वास व शासन के गलत नितीयों के खिलाफ हक की लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय ललई यादव उर्फ छोटे पेरियार की जयंती पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया जिसमें विख्यात मिशन बिरहा गायक राजकुमार यादव आजमगढ़ व गायिका सुनीता चंचल मऊ के मध्य सम्पन्न हुआ।

Advertisement

इस दौरान उनके जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और चित्र पर माल्यार्पण किया गया।प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि उतरी भारत में छोटे पेरियार के नाम पहचान रखने वाले ललई यादव ने गरीबों की स्थिति सामंत वाद और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाया और बिरहा के माध्यम से राजकुमार यादव ने ललई यादव के जिवनी पर विस्तार से चर्चा किया समाज में व्याप्त पाखण्ड,ढोंग, अन्धविश्वास व जातिवाद इत्यादि के खिलाफ अपने गीतों व वक्तव्य द्वारा उपस्थित समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,संयोजक मोहन सिंह गोंड ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सामाजिक बुराइयों से लड़ सकते है साथ ही बड़ा परिवर्तन ला सकते है।उनके याद में आयोजित बिरहा मुकाबला में मऊ जिले की सुनीता चंचल और राज कुमार यादव, के बीच बिरहा गायन का श्रोताओं ने खूब लुफ्त उठाया।दोनो गायकों के बीच चले बिरहा मुक़ाबला देर रात तक चलता रहा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया।मौके पर , उमा शंकर ,जमुना यादव, बद्री प्रसाद ग्राम प्रधान रजमेलान, पन्ना लाल ,राम सजीवन प्रधान पिण्डारी, अयोध्या प्रसाद , सुधीर कुमार, बाबूराम भारती, विवेक वर्मा जिलाध्यक्ष भीम आर्मी,राम विचार गौतम, दिनकर कपूर,मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख, प्रेम चन्द यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,अटल बिहारी, सुरेश यादव, चन्द शेखर, संदीप कुमार, दयाशंकर, मोहन सिंह, सन्त कुमार यादव “सन्तु”,अशोक यादव, राधेश्याम समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें/

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बिजली संविदाकर्मियों ने फिर से शुरू किया हड़ताल

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बिजली संविदाकर्मियों ने फिर से हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी। गौरतलब हो कि बिगत कुछ माह पहले संविदा कर्मियों ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ जिला कमेटी सोनभद्र के बैनर तले कर्मियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर समस्या के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा था। जिससे कर्मियों ने जिस मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

Advertisement

1.जिन संविदा कर्मियों का वेतन इस माह से रोका गया उनका वेतन तत्काल दिलाने के साथ उन्हें कार्य पर वापस रखा जाए
2. जिन संविदा कर्मियों को स्किल्ड से अन स्किल्ड किया गया है उन्हें वापस स्किल्ड पर किया जाए।

Advertisement

3. दुर्घटनाग्रस्त हुए संविदा कर्मियों के मुआवजे का भुगतान तत्काल कराया जाए।

4. हर उपेंद्र पर पूर्ण सुरक्षा उपकरण एवं संविदा कर्मियों के वर्दी आदि का विवरण कराया जाए

5. कंपनी से हर संविदा कर्मियों को पहचान पत्र दिलाया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

कर्मियों ने बताया कि उक्त मांगों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई जो पूरी तरह से श्रम नियमों का उल्लंघन है।संविदा कर्मियों की समस्या वैसे ही बनी हुई है। जिसके कारण संविदा कर्मियों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दिया।इस मौके पर धीरेंद्र कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र, छोटेलाल सब स्टेशन अध्यक्ष, विनय कुमार शर्मा सब स्टेशन कोषाध्यक्ष,तसऊवर अंसारी सब स्टेशन मंत्री, रासबिहारी, संतोष कुमार, रहमत अली, मनोज कुमार, रामप्रसाद, सोनू यादव,बाबूलाल, जितेंद्र कुमार, गुलाब यादव, कमलेश कुमार, राजेश यादव, सूरज कुमार, शिवपूजन के साथ काफी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

छत्रपति शिवाजी के आदर्शों का अनुसरण कर सोनभद्र इतिहास बनाएगा- राज्यमंत्री

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय व हिंदू ध्वज दिखाकर किया भ्रमण दल को रवाना
  • पावन खिंड की पवित्र मिट्टी लेकर वापस लौटेगा दल
  • सोनभद्र में गौरवशाली इतिहास बनने की तैयार हो रही पृष्ठभूमि : भूपेश चौबे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। यह गौरव की बात है कि सोनभद्र छत्रपति शिवाजी की स्मृति में पावन खिंड दौड़ का आयोजन करने जा रहा है। शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने पावन खिंड जा रहे दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले का यह आयोजन पूरे देश को दिशा देगा । सभा की अध्यक्षता कर रहे क्रीड़ा भारती के काशी प्रांत प्रमुख पंकज श्रीवास्तव ने कहा पावन खिंड दौड़ सिर्फ खेल का आयोजन नहीं बल्कि देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक भाव है।

Advertisement

भारत माता की जयकार के साथ अतिथियों ने गौरव स्तंभ पर पुष्प चक्र का अर्पण कर सोनभद्र के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, तत्पश्चात परिसर में मौलश्री का वृक्षारोपण किया गया । शहीद उद्यान ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी ने शहीद उद्यान और महाराष्ट्र के पावन खिंड स्थान को बलिदानी भूमि बताते हुए यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने मेरी मिट्टी -मेरा देश का जिक्र करते हुए कहा कि यह कल्पना कर हृदय रोमांचित हो जाता है कि जनपद के लोगों को उस मिट्टी से तिलक करने का सौभाग्य प्राप्त होगा जो शहीद उद्यान और पावन खिंड की पवित्र मिट्टी के मिश्रण से बनी है। भोलानाथ मिश्र ने नवंबर में आयोजित होने वाली पावन खिंड के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला ।

Advertisement

क्रीड़ा भारती के काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव , प्रांत उपाध्यक्ष विरेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रांत मंत्री दिनेश जायसवाल और संतोष तिवारी को वीर छत्रपति शिवाजी की कलात्मक काष्ठ मूर्ति और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया । ट्रस्ट की तरफ से मुख्य अतिथि संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि भूपेश चौबे व सदर प्रमुख अजीत रावत को सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी बलरामदास केसरवानी की पौत्रवधू वैशाली केसरवानी, प्रमिला जायसवाल ने भ्रमण दल की अगुआई कर रहे विजय शंकर चतुर्वेदी व सनोज तिवारी को चंदन तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी तो पूरा परिसर जय भवानी – जय शिवाजी के उदघोष से गूंज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

नगाड़े और बैंड बाजे के साथ सभी उपस्थित गणमान्य नागरिक नारा लगाते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां अतिथियों ने ध्वज दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। डेढ़ दर्जन गाड़ियों पर तिरंगे और हिंदू ध्वज के साथ धर्मशाला चौराहे तक पहुंचाने के बाद भ्रमण दल वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।
कार्यक्रम में क्रांति सिंह, संजू तिवारी, रामकेश प्रधान , शशि भूषण, वेद प्रकाश, सरदार अर्जुन सिंह , अंशू केसरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free