आर0टी0एस0 क्लब में अयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सांसद ने किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • विकास प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से रूबरू होंगें जनपदवासी
  • सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    विकास प्रदर्शनी 04 सितम्बर से प्रारंभ होकर 06 सितम्बर तक रहेगी संचालित, आम जन जानकारी प्राप्त कर उठाएंगे लाभ

सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित राबर्ट्सगंज के आर0टी0एस0 क्लब में आयोजित ’विकास प्रदर्शनी‘ का सांसद पकौड़ी लाल कोल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत,जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरूण पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

शुभारंभ करते हुए सांसद पकौड़ी लाल कोल ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में अन्त्योदय को भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने के लिए इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। सांसद ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों व विकास परक योजनाओं व उपलब्धियों ने कीर्तिमानों का अवलोकन करने के लिए सांसद ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आचछादित होते सोनभद्र वासियों व जनपद में मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि यह विकास प्रदर्शनी 04 सितम्बर से प्रारंभ होकर 06 सितम्बर, तक संचालित रहेगी, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना, निराश्रित पेंशन योजना, 1090 वूमैन पावर योजना, मिशन शक्ति सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल संचालन साधना मिश्रा ने किया, आयोजित प्रदर्शनी के मौके पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, अपना दल(एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, सूचना कार्यालय के मुकेश कुमार भारती, आर्यभट्ट मौर्य, जगदीश प्रसाद, जिला प्रोबेशन कार्यालय के सामाजिक कार्यकर्ता, आकांक्षा,संरक्षण अधिकारी गायत्री दूबे, नवनीत पाठक, परामर्शदाता रूमा पाठक, जिला कार्यक्रम कार्यालय के सुपर वाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिधिगण व नागरिकगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हापुड़ की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों पर कारवाई ना होना दुःखद : एड० राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कारवाई हेतु की माँग


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बीते दिनों शान्तिपूर्ण धरना दे रहे अधिवक्ता साथियों पर हापुड़ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के मामले में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के अधिवक्ताओ ने सोमवार को कार्य से विरत रहकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मुख्य रूप से हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कारवाई, लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओ का निःशुल्क समुचित इलाज एवं मुआवजा, तथा उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की माँग की गई।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोंनभद्र के अधिवक्ताओ द्वारा किए जा रहे धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि हापुड़ की व गाजियाबाद की घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ता संघों व अधिवक्ताओ के अंदर अत्यधिक आक्रोश और दुःख ब्याप्त है। हापुड़ पुलिस के लाठीचार्ज से अत्यधिक संख्या में अधिवक्ता साथी घायल हुए हैं और कई साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं जो बहुत ही दुःखद है।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि ऐसा कोई महीना नही गुजर रहा है जब प्रदेश में कहीं ना कहीं किसी ना किसी अधिवक्ता साथी की हत्या न हो रही हो या उन पर जान लेवा हमले ना हो रहे हैं। यह बहुत ही दुःखद स्थिति है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत कई वर्षो से उत्तर प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग की जा रही है पर उत्तर प्रदेश सरकार इसे लागू नही कर रही है जिससे अधिवक्ता समाज अत्यंत ब्यथित है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जब तक हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कठोर दंडात्मक कारवाई नही करती है, फर्जी तरीके से नामजद एवं अज्ञात अधिवक्ताओ के ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस नही लेती है और उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओ की सुरक्षा से सम्बंधित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा नही करती तब तक बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश अधिवक्ता न्यायिक/ कार्यालयी कार्यो से पूर्ण रूप से विरत रह कर इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस मौके पर भारी श्रमिक संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डीबीए सोनभद्र के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान अतुल प्रताप पटेल एड, दयाराम सिंह यादव एड, पवन कुमार सिंह एड, वी पी सिंह एड व महेंद्र प्रताप सिंह एड के नेतृत्व में गाजियाबाद में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या व हापुड़ में पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर में निहथे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक किया गया लाठीचार्ज के विरोध हो रहे प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चक्रमण करते करते हुए अधिवक्ता एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को सोपा गया।

Advertisement

डीबीए के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अभिलंब स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया और महिला अधिवक्ताओं को भी पीटने का कार्य किया है उन पर मुकदमा दर्ज हो, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस के मनगढ़ंत झूठी कहानी बनकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाए, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत पूरे प्रदेश में लागू किया जाए एवं हापुड़ में अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए।

Advertisement

विरोध प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट, अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार सिंह एडवोकेट, दयाराम सिंह यादव एड,हीरालाल पटेल एडवोकेट, महेंद्र कुशवाहा एड, अनिल कुमार सिंह एड, प्रदीप कुमार एड, चंद्र प्रकाश सिंह एड आदि लोग उपस्थित रहे!

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सदनीय तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। सोमवार को शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज व शिवम संकल्प पब्लिक स्कूल बखरिहवां (अन्जानी) में अंतर सदनीय तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञादीप प्रज्वलन व सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया । रक्षाबंधन राखी प्रतियोगिता , मटकी फोड़ प्रतियोगिता व राधा कृष्ण झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तीनों प्रतियोगिताओं में (मालवीय, सुभाष, कलाम, विवेकानंद) सदनों के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया , राखी प्रतियोगिता में स्व निर्मित राखी बच्चों के द्वारा बनायी गई। जिसमे 40 पूर्णाक में से विवेकानंद सदन सर्वोच्च 39 अंक पाकर प्रथम स्थान , सुभाष सदन 36 अंक पर द्वितीय स्थान, कलाम सदन 35 अंक पाकर तृतीय स्थान एवं 34 अंक पाकर मालवीय सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

Advertisement

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मटकी फोड़कर विवेकानंद सदन प्रथम स्थान , मालवीय एवं सुभाष सदन सामूहिक रूप से द्वितीय स्थान एवं कलाम सदन तृतीय स्थान पर रहा। राधा कृष्ण झाँकी प्रतियोगिता में मालवीय एवं सुभाष सदन 53-53 अंक पाकर सामूहिक रूप से प्रथम स्थान , कलाम एवं विवेकानंद 50-50 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में प्रहलाद राम तिवारी, सुरेंद्र दुबे , रजनी , दिनेश ,अनीश , नीरज शर्मा , शोभा सिंह ,रवि , अरविन्द , सुशीला पाण्डेय , तृप्ति सिंह ने भूमिका निभाई कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पाण्डेय, विनोद शुक्ल द्वारा संयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं एवं अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रही
कार्यक्रम का सफल संचालन सी.सी.ए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव ने किया ।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

खंड शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का किया निरीक्षण

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार द्वारा सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का निरीक्षण किया गया । उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समस्त अभिलेखों सहित शिक्षक डायरी, निपुण भारत अभिलेख, ग्रेडिंग पंजिका आदि की जांच किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा 7 एवं 8 की कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से विभिन्न विषयों के पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर बच्चों को गणित व अंग्रेजी के सवाल भी दिए गए एवं उनका हल करने के तरीकों को भी समझाया गया।

Advertisement

उनके द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों की जानकारी लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। शिक्षकों के साथ बैठक कर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक टीमवर्क बनाकर कार्य करें और प्रधानाध्यापक निष्पक्ष भाव से पूरे टीम का नेतृत्व करें । उनके द्वारा विद्यालय को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशारानी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना

सोनभद्र। 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अशोक कुमार यादव प्रथम के द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरि झंडी दिखाकर सभी प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि त्वरित न्याय प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक महत्वपूर्ण साधन है। साथ ही जिला जज ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद,बिजली बकाया वाद,सहित कई वादों का निस्तारण कराए। जिससे न सिर्फ समय बल्कि धन की भी बचत होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सोनभद्र। रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हाईडिल मैदान के पास दण्डईत बाबा मन्दिर के पीछे छिप कर कही चोरी करने की योजना बना रहे है यदि जल्दी किया जायेगा तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 हमराह कर्मचारीगण व मुखबिर को साथ लेकर उसके द्वारा बताये गये स्थान के तरफ स्टेशन रोड पर आया कि करिब 50 मीटर पहले गाड़ी को रोककर मुखबिर उतर गया और मन्दिर के तरफ इशारा करते हुए बताया की मन्दिर के पिछे दोनो व्यक्ति छिपे है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    हाईडिल कालोनी मे चोरी करना है । एक व्यक्ति अन्दर जाकर आरी व पेचकस व आरी से काटकर अन्दर जायेंगे एवं चोरी करके पुनः वापस आ जायेंगे इस बात पर विश्वास कर के कि उक्त दोनो व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे है कि दबिश देकर दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 519/2023 धारा 401 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

    Advertisement

    गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान- दिनांक 04.09.2023 समय 02.20 बजे रात्रि स्थान हाईडिल मैदान के पास दक्षिण दण्डईत बाबा के पीछे थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आनन्द कुमार खरवार उर्फ बड़क पुत्र राधेश्याम निवासी बढ़ौली थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष,प्रिन्स पाठक पुत्र सन्तोष कुमार पाठक नि0 रतवल थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    एमजीआर विभाग द्वारा निर्मित फूट ओवर ब्रिज के उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन

    शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में एमजीआर विभाग द्वारा निर्माण फूट ओवर ब्रिज का उद्घाटन राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया। इस ब्रिज निर्माण का उद्देश्य एमजीआर रेलवे के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करना एवं पटरियों पर अनधिकृत पहुंच को रोकने में मदद करते हुए रेलवे प्रणाली की सुरक्षा, दक्षता, पहुंच और समग्र कार्यक्षमता को बढ़ाना था।
    इस अवसर पर एमजीआर विभाग के संविदा कर्मियों द्वारा

    Advertisement

    प्लांट सुरक्षा पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का उद्देश्य प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारीगण, संविदा कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कराना था।
    इसके उपरांत दौरान एनटीपीसी सिंगरौली में अप्रेंटिसशिप (आईटीआई/ डिप्लोमा) के छात्रों द्वारा एमजीआर विभाग में स्क्रैप से बनाए गए एफिल टावर का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    राजीव अकोटकर द्वारा एमजीआर विभाग को सुरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु बधाई दी गई। उन्होंने सुरक्षा नाटक के सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया एवं सभी उपस्थित जनों को सुरक्षा पर निरंतर ध्यान हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने एफिल टावर के निर्माण हेतु सभी अप्रेंटिसशिप छात्रों को बधाई दी।

    Advertisement

    इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुक्षण), प्रबोध कुमार महाप्रबंधक, (ईंधन प्रबंधन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), श्री डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर विभाग), सभी विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।*खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर द्वारा कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का किया निरीक्षण।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत वाटिका के निर्माण को लेकर हुई बैठक

    घोरावल संवाददाता

    सोनभद्र। मेरा माटी मेरा देश अभियान जो भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में संकल्प लिया है कि शहीदों के याद में हम अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे और उस अमृत वाटिका में प्रतीक ग्राम पंचायत के हर घर से मिट्टी जानी है उसी के अभियान के तहत रविवार को शिवद्वार मंडल की बैठक ग्राम भरकना में मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे की अध्यक्षता में किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश का यह अभियान देश के हैं और शहीदों को नमन करने के लिए है जैसे सरदार पटेल की विशालकाय मूर्ति कार्य निर्माण हुआ तो हर गांव से एक छोटा लोहे का टुकड़ा उसमें गया था इस प्रकार इस अभियान के माध्यम से देश के हर व्यक्ति का भाव उसे अमृत वाटिका से जुड़े इस नाते यह अभियान लिया गया है

    Advertisement

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल ने कहा कमेटी मेरा देश का यह अभियान में देश के अमर शहीदों को नमन करता हूं। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विमलेश चौबे ने किया इस मौके पर श्रवण सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनिल चौबे, लक्ष्मी झा, गोरख बैसवार, संतोष बैसवार, मनोज चौबे, दुर्गा पाल, यज्ञ नारायण विश्वकर्मा, राम जी बैसवर, गोरखपुर गोरख बैसवार, रामविलास मौर्य, सौरभ त्रिपाठी, शिवकुमार कोल, विवेक गिरी, संजय पाठक, सौरभ त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, हृदय नारायण चौरसिया, मनोज चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    छपका खंड में आरएसएस का वनविहार कार्यक्रम संपन्न

    छपका, सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के छपका खंड का वनविहार कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पंचमुखी महादेव मंदिर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के साथ प्रारंभ हुआ। सोनभद्र विभाग के विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि समाज में चरित्रवान व्यक्ति की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शक्ति दिन प्रतिदिन लगने वाली शाखा है।

    Advertisement

    संघ की प्रार्थना में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे ईश्वर हमें अजेय शक्ति दें। इस जीवन में कई प्रकार के असामान्य संकट आने वाले हैं। कंटका किर्ण मार्ग पर चलने के लिए मुझे ऐसा ज्ञान दीजिए कि हम विचलित ना हो, मेरा ध्येय कहीं से न टूटे, जीवन पर्यंत संघ कार्य करते रहें। संघ का कार्य विशुद्ध रूप से ईश्वरीय कार्य है। भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, ”परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे॥” संघ का स्वयंसेवक भी वही कार्य करता है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वह सज्जन शक्ति की रक्षा करता है। स्वयंसेवक दैनिक शक्ति, सुप्त शक्ति व सज्जन शक्ति को जगाकर उनका संरक्षण करते हैं। समाज की सज्जन शक्ति संगठित होगी तो समाज की दुर्जन शक्ति सज्जन शक्ति के सामने नहीं टिक पाएगी।

    Advertisement (विज्ञापन)

    परम पवित्र भगवा ध्वज की छत्रछाया में मंडल के खेल व बौद्धिक खेल कराये गए।सह भोज के साथ राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश दिया गया। वनविहार कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

    Advertisement

    कार्यक्रम में सह जिला संघचालक भोलानाथ मिश्र, जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ,सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय,छपका खण्ड कार्यवाह जितेंद्र,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, अवध,सर्वेश, राम लगन राजीव आदि गणमान्य लोगो ने वन विहार में बाटी, दाल, चोखा, चावल, खीर का आंनद उठाया।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free