सोनभद्र नगर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी




सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों, घरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही पूरा नगर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
के स्वर से गुंजायमान रहा।

बांके बिहारी मंदिर में सजी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दिव्य झांकी
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाकर श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई इस दौरान भजन कीर्तन बिरहा का आयोजन किया गया और इसके पश्यात भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, kविनोद कानोडिया, रविंद्र केसरी, दीपक कुमार केसरवानी, चंदन केसरी, हर्षवर्धन, सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल ने नगर के इमरती कॉलोनी स्थित अपने आवास पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण भगवान की विधि विधान के साथ पूजन – अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।

दूग्धेश्वर धाम के बगल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की सजी भव्य झांकी

दूसरी ओर नगर के उत्तर मोहाल स्थित दूग्धेश्वर धाम के बगल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान‌ भारी संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर गोविंद केसरी, अनुराग, प्रियांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। नगर के श्री साईं बाबा मंदिर व नई बस्ती के श्री राम जानकी मंदिर के समीप भी भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

	

बीजपुर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व


    बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार। क्षेत्र में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पुनर्वास प्रथम स्थिति हनुमान मंदिर,जरहा स्थिति अजीरेश्वर धाम मंदिर, एनटीपीसी परिसर शिव मंदिर,डोडहर स्थिति टोला खैरी झडेश्वर महादेव मंदिर, बीजपुर बाजार श्री राम चौक, शांति नगर, बकरिहवा,सिरसोती,सेवकाडाड सहित स्थानीय थाने में बड़ी धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

    Advertisement

    श्री कृष्ण जन्म गुरुवार रात्रि 12 बजे होते ही घंट घड़ियालों से समुचा कस्बा गूंज उठा। बेड़ियां हलुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी। वही बीजपुर बाजार श्री राम चौक पर भी भारी संख्या में भीड़ देखी गई और स्थानीय भजन गायकों ने भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी। साथ ही 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों से मंदिर गुंजायमान हो उठे। और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मध्य रात्रि को कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद के रूप में पंजीरी चरणामृत लेकर ही अपना वृत खोला। वही थाने परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन किया साथ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)
    
    

    आस्था का केंद्र बांके बिहारी मंदिर

    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। विन्ध्य पर्वत पर अवस्थित मिर्जापुर- सोनभद्र जनपद का इतिहास,धर्म, दर्शन में महत्वपूर्ण स्थान है।धर्म दर्शन में महत्वपूर्ण स्थान है।
    इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“भगवान श्री कृष्ण के काल में इन दोनों जनपदों मिर्जापुर-सोनभद्र जनपद का ऐतिहासिक, अध्यात्मिक, राजनैतिक,धार्मिक महत्व था। मीरजापुर जनपद में स्थित चुनारगढ़ पर कभी जरासंघ का अधिकार था उसके द्वारा किले में सोलह सौ रानियों को कैद किया गया था, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा जरासंघ का बध कर सोलह सौ रानियों को इस किले से मुक्त कराया गया था,इसी प्रकार इस जिले में लाक्षागृह का निर्माण दुर्योधन ने पांडवों को मारने के लिए उस काल में कराया था और वह लाह सोनभद्र जनपद से मंगाया गया था सोनभद्र जनपद में स्थित पांडव चट्टान महाभारत काल से संबंधित है

    साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-यह क्षेत्र कृष्ण भक्तों का गढ़ रहा है कृष्ण भक्तों में प्रमुख रूप बल्लभाचार्य जी का नाम आता है,मिर्जापुर में इनसे जुड़े हुए अनेक स्थल आज भी विद्यमान है,उसी प्राचीन भक्ति परंपरा को कायम रखते हुए जनपद सोनभद्र के मुख्यालय राबर्टसगंज के रामलीला मैदान मे कृष्ण भक्तो द्वारा बांके बिहारी मंदिर की स्थापना कराई गई।

    मंदिर के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अनुसार-“ इस मंदिर के निर्माण के पूर्व शंकराचार्य जी का आगमन नगर में हुआ था और मंदिर की नींव की खुदाई का कार्य आरंभ हुआ इस मंदिर के नीव में पवित्र भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से मिट्टी ले कर रखी गई ।
    मंदिर का निर्माण से भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर के शैली के अनुसार कराई गई एवं बाके बिहारी राधारानी की संगमरमर की मूर्ति,वस्त्र, आभूषण इत्यादि भी मथुरा से ही मंगाया गया था,मंदिर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन जैन के अनुसार-“ मंदिर का उद्देश्य सोनभद्र वासियों को कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े रखना है,यहां पर सभी पर्व त्योहार मथुरा के नियमानुसार संपन्न कराये जाते हैं।
    भक्ति प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार-“भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी से जुड़े हुए सभी पर्व त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते है,मुख्य रूप से जन्माष्टमी का पर्व मथुरा के ही तिथि, समय अनुसार मनाया जाता है।

    Advertisement

    भक्ति गुलाबी देवी के अनुसार-“ बांके बिहारी के मंदिर में आने से आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती हैं।
    मंदिर के पुजारी का मानना है कि-” भगवान श्रीकृष्ण और राम समय- समय परअवतार लेकर दुष्टों का विनाश करते हैं।
    श्री कृष्ण जन्मोत्सव का जन्माष्टमी से छह दिवसीय चलने वाले इस पर्व पर जहां हजारों श्रद्धालु बांके बिहारी का दर्शन कर आध्यात्मिक सुख, शांति,प्राप्त कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंदिर समिति द्वारा हरि कीर्तन, अखंड रामायण एवं गीता के पाठ, भजन संध्या इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय धर्म, संस्कृति, आध्यात्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है भक्ति का प्रतीक बांके बिहारी मंदिर भक्तजनों के मनोकामना के पूर्ण होने का स्थान है वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए कथाओं ,गीता के प्रचार- प्रसार का माध्यम भी है।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    सोनभद्र में तैयार हो रही सांस्कृतिक विरासत की बुनियाद- रूबी प्रसाद

    HIGHLIGHTS

    • पावन खिण्ड की पवित्र मिट्टी का पूजन अर्चन के साथ हुआ स्वागत
    • 300 मराठा सैनिकों के बलिदान की साक्षी है पावन खिण्ड की मिट्टी


    सोनभद्र। देश के बलिदानियों की स्मृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य सोनभद्र बखूबी कर रहा है, यहां सांस्कृतिक विरासत की ऐसी नींव तैयार हो रही है जिस पर एक विकसित भारत की इमारत निर्मित होगी, यह कहना था नगरपालिका परिषद की चेयरमैन रूबी प्रसाद का जो पावन खिण्ड की पवित्र मिट्टी के पूजन अर्चन के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं, उन्होंने कहा कि वे अपने को गौरवशाली समझ रही हैं कि रॉबर्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र से पावन खिण्ड दौड़ का आयोजन किया जाएगा ।

    Advertisement

    विजय शंकर चतुर्वेदी ने जब एक कलश में पावन खिण्ड की मिट्टी को नगरपालिका चेयरमैन को सुपर्द किया तो पूरा परिवेश जय भवानी – जय शिवाजी के उदघोष से गूंज उठा।
    सोनभद्र से एक दल एक सितंबर को पावन खिण्ड की मिट्टी लाने के लिए यहां से महाराष्ट्र गया था , चार सदस्यीय दल का नेतृत्व विजय शंकर चतुर्वेदी और संयोजन क्रीड़ा भारती के सनोज तिवारी कर रहे थे। महाराष्ट्र में ओमकार चौगुले और सुरेश रोकड़े ने सारी जिम्मेदारी संभाली थी। वहां छ्त्रपति शिवाजी के पन्हालागढ़ का किला, विशालगढ़ का किला व तीन सौ मराठा सैनिकों के बलिदान स्थल पावन खिण्ड का भ्रमण करने के पश्चात दल ने वहां की मिट्टी भी एकत्रित की। मिट्टी के कलश को धर्मशाला चौराहे पर भारत माता के चित्र के समक्ष रख मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया ।

    Advertisement

    वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि हमसब विदेशी मैराथन दौड़ के बजाय देश के लिए त्याग और बलिदान का संदेश देने वाली पावन खिण्ड दौड़ को अपनाएंगे, और सोनभद्र का यह आयोजन पूरे देश में मिसाल बनेगा।
    पावन खिण्ड से मिट्टी लेकर लौटे विजय शंकर चतुर्वेदी ने वहां के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि पूरे मराठा क्षेत्र में सोनभद्र के इस आयोजन को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। कोल्हापुर के ओमकार चौगुले और उनके साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के युवाओं ने उनकी पूरी यात्रा और सर्वे को बहुत सुगम बना दिया। इतना ही नहीं वहां से काफी संख्या में भाग लेने के लिए युवा सोनभद्र भी पधारेंगे।

    Advertisement (विज्ञापन)

    सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आयोजक राकेश कुमार त्रिपाठी उर्फ शिशु के प्रति आभार प्रकट किया । इस अवसर पर भोलानाथ मिश्र, सुरेश शुक्ला , बलराम सोनी, संजय जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, अजीत शुक्ला, किरन त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, अनुपम त्रिपाठी, राजू अग्रहरि, राजन अग्रहरि, अंशु केसरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)
    
    	

    सिंगरौली डांस सीज़न -2 का हुआ भव्य आयोजन

    शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली कर्मचारी मनोरंजन समिति द्वारा डांस सिंगरौली डांस सीजन-2 के अंतर्गत एनटीपीसी-सिंगरौली के प्रांगण में स्थित केंद्रीय विद्यालय, संत जोसेफ स्कूल, विवेकानंद विद्यालय, अंबेडकर स्कूल तथा राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर के विद्यार्थियों हेतु इंटर स्कूल डांस चैंपियनशिप एवं कर्मचारियों, महिलाओं व बच्चों हेतु पेंटिंग कला प्रदर्शनी का आयोजन मनोरंजन केंद्र में किया गया।

    Advertisement

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, द्वारा प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इस दौरान पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट एवं कंस्ट्रक्शन), डी के सारस्वत, अध्यक्ष कर्मचारी मनोरंजन समिति, नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), जे० पी० कुशवाहा, उपाध्यक्ष , ब्रह्मदेव सिंह, सचिव, अभिषेक विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष एवं कमेटी के समस्त सदस्य भी उपस्थित रहे।

    Advertisement

    विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा एकल एवं ग्रुप डांस की प्रस्तुति द्वारा सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया गया। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ तालियों से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाती रहीI डांस प्रतियोगिता का निर्णय प्रत्येक स्कूल के डांस शिक्षकों की पांच सदस्यी टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार-विवेकानंद विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार-केंद्रीय विद्यालय एवं तृतीय पुरस्कार संत जोसेफ स्कूल को प्राप्त हुआ।

    Advertisement

    कार्यक्रम के अंत में सभी डांस प्रतिभागिओं, निर्णायक मंडल के सदस्यों, कला प्रदर्शनी के पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कर्मचारी मनोरंजन समिति द्वारा आयोजित इंडोर खेल प्रतियोगितायों के विजेताओ को भी पुरस्कृत किया गया।
    श्री अकोटकर, मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुति तथा कला प्रदर्शनी की सराहना की गई। उनके द्वारा कर्मचारी मनोरंजन समिति द्वारा, कर्मचारियों के मनोरंजन तथा सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के प्रयास की सराहना की गई।
    कार्यक्रम का समापन डीके सारस्वत, अध्यक्ष, मनोरंजन समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    Up में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए-मूल संघ

    सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 06 सितम्बर बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की प्रान्तीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक राजकीय इण्टर कॉलेज,ललितपुर में प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता एवं प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

    Adv

    बैठक का संचालन प्रान्तीय महामन्त्री आदरणीय श्री केदारनाथ तिवारी जी ने किया। बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष सालिकराम प्रजापति, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राम सिंह राजपूत के अतिरिक्त संघ के अन्य पदाधिकारी एवं संघनिष्ठ शिक्षक साथी यथा-राहुल कुमार जैन, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, डॉक्टर हेमन्त तिवारी, मजीद पठान, राधेश्याम ताम्रकार, बाहुबली जैन,अनन्त तिवारी, बालमुकुन्द तिवारी, नवीन जैन, विनोद कुमार खरे, रूपेश साहू, दिनेश नामदेव, राम नारायण मिश्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

    Advertisement

    इसमें सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों में राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों के समान उत्तर प्रदेश में भी राजकीय शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, प्रधानाध्यापक से समूह ख तथा एल.टी. से प्रवक्ता पदों पर 50% पद पदोन्नति से भरे जाने,सरप्लस स्टाफ की त्रुटिपूर्ण/भ्रामक अवधारणा के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया पर रोक लगाने,चिकित्सा प्रतिपूर्ति के अवशेषों के देयकों का भुगतान/ प्रसूति सम्बंधित अवशेष देयकों का भुगतान/ वेतन समबन्धित देयकों का अविलम्ब भुगतान कराये जाने,शिक्षण कार्यों के अतिरिक्त अन्य सरकारी दायित्वों /कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने/

    Advertisement

    स्नातक वेतनमान में प्रोन्नत एवं प्रवक्ता के चयन वेतनमान शिक्षक पदों को राजपत्रित घोषित करने,हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक का पदनाम परिवर्तित करने,तदर्थ सेवाओं का लाभ पेंशन/ग्रेच्युटी निर्धारण में करने,अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के समान राजकीय शिक्षकों को भी 62 वर्ष की सेवा सम्बन्धी विकल्प का अवसर प्रदान करने,आकांक्षी जनपदों के शिक्षकों की स्थानान्तरण व्यवस्था को सरल करने,मृतक आश्रित के अन्तर्गत योग्यतानुसार सहायक अध्यापक/ प्रवक्ता पद पर नियुक्ति प्रदान करने,अन्य राज्य कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को भी ए.सी.पी. की सुविधा प्रदान करने, अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के समान राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भी 7600/- ग्रेड पे प्रदान करने, मुख्यमन्त्री की घोषणा के अनुसार पदोन्नति सभी सम्बन्धित समस्त कार्यवाही 30 सितम्बर,2023 तक पूर्ण करने की मांग विभाग से की गई।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    

    नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

    HIGHLIGHTS

    • धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)


    सोनभद्र। जिला में बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के हर थानों, मंदिरों, घरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही पूरा जनपद नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। के स्वर से गुंजायमान रहा। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाकर श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। चुर्क पुलिस लाइन, जिला कारागार सहित जिले के हर थानों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ बनाया गया।

    श्री कृष्ण राधे के वेश में सजे देवांश, देविका,
    श्रुति उमर
    Advertisement

    वही जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी, संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के आयोजकत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंदिर परिसर में भव्य झांकी सजाई गई। अर्धरात्रि होते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूरा मंदिर प्रांगण श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का एक दिन का व्रत रखने से कई व्रतों का फल मिल जाता है।

    Advertisement

    हमारे शास्त्रों में कृष्ण जन्माष्टमी को सभी व्रत का राजा यानि ‘व्रतराज’ कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल गोपाल को झूला झुलाने का बहुत ही महत्व है, लोगों में कृष्ण भगवान को झूला झुलाने का बहुत उत्साह रहता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पालने में भगवान को झुला दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

    Advertisement

    इस अवसर पर शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवपूजन दुबे, राजा, राहुल केसरी,सनी मोदनवाल, अभिषेक जैसवाल, सचिन, शिवा पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल,केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अवधेश, सोनू जैसवाल, रमन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    बांके बिहारी मंदिर और दुग्धेश्वर धाम में आज मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

    सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर और नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज रात्रि 12:00 बजे मनाया जाएगा।
    बता दे की हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बांके बिहारी मंदिर में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री कृष्ण जन्म उत्सव समारोह में आए और पूर्ण के भागी बने तो वही नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

    Advertisement

    दुग्धेश्वर मन्दिर समिति के सचिव गोविंद केसरी ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी भव्यता के साथ सजाई गई है। उन्होंने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दिव्य झांकी का दर्शन करें और पुण्य के भागी बने।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    सोनभद्र नगर में कृष्ण जन्मोत्सव झांकी की परंपरा प्राचीन है

    सोनभद्र नगर के उत्तर मोहाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की फाइल फोटो (यह फोटो लगभग 70 वर्ष पुरानी है।)


    सोनभद्र। जनपद मुख्यालय सोनभद्र नगर की झांकी की परंपरा प्राचीन है।प्राचीन काल में श्री कृष्णा जन्मोत्सव के रूप में सारे देश भर में प्रसिद्ध है। स्थानीय निवासी/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-” रॉबर्ट्सगंज नगर में श्री राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण नगर के रईस, व्यापारी, आजाद भारत के नोटिफाइड एरिया के प्रथम अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी ने कराया था और सार्वजनिक रूप से इस मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी मनाने की परंपरा का आरंभ हुआ जो आज भी जारी है।

    Advertisement

    उत्तर मोहाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी की शुरुआत से पहले बच्चे पुराने खिलौने की मरम्मत, झडी-पतंगी बनाना शुरू कर देते थे और नए खिलौने खरीदने के लिए पैसे का एकत्रीकरण आरंभ हो जाता था। सबसे ज्यादा उत्साहित होते थे, बच्चे, आपस में मिलकर सभी बच्चे रुपया- पैसा एकत्रित कर जन्माष्टमी की तैयारी शुरू कर देते थे।

    Advertisement

    इस झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले माता प्रसाद के अनुसार-“आज से लगभग सात दशक पूर्व नगर के उत्तर मुहाल के निवासी शिवशंकर प्रसाद, पार्वती देवी द्वारा सार्वजनिक रूप से छोटे स्तर पर छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म से छठी तक उत्तर मोहाल की भक्त चमेली देवी, मोबत देवी, फुला देवी, ललिता देवी, अमरावती देवी, सुशीला देवी, गुलाबी देवी प्रतिदिन शाम को पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र ढोलक की थाप पर प्रतिदिन सोहर का गायन करती थी।

    Advertisement

    कालांतर में इस मोहल्ले में मिर्जापुर जनपद से आए राम सूरत सिंह यादव ठेकेदार द्वारा इस झांकी का विस्तार किया गया। यहां पर बड़े ही मनोयोग से झांकी को सजाया जाता था, इस सजावट में स्वर्गीय गुलाब प्रसाद केसरी,साधु मिस्त्री, महेश मिस्त्री नानक चंद आदि टेक्नीशियनो का महत्वपूर्ण योगदान रहता था।
    उस समय नगर में बिजली तो थी, लेकिन इलेक्ट्रानिक खिलौनों और उपकरणों का जमाना नहीं था,लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल कर मैनुअल तरीके से पंखे के मोटर, साइकिल की रीम व दफ्ती पर कृष्ण आदि के चित्रों की कटिंग कर धागे और पेच के सहारे जोड़कर इन चित्रों को चलचित्र का रूप देते थे इनमें नृत्य करती हुई मीरा बाई, गोपियों संग नृत्य करते हुए श्री कृष्ण,शिव पार्वती के पीछे चलता हुआ चक्र, रूई का पहाड़, चलता झरना,पथरचट्टी आदि झांकी लोगों के लिए आश्चर्यजनक और विस्मयकारी होती थी, सांचे के माध्यम से रंगोली,केले के पेड़ से झांकी का द्वार आदि की सजावट पुरूष ही करते थे।

    Advertisement


    श्री कृष्ण भक्त जवाहिर सेठ के अनुसार-कार्यक्रम की तैयारी पंद्रह दिन पूर्व ही शुरू हो जाती थी, जिसके अंतर्गत मोहल्ले के बच्चों द्वारा झंडियां बनाना, चिपकाना और दफ्ती पर कागज चिपका कर उस पर क्रीच और स्याही से बिरहा मुकाबला की सूचना लिख कर सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाता था और रिक्शे के द्वारा कार्यक्रम का एलाउंसमेंट, विजयगढ़ टॉकीज में फिल्म से मध्यांचल में स्लाइड शो चलवाया जाता था।

    Advertisement

    बिरहा के मुकाबले के लिए सड़क पर ही ड्रम पर चौकी रखकर मंच बनाया जाता था,आमने- सामने दो मंच बनाए जाते थे जिस पर रेडियो लोकगीत गायक बुल्लू यादव, हीरा यादव, रामदेव यादव आदि गायक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन बिरहा का गायन करते थे, यह रॉबर्ट्सगंज नगर का सबसे बड़ा मेला होता था,नगर के आसपास के ग्रामीणजन बिरहा का आनंद रात भर लेते थे, स्थानीय निवासी अपने छतों, घरों के बरामदे से बिरहा सुनते थे,इन सुनने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती थी, क्योंकि उसमें पर्दा प्रथा का प्रचलन ज्यादा था।
    कालांतर में नवाब चन्द सेठ द्वारा अपने आवास पूरब मोहाल में भव्य झांकी का शुभारंभ किया गया और एक साल शीशे से आकर्षक झांकी की सजावट हुई थी इसकी याद आज भी नगर के बुजुर्गों को है। शीतला मंदिर चौराहे पर लखन सेठ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी आकर्षक ढंग से सजवाई जाती थी।
    आरटीएस क्लब के अध्यक्ष कुसुमाकर श्रीवास्तव का बताते हैं कि-आरटीएस क्लब के पदाधिकारी डॉक्टर जय राम लाल श्रीवास्तव, सेनेटरी इंस्पेक्टर ललित मोहन श्रीवास्तव,राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रुद्र प्रसाद श्रीवास्तव, शंभू सेठ,बलराम दास केसरवानी, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी भोला सेठ,बी एन बाबू,इंटरेशिया इत्यादि नगर के सभ्रांत व्यापारियों द्वारा नगर के आरटीएस क्लब में झांकी शुरू कराया गया,इस झांकी में आधुनिकता का पुट देखने को मिलता था और इस छह दिन चलने वाले कार्यक्रम में छह प्रकार के प्रसाद, छह प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन और छह प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता था। इन कार्यक्रमों में बिरजू महाराज, गुदई महाराज सहित देश के नामचीन कलाकार गायन/ वादन की प्रस्तुति देकर अपने आपको धन्य समझते थे इसके अलावा आधुनिक ढंग पर आधारित आर्केस्टा, पर्दे पर भक्ति में फिल्म का प्रदर्शन आदि का भी आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया जाता था। परंपरागत रूप से सजाई जाने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी अब बंद हो चुकी है, लेकिन नगर के साई मंदिर, दुर्धेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, आदि मंदिरों एवं भगवान श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा अपने व्यक्तिगत आवासों पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई जाती है, और जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    कृष्ण जन्म उत्सव के पूर्व संकट मोचन मंदिर पर हुआ बिरहा का कार्यक्रम

    सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पूर्व मंदिर परिसर में पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में भव्य बिरहा के कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें बिरहा गायक हीरालाल प्रजापति एवं राजमणि ने भगवान श्री कृष्ण से संबंधित एक से बढ़कर एक बिरहा का गायन किया।

    Advertisement

    इनके साथ ढोलक पर पतलू व हारमोनियम पर रामशंकर ने संगत किया। वही वहां उपस्थित श्री कृष्ण भक्तों ने बिरहा का जमकर आनंदइस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, शिवा पांडेय, जनार्दन, दीपू पांडेय, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, राहुल, देवानंद सोनी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free