श्री कृष्ण की छठी पर रही कढ़ी चावल के साथ भण्डारे कि धूम

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर मंगलवार को श्रीकृष्ण भगवान की छठी का कार्यक्रम भव्य भण्डारे एवं भक्ति भजन ,गीत संगीत के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।क्षेत्र के संभ्रांत जनों एवं व्यवसायियों के सहयोग से भगवान कृष्ण की छठी पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

गायक मन्नू तिवारी के नेतृत्व में आदिशक्ति जागरण ग्रुप द्वारा भजन संगीत की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुगण भक्तिगीतों पर झूमते नजर आए। भंडारे में मुख्य रूप से यशवंत सिंह, लल्लन सिंह, विनोद गर्ग, वीरेंद्र वर्मा,उपेंद्र प्रताप सिंह,बृजकिशोर मोदनवाल,रविन्द्र गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, संदीप गुप्ता, बग्गा सिंह, सुनील सिंह,सीताराम शर्मा, नागेन्द्र सिंह, राम प्रभू गुप्ता,अशोक अग्रवाल,मोनु गर्ग ,रामायण प्रसाद, गोविंद गुप्ता,सौरभ गुप्ता के साथ काफी लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शांति नगर दुर्गापूजा कमेटी का हुआ गठन, अशोक गुप्ता को चुना गया अध्यक्ष

नीरज गुप्ता
बीजपुर,सोनभद्र। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रविवार को शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर में रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक गुप्ता को अध्यक्ष, काशीनाथ गुप्ता को उपाध्यक्ष,आनंद कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, व शिवाकर झा को महामंत्री चुना गया । साथ ही अखिलेश गुप्ता व राकेश कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री, प्रमोद कुमार गुप्ता व सुनील कुमार को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई ।
संरक्षक मंडल में कृष्ण कांत पाल, रामकुमार गुप्ता व दशरथ को चुना गया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश में अक्षत किया गया संग्रह

HIGHLIGHTS

  • सेनानी बलराम दास केसरवानी की जेष्ठ पुत्रवधू राधा रानी को अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया सम्मानित

सोनभद्र। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अंतर्गत नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 25-7 में घर-घर से अक्षत कलश में संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी की जेष्ठ पुत्रवधू राधा रानी से अक्षत संग्रह किया गया। और उन्हें शाल ओढ़ाकर के सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में घर-घर से कलश में मिट्टी वह अक्षत प्राप्त करने में के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सानिध्य एक नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करती है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से मिलकर के उनकी कहानियों को सुनकर के एक प्रेरणा प्राप्त होती है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास शहीदों के याद में बन रहे अमृत वाटिका मैं अक्षत, मिट्टी युक्त पत्र रखा जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व सभासद, नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी, पूर्व सभासद चंदन केसरी, रिशु केसरी, हर्ष केसरी, बूथ अध्यक्ष अमरनाथ, अंकित पांडे मनोज केसरी और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शिव भक्तों की तपोभूमि गोठानी


सोनभद्र। जिले के चोपन विकासखंड के अंतर्गत ग्रामसभा गोठानी का ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, प्राकृतिक सुषमा एवं महानद सोन, रेणु, विजुल, नदी के संगम तट पर अवस्थित सोमनाथ मंदिर का निर्माण गुजरात के सोमनाथ मंदिर के तर्ज पर कराया गया है और इस स्थान पर प्राचीन मंदिर के अवशेष मूर्तियां इत्यादि भी प्राप्त हुई है इन मूर्तियों में भगवान विष्णु, शक्ति, गणेश, सूर्य, ब्रह्मा, कार्तिकेय, नवग्रह,दिक्पाल, हनुमान, शिवगण आदि प्रमुख देवी- देवताओं की मूर्तियां पर्याप्त संख्या में अवस्थित है।

Advertisement
दीपक कुमार केसरवानी
(इतिहासकार)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“गोठानी नाम संस्कृत के गोष्टानी का अपभ्रंस रूप है, सन् 140-170 ईस्वी के मध्य इस क्षेत्र पर नागवंश (भारशिव) वंश का आधिपत्य कायम था,इस राजवंश में पहला शासक वर्ग, दूसरा साधक वर्ग, तीसरा शिल्पी वर्ग। इनमें शासक वर्ग का कार्य अपने राज्य पर शासन सत्ता कायम रखना था,भारशिव साधक पक्के शिव भक्त थे वे अपने सिर पर थाले में शिवलिंग लेकर चलते थे और गुप्तकाशी के खोह, कंदराओं, दर्रों, गुफाओं में तपस्या करते थे,शिल्पी वर्ग के लोग शिवालयों की स्थापना का कार्य करते थे।

Advertisement (विज्ञापन)

गोठानी वह स्थान था जहाँ पर शिल्पी बैठकर शिवालयों, मूर्तियों, के निर्माण इत्यादि पर गोष्ठियां किया करते थे,जिस मंदिर को उन्हें गुप्तकाशी के धरती पर स्थापित करना होता था। गुप्तकाशी के धरती पर इन मॉडलों के आधार पर मंदिरों का निर्माण शिल्पियों ने किया था, इन्हीं मॉडलों में से एक शिव मंदिर आज भी मडरा गांव में अवस्थित है,इंटर लॉगिंग सिस्टम (पत्थर पर पत्थर रखकर) बनाया गया यह मंदिर आज भी गोठनी के सप्त शिवालयों की एक मंदिर की प्रतिकृति है और इस मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग भी गोठानी में अवस्थित शिवलिंग की ही तरह है।

Advertisement (विज्ञापन)

गोठानी में अवस्थित मंदिर,मूर्तियां एवं अन्य कलात्मक अवशेष उत्कृष्ट शिल्पायंन के परिचायक हैं।गोठानी के सप्त शिवालयों में सोनभद्र जनपद सम्प्रति गुप्तकाशी में स्थापित मंदिरों का दर्शन किया जा सकता है। इस पुण्यस्थली पर भी मुस्लिम आतताइयों द्वारा मूर्ति एवं मंदिरों के भंजन का कार्य किया गया इस स्थल पर खंडित- विखंडित मूर्तियां इसकी साक्षी हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शोण, रेणु,बिजुल के संगम तट पर अवस्थित सोमनाथ मंदिर पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि, बसंत पंचमी के अवसर पर मेला एवं श्रावण मास में कॉवर यात्रियो द्वारा भगवान शिव को जलाभिषेक कर आध्यात्मिक, धार्मिक पुण्य की प्राप्ति करते हैं, सोन संगम आरती का भी आयोजन भी प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन सम्पन्न होता है,सोन संगम आरती का भी आयोजन सम्पन्न होता है,यह प्राचीन परम्पराएं आज भी कायम है ,ये परंपराएं हमारे आगे आने वाली पीढियों को अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक परंपराओं को जागृत रखने में सहायक सिद्ध होंगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

चिचलिक के शिव मंदिर पर हुआ भव्य संस्कृति दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ हवन का हुआ आयोजन
  • भंडारे में लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने लिया भाग
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। काशी प्रान्त, जिला सोनभद्र प्रखंड नगवां गाँव चिचलिक के शिव मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के द्वारा संस्कृति दीक्षा कार्यक्रम यज्ञ हवन व भंडारे का आयोजन टोली के प्रमुख जवाहर सिंह खरवार की अध्यक्षता में रविवार को कराया गया जो की देर शाम तक चलता रहा।
आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में वाराणसी वस्त्र उद्योग के अध्यक्ष तथा दिसावल समाज के अध्यक्ष घनश्याम दास तथा भारतीय जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर दास गुजराती उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि मनोहर दास गुजराती ने कहा कि भारत भूमि अवतारी महापुरुषों की भूमि है यह पुण्य भूमि है धर्म भूमि है हमारे कर्म भूमि है पूरे जगत की जननी है विश्व की कल्याण करनी है इसका कण-कण पवित्र है इसकी पवित्र संस्कृति की रक्षा के लिए हम जिएंगे तथा मारेंगे हर प्रकार का संघर्ष करेंगे सारे संसार में इसका जय घोष करेंगे हिंदू समाज के संस्कारों का दृढ़ीकरण हो इसके लिए संपूर्ण हिंदू समाज को यज्ञ हवन के माध्यम से एकत्रीकरण करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

ईसाई इस्लाम तथा अन्य मजहबों की तुलना में हिंदू सनातन धर्म ही ऐसा जीवन दर्शन है जिससे मानव मात्र का कल्याण और विश्व में सुख शांति स्थापित हो सकती है अतः समस्त संसार को हिंदू धर्म की दीक्षा देकर वसुधैव कुटुम्बकम और कृण्वन्तो विश्वमार्यम की भावना को हर संभव प्रयत्न करके चरितार्थ करना है स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है हिंदू धर्म में जो एक व्यक्ति बाहर जाता है तो उसे हमारा केवल एक व्यक्ति कम नहीं होता बल्कि एक शत्रु बन जाता है जो भी हिंदू ईसाई या मुसलमान बने इनमें से अधिकतर तलवार के बल पर बने हैं।उन पर भी हमे दया करने की आवश्यकता है उसी की एक कड़ी है यह आयोजन।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के क्षेत्र प्रमुख प्रदीप भाई ने कहा कि सेवा संस्कार पवित्र भाव जागरण एवं नित्यता नितिमत्ता के आधार पर हिंदुत्व की श्रेष्ठता समझा कर बिधर्मियों के द्वारा छल कपट प्रलोभन दबाव आतंक के द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए हम धर्म प्रसार के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं अपने पवित्र धर्म ग्रंथो एवं महापुरुषों की जीवनी का पाठ भजन कीर्तन उत्सव संतो के प्रवचन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू संस्कारों को जीवित रखने के लिए हम तत्पर हैं जिससे हिंदू समाज को अपने धर्म की श्रेष्ठता के प्रति हार्दिक निष्ठा व स्नेह का भाव जागृत होता रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन भाई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में पुनः दंगों का तूफान सा आ गया है देश के विभिन्न प्रांतो में जो भीषण दंगे होते हैं वह धर्मान्धता और संस्कृतिक अलगाव के विषय में प्रचार के कारण ही विस्फोटक रूप धारण कर रहे हैं हिंदू समाज के प्रति विधर्मी अराष्ट्रीय मनोवृति के राजनीतिक नेता भी जिम्मेदार है तथा कथित अल्पसंख्यकों को हिंदू शक्ति का भय दिखाकर राजनीतिक सौदेबाजी करने के लिए अर्ध शिक्षित और अशिक्षित समाज को हिंदुओं के धर्म स्थान को क्षति पहुंचाने अवैध मस्जिद मजार गिरजाघर इतित्यादि बनाने हिंदुओं के महिलाओं एवं बच्चों का अपहरण करने हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने धार्मिक उत्सव में विध्न उत्पन्न करने की प्रेरणा देते हैं जिसके कारण देश में विभिन्न स्थानों पर देंगे धड़क उठते हैं उन अज्ञानियों को यह समझ में नहीं आता की अगर यह बहुसंख्यक हिंदू समाज अपने दया भाव और अपने सहिष्णुता का त्याग कर दे तो उनके लिए हर प्रकार का संकट उत्पन्न हो जाएगा चाहे यह संकट उनके जीवन से संबंधित हो चाहे उनके रोजगार से संबंधित है मैं इस मंच के माध्यम से उन विधर्मियो का आवाहन करता हूं का आवाहन करता हूं कि हमारे तुम्हारे वंशज एक हैं हमारे तुम्हारे पूर्वज एक है केवल उपासना पद्धति बदल दिए जाने से मानवीय संवेदना नहीं बदल जाती आग्रह करता हूं चेतावनी भी देता हूं कि पाकिस्तान के बेसुरे राग में राग मिलाना बंद कर दो इराक और ईरान में ठंडी हवा चलने पर भारत में कंबल ओढ़ना छोड़ दो एक निशान एक विधान को मनाना प्रारंभ कर दो नहीं तो जिस दिन हिंदू समाज अपने दया भाव को त्यागेगा उसे दिन तुम भारत में रहकर हिंदुस्तान मुर्दाबाद कहना तो बहुत बड़ी बात होगी तुम्हारे लिए हर प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

सभा का सफल संचालन धर्म प्रसार के प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ में काशी से पधारे हुए अनेक उद्योगपतियों के सहित प्रांत के निधि प्रमुख जग मंदर सेन अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, राहुल मोदनवाल बजरंगी, रिक्की अग्रवाल, ओबरा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सहित दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भंडारे में लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

	

जिले में मिलावटी कोयले का चल रहा अवैध कारोबार

अजीत कुमार सिंह


सोनभद्र। कोयला के नाम पर चल रहे काले कारोबार का खुलासा होने के एक पखवाड़े बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी का ना होना बता रहा है कि मिलावटी कोयले के कारोबार के पीछे बड़े सिंडिकेट का हाथ है, और बड़े लोगों का इनको संरक्षण प्राप्त है। इस मामले में कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। इस प्रकरण में सभी जिम्मेदार मुलाजिम एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं।

अधिवक्ता विकास शाक्य दो टूक कहते हैं कि “सोनभद्र में मिलावटी कोयले के काले खेल में बड़े उद्योगपतियों को बचाने के लिए और अधिकारी अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कार्रवाई का कोरमा पूरा कर रहे हैं। मिलावटी कोयले का यह कारोबार किसी एक की सह पर नहीं बल्कि कईयों की सांठगांठ से फलता-फूलता नजर आ रहा है।”

बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से लगा सोनभद्र, जंगलों-पहाड़ों से समृद्ध जनपद होने के साथ-साथ अवैध खनन के कारोबार के लिए भी मुफीद बना हुआ है। अवैध खनन के कारोबार की कड़ी में मिलावटी कोयले के अवैध काले कारोबार का भी नाम जुड़ गया है। वैसे तो यह कोई नई बात नहीं है। सोनभद्र में खनन से लेकर कोयले का काला कारोबार लम्बे समय से फलता-फूलता आ रहा है।

कोयला के काले कारोबार का कनेक्शन सोनभद्र से लगे पड़ोसी जनपद चंदौली के चंदासी कोयला मंड़ी से होते हुए बरेली, झारखंड, कोलकाता तक जुड़ा हुआ है। जिनकी जड़ें कितनी मजबूत हैं और किससे जुड़ी हुई है, यह जांच का विषय तो जरूर है, लेकिन अभी तक की जांच में क्या सामने आया है, यह अभी दबा हुआ ही है। पूछे जाने पर संबंधित अधिकारी टका सा जवाब ‘जांच जारी है’ कहकर क़तरा जाते हैं।


कोयले का काला कारोबार।मिलावटी कोयला के अवैध कारोबार से गुलजार है सलई बनवां

सोनभद्र का सलई बनवां रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय से तकरीबन यही कोई 45 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। यह ओबरा विधानसभा क्षेत्र, चोपन विकास खंड तथा चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड राज्य की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर स्थित है। इस रेल लाइन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेन गोमो-चोपन पैंसेजर है जो दिन में दो फेरा लगाती है, सुबह-शाम। यहां दैनिक यात्रियों में अधिकांश मेहनतकश आदिवासी समाज के लोग ही दिखाई देते हैं।

सलई बनवां के बाद बिल्ली स्टेशन है जहां से झारखंड के लिए लाइन जाती है। सलई बनवां स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक माहौल बिल्कुल शांत नजर आता है। आसपास के कुछ ग्रामीणों की आवाजाही को छोड़ दिया जाए तो यहां कोई झांकना भी नहीं चाहता। जिसका भरपूर लाभ कोयला कारोबार से जुड़े लोगों को मिलता है। यही शांति उनके लिए मुफीद साबित होती आई है।

आसपास के ग्रामीण दबी जुबान में बताते हैं कि “बड़े बड़े ट्रक, हाईबा इत्यादि से कोयला लाकर यहां से मालगाड़ी पर लोड किया जाता है। इस दौरान यदि किसी भी ग्रामीण ने उधर जाने की जुर्रत की तो अवैध मिलावटी कोयला कारोबार में संलिप्त लोग ग्रामीणों पर बिफर पड़ते हैं, जिसकी वजह से कोई भी इस ओर झांकना भी नहीं चाहता।”


*सलई बनवां रेलवे स्टेशन।यह है पूरा मामला?*

सोनभद्र जनपद में कोयला व अन्य पदार्थों (ब्लैक स्टोन एंड ब्लेस, बैग फिल्टर डस्ट, डोलो चार (वेस्टेज), ईएसपी डस्ट) पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में 25 अगस्त 2023 को जब कार्रवाई की गयी, तो सभी दंग रह गए। दरअसल, उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा सलई बनवां रेलवे साइडिंग के पास कोयला व अन्य पदार्थों से लदे वाहनों को आकस्मिक जांच के दौरान रोका गया और वाहनों में लदे खनिज पदार्थों की जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र, उप जिलाधिकारी ओबरा व सुरक्षा में लगे पुलिस बल की उपस्थिति में किया गया।

जांच के दौरान 18 वाहन सड़क के किनारे खड़े पाये गये, जिसमें कोयले से इतर ब्लैक स्टोन एंड ब्लेस, बैग फिल्टर डस्ट, डोलो चार (वेस्टेज), ईएसपी डस्ट लदा हुआ था। पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने में आया कि ट्रान्सपोर्टर के द्वारा कोयले को रेलवे रैक द्वारा विभिन्न गंतव्य स्थलों पर भेजा जाता है। बताया गया कि यह पदार्थ कोयले के रंगरूप जैसा है, जिसे सलई बनवां रेलवे साइडिंग पर लाया गया है।

सभी वाहनों के प्रपत्रों में गतव्य स्थल चन्दासी कोयला मंडी, जनपद चंदौली के भिन्न-भिन्न पिनकोड अंकित हैं। लेकिन सभी वाहन सलई बनवां रेलवे साइडिंग के पास व रेलवे साइडिंग के सम्मुख खड़े पाये गये, जिससे प्रतीत होता है कि इन पदार्थों को लाने का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी कर कोयले में मिलावट कर अवैध व्यापार करना है।


रेलवे साइडिंग के पास खड़े ट्रक।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि सभी वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए वाहन स्वामी, चालक, कोयले से भिन्न पदार्थों की सप्लाई करने वाली विभिन्न कम्पनियों, ट्रान्सपोर्टरों व कोयले में धोखाधड़ी से मिलावट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भा.द.सं. की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*दशकों से चल रहा है मिलावट का खेल*

सोनभद्र के सलई बनवां रेलवे स्टेशन पर मिलावटी कोयले का कारोबार काफी लंबे समय से होता चला आ रहा है। जिसमें सफेदपोश लोगों से लेकर दबंग माफियाओं की भी संलिप्तता बताई जा रही है। बताया जाता है कि दुद्धी-चुआं से ट्रक और हाईवा दस बारह की संख्या में कोयला लद कर आगे के लिए रवाना होते हैं, जिनमें आधे वाहन तो सलई बनवां स्टेशन की राह पकड़ लेते हैं, तो शेष चंदौली के चंदासी कोयला मंड़ी की राह थाम लेते हैं। सलई बनवां स्टेशन पर मिलावट को अंजाम दिया जाता है। चारकोल-काला स्टोन की मिलावट कर कोयला में खपा दिया जाता है। स्थानीय नागरिक बताते हैं यदि इसकी जांच गहराई से हुई तो कई लोगों की गर्दन इसमें फंसती हुई नजर आएगी।

*उद्योगपतियों को बचाने की कोशिश*

सलई बनवां प्रकारण में दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोनभद्र जिले में पर्यावरण संरक्षण से लेकर मानवीय मूल्यों की खातिर आवाज उठाते आए अधिवक्ता विकास शाक्य ‘जनचौक’ को बताते हैं कि “मिलावटी कोयले के काले खेल में बड़े उद्योगपतियों को बचाने और अधिकारी अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कार्रवाई का महज कोरमा पूरा कर रहे हैं।”

सलई बनवां एसीसी कोल प्रकरण पर एनजीटी में विचाराधीन याचिका के याचिकाकर्ता अधिवक्ता विकाश शाक्य कहते हैं कि “सलई बनवां रेलवे साइडिंग पर अवैध कोयले के भंडारण और उससे होने वाली पर्यावरण क्षति के संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी, साथ ही एसीसी द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों को बाधित कर नष्ट करने का भी मामला अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने एनजीटी नई दिल्ली में विकाश शाक्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया ओए नंबर 65/2023 दाखिल किया गया है।”


कोयले का काला कारोबार।
उन्होंने बताया कि “एनजीटी ने स्थलीय निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई। जांच कमेटी को एसीसी द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों को नष्ट करने तथा कोयले के भंडारण स्थल सलई बनवां रेलवे साइडिंग का भौतिक सत्यापन कराया था। सलाई बनवां रेलवे साइडिंग पर अवैध कोल भंडारण की रिपोर्ट कमेटी ने एनजीटी में दाखिल की, जिस पर आदेश 17 मई को पारित करते हुए एनजीटी नई दिल्ली के प्रिंसिपल बेंच ने रेलवे को इसे रोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया और उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को रेलवे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो माह में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा।

अगली सुनवाई 16 अगस्त निर्धारित की गई, परंतु 16 अगस्त को क्रियान्वयन और सुनवाई में मोहलत मांगी गई। जिस पर अगली सुनवाई 23 नवंबर 2023 को निर्धारित की गई है। विकाश शाक्य खुले तौर पर कहते हैं कि “भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध कोल भंडारण पर खुलासा करने से बचते हुए बड़े उद्योगपतियों को बचाने के लिए वहां (सोनभद्र, सरईबनवा में) चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पर्याप्त नहीं कहा जाएगा। जब तक इसके पीछे किन किन लोगों का हाथ है? किसके आदेश पर यह मिलावटखोरी का खेल होता आया है? इस पर जांच कर कार्रवाई नहीं होती है।”

मीडिया को निशाना बना रहे कोयला माफिया

सलई बनवां रेलवे स्टेशन पर मिलावटी कोयले के खेल का खुलासा होने के बाद जांच की मांग से बौखलाहट में आए अवैध कोल माफियाओं द्वारा मीडिया के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मिलावटी कोयला कारोबार का खुलासा होने के बाद 27 अगस्त को सलई बनवां रेलवे स्टेशन मास्टर से मिलने पहुंचे दैनिक समृद्धि न्यूज़ के सत्यदेव पांडेय, दैनिक भास्कर के चोपन संवाददाता अमलेश सोनकर, परफेक्ट मिशन के जिला संवाददाता प्रमोद कुमार भारती तथा आवाज 24 news के संवादाता कामेश्वर विश्वकर्मा पर कोल माफिया के गुर्गों ने हमला बोल दिया।


पत्रकारों पर हमला।
चारों पत्रकारों पर कोल माफियाओं द्वारा पाले गए गुर्गों ने हमला बोल कर न केवल घायल कर दिया, बल्कि अपशब्दों का प्रयोग करते हुए, रेलवे स्टेशन पर कैसे आये कहते हुए मोबाइल छीन लिया। दहशतगर्दी का आलम यह कि स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

कोल माफियाओं के गुर्गों के हमले से घायल हुए पत्रकार सत्यदेव पांडेय ने ‘जनचौक’ को बताया कि, “कुछ दिन पहले मिलावटी कोयले के काले कारोबार की जांच शासन स्तर से हुई थी, जिसमें कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। उसी मामले में हम सभी पत्रकार ग्राउंड रिपोर्टिंग करने सलाई बनवां गए हुए थे। हम सभी सलाई बनवां स्टेशन के नजदीक पहुंचे ही थे कि चारों तरफ से कोल माफियाओं के गुर्गों ने हमें घेर लिया। हम सभी किसी तरह सलाई बनवां स्टेशन पहुंचे इस उम्मीद के साथ कि हमें रेलवे स्टेशन मास्टर का संरक्षण मिल सकता है, लेकिन माफियाओं के बेखौफ गुर्गों ने हमें स्टेशन पर भी घेर लिया और पीछे से हमला कर दिया।”

सत्यदेव पांडेय बताते हैं कि “किसी तरह हम लोग बचकर रेलवे स्टेशन परिसर से निकले और चोपन की तरफ आने लगे तब भी उन लोगों ने हम लोगों की गाड़ियां रुकवाईं और पथराव किया। हमने पत्रकारों पर हुए हमले की लिखित शिकायत चोपन थाने में दी है। लेकिन जब रेलवे परिसर में हुए हमले के मामले में शिकायत देने की कोशिश की गई तो रेलवे प्रशासन ने मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में थक-हार कर मिर्ज़ापुर जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है।”


पत्रकारों द्वारा दी गई शिकायत।
सत्यदेव मांग करते हैं कि “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, जिससे आने वाले समय में कोई भी पत्रकारों के ऊपर हमला करने की हिमाकत न करे।” वह सवाल उठाते हैं कि, यदि खबर संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

खनिज संपदाओं से भरे सोनभद्र जिले में किसी भी तरह का खनन हो, उसमें बड़े पैमाने में अवैध खनन का खेल खेला जाता है। इस खेल में कुछ सफेद पोश नेता सम्मलित होते हैं तो कुछ बड़े अधिकारी। इन्हीं की शह पर पूरा खेल खेला जाता है। कोल माइनिंग में भी बड़े सफेद पोश नेता व अधिकारियों की मिलीभगत है। तभी तो सोनभद्र में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पत्रकारों पर हुए हमले पर प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई होती है?

*दशकों से चलता आ रहा खेल*

सोनभद्र के सलई बनवां रेलवे स्टेशन पर कई दशकों से मिलावटी कोयले का कारोबार होता आ रहा था। मजे कि बात यह है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस मामले को लेकर आवाज उठाना मुनासिब नहीं समझा। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि कई सफेद पोश व समाज के पहरुए कहलाने वाले लोग भी इस खेल शामिल हैं। यदि सलई बनवां रेलवे स्टेशन का एक साल का लेखा-जोखा निकाल कर देखा जाए तो साफ हो जाएगा कि इस खेल में कौन-कौन से लोग सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

	

वनिता समाज ने ग्रामीण महिलाओं के लिए किया निशुल्क जांच शिविर का आयोजन


शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, वनिता समाज द्वारा सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जरूरतों को पूरा कर उनके जीवन में सार्थक बदलाव लाना था।

Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली के संजीवनी चिकत्सालय से डॉ प्रेमलता कुरकांजी, उप महाप्रबंधक एवं सीएसआर विभाग द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉक्टर्स की टीम द्वारा 137 ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, आरती बेहरा, बाल भवन प्रभारी, नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर), वनिता समाज की वरिष्ठ सदसया आदि उपस्थित रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा विषयक विशेष कार्यशाला आयोजित

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) विभाग के सौजन्य से कर्मचारियों हेतु (एचआईआरए) ऊंचाई पर काम करते समय विद्युत सुरक्षा एवं कन्फाइंड स्पेस और केमिकल सेफ़्टी विषय पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के दौरान प्लांट से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा के पहलुओं जैसे केमिकल सेफ़्टी, इलैक्ट्रिकल सेफ़्टी आदि से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाना एवं कार्यस्थल में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देकर कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
इस कार्यशाला के संकाय नसीम खान, एसोसिएट्स द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया । कार्यशाला के दौरान श्री खान ने कहा कि प्लांट सुरक्षा न केवल एक कानूनी आवश्यकता है, बल्कि एक नैतिक और व्यावहारिक आवश्यकता भी है। यह श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा करता है, पर्यावरण की रक्षा करता है, और थर्मल पावर संयंत्रों के कुशल और जिम्मेदार संचालन में योगदान देता है। इस विशेष तीन दिवसीय कार्यशाला में 120 से अधिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement

इससे पूर्व भी राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सुरक्षा पर संवाद किया गया था, जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभागिता की गई।
उक्त प्रशिक्षण से एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मियों द्वारा सुरक्षा संबन्धित बारीकियों को सीखा गया एवं भविष्य में ही कर्मचारी हित में ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उनकी टीम ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • स्पेशल टीम सोनभद्र व थाना चोपन व थाना हाथीनाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय तीन पशु तस्कर गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर/क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण तथा स्पेशल टीम सोनभद्र व चोपन/हाथीनाला पुलिस के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 09 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 45/2023 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित गौतस्कर एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन से झारखण्ड जा रहे है,

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा समय करीब 22.50 बजे वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित चोरपनिया के जंगल में गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण युनुस अंसारी व शरीफ अंसारी उपरोक्त द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ,पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी के प्रयास हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिससे अभियुक्तगण युनुस अंसारी व शरीफ अंसारी उपरोक्त के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए तथा मौके से घायल बदमाशों व वाहन चालक मिथुन कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया।

Advertisement

घायल गौतस्करों को चिकित्सा हेतु पुलिस टीम के साथ सीएचसी चोपन भेजा गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, निरीक्षक ओमनरायण सिंह, स्पेशल टीम, थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, थाना हाथीनाला, उ0नि0 मो0 अरशद खाँ, स्पेशल टीम, उ0नि0 रामवचन सिंह यादव, थाना हाथीनाला, उ0नि0 त्रिभुवन राय, थाना चोपन, उ0नि0 रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, थाना चोपन, हे0का0 सर्वेश, का0 विजय स्पेशल टीम, हे0का0 ओमप्रकाश, हे0का0 तेरसू यादव थाना हाथीनाला, हे0का0हवलदार यादव, हे0का0 शहंशाह आजम, का0 चालक राजेश यादव, का0 तेजबहादुर थाना चोपन शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विकास को मुंह चिढ़ा रहे अधूरे पुल,ग्रामीणों ने की बनवाने की मांग

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। इक्कीसवीं सदी में आज भी कुछ ऐसे पुल हैं जो विकास को मुंह चिढ़ा रहे हैं म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत जरहा के ग्राम पंचायत महुली के अंतर्गत आने वाला यह पुल कई सालों से अधूरा होने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है आपको बता दें कि यह आज भी लोगों की छोटे छोटे नदियों के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों की जिंदगी नारकीय बनी हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम सभा महुली के टोला लखार में पुल अधूरा होने के वजह से काफी दिक्कत होती है। टोला लखार के ग्रामीणों ने बताया कि तीन किलोमीटर दूर पंचायत भवन से सतन गौड़ के घर तक सड़क भी नहीं बन पाई है जिससे आवा-जाही में काफी परेशानी होती है।

Advertisement

टोले के ग्रामीणों प्रेमलाल प्रजापति,रुपनारायण, सत्यनारायण,बुलचू प्रजापति, रामलाल, राजेन्द्र प्रजापति,रमेश,मानधारी, विष्णु प्रजापति ने बताया कि अन्य दिनों में तो काम चल जाता है लेकिन वर्षा के दिनों में इस पुल के अधुरे होने के वजह से हम लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के बीचों- बीच अधुरा पुल बनाकर कई सालों से छोड़ दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

और लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि इस पुल को बनाने के लिए आगे नहीं आए।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्कूली बच्चें स्कूल नहीं जा पाते। अभिभावकों को हमेशा डर सा लगा रहता है।अगर कोई बीमार हो जाए तो जरूरत पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है ।अगर इस पुल का निर्माण हो जाए तो ग्रामीणों को आवागमन के लिए जलालत नही झेलनी पड़ेगी।
वही इस सम्बन्ध में जब बीडीओ हेमन्त सिंह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पुल कि जानकारी है और जल्द हमारी टीम वहां जाएगी वहां कार्य किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free