डीएम ने ईवीएम मशीन की एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • एफ0एल0सी0 प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 का अक्षरशः अनुपालन किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को ई0वी0एम0 मशीन के  एफ0एल0सी0 प्रक्रिया का निरीक्षण किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एफ0एल0सी0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि वह एफ0एल0सी0 प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान प्रातः 09.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक उपस्थित रहकर एफ0एल0सी0 प्रक्रिया को देख सकते हैं और उन्हें इस प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की समस्या प्रतीत होती है, तो उसके सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयेाग व जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा सकते हैं, इस मामले में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

एफ0एल0सी0 प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान उन्होेंने कहा कि माॅक पोल हेतु रेण्डम आधार पर मशीनों को चिन्हित किये जाने हेतु मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अनुमति दी जायेगी तथा यदि वो चाहे तो स्वयं भी माॅक पोल भी करा सकते हैं, माॅक पोल के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी रजिस्टर पर प्राप्त किया जायेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एफ0एल0सी0 हाॅल के प्रवेश द्वार पर डी0एफ0एम0डी0 सिस्टम लगाया गया है, जिसकी फ्रिसकिंग के उपरान्त ही प्रवेश की अनुमति होगी, इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा हेतु एक सेक्शन सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं, जो 24×7 घण्टे उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं, एफ0एल0सी0 के उपरान्त रिजेक्ट पायी गयी। एफ0एल0सी0 मशीनों का स्टेटस टेलीबेसिस पर ई0एम0एस0 पर अपडेट किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

एफ0एल0सी0 हाल में प्रवेश तलाशी एवं बिना वैध पहचान पत्र के बाद ही समस्त अधिकारियों, इंजीनियरों व कार्मिकों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी, ई0वी0एम0 गोदाम की एफ0एल0सी0 के दौरान प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से पूर्व तथा सायं 07.00 बजे के बाद बन्द किया जायेगा, एफ0एल0सी0 प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मोबाइल कार्डलेस, पैनड्राइव, कैमरा आदि एफ0एल0सी0 हाल में ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

श्री कृष्ण के छठी पर चढ़ा छप्पन भोग का प्रसाद


सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के छठी के दिन भक्तों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य पवन कुमार जैन ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्म उत्सव के छठवें दिन मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद चढ़कर श्री राधा कृष्ण की दिव्या आरती की गई इसके पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सुशील पाठक, हरीश अग्रवाल, अजीत जायसवाल, सत्यपाल जैन, सगम गुप्ता, अशोक जालान, हर्ष केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ग्राम परसौटी में घरों से मिट्टी और अक्षत लिया गया

सोनभद्र। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बूथ नंबर ६३ परसौटी, ओरगाई और कोटाश ग्राम मे परसौटी के ग्राम प्रधान शिव कुमार चौहान की अध्यक्षता मिट्टी और अक्षत लेने का कार्य हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारत में शहीदों के नाम पर बन रहे अमृत उपवन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हवन किया है की हर घर के आंगन से एक चुटकी मिट्टी और अक्षत लेकर दिल्ली में अमृत उपवन का निर्माण किया जाएगा। देश के शहीद हुए जवानों की गौरव गाथा अंकित की जाएगी।

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि हर गांव के हर घर से मिट्टी लेकर शहीदों के नाम पर अमृत उपवन का निर्माण होना है इस देश के लाखों लाख जवान जो शहीद हुए उसके उनकी स्मृति में बनने वाले उपवन जो हमारे आत्मीयता से जुड़ा हुआ है उनको नमन करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र चौहान, सुभाष पाठक, बूथ अध्यक्ष कमलेश चंद्रवंशी, शम्भू कृष्ण कुमार, मुन्नीलाल, राजकिशोर, क्षेत्र पंचायत सदस्य परसौती पवन शुक्ला, ओरगई सुभाष पाठक सुरेंद्र चौहान, सूर्यपाल चौहान, राजेंद्र पाठक, प्रधानपति भैयालाल मौर्य, पिंटू कोटास, प्रधान श्याम नारायण, प्रदीप चौहान, मदन मोहन पाठक, प्रमोद सिंह

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

प्रयास सामाजिक सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष बने डा. नागेश्वर दूबे

HIGHLIGHTS

  • मनोनयन से हर्षित प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)



सोनभद्र। शिक्षा जगत में देश विदेश में ख्यातिप्राप्त डा. नागेश्वर दूबे को सामाजिक सेवा कार्यों के प्रति समर्पित संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि लखनऊ में प्रयास सामाजिक सेवा समिति के महिला शाखा की अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मुक्ति भट्टाचार्या है।

Advertisement

प्रदेश में जन सेवा के कार्यो को गति देने हेतु संगठन प्रयास के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह ने गत दिवस प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डा. नागेश्वर दूबे को प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर समाज के प्रबुद्ध संवेदनशील लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डा. दुबे को बधाई एवं प्रदेश संयोजक जी का आभार व्यक्त किया है

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि डा नागेश्वर दुबे का जन्म अविभाजित जनपद मिर्जापुर के चोपन गांव के एक कृषक परिवार में छः मार्च १९६३ को हुआ, जो अब सोनभद्र जनपद में है। इनके पिता का नाम पं जगदीश राम दुबे और माता का नाम बलराजी देवी था। बचपन में ही जब नागेश्वर कक्षा ३ के छात्र थे, पिता जी का असामयिक निधन हो गया। इस कारण आपका विद्यार्थी जीवन कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा। ईश्वर की कृपा और स्वजनों की शुभकामनाओं से येन- केन- प्रकारेण संघर्ष करते हुए आप सफलतापूर्वक प्रगति पथ पर अग्रसर रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

आप की प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा, कक्षा १ से ५ तक, प्राथमिक पाठशाला चोपन से हुई। कक्षा ६ से १० तक की शिक्षा रेल कर्मचारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपन और कक्षा ११ से १२ तक की शिक्षा सीमेंट फैक्ट्री इन्टर कालेज चुर्क से हुई। तदोपरान्त, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच डी की शिक्षा और उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के भौमिकी Geology विभाग से हुई। पीएच डी के बाद भी सन २००० के सितम्बर तक लेखक ने विभिन्न क्षमताओं में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अपनी सेवाऐं देते रहे। यहीं दो दशक तक आप को पद्मश्री से सम्मानित व विख्यात शल्य चिकित्सक टी के लहरी (प्रो डा तपन कुमार के लाहिरी) के सानिध्य में रहने और आशीष प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

डा दुबे बतौर सहायक प्राध्यापक अफ़्रीकी देश इथियोपिया के मैकाले विश्वविद्यालय में सन २००० में नियुक्ति पाकर वहां सपरिवार गए और दस वर्ष तक वही अपनी सेवाएं दिए। सन २०११ में पास के ही दूसरे देश इरीट्रिया के तकनीकी संस्थान में प्रोफेसर नियुक्त होने पर वहां गए और २०१४ तक अपनी सेवाएं दिए। उसके बाद २०१४ में पुन: वापस इथियोपिया आकर राजधानी में नए स्थापित आदिस अबाबा विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय में सेवाऐं देने लगे और करोना काल के मध्य से भारत वापस आ गए। वर्तमान में भी आप कई स्वदेशी और विदेशी शिक्षण व शोध संस्थानों से परोक्षरूपेण जुड़े हुए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वर्तमान में आपका निवास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। डा नागेश्वर दूबे के नेतृत्व में प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा और मुक्ति भट्टाचार्या के नेतृत्व में प्रयास की महिला शाखा सामाजिक सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभायेगी।
डा दूबे के मनोनयन से समाज के सभी वर्गों के संवेदनशील लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

	

सुषमा सिंह बनी समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव

संतोष दयाल

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर म्योरपुर न्याय पंचायत की जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह को उनके कार्य कुशलता को देखते हुए रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा के द्वारा समाजवादी महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनित किया गया।

Advertisement

साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि श्रीमती सिंह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल और गतिशीलता प्रदान करने का काम करेंगी।समाजवादी महिला की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनित किए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आदिवासी समुदाय के लोगो ने खुशी जाहिर की है।

Advertisement (विज्ञापन)

आप को बता दे की श्रीमति सिंह ब्लॉक क्षेत्र म्योरपुर के छोटे से गांव नवाटोला की निवासी है जो आदिवासी समुदाय से आती है और आज उनको प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खासकर आदिवासी महिलाओं को मजबूती प्रदान होगी।श्रीमती सिंह ने कहा की शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समाजवादी महिला सभा रीबू श्रीवास्तव ने जो जिम्मेदारी दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उसे पूरी लगन से करने का प्रयास करूगीं इस खबर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमचन्द यादव,जन विजय , मोहन सिंह, सन्त कुमार ,अजय यादव,कृष्ण शिवम यादव, , प्रदीप यादव,अमीत भारती, रिजवान, शाहिद सिद्धकी,उमेश, दीनबंधु यादव, शकुन्तला,सावित्री इत्यादि समेत पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है/

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

DM ने की मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)




सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं की आनलाईन इंटीग्रेटेड माध्यम से सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

Advertisement

शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की समीक्षा प्रत्येक माह सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर की जायेगी। विकास कार्योंं हेतु नोडल अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व सम्बन्धी प्रोजेक्टों की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी होंगें। सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा करवाने हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तकनीकी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी, जिसमें तेजी लाने हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किये। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक (डूडा) को तेजी लाने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के समीक्षा के दौरान मातृत्व शिशु एवं बालिका श्रम योजना कन्या विवाह योजना सहायता के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की समीक्षा की गयी तो प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित पेंशन योजना में लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने व जिन भी खण्ड विाकस अधिकारियों के स्तर पर योजनाओं से सम्बन्धित पेेन्डेन्सी है, उसे शीघ्र निस्तारित कराने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर पशुओं का अधिका से अधिक टीकाकरण एवं इयर टैकिंग का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें, विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की आपूर्ति शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि के अनुसार सुनिश्चित की जाये, लोकल फाल्ट आदि की समस्याएं शीघ्रता के साथ पूर्ण करायी जाये और ट्रान्सफार्मरों की मरम्मत व रिपेरिंग का कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार से जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीणांचलों में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य व लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानान्तरित किये जाने के प्रगति की जिलाधिकारी ने समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य व धनराशि का हस्तान्तरण में तेजी लाया जाना सुनिश्चित किया जाये, इसमें शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

भारत की माटी और अमृत महोत्सव

डॉ कंचन जैन (लेखिका)

भारत देश को अपनी समृद्धि, परंपराओं और सांस्कृतिक इतिहास पर सदैव गर्व है । भारत के समृद्ध भविष्य के लिए हम भारतीयों को परंपराओं के उत्थान और संरक्षण के लिए सदैव नवाचार की ओर अग्रसर होना होगा। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75वें या हीरक जयंती वर्ष के उत्सव उत्साह मनाने वाला सरकार द्वारा शुरू किया गया, एक कार्यक्रम है। आजादी का अमृत महोत्सव पिछले 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों को उजागर करते हुए भविष्य के विकास पर जोर देता है। यह पहल 2047 तक प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों को चिह्नित करती है जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आज़ादी का अमृत महोत्सव का उत्सव 15 अगस्त, 2023 तक 75 सप्ताह या एक वर्ष तक चलेगा। यह भारतीय नागरिकों को भारत देश के प्रति प्रेम, सम्मान, गौरव, राष्ट्रहित भावना और कर्तव्य की भावना सिखाने का तरीका है। भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में संस्कृति और अन्य पहलुओं को पुनर्जीवित करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी इसका उद्देश्य राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान को बढ़ावा देने के लक्ष्य रखते हुए साबरमती आश्रम से मार्च शुरू किया। सन् 2021 में इसी दिन भारत के कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा का शुभारंभ किया था। आज़ादी का अमृत महोत्सव ने भारतीय नागरिकों की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए नवाचार का संकेत दिया। आज़ादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है “स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत”, यह 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ और 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्षों एवं भारतीय नागरिको में भारतीय विविधता की एकता की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने और याद करने के लिए एक सरकार प्रायोजित पहल है।

Advertisement (विज्ञापन)

आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत के उन वीर वीरांगनाओं को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को विकासवादी बनाने में भूमिका निभाई ,प्रधान मंत्री मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय रूप देने के लिए दृष्टिकोण को सक्षम करने की, शक्ति और क्षमता भी है, जो जो राष्ट्र हित की भावना को प्रबलता से प्रेरित करता है। आजादी का अमृत महोत्सव पर एक गहन देशव्यापी अभियान है, जो इसे ‘जनआंदोलन’ बनाने के लिए भारतीय नागरिकों भागीदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। । आजादी का अमृत महोत्सव 2023 मनाते हुए, देश के गुमनाम नायक , नायिकाओं को स्मरण करने के लिए देश भर में ग्राम पंचायत स्तर तक एक विशेष अभियान ‘ मेरी माटी मेरा देश ‘ भी आयोजित किया जा रहा है ।

Advertisement (विज्ञापन)

मेरी माटी मेरा देश भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी एवं भारतीय नागरिकों को जागरूक करने की पहल है। मेरी माटी मेरा देश अभियान की ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ है। यह थीम आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन है जो 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ था। मेरी माटी मेरा देश की भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उत्सव मनाता है। इस देशव्यापी आंदोलन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर वीरांगनाओं को को स्मरण करते हुए ,हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीर वीरांगनाओं को’ को श्रद्धांजलि देना है।

Advertisement (विज्ञापन)

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक यह अभियान चलाया जाएगा। हमारी पृथ्वी के पोषण के प्रति हमारे बंधन को मजबूत करता है। मेरी माटी मेरा देश का उत्सव मनाते हुए , भारत के गांवों-कस्बों से मिट्टी को प्रत्येक ब्लॉक के स्वयंसेवकों के साथ ब्लॉक स्तर पर और फिर अंत में राजधानी में एकत्र किया जाएगा। ये स्वयंसेवक कर्तव्य पथ पर एकत्र होंगे और इन पौधों से राजधानी में एक अमृत वाटिका लगाई जाएगी।
डॉ कंचन जैन

Advertisement (विज्ञापन)

	

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने योगी आदित्यनाथ से मिलने का मांगा समय

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम व हापुड़ कांड पर वार्ता हेतु किया अनुरोध



सोनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने
उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के विषय मे वार्ता हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समय माँगा है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओ पर आए दिन जान लेवा हमले किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओ में अपनी जान माल की सुरक्षा हेतु भय ब्याप्त है।हाल ही में हापुड़ पुलिस द्वारा अधिवक्ताओ पर किया गया लाठीचार्ज इसका ज्वलंत प्रमाण है। इसलिए उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने हेतु एवम अधिवक्ताओ के हितार्थ अन्य विषयों पर वार्ता करने हेतु सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आपसे मिलना चाहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने लिखा है कि आप से अनुरोध है कि आप सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय निर्धारित कर जल्द अवगत करवाने की कृपा करें।
विदित हो कि 29 अगस्त को हापुड़ जनपद में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान हापुड़ पुलिस के द्वारा धरनारत अधिवक्ताओ पर जबर्दस्त बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया जिससे काफी संख्या में अधिवक्ता गंभीर रूप से चोटिल हुए। और इसके बाद प्रदेश के अधिवक्ता आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश में हापुड़ कांड के दोषियों पर कठोर दंडात्मक कारवाई हेतु 15 दिन से हडताल पर है और न्याययिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत है। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ को कई प्रदेशों के बार कौंसिल का समर्थन भी प्राप्त हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ताओ के इस महा हड़ताल से पूरे प्रदेश की न्यायिक प्रक्रिया व अदालती काम काज पूरी तरह ठप हो गया है।प्रदेश सरकार के द्वारा अधिवक्ताओ के प्रदेश ब्यापी हड़ताल का संज्ञान ना लिए जाने से प्रदेश के हाईकोर्ट सहित सभी जनपदों के अधिवक्ताओ के अन्दर अत्यधिक गुस्सा व पीड़ा ब्याप्त है। इस हेतु सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वार्ता करने के लिए समय की माँग की है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली गई कलश यात्रा

सलखन, सोनभद्र। “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद गोंड, शंकर प्रसाद गोंड, भागवत प्रसाद दूबे एवं द्वितीय विश्व युद्ध सेनानी मेवालाल पनिका के स्मृति में “कलश यात्रा” कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पट्टिका स्थित अमृत सरोवर से सलखन बाजार तक अमृत कलश लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं वीर सपूतों का जयघोष करते हुए किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्य सभा सांसद श्री रामसकल बैसवार, विशिष्ठ अतिथि चोपन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला सिंह गोंड एवं गणमान्य लोगों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया, मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि इस अभियान के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ”मेरी माटी मेरा देश’ अभियान’ को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य आजादी के लड़ाई के दौरान हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों ने आजादी के लिए आवाज उठाई,
जिसमें लाखों वीर सपूतों का योगदान शामिल है, लेकिन हम उनमें से कुछ चुनिंदा लोगों को ही जानते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसलिए भारत सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को प्रारम्भ किया है ताकि उन सभी वीर सपूतों एवं गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हे इतिहास के पटल पर लाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख लीला सिंह गोंड ने बताया कि इस अभियान के तहत भारत देश में वीर सपूतों के प्रत्येक गांव से मिट्टी इकठ्ठा की जा रही है ताकि इस मिट्टी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका में उपयोग करने के लिए भेजी जा सके, ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा सिंह गोंड के द्वारा वीर सपूतों की भूमि सलखन से अमृत कलश में मिट्टी लेकर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद को सौंप कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया, इस कार्यक्रम में प्रधानपति अरविंद कुमार सिंह गोंड, ओम प्रकाश सिंह गोंड, अमरेश चंद्र दूबे,भोला जायसवाल, सुनील कुमार (ग्राम पंचायत मित्र), अजय कुमार (सचिव), सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अंत: कौशल विकसित करने में मददगार है स्काउटिंग– डॉक्टर बृजेश


सोनभद्र। विकासखंड नगवा सोनभद्र में कंपोजिट विद्यालय कन्हौरा में स्काउट गाइड एवं कब बुलबुल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसका संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा ने किया। प्रशिक्षक के रूप में रमेश कुमार तैनात रहे। प्रशिक्षण में बच्चों ने नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना झंडा गीत के साथ प्राथमिक स्तर के बच्चों ने आकर्षक मुखोटा बनाना तथा उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने टेंट बनाना सीखा।

Advertisement (विज्ञापन)

शिविर में कुल 100 बच्चे प्रति भाग किये जिसमें 36 बच्चे प्राथमिक संवर्ग के थे और 64 बच्चे उच्च प्राथमिक संवर्ग के थे। समापन सत्र की अध्यक्षता श्री उमाकांत पांडे प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रशिक्षण संयोजक ने किया तथा अतिथि के रूप में महेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ नगवा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड द्वारा बताए गए नियम बच्चों के अंदर नैतिकता का निर्माण होता है बच्चे को भविष्य में स्काउट गाइड को अपने जीवन में अपनाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश महादेव ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चों में आंतरिक कौशल का विकास होता है साथ ही वह प्रकृति के साथ रहना सीखना है कम संसाधन में जीने की कला स्काउटिंग से ही सीखने को मिलती है। समारोह में प्रमोद सिंह मेवा लाल सीता सावित्री प्रेम शंकर ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free