शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के तहत विश्व ओज़ोन दिवस-2023 बड़े स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया गया।
Advertisement
इस दिवस पर श्री अकोटकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एनटीपीसी सिंगरौली की प्रथम प्राथमिकता है। भविष्य में भी सिंगरौली निरंतर पर्यावरण के लिए नवनीतम एवं आधुनिकतम तकनीकी को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सफल और सार्थक प्रयास किये जाएंगे। ओजोन दिवस के मौके पर पर्यावरण प्रबंध समूह की ओर से ओर्नामेंटल पौधे भेंट किये गये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), विनय कुमार अवस्थी, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सभी विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, आदि सम्मालित हुए। विद्युत गृह के पर्यावरण संरक्षण समूह विभाग एवं प्लांट सिविल विभाग के संयोजन से ओज़ोन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिलाध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त जनपद मे प्रवेश किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त जनपद मे प्रवेश किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया उसी क्रम में करमा, केकराही, हिन्दुवारी, चण्डी होटल, शीतला चौक व स्वर्ण जयन्ती चौक पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक मतोें से जीत दिलाना हमारा लक्ष्य है, हमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने बड़े उम्मीदों के साथ दी है, हम परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडे़ंगे और हर चुनौतियों को अवसर में बदलने का काम करेंगे।
Advertisement
स्वागत समारोह मे मुख्यरुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव,
Advertisement (विज्ञापन)
क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष आर0एन पाठक, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कमलेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, बृजेश श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोश शुक्ला,
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-अपर जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन सितम्बर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार राबर्ट्सगंज विपिन कुमार व अन्य अधिकारियों आदि ने मौके पर 68 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 प्रकारण का निस्तारण किया गया ,बाकी 54 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से कराया जाये और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे), उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार ओबरा आदि ने 35 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 01 मामले निस्तारित हुए, बाकी 34 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल आदि ने 40 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 06 मामले निस्तारित हुए,बाकी 34 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गएं।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देेशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से पूर्ण कराया जाये, और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी व सी0ओ0 दुद्धी आदि ने 38 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 35 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक नक्सल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुदरी निवासी 46 वर्षीय नंदलाल को जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिली है ।शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी लिस्ट में नंद लाल का नाम देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।और बधाई देने वालो की कतार लग गई।बीजेपी नेतृत्व ने नंदलाल को जिलाध्यक्ष का ताज यू ही नही पहनाए है।
Advertisement (विज्ञापन)
इससे पहले वे राज्य जिला और तहसील स्तर पर जिम्मेदारियां संभाल कर संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा कर चुके है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील और जिला प्रभारी के साथ से शुरू हुई राजनीति में वे पीजी कालेज दुद्धी के महामंत्री भी रहे है।मुख्यमंत्री के कार्यक्षेत्र गोरखपुर और देवरिया के विभाग में वे संगठन का काम देखने के साथ बीजेपी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वाराणसी विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री सहित दर्जनों पदों पर रह कर काम कर चुके है।
Advertisement
स्नातक के साथ कानूनी शिक्षा ग्रहण करने वाले नए जिलाध्यक्ष के ऊपर ताजपोसी के साथ जिमेदारियों का भी परीक्षा है।क्योंकि अगले साल लोक सभा का चुनाव है।साथ ही खनन,और उद्योग के लिए दुनिया में नाम रखने वाले जिले में राजनीति भी कम नहीं है। सेल फोन पर नंदलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिमेदारी सौंपी है।उसे वह निभाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।कहा की बनवासी सेवा आश्रम में शुरुवाती शिक्षा और सेवा समर्पण का जीवन का असर मेरे पर है।हम पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले को नई ऊंचाई पर के जायेंगे।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा नंदलाल गुप्ता को बीजेपी सोनभद्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर पटाखा फोड़ कर व मिष्ठान वितरित कर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को बधाई दी।
Advertisement
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे ने कहा कि नंदलाल गुप्ता लंबे समय से संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से छात्र राजनीति की शुरुआत कर लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपना समय समाज व संगठन को दिया विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री तक नंदलाल विभिन्न जनपदों में कार्य कर चुके हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
म्योरपुर विकासखंड के रहने वाले नंदलाल एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर लगातार समाज एवं संगठन में कार्य कर रहे हैं जिस के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जनपद सोनभद्र के संगठन की जिम्मेदारी सोपी है निश्चित ही नंदलाल के नेतृत्व में भाजपा सोनभद्र संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लोकसभा रॉबर्ट्सगंज में लहराएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अशोक पांडे, मनीष मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, विमलेश पटेल, चंद्र प्रकाश दुबे, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, चंदू, प्रिंस पटेल, विकास विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास शासी परिषद व प्रबन्ध समिति की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास की शासी परिषद /प्रबन्ध समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड, राज्य सभा सांसद राम सकल, विधान परिषद सदस्य विनित सिंह, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डा0 अनिल कुमार मौर्य, विधायक दुद्धी राम दूलार गोंड, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र (वि0/रा0), मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अश्वनी कुमार सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगणों के उपस्थिति में बैठक की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान जनपद में स्वास्थ्य शिक्षा, सड़को की मरम्मत, आगनबाड़ी केन्द्रों में बाल स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्लास्टिक टेबल, चेयर, आलमारी, इलेक्ट्रीक वाटर फिल्टर, सोलर पैनल सिस्टम आदि के आगनबाड़ी केन्द्रों में वितरण, वायु प्रदुषण पर नियंत्रण हेतु ट्रक माउन्टेड रोड स्वीपर मशीन के क्रय एवं फ्लोराइड एवं आयर प्रभावित ग्रामों में रिमुवल किट के वितरण, राजकीय महिला विद्यालय सोनभद्र में मूल भूत सुविधाओं के निर्माण पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में आवश्यक निर्माण कराये जाने तथा
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद सोनभद्र में सैम एवं मैम बच्चों को सुपोषण हेतु ड्रेगन फ्रूट की खेती के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत डेहरी कला में स्टेडियम व ओपेन जिम निर्माण सहित अन्य कार्यो पर चर्चा की गयी, जिस पर सदस्यगणों ने सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान सदस्यगणों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की जनपद के जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास निधि से शिक्षा स्वास्थ्य व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर जनपद में विशेष कार्य किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने उपस्थित अधिकारिगणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास निधि के माध्यम से प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद सोनभद्र का चौमुखी विकास किया जाये। जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास निधि के माध्यम से जनपद में शिक्षा स्वास्थ्य व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में विशेष कार्य किये जाये, जिससे की जनपद शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर हो और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जानेे हेतु सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास निधि से माध्यम से जो भी कार्य प्रस्तावित होते है उन कार्यो के टेण्डर आदि की प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर ली जाये, जिससे की निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो सके। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित मा0 सभी जनप्रतिनिधगणों के प्रति अपना अभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जनप्रतिनिधिगणों द्वारा जो भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है उसका अनुपालन सभी अधिकारीगण ससमय सुनिश्चित करेगें और शासन कीे मंशा के अनुरूप कार्यो को ससमय पूर्ण कराया जाये।
Advertisement
बैठक के दौरान जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास निधि से कराये जा रहे कार्यो को विभिन्न बिंदुओं कीे विस्तार पूर्वक जानकारी ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने दी। बैठक के दौरान सम्बन्धित निर्माण एजेन्सीयों के व जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चोपन, सोनभद्र। शुक्रवार को चोपन ब्लॉक में नवागत बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिमोहन जी द्वारा पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु आंगनवाड़ी बहनों की क्षमता वर्धन के लिए बैठक किया। साथ ही पोषण रैली का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना हरिमोहन जी, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, यूनिसेफ से रोहित द्वारा सभी आंगनबाड़ी बहनों को पूरे माह भर पोषण माह के अंतर्गत सभी लाभार्थी गर्भवती, किशोरी, धात्री एवं 6 वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर कुपोषण दूर करने हेतु सही खान पान देखभाल सहित टीकाकरण के लिए जागरूक करना एवं ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता का आयोजन करने हेतु प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम में यूपीटीएसयू से सुजीत ब्लॉक कोर्डिनेटर हरिओम, मुख्य सेविका विनीता देवी ,शिला देवी समेत सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित थीं।
शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की है
काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद सोनभद्र के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए नंदलाल गुप्ता
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अखिकार शुक्रवार को जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है।
Advertisement
आपको बता दें कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। जिसमें काशी क्षेत्र में आने वाले जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष के रूप में म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव निवासी नन्दलाल गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जारी किया है।
UP BJP Jila Adyaksh List 2023 : यूपी में बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अखिकार शुक्रवार को जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। नई सूची में ब्रज से बुंदेलखंड तक बड़ा बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान हुआ है। प्रदेश संगठन में काफी समय से मंथन चल रहा था।
आपको बता दें कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर ज्यादा जोर दिया गया है।
देखें पूरी लिस्ट 👇👇
पश्चिम क्षेत्रकानपुर क्षेत्रअवध क्षेत्रगोरखपुर क्षेत्रबृज क्षेत्रकाशी क्षेत्र
सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जय प्रसाद ने किया तथा संचालन का कार्य डॉ बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा द्वारा किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर बेहतर काव्य पाठ करने वाले तीन बच्चों को मेडल एवं कलम द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर सुषमा कक्षा 8 द्वितीय स्थान पर हीरावती कक्षा 6 तृतीय स्थान पर रीना कक्षा 7 रही तथा चंदन रुपा व अभिमन्यु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर पूर्ण छात्र इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है और हमें अपनी मातृभाषा को प्रमुखता से अपनाना चाहिए। प्रधानाध्यापक ने भी भाषा शिक्षा पर जोड़ दिया साथ ही ज्ञानेश त्रिपाठी, पवन कुमार सिंह, दीपक मौर्य, रमेश कुमार, शिव शंकर, उर्मिला देवी ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।