शक्तिनगर, सोनभद्र। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा 14-15 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस समारोह का प्रारम्भ पुणे, महाराष्ट्र में किया गया। तदनुसार एनटीपीसी सिंगरौली में राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
अपने हिंदी दिवस संदेश में राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख एवं अध्यक्ष,नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र ने सभी से मूल रूप में हिंदी में कार्य करने एवं राजभाषा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। हिंदी पखवाड़ा के दौरान कर्मचारियों, गृहिणियों, विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस वर्ष हिंदी भाषा के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने एवं जन सामान्य में नाट्य अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं एनटीपीसी सिंगरौली के संयुक्त सहयोग से समूहन कला संस्थान द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली कर्मचारी विकास केंद्र प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 17 से 19 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
नाट्य महोत्सव की पहली कड़ी में दिनांक 17 सितम्बर को सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित “हँसुली” नाटक का मंचन किया जा रहा है, जिसकी नाट्यालेख, प्रस्तुति परिकल्पना एवं निर्देशन- सु प्रसिद्ध राज कुमार शाह जी ने की है। 18 सितम्बर को अहिल्या प्रसंग पर आधारित “सुन लो स्वर पाषाण शिला के” नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसका नाट्यालेख- संतोष कुमार, प्रस्तुति परिकल्पना एवं निर्देशन राज कुमार शाह जी ने की है। 19 सितम्बर को हास्य नाटक “दाखिला डॉट काम” का मंचन किया जाएगा।
Advertisement
दाखिला डॉट काम की मूल कहानी- कामता नाथ, रूपांतरण-सुरेश लहरी, प्रस्तुति परिकल्पना एवं निर्देशन रोजी मिश्रा जी ने की है। हिंदी पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय स्तर के नाट्य महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों के भी सम्मिलित होने की उम्मीद है।
अनपरा, सोनभद्र। स्थानीय चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशाग्र मिश्र के नेर्तृत्व में फल वितरित कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी का जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम इन लोगों ने सदभावना अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर युवा नेता कुशाग्र मिश्र ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी दिन-रात एक करके देश की तरक्की के वास्ते 16-16 घण्टे कार्य कर रहे है, हम सब चाहते है कि गरीब/जरूरत मंदो की मदद हो और उनकी दुवाएँ आदरणीय प्रधानमंत्री जी को लगे व उनकी उम्र में इजाफा हो और वे इसी तरह देश को आगे ले जाते रहे। इस अवसर पर उनके साथ संजीव सिंह,ऋषभ श्रीवास्तव, संचित दीक्षित,निशांत सिंह,आयुष मिश्र,सूरज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप मनाया गया
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में पीएम मोदी के दीर्घायु होने के लिए सुबह जिला मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन कर ईश्वर से आशीर्वाद मांगा तत्पश्चात भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री का पीएम विश्वकर्मा योजना पर वर्चुअल संबोधन सुना गया। जिसमें क्षेत्र के कामगार समाज के सैकड़ो लोगों के अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर से अपने प्रधानसेवक की लंबी आयु के लिए कामना करते है व उन्हे सोनभद्र भाजपा परिवार की ओर से शुभकामनांए प्रेषित करते है। आज के इस दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाते है और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा का शुभारंम्भ हुआ है जिसके अन्तर्गत आगामी कार्यक्रम सुनिश्चित है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और कहा कि हमारे रक्तदान करने से किसी को जीवनदान मिल सकता है, 18 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक व दुद्धी ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन होना है, आप सभी युवाओं से आग्रह है कि रक्तदान महा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करें और 23 व 24 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।
Advertisement
जिसमें 23 सितंबर को जिला स्तर के वैलनेस सेंटर पर आयोजन होगा और 24 सितंबर को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व शिविर मेलो का आयोजन किया जाएगा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग के लिए हमारे भारतीय जनता पार्टी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां उपस्थित रहेंगे सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं और सभी नागरिक बंधु को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड का वितरण ग्रामसभा स्तर पर किया जाएगा
Advertisement (विज्ञापन)
और नए सफेद कार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों को कार्ड बनाए जाएंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में जनता और अधिकारियों का सहयोग करेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कमलेश चौबे, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, कैलास बैसवार, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, पुष्पा सिंह, माला चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, बलराम सोनी, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, आशुतोश चौबे, संदीप मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। वास्तुशिल्प के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल 17 सितंबर को मनाई जा रही है। इसे विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इनको देवशिल्पी भी कहा गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दिन उद्योगों, फैक्ट्रियों के साथ कल कारखानों व मोटर गैराजों में बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता है। विभिन्न वाहन चालकों ने भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। स्थानीय क्षेत्र के हर छोटे बड़े मिस्त्री, मेकेनिक, कारीगरों के साथ लोहा लकड़ी के काम करने वालो ने भी हर्षोल्लास के साथ पूजा किया।वहीं विद्युत उपकेंद्र सहित लोहा पार्ट्स,इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, डेकोरेशन, आटा चक्की मशीन सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
पौराणिक कथाओं की मानें तो भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए अस्त्रों, शस्त्रों, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था। इस दिन विश्वकर्मा पूजा सभी कलाकारों, बुनकर, शिल्पकारों और औद्योगिक घरानों द्वारा की जाती है। रविवार को पूरे क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सोनभद्र। पूर्वांचल मीडिया क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के एक निजी होटल में हिंदी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत अमृत महोत्सव वर्ष में पत्रकारिता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया सेंटर आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार केसरवानी को पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
अपने उद्बोधन में श्री केसरवानी ने कहा कि-“वर्तमान समय में पत्रकारिता की परिभाषा बदल गई है, आजादी के पहले पत्रकारिता सिर्फ प्रिंट मीडिया तक सीमित थी, लेकिन आज वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया आदि आधुनिक माध्यमों से पत्रकारिता किया जा रहा है।
अक्सर पत्रकारिता उत्पीड़न की खबरें सुनने, देखने को मिलती हैं। लेकिन हमें विचार करना होगा कि संविधान निर्माताओ ने देश चलाने के लिए व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका जैसी संस्थाओं का गठन किया और इसके पीछे इन संस्थाओं को कानूनी शक्ति भी प्रदान किया लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका का निर्वहन करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस को संबोधित किया गया।
Advertisement
आज हम पत्रकारों के पास कोई कानूनी शक्ति नहीं है, जिससे कि वह अपना बचाव कर सके हम पत्रकार जान हथेली पर रखकर गांव- गिराव शहरो, देहातों, पहाड़ों जंगलों से खबर निकाल कर ले आते हैं और प्रकाशित होने के बाद इन खबरों का मायने सरकारी अधिकारी, राजनेता पंडितनिकलते हैं। हमें एकजुट होकर पत्रकारिता करने की आवश्यकता है ,तभी हम निर्भीक, स्वतंत्र पत्रकारिता कर सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, क्लब एवं कार्यक्रम के आयोजक विवेक कुमार पांडे अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, दीपक कुमार केसरवानी, एवं पत्रकार/ अधिवक्ता/ समाजसेवी राकेश शरण मिश्र मंचासीन रहे। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की मा0 पंचायती राज समिति द्वारा जनपद में क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत व ग्राम पंचायत कराये जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को ससमय किया जाये पूर्ण – सभापति
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती राज समिति की द्वितीय उप समिति के सभापति व सदस्यगण के द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग के ग्रामीण क्षेत्रो एवं परिषदो के द्वारा विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं तथा केन्द्रीय प्रायोजित ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की गयी।
Advertisement
बैठक में विपिन कुमार डेविड सभापति के अलावा सदस्यगण में अमित सिंह चौहान विधायक डाॅ मुकेश चन्द्र वर्मा, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक रामअचल राजभर, विधायक, विधायक पीयूष रंजन निषाद समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त समिति के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के अलावा सभी पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में सभापति व सदस्यगण के द्वारा आई0ई0सी0 गतिविधियां, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय पेयजल योजना, अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना, समुदायिक विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान/निर्मल भारत अभियान योजना, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना, बहुउद्देशीय पंचायत भवन/भारत निर्माण सेवा केन्द्रो के निर्माण की योजना, डाॅ राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, पंचायत सशक्तिकरण अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, अंत्येष्टि वार्षिक रिपोर्ट तथा पंचायती राज के सम्बन्ध में विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद सोनभद्र के विभिन्न योजनाओं के कार्यो की समीक्षा के दौरान सभापति के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में पर्यटन अपार संभावनाएं हैं, जिसे विस्तार करने के लिए कार्य योजना बनाते हुए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि जनपद में पर्यटन को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग आयें और पर्यटकों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार का साधन उपलब्ध हो।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने जनपद में एक लव्य कोचिंग सेन्टर व सैम-मैम बच्चों के परिवारों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के साथ ही कुपोषण से मुक्ति, फ्लोराईट से प्रभावित क्षेत्रों में वाटर रिमूवल किट के वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को बौद्धिक स्तर के बढ़ाने हेतु खेल-कूद सामग्री उपलब्ध कराये जा रहे जिलाधिकारी के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में उनके परिवारों को चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराये जाये और उनके प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये, जिला पंचायत विभाग द्वारा वर्ष-2019-2020 के टेण्डर होने के बावजूद जिन ठेकेदारों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश समिति के सभापति महोदय द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि गांव की रहने वाली अन्तिम छोर की महिला को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिये एन0आर0एल0एम0 के समूह से जोड़ा जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्राम पंचायतो/क्षेत्र पंचायतों में सोशल आडिट के सम्बन्ध में उन्होने कहा कि समय-समय पर आडिट कराया जाये तथा जब भी आडिटर गांव में अथवा क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायत आडिट के लिये पहुँचे तो उनका सहयोग प्रदान करते हुये समस्त पत्रावली उपलब्ध करायी जाये। स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्देशित किया गया कि गांव में स्थिति सामुदायिक शौचालयों में कही-कही ताला बन्द रहने की शिकायते प्राप्त होती रहती है। यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी शौचालय समय से खुले रहे तथा उसमें कर्मचारी उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण लक्ष्य पूर्ण करा लिया गया हैं तथा शौचालय संचालित रहे इसके लिये सभी शौचालयों को रैण्डम चेकिंग भी एक साथ करायी जाती हैं। सभी गांवो में परिसम्पत्ति रजिस्टर मेंटेनेंस रखने का भी निर्देश दिया गया।
मनरेगा तथा चैदहवा/पंद्रहवा वित्त एवं राज्य वित्त से कराये जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। ग्राम पंचायतों में प्रयुक्त होेने वाले इण्टर लाकिंग ईट की विशेष गुणवत्ता की जांच गम्भीरता पूर्वक करायी जाये यदि गुणवत्तापूर्ण ईट न हो तो सी0सी0 रोड से कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी कार्य की गुणवत्ता व भ्रष्टाचार से किसी स्तर पर समझौता न करेगी जांचोपरान्त यदि कही गड़बड़ी पायी जाती है तो दोषी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिला पंचायत के द्वारा कराये जाने वाले विकास कार्यो की भी समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत सदस्यो से प्रस्ताव प्राप्त कराकर सभी के कार्यो को प्राथमिकता देते हुये कराया जाये।
बैठक में स्मार्ट विलेज, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, गौशालाओं की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट उत्तर प्रदेश बनाने के लिये गांव का विकास आवश्यक हैं। अतएव गावों को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की दिशा में कार्य किया जाये। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलस्टर आवास के निर्माण व उनके लाभार्थियों को दिये जा रहे पट्टे, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनओं में कराये गये कार्यो में के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सभापति व समिति के सभी सदस्यगण को आश्वस्त करते हुये कहा कि समिति के बैठक में दिये गये निर्देशो का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
तत्श्चात समिति के सभापति व सदस्यगण द्वारा राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लोढ़ी पहुंचकर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी, उच्च प्राथमिमक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में साफ-सफाई बनाये रखने के साथ ही ग्रामीणजनों की समस्याओं को ससमय निस्तारण किया जाये और उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा स्तर को और सुधारा जाये और बेहतर तरीके से पठन-पाठन का कार्य किया जाये। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं में कराये गये विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डी0 सी0 मनरेगा रमेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक आर0 एस0 मौर्या,जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह के अलावा अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 06 सितम्बर बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की प्रान्तीय बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर संघ द्वारा तैयार मांग-पत्र के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) दीपक कुमार को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसमें राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों के समान उत्तर प्रदेश में भी राजकीय शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, अन्य राज्य कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को भी ए.सी.पी. देने, प्रधानाध्यापक से समूह ख तथा एल.टी. से प्रवक्ता पदों पर 50% पद पदोन्नति से भरे जाने,सरप्लस स्टाफ की त्रुटिपूर्ण/भ्रामक अवधारणा के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया पर रोक लगाने,चिकित्सा प्रतिपूर्ति के अवशेषों के देयकों का भुगतान/ प्रसूति सम्बंधित अवशेष देयकों का भुगतान/ वेतन सम्बन्धित देयकों का अविलम्ब भुगतान कराये जाने की मांग की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ ही शिक्षण कार्यों के अतिरिक्त अन्य दायित्वों/कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने,स्नातक वेतनमान में प्रोन्नत एवं प्रवक्ता के चयन वेतनमान शिक्षक पदों को राजपत्रित घोषित करने,हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक का पदनाम परिवर्तित करने,तदर्थ सेवाओं का लाभ पेंशन/ग्रेच्युटी निर्धारण में करने,अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के समान राजकीय शिक्षकों को भी 62 वर्ष की सेवा सम्बन्धी विकल्प का अवसर प्रदान करने,आकांक्षी जनपदों के शिक्षकों की स्थानान्तरण व्यवस्था को सरल करने,मृतक आश्रित के अन्तर्गत योग्यतानुसार सहायक अध्यापक/ प्रवक्ता पद पर नियुक्ति प्रदान करने,
Advertisement
अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के समान राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भी 7600/- ग्रेड पे प्रदान करने,माननीय मुख्यमन्त्री जी की घोषणा के अनुसार पदोन्नति सभी सम्बन्धित समस्त कार्यवाही 30 सितम्बर,2023 तक पूर्ण करने की मांग विभाग से की गई है। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि ओ.पी.एस. और ए.सी.पी. राजकीय माध्यमिक शिक्षकों का हक है और मूल संघ के माध्यम से हम इसे लेकर रहेंगे।
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना के बीजपुर मुर्धवा मार्ग के बीच आश्रम मोड़ तिराहे पर शनिवार की शाम पुलिस ने वाहनों की सघन रूप से जांच पड़ताल की और चेतवानी दी कि बीना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।साथ ही नाबालिक बचे वाहन चलाते दिखे तो अभिभावक के खिलाफ कार्यवाही की जायेंगी।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया की जांच के दौरान दर्जन भर वाहनों का चालान किया गया।मौके पर एस आई कविंद्र यादव,तेरसु यादव और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता के पट्टे का राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया वितरण
ग्राम नगवां में चौपाल लगाकर मंत्री ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
ग्राम नगवां व आस-पास गांव के ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित- मंत्री
सोनभद्र। राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 संजीव कुमार गौंड़ ने आज राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत नगवां में में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, मंत्री ने नगवां गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान राज्य मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता के दृष्टिगत आज ग्राम नगवां के 44 पात्र लाभार्थियों को पट्टे का वितरण किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता (अधिनियम 2006 नियम 2008) एवं संसोधन नियम-2012) के अन्तर्गत उनकी जीविका के साधन एवं खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुये उनके कब्जे की वन भूमि पर उन्हें पट्टे का अधिकार प्रदान किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इन ग्रामीणों द्वारा जिस भूमि की कई वर्षों से जोताई-बुवाई कर रहे थे, लेकिन उस पर उनका लिखा-पढ़ी में कोई अधिकार नहीं था, जिससे कि उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता था, अब ग्रामीण जनों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें भूमि का अधिकार प्रमाण-पत्र का वितरण आज किया गया है।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणजनों के हित के लिए चलायी जा रही है, उससे सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणजनों ने नगवां में उच्च प्राथमिक/इण्टर मीडिएट कालेज खोलने व खराब रास्ते को बनवाने की मांग मंत्री से की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगवां गांव में आवास, पेंशन सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया, जिससे कि इस क्षेत्र का और बेहतर ढंग से विकास हो सके। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, देवनारायण खरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, खण्ड विकास अधिकारी नगवां उत्कर्ष सक्सेना,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण,ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सोनभद्र इकाई द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़े पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी वर्चुअल कवि गोष्ठी गूगल मीट पर शाम आठ बजे आयोजित की गई। जिसमें डॉ लखन राम ‘जंगली’, प्रद्युम्न त्रिपाठी ‘पद्म’, गोपाल सिंह कुशवाहा, राधेश्याम पाल, इंजीनियर राहुल सिंह कुशवाहा ‘प्रवाह’ , अल्का केशरी ‘आरिया’, सुनील भारतीय ‘चौचक’ और दिलीप सिंह ‘दीपक’ ने कवि गोष्ठी में प्रतिभाग किया। सभी कवियों ने विभिन्न रसों व विभिन्न विधाओं में अपनी बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की । कवि गोष्ठी की अध्यक्षता लोकभाषा के वरिष्ठ कवि डॉ लखनराम जंगली जी ने व संचालन यथार्थ विष्णु ने किया।