समाजवादी पार्टी की जोन, सेक्टर, व बूथ प्रभारियों की हुई समीक्षा बैठक


संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी दुद्धी विधान सभा के म्योरपुर जोन की बैठक बलियरी के पंचायत भवन में आयोजित की गई जिसमें जोन प्रभारी, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संगठित करके बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया

Add

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के सभी बूथ स्तर के पदाधिकारी संगठित होकर पार्टी के विचारधारा को जनता के मध्य पहुंचाने का काम करेगी जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव उपस्थित थे उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनता को महगाँई, बेरोजगारी,चिकित्सा जैसी मूल समस्याओं पर सरकार कोई बात नहीं करना चाहती सिर्फ आपको मुद्दे से भटकाने का काम कर रही है पर आप सभी लोहिया व मुलायम के विचारों पर चलने का काम करेगें किसी के झूठे बहकावे में नहीं आऐगे सभी अपने बूथों को मजबूत करें

Add
Add

इस कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव सुषमा सिंह गोंड ,वरिष्ठ सपा नेता अनवर अली , क्षेत्र पं० सदस्य वरिष्ठ नेता दीनबंधु यादव , वीरेंद्र यादव किरविल जोन प्रभारी साबिर अली जी, बबलू चतुर्वेदी , मनीष यादव , रमेश , जितेंद्र बियार , लल्लू, शिवम यादव समेत तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे
समाजवादी पार्टी सोनभद्र के वरिष्ट नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र जी के करीबी मारकुंडी के श्रद्धेय रामाश्रय भारती जी के देहावसान पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता शेकरार अहमद व संचालन बुद्धिनारायण यादव ने किया/

Add
Advertisement (विज्ञापन)

	

एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन


सोनभद्र। मंगलवार को प्रकाश जीनियस इन्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा एकदिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण योग शिविर लगाया गया।

Add

लगाए गए इस योग शिविर का मुख्य लक्ष्य बच्चों को कैसे स्वस्थ मस्तिष्क प्रदान किया जाए और उन्हें सिर दर्द अनिद्रा की समस्याओं को कैसे दूर की जा सके था। इस दौरान योगी संकट मोचन द्वारा बताया गया इसमें भ्रामरी प्राणायाम जो कि हमारे मस्तिष्क के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और याददाश्त को मेमोरी पावर को हमारे बढ़ता है फिर एम्स के डॉक्टर का कहना है कि यदि आप कुछ भी नहीं करते तो अपने सिर के ऊपर उंगलियों से केवल थपथपी लगा ले तो उससे भी आपका मस्तिष्क स्वस्थ रह सकता है, और इसके बाद आंखों की रोशनी तेज हो बच्चों को चश्मा लगाने की आवश्यकता ना पड़े और

Add

उसी कड़ी में आंख के एक्सरसाइज बताए गए और उन्हें योगी संकट मोचन के द्वारा यह संकल्प दिलाया गया की प्रतिदिन सिर्फ और सिर्फ एक से दो मिनट का समय निकालकर अपने ऊपर यदि आप देते हैं, तो समझ लीजिए आपकी याददाश्त बहुत तेज हो जाएगी और आप जो भी पढ़ते लिखते हैं उन चीजों को लगभग लगभग कई वर्षों तक याद रख सकते हैं,और इसी कड़ी में योगी संकट मोचन द्वारा बताया गया की देर रात तक यदि आप मोबाइल चलाते हैं तो उन चीजों को उन आदतों को तत्काल बंद कर दें अन्यथा आंखों की बीमारी सिर की बीमारी होने से कोई नहीं रोक सकता जितनी आवश्यकता हो उतनी ही आप मोबाइल का प्रयोग करें।

Add

उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे मोबाइल में गेम खेलते हैं वह बच्चे आउटडोर गेम यानी बाहर जाकर के कबड्डी फुटबॉल,वॉलीबॉल खो खो इत्यादि खेलों को खेलें इससे शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है और शरीर का विकास बहुत अच्छे से हो पता है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद जैन और सीईओ संतोष पांडे प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Add
Advertisement (विज्ञापन)

निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता करें पत्रकार- नरेन्द्र पाठक

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं-विवेक पाण्डेय
  • पूर्वांचल मीडिया क्लब ने मनाया हिन्दी पखवाड़ा दिवस
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पूर्वांचल मीडिया क्लब उत्तर प्रदेश (मीडिया क्षेत्र का अग्रणी पंजीकृत संगठन) ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जनपद मुख्यालय पर पत्रकारिता एवं हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमलों पर चर्चा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब है कि कार्यक्रम मे मंच पर मंचासीन अतिथियों के द्वारा देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम मे मंचाशीन बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, दीपक केसरवानी, विवेक कुमार पाण्डेय व राकेश शरण मिश्र रहे। पूर्वांचल मीडिया क्लब राष्ट्रीय इकाई के तत्वाधान में हिन्दी पखवाड़ा दिवस के रूप सितम्बर 2023 को सोनभद्र उत्तर प्रदेश में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद इकाइयां एवं सभी संगठन कि सहभागिता रहीं।

Advertisement

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अरिहंत होटल रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र में प्रतिभाग किए। पत्रकारों के द्वारा कार्यक्रम में पहुँचकर पत्रकार एकता के बारे में एहसास कराया तथा कुछ सम्मानित पत्रकारों को पत्रकारिता जगत के कार्यो को लेकर संगठन द्वारा सम्मान भी किया गया।
आयोजित विचार गोष्ठी में पत्रकारों पर हो रहे जान लेवा हमलों पर चर्चा विषयक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पत्रकारीता महर्षि नारद जी का जीवन अपने काल मे पत्रकारिता का ही रहा है आज के परिवेश मे पत्रकार उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज मे आइने का कार्य कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

आजकल पत्रकारों के खबरों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्ई बार स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करके समाज मे पत्रकारों कि भूमिका को मजबूती प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जनपद मे किसी पत्रकार को गलत तरीके से फसाया गया या पत्रकार के ऊपर गलत कार्यवाही किया गया तो बार एसोसिएशन उनके हित के लिए सदैव खड़ा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मान्यता प्राप्त पत्रकार ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार गांव गीराव की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुचाने का कार्य करते है।

Advertisement (विज्ञापन)

दीपक केसरवानी ने कहा कि आज की पत्रकारीता प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एंव सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारीता किया जा रहा है। राकेश शरण मिश्र ने कहा कि आज हम पत्रकारों के पास कोई कानूनी शक्ति नहीं है जिससे कि वह अपना बचाव कर सके हमे एक जुट होकर पत्रकारीता करने की जरुरत है। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के लिए संगठन ईट से ईट बजाने का काम करेंगी।

संगोष्ठी मे उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकार उत्पीड़न पर चिंता ब्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता जगत के भीष्मपितामह कहें जाने वाले पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के भतीजे की असामयिक निधन होने पर सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मीडिया फोरम जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, संतोष नागर, शक्तिपाल, राजेन्द्र मानव, ज्ञानदास कन्नौजिया, जुही खान, इमरान बक्शी, पंकज देव पाण्डेय, आलोक पति तिवारी, चन्दन कुमार दुबे, शिव नरेश, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा, राजेन्द्र कुमार मानव, चिंता पांडेय, दिनेश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, धीरज सिंह, पंकज पांडेय, मनोज सिंह राणा, विमलेश तिवारी,भोला गुप्ता, विधु शेखर मिश्र, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, अनुप श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, अमित मिश्र, मुनि महेश शुक्ला, विनय सिंह, गिरीश तिवारी, भानु प्रताप, राम विलास, अनवर अंसारी, ब्रज भूषण तिवारी, रवि कांत तिवारी, अनुपम चौबे, भूपेंद्र सिंह समेत सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

अखंड सौभाग्य लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का व्रत

HIGHLIGHTS

  • पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
  • शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने सोमवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।

Advertisement

शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और मंगलवार की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान व्रती महिलाओं अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का अयोजन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महा रक्त दान शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र के द्वारा जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक एवं दुद्धी स्थित ब्लड बैंक पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नगर पालिका सोनभद्र रूबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा फीता काट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि नौजवानो द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान देता है भाजपा के अलावा कोई राजनीतिक संगठन इस तरह का कार्य नहीं करता।

Advertisement

सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानते हुए अपने नेता के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष युवा मोर्चा रक्तदान कर हजारों व्यक्तियों को जीवन दान देने का महान कार्य करता है इसके लिए नौजवान बधाई के पात्र है कार्यक्रम में मोदी जी के 73 वें जन्मदिन पर 73 यूनिट रक्तदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से सेवा व सुशासन के संकल्प को जिले के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज सिद्ध कर रहे हैं यह बहुत ही नेक कार्य है जो आगे भी अनवरत चलता रहेगा आप सभी को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल पांडे संचालन विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, चंदप्रकाश जैन, धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी, उदय नाथ, संतोष शुक्ला, बलराम, जिला मंत्री अतुल पांडे, उत्कर्ष पांडे, विनीत, अभय पटेल, हिरेश, आशीष केसरी, संदीप, मोनू, रवि, आलोक पांडे, राजन तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ सयोजक बृजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का मनाया गया बलिदान दिवस


सलखन, सोनभद्र। सोमवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक सेवा समिति एवं आदिवासी युवा शक्ति के तत्वधान में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का 166वां बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सपूतों का जय घोष लगाते हुए शौर्य यात्रा निकाली गई तत्पश्चात अमर बलिदानी शंकर शाह एवं पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी के प्रतिमा पर हल्दी चावल से टीका लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतनारायण सिंह गोंड(पूर्व दरोगा) ने बताया कि 1857 क्रांति के महानायक जिनको अंग्रेजों ने कैद कर पिता पुत्र को तोप के मुंह में बांधकर उड़ा दिया गया था उन महानायकों को नमन है। विशिष्ट अतिथि राम टेकाम (एडवोकेट) ने बताया कि इन महापुरुषों के बताए हुए पद चिन्हों हम सभी चल रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष अनन्त सिंह पोया ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि अपनी संस्कृति विरासत को बचाए रखना हमारा कर्तव्य है।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का संयोजन वेद प्रकाश मरकाम, संचालन ओमप्रकाश सिंह गोंड ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से साधना आर्मो ,चांदनी आयाम,निर्जला कुशराम,प्यारे सिंह आयाम, रवि शंकर सरूता,विनय कुशराम, निलेश कुशराम ,अखलेश ,दिलीप सिंह कुशराम, ठाकुर प्रसाद ,सूरज सिंह आयाम ,सुनील पोयाम, सुनिल मरकाम, संजय पोयाम, कप्तान, शिवशंकर, रामबचन श्याम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई कार्य मुश्किल नहीं- अखिलेश पांडेय

HIGHLIGHTS

  • विश्वकर्मा पूजा के दिन कुशल कामगार जगदीश चौबे ने नशा से विरत रहने का शपथ लेकर रचा इतिहास
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)




सोनभद्र। मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता है। इस बात को विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव के दिन डाला नगर पंचायत परिक्षेत्र के बाड़ी स्थित प्रखर समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश राज्य सीमेंट निगम की डाला यूनिट मे सेवारत रहे वरिष्ठ तकनीकी कर्मचारी जगदीश चौबे ने नशा की गिरफ्त में आते जा रहे नशेड़ियों को नशा जैसे घातक दुर्व्यसन से विरत रहने का शपथ ग्रहण कर अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत कर, कर दिखाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि श्री चौबे ने अपने प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने के बाद पूजा स्थल पर नशा जैसे दूर्ब्यसन का शपथ पूर्वक परित्याग कर समाज के लिए एक मिशाल कायम किया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि श्री चौबे को नशा जैसे घातक दुर्व्यसन से विरत रहने और उसका परित्याग कर सुखद जीवन जीने की प्रेरणा नशा उन्मूलन के लिए कार्य करने वाले प्रखर समाजसेवी एवं क्षीरसागर कल्याण योजना के संस्थापक संयोजक अखिलेश कुमार पांडेय से मिली और उसे तकनीकी क्षेत्र के कुशल कामगार और सीमेंट निगम के पूर्व कर्मचारी जगदीश चौबे ने विश्वकर्मा पूजा जैसे ऐतिहासिक दिन नशा से विरत रहने की परिसंकल्पना को साकार कर दिखाया।

Advertisement (विज्ञापन)

उनके इस साहसिक कदम की क्षेत्र में पुरजोर सराहना की जा रही है। नशा से विरत रहने और शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह के इस मौके पर अनिल वर्मा, हंसराज चौधरी, ओम वर्मा, अनवर हुसैन, हेमन वर्मा समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक साक्षी रहे।

Advertisement

इस सुखद समाचार की जानकारी मिलने पर सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने इस इ महान सामाजिक कार्य के क्रियान्वयन के लिए क्षीरसागर कल्याण योजना के संस्थापक संयोजक एवं प्रखर समाजसेवी अखिलेश कुमार पांडेय को बधाई देते हुए उनके सुखद व स्वस्थ जीवन जीने की शुभकामनाएं दी है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़ा के तहत ‘‘हंसुली’’ का हृदयस्पर्शी नाट्य मंचन

शक्तिनगर, सोनभद्र। हिंदी पखवाड़ा के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एनटीपीसी सिंगरौली एवं इफको के सहयोग से ख्यातिलब्ध रंग संस्था समूहन कला संस्थान द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
नाट्य समारोह के प्रथम दिवस में पारिवारिक मूल्यों में भौतिकता के कारण आयी गिरावट का जीवंत चित्रण करती नाट्य प्रस्तुति ‘‘हंसुली’’ का हृदयस्पर्शी मंचन लोगो के दिलों में उतरने में सफल रही।

Advertisement

इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख,एनटीपीसी सिंगरौली, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य वरिष्ठ अतिथिगण द्वाराद्वीप प्रज्ज्वलन किया गया।
रंगमंचीय फलक पर एक सुखद मंचन की अनुभूति कराती नाटक ‘हंसुली’’ भारतीय संयुक्त परिवार की पृष्ठभूमि में तीन पीढ़ियों के आपसी द्वन्द को भौतिकता के प्रभाव से परिवार में मूल्यों के क्षरण को दर्शाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

नाटक के पात्र बांके और माया अपनी माँ चिन्ता के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे है। परिवार की पुश्तैनी निशानी हंसुली को माया अपनी सास से हरहाल में पाना चाहती है, जो उसे परिवार की सत्ता पर काबिज रख सके। माया की ननद शीला का हस्तक्षेप भी उसे बर्दाश्त नहीं होता, पर निधन के पूर्व चिन्ता माया को हंसुली सौंप देती है। आगे चलकर वक्त अपने आप को दोहराता है जब माया की दोनों बहुओं का हंसुली पाने के लिए द्वन्द चरम पर पहुँच जाता है तो परिवार की इज्जत तार-तार हो जाती है और मामला पंचायत में पहुँच जाता है। पांरपरिक मूल्यों और संस्कारों को ढहता देख माया भरी पंचायत में यह प्रश्न खड़ा करती है कि जो भाई अपने भाई का नहीं हुआ, जो देवरानी अपनी जेठानी की नहीं हुई वो हमारी कैसे होगी, ऐसे हम बूढें मां बाप का क्या होगा?

Advertisement (विज्ञापन)

कहानीकार डॉ अखिलेश चन्द्र की लिखी कहानी पर राजकुमार शाह द्वारा रूपांतरित नाट्य आलेख उन सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर सोचने पर मजबूर करता है कि मां-बाप कुछ भी करके बच्चों को खुशियां देना चाहते है, उन्हे सशक्त बनाते हैं पर आज जब मां-बाप अशक्त हैं तो उन्हे उनकी परवाह नहीं हैं। भौतिकता की चाह में पीस रहे ख़ून के रिश्तों को बड़ी ही मार्मिकता से रेखांकित करने में नाट्य रूपांतरकार और निर्देशक राजकुमार शाह निर्देशकीय शिल्प और परिकल्पना से रोंगटे खड़ा कर देता है और दर्शकदीर्घा स्तब्ध है। अभिषेक कुमार गुप्ता का रंग संगीत, निर्देशक की दृश्य संरचना और मो0 हफीज का प्रकाश संयोजन नाटक की कहानी ही नही, उसकी आत्मा को भी आलोकित करती है।

Advertisement (विज्ञापन)

माया और बांके के रूप में रिम्पी वर्मा, नवीन चन्द्रा, दोनों बेटों और बहुओं की भूमिका में अजय कुमार, सुनील कुमार, गंगा प्रजापति, रितिका सिंह ने अपने बेजोड़ अभिनय से प्रभावित करने में सफल रहे। कथावाचक की भूमिका में स्वयं निर्देशक राजकुमार शाह दर्शकों से सीधे संवाद करते हुए उन्हे भावनात्मक रूप से बहा ले गये। आद्या मिश्रा, मनीषा प्रजापति, वैभव बिन्दुसार और राजन कुमार झा ने अलग-अलग भूमिकाओं में और भोला काका के रूप में रूपनारायन सराहनीय रहे।

संगीत वाद्यकारों में तबले पर गौरव शर्मा, बांसुरी पर अभिषेक सिंह और हारमोनियम पर संगीत निर्देशक अभिषेक कुमार गुप्ता नाटक को ठोस धरातल देने में सफल रहे, लोक संगीत सोहर, होरी का भी सुन्दर प्रयोग हुआ। कला पक्ष में रतन लाल जायसवाल ने कुशल योगदान दिया। प्रस्तुति वर्तमान में उच्च शिक्षा और उच्च अर्थोपार्जन के लिए घर से दूर होने और संस्कारो और मूल्यों को खो देने की संवेदनहीनता को बड़ी सुदृढ़ता से रेखाकिंत करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक ‘‘सुन लो स्वर पाषाण शिला के’’ का मंचन होगा।इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), रंजू सिंह, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारीगण आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक(राजभाषा) द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

	

आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का श्रद्धा से किया गया पूजन-अर्चन

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन, रेणुसागर स्थित पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर संगमरमर से निर्मित दिब्य आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार एवं घंटे घड़ियाल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी, तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आदिशिल्पी की जय, विश्वकर्मा भगवान की जय के गगनभेदी उद्घघोषों से पूरा पंडाल गॅूज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

ततपश्चात हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर0 पी0 सिंह सपत्नीक द्वारा शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन हवन एवं आरती किया तथा शिल्पी भगवान विश्वकर्मा से संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा, संमृद्धि एवं हिण्डालकों रेनूसागर पावर डिवीजन के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की ।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त पूजा हनुमान मंदिर के वरिष्ठ पंडित मनोज पाण्डेय द्वारा कराया गया, पुजारी ने बताया कि हिंदू धर्म में आदिशिल्पी विश्वकर्मा भगवान को निर्माण एवं सृृजन का देवता माना जाता है तथा कार्य एवं श्रम के देवता होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त है । संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ व्यालर मेंटीनेंस, टरवाईन मेंटीनेंस, संचालन, सिविल बिभाग, एरियल रोपवे एवं सी.एच.पी. कैंटीन सहित विभिन्न विभागों में भी आदि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव बड़े ही उत्साह से किया गया।

Advertisement

तदोपरान्त उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह , संजय सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, गुलसन तिवारी , परेश ढोले,रमेश चंद पांडेय, मनीष सिंह, मनु अरोरा, समीर आनंद, कर्नल जयदीप मिश्रा ,राजेश सैनी,अरविन्द सिंह,ललित खुराना, प्रणव सोनी, संदीप यावले, कैप्टन रोहित फरासी, सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं श्रम संगठनों के मान्यता प्राप्त पदाधिकारी मौजूद रहें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदा नन्द पांडेय सहित रेणुसागर पावर डिवीजन के सभी विभागाध्यक्षों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

आदिवासी सहयोग समिति द्वारा आरंगपानी में आयोजित की गई कुस्ती दंगल प्रतियोगिता

सन्तोष दयाल


    म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंग पानी के बरवाटोला बंधी के पास श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदिवासी सहयोग समिति के सौजन्य से रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस दौरान दर्जनों पहलवानों ने कुश्ती में हाथ आजमाया। और सुनील ने राम बाबू को पटखनी दे 2100 सौ का नगद पुरस्कार संजय गोंड के हाथो प्राप्त किया। मौके पर पूर्व सांसद और प्रमुख तथा संजय गोंड ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में खेल कूद कुश्ती का आयोजन बताता है की ग्रामीणों में कितना उत्साह और खेल के प्रति रुचि है।

    Advertisement

    कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा छिपी हुई है उसे निखारने की जरूरत है और आयोजन से प्रतिभा में निखार आती है।इस दौरान आयोजन के अध्यक्ष हरी प्रसाद सालबंदी , संयोजक राजू गुप्ता प्रेमचंद यादव, जनकधारी गोंड, राजेंद्र यादव राम जीत भारती, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free