सुरक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग – कैप्टन रोहित

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीज़न के यूनिट हेड आर0पी0 सिंह के दिशा निर्देशन व यूनिट एच0आर0 हेड शैलेश विक्रम सिंह के नेतृत्व में द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग रेणुसागर कार्यक्रम के अन्तर्गत अवधूत भगवान राम पी जी कालेज प्रांगण अनपरा में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रेनूसागर के नगर प्रशासन एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रबधक कैप्टन रोहित देव फरासी एवं सेफ्टी विभाग के इमरान अहमद द्वारा बहुत ही रोचक व सरल तरीके से विद्यालय के बच्चों को सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न आयामो प्रकाश डाला। इसके पूर्व अवधूत भगवान राम पी जी कालेज के प्रधानाचार्य डा0 अजय विक्रम सिंह ने रेनूसागर के अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कैप्टन रोहित देव द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित यात्रा करते समय क्रश हेलमेट, सीट बेल्ट व मोबाईल पर बात न करने की बच्चो को नसीहत दी तथा महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसे हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि जब हम यात्रा करें तो ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें ,इससे हम सुरक्षित रहकर दूसरे को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की सभी से अपेक्षा की तथा कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा की जानकारी हो सके। अंत में उन्होंने विडिओ क्लिप के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा से सम्बंधित तमाम जानकारिया दी।

Advertisement

द्वितीय चरण में इमरान अहमद द्वारा व्यवहारिक सुरक्षा सम्बन्धी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस चरण में उन्होंने वर्षा ऋतु में हम स्वयं को कैसे सुरक्षित रख सकते है,बिजली के उपकरणों से अपने को सुरक्षित रखना आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, राजनाथ यादव व अवधूत भगवान राम पी जी कालेज के अध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन के पूर्व कालेज के प्रधानाचार्य डा0 अजय विक्रम सिंह ने रेणुसागर प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए मुक्त कंठ से रेणुसागर प्रबंधन की सराहना की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

कंपोजिट विद्यालय रौप में हुआ एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन


सोनभद्र। बुधवार को पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण योग शिविर कंपोजिट विद्यालय रौप में लगाया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य था बच्चों को कैसे स्वस्थ रख कर उनके घर से बीमारी को दूर किया जाए और उन्हें सिर दर्द, अनिद्रा,पैर दर्द,सूक्ष्म व्यायाम,कैंसर,पेट दर्द जैसे तमाम समस्याओं को कैसे दूर की जा सके इसके बारे में बताना था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर योग गुरु द्वारा भ्रस्तिका प्राणायाम अलर्जी समस्या को दूर करने के लिए, भ्रामरी प्राणायाम जो कि हमारे मस्तिष्क के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और याददाश्त को मेमोरी पावर को हमारे बढ़ता है,कपाल भाती हजारों रोग के लिए एक प्राणायाम,अनुलोम विलोम प्राणायाम ब्लड प्रेशर,और मंडुक्क आसन मधुमेह के रोग को ठीक करने के उपाय बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

योगी संकट मोचन द्वारा बताया गया की देर रात तक यदि आप मोबाइल चलाते हैं तो उन चीजों को उन आदतों को तत्काल बंद कर दें अन्यथा आंखों की बीमारी सिर की बीमारी होने से कोई नहीं रोक सकता जितनी आवश्यकता हो उतनी ही आप मोबाइल का प्रयोग करें और बच्चों को प्रेरित किया गया कि जो भी बच्चे मोबाइल में गेम खेलते हैं वह बच्चे आउटडोर गेम यानी बाहर जाकर के कबड्डी फुटबॉल, वॉलीबॉल खो खो इत्यादि खेलों को खेलें इससे शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है और शरीर का विकास बहुत अच्छे से हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा दूध, फल तथा स्वादिष्ट भोजन भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना भारती, अर्चना, दिव्या, नीतू, रीया, रेणु, किरण सिंह, विनोद देव पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है- अशोक चौरसिया

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर बुधवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया मौजूद रहे तो वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप मे पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है, आने वाले समय में संगठन को मजबूत करते हुए शक्ति केन्द्र व बूथ को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को आसानी से जीत सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सीएचसी, प्री हेल्थ कैंप तक लोगों को लेकर जाना है। 25 सितंबर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जयन्ती का कार्यक्रम हर बूथ स्तर पर मनाना है। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सभी बूथों की समिति के साथ बैठक व समीक्षा करना है। जिस तरह से मोदी जी देश के सम्मान को बढाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे है जिसके कारण भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने चन्द्रमा पर चन्द्रयान को सफलतापूर्वक भेजकर जो दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास कराया है, जी 20 सम्मेलन में कमेटी द्वारा प्रस्तावित 123 प्रस्तावों को मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सभी नेताओ ने सहजता व सरलता से स्वीकार किया है। यह मोदी जी के सफल विदेश नीति का प्रभाव है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में जिले से प्रवासी कार्यकर्ता हर मण्डल स्तर पर प्रवास करके शक्ति केन्द्र व बूथों की समीक्षा करेंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए मुख्यबिन्दु बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करना है। जिससे की चुनाव में सफलता हासिल किया जा सके। एक बार पुनः आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला में मुख्यरुप से पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, आर0एन0पाठक, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शारदा खरवार, देवेन्द्र पटेल, रामलखन सिंह, छोटेलाल खरवार, श्रवण, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, राकेश मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अधिवक्ताओ का संघर्ष लाया रंग – राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट हेतु प्रदेश सरकार ने कमेटी का किया गठन
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने सरकार को दिया धन्यवाद


सोंनभद्र। अधिवक्ताओ की एकजुटता के आगे हापुड़ लाठीचार्ज में हो रहे अधिवक्ताओ के प्रदेश ब्यापि हड़ताल और धरना प्रदर्शन के कारण अंततः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को झुकना ही पड़ा और प्रदेश के अधिवक्ता का संघर्ष रंग लाया जिसके कारण उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने हेतु एक्ट के विभिन्न पहलुओ पर विचार विमर्श कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने हेतु एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।

Advertisement

यह बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने दी।श्री मिश्र ने बताया कि जो कमेटी प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई हैं उसमें प्रमुख सचिव विधायी उत्तर प्रदेश सरकार अध्यक्ष होंगे।और इसके अलावा ए डी जे अभियोजन उत्तर प्रदेश सरकार को भी सदस्य बनाया गया है। साथ उत्तर प्रदेश बार कौंसिल द्वारा नॉमित प्रतिनिधि को भी इसका सदस्य बनाया जाएगा। इस कमेटी द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के सभी बिंदुओं पर बहुत ही बारीकी से रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद उसकी संस्तुति एवम सुझाव हेतु राज्य विधि आयोग को उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस आशय का पत्र बीते 19 सितंबर को प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-।।प्रमुख सचिव न्याय एवम विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया। श्री मिश्र ने इसे अधिवक्ताओ की बहुत बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस कमेटी के गठन से राजस्थान प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी बहुत जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने की उम्मीद प्रदेश के अधिवक्ताओ को दिखाई पड़ रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से प्रदेश में अधिवक्ताओ के विरुद्ध आए दिन घटित हो रहे अपराधों में अत्यधिक कमी आएगी और अधिवक्ता समाज अपने को सुरक्षित महसूस करेगा। साथ ही उन्होंने सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के अधिवक्ता साथियों सहित प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज को इस हेतु बधाई देते हुए कहा है ये सब आपकी एकता और अखंडता के कारण ही सम्भव हो पा रहा है इसलिए अपनी एकता बनाएं रखें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत करें आवेदन

HIGHLIGHTS

  • अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग के छात्र/छात्राओं का शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत आवेदन 22 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक


सोनभद्र। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने अवगत कराया है कि अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग के छात्र/छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट http://www.scholarship.up.gov.in पर जाकर आनलाईन आवेदन 22 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते है।

Advertisement

हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में 25 सितम्बर 2023 से 08 जनवरी 2024 तक जमा किया जाना है और शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 21 सितम्बर 2023 से 19 दिसम्बर 2023 तक है छात्रों/छात्राओं छात्रवृत्ति को पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड/एन0पी0सी0आई0 में मैप्ड बैंक खातों व बैंकखातों मे धनराशि का अन्तरण किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राहत आयुक्त उ.प्र. शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में ADM ने की बैठक


सोनभद्र। राहत आयुक्त, उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में यह अवगत कराया गया है कि प्रदेश में वज्रपात, बेमौसम भारी वर्षा, आंधी-तूफान एवं अन्य मौसम संबंधी घटनाओं से प्रत्येक वर्ष अत्यधिक मात्रा में जान-माल की क्षति होती है, जिसके रोकथाम व बचाव हेतु प्रदेश में मौसम संबंधित पूर्व चेतावनियों को सुदृढ़ करने तथा चेतावनियों के प्रभावी तंत्र को विकसित किए जाने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में 02 जगह पर 10मी0×10मी0 के दो स्थल पर ए0डब्ल्यू0एस0-मौसम पूर्वानुमान उपकरण (एटोमेटिक वेदर स्टेशन) तथा प्रत्येक ब्लॉक में 4-4 ए0आर0जी0 (वर्षा मापी यंत्र) 5मी0×5मी0 के चार स्थल (ऐटोमेटिक रैन गेज) लगाए जाने हेतु निश्चित स्थान का चिन्हांकन करते हुए उसके को-ऑर्डिनेट की सूचना नियत प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

अतः निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अघ्यक्षता में अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त संबधित तहसीलदार एवं समस्त खंड विकास अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ए0डब्ल्यू0एस0 (एटोमेटिक वेदर स्टेशन) तथा ए0आर0जी0 (एटोमेटिक रेन गेज) स्थापित किये जाने हेतु निश्चित स्थान का चिन्हांकन करते हुए उसके को-ऑर्डिनेट की सूचना नियत प्रारूप पर तत्काल लौटती डाक से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज सुशील कुमार, अमित कुमार सरोज ईओ चुर्क, ऋचा यादव ईओ अनपरा, विशाल कुमार नायब तहसीलदार दुद्धी, रजनीश कुमार नायब तहसीलदार ओबरा, पवन कुमार शुक्ला ज़िला आपदा विशेषज्ञ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

श्री गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना, भक्तों ने किया दर्शन पूजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के बगल में श्री गणपति बप्पा महोत्सव समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम पंडाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर मुख्य रूप से महोत्सव समिति के अभिषेक केसरी, मुकेश केशरी, विशाल केशरी, प्रियांशु, सुनील, अमन, अनुराग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। क्यू

Add
Add
Add
Add
Advertisement (विज्ञापन)

	

डीएम ने की मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले योजनाओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा
  • निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं की आनलाईन इंटीग्रेटेड माध्यम से सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी, शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की समीक्षा प्रत्येक माह सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर की जायेगी, सभी अधिकारीगण अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की निगरानी सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से करते रहें।

Add

उन्होंने कहा कि सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण आदि के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा किये, समीक्षा के दौरान सड़कों के अनुरक्षण, नव निर्माण की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के अनुरक्षण व नव निर्माण के कार्य शासन की मंशा के अनुरूप ससमय पूर्ण किये जाये, जिन भी अवर अभियन्ता द्वारा निर्माण कार्योंं में शिथिलता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण की प्र्रगति की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराये जाये।

Add

इस दौरान उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 50 लाख की लागत से अधिक सड़कों व भवनों के निर्माण कार्यों की निगरानी हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनसे निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्राप्त की जाये, निर्माण कार्यों में जिस स्तर पर शिथिलता पायी जाये, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं  प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को टूलकिट वितरण व उनके ट्रेनिंग व रजिस्ट्रेशन के प्रगति की समीक्षा की तो लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Add

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान मातृत्व शिशु एवं बालिका श्रम योजना, कन्या विवाह योजना सहायता के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की समीक्षा की गयी तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उप श्रमायुक्त पिपरी को निर्देेशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अन्दर लाभार्थियों से सम्बन्धित पत्रावलियों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की आपूर्ति शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि के अनुसार सुनिश्चित की जाये, लोकल फाल्ट आदि की समस्याएं शीघ्रता के साथ पूर्ण करायी जाये और ट्रान्सफार्मरों की मरम्मत व रिपेरिंग का कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाये, विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार से जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीणांचलों में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य व लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानान्तरित किये जाने के प्रगति की जिलाधिकारी ने समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य व धनराशि का हस्तान्तरण में तेजी लाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Add

इसमें शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

एनटीपीसी सिंगरौली में ‘सुन लो स्वर पाषाण शिला के’ का अद्भुत नाट्य मंचन

शक्तिनगर, सोनभद्र। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, एनटीपीसी सिंगरौली एवं इफको के सहयोग से ख्यातिलब्ध रंग संस्था समूहन कला संस्थान द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक ‘सुन लो स्वर पाषाण शिला के’ का अद्भुत मंचन हुआ।

नाटक ‘‘सुन लो स्वर पाषाण शिला के’’ राम कथा का ऐसा प्रसंग है जो भगवान राम के जीवन के आरम्भ में आता है, परन्तु भगवान राम के जीवन का महत्वपूर्ण प्रसंग है। यह अहिल्या प्रसंग पर आधारित रामकथा का नारी स्वर है, जो उनको पुरूषोत्तम रूप में सामाजिक मर्यादा प्रदान करता है। इस प्रसंग में नारी की सामाजिक दशा का विस्तृत वर्णन और राम के अप्रतिम पुरूषार्थ से उसके उद्धार का उल्लेख मिलता है।

अहिल्या उद्धार प्रसंग में राजनैतिक सत्ता की उच्च श्रृंखलता का भी वर्णन मिलता है। इन्द्र की कुटिलता से उपजी यह घटना परवर्ती अनेक सैद्धांतिक दृष्टांतों को समाज के सम्मुख रखती है। गौतम ऋषि का पत्नी त्याग के उपरान्त तपस्या हेतु उन्मुख होना पुरूषवादी सोच का परिमार्जन है। अहिल्या द्वारा पति की इच्छा के सम्मुख नत हो जाना नारी आदर्श की पराकाष्ठा को भी प्रस्तुत करती है। राम द्वारा अहिल्या उद्धार का यह प्रसंग तब चरमोत्कर्ष पर होता है जब राम अहिल्या उद्धार के उपरान्त ‘‘जैसे माता कौशल्या है वैसे ही माता अहिल्या है’’ कहकर अहिल्या को समाज में स्थापित करते हैं।

संगीत प्रधान शैली की इस नाट्य प्रस्तुति में राग भैरवी, शिवरंजनी, काफी आदि विभिन्न रागो पर कई आकर्षक गीतों का प्रयोग बहुत ही शानदार रहा, जिसकी संगीत रचना बनारस घराने की जानी मानी गायिका विदुषी सुचरिता गुप्ता ने तैयार किया है। पाषाणी अहिल्या और वृक्ष की भूमिका के दृश्य में निर्देशक की प्रयोगधर्मिता और संवेदनशीलता दर्शकों को अचंभित करती है। इस भूमिका को मंच पर अभिनीत भी स्वयं निर्देशक राजकुमार शाह ने किया, पाषाणी अहिल्या की भूमिका में रिम्पी वर्मा अपने सशक्त अभिनय से लोगों को भावनाओं में बह जाने को मजबूर कर देती है।

नवीन चन्द्रा विश्वामित्र की भूमिका में राम और लक्ष्मण सुनील कुमार, अजय कुमार, गौतमी अहिल्या गंगा प्रजापति और ऋषि गौतम के रूप में राजन कुमार झा के अभिनय ने प्रभावित किया। रितिका सिंह कोरस के रूप में प्रस्तुति को गति देने में सफल रही, कुमार अभिषेक, वैभव बिन्दुसार और रिम्पी वर्मा का गायन लाजवाब रहा। इन्द्र और चन्द्र की भूमिका में राहुल मौर्या और हिमेश कुमार सराहनीय रहे। प्रस्तुति का नाट्यालेख संतोष कुमार, गीत लाल बहादुर चैरसिया का, ध्वनि अभिकल्पना प्रवीण पाण्डेय और प्रकाश संयोजन तथ संचालन मो0 हफ़ीज द्वारा नाटक को एक ठोस धरातल प्रदान करती है।

ध्वनि प्रभाव अजय कुमार और राजन कु0 झा, वेशभूषा एवं रूपसज्जा रिम्पी वर्मा, रितिका सिंह,, पूजा केसरी, रश्मि पाण्डेय, कला पक्ष रतन लाल जायसवाल और नृत्य संयोजन सुनंदा भट्टाचार्या का सफल रहा। राजकुमार शाह का निर्देशन नई सोच से युक्त अनिर्वचनीय है। यह नाट्य समारोह एनटीपीसी, सिंगरौली के लिए एक सुखद अनुभूति रही। समारोह के तीसरे और अंतिम दिन कल नाटक दाखिला डाट काम का मंचन होगा।

इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) , अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), रंजू सिंह, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारीगण आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक(राजभाषा) द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

	

इंडियन कॉनसिल आफ प्रेस ने जिला अधिकारी को सौंपा लेटर पिटीशन

संतोष दयाल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मीडिया/पत्रकारों को प्रतिबंधित किए जाने पर इंडियन कॉनसिल ऑफ प्रेस के
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जिला अधिकारी सोनभद्र के माध्यम से दिया लेटर पिटीशन देकर शासनादेश को निरस्त करने की मांग कि क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16/8/2023 अगस्त को शासनादेश जारी करके लिखा गया है कि मीडिया / पत्रकारों द्वारा तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर नकारात्मक समाचार प्रकाशित करता है जो की शासन एवं प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

Add

जोकि यह पूर्णयता असत्य है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कई बार यह कहा जा चुका है की मीडिया/ पत्रकार संविधान का चौथा स्तंभ है और मीडिया पत्रकार समाज की एक ऐसी कड़ी है जो की संविधान के अनुरूप दबे कुचले लोगों की बात को देश के सामने बेबाक रूप से बिना किसी भय के लिखकर दिखाकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है और सरकार शासन प्रशासन की मदद करता है उस मीडिया/ पत्रकार पर पाबंदी लगाकर संविधान की मूल भावनाओं को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जिला अधिकारी के माध्यम से लेटर पिटीशन देकर उत्तर प्रदेश के शासनादेश को निरस्त करने की मांग की है ।

Add
Add
Add
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free