रमेश जायसवाल ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल ने भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान प्रदेश कार्यसमीति सदस्य रमेश जायसवाल ने जिला अध्यक्ष से चर्चा के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन में युवाओं और व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बढ़ती चोरी और मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए प्रशासन- उषा चौबे

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेसियों ने सदर कोतवाली पहुंच प्रभारी निरीक्षक को सोपा ज्ञापन



सोनभद्र। नगर में बढ़ रही चोरी और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रदर्शन कर प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज लक्ष्मण पर्वत को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने प्रदर्शनकरियो को भरोसा दिया कि जल्द ही ऐसे मामले में कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला जिलाध्यक्ष ने कहा की बढ़ौली सहित आप पास के गावों में मादक पदार्थों की बिक्री लागतार बढ़ रही है। इससे नगर में चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है,जिससे आम जनता परेशान है और लोगो में भय व्याप्त है।
कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की जनपद में अवैध रूप से बिक रही मादक पदार्थों से युवा नशे के गिरफ्त में आ रहे है और नशे की गिरफ्त में आने के बाद ये चोरी और अन्य अपराध की तरफ बढ़ रहे है। ऐसे मामलो में अंकुश लगाया जाना जनहित में उचित कदम होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे के घर से मोबाइल कुर्सी और टुल्लू चोरी हो गया है और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के गाड़ी का बैटरी भी चोर उड़ा ले गए। और बढ़ौली गांव में बैटरी और टुल्लू चोरी की भी घटनाएं सामने आ रही है।
युवा नेता प्रमोद पाण्डेय ने कहा की चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करें ताकि प्रशासन पर लोगो का विश्वास बना रहे।

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कन्हैया पांडेय ने कहा की आय दिन चोरी की घटनाओं से पुलिस को चुनौती देने वाले चोर को जल्द गिरफ्तार करे प्रशासन अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को दिवस होगी।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व सेवादल से मृदुल मिश्रा प्रमोद पांडेय, रीता देवी,तेतरी देवी, रामवंती , अनामिका सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एक किलो 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए एक अभियुक्त का हुआ चालान


नीरज गुप्ता
बीजपुर,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीजपुर पुलिस ने गुरुवार की रात गस्त के दौरान एक युवक को नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार कर उपयुक्त धाराओं में चालान कर कानून के हवाले कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिरसोती थाना बीजपुर गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा लेकर विक्री हेतु मध्य प्रदेश जाने की फिराक में सिरसोती रेलवे पुलिया के पास खड़ा था इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा के द्वारा उप निरीक्षक अमिताब चंद के नेतृत्व में गठित टीम रात्रि गस्त के दौरान पुलिया के पास पहुंच गई।

Advertisement

पुलिस को देख युवक भागने की कोशिश करने लगा जिस पर उप निरीक्षक अमिताब चंद,का.अभिषेक कुमार,का.अनूप सिंह ने युवक को दबोच लिया।जब युवक की तलाशी लिया तो उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक करवाई कर कानून के हवाले कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

आनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाये सरकार- बनवारी लाल कंछल

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग के राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि भारत में केवल 100 कार्पोरेट घराने आनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतवर्ष के 7 करोड़ खुदरा व्यापारी, उनके 7 करोड़ कर्मचारी और उनके परिवारजनों को मिलाकर कुल 70 करोड़ लोगों का जीवन बर्बाद करने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर आने वाले दिनों में घातक प्रभाव पड़ेगा। केवल कुछ घरानों को खुश करने के लिए 70 करोड़ के जीवन को बर्बाद नहीं किया जा सकता है। हमारा अनुरोध है कि आनलाइन ट्रेडिंग को सरकार तत्काल समाप्त करे। प्रांतीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि व्यापारी वर्ग की सुविधायें और सम्मान बढ़ाने के लिए व्यापार मण्डल सदैव प्रयासरत है।

Advertisement (विज्ञापन)

आयकर छूट 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख करने, आयकर में 80सी की छूट डेढ़ लाख से बढ़ाकर दो लाख करने एवं आयकरदाता व्यापारियों को विदेशों की तरह शिक्षा और स्वास्थ निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग व्यापार मण्डल निरंतर 10 वर्षों से कर रहा है। आयकर एवं जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को आई. कार्ड भी अवश्य जारी किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार स्नातक क्षेत्र बनाकर 10 अध्यापकों को विधान परिषद में भेज रही है। हमारी मांग है कि व्यापारी क्षेत्र बनाकर प्रदेश के 20 व्यापारियों को विधान परिषद में भेजा जाये। टोल प्लाजा की दरें कम की जायें। सर्किल रेट पांच वर्ष में एक बार बढ़ाया जाये।

Advertisement

कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज किये गये मुकदमें वापिस लिये जायें। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी करदाता और कामदाता है। देश और प्रदेश को सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारी का दुघर्टना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, व्यापारी पेंशन तीन हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह की जाये। व्यापारी स्वास्थ बीमा 10 लाख, दुकान लुटने व जलने का बीमा 10 लाख एवं व्यापारी की सामान्य मृत्यु होने पर भरण-पोषण बीमा 25 लाख रुपया दिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापारियों को दी जाने वाली कई सुविधाओं के विषय में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को बार-बार पत्र लिखकर भेजे गये हैं। हमें विश्वास है कि सरकार हमारी इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करेगी। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में लागू जीएसटी में अनेकों खामियां हैं जिससे व्यापारियों का प्रदेश और देश में उत्पीड़न और दोहन हो रहा है। हमारा केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि देश के व्यापारी नेताओं की एक बैठक बुलाकर उनकी बातें सुनी जाये और जीएसटी में जो भी खामियां हैं उन्हें दूर किया जाये।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर मंत्री मनोज जालान

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बीजेपी की आईटी व सोशल मिडिया सेल की हुई बैठक



सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आईटी व सोशल मिडिया सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के विस्तार में आईटी व सोशल मिडिया का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके अंतर्गत संगठन के हर मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ताओं के मोबाइल में सरल एप्प व नमो एप्प डाउनलोड होना अति आवश्यक है। सोशल मिडिया संगठन व सरकार के कार्यक्रम और योजनाओं की जनता के बीच में पहुंचाने का एक उचित माध्यम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सोशल मिडिया पर सकारात्मक माहौल बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे तो संगठन कार्य का विस्तार तेजी से होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की सोशल मिडिया टीम को और मजबूत करते हुए उसका विस्तार करना होगा।

Advertisement

वहीं जिला संयोजक सोशल मिडिया मनोज सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प, ग्रुप, ट्विटर एवं नमो एप्प, सरल एप्प पर कार्यक्रम अपलोड करने की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को सोशल मिडिया के माध्यम से हर मोबाइल तक पहुंचाने का कार्य बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता करेंगे तो आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल पायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मे मुख्यरुप से जिला संयोजक अभय सिंह, दीपक अग्रहरी, संजीव जायसवाल, भोलू जायसवाल, राजकुमार यादव, मनीष जायसवाल, सूर्या यादव, गौरव सिंह, आशुतोश शुक्ला, देवव्रत तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शिवम यादव बनाऐ गये समाजवादी पार्टी विधानसभा मिडिया प्रभारी

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। दुद्धी विधान सभा में बूथ प्रभारियों के बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के
जिला अध्यक्ष राम निहोर व दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष सेकरार अहमद ने समाजवादी पार्टी दुद्धी विधान सभा का शिवम यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कहा पार्टी में सक्रियता और मेहनत को देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

उम्मीद करते हैं विभिन्न सोशल मीडिया व मिडिया के माध्यम से पार्टी की विचार धाराओं व नितीयों का प्रचार लगन से करेंगे शिवम यादव ने पार्टी के द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकारते हुऐ पूरी निष्ठा व लगन से करने को कहा
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोड जी, सपा जिला सचिव बुद्धिनारायण यादव विधान सभा महासचिव
प्रमचंद यादव वरिष्ट नेता अनवर अली, दीनबंधु यादव, वीरेंद्र यादव, साबिर अली, लुल्लू, तनवीर , मनीष यादव,सभय समेत तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे शिवम यादव को विधानसभा मिडिया प्रभारी बनने पर क्षेत्र के युवा नेताओं विकास यादव, अर्जुन सिंह, राजू, अमित भारती, सन्त कुमार, बृजेश राजा, राम अवध, उमेश इत्यादि ने खुशी जाहिर कर बधाई दी/

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वरिष्ठ नेता लवकुश प्रसाद केसरी का निधन

सोनभद्र। जनपद में केसरवानी वैश्य सभा के संस्थापक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी लवकुश प्रसाद केसरी का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
पारिवारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार श्री केसरी का इलाज काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से चल रहा था।

Advertisement

जुझारू, संघर्षशील व्यक्तित्व वाले श्री केसरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए इसके साथ ही साथ इन्होंने वैश्योकी राजनीति की कमान को भी संभाला। जनपद में केसरवानी वैश्य सभा, तरुण केसरवानी वैश्य सभा, तरुण महिला केसरवानी वैश्य सभा का गठन कर संगठन को गति दिया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जन्मदिवस पर बाटी मिठाइयां

अनपरा, सोनभद्र। जन विकास मंच के संयोजक संजीव सिंह ने यशवंत सिंह का 66वां जन्मदिन लाल टावर बस्ती में मिष्ठान वितरण के साथ कापी पेंसिल बाँट मनाया। समाजसेवी अनपरा जन विकास मंच के संयोजक संजीव सिंह द्वारा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवम सदस्य विधान परिषद उतर प्रदेश यशवंत सिंह का 66वें जन्मदिन केक काट कर अनपरा आवास पर मनाया गया।

Advertisement

संजीव सिंह ने यशवंत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशवंत सिंह छात्र जीवन से ही समाजिक कार्यों से जुड़ गये। उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ मोर्चा लिए एवं 18 महीने जेल में रहे। उत्तर प्रदेश के राजनाथ सिंह के सरकार में मंत्री थे। इस समय लगातार 20 वर्षो से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य है, इसके साथ ही व्यवहार कुशलता के कारण अपने पुत्र विक्रांत सिंह रिशु को निर्दल आजमगढ़ मऊ विधान परिषद सीट से निर्वाचित कराकर वर्तमान में सदस्य बनवाया।

Advertisement (विज्ञापन)

यशवंत सिंह समाजिक कार्यों में लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित करते है। समासेवी संजीव सिंह द्वारा यशवंत सिंह के जन्मदिन पर लाल टावर बस्ती में मिष्ठान वितरण के साथ ही बच्चो में कापी पेंसिल एवं पठन पाठन की सामग्री वितरण कराया। इस मौके पर धमेन्द्र गुप्ता, रिशप श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद, नयनसिंह, निशांत सिंह, हरिओम सिंह, पिंकू पंडित, विपिन, धर्मेंद्र राम इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

महात्मा गाॅधी की जयंती पर मनाया जाएगा स्वच्छ भारत दिवस- DM

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी 02 अक्टूबर, 2023 के जयंती पर स्वच्छता के लिए जन आन्दोलन के उत्सव के दृष्टिगत ’’स्वच्छ भारत दिवस (एसबीडी)’’ के रूप में होगा आयोजित

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि 02 अक्टूबर, 2023 के अवसर पर स्वच्छता के लिए जन आन्दोलन के उत्सव के दृष्टिगत ’’स्वच्छ भारत दिवस (एसबीडी)’’ के रूप में मनाया जाना है, जो महात्मा को उनकी जयंती के दिन एक श्रद्धांजलि है। एसबीडी-2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और शहरी द्वारा संयुक्त रूप से 15 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2023 से आयोजित किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा, 2023 ’कचरा मुक्त भारत’ पखवाड़ा मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि एसएचएस-2023 की थीम ‘‘कचरा मुक्त भारत‘‘ है, जिसका उद्देश्य दृष्यमान साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण व समृद्धि से सम्बन्धित है, विगत वर्षों की तरह स्वच्छता गतिविधियों की भावना स्वैच्छिकता/श्रमदान से है, इस स्वच्छता पखवाड़े में विशेषकर ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोगों का आवागमन बहुतायत में होता है, जैसे-बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, चिड़ियाघर, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, ऐतिहासिक समारक, नदियों के किनारे, घाट, नालिया और नाले आदि पर साफ-सफाई की गतिविधियां क्रियान्वित किया जाना है, जिसके लिए जनपद में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जैसे-सूचीबद्ध सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया जाये, क्षेत्र में कूड़ेदान, सार्वजनिक शौचालय, अपशिष्ट परिवहन वाहन, एमआरएफएस आदि जैसी सभी स्वच्छता संपत्तियों की मरम्मत, पेंटिंग, साफ-सफाई और ब्राडिंग किया जाये, नदी तटों विशेषकर गंगा नदी के किनारे स्थित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने और कपड़े (प्लास्टिक सहित) को हटाने के अभियान में सहायता प्रदान की जाये, पर्यावरण एवं वन विभाग अन्तर्गत चिड़ियाघरों, राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों आदि संरक्षित क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा की सफाई तथा प्लास्टिक/पाॅलीथीन फैलाने से रोकने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करायी जाये, पर्यटन स्थलों एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की सफाई अभियान के साथ-साथ एकल उपयोग वाली प्लास्टिक (सिंगल यूज्ड प्लास्टिक) वस्तुओं के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए आईईसी गतिविधियां की जाये, जैसे-सूखे और गीले कचरे के पृथक-पृथक पात्र के लिये हरा गीला सूखा नीला अभियान चलाया जाये, छावनी परिषद क्षेत्रों में आईईसी अभियानों के साथ स्वच्छता अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों को प्रोत्साहित किया जाये, स्कूलों में स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियाॅ संचालित की जाये, जिससे स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्करण, अपशिष्ट से धन सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के विकल्पों के महत्व को बच्चे समझ सकेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां संभव हो स्कूलों/काॅलेजों में स्वच्छता चल मनाए जा सकते हैं, हर पटरी साफ-सुथरी अभियान के तहत रेल विभाग की सभी परिसंपत्तियों की सफाई रेलवे जिसमें रेलवे ट्रैक रेलवे स्टेशन काॅलोनिया अस्पताल आदि को सम्मिलित किया जाये, देश/राज्य की स्वच्छता सम्बन्धी उपलब्धियों/यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाये। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान स्वैच्छिक होना चाहिए और इसे नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवको एनसीसी डेटा एनएसएस स्वच्छता प्रहरियों, स्वयं सहायता समूहों स्वच्छाग्रहिया, आर0ए0 एवं व्यापारी संगठनों आदि को सम्मिलित कर चलाया जाये, एसएचएस-2023 पखवाड़े के दौरान ’’श्रमदान’’ का प्रभावी अभिलेखीकरण किया जायेगा तथा उच्च स्तर की रिजाॅल्यूलेशन वाली फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी, जिसमें ऑन-ग्राउण्ड गतिविधियों की चित्रों को संकलित किया जायेगा तथा एसएचएस-2023 पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा, जिसका लिंक शीघ्र ही साझा किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

योगेश शुक्ल की स्मृतियां हमारे जेहन में है -अजय शेखर


सोनभद्र। बेबाक बोल, स्वतंत्र विचार, फक्कड़ी मिजाज, शान्ति, सौहार्द और सामाजिक एकता के संवाहक समाजवाद के वैचारिक पक्षधर लोहिया और जेपी के समग्र क्रांति आन्दोलन में सहभागी रहे लोकतंत्र सेनानी, कवि, लेखक, पत्रकार योगेश शेखर की चौथी पुण्यतिथि उनके न्यू कालोनी स्थित निज आवास पर आयोजित हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय शेखर ने कहा कि-स्व० योगेश शुक्ल मेरे् अत्यंत निकट रहे, हमारे और उनके बीच काफी मधुर सम्बन्ध भी रहे। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर मैं अत्यंत भावुक हूँ, उनके साथ बिताये समय को याद कर के मन दुःखी है। स्व. शुक्ल आज हमारे बीच भले न हों लेकिन उनकी स्मृतियां हमारे जेहन में है,।मैं सोच रहा हूँ कि महात्मा गांधी मैंकाशी विद्यापीठ से उनके छात्र जीवन के संघर्षों पर बात करूं या डा. लोहिया के समाजवादी आन्दोलन के दौरान अपने साथ जेल में बिताए समय काल और संघर्ष पर करूँ, कहने के लिए तो बहुत कुछ है परन्तु मेरे शब्द मौन हैं।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार परिषद मिश्रा ने कहा कि-प्रकृति का नियम है कि जो पृथ्वी पर पैदा होगा वह जरूर मरेगा। इसी नियम के तहत शुक्ला जी आज हमारे बीच कर शरीर भले उपस्थित ना हो लेकिन उनके द्वारा किया गया सामाजिक कार्य आज भी नगर वासियों को याद है।

Advertisement (विज्ञापन)

विंध्य संस्कृति शौध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा विंध्य रत्न से सम्मानित श्री शुक्ल के बारे में रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी नेअपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” श्री योगेश शेखर का सोनभद्र जनपद की स्थापना विकास एवं मुख्यालय की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह हमेशा दबे, कुचले, आदिवासी, दलित, पिछडी जातियो के पक्षधर रहे हैं और उनके लिए यह हमेशा आंदोलन रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कवियत्री डॉ रचना तिवारी के गीत के पंक्तियों से अपने विचारों को जोड़ते हुए कहा कि- “सपने मर गए तो जीवन बचता कहा है, सपने न हो तो जीवन कहाँ सपनो के बगैर जीवन की सार्थकता ही नही है। सपनो के बगैर न नींद है न चैन न सुकून है सपने हैं तभी जीवन है, सपनों के बिना जीवन थम जायेगा हमें सपनों को साकार करने के लिए निरन्तर चलना होगा जिस प्रकार स्व. शुक्ल अपने जीवन पथ पर चलते रहे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र ने कहा कि-” योगेश शुक्ल के जीवन मूल्यों से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए, उनका संघर्ष शासन-प्रशासन व व्यस्था से ही नही बल्कि स्वयं के जीवन से भी रहा और उन्होंने वैचारिक व सामाजिक मूल्यों को लेकर जीवन पर्यन्त संघर्ष किया उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कवयित्री गीतकार डा. रचना तिवारी, राष्टपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, उत्तर प्रदेश ब्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता हिदायत उल्ला खां, एडवोकेट शशांक शेखर कात्यायन, प्रखर गीतकार जगदीश पंथी, कवि सुशील राही, प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह चन्देल, धर्मेश चौहान, कौशल्या कुमारी चौहान, अरुण तिवारी, राधेश्याम पाल, सुधाकर स्वदेशप्रेम, डी डी पांडेय, राम कृष्ण शर्मा,भाजपा नेता बलराम सोनी सहित शुक्ला जी के परिजन क्रांति चतुर्वेदी, विलियम शुक्ल, जेम्स शुक्ल, पुरु के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त कर उन्हें शत-शत नमन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने स्वर्गीय योगेश शहर के साथ बीताये हुए पल को याद करते हुए कहा कि सोन साहित्य संगम संस्थान की परिकल्पना श्री शुक्ल ने किया था और यह संस्थान आज निरंतर आगे की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शुक्ल के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से शुरू हुआ।
परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भी स्वर्गीय शुक्ल जी की चौथी पुण्यतिथि पर साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए योगेश शेखर स्मृति सम्मान से वरिष्ठत साहित्यकार एवं सोन साहित्य संगम के उपनिदेशक सुशील कुमार राही को परिवार जनों की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीमद् भागवत गीता की धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free