डाला, सोनभद्र। नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय चुड़ी गली में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार शाम चार बजे प्राथमिक विद्यालय चुड़ी गली डाला में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह और पोषण अभियान के तहत आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रं चुड़ी गली में 22 गर्भवती महिलाओं को डलिया में पुष्टाहार देकर गोद भराई और 13 बच्चों खीर खिलाकर व माला पहनाकर अन्नप्राशन संस्कार सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जहां सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के बंदना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, वहीं सदर विधायक श्री चौबे ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, सरकार का प्रमुख उद्देश्य है आंगनबाड़ी का अपना सेंटर हो। बच्चें व गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय से घर घर तक पुष्टाहार पहुचाने की जिम्मेदारी भी सरकार ने ले रखी है। हमारी योजना सही लाभार्थी तक पहुच रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि पुष्टाहार का नियमित सेवन करने से आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा, वहीं इस कार्यक्रम का संचालन डाला मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान सीडीपीओ हरिमोहन, नीति आयोग पिरामल फाऊंडेशन जिला प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार पाण्डेय, अपर सांख्यिकी अधिकारी स्मृता बाजपेयी, यूवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, संदीप सिंह, महेश सोनी, बलवीर, संतोष कुमार कुशवाहा अवनीश पाण्डेय,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कविता कुशवाहा, विनिता, पुष्पा पाण्डेय, शीला देवी,हेमंती देवी, रीना श्रीवास्तव ,कमल सिंह, नूरजहां ,अंजू रानी, मसूद खान, ममता ,उर्मिला पाल, सरिता तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रवासी कार्यकर्ता जिले के दो दो मण्डल मे प्रवास करेंगे- नंदलाल गुप्ता
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मंगलवार को एक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
Advertisement
इस दौरान जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रवासी कार्यकर्ता जिले के दो दो मण्डल मे प्रवास करेंगे वहां पर संगठन द्वारा दिये गये 6 कार्यक्रमों को मण्डल मे प्रवास कर पूरा करेंगे। प्रवासी द्वारा मण्डल पदाधिकारी बैठक, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी बैठक व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और मण्डल के पदाधिकारियों का वेरिफिकेशन व डाटा अपडेट करेेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रवासी द्वारा मण्डल मे आईटी व सोशल मिडिया का कार्य जो कार्यकर्ता देख रहे है उनके साथ बैठकर व्हाट्सएप्प ग्रुप जो बना है उसको भी अपडेट करके तेजी से सक्रिय करेंगे। और कहा कि अगर बूथ हमारा मजबूत होगा और पन्ना प्रमुख लगातार सक्रिय रहेंगे तो आने वाले आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव में हम रिकॉर्ड मजों से जीत का परचम लहरायेंगे। आजाद भारत मे पहली बार नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा नारी शक्ति बिल लाकर मातृशक्ति को उनका अधिकार देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे गांव गरीब व किसानों का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक मे आये हुये सभी मंचासीन पदाधिकारियों व कार्यकर्ता का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक मे मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ पाठक, धर्मवीर तिवारी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति अजीत रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, कमलेश चौबे, गुडिया वर्मा, विशाल गुप्ता, राकेश मेहता, बृजेश श्रीवास्तव सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी व मण्डल प्रवासी मौजूद रहे।
सोनभद्र। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत न्यू कॉलोनी स्थित सीहोर बाबा के मंदिर के पास दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजयगढ़ी” के आवास पर काव्य गोष्टी का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता, उपन्यासकार रामनाथ “शिवेंद्र”के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। सरस्वती वंदना कवयित्री अनुपम “वाणी” ने- “मां तेरी ममता की छैंया, मे जो कटते दिन हमारे।” सुनाकर वाह वाही लूटी।
Advertisement (विज्ञापन)
अंतर्राष्ट्री बेटी दिवस के अवसर पर बाल कवित्री सृजा ने कन्या भ्रूण हत्या एवं वरिष्ठ कवि दीपक कुमार केसरवानी ने “माता-पिता की पाती बेटी के नाम” नामक रचना सुनाकर श्रोताओं को द्रवित कर दिया। भोजपुरी के गीतकार जगदीश “पंथी” ईश्वर “विरागी” जयराम सोनी, दयाराम “दयालु” ने भोजपुरी गीत, हास्य-व्यंग्य की कविता सुनकर वातावरण को काव्यमय बना दिया ।
Advertisement
कवि प्रद्युम्न कुमार तिवारी.एड.,कवयित्री डा.रचना तिवारी. कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्य राय, अनुपम “वाणी”, दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजयगढी” राकेश शरण मिश्र, सुशील “राही”, धर्मेंश चौहान दिलीप सिंह “दीपक” काव्य पाठ कर ओज, वीररस, श्रृंगार, हास्य व्यंग्य, करुणरस का समावेश कर सामाजिक विषमता, भेदभाव के विरुद्ध, राष्ट्र वाद, एकता, अखंडता, समरसता की अलख कविता के माध्यम से जलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि दिलीप सिंह “दीपक” अतिथियों का आभार कार्यक्रम की आयोजक दिवाकर द्विवेदी “मेंघ विजयगढ़ी”ने किया।
सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के 107 वीं जयन्ती पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के द्वारा गौरीशंकर मण्डल के बढ़ौली शक्ति केन्द्र के बूथ सं. 424 पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया व साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर पं0 दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Advertisement
पं0दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई। पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
Advertisement (विज्ञापन)
हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, नार सिंह पटेल, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, राघो सिंह, आशुतोश चौबे, अनुपम त्रिपाठी, अरुण चौबे, कैलास त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, सतीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, चन्द्रकांत पाण्डेय सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र। ओबरा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के तत्वाधान में जिला फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। सोमवार के इस मैच का दूसरा दिन रहा । आज का मैच ओबरा इंटर कॉलेज और बिना जयंत के बीच खेला गया जिसमें फर्स्ट हाफ में बिना के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड दागे। इसी क्रम में सेकंड हाफ में ओबरा इंटर कॉलेज ने अपना खाता खोलने के साथ दो गोल मारे । जिससे खुश होकर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं शमशाद अली ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस फुटबॉल मैच का आयोजन जिला फुटबाल संघ के सचिव अहमद खान नूर ने किया । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे जनपद में जहां भी फुटबॉल के खिलाड़ी हैं ।हम उनको आगे बढ़ाएं। वही उन्होंने बताया की कल का मैच रावटसगंज तीसरा और हिंडाल्को रेणुकूट के बीच खेला जाएगा । वहीं आज के मैच मैं अरविंद यादव ,सुजीत कुमार, ज्ञानी के द्वारा रेफरशिप की भूमिका निभाई । वही इस कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने किया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि हमारे जिला फुटबॉल संघ के द्वारा हर वर्ष यह स्पर्धा कराई जाती है जिसमें सोनभद्र के सभी खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से एक नई पहचान बनाने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम के समय दर्शकों की भी भूमिका भी अहम रही दर्शकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। खेल मैदान में बैठे सभी दर्शक इस मैच को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के आदेश के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी महोदय नगर जनपद सोनभद्र के निर्देशन में मा0 न्यायालय के आदेशिकाओ के तामिला हेतु प्र0नि0 चोपन व चौकी प्रभारी डाला की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को क्रमशः लाल जी पुत्र रमाकान्त नि0 बाड़ी थाना चोपन, सोनभद्र, मदई उर्फ रमाशंकर पुत्र रामऔतार निवासी उपरोक्त थाना चोपन, बब्बू पुत्र मंगल निवासी उपरोक्त थाना चोपन जनपद, दद्दू पुत्र रामसुन्दर निवासी उपरोक्त थाना चोपन जनपद, रवि पुत्र आजादी निवासी उपरोक्त थाना चोपन, ठठमा उर्फ रामऔतार पुत्र बाबू लाल निवासी उपरोक्त थाना चोपन बृजेश पुत्र मदन निवासी कोटा टोला, बिल्ली मारकुण्डी, थाना चोपन, रमेश यादव पुत्र केदार यादव निवासी सलखन, थाना चोपन को निम्न मुकदमो से सम्बन्धित वारण्टियों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह, उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, का0 दीपक थाना चोपन, हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन शामिल रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। नवनियुक्त अध्यक्षों को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल माला पहनाकर स्वागत किया।
Advertisement
इस अवसर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोनभद्र में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से आनन्द सिंह पटेल, घोरावल विधानसभा से राम सूरत पटेल, ओबरा विधानसभा से विकास गौड़ और दुद्धी में विधानसभा से जयचन्द्र को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। इस सम्मान समारोह में श्याम सुंदर पटेल, महताब आलम, नागेश्वर गौड़, श्याम कन्हैया, रविंद्र यादव , शिबू शेख, सुरजीत पटेल, संतोष कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बीजपुर, सोनभद्र। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नवभारत साक्षरता मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बीजपुर क्षेत्र के एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में सैकड़ो निरक्षर महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा भाग लिया गया। अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विगत एक सप्ताह से युद्ध स्तर पर किया जा रहा था।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर शिक्षकों को एक सप्ताह पूर्व से ही अशिक्षितों की पहचान कर उल्लास ऐप पर उनका रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए थे । खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार के निर्देश पर शिक्षकों द्वारा पूरे गांव का सर्वे कर निरक्षरों की पहचान किया गया ।
Advertisement (विज्ञापन)
रविवार को उल्लास ऐप पर पंजीकृत निरक्षरों की परीक्षा संपन्न कराया गया।नोडल शिक्षक छोटेलाल ने बताया कि जरहा न्याय पंचायत में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग एक दर्जन परीक्षा केंद्र बनाकर केंद्र अध्यक्ष एवं कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संपन्न करने का दायित्व सौंपा गया था। कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा रानी ने बताया कि बीजपुर केंद्र पर लगभग 42 महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया । परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न कर लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
परीक्षा को संपन्न कराने हेतु परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी शिक्षक मनोज कुमार दुबे और कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षिका शीलम यादव ,पूजा यादव ,नारायण दास गुप्ता ,रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, विमलेश यादव, सुमित्रा , कुसुम सिंह ,विकास,राकेश कुमार जायसवाल आदि के द्वारा परीक्षा संपन्न कराया गया। परीक्षा को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया।
डाला, सोनभद्र। देशभर में गणेशोत्सव का आगाज गणपति बप्प्पा मोरया के जयकारों के साथ हुवा। कई जगह मूर्ति स्थापना संग पूजा-अर्चना शुरू की गई। वहीं श्री गणेश महोत्सव के पहले दिन डाला नगर में स्थित मां वैष्णो शक्ति पीठ धाम बाड़ी डाला के प्रांगण के दुकानदारों द्वारा भव्य रूप से श्री गणेश जी के मूर्ति का स्थापना मंगलवार को विधि विधान से की गई थी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसका शुक्रवार को विधि विधान से पूजा पाठ हवन करवाया गया। जहां शिव पार्वती के झांकी के साथ भजन कीर्तन व देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित करते हुए ढोल बाजा के नाचते गाते हुए श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जहां सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस डटी रही।
Advertisement
इस दौरान पंडित मिथिलेश तिवारी एवं प्रदीप तिवारी, राकेश निषाद, अनिकेत निषाद, गया चौहान, दीनदयाल, विकास साहनी, रवि शर्मा, अजय साहनी, राकेश कुमार, बजरंगी सेठ, दिनेश अग्रहरि, प्रदीप साहनी, राहुल, मंटू सिंह, पंकज दुकानदार के साथ आसपास के लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। रविवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 8 के बूथ संख्या 41 पर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के साथ सभासद विनोद सोनी, विनय भारती अश्वनी सेठ अजीत पटेल ,रमेश चौरसिया, संदेश पटेल, आशु मोदनवाल राहुल श्यामू और वार्ड के निवासियों के साथ सुना गया।
Advertisement
इस दौरान डॉ धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि मेरे प्यारे परिवारजनों, नमस्कार | ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता को, देशवासियों की सफलता को, उनकी inspiring life journey को, आपसे साझा करने का अवसर मिला है | इन दिनों सबसे ज्यादा पत्र, सन्देश, जो मुझे मिले हैं वो दो विषयों पर बहुत अधिक है | पहला विषय है, चंद्रयान-3 की सफल landing और दूसरा विषय है दिल्ली में G-20 का सफल आयोजन | देश के हर हिस्से से, समाज के हर वर्ग से, हर उम्र के लोगों के, मुझे, अनगिनत पत्र मिले हैं |
Advertisement (विज्ञापन)
जब चंद्रयान-3 का Lander चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे | ISRO के YouTube Live Channel पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा – अपने आप में ही एक record है | इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है | चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार Quiz Competition भी चल रहा है -प्रश्न स्पर्धा और उसे नाम दिया गया है – ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ | MyGov portal पर हो रहे इस competition में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं | MyGov की शुरुआत के बाद यह किसी भी Quiz में सबसे बड़ा participation है | मैं तो आपसे भी कहूँगा कि अगर आपने अब तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है तो अब देर मत करिए, अभी इसमें, छः दिन और बचे हैं | इस Quiz में जरुर हिस्सा लीजिये |
Advertisement (विज्ञापन)
मेरे परिवारजनों, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया | भारत मंडपम तो अपने आप में एक celebrity की तरह हो गया है | लोग उसके साथ selfie खिंचा रहे हैं और गर्व से post भी कर रहे हैं | भारत ने इस summit में African Union को G-20 में Full Member बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है | आपको ध्यान होगा, जब भारत बहुत समृद्ध था, उस ज़माने में, हमारे देश में, और दुनिया में, Silk Route की बहुत चर्चा होती थी | ये Silk Route, व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था | अब आधुनिक ज़माने में भारत ने एक और Economic Corridor ,G-20 में सुझाया है | ये है India-Middle East-Europe Economic Corridor | ये Corridor आने वाले सैकड़ों वर्षों तक विश्व व्यापार का आधार बनने जा रहा है, और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इस Corridor का सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था |
साथियो, G-20 के दौरान जिस तरह भारत की युवाशक्ति, इस आयोजन से जुड़ी, उसकी आज, विशेष चर्चा आवश्यक है | साल-भर तक देश के अनेकों universities में G-20 से जुड़े कार्यक्रम हुए | अब इसी श्रृंखला में दिल्ली में एक और exciting programme होने जा रहा है – ‘G20 University Connect Programme’ | इस programme के माध्यम से देश-भर के लाखों University students एक-दूसरे से जुड़ेंगे | इसमें IITs, IIMs, NITs और Medical Colleges जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान भी भाग लेंगे | मैं चाहूँगा कि अगर आप college student हैं, तो, 26 सितम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरुर देखिएगा, इससे जरुर जुड़िएगा | भारत के भविष्य में, युवाओं के भविष्य पर, इसमें, बहुत सारी दिलचस्प बातें होने वाली हैं | मैं खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा | मुझे भी अपने college student से संवाद का इंतजार है |
Advertisement (विज्ञापन)
मेरे परिवारजनों, आज से दो दिन बाद, 27 सितम्बर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ है | पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू ‘रोजगार’ से जुड़ा है | कहते हैं, सबसे कम Investment में, सबसे ज्यादा रोजगार, अगर कोई sector पैदा करता है, तो वो, Tourism Sector ही है | Tourism Sector को बढ़ाने में, किसी भी देश के लिए goodwill, उसके प्रति आकर्षण बहुत matter करता है | बीते कुछ वर्षों में भारत के प्रति आकर्षण बहुत बढ़ा है और G-20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों का interest भारत में और बढ़ गया है |
Advertisement (विज्ञापन)
साथियो, G-20 में एक लाख से ज्यादा delegates भारत आए | वो यहाँ की विविधता, अलग-अलग परम्पराएं, भांति-भांति का खानपान और हमारी धरोहरों से परिचित हुए | यहाँ आने वाले delegates अपने साथ जो शानदार अनुभव लेकर गए हैं, उससे tourism का और विस्तार होगा | आप लोगों को पता ही है कि भारत में एक से बढ़कर एक world Heritage sites भी हैं और इनकी संख्या लगातार बढती जा रही है | कुछ ही दिन पहले शान्ति निकेतन और कर्नाटक के पवित्र होयसड़ा मंदिरों को world Heritage sites घोषित किया गया है | मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को बधाई देता हूँ | मुझे 2018 में शान्ति निकेतन की यात्रा का सौभाग्य मिला था | शान्ति निकेतन से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जुड़ाव रहा है | गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने शान्तिनिकेतन का Motto संस्कृत के एक प्राचीन श्लोक से लिया था | वह श्लोक है –
“यत्र विश्वम भवत्येक नीडम्”
अर्थात, जहाँ एक छोटे से घोंसले में पूरा संसार समाहित हो सकता है|
कर्नाटक के जिन होयसड़ा मंदिरों को UNESCO ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है, उन्हें, 13वीं शताब्दी के बेहतरीन architecture के लिए जाना जाता है | इन मंदिरों को UNESCO से मान्यता मिलना, मंदिर निर्माण की भारतीय परंपरा का भी सम्मान है | भारत में अब World Heritage Properties की कुल संख्या 42 हो गई है | भारत का प्रयास है कि हमारे ज्यादा-से-ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को World Heritage Sites की मान्यता मिले | मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब भी आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता के दर्शन करें | आप अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को समझें, Heritage Sites को देखें | इससे, आप अपने देश के गौरवशाली इतिहास से तो परिचित होंगे ही, स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने का भी आप अहम माध्यम बनेंगे |
मेरे परिवारजनों, भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब Global हो चुका है | दुनियाभर के लोगों का इनसे लगाव दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है | एक प्यारी सी बिटिया द्वारा की गई एक प्रस्तुति उसका एक छोटा सा audio आपको सुनाता हूँ……
इसे सुनकर आप भी हैरान हो गए न! कितनी मधुर आवाज है और हर शब्द में जो भाव झलकते हैं, ईश्वर के प्रति इनका लगाव हम अनुभव कर सकते हैं | अगर मैं ये बताऊँ कि ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है, तो शायद आप और अधिक हैरान होंगे | इस बिटिया का नाम – कैसमी है | 21 साल की कैसमी इन दिनों Instagram पर खूब छाई हुई है | जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन, वो, भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने, कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही Inspiring है | कैसमी जन्म से ही देख नहीं पाती है, लेकिन, ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई | Music और Creativity को लेकर उनका Passion कुछ ऐसा था कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया | African Drumming की शुरुआत तो उन्होंने महज 3 साल की उम्र में ही कर दी थी | भारतीय संगीत से उनका परिचय 5-6 साल पहले ही हुआ | भारत के संगीत ने उनको इतना मोह लिया-इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गई | उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है | सबसे Inspiring बात तो यह है कि वे कई सारी भारतीय भाषाओं में गाने में महारत हासिल कर चुकी हैं | संस्कृत, हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ या फिर असमी, बंगाली, मराठी, उर्दू, उन्होंने इन सबमें अपने सुर साधे हैं | आप कल्पना कर सकते हैं, किसी को दूसरी अनजान भाषा की दो-तीन लाइने बोलनी पड़ जाए तो कितनी मुश्किल आती है, लेकिन कैसमी के लिए जैसे बाएं हाथ का खेल है | आप सभी के लिए मैं यहाँ कन्नड़ा में गाए उनके एक गीत को शेयर कर रहा हूँ |
भारतीय संस्कृति और संगीत को लेकर जर्मनी की कैसमी के इस जुनून की मैं ह्रदय से सराहना करता हूँ | उनका यह प्रयास हर भारतीय को अभिभूत करने वाला है |
मेरे परिवारजनों, हमारे देश में शिक्षा को हमेशा एक सेवा के रूप में देखा जाता है | मुझे उत्तराखंड के कुछ ऐसे युवाओं के बारे में पता चला है, जो, इसी भावना के साथ बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं | नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा Library की शुरुआत की है | इस Library की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुँच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा, बिल्कुल निशुल्क है | अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गाँवों को Cover किया गया है | बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस नेक काम में मदद करने के लिए स्थानीय लोग भी खूब आगे आ रहे हैं | इस घोड़ा Library के जरिए यह प्रयास किया जा रहा है, कि दूरदराज के गाँवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कविताएँ’, ‘कहानियाँ’ और ‘नैतिक शिक्षा’ की किताबें भी पढ़ने का पूरा मौका मिले | ये अनोखी Library बच्चों को भी खूब भा रही है |
साथियो, मुझे हैदराबाद में Library से जुड़े एक ऐसे ही अनूठे प्रयास के बारे में पता चला है | यहाँ, सातवीं Class में पढ़ने वाली बिटिया ‘आकर्षणा सतीश’ ने तो कमाल कर दिया है | आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि महज 11 साल की उम्र में ये बच्चों के लिए एक-दो नहीं, बल्कि, सात-सात Library चला रही है | ‘आकर्षणा’ को दो साल पहले इसकी प्रेरणा तब मिली, जब वो अपने माता-पिता के साथ एक कैंसर अस्पताल गई थी | उसके पिता जरूरतमंदों की मदद के सिलसिले में वहाँ गए थे | बच्चों ने वहाँ उनसे ‘Colouring Books’ की माँग की, और यही बात, इस प्यारी-सी गुड़िया को इतनी छू गई कि उसने अलग-अलग तरह की किताबें जुटाने की ठान ली | उसने, अपने आस-पड़ोस के घरों, रिश्तेदारों और साथियों से किताबें इकट्ठा करना शुरू कर दिया और आपको यह जानकार खुशी होगी कि पहली Library उसी कैंसर अस्पताल में बच्चों के लिए खोली गई | जरूरतमंद बच्चों के लिए अलग-अलग जगहों पर इस बिटिया ने अब तक जो सात Library खोली हैं, उनमें अब करीब 6 हजार किताबें उपलब्ध हैं | छोटी-सी ‘आकर्षणा’ जिस तरह बच्चों का भविष्य संवारने का बड़ा काम कर रही है, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है |
साथियो, ये बात सही है कि आज का दौर Digital Technology और E-Books का है, लेकिन फिर भी किताबें, हमारे जीवन में हमेशा एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाती है | इसलिए, हमें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए | मेरे परिवारजनों, हमारे शास्त्रों में कहा गया है –
जीवेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम् | अर्थात्, जीवों पर करुणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए | हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही पशु-पक्षी हैं | बहुत से लोग मंदिर जाते हैं, भगवान के दर्शन करते हैं, लेकिन जो जीव-जंतु उनकी सवारी होते हैं, उस तरफ़ उतना ध्यान नहीं देते | ये जीव-जंतु हमारी आस्था के केंद्र में तो रहने ही चाहिए, हमें इनका हर संभव संरक्षण भी करना चाहिए | बीते कुछ वर्षों में, देश में, शेर, बाघ, तेंदुआ और हाथियों की संख्या में उत्साहवर्धक बढ़ोत्तरी देखी गई है | कई और प्रयास भी निरंतर जारी हैं, ताकि इस धरती पर रह रहे दूसरे जीव-जंतुओं को बचाया जा सके | ऐसा ही एक अनोखा प्रयास राजस्थान के पुष्कर में भी किया जा रहा है | यहाँ, सुखदेव भट्ट जी और उनकी Team मिलकर वन्य जीवों को बचाने में जुटे हैं, और जानते हैं उनकी Team का नाम क्या है? उनकी Team का नाम है – कोबरा | ये ख़तरनाक नाम इसलिए है क्योंकि उनकी Team इस क्षेत्र में खतरनाक साँपों का Rescue करने का काम भी करती है | इस Team में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, जो सिर्फ एक Call पर मौके पर पहुंचते हैं और अपने Mission में जुट जाते हैं | सुखदेव जी की इस Team ने अब तक 30 हजार से ज्यादा जहरीले साँपों का जीवन बचाया है | इस प्रयास से जहाँ लोगों का खतरा दूर हुआ है, वहीँ प्रकृति का संरक्षण भी हो रहा है | ये Team अन्य बीमार जानवरों की सेवा के काम से भी जुड़ी हुई है |
साथियो, तमिलनाडु के चेन्नई में Auto Driver एम.राजेंद्र प्रसाद जी भी एक अनोखा काम कर रहे हैं | वो पिछले 25-30 साल से कबूतरों की सेवा के काम में जुटे हैं | खुद उनके घर में 200 से ज्यादा कबूतर हैं | वहीँ पक्षियों के भोजन, पानी, स्वास्थ्य जैसी हर जरुरत का पूरा ध्यान रखते हैं | इस पर उनका काफी पैसा भी खर्च होता है, लेकिन वो, अपने काम में डटे हुए हैं | साथियो, लोगों को नेक नीयत से ऐसा काम करते देखकर वाकई बहुत सुकून मिलता है, काफी खुशी होती है | अगर आपको भी ऐसे ही कुछ अनूठे प्रयासों के बारे में जानकारी मिले तो उन्हें जरुर Share कीजिए |
मेरे प्यारे परिवारजनों, आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है | अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं | कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है | यू.पी. के सम्भल में, देश ने कर्तव्य भावना की एक ऐसी मिसाल देखी है, जिसे मैं आपसे भी Share करना चाहता हूँ | आप सोचिए, 70 से ज्यादा गाँव हों, हजारों की आबादी हो और सभी लोग मिलकर, एक लक्ष्य, एक ध्येय की प्राप्ति के लिए साथ आ जाएँ, जुट जाएँ ऐसा कम ही होता है, लेकिन, सम्भल के लोगों ने ये करके दिखाया | इन लोगों ने मिलकर जन-भागीदारी और सामूहिकता की बहुत ही शानदार मिसाल कायम की है | दरअसल, इस क्षेत्र में दशकों पहले, ‘सोत’ नाम की एक नदी हुआ करती थी | अमरोहा से शुरू होकर सम्भल होते हुए बदायूं तक बहने वाली ये नदी एक समय इस क्षेत्र में जीवनदायिनी के रूप में जानी जाती थी | इस नदी में अनवरत जल प्रवाहित होता था, जो यहाँ के किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था | समय के साथ नदी का प्रवाह कम हुआ, नदी जिन रास्तों से बहती थी वहां अतिक्रमण हो गया और ये नदी विलुप्त हो गई |d
नदी को माँ मानने वाले हमारे देश में, सम्भल के लोगों ने इस सोत नदी को भी पुनर्जीवित करने का संकल्प ले लिया | पिछले साल दिसंबर में सोत नदी के कायाकल्प का काम 70 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने मिलकर शुरू किया | ग्राम पंचायतों के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया | आपको ये जानकर खुशी होगी कि साल के पहले 6 महीने में ही ये लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरोद्धार कर चुके थे | जब बारिश का मौसम शुरू हुआ तो यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी, पानी से, लबालब भर गई | यहां के किसानों के लिए यह खुशी का एक बड़ा मौका बनकर आया है | लोगों ने नदी के किनारे बांस के 10 हजार से भी अधिक पौधे भी लगाए हैं, ताकि इसके किनारे पूरी तरह सुरक्षित रहें | नदी के पानी में तीस हजार से अधिक गम्बूसिया मछलियों को भी छोड़ा गया है ताकि मच्छर न पनपें | साथियो, सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार कर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं | आप भी कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने आसपास ऐसे बहुत से बदलावों का माध्यम बन सकते हैं |
मेरे परिवारजनों, जब इरादे अटल हों और कुछ सीखने की लगन हो, तो कोई काम, मुश्किल नहीं रह जाता है | पश्चिम बंगाल की श्रीमती शकुंतला सरदार ने इस बात को बिल्कुल सही साबित करके दिखाया है | आज वो कई दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं | शकुंतला जी जंगल महल के शातनाला गांव की रहने वाली हैं | लंबे समय तक उनका परिवार हर रोज मजदूरी करके अपना पेट पालता था | उनके परिवार के लिए गुजर-बसर भी मुश्किल थी | फिर उन्होंने एक नए रास्ते पर चलने का फैसला किया और सफलता हासिल कर सबको हैरान कर दिया | आप ये जरुर जानना चाहेंगे कि उन्होंने ये कमाल कैसे किया! इसका जवाब है – एक सिलाई मशीन | एक सिलाई मशीन के जरिए उन्होंने ‘साल’ की पत्तियों पर खूबसूरत design बनाना शुरू किया | उनके इस हुनर ने पूरे परिवार का जीवन बदल दिया | उनके बनाए इस अद्भुत craft की मांग लगातार बढ़ती जा रही है | शकुंतला जी के इस हुनर ने, न सिर्फ उनका, बल्कि, ‘साल’ की पत्तियों को जमा करने वाले कई लोगों का जीवन भी बदल दिया है | अब, वो, कई महिलाओं को training देने का भी काम कर रही हैं | आप कल्पना कर सकते हैं, एक परिवार, जो कभी, मजदूरी पर निर्भर था, अब खुद दूसरों को रोजगार के लिए प्रेरित कर रहा है |
उन्होंने रोज की मजदूरी पर निर्भर रहने वाले अपने परिवार को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया है | इससे उनके परिवार को अन्य चीजों पर भी focus करने का अवसर मिला है | एक बात और हुई है, जैसे ही शकुंतला जी की स्थिति कुछ ठीक हुई, उन्होंने बचत करना भी शुरू कर दिया है | अब वो जीवन बीमा योजनाओं में निवेश करने लगी हैं, ताकि उनके बच्चों का भविष्य भी उज्जवल हो | शकुंतला जी के जज्बे के लिए उनकी जितनी सराहना की जाए वो कम है | भारत के लोग ऐसी ही प्रतिभा से भरे होते हैं – आप, उन्हें अवसर दीजिए और देखिए वे क्या-क्या कमाल कर दिखाते हैं मेरे परिवारजनों, दिल्ली में G-20 Summit के दौरान उस दृश्य को भला कौन भूल सकता है, जब कई World Leaders बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने एक साथ राजघाट पहुंचे | यह इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि दुनिया-भर में बापू के विचार आज भी कितने प्रासांगिक है | मुझे इस बात की भी खुशी है कि गांधी जयंती को लेकर पूरे देश में स्वच्छता से सम्बंधित बहुत सारे कार्यक्रमों का plan किया गया है | केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ काफी जोर-शोर से जारी है | Indian Swachhata League में भी काफी अच्छी भागीदारी देखी जा रही है | आज मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से एक आग्रह भी करना चाहता हूं – 1 अक्टूबर यानि रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है | आप भी अपना वक्त निकालकर स्वच्छता के जुड़े इस अभियान में अपना हाथ बटाएं | आप अपनी गली, आस-पड़ोस, पार्क, नदी, सरोवर या फिर किसी दूसरे सार्वजनिक स्थल पर इस स्वच्छता अभियान से जुड़ सकते हैं और जहाँ-जहाँ अमृत सरोवर बने हैं वहाँ तो स्वच्छता अवश्य करनी है | स्वच्छता की ये कार्यांजलि ही गांधी जी को सच्ची श्रद्दांजलि होगी | मैं आपको फिर से याद दिलाना चाहूँगा कि इस गाँधी जयंती के अवसर पर खादी का कोई ना कोई Product ज़रूर ख़रीदें |
मेरे परिवारजनों, हमारे देश में त्योहारों का season भी शुरू हो चुका है | आप सभी के घर में भी कुछ नया खरीदने की योजना बन रही होगी | कोई इस इंतजार में होगा कि नवरात्र के समय वो अपना शुभ काम शुरू करेगा | उमंग, उत्साह के इस वातावरण में आप vocal for local का मंत्र भी जरुर याद रखें | जहां तक संभव हो, आप, भारत में बने सामानों की खरीदारी करें, भारतीय Product का उपयोग करें और Made in India सामान का ही उपहार दें | आपकी छोटी सी ख़ुशी, किसी दूसरे के परिवार की बहुत बड़ी ख़ुशी का कारण बनेगी | आप, जो भारतीय सामान खरीदेंगे, उसका सीधा फ़ायदा, हमारे श्रमिकों, कामगारों, शिल्पकारों और अन्य विश्वकर्मा भाई-बहनों को मिलेगा | आजकल तो बहुत सारे Start-ups भी स्थानीय Products को बढ़ावा दे रहे हैं | आप स्थानीय चीजें खरीदेंगे तो start-ups के इन युवाओं को भी फ़ायदा होगा |