कचरा साफ करने वाले लोग ही वास्तविक सम्मान के हकदार है – कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • सफाई कर्मियों को व्यापार संगठन ने किया सम्मानित
  • व्यापार संगठन ने पैदल मार्च निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

कुशाग्र कौशल शर्मा

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ पैदल यात्रा निकाल कर एक ओर जहां झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर मेन चौक पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया।

Advertisement

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कचरा साफ करने वाले लोग ही वास्तविक सम्मान के हकदार है जिन कचरो को हम छूना भी नहीं चाहते वह उनको अच्छी तरह से साफ करके अपने हाथों से उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी आप अपने आप से पूछिए कि अच्छा कौन कचरा फैलाने वाला या कचरा साफ करने वाला हमको जो भी गंदगी दिखाई पड़ रही है वह प्रत्यक्ष रूप से हमारे ही क्रियाकलापों का परिणाम है ।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था जिसे प्रधानमंत्री जी ने सफाई करके स्वयं इस अभियान की शुरुआत की थी स्वच्छ भारत अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण करना एवं पूरे देश की सड़कों को स्वच्छ बनाना। उन्होंने कहा यह भी उल्लेखनीय है कि पूरे देश में एक करोड़ 20 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया जिससे पूरा देश खुले में शौच से मुक्त हो गया

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कचरा प्रबंधन के संदर्भ में कहा कि कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करके तीन अलग-अलग श्रेणियां में रखा गया है पहला है अपने आप से सड़ने वाला गीला कचरा दूसरा है सूखा कचरा जिसमें प्लास्टिक पेपर धातु इत्यादि आते हैं तीसरा है घरेलू कचरा जिस पर बच्चों के डायपर घरेलू कूड़ा करकट इत्यादि उन्होंने कहा कि वतन को व्यवस्थित रूप से स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में जब हम अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगे तभी हम गांधी के सपनों का देश बना सकेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वच्छता अभियान से जुड़े देखकर हमारे बच्चे हमारा अनुसरण करेंगे, हमसे सीखेंगे, स्वच्छता का पाठ पढ़ेंगे , जब हम इस अभियान में सफल हो जाते हैं तो ही हम एक अच्छी तस्वीर पेश कर सकेंगे इस देश का नागरिक होने के कारण हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने भारतवर्ष को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ऐसी मानसिकता पैदा करनी होगी कि इस शतत चलने वाली अभियान की शुरुआत हम करें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता से जहां आसपास का वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ रहता है वहीं दूसरी ओर हमारे तन मन पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और हम निरोग रहते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवनाथ मेहता, प्रशांत जैन, पंकज कनोडिया, रवि जायसवाल, सुनील, सरोज, सुनील सोनी, कृष्णा सोनी, अमित अग्रवाल, अमित वर्मा, दीप सिंह पटेल, टीपू अली, विनोद जायसवाल, शिवम केशरी, प्रतीक केसरी, कुशाग्र कौशल, दिनेश सिंह, आशुतोष झुनझुनवाला, संजय सिंह, मुकेश सोनी, दीपक केसरी, मोहम्मद रिजवान, विनोद जालान, राजेश जायसवाल, जसकीरत सिंह, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, अशोक मौर्य, धर्मराज सिंह, संजय रघुवंशी, नागेंद्र मोदनवाल, शुभम चौरसिया, आमिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

चंदन केसरी बने व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा के जिलाउपाध्यक्ष

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के निवासी युवा व्यवसाई चंदन केसरी को संगठन का जिलाउपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चंदन केसरी ने बताया है कि व्यापारियों की हर समस्याओं का हल कराने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि व्यापार प्रतिनिधि मंडल से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। वहीं इनके जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोग ने बधाई प्रेषित कर उन्हें शुभकामनाएं दिया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कलर कोड के अनुसार ई-रिक्शा चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का करेंगे संचालन


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ई-रिक्सा कलर कोड के अनुसार चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन कर सकेंगे। सीओ विनोद कुमार सिंह, एआरटीओ धनबीर यादव,यातायात प्रभारी अमित सिंह ने सभी ई-रिक्शा चालकों को समझाया कि सभी लोग अपने नम्बरीग से चले और रेट निर्धारित करके चले जिससे आम लोगो को समस्या का सामना न करना पड़े और दुर्घटना से बचे सभी रिक्सा चालको को रूटों को निर्धारित किया।

Advertisement

चार कलर कोड निर्धारित किया गया।पन्नूगंज लाल कलर,मधुपुर पिला कलर,घोरावल हरा कलर,उरमौरा नीला कलर निर्धारित किया गया है।एआरटीओ ने कहा कि निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा संचालन करना होगा। सीओ ने बताया कि लाल रंग के कोड क्रम संख्या 1 से 4 नंबर तक के ई-रिक्शा रोड पर चलेंगे। नाबालिका बच्चो को नही चलाने का आदेशित किया गया है। शहर में कम से कम 250 ई रिक्सा चालक है। बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे थे ई रिक्सा चालक सभी को हिदायत दिया गया कि कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन का नही चलेगा। सभी लोग ई रिक्सा में चार से ऊपर सवारी ना बैठाए जिससे कि आये दिन दुर्घटना हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला फुटबॉल चैम्पियनशिप का पाचवां दिन अम्बेडकर क्लब ने सेमी फाइनल में किया प्रवेश



ओबरा सोनभाद्र। वृहस्पतिवार को अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में चल रहे जिला फुटबाल चैंपियनशिप का आज पाचवां दिन रहा। खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव बृजेश तिवारी जी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच को प्रारम्भ कराया। वही विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कामेश्वर सिह रहे। आज दुसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल vs अम्बेडकर कल्ब ओबरा के बीच खेला गया।फर्स्ट हाफ में अम्बेडकर क्लब के सलमान और ज्ञानी सुजीत कुमार ने एक एक गोल किया।सेकंड हाफ में दोनों ही टीमों ने एक भी गोल नहीं किया।

Advertisement

इस प्रकार अम्बेडकर क्लब ने स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल को 3-0 गोल से पराजित किया। और इस प्रकार अम्बेडकर क्लब सेमी फ़ाइनल में पहुंची वही स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल की टीम चैंपियनशिप से बाहर हुई ।दोनों ही टीमों ने खेल मे अपना अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया । इस मैच में रेफरी की भूमिका अरविंद यादव( गप्पू) रहे वही लाइंस मैन की भूमिका कृष्ण पासवान एवं जी शेखर द्वारा एवं फोर्थ रेफरी की भूमिका मुकेश तिवारी ( बाबा) द्वारा निभाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मैच का संचालन जिला फुटबॉल सोनभद्र के सचिव अहमद खान (नूर) व संघ के कोषाध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज के द्वारा किया गया।इस खेल के मौके पर अजय सिंह,नीरज सिंह आदित्य सिह, सुनील गुप्ता , बृजेश सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, दिपक राम, मुजफ्फर अली व जिला फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वही स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल की महिला कोच नीलम चौधरी व स्पोर्ट्स टीचर अरविंद पाल एवं विघालय के शिक्षक राकेश यादव व प्रभाकर यादव जी उपस्थित रहे। वही इस खेल को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया बारह रवि अव्वल व बारावफात का त्यौहार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। गुरुवार को क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम के साथ बारह रवि अव्वल व बारावफात के त्यौहार में निकाली गई जुलूस। मुस्लिम समुदाय के लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिला। जुलूस में भारी संख्या में बच्चों, बुजुर्ग,नौजवान शामिल रहे। वही बीजपुर के मुस्लिम समुदाय के कमेटी ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम मुहल्ले से जुलूस निकाल कर बाजार के श्रीराम चौक से होते हुए स्थानीय थाना पर पहुंचे फिर वहां से वापस जामा मस्जिद शांति नगर में समापन हुआ।

Advertisement

और मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा किए साथ देश की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगी गई।वही जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में इस्लामी झंडे को लेकर नारा लगाते रहे। साथ पैगंबर ए-इस्लाम की शान में नात कविता पढ़ते चल रहे थे।इस जूलूस में मुख्य रूप से सदर हाजी खलील,नेसार खान,सलीम अंसारी, मिरहसन,नसीम अख्तर,अफसरा मास्टर,

Advertisement (विज्ञापन)

रियाजुउद्दीन,अजमत, मुमताज, गोल्डन, परवेज आलम, इस्लाम कुरैशी, मंसूर आलम,महताब, मंसूर अंसारी, अशरफ के साथ काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल रहे। वही सुरक्षा के मद्देनजर में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अमेरिका में बसे भारत वंशी ने आश्रम कार्यक्रमों का जाना हाल

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महा कक्ष में आयोजित कार्यकर्ता विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अमेरिका के प्रवासी भारतीय और इंजीनियर दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि धन और पावर का सही उपयोग ना होने पर अहंकार का जन्म होता है वह आम मनुष्य से लेकर देश और विदेश सब जगह की स्थिति एक है।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि हम सब एक है का नारा देते है तो हमे अपने दोनो हाथो के दर्द और गलतियों को महसूस कर उसे माफ करने की जरूरत है कहा जब हम एक हाथ से हथौड़ा चलाते हुए दूसरे हाथ पर भूल कर मार देते है तो पहले हाथ को सजा नही देते ना सोचते है कि सजा दे।

Advertisement

उसी तरह हमे भाई चारा की नीव को मजबूत करना होगा। और प्यार का बीज बोना होगा।इसके पूर्व मिशन समृद्धि और ग्राम निर्माण से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रधान तथा सदस्यों ने अपने कार्य अनुभव रखा।और क्षेत्र में वन सरंक्षण,ग्राम सभा की मजबूती, जैविक कृषि से स्वावलंबन,स्वम सहायता , माहिलाओ की भागी दारी और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

युवाओं के सोच में बदलाव और खुद के प्रयास से रोजगार की जानकारी दी गई।शुभा बहन ने आश्रम कार्यकर्मों और उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया की आश्रम का हमेशा सोच रहा है की लोगो का आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हो और लोगो में भाई चारा बड़े।विमल भाई ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी,देव नाथ सिंह,यश्वी पांडेय, रमेश यादव,नरेश राम सुंदर, अशोक, रामचंद्र, संगीता ,नीरा देवी, देव मुनि, बेचन ,कैलाश, रघुनाथ , कमला,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्योहार

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला क्षेत्र में हर वर्ष के भांति अंजुमन निजामुल उलूम मदरसा इस्लामिया डाला के जानिब से ईद उल मिलादुन्नबी का जूलूस निकाला गया जिसमें कमेटी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवाओं को वालिंटियर के तौर पर भी सबको जिम्मेदारी सौंपी गई।जूलूस ए मुहम्मदी सुबह के वक्त जामा मस्जिद डाला से बाड़ी क्षेत्र में गया तथा उसके बाद दूसरी मीटिंग में अपने परम्परागत रास्ते से जूलूस को डाला बाजार,अल्ट्राटेक परिसर व सेक्टर बी चौराहे के तय रास्तों से निकाला गया।

Advertisement

दुनिया भर में गुरुवार को ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व बड़े की धुम धाम से मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के अनुयाई द्वारा पुरी दुनिया में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद उल मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है।इसे ईदो की ईद भी कहा जाता है।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार तीसरे महीने के रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है।ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पुरा नगर रौशनी तथा सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

सुरक्षा के दृष्टिकोण से डाला चौकी प्रभारी वृजेश कुमार पाण्डेय अपने मय फोर्स के साथ डटे रहे। जुलूस में बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों का हूजूम देखने को मिला तथा जगह जगह पर लोगों के लिए पानी, बिस्कुट तथा शरबत आदि की व्यवस्था लोगों द्वारा की गई थी।
इस मौके पर पेश इमाम जुबेर आलम साहब,शाहनवाज आलम,दिलकुम,इसरार, इरशाद, गुलाम मुस्तफा,परवेज आलम, मोहम्मद नियाज़, शहनवाज,अमिनवाज, अहमद,मुमताज,मोनू, अश्फाक सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हंपी महोत्सव में भाग लेने पत्रकारगण रवाना


सोनभद्र। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हम्पी में आयोजित हम्पी महोत्सव में भाग लेने के लिए पत्रकारगण विजय शंकर चतुर्वेदी व सनोज तिवारी आज कर्नाटक रवाना हो गए।
रामायण केंद्र, भोपाल द्वारा वहां त्रिदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जहां प्रभु श्री हनुमान जी पर देश विदेश के विद्वान अपने विचार प्रकट करेंगे , उल्लेखनीय है कि हम्पी के आंजनेय पर्वत ,किष्किंधा पर ही हनुमान जी का जन्म हुआ था । इस अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी की पुस्तिका सोनभद्र में प्रभु श्रीराम के संदर्भ के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी मुख्य अतिथि कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीडी परमशिवमूर्ति द्वारा किया जाएगा ।

Advertisement

हम्पी को यूनिवर्सिटी ऑफ टेम्पल कहा जाता है। यहीं वह पहिया लगा मंदिर है जिसकी तस्वीर पचास रुपये के नोट पर प्रकाशित की जाती है। इस अवसर पर रामायण केंद्र द्वारा प्रकाशित पत्रिका उर्वशी के हनुमान विशेषांक का भी विमोचन किया जाएगा। रामायण केंद्र , भोपाल के निदेशक डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न सत्रों में विद्वतजन श्री हनुमान जी पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बरावफात के मौके पर जश्न के साथ निकला जुलुस

HIGHLIGHTS

  • बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था
  • जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में वृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था।

Advertisement

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से पूरब मोहाल मस्जिद होते हुए नई बस्ती मस्जिद, मेन चौक दीपनगर होते हुए पूरब मोहाल मस्जिद पर समाप्त हुआ। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सीटी राहुल पांडेय, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे। इस दौरन मुस्ताक खां, फरीद खां, रोशन खां, मुर्तजा अंसारी, हिदायत उल्ला खां, जाफर हुसैन, दानिश, अरसद खां, नथु वारसी, ऐजाज कादरी आदि शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी: नगर में वृहस्पतिवार को अकीदत के साथ बारावफात मनाया गया। सुबह नौ बजे से स्थानीय मकतब जबारिया (ईदगाह) से निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में नगर व आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। जुलुस ए मोहम्मदी पूरे दुद्धी नगर में भ्रमण करते हुए हिन्दू भाइयों को गुलाब का फूल देकर मुबारक बाद दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

नारे तक़दीर, अल्लाह हु अकबर और सरकार की आमद मरहब्बा के नारे लगाते हुए काली मंदिर तिराहे तक होकर मेन बाजार चौक रजा मस्जिद के पास पहुंचे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के पास महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। सदर शमीम अंसारी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर धर्मगुरु हुजूर नसीरे मिल्लत, मुफ्ती महमूद, मौलाना नजीर, उस्मान, जामा मस्जिद इमाम शहीद अनवर, मौलाना गुलाम सरवर, फत्तेह मुहम्मद, मेराज हुसैन, राजा खान, सेराज खान, राफे खान, सलिउल्लाह खान, कलीमुल्लाह खान, कल्लन खान, इब्राहिम खान, रिजवान खान, शाहिद आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पारदर्शिता और सूचना का अधिकार

कुशाग्र कौशल शर्मा

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है इसका एक व्यापक उदाहरण है। सूचना का अधिकार अधिनियम 18 वर्षों से नागरिकों को केंद्रीय और राज्य सरकारों से वह सूचनायें और डाटा प्राप्त करने में मदद की है जो आसानी से पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं हो सकती थी। यह अधिनियम विश्व के तमाम लोकतांत्रिक देशों में से सबसे व्यापक सार्वजनिक रिकॉर्ड नागरिकों तक पहुंचाने में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है।

Advertisement


हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 को मंजूरी दी है। यह सरकार द्वारा नागरिकों के व्यक्तिगत डाटा को पब्लिक डोमेन में रखने से रोकता है ।
अगर उदाहरण से समझने की कोशिश करें तो किसी कार्यकर्ता द्वारा सूचना का अधिकार को उपयोग करके अगर मनरेगा के लाभार्थियों की एक सूची निकली जाए और व्यक्तिगत रूप से सत्यापित किया जाए की लाभार्थियों को वही मिला है जो उन्हें कागज पर मिला हुआ प्रतीत होता है। तो ऐसा करने में अधिकारियों द्वारा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 का हवाला देते हुए व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न करने और इस प्रतिबंध को लागू करके जवाबदेही से बचेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना का अधिकार कानून संशोधन 2019 पारित होने के बाद से कार्यकर्ताओं में चिंता है कि इस अधिनियम को कम प्रभावी बनाया जा रहा है। जिससे की चिंता है कि अधिकारियों को जवाबदेही बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण साधन बंद हो रहा है। इसमें प्रावधान किया गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त (केंद्र के साथ राज्य के) केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अवधि के लिए काम करेंगे। इस संशोधन से पहले कार्यकाल 5 वर्ष के लिए तय किया गया था साथ-साथ वेतन भत्ते संबंधी शर्तें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी।

जजAdvertisement (विज्ञापन)

ऐसा करने से आयोग की स्वायत्ता पे सवाल खड़े होंगे साथ ही साथ आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं में अधिकारियों से प्राप्त होने वाली जानकारी से असंतुष्टि की भावना पैदा होगी।
सरकार को चाहिए कि कार्यपालिका और नागरिकों के बीच पारदर्शिता बनी रहे जिससे कि नागरिकों में देश एवं समाज हित में काम करने की इच्छा शक्ति और प्रबल हो।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free