महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है -अरविंद अंजुम


सोनभद्र। महात्मा गांधी की 154 जयंती के अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विमर्श संस्था की ओर से “गांधी जी की विरासत वर्तमान समय में गांधी विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं चिंतक अरविंद अंजुम ने कहा कि-” महात्मा गांधी के विचार कल भी प्रसाद प्रासंगिक थे, आज भी हैं, और कल भी रहेंगे, महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को विचारों की विरासत प्रदान किया है, जिसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं मिटा सकती ना कोई हथियार नष्ट कर सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार डॉ अर्जुन दास केसरी ने कहा कि-” महात्मा गांधी की आर्थिक नीति, शिक्षा नीति, नैतिकता, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, आदि विचार थे उन विचारों पर आज भी हमारा देश, हमारा समाज चल रहा है।

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि-“आजाद भारत में महात्मा गांधी की निर्मम हत्या ने उनके नश्वर शरीर को नष्ट किया लेकिन उनके आचार, विचार, व्यवहार आदि आज भी संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक हैं और महात्मा गांधी के आंदोलन, विचारधाराओं से प्रभावित होकर अब तक कई देश स्वतंत्रता हासिल कर चुके हैं और कई हासिल करने की कोशिश में है। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को यह बता दिया कि केवल हथियारों से युद्ध नहीं लड़ाया लड़ा जा सकता, विचारों से युद्ध लड़कर उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई बिना किसी हथियार के प्रयोग के।

सत्य- अहिंसा ही उनके विचारात्मक हथियार थे,

जिसके बल पर उन्होंने 1918 से लेकर 1947 तक आसहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन आदि आंदोलन की अगुवाई किया और उनके नेतृत्व भारत के क्रांतिकारी, देशभक्ति, नौजवानों, महिलाओं ने शानदार लड़ाई लड़ी और हम भारतीयों को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।”
कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहां की-” हमें महात्मा गांधी को अभी समझना होगा और उनके विरासतों को सहेशजना होगा।

G19⅝ वे मनुष्य ही नहीं थे, बल्कि उनके अंदरक विचार इतने मजबूत, ताकत, विश्वास था कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई का मुख्य हथियार सत्य- अहिंसा को बनाया जो उन्हें अपने मां-बाप से ईश्वर भक्ति के लिए प्राप्त हुआ था उन्होंने सत्य अहिंसा जैसे अचूक हथियार से लड़ाई लड़कर पूरे विश्व को बता दिया कि जिसके राज्य में सूरज कभी अस्त नहीं होता उसे भी एक दिन भारत से बोरिया बिस्तर समेटकर अपने देश को लौटना पड़ा।”
संगोष्ठी में असुविधा पत्रिका के प्रधान संपादक वरिष्ठ कथाकार रामनाथ शिवेंद्र ने गांधी के कृतित्व- व्यक्तित्व, दर्शनp स्वराज, स्वावलंबन आत्मनिर्भरता, स्वच्छता आदि विषयों को परिभाषित करते हुये विशद ढंग से निरुपण किया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

वनवासी सेवा आश्रम गोविंद पुर की डा.सुधा ने गांधी चिंतन को आत्मसात करने पर बल दिया।
भोजपुरी के गीतकार जगदीश पंथी. अधिवक्ता चंद्र कांत शर्मा, समाजसेवी राजीव तिवारी, साहित्यकार पारसनाथ मिश्र, अरविंद सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, हरीश अग्रवाल, फरीद अहमद, राष्ट्रीय स्तर पर सोनभद्र का नाम रोशन करने वाले हास्य व्यंग के कलाकार कलाकार अभय शर्मा ने अपनी देश भक्ति पर आधारित शेर-ए-शायरी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की एक कार्यक्रम में संबोधन की नकल करके श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।
स्वागत भाषण जगदीश पंथी. व संचालन अशोक तिवारी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)




संस्कृति लाइव के खबर का असर जिलाधिकारी ने दिया बीजपुर उत्तर पटरी व दक्षिण पटरी का सीमांकन करने का निर्देश

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। वन विभाग द्वारा विगत दिनों बीजपुर बाजार के ऊत्तरी एवं दक्षिणी पटरी स्थित गाटा संख्या 1599,1579 एवं 1604 में बसे ग्रामीणों को अपना दुकान मकान खाली करने का आदेश दिया गया था अन्यथा 3 अक्टूबर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्यवाही करने हेतु नोटिस चस्पा कर बकायदा माइक से एनाउंसमेंट भी करवाया गया था।

Advertisement

वन विभाग के इस कार्रवाई को लेकर संस्कृति लाइव ने 24 सितंबर को खबर को प्रमुखता से छापा गया था *वन विभाग के लाल निशान से ग्रामीणों में दहशत,जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से लगाई न्याय की गुहार* नामक शीर्षक से एक खबर चलाई तथा ग्रामीणों की बात को प्रमुखता से उठाया था खबर के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों न्याय की गुहार लगाकर उक्त जमीनों पर अपने हक की मांग किया गया था और खबर द्वारा यह भी अवगत कराया गया था कि उक्त जमीन का कोई सीमांकन नहीं है फिर वन विभाग आखिर कैसे उस जमीन को अपना बताकर दशकों से बसे ग्रामीणों को बेघर करने पर उतारू है।

Advertisement (विज्ञापन)

वन विभाग द्वारा 3 तारीख को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की डेडलाइन खत्म होने पर जब इस संबंध मे संस्कृति लाइव के संवाददाता नीरज गुप्ता द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी जरहां राजेश कुमार सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया की जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि उक्त तीनों गाटा संख्या की जमीनों की मापी करके सीमांकन हेतु एक कमेटी गठित किया जाएगा पहले पूरे जमीन की पैमाइश होगी और यह निर्धारित किया जाएगा कि उसमें कौन सी जमीन रजिस्ट्री की है या पट्टे की है और वन विभाग की जमीन कहां से कहां तक है यह सीमांकन होने के बाद फिर वन भूमि में जिसका भी मकान या दुकान आएगा उसको एक-एक करके नोटिस देकर के खाली करवाया जाएगा

Advertisement (विज्ञापन)

और नही खाली करने पर कानूनी कार्यवाई कर ध्वस्त किया जाएगा।जब तक गठित कमेटी द्वारा उक्त जमीनों मापी कराकर सीमांकन या पैमाइश नहीं की जाती है तब तक ध्वस्त करने की कार्रवाई पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौखिक रूप से रोक लगा दिया गया है।जिलाधिकारी महोदय के निर्देश को लेकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और उन्हें यह आशा है कि उनके साथ न्याय होगा और जो लोग भी वहां पर दशकों से रह रहे हैं उन्हें उन जमीनों का मालिकाना हक जरूर मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सात दिवसीय अयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया समापन


सोनभद्र। भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाए जाने के लिए 26 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाए जाने का आह्वान किया गया था। जिसके तहत जनपद में वृहद स्तर पर गांव की सफाई कराई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

1 अक्टूबर को जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 640 इवेंट क्रिएट कर स्वच्छता कार्यक्रम कराया गया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर राज्य मंत्री संजीव गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, घोरावल विधायक डॉ अनिल मौर्य, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने जनपद में अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन सफाई कर्मी एवं सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु तीन तीन केयर टेकर , ग्राम प्रधान बछौदा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मान समारोह में मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जनपद में अच्छा कार्य हुआ है। सफाई सबका उत्तरदायित्व है एवं सफाई से सबको जुड़ना चाहिए। सांसद ने स्वच्छता पर अच्छा कार्य करने के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति हम जितना सजग रहेंगे हम उतना स्वस्थ रहेंगे आज स्वच्छता और स्वास्थ्य हर लोगों की जरूरत है इसको मिलकर हमें पूरे भारत में जन-जन तक पहुंचना है।

Advertisement

वहीं जिलाधिकारी सोनभद्र ने सभी सफाई कर्मी और केयर टेकर से कहा की इसी तरह अच्छा कार्य करते रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को राज्य मंत्री एवं सांसद ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में अपर जिला पंचायत अधिकारी राजेश सिंह ने वहां उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे प्रशुक्षुओ में फल का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार मण्डल ने विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे प्रशुक्षुओ में फल का किया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जंयती के अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा के महानायको की सोच से प्रेरित उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे प्रशुक्षुओ के बीच जाकर फल बिस्कुट का वितरण किया।

Advertisement

इस अवसर जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के वे महत्वपूर्ण लोग जिन्हें आज तक नजर अदांज किया गया उन्हें सम्मान देते हुए उनके रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के रोजगार प्रशिक्षण देकर न केवल रोजगार दिया बल्कि हर संभव सहायता भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला प्रवकता प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल पदाधिकारीयो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डॉ कंचन जैन महात्मा गांधी पीस अवॉर्ड से हुई सम्मानित



मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने बताया कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर थिंक मानवाधिकार संगठन द्वारा डॉ कंचन जैन को महात्मा गांधी पीस अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अहिंसा के माध्यम से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए व्यक्तियों की पहिचान करने हेतु दिया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डॉ कंचन जैन ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया।
गांधी जी ने देश की आजादी की लड़ाई में अहिंसा का सिद्धांत अपनाया।हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सौहार्द और एकता बढ़ाने का प्रयास किया।

Advertisement

राष्ट्रीय सचिव डॉ एच सी मीना मिश्रा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गांधी जी ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व भर से आए विद्वान जनों ने प्रतिभाग किया। भारत की ओर से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में डा सौदामिनी चौधरी, भोला कुमार चौधरी, आनंद सत्यापति, चंदन नायक, आशुतोश,पी के मोहापत्रा, ज्योति प्रभा स्वन, बृज कुमार पानी, संतोष डिकल, सावित्री दास, नीलमणि रोटे विश्व विजय, हर प्रिया, डॉ जीके मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में गांधी व शास्त्री जी को किया गया याद

HIGHLIGHTS

  • मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के घोरावल रोड पर स्थित यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण मेहता ( यूपी पुलिस ) इंस्टिट्यूट के प्रबंधक राम किंकर, उप मुख्य प्रबंधक – विशाल केशरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश मेहता ने ध्वजारोहण किया।

Advertisement

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के प्रबंधक राम किंकर व उप मुख्य प्रबंधक – विशाल केशरी ने कहा कि भारत देश की गुलामी से लेकर आजादी तक के समय चक्र में महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का योगदान ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों महापुरुषों की आदर्शवादी सोच एवं कर्तव्य परायणता सदैव आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणाप्रद रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहां कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्य,अहिंसा जैसे मूल मंत्रो को लेकर सैद्धांतिक आंदोलन तक का सफर देश ने देखा और राष्ट्रपिता की ख्याति से नवाजा तो वहीं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री को देशवासियों का सरोकार प्राप्त हुआ और भारतवर्ष के प्रधानमंत्री पद का दायित्व मिला। इस अवसर पर कृष्ण मेहता ( यूपी पुलिस) प्रबंधक राम किंकर,
उप मुख्य प्रबंधक – विशाल केशरी, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, अध्यापक आरती सोनी, डॉक्टर नागेंद्र कुमार मौर्य, योगी चतुर्वेदी, विमलेश मौर्य, मनोज कुमार मौर्या सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अहिंसा दिवस पर बच्चों ने रोपे सैकड़ों पौधा



सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सैकड़ों पौधे रोपित किये गये, जिसमें पीला कनैल प्रमुख है, कंपोजिट विद्यालय पल्हारी के शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर कहा कि हम पौधा प्रतिवर्ष रोपति करते हैं पर बचता नहीं है।

Advertisement

इसीलिए इस बार विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा रखने के लिए कनैल पुष्प पौधा बच्चों के साथ रोपति किये हैं जिसे जानवर भी छति नहीं पहुंचाते हैं और आसानी से तैयार हो जाता है। प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने कहा कि महादेव जी का यह प्रयास अनुकरणीय है और जिस विद्यालय पर सुरक्षा का आभाव हो वहां यह बहुत कारगर है। समारोह में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गाँधी जयंती

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय बीजपुर में स्थित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं व लाल बहादुर शास्त्री 119वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता अपने शिक्षक,शिक्षकाए व बच्चों के साथ गाँधी जी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिये स्वच्छता अभियान पर भाषण प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया बच्चों में काफी उत्साह दिखा। साथ ही साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक, शिक्षकाए व बच्चों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया और भविष्य में स्वच्छता का पालन करने का प्रण लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम को सफल बनाने में बासुदेव गिरी,निखिल गुप्ता, रोहित चौहान,सुदामा प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, प्रियंका चौहान, नीलम,अपर्णा श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, जयश्री महोबिया,श्यामलता,लक्ष्मी सिंह, मंजू,शालू जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

किड्स इंग्लिश स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती

ओबरा, सोनभद्र। किड्स इंग्लिश स्कूल के तत्वाधान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को हर्षोल्लाह से मनाई गई। स्कूल के प्रबंधक सत्यपाल तनेजा एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री तनेजा ने कहा कि भारत देश की गुलामी से लेकर आजादी तक के समय चक्र में महानायक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का योगदान ऐतिहासिक रहा, इन्होंने अतीत के आईने में अमरत्व भूमिका अदा की है जो प्रत्येक कालखंड में स्मरणीय है।

Advertisement

देश प्रति समर्पण भावना के साथ-साथ अदम्य साहस का परिचारक रहा है जिसको लेकर लाखों लाख क्रांतिकारी आजादी के मैदान में कूद पड़े और शहादत के साथ देश को गौरवान्वित किए। आपके आदर्शवादी सोच एवं कर्तव्य परायणता सदैव आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणाप्रद रहेगी। बापू के नेतृत्व में सत्य,अहिंसा जैसे मूल मंत्रो को लेकर सैद्धांतिक आंदोलन तक का सफर देश ने देखा और राष्ट्रपिता की ख्याति से नवाजा तो वहीं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री को देशवासियों का सरोकार प्राप्त हुआ और भारतवर्ष के प्रधानमंत्री पद का दायित्व मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक गण मंजुलिका श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, सुजाता पांडे, दीपिका तिवारी, ज्योति वर्मा, प्रिया यादव, सुरेश शुक्ला ,प्रमोद यादव, प्रवीन कुमार, कुमार सौरभ सिंह, प्रशांत जैसवाल, शुभम निगम ,आकाश केसरवानी, मोनू कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहेl

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला प्रोवेशन विभाग महिलाओं व बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा हैं- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • बेटियों के हक में सोनभद्र- भूपेश चौबे
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्यारह नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरण किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी मे स्थित वन स्टाप सेन्टर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महात्मा गांधी और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके कृतियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओ को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत बेबी किट और टावेल वितरण किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन कहा कि जिला प्रोवेशन कार्यालय द्वारा जनपद स्तर पर बच्चों व महिलाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया की यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो हम सबके द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

ओमप्रकाश त्रिपाठी द्वारा संबोधन में कहा गया की हम सभी को इन दोनो महापुरुषों के दिखाएं रास्ते का सदैव अनुशरण करना चाहिये। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा मौके पर उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

Advertisement

इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमित सिंह चन्देल, रंजना चौबे, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिला सिंह, पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति के उमेश पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे , आकड़ा विश्लेषक विपिन कुमार कनौजिया, वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, उमा चतुर्वेदी,तनु सिंह, आकांक्षा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free