सोनभद्र। नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खंड चतरा में संकल्प सप्ताह के अंतर्गत शिक्षा मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अंतर्गत 17 ब्लॉक के 124 विद्यालयों पर टीएम और विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन करने के लिए विद्यालय क्षेत्र के अभिभावकों के साथ-साथ स्थानी निवासियों ने भी मेला का अवलोकन किया और विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं को जाना।
Advertisement
विद्यालय और संकुल स्तर पर कराए गए प्रतियोगिता और शिक्षा मेला में 8337 छात्रों द्वारा प्रतिभा किया गया। इस अवसर पर कक्षा एक से लेकर के आठ तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को संकुल स्तर पर लाकर के द्वितीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को ब्लॉक स्तर पर जिला विशेष शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक और संयुक्त ब्लॉक विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। महिला मोर्चा की बैठक में बतौर क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया व युवा मोर्चा की बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहें। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया।
Advertisement
वहीं बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह व युवा मोर्चा की अध्यक्षता विशाल पाण्डेय तथा संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री गुडिया त्रिपाठी व युवा मोर्चा का संचालन रजनीश रघुवंशी ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करने के बाद भाजपा कार्यालय पर एक बैठक की गई इस बैठक में दो स्तरीय कार्य योजना बनाई गई हैं पहले योजना के मुताबिक महिलाओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा और दूसरी योजना में गांव, नगर के प्रत्येक बूथ पर जाकर नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिला आरक्षण बिल के विषय में महिलाओं से बातचीत करेंगी। दोनों योजनाओं का मकसद बिल्कुल संसद में भारी बहुमत से पारित कराकर कानून का स्वरूप देने के लिए गांव-गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करना है। पार्टी की योजना को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में इस योजना को बताया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने महिला आरक्षण बिल पास करने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी दलों के रोड़ा अटकाने से वह संभव नहीं हो पाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए विशेष सत्र बुलाया और लोकसभा में विधानसभा में 33ः महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी अब महिला मोर्चा की पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारी की जिम्मेदारी है, वह महिला मतदाता के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लेकर जाये पार्टी की कार्य योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मेलन होना है गांव से लेकर बूथ स्तर तक नारी सशक्तिकरण के लिए बैठक करनी है।
Advertisement (विज्ञापन)
युवा मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता के साथ स्वयं खड़ा हूं लेकिन कार्यकर्ता भी अपने जिम्मेदारियों के साथ निर्वहन करें। साथ ही कार्यकर्ताओं मे एक नई उर्जा का संचार किया। बैठक मे मुख्यरुप से काशी क्षेत्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता जायसवाल, किरन सिंह, प्रमिला जायसवाल, सीमा गुप्ता जिला महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता सहित जिले के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रही।
Advertisement (विज्ञापन)
युवा मोर्चा की बैठक मे मुख्यरुप से प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन््रद पटेल,क्षेत्र मिडिया प्रभारी विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, सुमित सोनी, धिरेन्द्र पटेल, कृष्णा पटेल, जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, जिला मंत्री अतुल पाण्डेय, अभय पटेल सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहें।
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज रामगढ़ मार्ग पर स्थित लसड़ा खड़ंजा पुल से बेठीगांव गांव के लिए बना संपर्क मार्ग बार-बार अपनी दुर्दशा पर रो रहा है मरम्मत के बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य होने से इन 2 साल के भीतर ही वह चलने लायक नहीं रह गया है जबकि इसी संपर्क मार्ग से चंदौली के नौगढ़ विकासखंड के दर्जनों गाँवो समेत सोनभद्र के भी कई गांव का आवागमन होता है करारी गांव के पास बेलन नदी में जब से पुल बना तब से इस मार्ग पर आवागमन और बढ़ गया है मार्ग की दुर्दशा को देखते हुए ग्राम पंचायत बेठीगांव की ग्राम प्रधान नीलम, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने सदर विधायक भूपेश चौबे के हस्ताक्षर से युक्त एक पत्र मंत्री को सौंपा।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्राम प्रधान ने बताया कि लसड़ा खड़ंजा पुल से बेठीगांव संपर्क मार्ग लगभग 3 किलोमीटर लंबा है इस ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 2000 है, सड़क जर्जर होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। भारी बरसात होने के कारण सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे व मिट्टी उखाड़ने के कारण आवागमन दुश्वार हो गया है इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया पर सड़क पर बने गड्डों को अभी तक भरा नहीं गया ग्राम प्रधान व भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी के पत्र के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता व उपेक्षा से ग्रामीण परेशान हैं। पत्र पर विधायक भूपेश चौबे ने भी संपर्क मार्ग को जनहित में बताते हुए संबंधितों को निर्देश जारी करने को कहा है।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के 101 वर्ष पूर्ण होने पर एवं विश्व शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के द्वारा दिनांक- 05 अक्टूबर, 2023 दिवस- गुरुवार को एक प्रान्तीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक राजकीय शिक्षक संघ के भीष्म पितामह के जाने वाले जी. एस. शुक्ल जी के विशिष्ट आतिथ्य एवं अयोध्या मण्डल के वरिष्ठ और दिग्गज शिक्षक नेता आदरणीय राजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
Advertisement
बैठक को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से प्रयागराज मण्डल से मण्डलीय मन्त्री डॉ ललित मोहन द्विवेदी, सहारनपुर मण्डल से कपिल कुमार , बरेली मण्डल से केहरि सिंह, आजमगढ़ मण्डल से रवीन्द्र यादव, झांसी मण्डल से आदरणीय जलील खान, वाराणसी मण्डल से मण्डलीय अध्यक्ष आदरणीया डॉ विजय भारती सिंह के अलावा आदरणीय रेणु यादव, वेद प्रकाश राय मनीष कुमार खरवार और अजय सिंह, विन्ध्याचल मण्डल से नीरज पाण्डेय जी एवं राहुल राज, लखनऊ मण्डल से सत्यम शिवम सुन्दरम, अनिल गुप्ता एवं अपर्णा पाण्डेय , अलीगढ़ मण्डल से यत्नेश बिहारी सेंगर, ममता उपाध्याय और राजीव अग्रवाल आदि प्रमुख रहे। सभी वक्ताओं ने वर्तमान में राजकीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर मुखर होकर प्रकाश डाला तथा विभागीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लेट- लतीफी पर नाराजगी और क्षोभ व्यक्ति किया। वर्ड
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अब उनके पास विधान- परिषद में आवाज उठाने के लिए अपना विधायक है और उनकी समस्याओं को अवश्य ही सुना जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट किया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि मूल संघ के एजेण्डा में राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों के समान उत्तर प्रदेश में भी राजकीय शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, अन्य राज्य कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को भी ए.सी.पी. देने, प्रधानाध्यापक से समूह ख तथा एल.टी. से प्रवक्ता पदों पर 50% पद पदोन्नति से भरे जाने,सरप्लस स्टाफ की त्रुटिपूर्ण/भ्रामक अवधारणा के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया पर रोक लगाने जैसे अन्य अनेक कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में संगठन को सशक्त करने हेतु कपिल कुमार को सहारनपुर मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, आदरणीया साक्षी चौधरी को सहारनपुर मण्डल का मण्डलीय मन्त्री , केहरी सिंह जी को जनपद-बदायूं का जिला अध्यक्ष, आदरणीय राजीव अग्रवाल को अलीगढ़ मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, यत्नेश बिहारी सेंगर जी को अलीगढ़ मण्डल का मण्डलीय मन्त्री , धीरेन्द्र कुमार को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष एवं आदरणीय राहुल राज को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय मन्त्री, जलील खान को झांसी मण्डल का मण्डलीय मन्त्री नामित किए जाने पर सदन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। साथ ही इन पदाधिकारियों को अपने मण्डल एवं जनपद में शेष कार्यकारिणी की गठन हेतु अधिकृत किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
अपने अध्यक्षीय भाषण में आर.पी. सिंह ने मूल संघ को ही वास्तविक राजकीय शिक्षक संघ बताया। संघ के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करते उन्होंने बताया कि मूल संघ के अधिकांश अधिवेशनों का उद्घाटन सम्बन्धित तत्कालीन शिक्षा मन्त्रियों द्वारा किया गया। संगठन के बल पर पूर्व में कई उपलब्धियां शिक्षकों के हित में अर्जित की गई हैं ।प्रान्तीय संरक्षक आदरणीय जी.एस. शुक्ल ने कहा कि यदि हम संगठित नहीं रहेंगे, तो हमारा शोषण स्वाभाविक है। अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघ को सशक्त करना आवश्यक है। प्रान्तीय कार्यकारिणी ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि मूल संघ के द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जाने के बावजूद भी यदि तीनों गुटों का संयुक्त अधिवेशन नहीं होता है, तो मूल संघ अपने स्तर से प्रान्तीय अधिवेशन करने हेतु अग्रसर होगा। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने विश्वास व्यक्त किया कि एजेण्डा में सम्मिलित विभिन्न छोटे-बड़े मुद्दों को मूल संघ के बैनर तले हम सभी शिक्षक अवश्य ही प्राप्त करने में सफल होंगे।
एक लाख रूपये बतौर क्षतिपूर्ति वादी मुकदमा को देने के लिए डाक्टर महेंद्र को 60 दिन में जमा करने का आदेश
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
नौ साल पूर्व डिलेवरी के दौरान लापरवाही पूर्वक आपरेशन करने से हुई कलावती की मौत का मामला
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। नौ वर्ष पूर्व डिलेवरी के दौरान लापरवाही पूर्वक आपरेशन करने से हुई कलावती की मौत के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी डाक्टर महेंद्र को छह माह की कैद की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रूपये बतौर क्षतिपूर्ति वादी मुकदमा को देने के लिए डाक्टर महेंद्र को 60 दिन में देने का आदेश दिया है। वहीं जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के जरहा टोला बभनी निवासी विद्या शंकर पुत्र बरसन ने म्योरपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी कलावती की डिलेवरी होने वाली थी। उसकी पत्नी को 29 सितंबर 2014 को रात में डिलेवरी का दर्द होने लगा। जिसकी वजह से पत्नी को म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी मोड़ स्थित लक्ष्मी सेवा केंद्र में भर्ती करा दिया। डाक्टर महेंद्र कुमार ने 30 सितंबर 2014 को बताया कि पत्नी का आपरेशन करना पड़ेगा तभी डिलेवरी होगी। इसके बाद करीब तीन बजे डाक्टर महेंद्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ लापरवाही पूर्वक आपरेशन कर दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके चलते उसकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई और आपरेशन कक्ष से बाहर आने के थोड़ी देर बाद ही पत्नी कलावती की मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी डाक्टर महेंद्र कुमार को छह माह की कैद की सजा सुनाई।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ ही एक लाख रूपये बतौर क्षतिपूर्ति वादी मुकदमा को देने के लिए डाक्टर महेंद्र कुमार को 60 दिन में जमा करने का आदेश दिया है। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।
सोनभद्र। शुक्रवार की शाम दस वर्ष की अज्ञात बालिका रेलवे स्टेशन चोपन पर सहमी हुयी अकेले बैठी पायी गयी जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल चोपन उप निरीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को दी गयी
Advertisement (विज्ञापन)
जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा टीम का गठन करते हुए जिसमे संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय व ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे के साथ बाबू अहमद को प्रकरण के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसपर तत्काल टीम द्वारा मौकेपर जाकर अज्ञात बालिका से पुछ ताछ किया गया बालिका द्वारा कोई भी पता नही बताया गया जिसपर तत्काल टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अज्ञात बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु ले जाया गया।
मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद जी ने ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का किया लोकार्पण
मंत्री लोक निर्माण विभाग ने 8205.30 लाख़ की लागत की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 02 परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण
रेणु नदी पर सेतु का निर्माण होने से मध्य प्रदेश की सीमा से जनपद सोनभद्र में आने में लोगों को होगी सहूलियत और होंगें रोजगार के साधन उपलब्ध – मंत्री लोक निर्माण विभाग
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग पुल का उद्घाटन किया, इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने ओबरा के गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा में विधान सभा ओबरा क्षेत्र के 06 कार्यों का शिलान्यास व दो कार्य का लोकार्पण बटन दबाकर किया, इस दौरान मंत्री ने गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार, देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन का विकास कर रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि विधान सभा ओबरा में रेणु नदी के पुल का निर्माण कार्य हो जाने से मध्य प्रदेश की सीमा से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होगी और पुल के उस पार रहने वाले व्यक्तियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और उनकी आमदनी में बृद्धि होगी, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र की मिट्टी की गुंज दूर-दूर तक जाती है और जनपद सोनभद्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी योजनाओं को क्रियान्वित करने में धन की कोई कमी नहीं आयेगी और जनपद का चौमुखी विकास होता रहेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण तो विकास की एक झांकी है, जनपद सोनभद्र में विकास की इस तरह की अनेको परियोजनाएं के स्थापना का कार्य किया जायेगा, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया गया है, जी0-20 का श्खिर सम्मेलन, चन्द्रयान-3 का सफल परीक्षण भी किया गया, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कनहरा के पास बिजुल नदी पर भी सेतु का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड ने सभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत सुखद का दिन है, जो इस नदी के आवागमन के लिए पास जारी होते थे, और शाम होते ही आवागमन में कठिनाईयां शुरू हो जाती थी, इस पुल के उद्घाटन होने से अब लोगों को इस प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और वह निरन्तर अपने गन्तव्य स्थान की ओर आ जा सकेंगें और यहां की जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा के इस सराहनीय कार्य से काफी सुखद महसूस कर रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और जन-जन को जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, भाजपा के धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न
पाइप लाईन बिछाने के दौरान खोदी गयी सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की,की जाएगी कार्यवाही – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाईन बिछाने, टंकी के निर्माण कार्य व हर घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भेलाही, केवथा सहित अन्य जनपद में संचालित ग्राम समूह पेयजल परियोजना के तहत समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि पाइप पेयजल परियोजना के तहत गांव के घरों में पेयजल कनेक्शन देने की प्रगति धीमी पाई गई।
Advertisement
जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम समूह पाईप पेयजल परियोजना से संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर घर को नल से जल उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजना है। इस कार्य को सभी नामित एजेंसी ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी स्तर पर से शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम समूह पाईप पेयजल परियोजना के तहत सड़कों को खोदकर गड्ढों की मरम्मत का कार्य ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाये, सड़कों की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा की जाए, यदि सड़कों की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप पेयजल परियोजना हेतु विद्युत आपूर्ति निर्धारित वोल्टेज व रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे इस कार्य में किसी प्रकार की समस्या न होने पाए, इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के शासकीय भवन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय भवनों को प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिला अधिकारी (गंगे नमामि) आशुतोष दुबे, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, पेयजल परियोजना एजेंसी के प्रतिनिधिगण, जल निगम के जे0ई0 व ए0ई0 सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहें।
महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजन- अर्चन किया।
महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिरों, तालाबों, सार्वजनिक स्थानों पर जीवित्पुत्रिका की पूजन- अर्चन किया गया।
जिउतिया त्यौहार को लेकर बाजारों में पूजा- पाठ के सामानों को खरीदने वालों की काफी भीड़ देखने को मिली।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिले भर में अष्टमी तिथि शुक्रवार को महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए निर्जल और निराहार रह कर जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। माताओं ने दिनभर पूजा की तैयारियां किया और शाम होते ही नगर के मंदिरों सार्वजनिक स्थानों, तालाब के पास सामुहिक रुप से एकत्रित होकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया।
Advertisement
वही त्यौहार को लेकर बाजारों में जिउतिया व फलों के दुकानों पर काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन होता है। इस व्रत में दिन भर निर्जल व्रत रहा जाता है और शाम को विधि विधान के साथ पूजा अर्चन किया जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान व्रती महिलाओं ने कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को किया और दूसरे दिन नवमी तिथि को जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोला। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर माहौल,पूरब माहौल, नई बस्ती, राम सरोवर तालाब, बड़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा समेत आदि स्थानों पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर पूजन- अर्चन किया।
Advertisement (विज्ञापन)
साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए यह व्रत रखा जाता है। इसमें फल- फूल, मिष्ठान, खिलौना,जिउतिया, पूड़ी पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर कुश और गन्ने को गाड़ कर विधि विधान से पूजन- अर्चन किया जाता है तथा पूजन स्थल पर कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को पूर्ण किया जाता है और दूसरे दिन नवमी तिथि को व्रती महिलाएं जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोलती है।
बीजपुर, सोनभद्र। क्षेत्र में शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना किया।व्रती महिलाओं ने नदी, सरोवर के किनारे व मंदिर परिसर में पहुंच कर पूजा पाठ किया। दोपहर में महिलाओं ने जहां प्रसाद बनाकर तैयारी की तो वहीं पुरुषों ने बाजार जाकर फल फूल की खरीदारी की।
Advertisement (विज्ञापन)
शाम होते ही व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन पूजा की थाल लेकर घाटों पर पहुंच पूजा अर्चन में भाग लिया। गोठ बनाकर बैठी महिलाओं ने गीत गाकर व जीमूतवाहन की कथा के साथ पूजा पाठ किया। इस दौरान चारों तरह भक्तिमय माहौल रहा।
Advertisement (विज्ञापन)
आपको बता दें कि जीवित्पुत्रिका पर्व अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।इसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत संतान के रक्षा के लिए रखा जाता है। महिलाएं इस दिन संतान की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रखती हैं। इस व्रत के संबंध में भगवान शंकर ने माता पार्वती को बताया था कि यह व्रत संतान की सुरक्षा के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी एक पौराणिक कथा है, जो जिमूतवाहन से जुड़ी है। सत्य युग में गंधर्वों के एक राजकुमार थे, जिनका नाम जिमूतवाहन था। वे सद्आचरण, सत्यवादी, बडे उदार और परोपकारी थे।
Advertisement
जिमूतवाहन को राजसिंहासन पर बिठाकर उनके पिता वन में वानप्रस्थी का जीवन बिताने चले गए। जिमूतवाहन का राज-पाट में मन नहीं लगता था। वे राज-पाट की जिम्मेदारी अपने भाइयों को सौंप पिता की सेवा करने के उद्देश्य से वन में चल दिए। वन में ही उनका विवाह मलयवती नाम की कन्या के साथ हो गया।