बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी, वो पढेगी  तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी- जिला प्रोवेशन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया

सोनभद्र। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के  क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में  बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन यस0 आर0 इंटरमीडिएट घोरावल मे किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 143 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में काजल कक्षा- 11 प्रथम स्थान,संध्या दुबे द्वितीय स्थान और  आँचल मौर्या कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रहीं तथा निबंध प्रतियोगिता में अनन्या प्रथम स्थान, नेहा विस्वकर्मा कक्षा 10 द्वितीय स्थान और प्रियंका मौर्या कक्षा 12 तृतीय स्थान  प्राप्त की। जिन्हें बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित  किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया। तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह द्वारा टोल फ्री नम्बर  181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना,

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें। केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न के बारे मे जानकारी दी गई महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य/covid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा किया गया और जिला बाल संरक्षण इकाई ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर दयाशंकर विश्वकर्मा, प्रीति मौर्या, पूर्णिमा मौर्या, लक्ष्मीपति राव आडवाणी, अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

न्यू पीएचसी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा.यशवीर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा द्वारा गठित टीम ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को हॉस्पिटल में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया।

Advertisement

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव,का.उत्कर्ष यादव,का.कमल यादव,का.पुरुषोत्तम व महिला का. रिया यादव द्वारा मंगलवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों विनय पनिका उर्फ पिंटू पनिका पुत्र स्वर्गीय बृजलाल निवासी बरबसपुर थाना पौड़ी जिला बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ अस्थाई पता ग्राम राजमिलान थाना माडा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश जो बीजपुर बाजार में किराए के रुम में रहता था।

Advertisement (विज्ञापन)

दूसरे आरोपी संधारी सिंह पुत्र हरिपत निवासी सिरसोती थाना बीजपुर व तीसरे आरोपी सुनील विश्वकर्मा पुत्र गिरजा शंकर विश्वकर्मा निवासी जरहां टोला बरडाँड़ थाना बीजपुर को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर हॉस्पिटल से चोरी गई वस्तुएं जिसमें दो सोलर बैटरी टूटी हुई,29 सोलर बैट्री प्लेट,एक इनवर्टर बैट्री लिवगार्ड,एक इलेक्ट्रिक बीपी मशीन,एक सुगर किट,एक सीलिंग पंखा, समेत अन्य वस्तुओं की बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 106/23 धारा 457,380 भादवि में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु मुकदमा पंजीकृत आरोपियों को कानून के हवाले कर दिया। चोरी की घटना का इतना जल्द सफल अनावरण करने के लिए क्षेत्रीय लोग पुलिस के कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रथम पुण्य तिथि पर याद किए गए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव

तीन बार मुख्यमंत्री व एक बार रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा स्थित पंचायत भवन परिसर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षामंत्री और समाजवाद के महान पुरोधा श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विधान सभा दुद्धी के महामंत्री प्रेमचंद यादव ने कहा कि एक किसान के घर जन्मे नेता जी अपने संघर्षों व मेहनत के बदौलत समाजवादी पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को किया तथा उनके पूरी राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए

Advertisement

बताया कि नेता जी 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, 1 बार एम०एल०सी, 3 बार मुख्यमंत्री ,1 बार रक्षा मंत्री रहे तथा काफी समय तक केन्द्र के सरकार बनाने में नेता जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की प्रमुख भूमिका रही जोन प्रभारी जिला सचिव बुद्धि नारायण यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए आजीवन नेता जी के द्वारा किए गए प्रयास शोषित, वंचित समाज के लोगों को ताकत और प्रेरणा देते रहेंगे उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेता जी आदिवासी ,पिछड़ों, शोषित, वंचित समाज को राजनीतिक आर्थिक सामाजिक विकास के लिए काम करते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य/ प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा सुषमा सिंह ने नेता जी द्वारा महिलाओं के लिए किए गये कार्यों जैसे कन्या विद्या धन लागू होने से महिलाओं के शैक्षिक स्तर में वृद्धि हुई इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे सम्मानित नेताओं द्वारा नेता जी के संघर्षभरा जीवन पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। कहा की मुलायम सिंह यादव प्रासंगिक बने रहँगे वही नेता जी ने शोषित वंचित उत्पीड़ित और पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक समाज के लिए किऐ कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता अनवर अली, जोन प्रभारी बुद्धि नारायण यादव, सन्त कुमार यादव उर्फ सन्तु, मनीष यादव, कृष्ण शिवम सिंह, अमर लाल,शभय प्रकाश, अर्जुन, साबिर अली, बबलू चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्या सुषमा सिंह गोड़ सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा नेता अजय यादव ने किया/

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बीजेपी सोनभद्र की हुई बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों के अयोजन के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।

बैठक मे मुख्यरुप से प्रयागराज मे प्रस्तावित काशी क्षेत्र का अनुसूचित मोर्चा का महासम्मेलन व जनपद मे होने वाले विधानसभा स्तर पर महिला मोर्चा का सम्मेलन व काशी मे होने वाले जाणताराजा के जीवन पर आधारित कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी व आगे की रणनीति तय की गयी।
प्रयागराज मे प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा के महासम्मेलन के जिला संयोजक अनुसूचित आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान को बनाया गया।

Advertisement

महिला मोर्चा सम्मेलन के जिला संयोजक राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद को बनाया गया।
जाणताराजा कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा को बनाया गया।
जाणताराजा कार्यक्रम के राबर्ट्सगंज विधानसभा के विधानसभा संयोजक किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री गोविन्द यादव, घोरावल विधानसभा के विधानसभा संयोजक जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, ओबरा विधानसभा के विधानसभा संयोजक राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के सदस्य जगदीश बैसवार व दुद्धी विधानसभा के विधानसभा संयोजक पूर्व जिला महामंत्री सोना बच्चा अग्रहरी को बनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष जाति वर्ग या धर्म के लिए काम नही करती माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब प्रथम बार प्रधानमंत्री बने तो उनका पहला संकल्प यह था कि हमारी सरकार शोषित वंचित अनुसूचित व अन्य पिछड़ो के लिए समर्पित रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

विपक्ष की अन्य पार्टियां समाज को भ्रम मे डालने का कुत्सित प्रयास कर रही है कि मोदी सरकार आरक्षण समाप्त करने वाली है, या बाबा साहब के संविधान मे परिवर्तन करना चाहती है जबकि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा आरक्षण व संविधान के अनुसार ही देश को चलाने का पूरा प्रयास किया है विपक्ष के एक प्रतिनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया जैसे संक्रमित रोग से तुलना कर अनुसूचित समाज के लोगो को मोदी सरकार के खिलाफ भरने का प्रयास कर रही है। जबकि मोदी जी ने सरकार बनते ही नारा दिया था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को संकल्प मानकर कार्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अंत्योदय व अनुसूचित वर्ग को ध्यान मे रखकर हर घर शौचालय योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति को विकास के मुख्यधारा के साथ जोड़ने का पूरा प्रयास किया। और आगे कहा कि महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा छत्रपति शिवाजी (जाणताराजा) के जीवन चरित्र पर किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा नाट्य मंचन होना है, जो छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित है। उनके जीवन के मुगल कालीन संघर्ष से लेकर राज्याभिषेक तक का मंचन किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि प्रयागराज मे प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा का महासम्मेलन व जनपद मे नारी शक्ति वन्दन का विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होना है। अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन मे जनपद से दस हजार से अधिक अनुसूचित जाति के लोगो की सहभागिता रहेगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं के मान सम्मान को बढाया है। मोदी जी का मूलमंत्र है कि विकास की किरणें समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ हर व्यक्ति का समुचित विकास करना है। बैठक मे आये सभी अतिथियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

बैठक मे मुख्यरुप से समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्रवण जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, रामनरेश पासवान, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष आरएन पाठक, धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर देव पाण्डेय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल, काशी क्षेत्र के पूर्व किसान मोर्चा महामंत्री गोविन्द यादव, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, शिवकुमार गुप्ता, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, कन्हैया जायसवाल, दिलिप पाण्डेय, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

सोनभद्र। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत आर.आर. पॉलिटेक्निक के परिसर में 10 दिवस संचालित 21 बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को टूल किट व 325 सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

Advertisement

बतादें कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम के विभाग जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रायोजित था और इसके आयोजक जवाहर लाल प्राचार्य, मंडलीय ग्रा,मोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड अनुआ- प्रयागराज थे।

Advertisement (विज्ञापन)


इस कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहां कि वर्तमान योगी जी की सरकार परंपरागत कार्य करने वाले समाज की उपेक्षित कारीगर भाइयों को सम्मान देने और उनके आजीविका को नई पहचान देने के उद्देश्य से सतत कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस कार्यक्रम को इंडियन ट्रेनिंग सेंटर और आर.आर. पॉलिटेक्निक के परिसर में संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन केंद्र के संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता के देखरेख में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेश कुमार मिश्रा, चंदन कुमार, आकाश कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार , आंचल, चंचल, अनंती , पूजा, अनीता, सहित कुल 21 प्रशिक्षको ने प्रशिक्षण दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी , सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य राजेंद्र यादव, मंडली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक गिरजा शंकर पांडे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के रवि प्रकाश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार दीपक केसरवानी सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • आरटीएस क्लब की 75 वी वर्षगांठ पर हुआ संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह।
  • डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव, रूद्र प्रसाद, ललित मोहन आदि समाजसेवियों ने 1952 में किया था स्थापित।
  • सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के होता चला आ रहा है।
    – नामचीन हस्तियों को क्लब कर चुका है सम्मानित।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। संस्कृत, साहित्य, समाज सेवा, खेल के क्षेत्र पर अनवरत 75 वर्षों से कार्यरत आरटीएस क्लब द्वारा जयप्रभा मंडपम में आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार/इतिहासकार, रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी को क्लब के संरक्षक डॉक्टर कुसमाकर श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप बगड़िया, उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव द्वारा, अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर संरक्षक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा क्लब देश के महान संगीतकारों, साहित्यकारों, कवियों, खिलाड़ियों को अपने मंच से सम्मानित कर चुका है। स्थापना कल से आज तक क्लब द्वारा वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, शतरंज एवं चारों प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी, दुर्गा पूजा, संगीत, गायन, वादन आदि का आयोजन कराया जाता रहा है।

Advertisement

अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-आरटीएस क्लब के मैदान में प्रतिवर्ष श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का आयोजन होता रहा है और इस आयोजन में राम कथा वाचकों, विद्वानों, चारों पीठ के शंकराचार्य का आगमन होता रहा है जिससे 9 दिनों तक नगर में भक्तिमय माहौल बना रहता है।
सचिव प्रदीप बागड़िया ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि-आरटीएस क्लब में मधुरिमा साहित्य गोष्टी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का एक समृद्ध इतिहास रहा है और इस मंच पर देश के जाने-माने कवि, साहित्यकार, शायर शिरकत कर चुके हैं और यह परंपरा आज भी जारी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि- हमारा क्लब आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के साथ-
साथ ‌ गत 75 वर्षों में सांस्कृतिक, धार्मिक, साहित्य कार्यक्रमों के माध्यम से नगर वासियों को जो रसपान कराया है वह अद्वितीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

सदस्य दिवाकर श्रीवास्तव संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि- हमारा क्लब साहित्यकारो, पत्रकारों, कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हमेशा तत्पर रहा है, इसी श्रृंखला में आज हम दीपक केसरवानी को सम्मानित कर रहे हैं। साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से लगातार 35 वर्षों से सोनभद्र के माध्यम से पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास, आदिवासी संस्कृति, साहित्य कला के संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं, जनपद सोनभद्र की स्थापना, मुख्यालय के स्थाईकरण, मे इनका योगदान रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

आकाशवाणी, दूरदर्शन, एवं अन्य चैनलों से सोनभद्र के फॉसिल्स, गुफाचित्र अन्य सांस्कृतिक स्थलों, आदिवासी संस्कृति साहित्य कला पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण एवं देश की स्तरीय पत्र- पत्रिकाओं में लेख आदि का प्रकाशन के माध्यम से इन्होंने सोनभद्र को हाइलाइट किया है।
संगोष्ठी में राजेंद्र चौबे, मुन्ना पांडे, बबुनदर,विनीता,लक्ष्मी, राहुल,दीपाली, शुभम श्रीवास्तव, कुशांक, कृति,पंखुड़ी प्रभाकर, नितिशा, दिव्यांश, समर्थ, आदित्य,दिव्यम आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

पत्रकारों की संरक्षा हेतु कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

सोनभद्र। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंच देश के चौथे स्तंभ की संरक्षा व सुरक्षा तथा पत्रकारों को लोकतंत्र के विरुद्ध फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजे जाने के विरुद्ध नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

Advertisement

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पत्रकारों का यह उत्पीड़न लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नहीं है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पर पहुंचा धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की सीढ़िया पर बैठ गए और पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करो, मोदी सरकार होश में आओ का नारा लगाने लगे। कुछ देर बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ने आकर ज्ञापन लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना कर देश के मूर्धन्य और निष्पक्ष पत्रकारों को जेल भेजने का काम कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र की रक्षा और संविधान तथा पत्रकारों की सुरक्षा हेतु आगे भी हम लोग इसके लिए धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को जेल भेजना चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन देने वालों में रा कांग्रेस जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के अलावा इंजीनियर जितेंद्र पासवान, बृजेश तिवारी, राजेश द्विवेदी, अमरेश देव पांडेय, प्रदीप चौबे, शशांक मिश्रा, अजीत बिहार, राजबली पांडेय, लल्लू राम पांडेय, सत्यम पांडेय ,बाबूलाल पनिका ,रविंद्र आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शान्ति कुन्ज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुआ सम्पन्न

सन्तोष दयाल

सोनभद्र। बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर व कैमूर आदिवासी इण्टर कालेज म्योरपुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शान्ति कुन्ज हरिद्वार के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय संस्कृति, भारतीय महापुरुषों , धार्मिक‌ ग्रन्थों, ऐतिहासिक तथ्यों इत्यादि विषयों पर आधारित 100 प्रश्नों की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों को पुरस्कृत व परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को प्रशस्ति द्वारा सम्मानित किया जाऐगा।

Advertisement

यह परीक्षा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है उपरोक्त संस्था के जिला अध्यक्ष शिव कुमार व कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र जी है भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गायत्री परिवार से परीक्षा स्थल पर जगतनारायण यादव उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक व चारित्रिक पतन युवाओं में होता दिख रहा है विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व महान व्यक्तित्वों को पढ़ना व उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है इस परीक्षा में सैकड़ों परीक्षार्थी शामिल हुए प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, जगतनारायण यादव, सुबलाल सिंह,पी०एस० मिश्रा, विनय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे/

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

समाज तभी आगे बढे़गा जब बेटियो को सम्मान मिलेगा- जिला प्रोवेशन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया
  • समाज तभी आगे बढे़गा जब बेटियो को सम्मान मिलेगा- जिला प्रोवेशन अधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी मे किया गया।

Advertisement

जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत 130 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पिता तिवारी कक्षा- 11 प्रथम स्थान, आराधना कक्षा 9 द्वितीय स्थान और गीता कुमारी कक्षा10 तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता जीनत फातिमा कक्षा- 12 प्रथम स्थान, सुनैना कुमारी कक्षा 10 द्वितीय स्थान और अदिति गुप्ता कक्षा12 तृतीय स्थान प्राप्त की जिन्हें बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा किया गया मौकेपर जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, प्रधानाचार्या श्वेता सिंह, डॉ रीता राय, डॉ दिव्या राय, निशा सिंह पटेल, कु० मनीषा, डॉ प्रीति शर्मा, संगीता सिंह, शोभा कु० यादव, कुसुम सिंह, वर्षा, गीता, रचना के साथ उत्साह पूर्वक बालिकाएं रही उपस्थित

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बीजेपी के जिला कार्यालय पर बैठक कल

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक कल दिनांक- 08.10.2023 को दोपहर 01.00 बजे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर आयोजित की गयी है, बैठक में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्यरुप से जिलाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष,कार्यक्रम जिला संयोजक,सह संयोजक, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी,अनुसूचित जाति के सभासद की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free