लोकसेवकों के लिए आदर्श हैं छत्रपति शिवाजी- अनिल ओक

HIGHLIGHTS

  • महानाट्य जाणता राजा का 21 नवंबर को वाराणसी में मंचन
  • 16 नवंबर को राबर्ट्सगंज में पावन खिंड दौड़
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। लोकसेवकों को किस तरह प्रजावत्सल होकर कार्य करना चाहिए इसे छत्रपति शिवाजी से सीखा जा सकता है, यह कहना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक का जो सेवा भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । श्री ओक ने कहा कि सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने पावन खिंड की पवित्र मिट्टी लाकर पूरे देश में संदेश दिया है कि बलिदानियों की मिट्टी ही रोरी चंदन और कुमकुम है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री ओक ने भारत की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी के कार्यों की विस्तृत व्याख्या की, जाणता राजा को ही दूरदर्शी राजा कहा जाता है। विश्वप्रसिद्ध महानाट्य आयोजन समिति सेवा भारती के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने मराठा क्षेत्र के यात्रा वृतांत का वर्णन करते हुए पन्हालगढ़ , विशालगढ़ और पावनखिंड स्थलों का उल्लेख किया जो छत्रपति शिवाजी का मुख्य कार्यक्षेत्र था। उन्होंने कहा कि जिस पवित्र मिट्टी को वे लेकर आए हैं उसे काशी प्रांत के सभी जिलों में भेजा जाएगा । प्रख्यात कथावाचक शांतनु महाराज ने शिवाजी की स्मृतियों के वर्तमान समय में स्मरण की प्रासंगिकता को परिभाषित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चल कर भारत विश्व गुरु बनेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। जाणता राजा महानाट्य के सोनभद्र के संयोजक रमेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम संचालन भोलानाथ मिश्रा और आभार ज्ञापन कथावाचक दिलीप भारद्वाज ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य राम सकल, कार्यक्रम संयोजक रमेश मिश्रा विधायक अनिल मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अजीत चौबे, गोविंद यादव, अनूप तिवारी, डा अंजली विक्रम सिंह, हिमांशू सिंह कृष्ण मुरारी गुप्ता, सन्तोष शुक्ला, राम लखन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अनिल ओक को भेंट की गई पवित्र मिट्टी

वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी के आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पावन खिंड की पवित्र मिट्टी अनिल ओक जी को सौंपी गई।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा,शशिभूषण पांडेय, सनोज तिवारी, राकेश कुमार त्रिपाठी,अरविंद तिवारी सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
Advertisement (विज्ञापन)

	

स्वावलंबन कैंप का किया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रावर्टसगंज मे स्वावलंबन कैंप का किया गया आयोजन
  • बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता- दीपिका सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्वावलंबन कैम्प का आयोजन कर बालिकाओं को किया गया जागरूक केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बताया कि बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महिला थाना रावर्टसगंज टीम द्वारा टोल फ्री नम्बर 181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /covid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टाप सेन्टर से उमा चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स, अनिता पाल पूर्ण कालिक शिक्षिका,वार्डन वंदना देवी,प्रतिमा सिंह, कुमारी ममता, प्रमोद कुमार व बालिकाएं उपस्थित रही ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

रेलवे स्टेशन पर मिली 16 वर्ष की अज्ञात बालिका को दिया गया सरक्षण

सोनभद्र।  एक 16 वर्ष की अज्ञात बालिका रेलवे स्टेशन चोपन पर सहमी हुयी अकेले बैठी पायी गयी जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल चोपन उप निरीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को दी गयी। जिसपर  तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा टीम का गठन करते हुए जिसमे  संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा के साथ बाबू अहमद को  प्रकरण के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसपर तत्काल टीम द्वारा   मौकेपर जाकर अज्ञात बालिका से पुछ ताछ किया गया बालिका द्वारा बताया गया कि जिला  सहडौल मध्य प्रदेश की रहने वाली हूँ मै अपने घर से एक लडके के बहकावे में आकर निकल आयी  जिसपर तत्काल टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए  बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु अपने अभिरक्षा में लेते हुए ले जाया गया। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि अभी बालिका की काउन्सलिग/ जाँच करायी जायेगी जाचोपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनभद्र डांडिया नाइट का आयोजन 28 अक्टूबर को

HIGHLIGHTS

  • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे।
  • डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत

अपनी एंट्री बुक करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-

9118335149, 9616715234, 8318421017, 8177059920, 7309881199, 9889861100, 9616757529
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
contact no. 6389376273

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब एवं मारवाड़ी सोन महिला मंच के संयुक्त तत्वाधान में 28 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की आयोजक तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष स्वेता केशरी और मारवाड़ी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया है कि यह कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज नगर के लिए एक नया ही कार्यक्रम होगा। इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक साथ दो सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे।
बता दे कि इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा।”

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बेटियों को किया गया प्रोत्सहित

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा मे निबन्ध एवं चित्र कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा सोनभद्र मे किया गया। जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत 96 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी कक्षा- 7 प्रथम स्थान, सोनम कुमारी कक्षा -7 द्वितीय स्थान और प्रतिमा कक्षा -8 तृतीय स्थान पर रहीं और निबंध प्रतियोगिता में शिवसोनी कक्षा 7 प्रथम स्थान, रेनू कक्षा 7 द्वितीय स्थान और आरती कक्षा 7 तृतीय स्थान प्राप्त की । जिन्हें बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। थाना पन्नूगंज टीम द्वारा टोल फ्री नम्बर 181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई
संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /kovid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, स्नेहलता वार्डेन,अध्यापिका निशा राय,रोहिणी त्रिपाठी,अंकिता मौर्या,कीर्ति सिंह,रचना सिंह,अस्मिता यादव एवं प्रमोद कुमार व बालिकाएं रही उपस्थित।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड आए स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया गया प्रोत्साहित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के तहत लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सोनभद्र जनपद के अलग अलग स्कूल के बच्चों ने लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए गए थे। जिसके तहत वृहस्पतिवार को जिला जज अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता ने न्यायालय परिसर के ए डी आर भवन के सामने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड आए स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एडीजे व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एहसानउल्ला खा ने बताया की बच्चों के अंदर उनके मन में आज कल मोबाइल के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है । बच्चों को लेखन के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। कार्यक्रम सम्मान वितरण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक और जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव,

Advertisement (विज्ञापन)

नगर पालिका अधिषाधी अधिकारी विजय कुमार यादव व चेयरमैन रूबी प्रसाद को जिला जज के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पेड़ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगी बच्चे और उनके अध्यापक सहित कई पीलवी मौजूद रहे। अंत में जिला जज अशोक कुमार यादव ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित योग शिविर के पांचवें दिन छात्रों ने किया योगाभ्यास

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में 11 दिवसी योग शिविर के पांचवें दिन उपस्थित छात्रों ने योगाभ्यास किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य है बच्चों के अंदर संस्कार के साथ बल बुद्धि विवेक और उनके मस्तिष्क को तेज करना सुदृढ़ करना था। इस दौरान योग शिक्षक योगी संकट मोचन ने कहा कि बच्चे दूर-दूर से चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए हुए हैं तो जाहिर सी बात है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने में उनको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है तभी जाकर के उन्हें सफलता प्राप्त होती है

Advertisement (विज्ञापन)

और इस दौरान उन्हें लंबाई के लिए ताड़ आसन,तिर्यक ताड़ आसन,शीर्षासन,चक्रासन, मेडिटेशन द्वारा उन्हें कैसे शांत दिमाग और शरीर को स्वस्थ्य रखी जाए और जो चीज वह पढ़ते हैं याद करते हैं उसे लंबे समय तक कैसे याद रख सके इन सभी चीजों को संतुलित करने के लिए योग कराया जा रहा है। इस योग शिविर में प्रतिदिन प्राणायाम का अभ्यास और योग आसन जिससे वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से पढ़ाई करने में सक्षम हो सके और अपने लक्ष्य को पा सके।

इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर हरीश उपाध्याय ने बच्चों के लिए लगातार अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरणा दी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि योगी संकट मोचन का कार्य सराहनीय है वह लिए बीच-बीच में इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में योग शिविर लगवाते रहते हैं और इस समय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग प्रथम वर्ष के 300 बच्चों का एडमिशन हुआ है और सारे बच्चे समय से सिविर में उपस्थित होकर शिविर का आनंद ले रहे हैं और योग व्यायाम प्राणायाम कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयुष सिंह, शुभम कुमार यादव, हर्षित यादव, सत्येंद्र कुमार, अंकित कुमार सिंह ,अभिषेक कुमार, कुणाल यादव, आदर्श कुमार, दिव्यांश पांडे, विशेष सिंह, सरवन यादव, ओसामा अंसारी, सुरेश कुमार, योगेश्वर शर्मा, शुभम यादव, अंकित सिंह, अमन शुक्ला, सहित तमाम बच्चे उपस्थित रहे और समापन हास्य आसन के साथ और सिंहासन के साथ किया गया योगी संकट मोचन के साथ में सहयोगी शिक्षिका अर्चना यादव भी शिविर में रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

24 दिसंबर से नगर में गूंजेगी मानस की चौपाइयां

HIGHLIGHTS

  • श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की हुई बैठक
  • 111 भूदेव महायज्ञ में होंगे सम्मिलित।
  • पूर्व की भांति संपूर्ण नगर में लगाए जाएंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र
  • 23 दिसंबर की रात होगी श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक बुधवार की देर रात को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 24 दिसंबर 2023 से होने वाले महायज्ञ के तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने बताया कि इस वर्ष नवाह पाठ महायज्ञ का 29 वर्ष पूर्ण होने वाला है उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 2023 की रात श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और महायज्ञ 24 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा और 01 जनवरी 2024 को हवन पूजन के साथ संपन्न होगा और 2 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा इसके पश्यात नगर में भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही महायज्ञ के मंच पर इन नव दिवस में रात्रि के समय श्री राम कथा आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता द्वारा भक्तों को श्री राम कथा का अनुसरण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह ही अबकी बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे, ध्वनि विस्तारक यंत्र राबर्ट्सगंज शहर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों का अनुश्रवण संपूर्ण नगरवासी कर सकें और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति कर सके।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक में समिति के पदाधिकारी राकेश त्रिपाठी (शिशु तिवारी) द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के उपस्थित सदस्यों, पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, हरीश अग्रवाल, कृपा नारायण मिश्र, डॉक्टर जे.एस. चतुर्वेदी, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, अजय शुक्ला, संगम गुप्ता, रविंद्र केसरी, विमल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, पवन जैन, मनु पांडे, सुंदर केसरी, राजेंद्र केसरी, अनुपम तिवारी, राजेश जायसवाल, आशुतोष दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हिण्डाल्को ने किया सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीज़न रेणुसागर यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन व यूनिट एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षमता विकास केन्द्र पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रेनूसागर पावर डिवीजन संचालन विभाग के प्रमुख गुलशन तिवारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं सीमान्त किसानों को पालक, मूली, धनिया ,टमाटर , बैगन ,पत्ता गोभी ,फूल गाभी व गाजर के उन्नत किस्म के बीज वितरित किये, तथा उन्होंने महिलाओं से सब्जी उत्पादन व उपार्जन के बारे में चर्चा की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि सब्जी उत्पादन कर बाजार में बेचकर हम पारिवारिक दायित्व निभा रहे है, प्रतिदिन लगभग 200 से 300 रू0 अर्जित कर लेते है, जिससे हम अपनी आर्थिक स्थिति व्यवस्थित करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

महिलाओं ने ग्रामीण विकास विभाग के इस कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए मुक्त कंठ से कहा कि आजीविका के लिए यह संस्थान सदैव हमारा सहयोग करता रहता है और अच्छे उत्पादन के लिए समय-समय पर प्रेरित करता है। ग्रामीण विकास के प्रभारी अनिल झा ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से यह बीज वितरण कार्यक्रम मकरा, रणहोर ,लोझरा ,खजुरा व कोहरौल गॉव में भी किया जायेगा

Advertisement (विज्ञापन)

व आवश्यकता पड़ने पर उन्हें किसान मित्रों के माध्यम से उत्पादन सम्बन्धी जानकारी, मिट्टी सम्बन्धी व उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी भी दी जायेगी। इस अवसर पर सुरक्षा व नगर प्रसाशन विभाग के सतनाम सिंह, तकनीकी सेवा विभाग की रागिनी पाण्डेय एवं नगर पंचायत सदस्य तीर्थमणि देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अपहरण कर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दोषमुक्त

HIGHLIGHTS

  • अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा

सोनभद्र। चार वर्ष पूर्व घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश( एफटीसी)/(सीएडब्ल्यू) सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने दोषसिद्ध न पाकर आरोपी रमेश को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने घोरावल कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 18 वर्षीय लड़की को 3 सितंबर 2019 को रात 12 बजे रमेश पुत्र रामसूरत कोल निवासी भैरवा, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 4 सितंबर 2019 को प्रातः 5 बजे लड़की घर आई तो सारी बात बताई। लड़की ने यह भी बताया कि करीब 5 माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

जब शादी करने की बात लड़की ने कहा तो वह मुकर गया। इस तहरीर पर पुलिस ने रमेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध न पाकर आरोपी रमेश को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा। अभियुक्त रमेश की तरफ से अधिवक्ता आर एस चौधरी ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free