आधुनिक युग में भी है लोकप्रिय रामलीला


सोनभद्र। त्रेता युगीन घटनाक्रम पर आधारित, ऋषि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण, काशी के संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस में।महाकाव्य पर vरित रामलीला का प्रदर्शन आज हजारों साल व्यतीत हो जाने पर भी भारतीय जनमानस के मन मस्तिष्क पर छाया हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

आज इस युग में जब लोग टीवी, नेट, कंप्यूटर, मोबाइल में व्यस्त हो,सारे ज्ञान का माध्यम ज्यादातर लोग नेट को ही मानते हैं, इस संक्रमण के काल में भी भारतीय धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला, अध्यात्म की शिक्षा प्रदान करने वाली रामकथा पर आधारित रामलीला भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय है ।
भगवान राम की लीला भूमि उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थल हैं और राम जन्म भूमि अयोध्या रही है,वनवास काल में भगवान राम के सहयोगी आदिवासीजन रहे हैं, राम कथा का महत्व आदिवासी अंचलों में व्याप्त है रामकथा की रचना करने वाले महर्षि बाल्मीकि आश्रम उत्तर प्रदेश में ही संचालित था,रामकथा को जन-जन तक पहुंचाने वाले गोस्वामी तुलसीदास काशी में राम कथा लिखकर अमर हो गए।7 काशी से सटे विंध्य पर्वत पर अवस्थित गुप्तकाशी का धार्मिक, संस्कृति दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है इसके साक्षी यहां पर अवस्थित शिवालय, देवालय हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

वनवास के बाद भगवान राम गुप्तकाशी से होकर ही रामेश्वरम गए थे,गुप्तकाशी संप्रति सोनभद्र जनपद में रामकथा आदिवासी जातियों में लोकप्रिय है,
रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-” जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज की स्थापना 1846 हुई थी, इसका श्रेय ग्राम बरकरा अदलगंज के मुखिया भूरालाल केसरवानी एवं मिर्जापुर के उप जिलाधिकारी डब्लू बी रॉबर्ट्स को है, स्थापना काल मे यह क्षेत्र जंगल था और रॉबर्ट्सगंज नगर के समीप बरकरा गांव आबाद था और यहां पर बाजार विकसित था, यहां पर केशरवानी वंश के लोग सर्वप्रथम आकर बसे तत्पश्चात अन्य प्रदेशों से यथा मारवाड़ से मारवाड़ी हरियाणा से हरियाणवी आदि जातियों के लोग व्यवसाय करने के लिए रावटसगंज नगर में बसे और यहां पर संस्कृति का विकास हुआ और मिर्जापुर के तर्ज पर नगर में रामलीला का शुभारंभ टाउन एरिया के प्रथम अध्यक्ष बद्रीनारायण केसरवानी द्वारा कराया गया, उस समय आजकल की तरह व्यवस्था नहीं थी नगर के लोग एक कमेटी बनाई थी और रामलीला स्वयं करते थे, जिसमें बड़े ही उत्साह पूर्वक युवा और बच्चे भाग लेते थे

Advertisement (विज्ञापन)

,वर्तमान रामलीला मैदान उस समय कंपनी बाग के नाम से जाना जाता था यही रामलीला का आयोजन होता था, बद्री नारायण केसरवानी के बाद उनके भतीजे बलराम दास, भोला सेठ, जगन्नाथ साहू, प्यारेलाल, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी,परमेश्वर जालान, डॉक्टर कन्हैयालाल, श्यामसुंदर झुनझुनवाला, शंभू सेठ, वि44श्वनाथ प्रसाद केडिया,, आदि नगर के नागरिक, व्यापारीगणों के सहयोग से रामलीला का मंचन रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम आयोजित होता रहा इसके पश्चात नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह द्वारा रामलीला समिति के अध्यक्ष पद का निर्वहन करते हुए रामलीला और दशहरे के मेले का आयोजन कराया जाता रहा।, रावण वध के पश्चात रामलीला कमेटी द्वारा भक्त पूरणमल, सुल्ताना डाकू, कफन, शीत- बसंत, राजा हरिश्चंद्र आदि शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन किया जाता था। शीतला मंदिर चौराहे पर भारत मिलाप एवं रामलीला के मंच पर राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाता था।
वर्तमान समय में रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन है जिनके नेतृत्व में रामलीला का मंचन, दशहरे मेले का आयोजन होता है। इस मेले का मुख्य आकर्षण अहरौरा एवं चुनार के बने हुए मिट्टी के खिलौने बनारसी रेवड़ी, चुरा आदि होते हैं, दशहरे के मेले की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक आदमी शेर का रूप धारण कर मिले भर घूमता था, मेला समाप्त होने के बाद बाजार में घूम कर लोगों से पैसा लेता था, अब यह परंपरा खत्म हो चुकी है।रामलीला के मंचन के समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और व्यवस्था को कायम रखने के लिए स्थानीय जन स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते थे अब रामलीला में इक्के दुक्के लोगी इस व्यवस्था को नियंत्रित करते नजर आते हैं।
रॉबर्ट्सगंज की स्थापना को लगभग 177 वर्ष हो चुके हैं यहां की एक अलग सांस्कृतिक , धार्मिक परंपरा है। आज भी नगर के हर वर्ग के लोग रामलीला मंचन का आनंद लेने के लिए रामलीला मैदान जुटते हैं और रामकथा का भरपूर रसास्वादन करते हैं, मनोरंजन कर ज्ञान प्राप्त करते हैं।
भारतीय धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला, अध्यात्म की शिक्षा प्रदान करने वाली रामकथा पर आधारित रामलीला भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की हुई बैठक




सोनभद्र। मंगलवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया की अध्यक्षता मे वन स्टाप सेन्टर लोढी मे बैठक की गयी जिसमे सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि समस्त विभागों में आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें यदि किसी महिला कार्मिक द्वारा शिकायत की जाती है और वह आंतरिक परिवाद समिति के निर्णय से संतुष्ट नहीं होती है। वह अपना प्रकरण स्थानीय परिवार समिति जो जनपद स्तर पर गठित है उसमें रख सकती है तथा उसे निर्धारित समय के अंतर्गत न्याय दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मिशन शक्ति फेज चतुर्थ चरण के तहत जो नारी सुरक्षा नारी सम्मान वह नारी स्वावलंबन को केंद्र में रखकर चलाई जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके तहत प्रत्येक महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में जीने का हक है तथा बराबरी का हक प्राप्त करते हुए किसी भी कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार है। उनके लिए कोई भी अपमानजनक शब्द या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। उनके साथ कोई भेदभाव या लैंगिक उत्पीड़न की घटना प्रकाश में नहीं आनी चाहिए। यदि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आता है तो उस कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बैठक में इंद्रावती कुमारी केसवर्कर, स्थानीय परिवार समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया, आशा मिश्रा सदस्य, संगीता राय सदस्य, धर्मेंद्र पांडे सदस्य, साधना मिश्रा सीमा द्विवेदी, शीला सिंह सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, नेहा अग्रहरि विधि शाह परीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • कीoमहिलाओं के आत्मसम्मान का रखा जाए ध्यान- जिला प्रोवेशन अधिकारी
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र से डॉ बृजेश बने प्रश्नाल्टी डेवलपमेंट लीडर

सोनभद्र। भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश प्रदेश मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड में आयोजित नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास कोर्स का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया। इस सफलता पर डॉक्टर प्रभात कुमार स्टेट चीफ कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश एवं प्रशिक्षण संचालक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ बृजेश महादेव ने हीरालाल यादव एस ओ सी उप्र, एन एल श्रीवास्तव एल ओ सी, नज़ीर मुकविल एल टी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ए एल टी, महेश कुमार, शिव प्रताप सिंह, अमित कुमार सहित का आभार व्यक्त किया, जिनके सानिध्य में यह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। तथा इस सुअवसर के लिए जिला स्काउट व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को धन्यवाद दिया जिन्होंने यह सुअवसर प्रदान किया। प्रशिक्षण में प्रदेश भर से पांच दर्जन से अधिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन सम्मिलित हैं। डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव सोनभद्र से एक मात्र प्रतिभागी रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनभद्र में “एम्स” एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की हो स्थापना- पवन कुमार

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जन्ममोर्चा की अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, राबर्ट्सगंज में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एड ने कहा कि सोनभद्र का तीन दशक बाद भी अपेक्षित विकास नहीं हो सका। मोर्चा ने मांग किया कि यहां एम्स जैसे एक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान बने एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय बने। जिसमें छात्र पढ़ सके। जनपद के सोनभद्र रेलवे स्टेशन से मुंबई, कोलकाता, गुजरात व अन्य बड़े शहरों के लिए सीधे ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए सरकार का जनसरोकारी सोच होनी चाहिए जिनसे की जनपद के चहुमुखी विकास हो।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश मे क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है । यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा में है, अर्थात् पश्चिम में मध्य प्रदेश , दक्षिण में छत्तीसगढ़ , दक्षिण-पूर्व में झारखंड और उत्तर-पूर्व में बिहार। सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बहुत सारे बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसे “भारत की ऊर्जा राजधानी” कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारे बिजली संयंत्र हैं। और कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, सलखन जीवाश्म पार्क, विजयगढ़ किला, अगोरी फोर्ट , मुक्खा वॉटरफाल जैसे स्थलों के साथ रॉक पेंटिंग जल्द ही पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है किंतु यहां न विश्वविद्यालय, न एम्स और नही आधारभूत सुविधाएं हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर काकु सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ,लक्ष्मी कांत शुक्ला, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी, राजकुमार सिंह, नवीन कुमार पांडे, नेतराज पटेल, दीप नारायण पटेल अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे 11 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश के क्रम में युवा भारत जिला महामंत्री /सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क लगाए गए 11 दिवसीय योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

शिविर के आखिरी दिन पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, नगर प्रभारी अजय कुमार पांडेय , द्वारा योग साधक छात्र छात्राओं को ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन ,चक्रासन भस्त्रिका कपालभाति ,अनुलोम- विलोम प्राणायाम, सिंह दहाड़ ,हास्य आसान करके उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत तरीके से समझाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान शिविर के बीच-बीच में करें योग रहे निरोग का नारा गुजता रहा। अंत में शांति पाठ के साथ शिविर का समापन हुआ।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी द्वारा जनपद सोनभद्र में जगह-जगह शिविर लगाकर योग का प्रचार प्रसार करते रहने के लिए जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के माध्यम से पतंजलि का टी-शर्ट देकर उत्साहवर्धन किया गया। इन सोशल पर इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यापक सहित भारी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

योग करेंगे अपने लिए और अपनों के लिए प्रतिदिन एक घंटे- योगी संकटमोचन



चुर्क, सोनभद्र। इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में चल रहे 11 दिवसी योग शिविर के दसवें दिन हर्ष और उल्लास के साथ पूर्ण हुआ। इस शिविर में पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा बच्चों के मनोवल को बढ़ाने के लिए बच्चों से शीर्षासन, चक्रासन,मयूर आसन,मयूरी आसन जैसे कठिन आसनों को कराया गया और उन्हें योग संदेश पुस्तिका देकर सम्मानित भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान संकट मोचन ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है की बच्चों के अंदर ऐसे ऊर्जा आए जिससे उन्हें पढ़ाई में मन लगे आलस्य को दूर कर सकें और सदैव निरोग रहें।यह नहीं की कोई भी बीमारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा और रूकावटे न आएं।योगी संकटमोचन बच्चों को गिलोय वितरण कर उन्हें यह भी बताया की इससे आपकी जो ऊर्जा है वह दोगुनी हो जायेगी और चाय को त्यागना है और जीवन के हर मुश्किल की घड़ी में वो खरे उतरे और एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहें।योग गुरु ने बच्चों को यह भी बताया की आप कहीं किसी के समक्ष उपस्थित होते हैं तो आपके पर्सनालिटी से ही आपका आधा परिचय हो जाना चाहिए ऐसे संस्कार भी हमारे अंदर होने चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हिंदी विकास समिति अनपरा की बैठक संपन्न

अनपरा, सोनभद्र। रविवार को हिंदी विकास समिति अनपरा की अति आवश्यक बैठक हिंदी भवन अनपरा पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी की उपस्थिति में आगामी 16 दिसंबर को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की रूप रेखा तय करते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक/बृहद होने में आने वाले बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में चर्चा-परिचर्चा के बाद देश के कुल 06 सर्वश्रेष्ठ कवियों को कवि सम्मेलन में आमंत्रित करने पर सहमति बनने के पश्चात उन्हें उक्त अखिल भारतीय सम्मेलन हेतु आमंत्रित भी कर दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस आशय की सूचना समिति के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस द्वारा दी गयी। वही समिति के सचिव आर एन तिवारी व कोषाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने बतलाया कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि परम्परानुसार हिन्दी विकास समिति जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरष्कार तथा एक साहित्यकार को नागार्जुन पुरष्कार से भी सम्मानित करेगी।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इं. विनोद कुमार जी द्वारा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य संयोजक कमलेश राजहंस, इं.एलबी यादव,इं.महेंद्र सिंह के साथ ई.भरत यादव,इं.उमेश पांडेय,इं.संजय महतो,आर एन तिवारी,अजय द्विवेदी,दिलीप मिश्रा,प्रभात चंद पाठक,आरपी सिंह, नागेश रस्तोगी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पाक्सो एक्ट के तहत दोषी रविंद्र को हुई 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े चार वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का था आरोप
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी


सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी रविंद्र को 20 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)


अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 30 दिसंबर 2018 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि 29 दिसंबर 2018 को वह अपनी धर्मपत्नी के साथ रिश्तेदारी में झारखंड चला गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ ही एक दूसरी बेटी और बेटा भी मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को रविंद्र कुमार पुत्र श्यामा राम निवासी रोरवा टोला पुरान पानी, थाना कोन, जिला सोनभद्र अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। घर आने पर बेटी ने बलात्कार की जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके बाद पुलिस को 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर रविंद्र कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में रविंद्र कुमार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी रविंद्र कुमार को 20 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। कोर्ट ने पर्याप्त धनराशि न होने की दशा में पीड़िता को प्रतिकार दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से सिफारिश की है।अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में धम्म प्रकाश पर्व का आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वाधान में धम्म प्रकाश पर्व एवं डॉ अंबेडकर विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया।
एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर के तहत डॉ अंबेडकर विद्यालय अनुसूचित जाति/अनु0जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा संचालित है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा डॉ अंबेडकर को पुष्प माला अर्पित कर एव दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। इस अवसर पर श्री अकोटकर द्वारा अपने संबोधन में सभी उपस्थित जनों को डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व से प्रेरित हो कर समाज कल्याण हेतु समर्पित होने का आग्रह किया गया एवं सभी को धम्म पर्व की बधाई दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सीएसआर के तहत संचालित डॉ अंबेडकर विद्यालय को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम हेतु भी बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ अंबेडकर विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।
डॉ अंबेडकर विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्री अकोटकर, परियोजना प्रमुख, डी के सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एफएम), डॉ राजपाल सिंह, डॉ संगीता सिंह, एस के वर्मा, अपर महाप्रबंधक एमजीआर, ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), एससी/एसटी ईडब्ल्यूए के सदस्य, आर एस राम, संजीव कुमार, सुरेश चंद्र, आईटी, सचिन कुमार सिंह, गोविंद कुमार, प्रभु नाथ, पारसनाथ, डा0 अनित कुमार, मैडम रंजू कुशवाहा, वंदना, सुभाष बंसल, नागेन्द्र पटेल सहित स्टाफ, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बेटियों के जन्म को उल्लास के साथ मनाए, इन्हें बोझ न समझे- सरोजमा सिंह

HIGHLIGHTS

  • कन्या जन्म उत्सव का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या कन्या जन्मोंत्सव कार्यक्रम का आयोजन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बहुवार, राबर्ट्सगंज मे आयोजित किया गया। जिसमे 12 नवजात कन्याओं का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रॉबर्ट्सगंज महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह ने कहा कि बेटियों के जन्म को उल्लास के साथ मनाए, बोझ न समझे इस दौरान नवजात कन्याओं के माताओ को बेबी किट और एक एक पौधा का वितरण भी किया गया। साथ हीं टोल फ्री नम्बर 181,1098, 112,1076,1090 और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /Covid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा किया गया
इस अवसर महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह, महिला शक्ति केन्द्र से कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा वन स्टाप सेन्टर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आकांक्षा पांडे, महिला आरक्षी पिंकी देवी, सुधा कविता, सिंह,विद्या देवी, लोलर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free