समाधान दिवस पर बोले डीएम: शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल यादव ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर आदि ने 104 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 15 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 19 मामले निस्तारित हुए, बाकी 85 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार ओबरा आदि ने 29 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 26 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील घोरावल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, सी0ओ0 घोरावल अमित सिह, तहसीलदार घोरावल आदि ने 76 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 09 मामले निस्तारित हुए, बाकी 67 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे), उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार सी0ओ0 दुद्धी आदि ने 39 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 35 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

	

प्रभारी प्रधानाचार्यों का हो ऑनलाइन पदस्थापन- अशोक कुमार

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि प्रदेश में सीधी भर्ती के 219 प्रधानाचार्यों (पी.ई.एस.) के पदस्थापन के फलस्वरूप पद से विरत हुए प्रधानाध्यापकों जो अद्यतन प्रभारी प्रधानाचार्यों के रूप में कार्य कर रहे थे, से ऑनलाइन विकल्प मांगे जाने एवं तदनुरूपम ऑनलाइन पदस्थापन की मांग, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव से की गई है जिससे कि पदस्थापन की इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ पूर्ण किया जा सके। मूल संघ का प्रयास है कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने वाली सरकार के अन्तर्गत इन प्रधानाध्यापकों के पदस्थापन की प्रक्रिया में सम्भावित भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अदालत ने दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की दी कैद

HIGHLIGHTS

  • एक हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • दो अन्य आरोपी दोषमुक्त
  • साढ़े सात वर्ष पूर्व हुए अपहरण का मामला




सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की कैद एवं एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 6 फरवरी 2016 को रात्रि 9 बजे उसकी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और भाई की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घुवास खुर्द गांव निवासी दीपू और उसका भाई एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से भगा ले गया। जब काफी खोजबीन करने पर भी नहीं पता चला तब सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने 12 फरवरी 2016 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की कैद एवं एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

दुष्कर्म के दोषी बाल्मिकी को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 60 हजार रूपये अर्थदंड ,ना देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • 7 वर्ष पूर्व युवती के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
    अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / एफटीसी/सीएडब्ल्यू सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बाल्मिकी को 7 वर्ष की कैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित युवती ने 9 सितंबर 2016 को चोपन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी बाल्मिकी पुत्र शिवलाल जो प्रधान का बेटा है ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है। जब शादी करने की बात आई तो उसने इनकार कर दिया और यह कहने लगा कि जो तुम्हे करना हो जाओ करो। मेरे पिता प्रधान हैं सब देख लेंगे। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया।

Advertisement

विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बाल्मिकी को 7 वर्ष की कैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक सत्य प्रकाश त्रिपाठी(सरकारी वकील) ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

माय छोटा स्कूल में मनाया गया नवरात्रि महोत्सव

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी स्थित माय छोटा स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राम-सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों में सजे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अध्यापक मदन मोहन पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के प्रारंभ में छोटे बच्चों ने संस्कृत में गणेश वंदना, महामृत्युंजय मंत्र, अन्नपूर्णा स्तोत्र, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र,गायत्री मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें सभी छात्रों की उम्र 2 साल से 4 साल तक की थी। उसके बाद छोटे बच्चों द्वारा रामलीला के विभिन्न दृश्य का मंचन किया। इसके पश्चात बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर डांडिया नृत्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे द्वारा देखा हुआ पहले ऐसा कार्यक्रम है जहां पर छोटे-छोटे बच्चों की अपनी स्वयं की अभिव्यक्ति है और वह बिना किसी संकोच के उसे प्रस्तुत कर पा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)


एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों में अपनी अभिव्यक्ति होनी चाहिए और उन्हें प्रस्तुत करने कि कला भी होनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रागिनी विशेष, विशेष पाण्डेय, सुल्तान यासमीन,त्रिपुरारी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

संकट मोचन मंदिर पर हुआ अखंड रामायण का पाठ

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शुक्रवार की सुबह मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे के नेतृत्व में अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन शनिवार की सुबह हुआ इसके पश्चात मंदिर परिसर में हरी लाल प्रजापति और उनकी टीम के द्वारा बिरहा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल, अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, सतेंद्र पाठक, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, आत्माराम पांडे, दादे चौबे, शिवा पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

खनन उद्यमी राकेश जायसवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

इम्तियाज अहमद की फाइल फोटो।

HIGHLIGHTS

  • कोर्ट ने धारा 174ए आईपीसी के तहत लिया संज्ञान
  • सम्मन के जरिए 22 दिसंबर 2023 को खनन उद्यमी राकेश जायसवाल कोर्ट में तलब
  • सीबीसीआईडी ने दे दिया था क्लीन चिट
  • चर्चित चोपन नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन रहे इम्तियाज अहमद हत्याकांड का मामला
  • चोपन ग्रेवाल पार्क में 25 अक्तूबर 2018 को गोली मारकर की गई थी हत्या






सोनभद्र। चोपन ग्रेवाल पार्क में पांच वर्ष पूर्व गोली मारकर चोपन नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन रहे इम्तियाज अहमद की हत्या के मामले में चोपन पुलिस की तरफ से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट के बाद खनन उद्यमी राकेश जायसवाल की एकबार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी/ सीएडब्लू सोनभद्र की अदालत ने चोपन पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट का आईपीसी की धारा 174ए के तहत संज्ञान लेते हुए खनन उद्यमी राकेश जायसवाल को सम्मन के जरिए आगामी 22 दिसंबर 2023 को कोर्ट में तलब किया है। इस कार्रवाई के बाद से सीबीसीआईडी से क्लिनचिट पा चुके खनन उद्यमी राकेश जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Advertisement

बता दें कि चोपन नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन रहे इम्तियाज अहमद की चोपन ग्रेवाल पार्क में 25 अक्टूबर 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाई उस्मान अली ने खनन उद्यमी राकेश जायसवाल पुत्र कैलाश चंद निवासी बिल्ली पोखरा वीआईपी रोड ओबरा, सोनभद्र हाल पता पांडेयपुर, वाराणसी सहित दो के खिलाफ नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। मौके से काश्मीर पासवान को कारबाइन के साथ दबोच लिया गया था। उसके संबंध झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से भी होने की बात सामने आई थी। मामले में चोपन पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को चिन्हित किया था, जिसमें नामजद दो आरोपियों के अलावा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष की तलाश जारी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

कोर्ट की तरफ से धारा 82-83 सीआरपीसी के आदेश जारी किए गए थे। बावजूद फरारी को देखते हुए खनन उद्यमी राकेश जायसवाल सहित तीन के खिलाफ चोपन के तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने धारा 174 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया था। इस बीच नामजद आरोपियों को सीबीसीआईडी से हत्या के मामले में क्लीन चिट मिल गई। इस पर पुलिस ने हत्या के मामले में चल रही विवेचना समाप्त कर दी, लेकिन 178 (3) के तहत कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश के बावजूद फरारी काटने के मामले की विवेचना जारी रही।

Advertisement (विज्ञापन)

नौ अक्टूबर 2023 को इसकी चार्जशीट इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने न्यायालय में दाखिल किया। कोर्ट ने 12 अक्तूबर 2023 को सुनवाई करते हुए आरोप पत्र, केश डायरी और अन्य प्रपत्रों का अवलोकन किया। जिसपर कोर्ट ने आईपीसी की धारा 174ए का प्रसंज्ञान लेने का पर्याप्त आधार पाते हुए खनन उद्यमी राकेश जायसवाल को आगामी 22 दिसंबर 2023 को सम्मन के जरिए तलब किया है। इस कार्रवाई से सीबीसीआईडी की ओर से क्लीनचिट पा चुके खनन उद्यमी राकेश जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनभद्र नगर की रामलीला में वनवास का दृश्य देख भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • वनवास का दृश्य देख भाव विभोर हुए भक्त
  • रामलीला मैदान में रही दर्शको की भारी भीड़
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Contact no. 6389376273

सोनभद्र। श्रीराम वनवास का प्रसंग ही ऐसा था कि बृहस्पतिवार की रात नगर के रामलीला मैदान पर तमाम भक्तों की पलकें बोझिल हो रही थी। कैकेयी के कठोर वचन सुनकर राजा दशरथ गम के सागर में डूब उतरा रहे थे। देर रात तक प्रसंग के मंचन के दौरान कई बार मार्मिक दृश्य उत्पन्न हुए।

Advertisement

सुनहु प्रानप्रिय भावत जी का, देहु एक बर भरतहि टीका। मांगउं दूसर बर कर जोरी, पुरवहु नाथ मनोरथ मोरी।।
‘ कैकेयी राजा दशरथ से अनुरोध करती है कि तपस्वियों के वेश में विशेष उदासीन भाव से राम चौदह वर्ष तक वन में निवास करें।

Advertisement (विज्ञापन)

‘तापस वेष बिसेषि उदासी, चौदह बरिस रामु बनबासी’ राजा सहम गए। उनसे कुछ कहते हैं न दोनों नेत्र बंद कर ऐसे सोचने लगे मानो साक्षात सोच ही शरीर धारण कर सोच रहा हो। प्रचंड क्रोध से जलती हुई कैकेयी इस प्रकार दिखायी पड़ी मानो क्रोध रूपी तलवार नंगी खड़ी हो। कुबुद्धि उस तलवार की मूठ है। निष्ठुरता धार है और वह कुबरी रूपी सान पर धार कर तेज की हुई है। यह सब समाचार सुनकर अयोध्यावासी सिर धुनकर पछता रहे है। मानों बिना पंख के पक्षी व्याकुल हो रहे हो।

Advertisement (विज्ञापन)

लागति अवध भयावनि भारी, मानहुं कालराति अंधियारी’ :
श्रीराम जी के वियोग में सभी व्याकुल होकर जहां तहां खड़े हैं। मानों तस्वीरों में लिख कर बनाये गये हो।
‘राम बियोग बिकल सब ठाढ़े, जहं-तहं मनहुं चित्र लिखि काढ़े’।
वनपथ पर श्रीराम सीता और लक्ष्मण को देख कर गांववासी कहने लगे राजा ने अच्छा ही किया। इसी बहाने हमें भी दर्शन का लाभ मिल रहा है। निषादराज अगवानी कर श्रीराम के ठहरने की व्यवस्था करते हैं। कुश और कोमल पत्ता की सुंदर साथरी सजाकर बिछा दी। मीठे फल और शीतल पानी रख दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

‘मांगी नॉव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मै जाना’
केवट कहता है हे नाथ मै आपका चरण कमल धोकर आप लोगों को नॉव पर चढ़ाऊंगा।
‘पद कमल धोइ चढ़ाइ नॉव न नाथ उतराई चहौ’ कृपालु मर्यादा।।
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने केवट के अनुरोध को विनम्रता पूर्वक स्वीकार कर लिया। लीला पूरी होने के पूर्व भगवान श्रीराम की झांकी की आरती की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के भक्तों ने लीला का दर्शन किया।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, कोषाध्यष राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, चंदन केशरी,प्रशांत जैन, हर्ष केशरी, आनंद मिश्रा, विमलेश केशरी, रिशु केशरी, रविन्द्र केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में गरीब निरिह बंदियों के हित को ध्यान में रखते हुए मानिटरिंग सेल की बैठक में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनवाने का शिविर आयोजन किया गया।
उक्त सम्बंध में जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के में बताया कि इस शिविर आयोजन के पूर्व सभी बंदियों को जागरूक कर दिया गया था।साथ ही आयुष्मान कार्ड के लिए वांछित आधार कार्ड एवं राशन कार्ड को बंदियों के परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर मगवां लिया गया था।

Advertisement

यह भी अवगत कराना है कि अहर्ताओं में जनगणना 2011की सुची में नाम ,पीएम जन आरोग्य योजना की वेबसाइट पर लाभार्थी का नाम ,अंत्योदय योजना में नाम, लाल राशन कार्ड धारक,60 वर्ष या उससें अधिक उम्र के लाभार्थी, ऐसे राशन कार्ड धारक जिनके परिवार में 6या 6 या से अधिक सदस्य हो,तो उन सभी उपरोक्त बंदियों को लाभ मिल सकता हैं।इसी के तहत आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन कर गरीब निरिह बंदियों को लाभान्वित किया गया।
उक्त सम्बंध मे जिला कारागार एंव सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

काकभुशुण्डि परमज्ञानी और रामभक्त थे – पं0 उमाशंकर महाराज

डाला, सोनभद्र। नगर के श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में चल रही मानस कथा के चौथे दिन बरेली से पधारे कथा ऋषि व्यास पंडित उमाशंकर महाराज ने श्री रामचरितमानस के उत्तरकांड का प्रसंग सुनाया जिसमें उन्होंने बताया की गोस्वामी तुलसीदासजी ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में काकभुशुण्डि जी का बड़ा सुंदर वर्णन किया है। शास्त्रों में काकभुशुण्डि परमज्ञानी और रामभक्त बतलाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रीराम और रावण के युद्ध में जब रावण पुत्र मेघनाद ने श्रीराम को नागपाश से बांध दिया था तब गरूड़ जी को संदेह हो गया नारद मुनि के कहने पर गरुड़जी ने श्रीराम को नाागपाश के बंधन से मुक्त करवाया था। श्रीराम के इस तरह नागपाश में बंध जाने से गरुड़जी को उनके अवतारी होने पर संदेह हो गया था। तब उनका संदेह दूर करने के लिए नारदजी ने उनको ब्रह्मा जी के पास भेजा। ब्रह्मा जी ने उनको महादेव के पास भेज दिया। महादेव ने गरुड़ के संदेह को दूर करने के लिए उनको काकभुशुण्डि जी के पास भेज दिया। अंत में काकभुशुण्डि ने श्रीराम का चरित्र गरुड़जी के सुनाकर उनका संदेह दूर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद से नरसिंह त्रिपाठी ने कथा वाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया, वहीं कथा में मंदिर के महंत पं श्री मुरली तिवारी,पं ओमप्रकाश तिवारी,चंद्र प्रकाश तिवारी, मनोज तिवारी, जोगेंद्र उर्फ गुड्डू पटेल, राजू शुक्ला आदि रामभक्त शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free