नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

HIGHLIGHTS

  • रामलीला मैदान में रही श्रद्धालुओं की भीड़
  • रावण दहन होते ही जय श्री राम के जयकारों से गुंजयमान हो गया रामलीला मैदान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र नगर में दशहरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थानीय रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा दशानन का वध, लंकापति रावण के पुतला दहन एवं भगवान श्री राम की आरती, भरत मिलाप, भगवान राम माता सीता, अनुज लक्ष्मण का अयोध्या लौटना, श्री राम का राज्याभिषेक आदि लीला का मंचन मांडा इलाहाबाद से आए हुए रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया इसके साथ नगर के उत्तर मोहाल में स्थानीय युवाओं द्वारा रावण वध एवं पुतले का दहन किया गया।

Advertisement

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ एवं इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-” सोनभद्र नगर का उत्तर मुहाल सांस्कृतिक धार्मिक स्थलों की अधिकता के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गढ़ माना जाता था और नगर के संभ्रांत नागरिक, पत्रकार, साहित्यकार इस क्षेत्र में निवास करते थे, लाग निकालने की परंपरा का शुभारंभ मिर्जापुर जनपद के निवासी स्वर्गीय रामसूरत ठेकेदार द्वारा किया गया था।

Advertisement

उस समय मनोरंजन का साधन रामलीला था और पितृ पक्ष से ही रामलीला का शुभारंभ हो जाता था और रामलीला मैदान में लीला प्रेमियों की भारी संख्या में जुटती थी और लीला का आनंद लेते थे।विजया दशमी के दूसरे दिन मुख्य चौराहे पर भरत मिलाप का आयोजन होता था इसी दिन नगर में उत्तर मोहाल से लाग निकाला जाता था और यह आकर्षक, आश्चर्यजनक झांकी की सजावट, लाग का निर्माण नगर के सधधू मिस्त्री, माता प्रसाद, जवाहिर सेठ, इत्यादि द्वारा किया जाता था और यह लाग पूरे नगर में भ्रमण करता था। आज से लगभग 40 पूर्व जरनेटर इत्यादि की व्यवस्था नहीं थी लोग ठेलें, सगड़ी आदि पर लाग निकालते थे और लाग पर रोशनी के लिए में बिजली के तार लोगों के घरों में लगाए जाते थे तब कहीं जाकर लाग में रोशनी होती थी और लोग लाग का आनंद लेते थे।”

Advertisement

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन बताते हैं कि-” तत्पश्चात रामलीला कमेटी द्वारा लाग के आयोजन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाता था। दुर्गा पूजा के प्रारंभ होने के पश्चात दुर्गा पूजा पांडाल एवं मूर्ति के सजावट के लिए भी समिति के पदाधिकारियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने की परंपरा कायम थी।

Advertisement

श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाई लेवल-“भरत मिलाप के पश्चात रामराज्य के साथ-साथ रामलीला का समापन होता था और रामलीला के कलाकारों द्वारा भक्त पूरणमल, राजा भरथरी, शीत बसंत, सुल्ताना डाकू, कफन आदि नाटक का मंचन रामलीला के कलाकारों द्वारा किया जाता था और रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा भी आकर्षक अभिनय किया जाता था।”

Advertisement

दशहरा के अवसर पर तेलहिया जलेबी यहां के निवासियों का द्वारा खरीदा और खाया जाता है दशहरा के मेले का मुख्य आकर्षण रावण वध के पश्चात रामलीला मैदान के आसपास लगने वाले मेले में मिट्टी के आकर्षक खिलौने, गैस वाले गुब्बारे, फिरंगी, बाजा, खिलौने आदि बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं और लोग अपने बच्चों को खुशी-खुशी इन खिलौनों को दिलाते।

Advertisement

नवरात्र से लेकर दशहरा तक सोनभद्र नगर में श्रद्धालु की काफी भीड़भाड़ रहती है और एकादशी को दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय तालाबों, पोखरो नदियों में किया जाता है इस प्रकार 10 दिवसीय चलने वाले इस पर्व का समापन होता है। और मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन वाले दिन दुर्गा पंडालों में विभिन्न प्रकार के साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पांडाल समितियों द्वारा आयोजित कराया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

	

रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया जनपद सोनभद्र

HIGHLIGHTS

  • जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
  • जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन
  • चोपन के रामलीला मैदान में विशाल काय रावण के पुतले का हुआ दहन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयादशमी जिले मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन लगभग एक घंटे चला। राम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण का पुतला धू धू कर जल गया। रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने वचन के अनुसार विभीषण को लंका का राज्य सौंप दिया।

Advertisement

इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल, धर्मवीर तिवारी, श्रवण कुमार, रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, कोषाध्यष राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुरेश केसरी, रमेश जायसवाल, चंदन केशरी, प्रशांत जैन, रविन्द्र केशरी, हर्ष केशरी, आनंद मिश्रा, विमलेश केशरी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर‌ नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों के दर्शन पूजन किया।

Advertisement

कोन: क्षेत्र में असत्य रुपी रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों के बच्चों समेत ग्रामीण कोन रामलीला स्थल पहुंचे। शांति व्यवस्था, सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं। रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाया गया।
रामगढ़, मझटढ़, बेलखुरी व गुरौटी में रावण दहन हुआ। हजारों की संख्या में भीड़ रावण दहन देखने के लिए पहुंची।

Advertisement

बभनी: क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुराई के प्रतीक रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रावण का दहन होते ही आतिशबाजी होने लगी। क्षेत्र के बभनी, असनहर, चौना, पोखरा, आसनडीह, भंवर, चपकी, बडहोर, घघरी, मचबंधवा, चकसानी सहित कई गांवों में रावण का पुतला दहन किया गया।

Advertisement

विंढमगंज: विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले राम व रावण के बीच युद्घ की लीला मंचित की गई। इस दौरान पूरा ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
चोपन: नगर के चोपन बैरियर रामलीला मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। वहीं रामलीला मंचन में भगवान राम व रावण की सेना मे जमकर युद्ध हुआ। अंत में विशालकाय रावण के पुतले में आग लगाई गई पुतला धू धू कर जलने लगा और पूरा वातावरण जयश्री राम के नारें से गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व की गई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

पावन खिंड दौड़ के प्रतीकों का अनावरण 26 अक्टूबर को

HIGHLIGHTS

  • लोगो, पोस्टर सहित तीन गीत रिलीज होंगे
  • मुख्य दौड़ का आयोजन 16 नवंबर को
  • एशियन गेम पदक विजेता रामबाबू का होगा अभिनंदन



सोनभद्र। पावन खिंड दौड़ महाआयोजन के प्रतीकों का अनावरण 26 अक्टूबर को शहीद उद्यान में किया जाएगा । इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर सोनभद्र की सांस्कृतिक विरासत और पावन खिंड के शौर्य को प्रकट करते तीन गीत भी रिलीज किए जाएंगे। इस अवसर पर एशियन गेम विजेता रामबाबू भी सम्मानित किए जाएंगे।

Advertisement

सोनभद्र में पावन खिंड दौड़ के आयोजन के निमित्त पंद्रह दिन पूर्व रचनाकारों से थीम सांग और कविताएं आमंत्रित की गई थीं, कुल 46 प्राप्त रचनाओं में निर्णायक मंडल द्वारा जयश्री राय , कमलेश राजहंस , डॉ लखन राम जंगली और भोजपुरी में छोटेलाल खरवार के गीतों का चयन किया गया है। इन गीतों को अभिषेक मिश्रा व रागिनी द्वारा स्वर और विभन्न संगीतकारों ने गीतों की कम्पोजिंग और संगीत दिया है। छोटेलाल खरवार के गीत को उन्होंने स्वयं स्वर दिया है साथ ही विडियो में अभिनय भी किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री श्रीवास्तव ने बताया की इस अवसर पर रवि शंकर चतुर्वेदी द्वारा निर्मित वेबसाईट का शुभारंभ भी किया जाएगा । इसी वेबसाईट से दौड़ के प्रतिभागी अपना पंजीकरण भी कर सकेंगे। आयोजन के पोस्टर की डिजाइनिंग अरविंद वाष्णेय द्वारा की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजन की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए भोलानाथ मिश्र ने बताया कि प्रतिभागियों को बलिदानी भूमि की मिट्टी से बने चंदन का टीका लगाया जाएगा, इस क्रम में शहीद उद्यान, झांसी से रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान स्थल, प्रयागराज से चंद्रशेखर आज़ाद पार्क , चौरी चौरा और महाराष्ट्र से पावन खिंड की पवित्र मिट्टी सोनभद्र आ चुकी है। 26 अक्टूबर को ही डा. अनिल श्रीवास्तव देश के प्रमुख स्थलों की मिट्टी आयोजन समिति को सौंपेंगे जिसे वे कश्मीर से कन्याकुमारी की मोटरसाइकिल से यात्रा कर ले आए हैं।

क्यों प्रसिद्ध है पावन खिंड

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित पावन खिंड नामक स्थान पर छ्त्रपति शिवाजी के 300 सैनिकों का बलिदान हुआ , वे सभी मराठा सैनिक बाजीप्रभु देशपांडे के नेतृत्व में मुगलों की पंद्रह हजार सेना से मोर्चा ले रहे थे, मराठा सैनिकों का लक्ष्य छत्रपति शिवाजी को सुरक्षित विशालगढ़ किले पर पहुंचने तक मुगल सेना को रोककर रखना था।

Advertisement (विज्ञापन)

मुट्ठी भर मराठा सैनिकों ने डेढ़ हजार मुगल सैनिकों को मौत के घाट भी उतार दिया, मूसलाधार बरसात और संकरे रास्ते में चारों ओर से घिरे मराठा सैनिक तब तक युद्ध करते रहे जब तक शिवाजी विशालगढ़ किले तक नहीं पहुंच गए, जैसे ही शिवाजी ने किले पर पहुंच कर तोप का गोला दागकर सुरक्षित पहुंचने का संकेत दिया पहले से सैकड़ों घाव से घायल मराठा सैनिकों ने प्राण त्याग दिए, उनके त्याग और बलिदान से पावन खिंड की मिट्टी का एक एक कण पवित्र हो उठा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

गरबा व डांडिया उत्सव देखने के लिये रेनूसागर मे उमड़ा जनसैलाब

HIGHLIGHTS

  • पर्व हमारे गौरवशाली संस्कृति के परिचायक – आर0 पी0 सिंह

अनपरा, सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन द्वारा प्रेक्षागृह परिसर स्थित आदि शक्ति, महाशक्ति श्री श्री मॉ दुर्गा देवी की महानवमी पूजा, पुष्पांजली आरती व भोग, विधि विधान घण्टे घड़ियाल, शंख के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात महानवमी के अवसर पर खिचड़ी महाभोग का आयोजन किया गया जिसमे हजारो माता के भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

शारदीय नवरात्र के सुअवसर पर दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर की अध्यक्षा इन्दु सिंह के कुशल नेतृत्व में गरबा व डांडिया नृत्य का रविवार की देर शाम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना से किया गया, तत्पश्चात रेनुसागर पावर डिवीजन की महिलाओ द्वारा मनोहारी डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रविवार कि शाम को यादगार बना दिया,वही कार्यक्रम के अगले पायदान पर महिला अभियंताओं द्वारा डांडिया एवं वालीवुड के मिश्रण संगीत पर थिरकते हुए मनोहारी कला का प्रदर्शन कर दर्शको की खूब वाहवाही लूटी, इसी क्रम में दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा नया नौ दिन पुराना सौ दिन के कहावत को चरितार्थ करते हुये दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा नवस्वरूप नवप्रेरणा देबी के समक्ष गरबा व डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा के सम्मान में आराधना करते हुए देवी गीत पर थिरकते हुये शानदार प्रस्तुति नें दर्शक दीर्घा में बैठे हजारो श्रद्धालूओं को भावविभोर कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अंत में ओपन डांडिया का आयोजन किया गया, जिसे देखकर लगता था कि रेणुसागर के जमीं पर वालीवुड के सितारों का आगमन हुआ है जिसे देख दर्शको ने तालियों कि गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हुए माता रानी का जयकारा लगाया।
कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिविजन के प्रमुख आर0पी0 सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नवरात्री की शुभकामना दी तथा दिशिता महिला मण्डल द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना करते हुए कहा कि रेनूसागर परिवार के लोगो में जो प्रतिभा छिपी हुई है, वह सराहनीय है, जिसे आज दिशिता महिला मण्डल ने मुर्तरुप प्रदान किया है, हिन्दू धर्म के त्योहारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह पर्व हमारे गौरवशाली संस्कृति के परिचायक है, ये एक ओर जहा अनेकता में एकता का सन्देश देते है वही पुरे राष्ट्र को भी एक सूत्र में पिरोने में सहायक भी है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवीर सिंह, एन0 एन० राय के आलावा दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह शैलेश विक्रम सिंह, गुलसन तिवारी, मयंक श्रीवस्तव, संजय श्रीमाली , मनु अरोरा, अरविन्द सिंह, कुमार हर्षबर्धन, समीर आनंद, मनीष सिंह, समित मंडल, गोपाल मुखर्जी एवं महिला मंडल की तमाम सदस्यायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रही दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली ने उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वरिष्ठ साहित्यकार दीपक केसरवानी सृजन सम्मान से सम्मानित

सोनभद्र। साहित्यिक पत्रिका असुविधा, शहीद प्रबंधन स्थल करारी सोनभद्र, राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के लोटस बैंक्विट में प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम की स्मृति में आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार/ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी को कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अनिल मिश्र एवं मुख्य अतिथि
प्रख्यात कवि डॉक्टर लखन राम जंगली, वरिष्ठ कथाकार/ उपन्यासकार रामनाथ “शिवेंद्र” द्वारा काव्य पाठ के लिए माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर “सृजन सम्मान” से सम्मानित किया गया।

Advertisement

श्री केसरवानी 35 वर्षों से साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत रूप से साहित्य लेखन एवं पत्रकारिता के साथ-साथ विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास, आदिवासी, साहित्य, कला, संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री केसरवानी उच्च स्तरीय साहित्यिक, संस्कृतिक पत्रिकाओं, आकाशवाणी, दूरदर्शन अन्य चैनल, भारत सरकार द्वारा संचालित रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इनकी कृतियां केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा प्रकाशित हो चुकी है।
श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर विभिन्न साहित्यिक, संस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

सोनभद्र‌। 10 दिवस से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 11 बैच का समापन वनवासी कल्याण आश्रम के उत्तर प्रदेश व नेपाल राष्ट्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय जी के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 275 थी, जो टोकरी बुनकर , राजगीर मिस्त्री, कुम्हार, लोहार , कारपेंटर, दर्जी और धोबी के ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। यह सभी लाभार्थी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र से आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम के विभाग जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रायोजित था और इसके आयोजक जवाहर लाल प्राचार्य, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड अनुआ- प्रयागराज थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय ने कहां की जनपद सोनभद्र अति पिछड़ा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यह जो प्रशिक्षण चल रहा है यह यहां के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है ,और यह बहुत ही हर्ष का बात है कि मूल निवासियों के रोजगार की चिंता की जा रही है और उनको बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। आनंद ने कहा कि विभिन्न हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के प्रोडक्ट का एक प्रदर्शनी जनपद स्तर पर भी लगना चाहिए जिससे हस्तशिल्पियों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

इस कार्यक्रम को इंडियन ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन केंद्र के संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का समापन आज आदर्श बीटीसी कॉलेज उरमौरा ढाबा सोनभद्र में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और रावटसगंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित थे, इस दौरान उन्होंने कहा की यह सरकार गरीबों की चिंता करती है उन्हें स्वावलंबी बनाने और उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास करती है और पंक्ति में सबसे अंत में खड़े व्यक्ति को सतप्रसिद्ध लाभ पहुंचाने हेतु पारदर्शी योजना का क्रियान्वयन करती है।

Advertisement

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कर्मा मंडल के प्रभारी और स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सहसंयोजक दयाशंकर पांडे , युवा समाजसेवी गोपाल चौबे, शिशिर, प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षक राजेश कुमार , चंदन सेठ , अंकित गुप्ता ,अनिल कुमार गुप्ता , विजय कुमार , आंचल ,सोनू , रितेश सहित कुल 11 प्रशिक्षक और सभी ट्रेडो में प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थी उपस्थित थे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव एवं कन्या पूजन का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन का किया गया आयोजन।
  • बेटी खुशियां लाती है,वह किसी बेटे से कम नहीं है- मुख्य विकास अधिकारी

सोनभद्र। सोमवार को मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी मे किया गया जिसमे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा आयोजित कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम मे नौ नवजात कन्याओं के माताओ को बेबी किट, टावेल, व मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि ऐश्वर्य की सूरत बनकर है लक्ष्मी आई बिटियाँ के जन्म पर आपको ढेरो बधाई साथ ही सभी पात्र नवजात कन्याओं को मुख्यमन्त्री कन्या सुमगला योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Advertisement

उसके उपरान्त वन स्टाप सेन्टर लोढी मे नवरात्रि के नवमी पर आयोजित कन्या पुजन कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मन्त्रोउच्चारण के साथ पंच्चोपचार पुजन करते हुए भोजन कराया गया और दक्षिणा के साथ प्रत्येक कन्याओं को भोजन पात्र, मिष्ठान, फल, लेखन सामग्री भी वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नवरात्रि के नौ दिन शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो का आयोजन जनपद विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह व जिला समन्वय साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर डी के सिंह, अमृत राय,प्रशान्त शुक्ला, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला थाना से महिला आरक्षी सारदा, लक्ष्मी,वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

रोहित कौशिक एवं पीयूषकांत मिश्रा पर लगा आपराधिक मानहानि का केस



विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। उत्तरप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन UPYSA के महासचिव ने आचार्य विपिन कुमार ‘पथिक’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उत्तरप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन UPYSA उत्तर प्रदेश सरकार के सोसाइटी पंजीयन एवं चिट्स के तहत रजिस्टर्ड संस्था है।संस्था योग एवं योगासन खेल के प्रसार के लिए स्वतंत्र रूप से सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में कार्य करने के लिए अधिकृत है।

Advertisement

हमारी रजिस्टर्ड संस्था UPYSA नें रोहित कौशिक निवासी –
थोरा गांव, ज़ेवर,जी. बी. नगर यू.पी. एवं पीयूष कांत मिश्रा निवासी – लखनऊ पर रजिस्टर्ड संस्था उत्तरप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की छवि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सप्प आदि से धूमिल करने का घृणित कृत्य किया है। जिससे संस्था नें इन पर मानहानि वाद का मुकदमा दर्ज कराया है।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि ये लोग अपने घृणित मानसिकता ईर्ष्या द्वेष में हमारी रजिस्टर्ड संस्था के कार्यक्रमो के जारी पोस्टर फर्जी और फेक लिखकर अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से पोस्ट करते रहते है एवम कार्यक्रमो का दुष्प्रचार करते रहते है जिससे संस्था को भारी आर्थिक और समाजिक क्षति उठानी पड़ती है।

Advertisement (विज्ञापन)

रोहित कौशिक नें हमारी संस्था के नाम से फर्जी उत्तरप्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन संस्था बना लीं और लोगों में हमारी रजिस्टर्ड संस्था को दुष्प्रचारित किया है एवं योग जैसे पवित्र क्षेत्र को कलंकित करने का कार्य किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

हमारी रजिस्टर्ड संस्था UPYSA वर्किंग कमेटी नें हमारे कई कार्यक्रमो के निरस्त होने से हुए आर्थिक नुकसान का बेसिक आकलन बीस लाख किया है, जो ज्यादा भी हो सकता है।
माननीय कानपुर न्यायालय में UPYSA नें रोहित कौशिक और पीयूष कांत मिश्रा पर 20,000,00/ लाख का मानहानि वाद का मुकदमा दर्ज कराया है।
जिससे संस्था के आर्थिक नुकसान की भरवाई की जा सके।
हालांकि सामाजिक क्षति की भरपाई इससे कहीं ज्यादा है। जिसे रुपयों से पाटा नहीं जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनभद्र के स्वाधीनता आंदोलन में रामलीला का योगदान रहा है – दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • रामलीला मंचन के माध्यम से क्रांतिकारी गिरफ्तारी से बच जाते थे
  • गीतों व संवादों के माध्यम से बनाते थे आंदोलन की रणनीति
  • रामलीला के पात्र के रूप में नहीं पहचान पाते थे क्रांतिकारियों को अंग्रेज अधिकारी।
  • स्वाधीनता के पूर्व कंपनी बाग में होती थी रामलीला
  • स्थानीय लोग रामलीला के पात्रों की निभाते थे भूमिका।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज प्रतिवर्ष रामलीला मैदान में होने वाले रामलीला का इतिहास लगभग 18 दशक प्राचीन है। रामलीला का मंचन स्थानीय लोगों के मनोरंजन, शिक्षा का साधन ही नहीं बल्कि पराधीनता के काल में नगर सहित जनपद सोनभद्र के क्रांतिकारी, देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संरक्षण एवं रामलीला में गाये वाले देशभक्ति गीत रामलीला देखने वाले श्रोताओं में देश पर मर मिटने का जज्बा जागते थे। और रामलीला मंच से गीतों एवं संवादों के माध्यम से क्रांतिकारी क्रांति का संदेश आंदोलन की रणनीति का संकेत देते थे।

Advertisement

रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-सन 1830 में मिर्जापुर जनपद की स्थापना के पश्चात इस क्षेत्र में जनसंख्या को मद्दे नजर रखते हुए ब्रिटिश प्रशासन की हुकूमत को कायम करने के लिए इस जंगली क्षेत्र में कुसाचा (रॉबर्ट्सगंज) एवं दुद्धी तहसीलकी स्थापना हुई। जनता अंग्रेज सरकार एवं उनके कारकूनो, ठेकेदारों, नुमाइदो के प्रताड़ना से त्रस्त थी, लेकिन सन 1921 में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन ने स्थानीय लोगों में ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेने के लिए कमर कस लिया था।

Advertisement (विज्ञापन)

क्रांतिकारियों ने आंदोलन के प्रचार-प्रचार का माध्यम रामलीला को बनाया। उस समय रामलीला का मंचन स्थानीय युवाओं द्वारा किया जाता था और इसमें रॉबर्ट्सगंज नगर के रईस, व्यापारी, क्रांतिकारी, देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,शायर अभिनय किया करते थे।
रामलीला के पात्रों में टाउन एरिया के प्रथम अध्यक्ष बद्री नारायण केसरवानी, द्वितीय अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी, शायर विश्वनाथ प्रसाद “खादिम”(बी० एन० बाबू) मास्टर विश्वनाथ प्रसाद आदि लोग शामिल थे।

Advertisement (विज्ञापन)

क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में उनके सहयोगी साथी चंद्रशेखर वैद्य, अली हुसैन उर्फ बेचू, मोहनलाल गुप्ता, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी आदि युवा स्वतंत्रता आंदोलन के अंतर्गत होने वाले धरना, प्रदर्शन, पिकेटिंग में भाग लेते थे और स्थानीय पुलिस से बचने के लिए वह रामलीला के भीड़ में छुपकर बैठते थे या रामलीला के पात्रों का अभिनय करते थे इन क्रांतिकारियों, देशभक्तो पुलिस का मुखबिर, स्थानीय दरोगा पुरुषोत्तम सिंह एवं उनके हमराही नहीं पहचान पाते थे, रामलीला मंचन क्रांतिकारियों को सुरक्षा कवच प्रदान करता था।

Advertisement (विज्ञापन)

वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अनुसार-“हम लोगों के बचपन में रामलीला का आयोजन स्थानीय स्तर पर मल्हर गुरु की कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता था, रामलीला, नाट्य मंचन में पात्रों की भूमिका मैं और मेरे मित्र गोपीबल्लभ दीक्षित, कृष्ण कुमार दीक्षित,भीखराज केडिया, विश्वनाथ प्रसाद अग्रहरी, महेंद्र प्रताप सिंह आदि युवा निभाते थे, नगर की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक रामलीला की परंपरा रही है।”

Advertisement (विज्ञापन)

लोक साहित्यकार डॉ अर्जुन दास केसरी का मानना है कि-“रामलीला के मंचन में आज भी लोक परंपराओं का पालन होता है, पात्रों के वेशभूषा, संवाद, मंच की साज- सज्जा, भाषा आदि प्राचीन है, रामलीला के आयोजन में आधुनिकता का पुट देखने को मिलता है।”
साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“रामलीला में हमारी प्राचीन राम कथा सदियों से सुरक्षित है और दर्शकों को प्रतिवर्ष रामायण के पात्र राम कथा का रसपान करा कर राम कथा की पुनरावृत्ति करते हैं।”

जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज मैं रामलीला की परंपरा सांस्कृतिक संक्रमण के बावजूद अभी तक कायम है श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन के अनुसार-” आज के आधुनिक युग में भले हम इंटरनेट तक पहुंच गए हैं, लेकिन रामलीला का कोई जोड़ नहीं है, आज भी रामलीला पंडाल में लोग श्रद्धा, विश्वास, उत्साह, उमंग के साथ महिलाएं बच्चे, बूढ़े, जवान भूमि पर बैठकर रामलीला का आनंद उठते हैं, यद्यपि रामलीला समिति द्वारा कुर्सी इत्यादि की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले आओ, आगे बैठो वाले तर्ज पर लोग आगे बैठकर लीला का आनंद लेते हैं।
अदलगंज बाजार से मुखिया भूरालाल द्वारा मिर्जापुर के तर्ज पर प्रारंभ की गई रामलीला बिना किसी परिवर्तन के आजनिरंतर कायम है और भविष्य में भी रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

	

एबीवीपी के नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अरिहंत होटल में की गई जिसमें सत्र 2023 – 2024 की नगर इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस बैठक में बतौर अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अनिल, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, विभाग संयोजक शशांक मिश्रा, जिला संयोजक मृगांक दुबे उपस्थित रहें।

Advertisement

इस बैठक में डॉ .विजय प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष, डॉ. रवि त्रिपाठी नगर उपाध्यक्ष, आदर्श चौबे और रामभरोसे को नगर उपाध्यक्ष, स्वयं मोदनवाल को नगर मंत्री, आयुष पाण्डेय, अमन सोनी नगर, शुभम पाण्डेय, केतन मोदनवाल, वैभव पाण्डेय, दीपक द्विवेदी को नगर सह मंत्री, कृष्णा जायसवाल को नगर एस एफ डी संयोजक, राज सिंह को नगर एस एफ एस संयोजक,

Advertisement (विज्ञापन)

शिवम शुक्ला को राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक, हर्षित मिश्रा को खेल गतिविधि नगर संयोजक, राजीव कुमार को सोशल मीडिया संयोजक, विरेन्द्र आर्या – नगर मिडिया संयोजक, हिमांशु श्रीवास्तव, इंटर कॉलेज संयोजक वैभव मिश्रा को महाविद्यालय कार्य संयोजक मनोनीत किया गया वहीं संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आदित्य पाण्डेय, आशीष कन्नोजिया, नन्दन मोदनवाल, सिवेन्द्र यादव श्याम सोनी, आदित्य कुशवाहा, शशांक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free