एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आदिवासी बहुल ग्राम लोझरा में मच्छरदानी का किया गया वितरण

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में आदिवासी बहुल ग्राम लोझरा के ग्रामीणो को मच्छरदानी का वितरण किया गया । इसका उद्देश्य मुख्य रूप से बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों के खतरों को कम करना एवं स्थानीय निवासियों के समग्र कल्याण में योगदान करना था ।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा मच्छरदानी के वितरण के साथ-साथ, स्थानीय निवासियों को मच्छरदानी के उपयोग और अन्य निवारक उपायों के महत्व के बारे में सूचित करने के लिए शैक्षिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं । ज्ञात हो की मच्छर जनित रोगों से बड़े पैमाने पर आम जन ग्रहसित हो रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर योजना के तहत बीमारियों मच्छरदानी वितरण का यह विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा 200 से अधिक मच्छरदानी का वितरण कर लोझरा ग्राम के जरूरतमंद ग्रामीण जनों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सीएसआर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोझरा को स्वच्छता अभियान के तहत डस्ट्बिन एवं दरी का भी वितरण भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ क्लिनिक (एमएचसी) और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल एम्बुलेंस के माध्यम से सम्मानित ग्रामीण जन हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में लोझरा ग्राम के स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ एवं आवश्यक दवाएं प्रदान की गई ।

Advertisement

ग्राम लोझरा के 50 से अधिक महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग ग्रामीण जनों ने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोबाइल हेल्थ क्लिनिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया । इस अवसर पर कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर), प्रशान्त श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य (पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोझरा) एवं एनटीपीसी सिंगरौली की टीम के सदस्य आदि उपस्थित रहें।
इस अभियान के तहत निकट भविष्य में भी एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा मच्छरदानी का वितरण आस-पास के जरूरतमंद ग्रामीण जनों को किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

नए बदलते भारत में बदल लो अपनी सोच, बेटियां बनती हैं सहारा नहीं होती है बोझ – जिला प्रोवेशन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।



सोनभद्र। वृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज -04 के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कबड्डी, खो -खो, 100 मीटर 200 मीटर रेस चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटरमीडिएटकॉलेज डोहारी शाहगंज सोनभद्र मे किया गया।

Advertisement

जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत 1229 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता में काजल कक्षा- 09 प्रथम स्थान, अंजलि कक्षा 10-द्वितीय स्थान और अर्चना कक्षा-11 तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में कुसुम कि टीम प्रथम स्थान स्थान , 100 मीटर कि रेस में शालू प्रथम स्थान, अंजलि द्वितीय स्थान , और नीलम तृतीय स्थान प्राप्त की वही 200 मीटर कि रेस में नीलम प्रथम स्थान, सारिका द्वितीय स्थान, और शालू तृतीय स्थान प्राप्त की, खो- खो प्रतियोगिता में श्रुति कक्षा 12 की टीम प्रथम स्थान पर रही सभी प्रतिभागियों को, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया,

Advertisement (विज्ञापन)

खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल, महिला थाना प्रभारी रावटसगंज, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला समन्वयक साधना मिश्रा,सीमा द्विवेदी केंद्र प्रशासन दीपिका सिंह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह द्वारा टोल फ्री नम्बर 181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई
जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न के बारे मे जानकारी दी गई जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /कोविड-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय डोहरी के प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, अशोक सन्यासी, कौशांबी सिंह एवं बालिकाएं रही उपस्थित।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मिशन शक्ति 4.0 के तहत घसिया बस्ती चुर्क में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बाल विवाह मुक्त उत्तरप्रदेश अभियान हर बच्चे हेतु परिवार थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



सोनभद्र। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम घसिया बस्ती चुर्क रॉबर्ट्सगंज में आयोजित किया गया। जिसमें महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह द्वारा मिशन शक्ति फेज़ 4 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते साइबर क्राइम के बारे में, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, गुड टच बैड टच टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement

महिला कल्याण विभाग जिला समन्वक सीमा द्विवेदी द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में जैसे-कन्या शुमंगला योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा यडॉप्शन के संबंध में जानकारी देते हुए (हर बच्चे हेतु परिवार आवश्यक) के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न,पोक्सो एक्ट, आपसी विवाद, मारपीट, बाल विवाह व वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज चुर्क अजय श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर आकांक्षा पांडे, महिला आरक्षी विद्या सहित अन्य संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

DM ने गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान केयरटेकर को किया निलम्बित

HIGHLIGHTS

  • गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों को समय से भूसा न देने व स्टाक रजिस्टर में निर्धारित मात्रा से अधिक वितरण अंकित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने केयरटेकर को निलम्बित करने के दिये निर्देश
  • गोवंश आश्रय स्थल के शिथिल पर्वेक्षण पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिये निर्देश
  • गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को चारा, भूसा, पानी की समुचित व्यवस्था की जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पाया कि नादों में पशुओं को खाने के लिए भूसा नहीं डाला गया था और स्टाक रजिस्टर में भूसा डालने का विवरण अंकित कर दिया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गोवंश आश्रय स्थल के केयरटेकर (बेलदार) निजामुद्दीन को निलम्बित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला के निरीक्षण में पाया कि पशुओं के गोबर के व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने अन्यत्र स्थान का चयन कर गोबर को इकठ्ठा करने के निर्देश दिये और इस स्थान पर एकत्र गोबर को बेचने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था, समय से पशुओं को चारा उपलब्ध न पाये जाने पर और गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण न करने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित गोवंश आश्रय स्थल से सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में रहे पशुओं को समय से भूसा, चारा, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और पशु चिकित्सालय के डाॅक्टरों द्वारा गोवंश आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी करते रहेें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सीता जन्म पर हर्षित हुए रामलीला प्रेमी

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन रेणुसागर द्वारा रामलीला मंचन के तृतीय दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम व्यास जी द्वारा गणेश वंदना एवं रामायण जी की आरती से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। झॉकी में श्रीराम-लक्ष्मण की बहुत ही मनोहारी झॉकी प्रस्तुत की गई।जिसमें मुख्य अतिथि व यजमान के रूप में रेणुसागर पावर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी मयंक श्रीवास्तव व मनीष सिंह सपत्नीक द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान से भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती के उपरांत रामलीला के मंचन का शुभारम्भ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

रामलीला का शुभारंभ गुरु वशिष्ट के आश्रम में शिक्षा प्राप्त करते हुए भगवान श्रीराम व भाइयो ने बाल सुलभ लीलाओं से दर्शकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते हैं, इसके उपरांत श्री राम लक्ष्मण द्वारा मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा राक्षसों से करने का दृश्य बहुत ही सजीवता से मंचित किया जाता है। उधर जनकपुर में पड़े भीषण अकाल से प्रजा की रक्षा हेतु राजा जनक स्वयं हल चलाते हैं और सीता की उत्पत्ति होती है, सीता की उत्पत्ति का बेहद मनोहारी दृश्य देखकर लीला प्रेमी मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। आगे की लीलाओं में श्री राम द्वारा अहिल्या का उद्धार के आलावा जनकपुरी में फुलवारी का मंचन किया गया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। जैसे ही प्रभु श्री राम अपने अनुज लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी स्थित बाजार व फुलवारी घूमने मंच पर आए दर्शकों के जय श्री राम के घोष से पूरा पूरा लीला स्थल गूंज उठा। तत्पश्चात् भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के रूप में पात्रों का सुन्दर अभिनय व इसके पूर्व कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। झांकी को देख उपस्थित दर्शक भावविभोर व मंत्रमुग्ध हो गये। इसके अतिरिक्त एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ दिल्ली से आए व्यास नारायण लाल तिवारी की चैपाइयों से उपस्थित लोग भाव विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सी ओ पी रिनुअल में पुनःशैक्षिक प्रमाण पत्र मांगना औचित्यहीन- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को सी ओ पी रिनुअल में शैक्षिक प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु लिखा पत्र
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने पंजीकृत सी ओ पी धारक अधिवक्ताओं से पुनः शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग पर उठाए सवाल


सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने एक बार पुनः बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन और सचिव को संबोधित पत्र लिख कर सी ओ पी रेन्युअल और वेरीफिकेशन के नाम पर फिर से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग पर सवाल खड़ा करते हुए इसकी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि COP रिनुअल और वेरीफिकेशन फार्म के साथ पुनः समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को लगाने की बात करना औचित्यहीन हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने लिखा है कि जिस प्रकार और 1990 से पूर्व के पंजीकृत अधिवक्ताओं को शैक्षिक प्रमाण पत्रों ना देने की छूट दी गई है ठीक इसी प्रकार पूर्व में बार कौंसिल में पंजीकृत एवम सी ओ पी धारक अधिवक्ताओं से सी ओ पी रिनुअल और वेरीफिकेशन के नाम पर फिर से शैक्षिक प्रमाण पत्रों लगाने के लिए कहना केवल प्रदेश के अधिवक्ताओं को अकारण ही परेशान करना है।

Advertisement

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल के इस आदेश से प्रदेश के अधिवक्ताओं में अत्यधिक आक्रोश बयाप्त है। श्री मिश्र ने लिखा है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं का कहना है कि जब बार कौंसिल ऑफ उतर प्रदेश प्रथम बार पंजीयन के समय ही सारे शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापित करके ही पंजीयन करती है तो बार बार शैक्षिक प्रमाण पत्रों को मांग कर अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशान क्यों कर रही है। वेरीफिकेशन या रि इश्यू फार्म के साथ केवल बार कौंसिल द्वारा जारी आई डी कार्ड /सी ओ पी कार्ड की छाया प्रति ही लिया जाए जिससे देश/प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को उक्त वेरीफिकेशन /रि इश्यू फार्म भरने में आसानी हो। श्री मिश्र ने बार कौंसिल से अनुरोध करते हुए मांग की है कि समस्त अधिवक्ता समाज की भावना और उनकी मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार कर जारी आदेश में संशोधन करें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

दोषी डिंपल तिवारी को 2 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 5 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • तीन वर्ष पूर्व रात्रि गृह अतिचार का था आरोप
  • अर्थदंड की धनराशि में से चार हजार रूपये वादी मुकदमा को मिलेगी

सोनभद्र। तीन वर्ष पूर्व रात्रि गृह अतिचार किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी डिंपल तिवारी को 2 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से चार हजार रूपये वादी मुकदमा को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 9 सितंबर 2020 को पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 7/8 सितंबर 2020 को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने भाई के साथ घर में सोई थी तभी रात्रि करीब 12:40 बजे डिंपल तिवारी उर्फ नित्यानंद पुत्र रामचंद्र तिवारी निवासी तुर्रा, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र घर में घुस आया और नाबालिग बेटी के साथ छेड़ छाड़ करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा जग गया तो डिंपल तिवारी भाग गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने डिंपल तिवारी उर्फ नित्यानंद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में डिंपल तिवारी उर्फ नित्यानंद के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर रात्रि गृह अतिचार के दोषी डिंपल तिवारी उर्फ नित्यानंद को 2 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं अर्थदंड की धनराशि में से चार हजार रूपये वादी मुकदमा को मिलेगी।अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं- धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। जिले में बैठे स्वास्थ्य अधिकारियों की वजह यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। जहां एक तरफ जिले में बड़े पैमाने पर डेंगू के मरीज निकल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिले में ही बड़े पैमाने पर अवैध पैथालॉजी सेंटरों से जारी हो रही फर्जी रिपोर्ट ने जिले की स्थिति और भी खराब कर दी है । जिसकी वजह से अदृश्य बुखार का कहर सोनभद्र के ग्रामीण अंचलों में भरमार है । नगवा ब्लाक के सुदूर पहाड़ी अंचल मऊ, धर्मदासपुर, गढ़वाल, मगरदा, रामपुर सोम सफारी में भी अदृश्य बुखार और डेंगू से लोग प्रभावित हैं लेकिन समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है ।

Advertisement

और यही कारण है कि जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी-पीएससी में मरीजों की लाइन देखने की मिल रही है । इतना ही नहीं जिला चिकित्सालय में आए मरीज को जबरिया रेफर कर दिया जा रहा है ।
यह कहना है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का । उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि गरीबों को सरकार द्वारा दी जाने वाली चिकित्सी सुविधा उपलब्ध कराने में भी अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं । इससे यही प्रतीत होता है कि अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जब से मेडिकल कॉलेज बना है तब से जिला चिकित्सालय की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर चुके हैं वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को नजरअंदाज करते हुए पीएचसी-सीएचसी सेंटरों की दुर्व्यवस्था इतनी बढ़ गई है कि डॉक्टर मरीज को उपचार किए बिना छोड़ दे रहे हैं । पीएचसी-सीएचसी सेंटर रेफर सेंटर बनकर रह गया । और जिन मरीजो को देखा जा रहा है उन्हें समुचित दवाएं नहीं दी जा रही हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी गरीबों को चिकित्सी सुविधा नहीं मिल पा रही है ।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि सरकार द्वारा तमाम सुविधाएं और नि:शुल्क जनरिक दवाएं उपलब्ध होने के बाद भी इन डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को नहीं दी जा रही है । और यही कारण है कि मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल की तरफ रुख कर रहे हैं ।
डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिले की दुर्व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला चिकित्सालय के प्राचार्य पूरी तरह से जिम्मेदार हैं । उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि गरीब मरीजों को चिकित्सी सुविधा जो सरकार द्वारा दी जा रही है उसे उपलब्ध कराया जा सके ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान ने सोनभद्र योग महोत्सव 2023 का किया ऐतिहासिक आयोजन – वर्णिका आर्य

विनय कुमार श्रीवास्तव

ओबरा, सोनभद्र। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट के तत्वाधान में स्थानीय मनोरंजन केंद्र ओबरा सोनभद्र में सोनभद्र योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में योग के अलावा योगासन कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव एवम कार्यक्रम सह प्रभारी & धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की उत्तर प्रदेश की प्रभारी वर्णिका आर्य के संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी निर्देश एवम उत्तर प्रदेश योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सम्बन्धता में आयोजित कराया । कार्यक्रम में धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की झारखंड के प्रदेश प्रभारी & उत्तर प्रदेश की प्रभारी वर्णिका आर्य ने सयुक्त रूप से योगाभ्यास करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के दौरान फतेहपुर से आए बच्चों ने ग्रुप में एक से एक बढ़कर कलात्मक योगासन खेल की प्रस्तुति देकर सभी को हैरतअंगेज योग कला का प्रदर्शन किया | सभी बच्चों ने योग का प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया | सोनभद योग महोत्सव मे सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र , दीन दयाल राजकीय आश्रम बालिका पद्धति स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र और डी ए वी स्कूल रॉबर्ट गंज आदि स्कूलों के बच्चों ने योग में प्रतिभाग किया |

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में कई जनपदों से आए लगभग 2200 लड़के – लड़कियों ने प्रतिभाग किया | इस कार्यक्रम में पहले स्थान पर फतेहपुर योगासन खेल संघ के बच्चें , द्वितीय स्थान में दो स्कूलों को चयनित किया गया जिनमें सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और दीनदयाल राजकीय आश्रम बालिका पद्धति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ | डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र के बच्चों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया |

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल जी एवं एमएलसी विनीत सिंह जी एवम सांसद पकौड़ी लाल कोल जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | सोनभद्र योग महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत डॉक्टर एस के जायसवाल डिप्टी सीएमओ मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा पट्टा और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. आशीष पटेल जी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ उन्हें योग के महत्व को समझाया |

प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयास से योग देश मे ही नहीं बल्कि विदेश में भी योग किया जा रहा है , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्राचीन परंपरा को जीवित करने का सार्थक प्रयास किया हैं | कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री मा. आशीष पटेल जी ने योग महोत्सव के आयोजकों की सराहना की | कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने योग महोत्सव में प्रतिभाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया |

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला प्रभारी एवम संस्थान के कार्यक्रम सहयोगी आयुष बंसल, विकाश अग्रहरि, अशोक यादव ,आनंद जैसवाल सभासद, अभिषेक अग्रहरि , चित्रकला के जज चंदन ,विजय ,बहादुर,अविनाश,शान,फरहान अहमद ,बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह जी, जिला अध्यक्ष सत्तनारायण पटेल जी, वेद जी पी आर ओ सांसद, जयप्रकाश कोल जी, धीरू सिंह जी , जगदीश पटेल जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल जी ,अभिषेक चौबे जी, अंजनी पटेल जी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


कार्यक्रम का संचालन मुख्य आयोजक योगगुरु आचार्य अजय कुमार पाठक धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट, विनय कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम प्रभारी एवं सह ट्रस्टी धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट और डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने किया |

Advertisement (विज्ञापन)

	

बीजेपी की वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला संपन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रूप भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि युवाओं के मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित की गयी है। भाजपा के वोटर पुनरीक्षण अभियान से नये मतदाताओं मे जागरुकता आयेगी व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व का पता चलेगा आगे कहा कि 27 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना महाअभियान शुरु करेगी 29 अक्टूबर को सभी बूथो को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान मे जुटेंगे। 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक और 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान यह वोटर चेतना अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है अगर इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया तो आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः जनपद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए आवाह्न करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता युवाओं से संपर्क करने के लिए घर घर जायें और यह सुनिश्चित करें की पात्र मतदाताओं का नाम न छूटे और उनका नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का काम करें। आगे कहा कि वोटर चेतना अभियान का उद्देश्य नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
अंत में चोपन मण्डल के जुगैल बूथ अध्यक्ष प्रेममोहन खरवार की निर्मम हत्या होने पर दो मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा इस संकट की घड़ी में इस असहनीय पीड़ा को उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला मे मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष जनजाति मोर्चा शारदा खरवार, कार्यशाला जिला संयोजक सुनील सिंह, सह संयोजक कमलेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आरएन पाठक, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, घोरावल प्रमुख दीपक सिंह पटेल, पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, शिवकुमार गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, दिलिप पाण्डेय, राकेश मेहता अनूप तिवारी, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, सरजू बैसवार, विशाल गुप्ता, बीएन गुप्ता, सोना बच्चा अग्रहरी, सुरेन्द्र अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free