आरजक तत्वों द्वारा बजरंग दल कि छवि धुमिल करने का प्रयत्न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। मंगलवार को स्थानीय थाना में आरजक तत्वों द्वारा बजरंग दल कि छवि धुमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है। जिसको लेकर बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र को ज्ञापन देकर विगत कुछ दिनों से कुछ अराजक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल सोनभद्र के नाम से फर्जी आई डी बना कर सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

उन अराजक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिसमे मुख्य रूप से प्रखण्ड संयोजक नवनीत पांडेय, प्रखण्ड सह मंत्री राजेश कांत गुर्जर , प्रखण्ड विधार्थी संपर्क प्रमुख प्रेमलाल, दिनेश चंद्र के साथ नगर के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मुकुट पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • पहले दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का हुआ मंचन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ।
वहीं प्रथम दिन की रामलीला का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

Advertisement (विज्ञापन)


इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, कोषाध्यष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कृपा शंकर जयसवाल, संगम गुप्ता, रविंद्र केशरी , प्रमोद गुप्ता,चंदन केशरी, रामप्रकाश यादव, विमल जैन,मनोज जलान, मनीष खंडेलवाल, प्रशांत जैन, पवन जैन, अमित जैन, धर्मराज जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हर्ष केशरी, विनोद सोनी, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर सी.बी. पाण्डेय,आनंद मिश्रा, विमलेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आज की रामलीला में श्री राम जन्म, मुनि आगमन व ताड़का वध की लीला का होगा मंचन



सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आयोजित आज की रामलीला में प्रभु श्री राम का जन्म ,मुनी आगमन, और ताड़का बध की लीला का मंचन होगा।
रामलीला समिति सोनभद्र नगर ने आम जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और रामलीला आनंद ले।

Advertisement (विज्ञापन)

	

नशा मुक्ति और जल सरंक्षण के द्वारा ही गावों को सशक्त बनाना होगा सम्भव

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर ब्लॉक के फरीपान में क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपांन में सोमवार को बनवासी सेवा आश्रम संचालित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में 32 ग्राम स्वराज्य सभा के अध्यक्ष मंत्री और ग्रामीण अगुवाओं का एक दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम संगठन, स्वावलंबन, ग्राम कोष की स्थापना, शिक्षा और स्वास्थ्य ,और अंधविश्वास ,नशा खोरी से मुक्ति पर चर्चा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

संयोजन केवला दुबे और रमेश यादव ने कहा कि नशा मुक्ति और पानी के सरंक्षण बिना ग्राम स्वराज्य का सपना पूरा नहीं हो सकता।प्रत्येक गांव में प्रति वर्ष 5 से 8 लाख रुपए शराब, गुटखा पर खर्च हो रहा है और पानी भी संयोजित ढंग से खर्च नही हो रहा है जो भविष्य में मुश्किलें पैदा करने वाला है।नदी और नालों के साथ खेत का पानी खेत में रोक कर हम जल स्तर को बढ़ा सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार खड़ा करने के कई तरह के अवसर आज भी उपलब्ध है।मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग से तीसरी सरकार की चर्चा करते हुए देवनाथ सिंह,राम सुभग ने कहा कि ग्राम पंचायत खुद एक सरकार है जिन्हे कानूनी रूप से गांव के विकास और निर्णय लेने का अधिकार है जब तक हस्तक्षेप होगा तब तक हम पंचायत को मजबूत नही बना सकते। उन्होंने इसके लिए ग्राम सभा और वार्ड सभा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मौके पर बेचन राम, मीना देवी, सुनीता,कलक्टर कुमार, सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मां दुर्गा का पट अनावरण,जयकारों से गुंजा पूजा पंडाल

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति बीजपुर के तत्वावधान में बीजपुर बाजार सब्जी मंडी स्थित पूजा पंडाल में नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई मूर्ति स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन पूजा अर्चना कर माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा किया गया देर शाम क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रेस क्लब रिहंद के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने धर्मपत्नी के साथ माता रानी का पट अनावरण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

पट खुलते ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी तथा समूचा पूजा पंडाल माता रानी की जयकारों से गूंज उठा।पट अनावरण के पश्चात आचार्य आदर्श कृष्ण जी महाराज ने मंगला आरती कराई। मुख्य यजमान की भूमिका में अजय कुमार पटेल ने सपत्नी माता रानी की आरती उतारी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उर्फ पप्पू ने अनावरण के बाद आये हुए विजय कुमार पटेल उनकी धर्मपत्नी को अंग वस्त्र पहना कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। वही समिति के समस्त पदाधिकारी गण तथा भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव मय पुलिस फोर्स मुस्तैद रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मिशन शक्ति “फेज 04” के शुभारंभ पर निकाली गई बाइक रैली

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वालंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के “फेज 04” के शुभारंभ पर भूपेश चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांसु शेखर शर्मा ने महिला जागरूकता मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु शारदीय नवरात्र के एक दिन पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान “फेज 04” के शुभारंभ पर रामलीला मैदान परिसर में आज विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांसु शेखर शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों से जन जागरूकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर मेन चौक, महिला थाना से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होकर सभा के रूप परिवर्तित हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति पर आधारित रंगोली बनाया गया था, जिसका सभी ने खुब सराहना की और रंगोली के साथ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कर सेल्फी भी लिया। रैली समापन पर कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी कर महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया। “मिशन शक्ति” के “फेज 04” के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद पकौड़ी लाल कोल की गरिमामयी उपस्थिति में मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति फेज 04 के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस माननीय सांसद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का यह सपना है कि आज महिलाओं के शक्ति का एहसास करना बहुत जरूरी है, महिलाएं आज से 30-40 साल पहले अंधविश्वास में डूबी रहती थी, बच्चियों के पैदा होने पर पहाड़ टूटने जैसी महसूस करती थी, किंतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, आज महिलाएं विमान, रेल, जहाज भी चला रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

सांसद जी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा महिला जागरूकता संबंधित होर्डिंग, स्टैंडी के माध्यम से प्रचार प्रसार कर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधांसु शेखर, सी0 ओ0 चारु द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह , श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी,जिला प्रोबेशन कार्मिकगण,बाल कल्याण समिति के कार्मिकगण, स्वास्थ्य विभाग, महिला पुलिसकर्मी व प्रोबेशन विभाग के महिला कार्यकत्री सहित अन्य सम्बंधितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

	

महिला सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

सोनभद्र। जहां पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफलता से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राबर्ट्सगंज विधानसभा के सोन पैलेस में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , राज्यसभा सांसद रामशकल , सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी नम्रता चौरसिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा ने किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार भारत आए इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा- गीता शाक्य
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लम्बित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में े हो गया यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने मे भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। गीता शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है। पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही ह,ै यह हर नारी के लिए गर्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

और उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन मे ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा।
प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने का माध्यम है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सहनशील और संघर्षशील है।जो घर गृहस्थी सम्हालने के साथ साथ देश सम्हालने में पुर्ण सक्षम है। जिन्होंने समय समय पर अपने महत्व को हर क्षेत्र प्रदर्शित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग, शौर्य, पराक्रम कि अनेक अनुठी गाथा और कहानियां वर्णित है। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप मे महत्वपूर्ण है और इस महत्व को समझने वाले देश के मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं की राजनैतिक क्षेत्र मे भागेदारी बढ़ाने मे मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है। आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों की प्रेरणास्त्रोत रही है। लोकसभा व विधानसभा मे महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकेंगी।

सम्मेलन की जिला संयोजिका नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उज्जवला योजना,सौभाग्य योजना, जनधन योजना जैसे अनेकों महिलाओं के लिए योजना चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने से महिलाएं राजनैतिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकें।
अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम मे

Advertisement (विज्ञापन)

आये सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल, सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन मे मुख्यरुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़, चुर्क नगर पंचायत चेयरमैन मीरा यादव, पूजा पाण्डेय, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह जिला मंत्री गुडिया वर्मा, प्रमिला जायसवाल, हेमलता जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, किरन तिवारी, रंजन पाण्डेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

दशरथ नंदन श्रीराम के अवतरण को देख भाव विभोर हुए दर्शक

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार को देर शाम श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई। दशरथ नंदन भगवान श्रीराम के अवतरण उपरान्त लीला के अलौकिक स्वरूपों का भी मंचन शुरू हुआ। अयोध्या नगरी में बच्चे के रोने की बहुत ही प्यारी ध्वनि सुनकर सब रानियाँ उतावली होकर दौड़ी चली आईं, दासियाँ हर्षित होकर जहाँ-तहाँ दौड़ीं, सारे पुरवासी आनंद में मग्न हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

राजा दशरथ पुत्र का जन्म कानों से सुनकर मानो ब्रह्मानंद में समा गए। मन में अतिशय प्रेम है, शरीर पुलकित हो गया। पिता दशरथ बुद्धि को धीरज देकर वे उठना चाहते हैं। कहते हैं जिनका नाम सुनने से ही कल्याण होता है, वही प्रभु मेरे घर आए हैं। राजा का मन परम आनंद से पूर्ण हो गया, उन्होंने बाजेवालों को बुलाकर कहा कि बाजा बजाओ।

Advertisement (विज्ञापन)

पूरे राज्य में खुशी के माहौल के बीच मिठाइयां बांटी गई। अयोध्यावासियों का परमानंद देखते ही बना, सोहर गीत मानो भगवान की उपस्थिति को दर्शा रहा हो। रंग बिरंगी मिठाइयों को खाकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

रामलीला मंचन के दौरान राम मंदिर रामलीला समिति के अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नीलकांत तिवारी, सचिव ज्ञान शंकर शुक्ल, कैलाश, निलेश मिश्रा, छोटे लाल मिश्रा, सुनीत खत्री, आशीष तिवारी, अरविंद सोनी, सुनील अग्रवाल, समीर माली, अमित गुप्ता, सचिन तिवारी, राम देव मौर्य, सुशील सिंह, करन, शिवम दिवेदी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित योग शिविर का सातवां दिन

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में चल रहे 11 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन ने कॉलेज के प्रथम वर्ष के बच्चों को योग प्राणायाम, आसन सिखाया। इस दौरान योग गुरु ने बच्चों को योग संदेश पुस्तिका देकर सम्मानित भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शिविर में बुखार,सर्दी जुकाम,सर दर्द,कमर दर्द,घुटनों के दर्द जैसे तमाम जो रोग आम जनमानस को हो सकती हैं ऐसी बीमारियों को दूर करने के लिए उन्हें अगले दिन गिलोय देकर उसके बारे में बताने का भी संदेश दिया और गिलोय का जो भी लाभ होता है बच्चों के बीच में साझा किया और उन सभी से यह निवेदन किया कि चाय को छोड़कर उसके स्थान पर गिलोय के काढ़ा को आप पीना शुरू करिए इससे आपकी शरीर की क्षमता बढ़ जाती है और आप निरोग बने रहते हैं। इस दौरान योगी संकट मोचन के साथ सहयोग शिक्षिका अर्चना यादव भी शिविर में बच्चियों के साथ उनके प्राणायाम को आसनों को देखा और उनको सही तरीके से करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान आज शिविर में हरिओम दुबे तथा देवांश, चंद्र सिंह तथा एक प्यारी सी बहन ने भजन कीर्तन किया और शिविर में चार चांद लगाए।शिविर के सातवे दिन भी यौगिक जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, त्रिकोड आसन,सूक्ष्म व्यायाम,और हास्य आसन और तमाम आसन और शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया योगी संकटमोचन ने।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डीएवी रिहंद के छात्र जिला जज द्वारा सम्मानित

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर , ज्ञात हो कि ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’ द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर 2023 से आठ अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता जागरूकता अभियान” के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के लगभग सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की ग्यारहवीं की छात्रा इसिता सिंह को निबंध प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान तथा कक्षा सातवीं का छात्र आयुष कुमार को चित्रकला प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। दोनों विद्यार्थियों को बारह अक्टूबर को सोनभद्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’ के तत्वावधान में जिला जज अशोक कुमार यादव जी द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राचार्य श्री राजकुमार ने दोनों सफल विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देते हुए आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अंग्रेजी के शिक्षक डी सी शुक्ला एवं चित्रकला के शिक्षक जय सिंह को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके विशेष प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर वरीय शिक्षक डाॅ आर के झा ने कहा कि प्राचार्य श्री राजकुमार के निर्देशन में विद्यालय नित नई उंचाई प्राप्त कर रहा है और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free