सोनभद्र। मारवाड़ी सोन महिला सोनभद्र एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल कंपाउंड में शनिवार की देर रात डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आए।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह और राबर्ट्सगंज महिला थाना इंचार्ज सरोजमा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
डांडिया नाइट में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं नृत्य करती हुईAdvertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि मारवाड़ी सोन महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल और तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिला अध्यक्ष स्वेता केशरी सहित इन दोनों संगठनों के सदस्यों और पदाधिकारी ने एक एकता की मिसाल कायम करते हुए हमारे समाज को एक दिशा दिखाई तथा महिलाओं को आगे लाने कि एक अच्छी पहल की शुरुआत की हैं जो कि सराहनीय है।
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने दोनों संगठनों को निरंतर आगे इसी प्रकार के सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने लिए प्रेरित किया। वही डांडिया नाइट में डांस के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी वहां उपस्थित लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट डांस करने वाली जोड़ी को आकर्षक इनाम भी दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर शशांक सिंह, सौरभ अग्रवाल, संदीप चौरसिया, अम्रिश पाठक, मिथिल केशरी, राजेश केशरी, वंदना केशरी, बादल इवेंट, शिवम, अनिता थरड, एकता केजरीवाल, रिंकी जालान, शालू केशरी ,बिना केशरी , शालिनी केशरी , पूजा केशरी, प्रीति केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन एवं कानोडिया औषधालय द्वारा निशुल्क दवा मिश्रित खीर का वितरण ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4:00 बजे से किया गया।
Advertisement
बता दें कि ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमाअपनी सभी 16 कलाओं के साथ उदय होता है तब वह पृथ्वी पर जल अंश को प्रभावित करता है साथ ही पेड़ पौधों जड़ी बूटियो के अंदर उपस्थित जल अंस को प्रभावित कर उसमें उपस्थित लाभदायक पोषक तत्वों के अंश को भी बढ़ा देता है। जिससे वह औषधि और अधिक गुणवत्ता युक्त हो जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं कार्यक्रम में काफी दूर दर से रोगी आए और नि:शुल्कद वा मिश्रित खीर का सेवन किया। इस दौरान बातचीत के दौरान मरीज ने बताया कि हम लोग विगत कई वर्षों से खीर का सेवन कर रहे हैं जिससे हमें काफीआराम है यहां तक की जो लोग इनहेलर का उपयोग करते थे वह उपयोग भी बहुत कम हो गया या बंद हो गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कनोडिया, विनोद कनोडिया, पंकज, संस्कार, अर्पिता, प्रदीप कुमार, आनंद मिश्रा, शिवांगी, हर्ष जयसवाल, बच्चा लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भवानी गांव के पास तेज रफ्तार दो आटो अनियंत्रित होकर आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गई दो की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया शेष पांच का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Advertisement
जानकारी के अनुसार आर्य कुमार पुत्र जयराम उम्र 40 वर्ष निवासी शाहगंज उसरी कला, जोखू प्रसाद पुत्र टेंगरी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी शाहगंज उसरी कलां, मंजू देवी पति तुलसी राम हरिजन उम्र 40 वर्ष निवासी कोल्हुआ, थाना अधौरा बिहार, पूजा पति चंदन चेरो उम्र 30 वर्ष निवासी सलखन थाना चोपन, मनीषा विश्वकर्मा पति सुनील विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वैनी, कृष्णा विश्वकर्मा पुत्र सुनील विश्वकर्मा उम्र 5 वर्ष निवासी वैनी,
Advertisement (विज्ञापन)
आत्मा खातून पति रहमत अली उम्र 60 वर्ष निवासी सरगम, थाना कोन, विजय बहादुर पुत्र फेकन हरिजन उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी रायपुर सभी लोग ऑटो में बैठकर कोई अपने घर तो कोई अपने रिश्तेदारी में जा रहा था।
Advertisement (विज्ञापन)
दोपहर लगभग 12 बजे मुख्य मार्ग पर सवारी ऑटो ज्योंही भवानी गांव के सामने पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे दोनों सवारी ऑटो का एक दूसरे से जबरदस्त टक्कर हो गया जिसमें दोनों सवारी ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दिया पन्नूगंजपुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचवाया।
Advertisement (विज्ञापन)
जहां आर्य कुमार विश्वकर्मा 40 वर्ष पुत्र जयराम विश्वकर्मा निवासी उसरी कला थाना शाहगंज को ‘मृत’ घोषित कर दिया वहीं जोखू प्रसाद और विजय बहादुर की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रेफर कर दिया शेष पांच का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए योजनाओं को गति देने के लिए एक मेगा अभियान शुरू करने की तैयारी में है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग 16 से 22 अक्टूबर तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन करेगा, साथ ही 14 से 20 नवंबर तक महिला एवं बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे नुक्कड़ नाटक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।
Advertisement
अपने-अपने जिलों में शक्ति संवाद के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। (यूपीएसडीएम) के मिशन निदेशक, आंद्रा वामसी ने एक बयान में कहा, “यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनाने में मदद करेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रशिक्षुओं को अपराधियों से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे। राज्य में बच्चों, विशेषकर लड़कियों से संबंधित योजनाओं को गति देने और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग आने वाले दिनों में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति 4.0 के तहत विभिन्न मेगा कार्यक्रम और अभियान आयोजित करेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस आत्मरक्षा कार्यक्रम के साथ सरकार महिलाओं को किसी भी तरह के हमले या खतरे से खुद को बचाने के लिए तैयार करना चाहती है जिससे कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो सके एवं निडरता से जीवन जी सके।
सोनभद्र। साउथ एशिया में 250 से अधिक लोकेशन के ओनर फिक्समान डांट कॉम अब सोनभद्र शहर में आ गए है। फिक्समान डांट कॉम ने 23 अक्टूबर को कस्टमर के लिए इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए बिट्टू बंसल के साथ पार्टनरशिप की है। पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स के साथ, फिक्समान डांट कॉम भारत, नेपाल और तुर्की में 250+ से अधिक स्थानों का ओनर है और साउथ एशिया के अन्य देशों में खुद का विस्तार करना चाहता है और अधिक से अधिक लोगों को सर्विस प्रदान करना चाहता है।
Advertisement
फिक्समान डांट कॉम भारत में सबसे बड़ी गैजेट रिपेयर करने वाली और अपनी तरह की अनूठी चेन है। गैजेट रिपेयरिंग क्षेत्र में इस कंपनी की शुरुआत एक क्रांतिकारी कदम रही है क्योंकि यह बेहद कम समय में ही कई भारतीय शहरों में जनता के बीच अपनी पहचान बना चुकी है। एक दिन में गैजेट रिपेयर करने और पिकअप और ड्रॉप सुविधाओं की अनूठी सर्विस ने इस दौरान ब्रांड को तेजी से बढ़ने में मदद की है।
Advertisement (विज्ञापन)
फिक्समन डांट कॉम द्वारा सर्विस के दौरान हर कीमत पर डेटा लीक होने के जोखिम को खत्म करने से ग्राहकों का विश्वास अर्जित हुआ है और यह ब्रांड भरोसेमंद बन गया है और इस तरह भारत के साथ-साथ अन्य साउथ एशिया देशों में भी इसका कस्टमर बेस बढ़ रहा है। इसका सिस्टमेटिक और फ्री फ्लोइंग वर्किंग स्ट्रक्चर इसके एक्सपर्ट्स और अनुभवी प्रोफेशनल्स द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि लोगों का ब्रांड बनने का प्रयास करे। हमारे टेक्नीशियनों की ट्रेनिंग कस्टमर की सभी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दी गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
फिक्समैन ने अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की है ताकि कस्टमरों के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना आसान हो, उपयोग में आसान यूजर इंटरफेस सभी एज ग्रुप के लोगों को परेशानी मुक्त अपनी सर्विस बुक करने में मदद करता है। फिक्समान डांट कॉम भारत के विभिन्न शहरों में अधिक से अधिक फ्रेंचाइजी खोल रहा है और इसलिए बिजनेस पार्टनर की तलाश कर रहा है। शुरुआती मदद, ट्रेनिंग और अन्य सहायता फिक्समान डांट कॉम द्वारा प्रदान की जाएगी।
सोनभद्र। छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा यह कहना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी का जो राबर्ट्सगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे , उन्होंने कहा कि सोनभद्र जनपदवासियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है विश्वप्रसिद्ध महानाट्य जाणता राजा आगामी का 21 नवंबर को वाराणसी में मंचन हो रहा है, जिसमें तीन घंटे में छत्रपति शिवाजी के शौर्य और राष्ट्रप्रेम को समझा जा सकता है।
Advertisement
श्री रमेश जी ने छत्रपति शिवाजी और उनकी माता जीजाबाई का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के स्वाभिमान और हिंदवी स्वराज की स्थापना , राष्ट्र को संगठित कर भारत माता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का शिवाजी का भाव अनुकरणीय है। इस अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा की वाराणसी में आयोजित महानाट्य जाणता राजा को देखना और पावन खिंड दौड़ में प्रतिभागिता छत्रपति शिवाजी की स्मृतियों को नमन करने जैसा है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि धन्य है सोनभद्र की भूमि यहां छत्रपति शिवाजी और मराठा सैनिकों के चरण पड़ने से यहां की मिट्टी धन्य हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
आगामी 16 नवंबर को राबर्ट्सगंज में सुनिश्चित पावन खिंड दौड़ के प्रतीक चिन्ह का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, आयोजन समिति ने प्रथम स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि रमेश जी को प्रदान किया। पावन खिंड दौड़ की पत्रिका के आवरण पृष्ठ का अनावरण करने के बाद छोटेलाल खरवार का विडियो एल्बम भी जारी किया गया। एल्बम में पावन खिंड युद्ध सहित शहीद उद्यान और जनपद सोनभद्र की सांस्कृतिक विशिष्टता को खूबसूरती से उकेरा गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम संयोजक रमेश मिश्रा ने बताया कि जाणता राजा का टिकट उनसे प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सहप्रांत संघचालक अंगराज जी, विभाग प्रचारक उपेंद्र जी, सह संघ चालक भोलानाथ मिश्र , जिला कार्यवाह बृजेश सिंह, नगर कार्यवाह महेश शुक्ल,पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, भाजपा अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व विधायक तीरथराज , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, शारदा खरवार, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार , सनोज तिवारी, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, आलोक सिंह, मिठाई लाल सोनी, राजन चौधरी, अशोक मिश्रा सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिव जी के पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
Advertisement
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने घायल गोपाल पुष्कर पुत्र विदेशी प्रसाद उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी उस्मानपुर चुनार मिर्जापुर व राम मनोज पुत्र स्वर्गीय शिवनंदन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बाड़ी डाला को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गोपाल पुष्कर की गंभीर स्थिति नाजुक बताया और तत्काल ही जिन्हें सीएससी चोपन से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है और घायल राम मनोज का इलाज सीएससी चोपन में चल रहा है, वहीं पुलिस ने टक्कर हुई दोनों वाहन को कब्जे में लिया गया है। साथ ही दोनों घायलों के सगे संबंधियों को सूचना दे दी गई है।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड के पास पिकअप ने एक मासूम छात्र को धक्का मार कर घटनास्थल से पिकअप भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार साढ़े ग्यारह बजे के करीब डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ डिवाइडर कटिंग के पास छात्र मां हशंवाहिनी स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहा था, उसी दौरान अचानक से चोपन के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने दीपक उम्र लगभग 07 वर्ष पुत्र राजेश निवासी सेवा सदन लंगड़ा मोड़ को धक्का मार दिया और भागने लगा।
Advertisement
जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने घटना देख आनन-फानन में घायल मासूम छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम के पैर की हालत नाज़ुक देखते हुए ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। इस घटना में मासूम की एक पैर टूट गया। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहीं पिकअप को डाला पुलिस ने पकड़कर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।
सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं से पीड़ितो ने बताई दर्द-
संतोष दयाल
सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़िया के बीयार बस्ती में फ्लोरोसिस बच्चो की मुस्कान और बुजुर्गो का सुख चैन छीन रहा है।आलम यह है कि शुद्ध पानी के अभाव में फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से बच्चो के दांत पीले हो रहे है और अधेड़ ,तथा बुजुर्गो के कमर झुकने लगे है।साथ ही पेट में गैस बनना, जोड़ो ने दर्द से लोग परेशान है।बुधवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गांव का दौरा किया।और पीड़ितो का हाल जाना।पीड़ितो ने बताया की 1960 में हमारे पूर्वजों को रिहद से विस्थापित कर बसाया गया था तब से हम लोग यही जीवन बिता रहे है लेकिन पिछले 25 वर्षो से हमारे हड्डियों में अकड़न और दर्द शुरू हो गया है जो अभी तक बना हुआ है।स्थिति यह है कि अब हम हम लोग खुद से खड़े हो पाते है ना ही चल फिर पाते है।52 वर्षीय लाले राम, 46 वर्षीया केवला देवी, 50 वर्षीय राम जानकी देवी, 14 वर्षीय विवेक, 13 वर्षीय प्रीति, 15 वर्षीय संतोषी, ग्राम पंचायत रास पहरी सावित्री 25 वर्षीय सावित्री पिछले 25 वर्षो से चारपाई पकड़ ली है 35 वर्षीय संतोष के दोनो पैर की हड्डियां टेडी हो चुकी है वही 60 वर्षीय मान कुमारी लाठी के सहारे चलती है। संतोष ने बताया कि फ्लोराइड युक्त पानी से निजाद के लिए बस्ती सोलर आरो प्लांट जल निगम ने लगवाया है जो एक महीने से खराब है।जिसकी शिकायत बुधवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर 1076 के माध्यम से की गई है।वही गड़िया के ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव ने बताया की सोलर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट के लिए तीन महीना पहले बोरिंग हुआ है लेकिन ठेकेदार अभी तक प्लांट नही लगाया है यही हाल पड़री ग्राम पंचायत का भी है।यहां भी बोरिंग कर छोड़ दिया गया है और ग्रामीण दूषित पानी से प्यास बुझाने पर विवस है।
जिरही माता मन्दिर में राज्यमंत्री द्वारा किया गया दर्शन-पूजन
ग्रामीणों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश
जिरही देवी माता की दिव्य शक्तियों के बारे में स्थानीय लोगों से जाना
जिरही देवी माता मंदिर के विकास की कही बात
माध्यमिक विद्यालय में ड्रेस के लिए खाते में आ रही योजनाओं के बारे में स्कूली बच्चों से पूछा
मृतक बीजेपी बूथ अध्यक्ष प्रेमशंकर खरवार के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल, सांसद रामशकल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जिरही माता मंदिर में दूर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरान्त मंत्री ने जुगैल ग्राम सभा के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके समस्याओं को बड़े ही सरल भाव सुने।
Advertisement
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन अभियान के अन्तर्गत पाईप लाईन बिछाने हेतु जो गढ़्ढे खोदे गये हैं, मिट्टी बिना समतल किये ही छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क के मरम्मत का कार्य समय से न किये जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस पर मंत्री ने जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जो भी पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, इसके लिए गढ्ढे भी खोदे जा रहे हैं, जो भी सड़क पर मिट्टी छितर-बितर की स्थिति में है, के कार्य को पाईप लाइन बिछाने के तत्काल बाद समतल करने का प्रारंभ कर दिया जाये, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मंत्री, सांसद राज्य सभा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिरही माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया, इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जुगैल के जिरही माता मंदिर के पास विवाह मण्डप बनाने की मांग की, जिस पर मंत्री ने कहा कि सांसद निधि के माध्यम से राज्यसभा सांसद रामशकल के सहयोग से मंदिर परिसर के पास विवाह मण्डप की स्थापना का कार्य कराया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत हर घर को नल से जल का कनेक्शन देने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को नल से जल योजना को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए को निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री हर संभव प्रयासरत है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी की उपलब्धता के लिए यह कदम उठायें गये हैं, जिसे प्रमुखता के आधार पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
इस दौरान मंत्री ने अपशिष्ट प्रबन्धन/कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया, इसके पश्चात मंत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगैल में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए, इस दौरान मंत्री ने उपस्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने खेल के को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है, इसी के मद्देनजर खेलो इण्डिया कार्यक्रम शुरू किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे देश के होनहार युवकों/ खेल के प्रतिभागियों को एसियार गेम्स में काफी संख्या में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, खेल में स्वर्ण पदक जीतने पर सरकार द्वारा प्रतिभागियों को 3 करोड़ की धनराशि देने के साथ ही डिप्टी एस0पी0 पद पर नौकरी देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय को इण्टर तक की मान्यता हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर शासन भेजा जायेगा, इस विद्यालय को इण्टर मीडिएट स्तर की मान्यता प्राप्त होने पर जुगैल ग्राम सभा क्षेत्र के आस-पास के लोगों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी, जिससे उनको दूर-दूर के स्कूलों तक भटकना नहीं पड़ेगा।
इस दौरान मंतरी ने मृतक प्रेममोहन खरवार के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और घटित घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली, उनके दोनों बच्चों से स्वयं बात कर घटना के सम्बन्ध में जायजा लिया, मंत्री ने कहा कि मृतक के पिता रामसनेही को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस घटना में उक्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी, इसमें जो भी दोषी पाये जायेंगे उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरा मंत्री जी ने ग्राम प्रधान अगोरी राम प्रताप सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट किया गया, इसके बाद ग्रामवासी सेवा आश्रम, नारी केन्द्र चोपन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सहभाग कर कार्यक्रम को सम्बोधित किये। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।