भाजपाइयों ने मनाई सरदार पटेल की 148वीं जयंती

सोनभद्र। भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इन दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत में छोटे-छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी, उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

हमे उंच नीच अमीर गरीब और जाति प्रथा के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए बोलने मे मर्यादा नही छोडना चाहिए गालियां देना तो कायर का काम है प्रजा का विश्वास राज्य की निर्भरता की निशानी है, गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कैलास तिवारी, कमलेश चौबे, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र अग्रहरी, रविप्रकाश चौबे, रमेश जायसवाल, प्रकाश केशरी, आशीष केशरी, संजू श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का जिले में आगमन कल

सोनभद्र। मंत्री कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही का जनपद सोनभद्र में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक- 01.11.2023 को निर्धारित है।
मंत्री जी सुबह 11.00 बजे सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग भाजपा के जनप्रतिनिधि/पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
दो

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement

पहर 12.00 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र मंगुराही फार्म राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर माननीय मंत्री जी स्व0 संकठा प्रसाद जी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगे।
इस आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

31 वें बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सीनियर में अखिलेश और जूनियर में कुमारी चंद्र मणि ने मारी बाजी


सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में सोमवार को 31वाँ जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया जिसमे सीनियर वर्ग में कमलेश शिक्षा निकेतन गोविंदपुर,जी आई सी पिपरी की कृति सोनी द्वितीय,जीवन शाला मनबसा के सूरज तीसरे स्थान पर रहे जूनियर वर्ग में भी शिक्षा निकेतन के चंद्रमणि,जीवन शाला बकुलिया कि अनुराधा और तीसरा स्थान कमलेश को मिला ।

कार्यक्रम संयोजक सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना था जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन तुलसी,चकवड़,का अध्ययन,पुराने तालाबों का सर्वेक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन, पोषक तत्वों की कमी से स्वास्थ्य पर प्रभाव,रेणुकूट क्षेत्र में हर घर में पौधो का सरंक्षण, आदि विषय को लेकर जी आई सी पिपरी अनपरा आदित्य बिरला इंटर कालेज हाई स्कूल चौन्ना सहित आश्रम संचालित विद्यालय के बाल विज्ञानियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

समापन में साहित्यकार अजय शेखर और डा लवकुश प्रजापति मोनिका मिश्रा ने विज्ञान को मानव जीवन,और प्रकृति के सरंक्षण में उपयोग का आह्वान किया और कहा कि प्रकृति को पूरक बनाए दोहन का साधन ना समझे और पेड़ पौधों का सरंक्षण करे।अपने अंदर के विज्ञान को समझे और आगे बढ़े विमल सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगिता ना होकर विज्ञान को समझने और आगे बढ़ने का मंच है और जो विद्यालय अग्रणी नही आए वे भी सफल है असफल ना समझे।निर्णायक मंडल मे रामजन्म यादव, अरुण पांडेय ,सत्यम सिंह,आयुष कुमार,सियासत अली, यशवी पांडेय,निलेश त्रिपाठी, आदि शामिल रहे।मौके पर देवनाथ इंदु बला, दिवाकर ,केवला,विनय, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एडवोकेट लोगो नियम विरुद्ध तरीके से लगाने वालों पर हो कार्रवाई- जयनारायण पांडेय

HIGHLIGHTS

  • यूपी बार काउंसिल के सदस्य/सचिव ने परिवहन मंत्री को पत्रक भेज उठाई मांग

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के सदस्य सचिव/ एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ जयनारायण पांडेय ने परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्रक भेजकर एडवोकेट लोगो नियम विरुद्ध तरीके से लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

Advertisement

श्री पांडेय ने परिवहन मंत्री को भेजे पत्रक में कहा है कि वर्तमान समय में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ओला, उबर की कार टैक्सी के रूप में तथा ई – रिक्शा चल रहा है। संज्ञान में आया है कि ओला, उबर की कार, टैक्सी और ई – रिक्शा पर एडवोकेट लिखा होता है अथवा एडवोकेट का लोगो लगा रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत यह प्रावधानित है कि अधिवक्ता विधि व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य नहीं करेगा।
उन्होंने कहा है कि यह भी संज्ञान में आया है कि ओला, उबर टैक्सी और ई – रिक्शा चालक अपनी मर्जी से वाहन पर एडवोकेट लिखवा लेते हैं तथा एडवोकेट लोगो का प्रयोग भी नियम विरुद्ध तरीके से करते हैं।जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और अधिवक्ताओं की छवि भी समाज में धूमिल होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसी स्थिति में श्री पांडेय ने प्रदेश के परिवहन मंत्री से अनुरोध किया है कि ओला, उबर, टैक्सी और ई – रिक्शा जिनपर एडवोकेट लिखा हुआ है अथवा एडवोकेट लोगो लगा है उसको जप्त कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका वाहन पंजीकरण निरस्त कराने हेतु उचित कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित करें । साथ ही इस तरह के वाहनों पर लिखे एडवोकेट अथवा लगे एडवोकेट लोगो को हटवाने के लिए उचित आदेश पारित करें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन रैली को भाजपाई रवाना

सोनभद्र। भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोनभद्र से भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की सुबह बढ़ौली चौक से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। बढ़ौली चौक पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र जिले से तमाम कार्यकर्त्ता व दलित साथी इस सम्मेलन का हिस्सा बनने जा रहे है तथा निश्चित ही 2024 में होने जा रहे लोक सभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ पहुंचेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने कहा कि प्रयागराज में आज होने जा रहे सम्मेलन में काशी प्रान्त के 16 जिलों के अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्त्ता इसमें भाग लेंगे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सम्मेलन को लेकर दलितों में यह उत्साह निश्चित ही लोक सभा चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर अशोक मौर्या मनोज सोनकर बलिराम सोनी राजबहादुर सिंह सभासद अनवर अली, शंभू नरायण सिंह, कमलेश चौबे, विनय श्रीवास्तव धर्मवीर त्यागी, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मिशन वात्सल्य के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक  ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, आश्रय व परिवार में उनको स्थापित करने हेतु विभिन्न विषयों के एक्सपर्टस को बुलाकर प्रशिक्षण करवाया गया है।

Advertisement

इसमे महत्वूपर्ण भूमिका आंगनवाड़ी कार्यकत्री व अध्यापक की रहती है और साथ में उपरोक्त दोनों कानूनों में हुए नए प्रावधानों को भी प्रशिक्षण के दौरान बातचीत की गई। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा ट्रेनिंग प्रशिक्षण में देखभाल व संरक्षण वाले बच्चों व विधि से संघर्षरत बच्चों की काउंसलिंग तकीनिक्स के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यौन अपरधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,के बारे मे भी बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मौकेपर वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह ,काउंसलर उमा चतुर्वेदी, जिला बाल सरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव, पिरामल फाउंडेशन स्टाफ, सुपर वाइजर, आंगनवाड़ी कुल 45 लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोशल मीडिया पर प्रचार करना हुआ आसान श्री डिजिटल डेस्क के साथ


अगर आप कहीं भी रहते हो और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक फेमस होना चाहते हैं या आप कोई सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलवाना चाहते हैं या आप कोई राजनीतिक पार्टी से संबंधित हो या कोई संगठन चलाते हो तो आपके लिए सोशल मीडिया को और सरल बनाने के लिए श्री डिजिटल डेस्क लॉन्च किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके प्रोपराइटर हर्षवर्धन ने बताया है एक ही जगह पर आपको सोशल मीडिया से संबंधित सारी जानकारियां मिल जाएगी और इसका सही इस्तेमाल करके अपने बिजनेस व्यवसाय और पॉलीटिकल करियर को कैसे एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए इसके लिए हम आपका सहयोग करेंगे।
हमारे यहां विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती हैं

1- सोशल मीडिया मार्केटिंग
2- सोशल मीडिया पोस्टर
3- सोशल मीडिया वीडियो पोस्टर
4- सोशल मीडिया अकाउंट्स को सत्यापित कराएं
5- सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बिजनेस को बढ़ाए
6- सोशल मीडिया पर प्रोफेशनल अकाउंट बनवाएं
7- सोशल मीडिया अकाउंट प्रबंधन प्राप्त करें
8- कंटेंट राइटिंग
9- अपने बिजनेस संगठन का आकर्षण लोगो डिजाइन करवाएं

अधिक जानकारी के लिए आप इस नम्बर 6389376273 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर,2023 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप मनाये जाने हेतु जनपद में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 8 बजे प्राइमरी विद्यालय के छात्रों द्वारा अपने-अपनें क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली जिला विद्यालय निरीक्ष/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला क्रीडा अधिकारी के देख-रेख में पूर्ण कराएंगे।

Advertisement

प्रातः 09ः00 बजे लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एंव अखण्डता दिवस पर विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन विशिष्ट खेल स्टेडियम तियरा में प्रस्तुत होगा, प्रातः 10ः00 बजे एकता एंव अखण्डता विषयक प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया जायेगा, दोपहर 12ः00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जायेगा, दोपहर 02ः00 बजे भाषण प्रतियोगिता विषय-सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एंव कृतित्व राजकीय बालिका इण्टर कालेज रावर्टसगंज परिसर में किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

अपरान्ह 04ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रम कल्याण कार्यालय राबर्ट्सगंज में सम्पन्न होगा, सांय 06ः00 बजे से लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर फिल्म शो कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान जनपद में रैलियों का आयोजन कर उसमें राष्ट्रीय एवं देशभक्ति के गीतों का गायन हों, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से सम्बन्धित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत परिचर्चा की जायें, राष्ट्रीय अखण्डता पर बल देने से सम्बन्धित बैठकें, विचार गोष्ठी और सेमिनार आयोजित किये जायें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बंधी में भैस को नहलाते समय युवक डूबा, मौत

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में खैरटिया-सिंदुरिया मार्ग पर स्थित बंधी में डूबने से एक युवक की उस समय मौत हो गई, जब भैस को पानी में नहलाते समय युवक बंधी के गहरे पानी में चला गया। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय प्रदीप पुत्र लालमणि यादव निवासी खैरटिया भैस चराने रोज की भांति बंधी किनारे गया हुआ था।

Advertisement

इस दरमियान मृतक प्रदीप भैस को नहलाने के लिए बंधी में उतर गया और खुद भी नहाने लगा। धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। साथियों ने डूबने की सूचना मृतक के परिवार को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन काफी देर होने पर जब गोताखोर नहीं पहुंचे तो ग्रामीण खुद ही शव खोजने के लिए बंधी में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद शव को ट्यूब की मदद से खोजकर बंधी से बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। वही मृतक के पिता लालमन ने लिखित तहरीर देकर बांध में अपने बेटे की डूबने से मौत की बात कही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

लखनऊ के अधिवक्ताओ पर हमले के आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
  • घायल अधिवक्ताओ के समुचित इलाज व अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द से जल्द लागू हेतु की माँग



सोंनभद्र। 27 अक्टूबर की शाम को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अधिवक्ता साथी सुहेल सिद्धकी व महिला अधिवक्ता फरहा सिद्धकी पर सरेराह हौंसला बुलंद हमलवारों लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सुनियोजित तरीके से किये गए इस हमले में दोनो अधिवक्ता साथी बहुत ही बुरी तरह चोटिल हुए हैं। दो दो अधिवक्ताओ पर हुए इस जान लेवा हमले में की सूचना पर लखनऊ जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर इस जानलेवा हमले में संलिप्त हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है।

Advertisement

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता साथियों का उचित इलाज करवाते हुए हेतु हर संभव सहयोग भी जल्द से जल्द देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free