सशक्तिकरण अभियान के तहत वनिता समाज ने बालिकाओं में शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के वनिता समाज द्वारा विद्युत विहार कॉलोनी में स्थित विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अध्ययनरत बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण समारोह का आयोजन वनिता भवन मे किया गया । इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत कक्षा 6 से 11वीं की अध्ययनरत कुल 39 बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया ।

Advertisement

इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर ने बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बालिकाओं को बधाई दी । उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बालिकाएँ भविष्य में देश, समाज व एनटीपीसी का नाम जरूर रोशन करेंगी ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत अध्ययनरत बालिकाओं ने भी अपना अनुभव और संदेश साझा किया । इस शैक्षणिक सामग्री का वितरण समारोह में अध्ययनरत बालिकाओं के अभिभावकों एवं श्री नरेंद्र भूषण, प्रधानाचार्य विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्वारा भी इस कार्यक्रम पर अपने विचार साझा किए और एनटीपीसी सिंगरौली को धन्यवाद दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, आरती बेहरा, प्रभारी बाल भवन, ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर), एवं अन्य वरिष्ठ सदस्या उपस्थित रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

ऊर्जांचल की भूमि लिखेगी सृजन का इतिहास : चतुर्वेदी

HIGHLIGHTS

  • प्रेस क्लब अनपरा का शपथ ग्रहण समारोह
  • पांच फीट की कलम भेंट की गई कलमकारों को
  • नव निर्वाचित अध्यक्ष आर पी सिंह ने पहना चांदी का ताज

अनपरा, सोनभद्र। ऊर्जांचल की धरती सृजन का नया इतिहास लिखने को तैयार है, कलम के सिपाही इस नई भूमिका के लिए तैयार हैं, यह कहना था वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी का जो प्रेस क्लब अनपरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता के लिए प्रेस क्लब अनपरा एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा ।

Advertisement

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई, इस अवसर पर एक छोटे बच्चे साहिल सिंह द्वारा पांच फीट की निर्मित कलम को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया। मुख्य अतिथि द्वारा अध्यक्ष आर पी सिंह, महामंत्री गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, मंत्री विक्रम सिंह सोढी को शपथ दिलाई गई । उस समय सभागार तालियों से गूंज उठा जब अध्यक्ष आरपी सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया । सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।

Advertisement (विज्ञापन)


इस अवसर पर उपस्थित इलेक्ट्रानिक मीडिया के सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शांतनु विश्वास ने शुभकामना व्यक्त करते हुए समाचारों की निष्पक्षता पर बल दिया । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय विनीत ने कहा कि सोनभद्र के पत्रकारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को दिशा देने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। डाला प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने पत्रकारों को लोक कल्याणकारी कदम पर चलने की सलाह दी।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्ष आरपी सिंह और संजय सिंह पन्ना द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्षीय उदबोधन करते हुए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारी संजय द्विवेदी ने कहा कि यह प्रेस क्लब अनपरा के लिए ऐतिहासिक अवसर है कि देश के प्रखर पत्रकारों और प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह का संचालन करते हुए चंद्रमौलि मिश्रा ने प्रेस क्लब अनपरा की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष शेष नाथ सिंह समाजसेवी धनञ्जय उर्फ बबलू श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र सिंह,बी के सिंह,कृष्णा सिंह के साथ-साथ पत्रकार जय प्रकाश सिंह,गजेन्द्र गुप्ता,नौसादअंसारी,संजय सिंह पन्ना,उमेश सिंह,संदीप शर्मा,अरमान खान,रोशन शर्मा,जगरनाथ व दीपक कुमार मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ललितपुर का जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न



ललितपुर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 27 अक्टूबर शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय शिविर कार्यालय राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर में प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष हाजी शहीद खां मंसूरी के विशिष्ट आतिथ्य में संघ की एक महत्वपूर्ण प्रान्तीय बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद- ललितपुर का जनपदीय अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें सर्वसम्मति से महेश प्रसाद तिवारी,राजकीय हाई स्कूल, दिदोनिया, ललितपुर संरक्षक, कमलेश कुमार वर्मा,राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर जिलाध्यक्ष, मुकेश कुमार,राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर और नीलम अनुरागी, राजकीय हाई स्कूल, दैलवारा जिला उपाध्यक्ष, ऋतु गुप्ता,राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, ललितपुर जिला मन्त्री, विनीता देवी,राजकीय हाई स्कूल, बानौनी एवं सुरेश कुमार,राजकीय हाई स्कूल,दावनी संयुक्त मन्त्री, नवीन जैन,राजकीय हाई स्कूल, दावनी कोषाध्यक्ष और अमित कुमार, राजकीय हाई स्कूल, निवाई आय-व्यय निरीक्षक के पद पर निर्वाचित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में राहुल कुमार मिश्र, राजकीय इण्टर कॉलेज, झांसी को सर्वसम्मति से झांसी मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष चुना गया। ‌इस अवसर पर झांसी मण्डल के मण्डलीय मन्त्री जलील खान समेत बृजेन्द्र कुमार निगम, महेश कुमार सरोनिया, मजीद पठान, श्रीकान्त खरे, बाहुबली जैन, राहुल कुमार जैन आदि संघनिष्ठ शिक्षक साथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Advertisement

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए महामन्त्री केदारनाथ तिवारी जी ने विश्वास व्यक्त किया कि आप सबके सहयोग से जनपद-ललितपुर में मूल संघ और सशक्त होगा एवं शिक्षकों की समस्याओं का समुचित समाधान हो पाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिले के चारों तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, ओबरा में डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन नवम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहाकि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement

प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, बाद इसके कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्य, तहसीलदार आदि ने 55 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 51 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आशुतोष दूबे, तहसीलदार सुनील कुमार आदि ने 110 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 16 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 22 मामले निस्तारित हुए, बाकी 88 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील घोरावल में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी घोरावल,तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार, सी0ओ0 घोरावल अमित कुमार आदि ने 95 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 85 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय,तहसीलदार दुद्धी आदि ने 43 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 37 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राघवेंद्र नारायण बने एमपी विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक

सोनभद्र। दिल्ली- कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है । जिसमें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है ।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है ।

Advertisement

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रेवांचल के जीत की जिम्मेदारी कांग्रेस के युवा चेहरे राघवेंद्र नारायण के ऊपर पार्टी ने भरोसा जताया हैं । सुरजेवाला ने उन्हें रीवा सहित सेमरिया विधानसभाओं के जीत का जिम्मा सौपते हुए एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
बता दें कि राघवेंद्र नारायण गांधी परिवार के नजदीकी और उत्तर प्रदेश के युवा चेहरे में से एक हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मुश्किल हालात में भी चट्टान की तरह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले राघवेंद्र नारायण एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव सहित तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए एक जिताऊ जमीनी नेता व जबर्दस्त संगठन कार्यकर्ता की छवि है। प्रदेश के अधिकांशतः छात्र संघ चुनाओं में जीत व कैंपसों की राजनीति के कारण युवाओं के उपर उनकी पकड़ मानी जाती है।इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को फिर से सत्तासीन करने में इन पर्यवेक्षकों की भी अहम भूमिका रहेगी ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शायद आपका और आपके परिवार का नाम, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं है, वोट कैसे डालेंगे ?

और नित्य(रोज)मतदाता बनने के साथ ही,विशेष अभियान दिवस की भी,06 विशेष तिथियां भी हैं,उसी दिन बी0एल0ओ0 और संबंधित पीठासीन अधिकारी आदि,सब लोग,पोलिंग स्टेशन पर प्रातः 08 बजे से शाम 05 तक तक मतदाता सूची और आवेदन फार्म आदि के साथ बैठेंगे,मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नवंबर में 04,05,25 और 26 तारीख को, दिसंबर में 02 और 03 तारीख को,सभी मतदान केन्द्रों पर कैंप भी लगेंगे या फिर बी0एल0ओ0  के माध्यम से फार्म 06 भर कर देना होगा,

Advertisement (विज्ञापन)

और 05 जनवरी 2024 को,मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, 01 जनवरी 2024 को,18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नौजवान,हमारे भाई-बहन,पहली बार,नव मतदाता बन सकेंगे, उसके लिए अभी से ही,06 नंबर फॉर्म भरें। 24 वर्ष की आयु के ऊपर के मतदाता,अपने निवास(पता)परिवर्तन हेतु,

Advertisement (विज्ञापन)

फार्म 08 को भरें, ऑनलाइन,घर बैठे मतदाता सूची में नाम देखें-https://ceouttarpradesh-nic-in/ & https://electoralsearch-eci-gov-in/ ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरें-https://voters-eci-gov-in/ मतदाता सूची और बी0एल0ओ0 की सूची,हमारे कार्यालय में भी उपलब्ध मिलेगी, नोट-आपने विगत  लोकसभा-विधानसभा चुनाव में वोट डाला होगा।तब भी यह आवश्यक नहीं है कि,इस वोटर लिस्ट में आपका नाम हो, कृपया चेक कर लीजिये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

नागरिक करे मतदाता सूची का निरीक्षण- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी,2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 27.10.2023 (शुक्रवार) से 09.12.2023 शनिवार) तक तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाने की तिथि निर्धारित की गयी है।

Advertisement

इस अवधि के मध्य दिनांक 04 नवम्बर 2023 (शनिवार), 05 नवम्बर 2023 (रविवार), 25 नवम्बर 2023 (शनिवार) 26 नवम्बर 2023 (रविवार), 02 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) एवं 03 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी है। उक्त विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह-10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि उक्त विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6, निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए आधार संख्या की सूचना हेतु फार्म-6ख, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ई0पी0आई0सी0 प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

निर्माणाधीन आवासों का DM ने किया औचक निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कलस्टर आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का किया औचक निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री कलस्टर आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों को ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कलस्टर आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत बिल्ली-मारकुण्डी  के बाड़ी में निर्माणाधीन आवास का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवास निर्माण में बनाये गये शौचालय, प्लास्टर, पयोग किये जा रचोपन को निर्देशित करते हुए कहा कि आवास का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण किया जाये।

Advertisement

आवासों में रंगाई-पोताईहे ईंट व सामगी का जायजा लिये और खण्ड विकास अधिकारी का कार्य बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने इस दौरान कहा कि निर्माणाधीन कलस्टर आवासों में जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से बनायी जा रही इण्टरलाकिंग सड़क की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाये, रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाये, नेडा विभाग द्वारा सोलर लाईट एवं पी0डी0 डी0आर0डी0ए0 द्वारा हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था भी कलस्टर आवास परिसर में सुनिश्चित करायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी  ओबरा को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कलस्टर आवास योजना के अन्तर्गत जिन लाभार्थियों के आवास का आवंटन किया गया है, उनके नाम उस आवास के जमीन का पट्टा देने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्य, डी0सी0 मनरेगा रमेश कुमार यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,जिलाधिकारी ओ0एस0डी0 राम आधार सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डीएम ने निर्माणाधीन रेवले रोड ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन रेवले रोड ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण
ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन रेवले रोड ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ओवरब्रिज में कार्य कर रहे मैन पावर काफी कम थे और ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति भी धीमी पायी गयी।

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगे अवर अभियन्ता व कान्ट्रैक्टर को निर्देशित करते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य मैन पावर की क्षमता वृद्धि करते हुए करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में शिथिलता होने के कारण सड़क मार्ग से आवागमन में बड़े वाहनों को काफी असुविधा क सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में जिन भी एजेन्सियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह निर्धारित समय में उसे पूर्ण करना सुनिश्चित करेें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन उस्मान अली, डी0सी0 मनरेगा रमेश कुमार यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी ओ0एस0डी0 राम आधार सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

छात्रवृत्ति के लिए करे आवेदन

सोनभद्र। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सोनभद्र गिरिजा शंकर ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9-10) में छात्रों को आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण तक की निर्गत समय सारिणी के अनुसार समयान्तर्गत कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सुसंगत छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम योजना के क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद की पूर्वदशम कक्षाओं के छात्र-छात्राएं http://www.scholarship.up.gov.in पर आनलाईन आवेदन करेंगें, छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने एवं छात्रवृत्ति वितरण तक समस्त सुसंगत कार्यवाही के लिए समय सारिणी निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किये जाने की तिथि 10 नवम्बर, 2023 तक तथा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाने की तिथि 22 नवम्बर, 2023 तक निर्धारित किया गया है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free