राजेश सोनी बने व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री व संदीप केशरी को मिला नगर अध्यक्ष (युवा) का पद

HIGHLIGHTS

  • व्यापार मंडल की हुई बैठक


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र की बैठक सोमवार को आनन्द गुप्ता के इन्डीयन ट्रेनिंग सेंटर मेन चौक पर हुई। जिसमे राजेश सोनी को जिला संगठन मंत्री व संदीप केशरी को नगर अध्यक्ष (युवा) सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।

Advertisement

इस दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारी ने राजेश सोनी और संदीप केसरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा वयक्त किया कि इनके मनोनयन से व्यापार मण्डल ओर मजबूत होगा और नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, अध्यक्ष फल सब्जी मण्डी श्याम बाबु, अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सर्वदलीय गौभक्त सत्याग्रह में सहभागी बनने के लिए 6 नवंबर को नई दिल्ली के लिए होगे रवाना- एड पवन

सोनभद्र। रविवार को सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गौभक्त जनजागरण यात्रा निकालकर 7 नवंबर 2023 को जंतर-मंतर गेट नंबर 2 पर नई दिल्ली में आयोजित मंच के प्रमुख संरक्षक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज-काशी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षी जयपाल नयाल सनातनी हैदराबादी- के आह्वान पर धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में संसद भवन के समक्ष अमर बलिदानी गौभक्त संतों की स्मृति में आयोजित होने वाले सर्वदलीय गौ भक्त उपवास, सत्याग्रह में सहभागी बनने के लिए अधिक से अधिक स्वदेशी गौवंश प्रेमीजनों से आह्वान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर नेतृत्वकर्ता एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार से आयोजन की अनुमति ले ली गयी है। स्वदेशी गौवंश पालकों को निःशुल्क चारा,-उपचार , गौरक्षा मंत्रालय का गठन सहित अनेकों बिन्दुओं पर प्रधा

Advertisement (विज्ञापन)

नमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजन के दौरान संत सम्मेलन और कवि सम्मेलन का भी आयोजन सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। उत्तर प्रदेश से मंच के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत निर्भीक, प्रदेश अध्यक्ष आचार्य अमित कुमार शांडिल्य, प्रदेश संयोजक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सुबाष चंद्र के नेतृत्व में हजारों गौ भक्त दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एस एम डी सी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सोनभद्र। विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का द्वि -दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्टसगंज में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज – खैरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज -रॉबर्ट्सगंज एवं राजकीय बालिका हाई स्कूल पइका के एस एम डी सी के पदाधिकारी/ सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement

एस एम डी सी मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार पासवान एवं अमर सिंह ने विद्यालय विकास योजना ,बेहतर पठन – पाठन ,विद्यालय में गठित विविध समितियां ,सामग्री क्रय प्रक्रिया , भुगतान प्रक्रिया,विभिन्न अनुदान, शत- प्रतिशत नामांकन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा उपस्थित एस एम डी सी पदाधिकारी /सदस्यों की पृ च्छाओं /जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इंटर कालेज,रॉबर्ट्सगंज, प्रधानाचार्य , राजकीय इंटर कॉलेज ,खैरपुर तथा प्रधानाध्यापिका ,राजकीय बालिका हाई स्कूल पइका एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पीएमश्री विद्यालय पल्हारी की बालिकाओं ने कबड्डी में मारी बाजी


नगवा, सोनभद्र। विकासखंड नगवा में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी की आधा दर्जन छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल की जो न्यायपंचायत चेरुई के साथ विकास खण्ड के लिए गौरव की बात है। प्राथमिक वर्ग कबड्डी में पल्हारी की बालिकाओं ने विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही पचास मीटर दौड़ में ममता प्रथम रही वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग के लम्बी कूद में खुशबू द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग दौड़ में पल्हारी विद्यालय का राकेश उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान तथा इन्द्र जीत ने द्वितीय प्राप्त किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक वर्ग में परमशीला लम्बी कूद में प्रथम और अजय ने चार सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ न्याय पंचायत का नाम रोशन किया।

Advertisement

इस सफलता बृजेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां सोनभद्र ने सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक, डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा एवं विद्यालय के खेल प्रभारी ज्ञानेश त्रिपाठी ने भी बच्चों को बधाई देते हुए जिला में बेहतर प्रदर्शन के लिए कमर कसी। पिछले वर्ष भी कंपोजिट विद्यालय पल्हारी विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

खेल,आपसी संबंध और सौहार्द बढ़ाने का री माध्यम – आर पी सिंह

अनपरा, सोनभद्र। सांस रोक देने वाले मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मीडिया एकादश ने रेनूसागर प्रबंधन को एक रन से हराकर मैच जीत लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दाव पर लगा दिया। धीरेंद्र धर द्विवेदी के शानदार 23 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मीडिया एकादश के कप्तान अखिलेश भटनागर ने टॉस जीतकरबल्लेबाजी जज करने का फैसला लिया

Advertisement

और मीडिया एकादश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में शानदार 108 रन बनाएं, धीरेंद्र धर द्विवेदी ने २३ रन , अतुल शाह ने 8 गजेंद्र गुप्ता ने 17 अजय द्विवेदी ने १८ रन बनाए। प्रबंधन की तरफ से प्रणव सोनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिय। इसके अलावा अरविंद सिंह, नविंद्र पाठक, दीपक पांडे आदि ने भी धारदार गेंदबाजी कर मीडिया एकादश को 108 रन पर रोक दिया। 109 रनों का पीछा करने के लिए उतरी रेनू सागर प्रबंधन की टीम के कप्तान आरपी सिंह ने बेहद ही खौफनाक, आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांच चौके की मदद से 20 रन बनाया, संजय सिंह ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 17 रन बनाया, अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 8 रन की दरकार थी लेकिन 11वां ओवर चंद्रमौली मिश्रा ने मेडन ओवर डाल कर मैच का पासा ही पलट दिय।

, इसके बाद अंतिम 6 गेंद पर 8 रन की जरूरत थी मगर तेज तर्रार गेंदबाज के रूप आए धीरेंद्र द्विवेदी ने भी केवल 6 रन ही दिए, आखिरी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे, समीर आनंद रन आउट हो गए, जिसके चलते मीडिया एकादश की टीम इस रोमांचक मैच में एक रन से विजयी हुई। बेहद ही मैत्रीपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मैच में दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने भरपूर लुफ्त उठाया। हरे-भरे रामदेव पार्क में हरे घास से सुसज्जित पिच पर मैच खेलने का अलग ही मजा था।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रेनू सागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने खेल को आपसी संबंध और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम बताया उन्होंने कहा कि खेल से मन प्रफुल्लित रहता ही है, साथ ही साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी आगंतुकों ने शानदार भोज का लुत्फ उठाया, पीआरओ जीएस तिवारी ने दोनों टीमों का जोरदार संयोजन किया। अंपायर की भूमिका राधे कृष्ण पांडे व सुशील कुमार ने निभाई। भाई लाल विश्वकर्मा ने रोचक शब्दो में कमेंट्री की, स्कोरर अजीत सिंह रहे, क्रिकेट का कार्यक्रम सफल बनाने में मोहित सक्सेना, निशांत सिंह, सुमित सिंह व सदानंद पांडे का सराहनीय सहयोग रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 04 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 04 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी ।

सोनभद्र। जिले में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सरोजमा सिंह मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 04 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए ।

Advertisement

इसके अतिरिक्त 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई तथा 01 प्रकरण में न्यायालय से कार्यवाही के लिए बताया गया । काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय की मौखिकी एवं रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा 6 नवंबर

ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के एमए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर मध्यकालीन एवम आधुनिक इतिहास विषय के समस्त संस्थागत छात्र – छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 6 नवंबर 2023 को महाविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रातः 10:00 बजे से एम ए मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय के चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिकी परीक्षा एवं दोपहर 12:00 बजे से द्वितीय सेमेस्टर की रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षा होगी ।

Advertisement (विज्ञापन)

संबंधित सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र, ग्रीन कार्ड एवं रिसर्च प्रोजेक्ट रिपोर्ट की एक प्रति के साथ परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो ।
परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सदर विधायक ने किया क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सभा कक्ष का लोकार्पण व कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन

सोनभद्र। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सभा कक्ष का लोकार्पण व कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष शंभू नारायण सिंह की अध्यक्षता में किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि समिति पर कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से क्षेत्र के किसानों व क्षेत्र वासियों को आय, जात, निवास, जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान पंजीयन व सीएससी से जुड़ी अन्य सुविधायें आसानी से कम खर्च पर उपलब्ध हो सकेंगी ।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य सुविधाएं जैसे क्षेत्र वासियों को जेनेरिक दवाएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र व उन्नत किस्म के बीज सस्ते मूल्य पर जल्द ही उपलब्ध होगी। सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानो को समृद्ध बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है, सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय दुगनी करने के लिए सरकार दृण संकल्पित है।

Advertisement

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र मिहिर पात्र , रावटसगंज क्रय विक्रय सहकारी समिति के उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी जी सचिव प्रदीप कुमार, जिला सहकारी बैंक के संचालक सदस्य बलदेव सिंह, अलोपी चंद्र अग्रवाल, संतोष बैसवार, अवधेश पटेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, अपर जिला सहकारी अधिकारी अजय कुमार व डॉक्टर सुरेश , इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार सिंह , समिति के संचालक अनूप तिवारी , अभय सिंह, प्रवीण पटेल, ददन मौर्य, प्रेम भारती, रजनीश रघुवंशी, योगेंद्र सिंह, राजू मिश्रा पप्पू दुबे , पूर्व सचिव बैकुंठ नाथ शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जीएसटी पेनाल्टी की राशि दस हजार से अधिक न हो- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार मंडल ने असिटेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर को सौंपा ज्ञापन



सोनभद्र। शनिवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने असिटेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर को राज्य कर आयुक्त के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा‌। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि कि 1जुलाई 2017 से देश में जी एस टी व्यवस्था शुरू की गई प्रदेश में वर्ष 2017-18 व 2018-19 की सुनवाई हेतु बड़े पैमाने पर नोटिस जारी की जा रही है पूरे देश में केवल उ प्र ही एक मात्र राज्य है जहां बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किया जा रहा है जिसका शीध्र समाधान कराया जाना चाहिए।

Advertisement

जी एस टी की धारा 73 के अन्तर्गत नोटिस जारी करने की समय सीमा 3 वर्ष निर्धारित की गई थी 2017-18 की विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि 7फरवरी 2020 थी लेकिन करोना काल के कारण तिथि बढाकर 31दिसम्बर 2023 कर दी गई जबकि व्यापारी ने समय से विवरणी दाखिल कर दी थी। अब व्यापारी को 6वर्ष का ब्याज मय पेनाल्टी भुगतान के लिए बाध्य होना पड़ रहा है जो न्यायसंगत नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

ब्याज की दर 18%वार्षिक है जो बहुत अधिक है पेनाल्टी की राशि कर राशि से अधिक हो जा रही है पेनाल्टी की राशि अधिकतम 10000 से अधिक न हो।
उन्होंने ओर भी बहुत सारी विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन सौपने के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री, राजेश सोनी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष संदीप केशरी, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनभद्र में सोन विश्वविद्यालय की हो स्थापना – एड पवन कुमार

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक तहसील परिसर राबर्ट्सगंज के अधिवक्ता भवन में जिला जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एड की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मिर्जापुर में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है। कायदे से यह विश्वविद्यालय सोनभद्र मुख्यालय पर विश्वविद्यालय के रूप में बनना चाहिए। क्योंकि सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली तीनों जिले नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल रह चुके हैं। तीनों जिले उत्तर प्रदेश के आदिवासी एवं पिछड़े जिलों में शुमार हैं। सोनभद्र अभी भी केंद्र सरकार से इसके लिए अनुदान लेता है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र का पुलिस मुख्यालय सोनभद्र में है। यह जनपद सोनभद्र चार राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी जुड़ता है। शिक्षा के मामले में सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पीछे है। सोनभद्र जिले की एक-चौथाई आबादी आदिवासियों की है जो राज्य के सभी जिलों से सबसे ज्यादा है। यहां उच्च शिक्षा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से केवल तीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। लेकिन इसका फायदा यहां के आदिवासी और दलित समुदाय को बहुत अंधिक नहीं मिल पाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश सचिव नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि मिर्जापुर के बरकछा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का राजीव गांधी दक्षिणी परिसर है जहां दो दर्जन से ज्यादा विषयों की पढ़ाई होती है। मिर्जापुर में ही दो बड़े अनुदानित महाविद्यालय हैं। इस जिले में राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों की संख्या दो दर्जन के करीब है। निजी महाविद्यालयों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। मिर्जापुर से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर वाराणसी और प्रयागराज है जहां केंद्रीय विश्वविद्यालय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ दर्जनों बड़े-बड़े महाविद्यालय हैं जहां अलग अलग विभागों के भवन हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षा और आवागमन के संसाधनों के लिहाज से भी मिर्जापुर सोनभद्र से कहीं ज्यादा आगे है। इसलिए जरूरी है कि राज्य सरकार मिर्जापुर में स्थापित करने जा रहे विश्वविद्यालय को सोनभद्र में स्थापित किया जाय ! जिससे इसका फायदा सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के आदिवासी बहुल पिछड़े एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सामुहिक रूप से मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासी और दलित समुदाय अभी भी बाहर पढ़ने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। इस अवसर पर काकू सिंह, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार दिवेदी, संतोष सिंह पटेल, रामगोपाल दुबे, रमाशंकर यादव, गिरिजा पटेल, जगदीश प्रसाद, फूल सिंह एड, सुरेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे !

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free