शासन व प्रशासन द्वारा PM आवास योजना से सम्बन्धित कोई भी फार्म नहीं भरवाया जा रहा है – परियोजना निदेशक

सोनभद्र। जिला ग्राम्य विकास विभाग परियोजना निदेशक ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा गांवों में निवास करने वाले आवासहीन परिवारों को पक्के आवास की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण चलायी जा रही है, योजनान्तर्गत वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा आवास प्लस की तैयारी करायी गयी पात्र लाभार्थियों की सूची से ही आवास आंवटित किया जा रहा है नये लाभार्थीयों का सर्वे विगत वर्षो की भाॅती इस बार भी आनलाइन/मोबाइल एप के माध्यम से किया जाना सम्भावित है,

Advertisement

इसमें प्रत्येक नामित सरकारी कर्मचारी द्वारा लाभार्थी परिवार के घर-घर जाकर लाभार्थी की आर्थिक स्थिति का सर्वे कर सूचना फीड की जाती है उक्त फीड सूचना के आधार पर ही भारत सरकार द्वारा चयनित लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आवास योजनान्तर्गत वर्तमान में नये लाभार्थियों का चिन्हांकन/सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई दिशा निर्देश निर्गत नहीं किया गया है यदि कोई व्यक्ति आपको आवास दिलाने का आश्वासन देता है तो उस पर आप कदापि विश्वास न करें वर्तमान में आवास प्लस की वेबसाइट बन्द है शासन एंव जिला प्रशासन द्वारा आवास का कोई भी फार्म नहीं भरवाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

दो दिवसीय ग्राम स्वराज सम्मेलन पंचायतों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र महाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में ग्राम सभा को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ समापन हुआ इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार अजय शेखर ने कहा की जल जंगल और जमीन पहाड़ और नदिया किसी सरकार या ठेकेदार की जागीर नहीं है वह जनता की है और जनता को आगे आकर अवैध तरीके से हो रहे दोहन को रोकना होगा ।उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वार्थ का त्याग बिना विनाश से बच नहीं सकते।

Advertisement

दूसरे दिन के मुख्य अतिथि डा चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि गांधी के ग्राम स्वराज्य के 12 मूल सिद्धांतों पर पंचायते काम करे तो ग्राम स्वराज्य आएगा 50 वर्षो ने हम लक्ष्य विहीन दिशा में ही चलते अन्यथा पंचायत और मजबूत हुई होती।पद्म श्री हिवेरे बाजार के प्रधान पोपट पवार ने वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की और बताया की आज मेरी पंचायत दुनिया के निगाह में है इसने ग्राम सभा की सोच निहित है।

Advertisement (विज्ञापन)

डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि गांधी के सपनो के ग्राम स्वराज्य में रंग भरने के लिए सहभागिता के आधार पर योजना बनाए और सबको लेकर चले।जिससे विकास हो सके।शुभा प्रेम ने वर्ष में किए गए कार्यकर्मों की विस्तृत जानकारी रखी और बताया कि 37 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा को मजबूत बनाने का प्रयास हो रहा है।साथ ही युवाओं को तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही बीएचयू से मिल कर बीज वितरण और उत्पादन का प्रयास ,कंपोस्ट खाद और जैविक खेती से 500 किसान जुड़े है।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्यावरण सरंक्षण का प्रयास हो रहा है। 50 महिलाए मशरूम के जरिए पूरक रोजगार पा रही हैडीडीएम नाबार्ड अमित कुमार पांडेय ने कहा कि योजनाओं की जानकारी दी।और बताया कि वर्षा जल प्रबंधन कर हम सूखे का सामना कर सकते है।एनसीएल बिना के प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा की जल जंगल का उपयोग कर समाज को आर्थिक मजबूत बनाने का प्रयास है। 2045 तक हम शून्य प्रतिशत कार्बन पर आयेंगे। बिहार राज्य के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान विधायक ने कहा की आज प्रकृति का दोहन चरम पर है पेड़ काटे जा रहे है जिसने ग्रामीणों की भागीदारी नही है क्योंकि पौध रोपण मेंउनके हित वाले पौधे नही लगाए जा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मोहन शुक्ला,नीलम सिंह जागृति राही ने कहा कि आश्रम ग्रामीण विकास का विश्वविद्यालय है। राम नारायण ने रिहन्द बांध से किए जाने वाले हर घर नल योजना पर सवाल खड़ा किया।सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने प्रदूषण की विकराल समस्या पर चर्चा की।इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैला नृत्य और आओ खोजे अपनी सरकार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

डा रागिनी बहन के पुण्य तिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई और उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मौके पर विहार के विधायक सुधाकर डा० विभा,वसंत भाई, नीलम सिंह,जागृति राही, नाशिम अंसारी,कन्हैया ,अनिल केशरी,प्रभु सिंह एडवोकेट, अवध नारायण,प्रधान मंजू देवी , सत्यनारायण यादव, जगत भाई,रमेश, राम विचार गौतम, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रेस क्लब अनपरा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कल

अनपरा, सोनभद्र। प्रेस क्लब अनपरा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज होटल श्री राम इंटरनेशनल में होना सुनिश्चित हुआ है।शपथ ग्रहण समारोह में जनपद सोनभद्र प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी,इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट(आई एफ डव्लू जे)के जिलाध्यक्ष विजय विनीत तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिलाध्यक्ष शान्तनु विश्वास के साथ-साथ अनपरा परिक्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवियों के साथ तमाम पत्रकार साथी बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में पहुचेंगे।

Advertisement

बताते चले कि प्रेस क्लब अनपरा का चुनाव पिछले माह 16 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ था, जिसके बाद से ही शपथ ग्रहण को लेकर कयास लगाया जा रहा था, जिसको अमली जामा आज क्लब के सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के बाद पहनाते हुए कार्यक्रम को बड़े ही धूम-धाम से सम्पन्न किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में बोले DM: लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही

HIGHLIGHTS

  • एम0डीएम0 योजना के अन्तर्गत बच्चों को विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराया जाये उपलब्ध – जिलाधिकारी
  • रेण्डम आधार पर भ्रमणशील रहकर प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरन्तर किया जाये निरीक्षण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व एम0डी0एम0 की जनपदीय टास्कफोर्स की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण रेण्डम के आधार पर भ्रमणशील रहते हुए सुनिश्चित किया जाये, जिन विद्यालयों के शिक्षकगण लगातार अनुपस्थित पाये जाये उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों के उन विद्यालय का भ्रमण अनिवार्य रूप से करें जिसमें विद्यालय के शिक्षक के अनुपस्थित रहने की शिकायते प्राप्त हो रही है, शिक्षक के अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध अनिवार्य रूप से कार्यावाही सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके साथ ही एम0डी0एम0 योजना के अन्तर्गत बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाये, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद में नव निर्मित प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 36 विद्यालयों के निर्माण कार्य प्रगति पर है 16 विद्यालयों के सत्यापन आख्या प्राप्त हुई है जिन विद्यालयों की आख्या प्राप्त हुई है उसमें द्वितीय किस्त के भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 16 विद्यालय के अतिरिक्त निर्माणाधीन विद्यालयों का समिति के माध्यम से सत्यापन कर द्वितीय किस्त का भुगतान कराया जाना सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्य अभियान की भी बेहतर ढंग से मानीटरिंग सुनिश्चित की जाये, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

समावेशी शिक्षा/समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग छात्र/छात्राओं को मुख्य धारा में लाने हेतु दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग छात्रों को मुख्य धारा में लाने हेतु उनकी पहचान करना, चिन्हिकरण करना आदि के सम्बन्ध में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला पंचायत राज अधिकारी विशल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

एससी/ एसटी एक्ट के तहत पूर्व चेयरमैन विजय जैन समेत चार लोग भेजे गए जेल

HIGHLIGHTS

  • एक वर्ष पूर्व उरमौरा स्थित एक होटल में घुसकर दलित कर्मचारी के साथ मारपीट करने का है आरोप


सोनभद्र। एक वर्ष पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उरमौरा स्थित एक होटल में घुसकर दलित कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट सोनभद्र एहसानुल्लाह खां की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन विजय जैन समेत चार आरोपियों की जमानत अर्जी नामंजूर कर दिया। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली में 7 सितंबर 2022 को दी तहरीर में रोहित सोनकर पुत्र बुलबुल सोनकर निवासी कम्हारी, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने आरोप लगाया था कि वह एक गरीब और दलित व्यक्ति है। वह उरामौरा स्थित एक होटल में काम करता है, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

6 सितंबर 2022 की रात करीब नौ बजे एक गाड़ी पर सवार होकर पूर्व चेयरमैन विजय जैन, साजिद, रजत जायसवाल तथा अब्दुल्ला खान आ गए और आते ही होटल में घुसकर उसे रिसेप्शन से खींचकर बेरहमी से गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जब उसे बचाने संदीप आया तो उसे भी ये लोग मारे पीटे। इस दौरान गाली भी दे रहे थे।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और एससी/ एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। इसी मामले में 30 अक्तूबर 2023 को जमानत अर्जी दाखिल किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया। उसके बाद चारो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अवैध एकत्रित हरी लकडी का जखीरा बना चर्चा का विषय, वन विभाग मौन

सोनभद्र। वन क्षेत्र महुआरिया के अंतर्गत अवैध हर भरे पेड़ों की कटाई कर उक्त स्थल पर ही पेड़ व टहनियों को सुखवाकर शाहगंज-राजगढ़ सम्पर्क मार्ग पर खजुरी गांव के पास सडक किनारे एक जगह एकत्र करके पैसा कमाने का जरिया कुछ लोगों द्वारा बन चुका है। जिससे अवैध लकड़ी काटने का काला धंधा जोरों पर फल फूल रहा है जबकि प्रतिदिन इसी रास्ते प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों का आना-जाना भी लगा रहता हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश सरकार द्वारा बीते दो महीने पूर्व वृक्ष बचाओ अभियान के तहत करोड़ो पौधे लगाकर प्रथम स्थान प्रदेश में जनपद सोनभद्र ने बनाया था। जागरूक लोगों का कहना है कि महुअरिया वन्य क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में किसके इशारे पर आए दिन हरे पेड़ों को काटा जा रहा है व उसके अस्तित्व तक को समाप्त कर दिया जा रहा है यह एक चिंतनीय विषय है तथा जिससे वातावरण पर इसका प्रतिकूल असर बराबर सभी मौसमों मे दिखाई दे रहा है।

Advertisement on hmm

वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हरे पेड़ों की कटाई पर मौन धारण किए हुए हैं जिसका खामियाजा मनुष्य, पशु-पक्षी पर आने वाले दिनों पर साफ दिखाई देगा और गांव की तरफ जो हरे भरे पेड़ बचे हुए हैं उसको जंगल माफिया काटने मे दिन-रात मशगूल नजर आ रहे हैं। अगर इसी तरह पेड़ पौधों को काटा जाता रहा तो लोगों को चिंता है कि वह दिन दूर नहीं जब जंगलों का राजा सोनभद्र भी रेगिस्तान हो जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस तरह अवैध रूप से हरे पेडों को काटकर फल-फूल रहे वन माफिया की जाँच कराकर संलिप्त लोगों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। महुअरिया वन्य क्षेत्र दरोगा से सेलफोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र के बाहर था जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बेटियों” को मत रखो निरक्षर “बेटियाँ” भी बनेंगी बड़ी अफसर- ए०के० जौहरी

HIGHLIGHTS

  • योजनाओं का मिलेगा लाभ, नियमों का करें पालन, ब्लाक घोरावल में साधना मिश्रा ने दी जानकारी



सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं लाभार्थिपरक योजनाओ में प्रगति लाने के उद्देश्य से अरुण कुमार जौहरी उपायुक्त स्वत: रोजगार आजीविका मिशन की अध्यक्षता मे घोरावल ब्लॉक के सभागार में कार्यशाला/कैंप का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। HEW से जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार एवं उनके सहायता के लिए बनाये गये कानून, घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न आदि की जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बाल यौन उत्पीडन पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह,स्पॉन्सरशिप, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य आदि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दूबे द्वारा बताया गया की महिलाओ और बच्चो के सहायता के लिए संचालित सभी टोल फ्री नंबरों के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया गया जनपद मे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की सेवा 24 घंटे संचालित है।

Advertisement

एडिओ आईएसबी द्वारा धन्यवाद ज्ञाप करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी/एडिओ आईएसबी – महेंद्र कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला,एम जी रवि जिला मिशन मैनेजर,एडिओ समाज कल्याण अजय कुमार पैरालिगल वालेन्टियर प्रदीप कुमार मिश्रा, शौरभ मिश्रा, अजय मिश्रा, ब्लाक मिशन मैनेजर -प्रदीप कुमार जायसवाल, रेखा कुमारी सहित 80 महिलायें मौके पर उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

आधुनिक भारत के निर्माता हैं सरदार पटेल – डॉ बृजेश महादेव


सोनभद्र। विकासखंड नगवा में स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूम-धाम से मनाई गई जिसमें बतौर मुख्य श्री धर्म देव सिंह पूर्व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति पल्हारी उपस्थित रहे।

Advertisement

समारोह का संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट शिक्षक नगवां सोनभद्र द्वारा किया गया। बता दे कि डॉ बृजेश महादेव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष भी हैं तथा बच्चों व शिक्षकों के लिए समर्पित है।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने संबोधन में डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं, उन्होंने अलग-अलग रियासतों को जोड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत को सार्थक किया। उनकी याद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में सर्वप्रथम प्रभात फेरी, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता वाचन प्रतियोगिता, विचार संगोष्ठी एवं एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

स्लोगन प्रतियोगिता में खुशबू, अनुज, किशन, फूलन, संदीप को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में इंद्रजीत प्रथम, किशन द्वितीय , खुशबू तृतीय रही तथा फूलन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। काव्य पाठ कार्यक्रम में सत्यजीत , अभिमन्यु, संदीप और खुशबू को सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विचार संगोष्ठी में ज्ञानेश त्रिपाठी, शिव शंकर, उर्मिला देवी एवं उपस्थित ग्रामीणों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रन फार यूनिटी – एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के साथ शिक्षक और ग्रामीण भी शामिल थे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पत्नी का हत्यारा पति 10 वर्ष बिताएगा जेल में, कोर्ट ने दी सजा

HIGHLIGHTS

  • 11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • तीन वर्ष चार माह पूर्व हुए शांति देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। तीन वर्ष चार माह पूर्व हुए शांति देवी हत्याकांड के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पति मुन्नालाल गौड़ को 10 वर्ष की कैद व 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक किशुन देव पुत्र स्वर्गीय रामबदी गौड़ निवासी बलियारी, थाना म्योरपुर जिला सोनभद्र ने 30 जून 2020 को म्योरपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बहन शांति देवी की शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव निवासी मुन्नालाल गौड़ पुत्र रामलखन गौड़ के साथ हुई थी। 30 जून 2020 को सूचना मिली कि उसकी बहन की लाश खेत में पड़ी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जब वहां परिवार के लोगों के साथ गया तो देखा बहन की लाश खेत में पड़ी थी। भांजे से पूछा तो बताया कि 29 जून 2020 की रात में जीजा मुन्नालाल गौड़ ने शराब पिया था और उसकी बहन से झगड़ा करके मारपीट किया था। जिससे दुखी होकर बहन ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। इस तहरीर पर मुन्नालाल गौड़ पुत्र रामलखन गौड़ निवासी बभनडीहा थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर मुन्नलाल गौड़ के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मुन्नालाल गौड़ को 10 वर्ष की कैद व 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

ग्राम स्वराज्य सम्मेलन 1 व 2 नवम्बर को

HIGHLIGHTS

  • बनवासी सेवा आश्रम में होगा सर्वोदय संगम

संतोष दयाल
सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के गोविन्दपुर में स्थित स्वयंसेवी संस्था वनवासी सेवा आश्रम में ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन 1व2नवम्बर, बुधवार, गुरुवार को किया गया है,सम्मेलन की मुख्य अतिथि सुश्री संतोष गोईदी पूर्व सचिव राष्ट्रीय कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट महाराष्ट्र,विशिष्ट अतिथि श्री पोपट राव पवार सरपंच हिवरे बाजार महाराष्ट्र व श्री चन्द्रशेखर प्राण संस्थापक तीसरी सरकार अभियान होंगे।

Advertisement

इस आशय की जानकारी संस्था की मंत्री शुभा प्रेम ने देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य विषय ग्राम सभा की सक्रियता से सामुदायिक विकास व ग्राम स्वराज्य का वर्तमान संदर्भ होगा इस दौरान सर्वोदय जगत से जुड़े अनेक विद्वान भाग लेंगे,उन्होंने अधिक से अधिक लोगो को सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free