विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया वार्षिक उत्सव

सोनभद्र। विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 18 वा वार्षिकोत्सव विंध्य छठा धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा हिंदी आलोचक प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह ,दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य व मुख्य ट्रस्टी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण वी दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके बाद छात्राओ द्वारा राजस्थानी ,गरबा , करमा नृत्य,नाटक, हरियाणवी गीत लोकगीत, देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया चंद्रयान पर आधारित नृत्य के माध्यम से छात्रों ने विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक किया हुआ उसके महत्व को समझाया । महाविद्यालय में पूर्व में संपन्न हुई मेहंदी, रंगोली ,पेंटिंग सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी की और से नगर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि-” भारत की सफलता के लिए बेहतर शिक्षा की आवश्यकता है शिक्षा ज्ञान के साथ जिवको पार्जन का श्रेष्ठ साधन है शिक्षा से ही हम लोग श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में श्रद्धा ,सुशीला अंजलि, नेहा, श्रेया ,विशाखा पलक, सुलेखा, सरिता आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि विक्रम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है वह शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना का भी सृजन होता है

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षा व अनुशासन एक दूसरे के पूरक हैं छात्राएं अपने जीवन में इन दोनों का आचरण ठीक ढंग से करें तो उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होंगे क्योंकि जब एक छात्रा पढती है तब एक नहीं वरन दो परिवार शिक्षित होते हैं, इसलिए बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के महत्व पर विशेष जोर दिया ।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका व शिखा ने किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक डॉक्टर बी सिंह, महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉक्टर मालती शुक्ला, डॉक्टर कैलाश नाथ ,डॉक्टर अरुंद्रेल संदल ,डॉक्टर अनुग्रह सिंह, मनीष, पंकज, अनीश, पिंकी, कीर्ति विनीता, किरण, आनंद सिंह ,व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

म्योरपुर में आयोजित की गई पौध शाला प्रबंधन कार्यशाला


म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय वन रेंज परिसर में वन विभाग ने डीएफओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में पौध शाला प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन कर नर्सरी तैयार करने की विधि,उसका सही रख रखाव,और समय से खाद पानी देने का प्रशिक्षण वन कर्मियों को देने के साथ उस विषय पर चर्चा किया गया। डी एफ ओ ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों को पर्यावरण सरंक्षण,के साथ आय के स्रोत बढ़ाने के लिए ग्राफ्टिंग पौधे उपलब्ध कराया जाए।

जिससे किसान अधिक से अधिक पौधे लगाए और उसकी सुरक्षा करे।कहा कि पौधा तैयार करने में वैज्ञानिक पद्धति अपनाया जाय जिससे उच्च कोटि का पौधा तैयार हो और किसान उसे लगाने के लिए सहर्ष तैयार हो जाए। उप प्रभागीय वनाधिकारी भानेंद्र कुमार सिंह,ऊषा देवी ने बीज एकत्री करण,भंडारण, पौध शाला का अभिलेखी करण की जानकारी दी और कहा कि पौध रोपण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है और उन्हें उससे पर्यावरणीय लाभ और व्यवसायिक तथा स्वास्थ्य के लिए फलों और पौधो ,जड़ी बूटियों का लाभ की जानकारी दी जाए।कहा कि केवल नर्सरी तैयार कर उसे किसानों तक पहुंचा देने तक सीमित नहीं रहना है हमे पौधो को सरंक्षण कराने का प्रयास करना होगा।मौके पर जबर सिंह, बभनी , बघाडू़,जरहा दुद्धी, आदि रेंजर सहित विजेंद्र सिंह, शिव कुमार,सिंह,गोविंद,सर्वेश सिंह यादव , अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे/

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

साहित्यकार यश मालवीय को बिगुल काव्य कृति प्रदान कर सम्मानित किया गया ‌



सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आज जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित विंध्य कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित भव्य विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में हिंदी साहित्य के आलोचक, कवि, जीवन की बारीकियो को अपने कलम के माध्यम से लिपिबद्ध करने वाले साहित्यकार यश मालवीय को नवगीत के प्रवर्तक, कवि, प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासकार,विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के निदेशक, रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ द्वारा दीपक कुमार केसरवानी द्वारा संपादित वीर रस के प्रख्यात कवि चुनारीलाल उर्फ चित्रकूट लाल की कृति बिगुल भेंट सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मंच पर प्रधान ट्रस्टी डॉक्टर अजय कुमार सिंह,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह (दिल्ली विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली) प्रोफेसर राम सुधार सिंह (यू पी कॉलेज वाराणसी) डॉक्टर उमेश सिंह (ललित निबंधकार, चंदौली) प्रोफेसर श्रद्धानंद (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी) ठाकुर प्रसाद सिंह के भतीजे राजन सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि विक्रम सिंह, डॉक्टर मालती शुक्ला, डॉक्टर अरुंद्रेल संदल महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

प्रख्यात साहित्यकार यश मालवीय ठाकुर प्रसाद सिंह सम्मान से सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • 51000/- की नगद धनराशि, अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी समारोह भव्यता के साथ मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया गया।
  • विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। नवगीत के प्रवर्तक, कवि, प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व, कृतित्व वर्तमान साहित्यकारों के लिए प्रासंगिक है। काशी के ईश्वरगंगी मोहल्ले में पले, बढ़े ठाकुर प्रसाद सिंह ने हिंदी नवगीत बिधा को एक नई ऊंचाई प्रदान किया, इनकी प्रेरणा और प्रयास से काशी में साहित्यिक संघ की स्थापना,,साहित्य को नई गति मिली। काशी से सटी हुई पुण्य भूमि गुप्तकाशी में इनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम काशी वासियों के लिए संदेश है, हमें आशा और विश्वास है कि इस प्रकार का कार्यक्रम आगामी वर्षों में काशी में आयोजित होगा।

Advertisement

उपरोक्त विचार हिंदी साहित्य के आलोचक, कवि, जीवन की बारीकियो को अपने कलम के माध्यम से लिपिबद्ध करने वाले साहित्यकार यश मालवीय ने विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में ठाकुर प्रसाद जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह (दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) ने ठाकुर प्रसाद सिंह के काव्य संसार पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“वे एक निर्भीक कवि थे और प्रशासनिक पद पर आसीन रहते हुए भी उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ काव्य का लेखन एवं वाचन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री सिंह ने नवगीतकार ठाकुर प्रसाद सिंह एवं सम्मानित रचनाकार यश मालवीय द्वारा रचित कविताओं का मिश्रित काव्य पाठ कर काव्य समानताओं को दर्शाया।
विचार गोष्ठी में प्रोफेसर राम सुधार सिंह (यू पी कॉलेज वाराणसी) डॉक्टर उमेश सिंह (ललित निबंधकार, चंदौली) प्रोफेसर श्रद्धानंद (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी) ठाकुर प्रसाद सिंह के भतीजे राजन सिंह ठाकुर प्रसाद के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार यश मालवीय एवं श्रीमती मालवीय को ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी अजय कुमार सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि विक्रम सिंह, महाविद्यालय के संस्थापक डॉ बी० सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह (दिल्ली विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली) द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह, 51000 की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन,, माल्यार्पण, सरस्वती वंदना से हुआ।
महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गीत, माध्यम से करते हुए ठाकुर प्रसाद सिंह द्वारा रचित कविताओं का काव्य पाठ के माध्यम से किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक/ पत्रकार भोलानाथ मिश्र एवं अतिथियों का आभार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षक सहित महाविद्यालय की शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वर्ष- 2005 से पूर्व निर्गत विज्ञापनों से नियुक्त राजकीय शिक्षकों को ओ.पी.एस. दिया जाए- अशोक कुमार

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के कार्यकारी प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों से ऐसा संज्ञान में आया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल, 2005 के पश्चात नियुक्त/कार्यरत ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाओं जिनके नियुक्ति सम्बन्धी विज्ञापन एक अप्रैल, 2005 के पूर्व किया गया था तथा कार्यभार ग्रहण राजकोष से वेतन भुगतान एक अप्रैल, 2005 के पश्चात शुरू हुआ है

Advertisement

को पुरानी पेंशन योजना की सुविधा अनुमन्य किए जाने हेतु शिक्षा निदेशक (मा.), उत्तर प्रदेश शिक्षा पेंशन-2 अनुभाग मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा समस्त मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक (मा.) उत्तर प्रदेश से सूचना मांगी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

मूल संघ विभाग के इस कदम की सराहना करता है, किन्तु इस परिधि में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं को सम्मिलित नहीं किए जाने से सम्बन्धित शिक्षक/ शिक्षिकाओं में क्षोभ,असन्तोष एवं निराशा का भाव है। अत: मूल संघ की मांग है कि इस सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक (मा.) उत्तर प्रदेश शिक्षा पेंशन-2 अनुभाग, मुख्यालय प्रयागराज के समान आदेश उक्त श्रेणी के राजकीय माध्यमिक शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए भी जारी किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हाईवोल्टेज तार के सम्पर्क में आने से ट्रक में लगी आग, चालक व अन्य झूलसे

सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत गड़िया गाँव से ट्रक सीमेंट उतारकर कर वापस जा रहा था , तभी झुके हुए हाई वोल्टेज तार के संपर्क आने से पूरी ट्रक जलकर खाक हो गयी। ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव जी के द्वारा लाइनमैन से बिजली कटवाकर ड्राइवर को उतारा गया और हॉस्पिटल ले जाया गया ड्राइवर व चार अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है मौके पर उपस्थित लोगों ने अग्नि शमन विभाग को फोन किया जिससे मौके पर अग्नि शमन वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि म्योरपुर से गड़िया व पड़री जाने वाला विद्युत तार काफी जर्जर हालत में है जिससे आगे भी ऐसी अनहोनी किसी के साथ हो सकती है/

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप का उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने उरमौरा के वार्ड नम्बर-12 में ’’अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप’’ उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से सोमवार को उरमौरा के वार्ड नम्बर-12 में ’’अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप’’ उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खाद्यान्न वितरण के सम्बन्ध में लाभार्थियों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की और चावल की गुणवत्ता को देख, संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासन का प्रमुख लक्ष्य है कि जनपद के एफ0सी0आई0 गोदाम से सिंगल स्टेज डिलीवरी प्रणाली द्वारा सीधे उचित दर की दुकानों पर आवंटित खाद्यान्न का परिवहन कराया जाये, उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ‘‘अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप’’ का निर्माण कराकर संबंधित उचित दर विक्रेता के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र का संचालन कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर उपस्थिति जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य क्षेत्र-प्रथम को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 75 माॅडल शाॅप संचालित किया जाना है, जिसके क्रम में जनपद में 77 माॅडल शाॅप हेतु स्थान चिन्हित किये गये है, जनपद में अब तक 07 माॅडल शाप पूर्ण रूप से बन कर तैयार है एवं 20 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिला पूूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने बताया कि 07 माॅडल शाप में से नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज के उरमौरा में अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप एवं जन सुविधा केन्द्र का आज शुभारंभ किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा कार्डधारको के मध्य उक्त माॅडल शाप से वितरण कार्य प्रारम्भ कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राबर्ट्सगंज अधिशासी अभियंता विद्युत को बब्लू शुक्ला ने मारने और पीटने की दी धमकी, जॉच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • अधिशासी अभियंता के कार्यालय में जाकर दी बब्लू शुक्ला ने मारने एवं पिटने कि धमकी


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार चौधरी को – दिनाक 4/11/2023 को समय लगभग 14-45 बजे अज्ञात व्यक्ति बबलू शुक्ला निवासी शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले है अधिशासी अभियंता के कार्यालय में आकर अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे यही नहीं मारने पीटने कि धमकी भी दे डाली।

Advertisement

– सारा मामला यह है कि श्रीकांत पुत्र रामनाथ ग्राम हरिहरपुर पोस्ट ओईनी, मिश्र सोनभद्र पर विद्युत चोरी के मामले में धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज है जिस पर राजस्व निर्धारण रुपए 23549800, मात्र बिजली क़ा बिल बाकी है जिस को कम करने के लिए अधिशासी अधिकारी को दबाव देने लगे जब अधिकारी के द्वारा मना किया गया तो अधिशासी अधिकारी को बबलू शुक्ला द्वारा धमकी देने करने एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा, कर्मचारी द्वारा बीच बचाव किया गया तब जाकर कहीं मामला वहां से खत्म हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

बबलु शुक्ला द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई अधिशासी अभियंता के द्वारा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को भी दी गई

-अधिशासी अभियंता के द्वारा थाने में बबलू शुक्ला के खिलाफ एप्लीकेशन भी दिया गया जिसकी चौंकी प्रभारी के द्वारा जांच कि जारही हैं जांच के पश्चात उचित कार्रवाई होगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मूर्धन्य साहित्यकार यश मालवीय होंगे सम्मानित

सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 7 नवंबर 2023, दिन, मंगलवार,दोपहर 11:00 बजे जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित विंध्य कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित भव्य विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में हिंदी साहित्य के आलोचक, कवि, जीवन की बारीकियो को अपने कलम के माध्यम से लिपिबद्ध करने वाले साहित्यकार यश मालवीय को नवगीत के प्रवर्तक, कवि, प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रधान ट्रस्टी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि-“कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह (दिल्ली विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली) प्रोफेसर राम सुधार सिंह (यू पी कॉलेज वाराणसी) डॉक्टर उमेश सिंह (ललित निबंधकार, चंदौली) प्रोफेसर श्रद्धानंद (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी)

Advertisement (विज्ञापन)

ठाकुर प्रसाद सिंह के भतीजे राजन सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि विक्रम सिंह, डॉक्टर मालती शुक्ला, डॉक्टर अरुंद्रेल संदल महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डॉ बृजेश की “महादेव प्रयास” पुस्तक का हुआ विमोचन



सोनभद्र। जिले के नवाचारी शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” कंपोजिट विद्यालय पल्हारी ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक “महादेव प्रयास” का विमोचन डायट सोनभद्र के परिसर में चंद्र विजय सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, नवीन कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रकाश सिंह प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वय समस्त विकास खण्ड के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी गण धनंजय सिंह, अशोक कुमार सिंह घोरावल, अरविंद कुमार करमा, विश्वजीत कुमार म्योरपुर , बृजेश कुमार सिंह नगवा, अरविन्द पटेल चतरा, सुनिल कुमार चोपन, महेंद्र मौर्य दुद्धी, देवमणि पाण्डेय कोन, प्रेम शंकर राम बभनी भी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मानीय एसआरजी संजय मिश्र विनोद कुमार विद्यासागर एआरपी बंधु हृदेश कुमार सिंह, विनोद मिश्रा, राज कुमार मौर्य, नवीन राय, आनंद त्रिपाठी , संजय जायसवाल, राम सरीखा, अरुणेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे साथ ही अखिलेश वत्स मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अशोक त्रिपाठी अध्यक्ष, इंदू प्रकाश सिंह, देवेंद्र गंगवार, गणेश पाण्डेय, संतोष चौरसिया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र, रविभूषण सिंह मंडल अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संतोष कुमारी अध्यक्ष प्राशि संघ, वकील अहमद अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, योगेश पाण्डेय अध्यक्ष प्राशि संघ भी विमोचन समारोह के साक्षी बने। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र के विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित शिक्षक द्वय उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ बृजेश महादेव द्वारा अब तक डेढ़ सर्जन पुस्तकें लिखी जा चुकी है जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रकाशित ही हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “महादेव प्रयास” पुस्तक मेरे द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में किये गये नवाचार पर आधारित है। विमोचन के अवसर पर उपस्थित विद्वजनों से डॉक्टर बृजेश महादेव को बधाइयां मिली।

Advertisement

बता दे कि डॉक्टर बृजेश महादेव एक नवाचारी शिक्षक हैं और साहित्यिक क्षेत्र में इनका योगदान अनुकरणीय है शिक्षकों और छात्रों के लिए इनके द्वारा “साहित्य सरोवर” ई पत्रिका का भी संपादन किया जाता है साथ ही सर्च लुक शोध पत्रिका का भी संपादन करते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में आप राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक हैं। आज भी बच्चों एवं शिक्षकों के लिए मोबाइल क्लास चलाते हैं जिसकी विषय सामग्री लिंक द्वारा उपलब्ध कराते हैं इनका यह नवाचार प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संचालित है। वर्तमान समय में आप राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free