जनपद में संचालित संस्थाओ मे आवासित बच्चों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

सोनभद्र। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में स्वैच्छिक संगठन के माध्यम से संचालित संस्थाओं मे दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था की वृहद साफ सफाई के साथ साथ झालर बत्ती से अलंकृत करते हुए संस्था मे आवासित बच्चों द्वारा रगोंली बनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि आज जिला प्रोवेशन अधिकारी के आदेश के क्रम में संस्था बाल गृह बालक, बालिका व शिशु गृह मे आवासित बच्चों को गर्म वस्त्र के साथ मिष्ठान्न आदि का वितरण किया गया संस्था मे आवासित सभी बच्चे बहुत ही प्रशंन हुये।

Advertisement (विज्ञापन)

संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने सभी को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि हमें हमेशा प्रदूषण रहित दिवाली मनानी चाहिए। अपने आनंद के लिए दूसरों की शांति भंग करना नैतिकता के प्रति हमारी उदासहीनता प्रकट करता है।  साथ ही यह भी बताया गया कि सभी संस्थाओं मे हर पर्व पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है मौकेपर संस्था अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, नीलम सिंह, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था।

HIGHLIGHTS

  • नरक निवृत्ति के लिए भक्तों ने तालाबों में स्थान कर मंत्र का जाप किया।
  • मंदिर सरोवर तालाब रहे गुलजार।

–

सोनभद्र। धनतेरस पर्व के पश्चात आज जनपद के प्रत्येक ग्राम। ण एवं शहरी इलाकों में में छोटी दिवाली मनाई गई। इस पर्व को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन 4 r कृष्‍ण, यमराज और बजरंगबली की पू444आरआर4rजा किया। जनपद मुख्यालय के संकट मोचन मंदिर सिद्धि हनुमान मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, 44 इस चतुर्दशी का नाम नरक चतुर्दशी पड़ा। इस दिन सूर्योदय से पहले उठने और स्नान करने का महत्त्व है। इससे मनुष्य को यम लोक का दर्शन नहीं करना पड़ता है।

Advertisement (विज्ञापन)

पंडित संतोषधर द्विवेदी के अनुसार -“”विष्णु और श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार नरकासुर नामक असुर ने अपनी शक्ति से देवी-देवताओं और मानवों को परेशान कर रखा था। असुरो ने संतों के साथ 16 हजार स्त्रियों को भी बंदी बनाकर रखा था। जब उसका अत्याचार बहुत बढ़ गया तो देवता और ऋषि-मुनियों ने भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आकर कहा कि इस नरकासुर का अंत कर पृथ्वी से पाप का भार कम करें।

Advertisement (विज्ञापन)

नरकासुर को मिला था यह शाप
भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें नरकासुर से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन नरकासुर को एक स्त्री के हाथों मरने का शाप था इसलिए भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को सारथी बनाया और उनकी सहायता से नरकासुर का वध किया। जिस दिन नरकासुर का अंत हुआ, उस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी।
शिक्षिका तृप्ति केसरवानी के अनुसार-“नरकासुर के वध के बाद श्रीकृष्ण ने कन्याओं को बंधन से मुक्त करवाया। मुक्ति के बाद कन्याओं ने भगवान कृष्ण से गुहार लगाई कि समाज अब उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगा, इसके लिए आप कोई उपाय निकालें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हमारा सम्मान वापस दिलवाएं। समाज में इन कन्याओं को सम्मान दिलाने के लिए भगवान कृष्ण ने सत्यभामा के सहयोग से 16 हजार कन्याओं से विवाह कर लिया। 16 हजार कन्याओं को मुक्ति और नरकासुर के वध के उपलक्ष्य में घर-घर दीपदान की परंपरा शुरू हुई। भगवान कृष्‍ण ने इस दिन 16 हजार कन्‍याओं का उद्धार किया, इसी खुशी में इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। नरक चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन जल में औषधि मिलाकर स्नान करने और 16 ऋृंगार करने से रूप सौन्दर्य और सौभाग्य बढ़ता है।

Advertisement (विज्ञापन)

पंडित अनिल कुमार पांडे नरक चतुर्दशी के बारे में बताते हैं कि- आज के दिन सूर्योदय से पहले उठने और स्‍नान करने का महत्‍व है। इससे मनुष्य को यम लोक का दर्शन नहीं करना पड़ता है। कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी इस तिथि विशेष को शरीर में तेल लगाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद शुद्ध वस्त्र पहनकर, तिलक लगाकर दक्षिणाभिमुख होकर दिए गए मंत्रों से प्रत्येक नाम से तिलयुक्त तीन-तीन तिलांजलि देनी चाहिए। यह यम-तर्पण कहलाता है। इससे वर्ष भर के पाप नष्ट हो जाते हैं।
इन मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

ॐ यमाय नमः, ॐ धर्मराजाय नमः, ॐ मृत्यवे नमः, ॐ अन्तकाय नमः, ॐ वैवस्वताय नमः, ॐ कालाय नमः, ॐ सर्वभूतक्षयाय नमः, ॐ औदुम्बराय नमः, ॐ दध्नाय नमः, ॐ नीलाय नमः, ॐ परमेष्ठिने नमः, ॐ वृकोदराय नमः, ॐ चित्राय नमः, ॐ चित्रगुप्ताय नमः
आज संध्या के समय लोगों ने नरक निवृत्ति के लिए चार बत्तियों वाला दीपक पूर्व दिशा में मुख कर के घर के मुख्य द्वार,मंदिरों, रसोईघर, स्नानघर, देववृक्षों के नीचे, नदियों के किनारे, चहारदीवारी, बगीचे, गोशाला आदि स्थान पर दीपक जलाकर विधि विधान से देवताओं कर दीपदान किया।
आज जनपद के मंदिरो,तालाबों सरोवरो भक्त भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



धन्वंतरि जयंती पर साहित्यकार दीपक केसरवानी सम्मानित

सोनभद्र। श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन नई दिल्ली एवं कनोडिया औषधालय सोनभद्र के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के कनोडिया औषधालय में धन्वंतरि जयंती का आयोजन हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर एरिया मैनेजर रितेश कुमार जयसवाल, सीनियर एस०ओ० इंद्र कुमार दुबे, औषधालय के अधिष्ठाता विजय कुमार कनोडिया, सहयोगी पंकज कनोडिया ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी को धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष में उपहार देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य के०के० सिंह, विनोद कनोडिया, डॉ शंकर केसरी, कृपा शंकर पांडे,इन्देसेन सिंह, अशोक पाण्डे, प्रशान्त शुक्ला, बालेशवर सिह, डॉ संजय सिह, वैघ चक्रधारी शुक्ला, सुयश कानोडिया, विनोद कानोडिया, अनिल सिंह, संस्कार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह आदि आयुर्वेद चिकित्सक, समाजसेवी, पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

दीपावली मनाये सावधानी के साथ -डॉ संजय सिंह

सोनभद्र। दीपावली हंसी खुशी, रोशनी का पर्व है। इस अवसर पर हम सावधानी बरते तो हम तमाम परेशानियों से बच सकते हैं यह कहना है नगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ संजय कुमार सिंह का।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हम घर की बनी मिष्ठान का ही सेवन करें,दीपावली दीपों का त्यौहार है इस अवसर पर मिट्टी के बने दीपक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का प्रयास करें जिससे हम प्रकृति के साथ अपने स्नेह का प्रदर्शन कर सकें दीपक प्रज्जवलन करते समय हमें अपने परिधान पर विशेष ध्यान रखना होगा जिससे आग लगी खतरों से बचा जा सके

Advertisement (विज्ञापन)

पटाखों का प्रयोग पर्यावरण के मानक के अनुसार जो हो उनका ही प्रयोग किया जाए जिससे पर्यावरण प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सके पटाखे की आवाज बुजुर्गों बेजुबान पशु व छोटे-छोटे बच्चों को बड़ा ही नुकसानदायक होता है इसलिए त्योहार पर हमें बहुत ही सावधानीपूर्वक इनका प्रयोग करना चाहिए हमारा थोड़ा सा प्रयास दीपावली को आनंददायक बनाने में मददगार हो सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

यदि कोई दिक्कत होती है तो स्वयं के चिकित्सा ना करते हुए पास के किसी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए इस अवसर पर त्वचा वआंख ज्यादा प्रभावित होता है इसलिए हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सभी सावधानियो का ख्याल करते हुए हम दीपावली का पर्व हंसी-खुशी के साथ बना सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

धनतेरस पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन




सोनभद्र। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व मे ब्लाक रावर्टसगंज के सहिजनकला मे हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला मिशन कोआर्डिनेटर नीतू यति सिंह, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी व सी0एच0ओ0 अनुराधा द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मी स्वरूपा नौ नवजात बालिकाओं के माताओ को वेबी कीट, टावेल सहित बधाई पत्र देते हुए कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया गया

Advertisement (विज्ञापन)

और मौके पर उपस्थित महिलाओ को मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित महिला पेंशन आदि की जानकारी दी गयी साथ ही टोल फ्री नम्बर 181,1090,112,1076, 1098 आदि के बारे मे जागरूक किया गया जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जरुरतमंद बच्चों को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले में लाभार्थियों का लक्ष्य 25 से बढ़ाकर 75 किया गया है। दिसंबर तक लाभार्थियों का चयन होना है। योजना के लिए पात्रता रखने वाले एक से 18 वर्ष तक के बच्चों की आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित स्पांसरशिप योजना के तहत अब लाभार्थियों के शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण के लिए हर महीने दो हजार रुपये की जगह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

योजना के लिए पात्रता रखने वाले एक से 18 वर्ष तक के बच्चों की आर्थिक मदद के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय विकास भवन लोढी सोनभद्र में आवेदन किया या कराया जा सकता है। आवेदन हेतु सम्बंधित प्रपत्र आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीयन प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक के साथ आवेदन किया जायेगा मौके पर,आंगनवाड़ी कार्यकत्री बाला, साधना आशा पुजाव, आशा गुप्ता के साथ ग्रामीण महिलाए आदि उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

14 नवम्बर को अवकाश घोषित हो-मूल संघ



राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक विद्यालयों हेतु घोषित अवकाश-तालिका में-11, 12, 13 और 15 नवम्बर को क्रमशः नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज/ चित्रगुप्त जयन्ती का राजपत्रित अवकाश घोषित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रकार उपरोक्त अवकाशों के मध्य मात्र एक दिन 14 नवम्बर को विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है। हिन्दू धर्म के इन महत्वपूर्ण पर्वों के मध्य केवल एक दिन के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहने हेतु बाध्यकारी किया जाना लोकहित में नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे त्यौहार में दूर-दूर घर गए छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को समय से विद्यालय पहुंचने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना होगा तथा उनके त्यौहार के हर्षोल्लास में भी बाधा आएगी। इसलिए मूल संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेन्द्र देव को पत्र लिखकर माॅंग की है कि 14 नवम्बर को माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

सोनभद्र के अधिवक्ता पवन कुमार सिंह हुए सम्मानित

सोनभद्र। जनपद के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवम् पानी पेड़ बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक – पवन कुमार सिंह एडवोकेट को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा सम्मानित किया गया है। जिले के लोगों ने हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह सम्मान विधिक सेवा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलाधिपति राघवेन्द्र नारायण आर्य, कुलपति डॉ संभाजी राजाराम बाविस्कर एवं

Advertisement (विज्ञापन)

कुल सचिव डॉ.दिपंकर वियोगी ने विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के चांसलर डॉ. चंद्रभाल सुकुमार-अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार एवं प्रख्यात कवि एवं साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच संचालक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रस्ताव पर विशेष रूप से 7 नवंबर 2023 को योगीबीर, पहाड़ी -बाराहाट-ईशीपुर-जिला- भागलपुर, बिहार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भेंट किया गया। सोनभद्र के शुभ चिंतक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

परंपरागत रूप से मनाई गई धन्वंतरि जयंती

HIGHLIGHTS

  • परंपरागत रूप से मनाई गई धन्वंतरि जयंती


सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित श्री बैधनाथ आयुर्वेद भवन एंव कानोडिया औषघालय के संयुक्त तत्वाघान मे श्री घनवन्तरी जयन्ती परंपरागत रूप से मनाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं रामायण कलचर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसवानी ने कहा कि-धन्वंतरि जी को भगवान विष्णु का रूप कहा जाता है जिनकी चार भुजायें हैं। उपर की दोंनों भुजाओं में शंख और चक्र धारण किये हुये हैं। जबकि दो अन्य भुजाओं मे से एक में जलूका और औषध तथा दूसरे मे अमृत कलश लिये हुये हैं। इनका प्रिय धातु पीतल माना जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसीलिये धनतेरस को पीतल आदि के बर्तन खरीदने की परम्परा भी है। इन्‍हे आयुर्वेद की चिकित्सा करनें वाले वैद्य आरोग्य का देवता कहते हैं। इन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी। इनके वंश में दिवोदास हुए जिन्होंने ‘शल्य चिकित्सा’ का विश्व का पहला विद्यालय काशी में स्थापित किया जिसके प्रधानाचार्य सुश्रुत बनाये गए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

सुश्रुत दिवोदास के ही शिष्य और ॠषि विश्वामित्र के पुत्र थे। उन्होंने ही सुश्रुत संहिता लिखी थी। सुश्रुत विश्व के पहले सर्जन (शल्य चिकित्सक) थे। दीपावली के अवसर पर कार्तिक त्रयोदशी-धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं। त्रिलोकी के व्योम रूपी समुद्र के मंथन से उत्पन्न विष का महारूद्र भगवान शंकर ने विषपान किया, धन्वन्तरि ने अमृत प्रदान किया और इस प्रकार काशी कालजयी नगरी बन गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

आयुर्वेदाचार्य डॉ केके सिंह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“श्री धन्वन्तरि हिन्दू मान्यता के अनुसार ये भगवान विष्णु के अवतार हैं जिन्होंने आयुर्वेद प्रवर्तन किया। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मन्थन के समय हुआ था। शरद पूर्णिमा को चन्द्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वन्तरि, चतुर्दशी को काली माता और अमावस्या को भगवती महालक्ष्मी जी का सागर से प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि का अवतरण धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य कृपाशंकर पांडे ने धनतेरस की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए कहा कि-“सुश्रुत का मत है कि ब्रह्माजी ने पहली बार एक लाख श्लोक के आयुर्वेद का प्रकाशन किया था जिसमें एक सहस्र अध्याय थे। उनसे प्रजापति ने पढ़ा। तदुपरान्त उनसे अश्विनी कुमारों ने पढ़ा और उन से इन्द्र ने पढ़ा। इन्द्रदेव से धन्वन्तरि ने पढ़ा और उन्हें सुन कर सुश्रुत मुनि ने आयुर्वेद की रचना की। भावप्रकाश के अनुसार आत्रेय आदि मुनियों ने इन्द्र से आयुर्वेद का ज्ञान प्राप्त कर उसे अग्निवेश तथा अन्य शिष्यों को दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके उपरान्त अग्निवेश तथा अन्य शिष्यों के तन्त्रों को संकलित तथा प्रतिसंस्कृत कर चरक द्वरा ‘चरक संहिता’ के निर्माण का भी आख्यान है। वेद के संहिता तथा ब्राह्मण भाग में धन्वंतरि का कहीं नामोल्लेख भी नहीं है। महाभारत तथा पुराणों में विष्णु के अंश के रूप में उनका उल्लेख प्राप्त होता है। उनका प्रादुर्भाव समुद्रमन्थन के बाद निर्गत कलश से अण्ड के रूप मे हुआ। समुद्र के निकलने के बाद उन्होंने भगवान विष्णु से कहा कि लोक में मेरा स्थान और भाग निश्चित कर दें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस पर विष्णु ने कहा कि यज्ञ का विभाग तो देवताओं में पहले ही हो चुका है अत: यह अब सम्भव नहीं है। देवों के बाद आने के कारण तुम (देव) ईश्वर नहीं हो। अतः तुम्हें अगले जन्म में सिद्धियाँ प्राप्त होंगी और तुम लोक में प्रसिद्ध होगे। तुम्हें उसी शरीर से देवत्व प्राप्त होगा और द्विजातिगण तुम्हारी सभी तरह से पूजा करेंगे। तुम आयुर्वेद का अष्टांग विभाजन भी करोगे। द्वितीय द्वापर युग में तुम पुनः जन्म लोगे इसमें कोई सन्देह नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन नई दिल्ली के सीनियर मैनेजर रितेश कुमार ने धनतेरस की महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि-धनवंतरी महाराज को आयुर्वेद का जनक माना जाता है और इससे संबंधित अनेकों कथाएं भारतीय ग में उल्लेखित है एक अन्य कथा के अनुसार पुत्रकाम काशिराज धन्व की तपस्या से प्रसन्न हो कर अब्ज भगवान ने उसके पुत्र के रूप में जन्म लिया और धन्वन्तरि नाम धारण किया। धन्व काशी नगरी के संस्थापक काश के पुत्र थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वे सभी रोगों के निवराण में निष्णात थे। उन्होंने भरद्वाज से आयुर्वेद ग्रहण कर उसे अष्टांग में विभक्त कर अपने शिष्यों में बाँट दिया। इसी आयुर्वैदिक ज्ञान परंपरा के आधार पर और श्री वैधनाथ आयुवेद भवन विश्व की सबसे प्राचीन आयुर्वेद कम्पनी गुण वत्ता युक्त दवाई का निमाण करती है |

Advertisement (विज्ञापन)

समाजसेवी पंकज कनोडिया ने कहा कि-वैदिक काल में जो महत्व और स्थान अश्विनी को प्राप्त था वही पौराणिक काल में धन्वन्तरि को प्राप्त हुआ। जहाँ अश्विनी के हाथ में मधुकलश था वहाँ धन्वन्तरि को अमृत कलश मिला, क्योंकि विष्णु संसार की रक्षा करते हैं अत: रोगों से रक्षा करने वाले धन्वन्तरि को विष्णु का अंश माना गया। विषविद्या के सम्बन्ध में कश्यप और तक्षक का जो संवाद महाभारत में आया है, वैसा ही धन्वन्तरि और नागदेवी मनसा का ब्रह्मवैवर्त पुराण में आया है। उन्हें गरुड़ का शिष्य कहा गया है। इस समय आयुर्वद के प्रति लोगो का काफी रुझान बढा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य कृपा शंकर पाण्डे द्वारा विधिवत पूजन प्रतिष्ठIन के आधिष्ठाता विजय कानोडिया द्वारा कराया गया ।
श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के एरिया मैनेजर रितेश कुमार जायसवाल नेआये हुए सभी अतिथियो का स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम मे कम्पनी के एस०ओ० इन्द्र कुमार दूबे, इन्देसेन सिंह, अशोक पाण्डे, प्रशान्त शुक्ला, बालेशवर सिह, डॉ संजय सिह, वैघ चक्रधारी शुक्ला, सुयश कानोडिया, विनोद कानोडिया, अनिल सिंह, संस्कार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह आदि आयुर्वेद चिकित्सक, समाजसेवी, पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कंपनी से आए हुए एवं कनोडिया औषधालय के अधिष्ठाता विजय कुमार कनोडिया सहयोगी पंकज कनोडिया ने उपस्थित अतिथियों को उपहार भेंट किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी

HIGHLIGHTS

  • धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी

सोनभद्र। धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। इस पर्व के मौके पर जिले में लोगो ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने- चांदी और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार रही। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने- चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी लोगो ने की।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली रविवार को मनाई जाएगी। बतादे कि धनतेरस या धन्वंतरि जयंती पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं।इस पर्व पर रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं। गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं।इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	

वन स्टाप सेन्टर के भवन का हुआ भूमि पुजन

HIGHLIGHTS

  • महिला हेल्पलाइन के तौर पर भी काम करेगा।

मनीष चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र। वन स्टाप सेंटर वर्तमान समय में अस्थायी रूप से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी मे संचालित है इस सेन्टर से महिलाओं की कई परेशानियों का हल किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, काउंसिलिंग, मनोवैज्ञानिक सलाह के अलावा एफआईआर में मदद के साथ आश्रय उपलब्ध है । सेंटर पर अस्थायी रूप से ठहरने की भी व्यवस्था है। खासकर दुष्कर्म पीड़ित व एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन व सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सामाजिक रूप से पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित, यौन अत्याचार या समाज में बेदखल कर दी गयीं महिलाओं को पूरी सुरक्षा व संरक्षण दिया जाता है। इसके अलावा अल्पावधि के लिए आश्रय देने की भी व्यवस्था की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि यह सेंटर 24 घंटे काम कर रही है यहां पुलिस विभाग की महिला पदाधिकारी, महिला मेडिकल स्टाफ, आवश्यकतानुसार महिला चिकित्सक की व्यवस्था भी की जा रही है । उक्त अवसर पर जिला प्रोवेशन कार्यालय से इन्द्रावती कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, जेण्डर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी वन स्टाप सेन्टर से समस्त स्टाफ आदि रहे उपस्थित

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free