विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु
    विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भव्य तरीके से हुआ आयोजन
  • जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर मा0 मंत्री जी ने किया शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का रांची के खुंटी से किया गया शुभारंभ

    शुभारंभ कार्यक्रम का राबर्ट्सगंज ब्लाक के बेलछ व रूदौली गांव में किया गया सजीव प्रसारण

    ’विकास संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ किये साझा

    केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन का हो रहा विकास- मंत्री संजीव कुमार गोंडसित भारत संकल्प यात्रा का रुदौली गांव से हुआ शुभारंभ
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का शुभारंभ सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज ब्लॉक के रुदौली गांव में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 संजीव कुमार गोंड ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान भारत सरकार के विशेष सचिव अजय तिवारी, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रांची के खुटी गांव से रवाना किये, जिसका सजीव प्रसारण बेलछ गांव के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से दिखाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की। इस दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयन्ती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है,

Advertisement (विज्ञापन)

इस विकसित भारत यात्रा का यह उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं से शत-प्रतिशत व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये और समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली लाया जाये और जनजातीय समाज का चौमुखी विकास हो। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त को जारी किया है, जिससे कि किसान बन्धु लाभान्वित होंगें,

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा की शुरूआत प्रदेश के दो जनपदों में आज की गयी है, जिसमें जनपद सोनभद्र और जनपद लखमीपुर खीरी सम्मिलित है, उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लगातार जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसमें अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को साईकिल व स्कूल ड्रेस की सुविधा, अनुसूचित जनजाति बन्धन योजना समूहों के गठन का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वन निवासियों को वनाधिकार का मान्यता देने का कार्य भी जनपद सोनभद्र में किया गया है,

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें काफी संख्या में लोगों को वनाधिकार प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया, उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समुदाय के बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए ग्राम पिपरखाड़ के ब्लाक कोन में लगभग 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गयी है, जिसके धनराशि का आवंटन हो गया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को लोगों तक पूरी तरह पहुंचाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके।

Advertisement (विज्ञापन)

योजनाओं की संतृप्ति का यह लक्ष्य पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गयी है। इस विकास यात्रा के दौरान एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाएगा, इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विकास संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित किया जाएगा, यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, आधार नामांकन, मेरा भारत स्वयंसेवक नामांकन जैसी सेवाएं भी कार्यक्रम स्थल पर प्रदान की जा रही है।

ड्रोन प्रदर्शन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक खेती पर प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत जैसी कृषि गतिविधियाँ भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्य हैं स प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य बनाया है, इसलिए जागरूकता पैदा करने और विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंत्री, विशेष सचिव भारत सरकार अजय तिवारी, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, टेरा फिल्टर, आयुष्मान कार्ड, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साईकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर मा0 मंत्री जी ने गोद भाराई व अन्नप्रासन की रश्म अदायगी भी की, इस दौरान मा0 मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम के मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी विढंढंशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, उप निदेशक कृषि जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी एच0आर0 मिश्रा, डी0सी0 एन0आर0एम0 ए0के0 जौहरी, पूर्ति कार्यालय के ए0आर0ओ0 रिपूसूदन आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक खण्ड विकास अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जय प्रभा मंडपम में मनाई गई चित्रगुप्त जयंती

HIGHLIGHTS

  • चित्रगुप्त महाराज की गई पूजा अर्चना
  • चिकित्सकों, अधिवक्ताओं समाजसेवियों ने पूजा में लिया भाग
  • चित्रगुप्त पूजन के संबंधित कथाओं का किया गया वाचन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बुधवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के जयप्रभा मंडपम में सोनभद्र जनपद के हैनीमैन कहे जाने वाले होम्योपैथ चिकित्सक, समाजसेवी डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव के स्मृति में निर्मित अतिथि गृह में चित्रगुप्त जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने बताया कि लोक मान्यताओं के अनुसार कायस्थ बंधु दीपावली के दिन अपनी कलम का प्रयोग बंद कर देते हैं और दीपावली के बाद यमराज के लेखाकार चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं इसके साथ-साथ कलम दवात की पूजा करते हुए लेखन कार्य करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं इस अवसर पर उपस्थित होम्योपैथ चिकित्सक डॉक्टर कुसमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव लक्ष्मी, श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपाली श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, कुशांक श्रीवास्तव, कृति, श्रीवास्तव, पंखुड़ी प्रभाकर, नितिशा श्रीवास्तव, दिव्यांशी श्रीवास्तव, समर्थ श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, दिव्यम श्रीवास्तव, सहित अन्य सजातीय बंधुओं, स्त्रियों, पुरुषों, बच्चों ने भाग लिया और भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा पाठ कर हवन किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वीर लोरिक स्मारक पर भव्य गोवर्धन पूजा का किया गया आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के वीर लोरिक स्मारक पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा करने वाले प्रतिवाह (बाबा) के द्वारा कई अद्भुत शक्तियों को दिखाते हुए भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। बाबा कभी जलते हुए हवन कुंड में सर के बल खड़े होते तो कभी पैर के बल, तो कभी खौलते हुए दूध से स्नान करते हैं बाबा के इस करतब को देखकर सभी लोग बाबा की जय जयकार करने लगे, इतना ही नहीं इस गोवर्धन पूजा में पूजा करने वाले ब्राह्मण पंडित जी के चेहरे पर भी खोलता हुआ दूध का छीटा मारे लेकिन कोई भी व्यक्ति इसमें जलता नहीं है।

बाबा का कहना है कि भगवान कृष्ण की भक्ति की शक्ति है जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता इतना ही नहीं पतिवाह बाबा भविष्यवाणी भी करते है वही जब उनसे भविष्यवाणी के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2024 में सरकार बदलने के मामले में जनता चाहती तो है लेकिन सरकार कला करेगी जिसके वजह से सरकार नहीं बदलेगी यदि इसमें जो काला होना है उसको बंद कर दिया जाए तो सरकार बदल जाएगी, जबकि उन्होंने बताया कि शरीर पर खोलता हुआ दूध डालने व लोगों के चेहरे पर खोलते दूध का छीटा मारने के बाद भी चेहरा नहीं जलता है

Advertisement (विज्ञापन)

इस पर उन्होंने प्रकृति की शक्ति का बखान किया। वहीं उन्होंने बताया कि देश में आपदा और बीमारियां भी बहुत तेजी से आएंगे इतना ही नहीं 2024 में दूसरे देश से टकराव होने की स्थिति के बारे में भी उन्होंने बताया और बताया कि इससे काफी छती भी होगी जबकि देश में अतिवृष्टि और अनावृष्टि की स्थिति भी बनी रहेगी जिससे कहीं बाढ़ तो कहीं सुख की स्थिति बनी रहेगी।

सोनभद्र में प्रतिवर्ष होने वाले गोवर्धन पूजा में पतिवाह राजेंद्र बाबा के द्वारा पूजा के बाद भविष्यवाणियां की जाती हैं इस भविष्यवाणी में बहुत सी बातें सही भी होती हैं जिससे लोगों का विश्वास है कि बाबा के द्वारा की गई भविष्यवाणी सही होगी इनकी भविष्यवाणी सुनने और पूजा में खोलने दूध से नहाने हवन कुंड में सर के बल खड़े होने और पैर के बल खड़े होने वह पूजा करने वाले पंडित के चेहरे पर खोलते दूध का छीटा मारने जैसे करतब बाबा के द्वारा दिखाए जाते हैं

हालांकि इन करतब में कोई भी व्यक्ति जलता नहीं है और किसी को कोई नुकसान नहीं होता इन्हीं करतबो को देखकर लोगों की आस्था दिनों दिन इस पूजा में बढ़ती जा रही है और बाबा के द्वारा की जाने वाली भविष्यवाणी को सुनने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ उमती है। गोवर्धन पूजा करने वाले पतिवाह राजेंद्र बाबा के द्वारा एक तरफ जहां खौलते हुए दूध से नहाने हवन कुंड में सर के बल खड़े हो जाने, पैर के बल खड़े होने व दूसरों के चेहरे पर खौलते दूध से छीटा मारने के करतब को देखकर सभी लोग अचंभित होते हैं बाबा का कहना है कि यह भगवान की शक्ति है जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बाबा से सवाल पूछे जाने पर की क्या 2024 में सरकार बदलेगी उन्होंने बताया कि जनता तो सरकार बदलना चाहती है लेकिन सरकार के द्वारा खेल किया जाता है जिसके वजह से सरकार नहीं बदलेगी अगर इस खेल को रोक दिया जाए तो सरकार निश्चित बदल जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि प्रकृति की शक्ति है जिसके वजह से खौलते दूध से नहाने व दूसरों के चेहरे पर खोलते दूध से छीटा मारने के बाद भी कोई नहीं जलता है । उन्होंने बताया कि देश में आपदा और बीमारी का प्रकोप देखने को मिलेगा जबकि उन्होंने अपने भविष्यवाणी में बताया कि 2024 में भारत देश व दूसरे देश के साथ टकराहट होगी जिसे युद्ध की स्थिति बनेगी और इससे देश को काफी नुकसान भी होगा उन्होंने बताया देश में कहीं अत्यधिक दृष्टि होगी तो कहीं पर सूखे की स्थिति होगी जिससे किसान परेशान होंगे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों में चला चेकिंग अभियान

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की जा रही चेकिंग।
  • बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी गई व्यवस्था।
  • आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त।
  • बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Advertisement (विज्ञापन)



सोनभद्र। जनपद में स्थित बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आस-पास सघन चेकिंग की जा रही है । थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक/पोस्ट ऑफिस ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है । इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक प्रबंधकों से वार्ता की गयी तथा आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग तथा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी व्यवस्था गई तथा अनावश्यक रुप में घूमने वाले व्यक्तियों को आवश्यक हिदायत दी गयी । इस दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

15 नवम्बर से 26 जनवरी,2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन- डीएम

HIGHLIGHTS

  • जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा शुभारंभ- जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 नवम्बर,2033 से 26 जनवरी, 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं में किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि विकासित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर से वंचित और असंतृप्त लोगों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो, जन सामान्य को जागरूक करते हुए योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इस यात्रा के दौरान प्राप्त विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन व चयन किया जायेगा, स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं से गांवों को संतृप्तीकरण किया जायेगा, यात्रा का शुभारंभ जनजाति गौरव दिवस 15 नवम्बर,2023 के अवसर पर रूदौली में वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस अभियान के सफल आयोजन के लिए शहरी व स्थानीय स्तरों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है, जनपद के 107 गांवों में विभिन्न तिथियों पर गौरव यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस अभियान में आयुष्मान भारत, पी0एम0जे0ए0वाई0, पी0एम0 गरीब कल्याण योजना, पी0एम0 आवास योजना, पी0एम0 उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस यात्रा के दौरान ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री जी के रिकार्ड किया गया संदेश सुनाया जायेगा और विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो दिखाया जायेगा, इस दौरान मेरी कहानी, मेरी जुबानी योजनाओं के सफल लाभार्थी अपने अनुभव को भी ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में अपने अनुभव को भी साझा करेंगें, कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों का चयन भी ग्राम स्तर पर किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

महिला सदस्यों स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी की जायेगी,प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों के साथ सीधा संवाद भी किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवा का आदि का वितरण किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम स्तरीय समिति विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित कराया जायेगा, इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, पशु पालन विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनायो के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक एवं लाभान्वित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस

HIGHLIGHTS

  • बाल दिवस पर बाल मजदूरी का हो बहिष्कार, बच्चों के जीवन में होगा जब सुधार- जिला बाल संरक्षण अधिकारी

सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश के क्रम में स्वैच्छिक संगठन के माध्यम से संचालित संस्था बाल गृह बालिका, व बाल गृह बालक मे मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती व बाल दिवस मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान बच्चों को उपहार व खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

और बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में भी बताया गया संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे मे बताया, साथ हीं पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में संस्था के बच्चों के बीच मेंढक दौड़, कैटरपिलर दौड़, बलून रेस समेत अन्य कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल के बाद सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बच्चों का आभार व्यक्त किया मौकेपर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव,आकांक्षा उपाध्याय,वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक सहित संस्था प्रभारी नीलम सिंह, सुनील कुमार सिंह, रिना सिंह आदि उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वर्ष 2005 से पूर्व निर्गत विज्ञापनों के आधार पर नियुक्त राजकीय शिक्षकों/कर्मचारियों हेतु ओ.पी.एस. की मूल संघ की मांग पर कार्रवाई

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 07 नवम्बर, 2023 को मूल संघ द्वारा वर्ष- 2005 से पूर्व निर्गत विज्ञापनों के आधार पर नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं, जिन्हें किन्हीं कारणों से वर्ष- 2005 के पश्चात कार्यभार ग्रहण करना पड़ा था, को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु विभाग से अनुरोध किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सूच्य है कि इस सम्बन्ध में सहायता प्राप्त अशासकीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूचना विभाग द्वारा मांगी जा रही थी किन्तु राजकीय शिक्षक और कर्मचारी इससे वंचित थे। शिक्षा निदेशक (मा.) द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए विभागीय निर्देश जारी किया गया है। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री ने शिक्षा निदेशक (मा.) आदरणीय डॉ महेन्द्र देव जी को मूल संघ की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष- 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने हेतु मूल संघ माॅंग पूरी होने तक अनवरत संघर्ष करता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विराट गोवर्धन पूजा व बिरहा मुकाबला कल

HIGHLIGHTS

  • टाउन क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी में होगा आयोजन

संतोष दयाल



दुद्धी, सोनभद्र। यादव महासभा व गोवर्धन पूजा समिति दुद्धी के आयोजन में विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी दुद्धी टाऊन क्रिकेट मैदान में विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन 15 नवम्बर दिन बुधवार को होना सुनिश्चित है जिसमें गाजीपुर के प्रसिद्ध पुजारी‌ सुरेन्द्र पंथी द्वारा पूजा कार्यक्रम कराया जाऐगा सुबह 9 बजे कलश यात्रा, 10 बजे गोवर्धन पूजा, 12 बजे से प्रसाद वितरण तथा 2 बजे से यादव महासभा का आयोजन होना है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चन्दौली जनपद के सकलडीहा विधानसभा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि विजय सिंह गोंड़ पूर्व मंत्री (उ०प्र०),व राम निहोर यादव सपा जिलाध्यक्ष,राम जीत यादव सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष दुध्दी व सत्यनारायण राजभर सपा जिलाध्यक्ष होगें तथा रात्रि में 8 बजे से विराट बिरहा मुकाबला गायक धर्मेन्द्र सोलंकी देवरिया (उ०प्र०) व गायिका रजनीगंधा मोहनिया ((बिहार) के बीच होगा आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें कार्यक्रम की जानकारी जगतनारायण यादव ने दिया/

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

बाल श्रम के उन्मूलन के लिए 20 नवम्बर से चलेगा विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • सबने यह ठाना है, बाल मजदूरी को जड़ से मिटाना है- जिला बाल संरक्षण अधिकारी
Advertisement (विज्ञापन)


सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन में 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक बाल श्रम के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी/ जिला नोडल अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई के अधिकारी/ कर्मचारीयो के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय विकास भवन मे बैठक कर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल श्रम के उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस में योगदान के रूप में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक रेस्क्यू प्लान आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी कैलेन्डर आदेश मे उल्लेखित श्रम विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग,बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग, मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम के तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ हीं आम जनमानस से अपील करते हुए कहा गया की बाल श्रम ना कराये और ना ही करने दे तभी हम सबके सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है, हम सबने यह ठाना है, बाल मजदूरी को जड़ से मिटाना है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय ने बताया कि बाल श्रम अभिश्राप को समाप्त करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा और उनको परिवार में पुर्नवासन करवाते हुए फालोअप भी कराया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मौकै पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अमरेश चन्द्र पाठक, अमित सिंह चन्देल, रंजना चौबे माण्डवी सिंह उज्जैन जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, काउन्सलर सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, जेन्डर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी बाबु अहमद सहित अन्य सम्बंधित लोग रहे उपस्थित

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विश्व का महापर्व दीपावली


सोनभद्र। दीपावली पर्व उत्तर प्रदेश के सरयू नदी के किनारे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ा हुआ है।
सरयू नदी रामायण में घटित सभी घटनाओं की साक्षी रही है और भगवान श्री राम का 14 वर्ष का बदमाश और उनका अयोध्या लौटना उनके अयोध्या आज उनकी खुशी में अयोध्या वासियों द्वारा दीप मालाओं से अपने भावनाओं को सजाना यही से दीपावली पर्व का शुभारंभ हुआ।
त्रेता युग में शुरू हुए इस पर्व को भारत सहित विश्व के प्रत्येक देश में मनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“
दीपावली (संस्कृत : दीपावलिः = दीप + अवलिः = दीपकों की पंक्ति, या पंक्ति में रखे हुए दीपक) शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन त्यौहार है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

दीपावली यही चरितार्थ करती है- असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ-सुथरा कर सजाते हैं। बाजारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाजार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ं हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है।

Advertisement (विज्ञापन) एमएम

भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात (हे भगवान!) मुझे अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाइए। यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं[ तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।

साहित्यकार तृप्ति केसरवानी बताती है कि-“फिजी में दीपावली एक सार्वजनिक अवकाश है और इस धार्मिक त्यौहार को हिंदुओं (जो फिजी की आबादी का करीब एक तिहाई भाग का गठन करते है) द्वारा एक साथ मनाया जाता है, और सांस्कृतिक रूप से फिजी के दौड़ के सदस्यों के बीच हिस्सा लेते है और यह बहुत समय इंतजार करने के बाद साल में एक बार आता है। यह मूल रूप से 19 वीं सदी के दौरान फिजी के तत्कालीन कालोनी में ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप से आयातित गिरमिटिया मजदूरों द्वारा मनाया है, सरकार की कामना के रूप में फिजी के तीन सबसे बड़े धर्मों, यानि, ईसाई धर्म, हिंदू धर्म और इस्लाम के प्रत्येक की एक अलग से धार्मिक सार्वजनिक छुट्टी करने की स्थापना के लिए यह 1970 में स्वतंत्रता पर एक छुट्टी के रूप में स्थापित किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

फिजी में भारत में दीपावली समारोह से एक बड़े पैमाने पर मनाया जाने के रूप में दीपावली पर अक्सर भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया जाता है, आतिशबाजी और दीपावली से संबंधित घटनाओं को वास्तविक दिन से कम से कम एक सप्ताह शुरू पहले किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसकी एक और विशेषता है कि दीपावली का सांस्कृतिक उत्सव (अपने पारंपरिक रूप से धार्मिक उत्सव से अलग), जहां फिजीवासियों भारतीय मूल या भारत-फिजीवासियों, हिंदू, ईसाई, सिख या अन्य सांस्कृतिक समूहों के साथ मुस्लिम भी फिजी में एक समय पर दोस्तों और परिवार के साथ मिलने और फिजी में छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का संकेत के रूप में दीपावली का जश्न मनाते है। व्यावसायिक पक्ष पर, दीपावली कई छोटे बिक्री और मुफ्त विज्ञापन वस्तुएँ के लिए एक सही समय है। फिजी में दीपावली समारोह ने, उपमहाद्वीप पर समारोह से स्पष्ट रूप से अलग, अपने खुद के एक स्वभाव पर ले लिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

समारोह के लिए कुछ दिन पहले नए और विशेष कपड़े, साथ साड़ी और अन्य भारतीय कपड़ों में ड्रेसिंग के साथ सांस्कृतिक समूहों के बीच खरीदना, और सफाई करना, दीपावली इस समय का प्रतिक होता है। घरों को साफ करते हैं और तेल के लैंप या दीये जलाते हैं। सजावट को रंगीन रोशनी, मोमबत्तियाँ और कागज लालटेन, साथ ही धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर रंग के चावल और चाक से बाहर का एक रंगीन सरणी साथ गठन कर के घर के आसपास बनाते है। परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों और घरों के लिए बनाए गये निमंत्रण पत्र खुल जाते है। उपहार बनते हैं और प्रार्थना या पूजा हिन्दुओं द्वारा किया जाता है। मिठाई और सब्जियों के व्यंजन अक्सर इस समय के दौरान खाया जाता है और आतिशबाजी दिवाली से दो दिन पहले और बाद तक में जलाए जाते है।

Advertisement (विज्ञापन)

मॉरीशस देश की लोकगीत गायिका, अभिनेत्री हौसला देवी रिसोल ने बताया किमॉरिशस* अफ्रीकी हिंदू बहुसंख्यक देश मॉरिशस में यह एक अधिकारिक सार्वजनिक अवकाश है, और यहां के लोग हिंदू रीति रिवाज के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर आनंद नारायण श्रीवास्तव ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी ब्रिटेन लीसेस्टर, यूनाइटेड किंगडम में दीवाली की सजावट ब्रिटेन में भारतीय लोग बड़े उत्साह के साथ दिवाली मनाते हैं। लोग अपने घरों को दीपक और मोमबत्तियों के साथ सजाते और स्वच्छ करते हैं। दीया एक प्रकार का प्रसिद्ध मोमबत्ति हैं। लोग लड्डू और बर्फी जैसी मिठाइयो को भी एक दूसरे में बाटते है, और विभिन्न समुदायों के लोग एक धार्मिक समारोह के लिए इकट्ठा होते है और उसमे भाग लेते हैं। भारत में परिवार से संपर्क करने और संभवतः उपहार के आदान प्रदान के लिए भी यह एक बहुत अच्छा अवसर है।

Advertisement (विज्ञापन)

डा०माधवेंद्र दुबे के अनुसार-“रियूनियनमें कुल जनसंख्या का एक चौथाई भाग भारतीय मूल का है और संयुक्त राज्य अमेरिका में कई शहरों में दीवाली की घटनाओं और समारोहों का आयोजन किया जाता है।2003 में दीवाली को व्हाइट हाउस में पहली बार मनाया गया और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश द्वारा 2007 में संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस द्वारा इसे आधिकारिक दर्जा दिया गया।2009 में बराक ओबामा, व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से दीवाली में भाग लेने वाले पहले राष्ट्रपति बने।

Advertisement (विज्ञापन)

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा की पूर्व संध्या पर, ओबामा ने दीवाली की शुभकामनाएं बांटने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया।2009 में काउबॉय स्टेडियम में, दीवाली मेला में 100,000 लोगों की उपस्थिति का दावा किया था। 2009 में, सैन एन्टोनियो आतिशबाजी प्रदर्शन सहित एक अधिकारिक दीवाली उत्सव को प्रायोजित करने वाला पहला अमेरिकी शहर बन गया; जिसमे 2012 में, 15,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।वर्ष 2011 में न्यूयॉर्क शहर, पियरे में, जोकि अब टाटा समूह के ताज होटल द्वारा संचालित हैं, ने अपनी पहली दीवाली उत्सव का आयोजन किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 3 लाख हिंदू हैं।o

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापक ब्रिटिश के अधिक गैर-हिंदु नागरिकों को सराहना चेतना के रूप में दीपावली के त्योहार की स्वीकृति मिलना शुरू हो गया है और इस अवसर पर वो हिंदू धर्म का जश्न मानते है। हिंदुओ के इस त्यौहार को पूरे ब्रिटेन भर में मनाना समुदाय के बाकी लोगों के लिए विभिन्न संस्कृतियों को समझने का अवसर लाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

पिछले दशक के दौरान प्रिंस चार्ल्स जैसे राष्ट्रीय और नागरिक नेताओं ने ब्रिटेन के में स्थित स्वामीनारायण मंदिर जैसे कुछ प्रमुख हिंदू मंदिरों में दीवाली समारोह में भाग लिया है, और ब्रिटिश जीवन के लिए हिंदू समुदाय के योगदान की प्रशंसा करने के लिए इस अवसर का उपयोग किया। वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और उनकी पत्नी, दीवाली और हिंदू नववर्ष अंकन Annakut त्योहार मनाने के लिए Neasden में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में हजारों भक्तों के साथ शामिल हो गए।] 2009 के बाद से, दीवाली हर साल ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास स्थान, 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पर मनाया जा रहा है। वार्षिक उत्सव, गॉर्डन ब्राउन द्वारा शुरू करना और डेविड कैमरन द्वारा जारी रखना, ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा की मेजबानी की सबसे प्रत्याशित घटनाओं में से एक है।

Advertisement (विज्ञापन)

लीसेस्टर भारत के बाहर कुछ सबसे बड़ी दीपावली समारोह के लिए मेजबान की भूमिका निभाता है।
अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह न्यूज़ीलैंड में मनाए जाने वाली दीपावली पर्व की चर्चा करते हुए बताते हैं कि-दीपावली दक्षिण एशियाई प्रवासी के सांस्कृतिक समूहों में से कई के बीच सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है। न्यूजीलैंड में एक बड़े समूह दिवाली मानते हैं जो भारत-फ़ीजी समुदायों के सदस्य हैं जोकि प्रवासित हैं और वहाँ बसे हैं। दिवाली 2003 में, एक अधिकारिक स्वागत के बाद न्यूजीलैंड की संसद पर आयोजित किया गया था।[65] दीवाली हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है। त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय, अज्ञान से अधिक बुराई और खुफिया पर अच्छाई, की विजय का प्रतीक हैं। लक्ष्मी माता को पूजा जाता है। लक्ष्मी माता प्रकाश, धन और सौंदर्य की देवी हैं। बर्फी और प्रसाद दिवाली के विशेष खाद्य पदार्थ हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में जाने वाली दीपावली त्योहार में कई जानवरों को शामिल किया जाता है। कौआ, कुत्ता (ऊपर), गाय और बैल को अपने त्योहार तिहार के दौरान खिलाया और सजाया भी जाता है।
दीपावली को “तिहार” या “स्वन्ति” के रूप में जाना जाता है। यह भारत में दीपावली के साथ ही पांच दिन की अवधि तक मनाया जाता है। परन्तु परम्पराओं में भारत से भिन्नता पायी जाती है। पहले दिन ‘काग तिहार’ पर, कौए को परमात्मा का दूत होने की मान्यता के कारण प्रसाद दिया जाता है। दूसरे दिन ‘कुकुर तिहार’ पर, कुत्तों को अपनी ईमानदारी के लिए भोजन दिया जाता है। काग और कुकुर तिहार के बाद ‘गाय तिहार’ और ‘गोरु तिहार’ में, गाय और बैल को सजाया जाता है। तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है। इस नेपाल संवत् अनुसार यह साल का आखिरी दिन है, इस दिन व्यापारी अपने सारे खातों को साफ कर उन्हें समाप्त कर देते हैं। लक्ष्मी पूजा से पहले, मकान साफ किया और सजाया जाता है; लक्ष्मी पूजा के दिन, तेल के दीयों को दरवाजे और खिड़कियों के पास जलाया जाता।

Advertisement (विज्ञापन)

पत्रकार हर्षवर्धन के मुताबिक मलेशिया में एक संघीय सार्वजनिक अवकाश है। यहां भी यह काफी हद तक भारतीय उपमहाद्वीप की परंपराओं के साथ ही मनाया जाता है। ‘ओपन हाउसेस’ मलेशियाई हिन्दू (तमिल,तेलुगू और मलयाली)द्वारा आयोजित किये जाते हैं जिसमें भोजन के लिए अपने घर में अलग अलग जातियों और धर्मों के साथी मलेशियाई लोगों का स्वागत किया जाता है। मलेशिया में दीवाली का त्यौहार धार्मिक सद्भावना और मलेशिया के धार्मिक और जातीय समूहों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए एक अवसर बन गया है।

सिंगापुर लिटल इंडिया में दीवाली की सजावट, सिंगापुर में हिंदुओं के लिए यह एक वार्षिक उत्सव है।दीपावली एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। अल्पसंख्यक भारतीय समुदाय (तमिल) द्वारा इसे मुख्य रूप से मनाया जाता है, यह आम तौर पर छोटे भारतीय जिलों में, भारतीय समुदाय द्वारा लाइट-अप द्वारा चिह्नित किया जाता है। इसके अलावा बाजारों, प्रदर्शनियों, परेड और संगीत के रूप में अन्य गतिविधियों को भी लिटिल इंडिया के इलाके में इस दौरान शामिल किया जाता है। सिंगापुर की सरकार के साथ-साथ सिंगापुर के हिंदू बंदोबस्ती बोर्ड इस उत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करता है।

भारत के पड़ोसी देशश्री लंका जहां पर भगवान श्री राम एवं रावण का युद्ध हुआ था और भगवान श्री राम ने इस युद्ध में लंकापति रावण का वध किया था उसे देश में इस द्वीप देश में दीपावली एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस दिन पर लोग द्वारा सामान्यतः सुबह के समय तेल से स्नान करा जाता है , नए कपड़े पहने जाते हैं, उपहार दिए जाते है, पुसै (पूजा) के लिए कोइल (हिंदू मंदिर) जाते हैं। त्योहार की शाम को पटाखे जलना एक आम बात है। हिंदुओं द्वारा आशीर्वाद के लिए व घर से सभी बुराइयों को सदा के लिए दूर करने के लिए धन की देवी लक्ष्मी को तेल के दिए जलाकर आमंत्रित किया जाता है। श्रीलंका में जश्न के अलावा खेल, आतिशबाजी, गायन और नृत्य, व भोज आदि का अयोजन किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में, दीपावली को भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है। फेडरेशन स्क्वायर पर दीपावली को विक्टोरियन आबादी और मुख्यधारा द्वारा गर्मजोशी से अपनाया गया है। सेलिब्रेट इंडिया इंकॉर्पोरेशन ने 2006 में मेलबोर्न में प्रतिष्ठित फेडरेशन स्क्वायर पर दीपावली समारोह शुरू किया था। अब यह समारोह मेलबॉर्न के कला कैलेंडर का हिस्सा बन गया है और शहर में इस समारोह को एक सप्ताह से अधिक तक मनाया जाता है।
पिछले वर्ष 56,000 से अधिक लोगों ने समारोह के अंतिम दिन पर फेडरेशन स्क्वायर का दौरा किया था और मनोरंजक लाइव संगीत, पारंपरिक कला, शिल्प और नृत्य और यारा नदी पर शानदार आतिशबाज़ीे के साथ ही भारतीय व्यंजनों की विविधता का आनंद लिया।

सोकेफ विक्टोरियन संसद, मेलबोर्न संग्रहालय, फेडरेशन स्क्वायर, मेलबोर्न हवाई अड्डे और भारतीय वाणिज्य दूतावास सहित कई प्रतिष्ठित इमारतों को इस सप्ताह अधिक सजाया जाता है। इसके साथ ही, कई बाहरी नृत्य का प्रदर्शन होता हैं। दीपावली की यह घटना नियमित रूप से राष्ट्रीय संगठनों एएफएल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, व्हाइट रिबन, मेलबोर्न हवाई अड्डे जैसे संगठनों और कलाकारों को आकर्षित करती है। स्वयंसेवकों की एक टीम व उनकी भागीदारी और योगदान से यह एक विशाल आयोजन के रूप में भारतीय समुदाय को प्रदर्शित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

ले इस त्योहार के दौरान एक सप्ताह की अवधि में भाग लेने आये लोगों की संख्या के कारण फेडरेशन स्क्वायर पर दिवाली को ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़े उत्सव के रूप में पहचाना जाता है।
ऑस्ट्रेलियाई बाहरी राज्य क्षेत्र, क्रिसमस द्वीप पर, दीपावली के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया के कई द्वीपों में आम अन्य स्थानीय समारोहों के साथ, एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है।
इस प्रकार दीपावली पर सिर्फ भारत शाहिद विश्व के सारे देश मनाया जाता है जहां पर भारतीय मूल के निवासी एवं रामायण के अनुयाई निवास करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)



	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free